Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Blog

November 20, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

तीन पत्ती

show cartoon by monica gupta

तीन पत्ती(खेल राजनीति का)

किसी खेल से कम नही है राजनीति का खेल. छुप्पन छुपाई हो या लंग़डी टांग, या कबड्डी यहां सब जायज है अब, आज, जब जबरदस्त जीत के बाद नीतीश सरकार शपथ लेने जा रही है तो विपक्ष थोडा हैरान परेशान है कि किस तरह सरकार अपने पत्ते खोलेगी क्या रणनीति रहेगी .. ज्यादा कुछ विपक्ष कहना या करना नही चाह रहा बस कह रहा है कि शो कर दो अपने पत्ते खोलो फिर देखतें है कि क्या होगा

तीन पत्ती

November 20, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

महागठबंधन

cartoon by monica JDu

महागठबंधन

एक समय था जब जनता चाहती थी कि खिचडी सरकार न बने एक पार्टी सरकार बने ताकि काम काज सुचारु रुप से चलता रहे पर जनता मोदी सरकार की नीतियों से इस कदर तंग आ गई कि उसे बिहार चुनाव में महागठबंधन को जीतवा कर अपना रोष अपनी नाराजगी जाहिर कर दी . आज देश भर की नजरे पटना शपथ ग्रहण समारोह पर होंगी. बिहार चुनाव में महागठबंधन की अप्रत्याशित और ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर तीसरी बार शपथ लेंगे . लोगो में ज्यादा उत्सुकता यह जानने की भी है कि लालू जी के कौन से बेटे को क्या पद मिलने वाला है.

महागठबंधन

 http://aajtak.intoday.in/video/many-leaders-invited-for-nitish-kumar-oath-ceremony-1-842786.html

बिहार के मुख्यमंत्री पद की लगातार 5 वीं बार कमान संभालने जा रहे हैं नीतीश कुमार ।बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू-आरजेडी-कांग्रेस महागठबंधन की शानदार जीतके बाद शपथ   समारोह में बहुत से जाने माने  गैर बीजेपी दलों के लोग होंगे, जो देश की सियासत में नए समीकरणों का संकेत है. शपथ ग्रहण समारोह में लालू प्रसाद यादव, जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव सहित कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा,. ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, तरुण गोगोई और अखिलेश यादव, राकांपा प्रमुख शरद पवार, नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकाजरुन खड़गे और राज्यसभा में कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद समेत विभिन्न नेता शामिल होंगे।

चुनाव के दौरान नीतीश कुमार-लालू गठबंधन के खिलाफ आक्रामक प्रचार करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी मुख्यमंत्री ने समारोह में आने का न्यौता दिया था, लेकिन उनकी जगह केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और राजीव प्रतीप रूडी उनके प्रतिनिधि के तौर पर समारोह में मौजूद होंगे।

नई सरकार कुछ अच्छा कार्य करके दिखाए और जनता में विश्वास जगा पाए तभी असल मायने मे जीत मानी जाएगी

शुभकामनाएं

महागठबंधन

November 19, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

अंग्रेजी नही आती – अंग्रेजी बोलना कैसे सीखे

अंग्रेजी नही आती

अंग्रेजी नही आती –  शुक्र है कि हमें अंग्रेजी नही आती. हैरान होने की जरुरत नही ये एक व्यंग्य है जो दैनिक भास्कर के राग दरबारी में प्रकाशित हुआ था.

english satire by monica gupta

 अंग्रेजी नही आती – अंग्रेजी बोलना कैसे सीखे

अंग्रेजी नही आती तो कोई बात नही … असल में, हम लोग अंग्रेजी को हौव्वा समझते हैं पर दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपनी खुश किस्मती समझते हैं कि उन्हें अंग्रेजी के ई का भी ज्ञान नही है.

अंग्रेजी नही आती व्यंग्य आपको कैसा लगा ?? जरुर बताईएगा !!

November 19, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

Facebook Post

wall post by monica gupta

Facebook Post

Wall post of the day  अपनी बात लोगो तक पहुचाने का फेसबुक बहुत अच्छा माध्यम है और फेसबुक पर लिखी पोस्ट को अगर समाचार पत्र में जगह मिल जाए तो सोने पे सुहागा

कुछ ऐसा हुआ जब मेरी लिखी कविता को जगह मिली समाचार पत्र में

November 19, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

व्यंग्य

satire by monica gupta (2)

व्यंग्य

समय ही नही मिलता आमतौर पर करना तो बहुत कुछ चाहते हैं पर समय की कमी का बहाना बनाने में भी माहिर हैं कि समय ही नही मिलता इसलिए फलां काम नही कर पाया. समय ही नही मिलता व्यंग्य भी इसी बारे मे हैं

व्यंग्य समय ही नही मिलता समाचार पत्र दैनिक भास्कर के राग दरबारी मे प्रकाशित हुआ था.

November 19, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

राम नाम बैंक

राम नाम बैंक ( मोनिका गुप्ता)

राम नाम बैंक ( मोनिका गुप्ता)

 

राम नाम बैंक

हरियाणा के सिरसा में एक बैंक ऐसा है जहां राम का नाम लिख कर जमा किया जाता है . राम नाम पुस्तिका में राम राम लिख कर बैंक में जमा करवाना होता है. इस बैंक मे राम नाम जमा करवाने महिला , बच्चे युवा और बुजुर्ग बढ चढ कर आते हैं और अपना योगदान देते है.

तुलसी इस संसार में सबसे मिलिए धाए न जाने किस वेश में नारायण मिल जाए

नारायण नारायण

राम नाम बैंक लेख समाचार पत्र दैनिक जागरण की सांझी में प्रकाशित हुआ.

 

November 8, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

महागठबंधन

cartoon modi by monica gupta

cartoon modi by monica gupta

महागठबंधन

Never underestimate the power of a common man.प्रथम, दूसरा, तीसरा चौथा …. चरण पर चरण निकलते रहे और कल तक जहां.. कौन जीतेगा ? क्या होगा ? किसकी सरकार बनेगी ? बस यही चर्चा का विषय था. वहीं, आज, अचानक नतीजो के दौरान  सभी ने यह कहना शुरु कर दिया कि ये तो होना ही था. हमें तो पहले ही पता था कि नीतीश और लालू ही आगे रहेगें. सरकार बनाएगें. वैसे इतना जबरदस्त झटका  अगर भाजपा को लगा है तो निश्चित तौर पर महा गठबंधन भी इतनी जबरदस्त जीत पर जरुर हैरान होगा.  

सभी देशवासी, भले ही वो राजनीति से हो या ना हो नजरें बिहार चुनाव पर इसलिए थी क्योकि अब की बार बेहद अंटशंट बयान बाजी हुई और कई मुद्दे ऐसे उठे जो नही उठने चाहिए थे. ये सब देश की गरिमा के लिए बेहद दुखद और शर्मनाक था. पर भला हो बिहार की जनता का कि उन्होनें बहुत सही कदम उठाया.

वैसे ये भी सही है कि Never underestimate the power of a common man…. जनता जनार्दन का आदेश सिर आखों पर… वैसे जिस तरह असहिष्णु शब्द बोलने मे मुश्किल है, भाजपा  का  अपनी हार पर विश्वास करना लगभग उतना ही मुश्किल …रैलियों में भले ही कितने भारी भारी हार पहन कर तस्वीर खिचवाई हों पर हकीकत में मिली ऐसी हार वाकई में बहुत बडा प्रश्नवाचक खडा कर दिया है… !!

महागठबंधन

 

November 8, 2015 By Monica Gupta

असहिष्णु कौन

 

 

cartoon bjp by monica gupta

cartoon bjp by monica gupta                                                             

 

असहिष्णु कौन

बिहार चुनाव बहुत बुरी तरह से हारी भाजपा ..    हाय हार गए! इतना खर्चा किया, इतनी रैलियां कीं, हवाई यात्रा में भी कोई कसर नही छोडी.  इतने बड़े-बड़े बोल बोले! पर आज चुनावी नतीजे देख कर   यही लगता है कि बिहार के जनता तो असहिष्णु निकली भला इस कदर कोई नकारता है कोई …

जनता जनार्दन आदेश सिर आखों पर

November 7, 2015 By Monica Gupta

पिक्चर अभी बाकी है

 

cartoon bihar results by monica gupta

cartoon bihar results by monica gupta

          पिक्चर अभी बाकी है    Election Results

बिहार चुनाव के नतीजे आने वाले है. किसकी सरकार बनेगी जल्द ही  साफ हो जाएगा पर अभी तक सभी एग्जिट पोल या ज्योतिष के माध्यम से ही कयास लगा रहे हैं वैसे सुनने में आ रहा है बयार नीतीश गठबंधन की बह रही है … देखते हैं  क्या होगा …

ऐसे में ये श्रीमति जी जरा कंफ्यूज हैं इसलिए सिर्द स्माईल और रोता ही बनाया है चेहरा किसमें किसका होगा अभी तक अस्पष्ट है इसलिए हमी से ही हमारी राय लेनी चाह रही हैं वैसे आपकी राय क्या है कि कौन जीत रहा है बिहार चुनाव में

पिक्चर अभी बाकी है

Election Results

November 6, 2015 By Monica Gupta

टोने टोटका – टोना वशीकरण

टोने टोटका

टोने टोटका , तंत्र, मंत्र और दिवाली का त्यौहार – घर के पास एक नया घर बन रहा है. आज उसके सामने कुछ लोग खडे थे. उत्सुकता वश मैं चली गई और देखा शायद किसी ने  टोटका कर रखा था. लाल काला कपडा था  और उसमे कुछ सामान बांध कर रखा था और वहां खडे लोग टोटके बारे में बात कर रहे थे. वैसे टोना  शत्रु के अनिष्ट के लिए किया जाता है, जबकि टोटका अपने हित के लिए ही किया जाता है.

टोने टोटका

 

टोने टोटका – टोना वशीकरण

घर लौटते वक्त मुझे भी एक बात याद आई. पिछ्ले साल एक काम वाली बाई के बेटे को बाजार में सडक के बीचों बीच सौ सौ के दस नए करारे नोट मिले. अंधेरा होने को था. वो अपने आप को रोक नही पाया और पैसे उठ लाया जब काम वाली बाई ने यह बात मुझे भी बताई.

मैने तुरंत कहा कि नही … ये गलत किया. उठाने नही चाहिए थे. उसे बोलो को वही रख आए जहां से उठाए थे पर बाई ने कहा कि उसने भी समझाया था पर वो  पैसे पाकर इतना खुश है और उसने वो बात अनसुनी कर दी. कुछ दिनों बाद उस बाई ने काम छोड दिया एक बार जब वो बाजार में मिली तो उसने बताया कि उसका बेटा बहुत बीमार चल रहा है… नौकरी भी चली गई और संगत भी खराब हो गई है.

परसों यानि दो दिन पहले,यानि  लगभग एक साल बाद वो ही लडका अचानक घर आया. उसने बताया कि उसकी नौकरी लगी है और तबियत का पूछ्ने पर उसने बताया कि जो गलती उसने पिछले साल सडक से पैसे उठा कर की जिंदगी में कभी नही करेगा.. उस समय तो मानो दिमाग ही खराब हो गया था ..पता नही किसने टोटका कर रखा था कि ….  एक साल बहुत मुसीबतों में बीता… खैर चलो अंत भला सो भला …

 

Tantra-Mantra Hindi, | – | Webdunia Hindi

* कुबेर के संबंध में लोकमानस में एक जनश्रुति प्रचलित है। कहा जाता है कि पूर्वजन्म में कुबेर चोर थे- चोर भी ऐसे कि देव मंदिरों में चोरी करने से भी बाज न आते थे। एक बार चोरी करने के लिए एक शिव मंदिर में घुसे। तब मंदिरों में बहुत माल-खजाना रहता था। उसे ढूंढने-पाने के लिए कुबेर ने दीपक जलाया लेकिन हवा के झोंके से दीपक बुझ गया। कुबेर ने फिर दीपक जलाया, फिर वह बुझ गया। जब यह क्रम कई बार चला, तो भोले-भाले और औघड़दानी शंकर ने इसे अपनी दीपाराधना समझ लिया और प्रसन्न होकर अगले जन्म में कुबेरको धनपति होने का आशीष दे डाला। Read more…

 

वैसे इन जादू टोने टोटके पर मैं विश्वास नही करती पर पर पूरी तरह से अविश्वास भी नही करती. पर ये बात जरुर है कि जो लोग चौराहों पर या अन्य जगह टोटका कर देते हैं वो नही करना चाहिए. दूसरों का बुरा करके अपना भला करने की कैसे कोई सोच सकता है … खासकर दीवाली पर ये कुछ ज्यादा ही  दिखाई देता है. इनसे बच कर चलना चाहिए और भूल कर भी सडक पर पडे रुपए या अन्य चीज नही उठानी चाहिए.

हैप्पी दीपावली

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 149
  • 150
  • 151
  • 152
  • 153
  • …
  • 235
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved