Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Blog

September 16, 2015 By Monica Gupta

थैंक यू गूगल

थैंक यू गूगल

 

थैंक यू गूगल .... मोनिका गुप्ता

थैंक यू गूगल …. मोनिका गुप्ता

थैंक यू गूगल

आज सुबह जन्मदिन पर जब कुछ गूगल सर्च कर रही थी तो देखा कि गूगल डूडल  मे केक है  अचानक माउस जब डूडल के पास गया तो देखा … अरे वाह  !!! ये मेरे जन्मदिन की बधाई है …

बहुत खुशी हुई !! गूगल नए नए प्रयोग करता रहता है … जोकि वाकई में सराहनीय है … इसलिए थैक यू कहना तो बनता है गूगल को !!!

Thank you Google for Birthday wishes !!!

 

September 15, 2015 By Monica Gupta

टीआरपी

टीआरपी

monica gupta

टीआरपी

 

गौर से देखिए ये तस्वीर … ये तस्वीर है बहस मे भाग लेने वाले आमंत्रित मेहमानों  की जो अति उत्साह में पहली जुबानी जंग और फिर हाथापाई पर उतर आए .. क्या वाकई में ये टीआरपी का चक्कर है या भावनाओ के बह कर इन्होने ये कदम उठाया.

वैसे इससे पहले भी कई बार चैनलों पर बहस के दौरान मेहमान बहुत गुस्से मे आ जाते है लगता था कि अब लडे या अब भिडे पर ऐसा हुआ नही और आज … आपस में भिड ही  गए.

कुल मिला कर यह अच्छा सकेंत नही है … बेवजह के फिजूल के मुद्दे पर लडना  निरर्थक है !!

September 14, 2015 By Monica Gupta

हिंदी दिवस पर कार्टून

हिंदी पर कार्टून

हिंदी दिवस पर कार्टून

cartoon hindi by monica gupta cartoon on hindi diwas by monica gupta

 

हिंदी दिवस  पर कार्टून

बेशक हिंदी को मात्र 14 सितम्बर को यानि एक दिन ही मान्यता मिलती हो पर हिंदी हमारे दिल में हमेशा से थी है और सदा रहेगी … हमे हमारी हिंदी पर गर्व है

हिंदी दिवस पर मेरे बनाए कुछ पुराने और नए कार्टून

 हिंदी दिवस पर कार्टून

हिंदी दिवस

हिंदी दिवस

cartoon monica gupta on hindi diwas

September 14, 2015 By Monica Gupta

कर्म ही पूजा

कर्म ही पूजा

अक्सर हम यही कहते सुनते  हैं कि कर्म ही पूजा है पर कुछ दिनों पहले कुछ अलग ही अनुभव हुआ … हुआ ये कि  सुबह किसी काम से बाजार जाना हुआ. दुकान में दो ग्राहक पहले से खडे थे. मेरे समान की लिस्ट भी बहुत लम्बी थी. दुकानदार पूजा कर रहा था. उन्होनें इशारा किया कि बस दो मिनट लगेगें.

हमने सहमति की गर्दन हिला दी. फिर दस मिनट बीते फिर और दुबारा दस मिनट बीते. मेरे से पहले जो इंतजार कर रहे थे वो किसी दूसरी दुकान पर चले गए. 5 मिनट इंतजार करने के बाद मैनें भी दूसरी दुकान मे जाने मे भलाई समझी. जाते जाते जब मैने दुकान दार को देखा तो वो पुन: दो मिनट का इशारा कर रहे थे. बाहर बोर्ड लगा था ” काम ही पूजा है” !!! क्या काम की पूजा है या पूजा ही काम है !!!
अब आप ही बताईए कमे ही पूजा है या पूजा कर्म … praying god photo

September 14, 2015 By Monica Gupta

Diet Plan

Diet Plan photo

Photo by TipsTimesAdmin

 

Diet Plan

Nutrition Tips

बात कुछ दिनों पहले की है. मैं अपनी सहेली मणि के घर पर थी. मणि के पति का जन्मदिन हाल ही में गया है और मणि का जन्मदिन आने वाला है तो हम बैठ कर खाना डिसाईड कर रहे थे कि उस दिन क्या क्या बनेगा. मणि को खाने का बहुत ज्यादा शौक तो नही है पर कम भी नही है. आलू पूरी, छोले भठूरे, टिक्की, फ्रूट क्रीम, फलूदा कुल्फी ही पसंद है बस … ह हा हा !!! मैं इसलिए हंसी क्योकि आप यही सोच रहे हो कि बस !!! हां तो मैंने खाने की बात करते करते मणि से कहा कि केक मेरी तरफ से होगा. इस पर मणि बोली कि अरे नही !!! पिछ्ले साल भी बेटे ने केक online order कर दिया था और दो दो केक खाने मुश्किल हो गए थे इसलिए इस बार उसने मुझे केक के लिए मना कर दिया. वैसे वो केक बहुत ही स्वादिष्ट था.पाईनएपल केक का सुनते ही मेरे मुंह में भी पानी आ गया. असल में, आज भी केक पर लगे पाईनएपल के लिए मेरी और मणि की बच्चों की तरह लडाई होती है. बच्चे घर पर हो तो हम कंट्रोल कर लेते हैं नही तो …!!

हम बात कर ही रहे थे कि तभी मणि के बेटे का फोन आ गया वो फिलहाल विदेश में किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में गया हुआ है.मणि उससे बात करने लगी. ज्यादा समझ तो नही आया पर महीने के हाव भाव से लग रहा था कि कुछ हैरानी और टेंशन की बात है वो मना कर रही थी और थोडी देर बात करने के बाद फोन रख दिया. मेरे पूछ्ने पर उसने बताया कि फंस गए!! अरे !! क्या हुआ? वो बोली कि अभी किसी dietician का फोन आएगा और वो मेरा और इनका (मणि के पति) का सारा डाईट प्लान और हिस्ट्री पूछेगी… मैने हैरानी से पूछा कि यानि !!! किसलिए ??? हुआ क्या!!! मणि ने बताया कि उसके बेटे ने एक साल के लिए देश की जानी मानी डाटिशियन को बुक किया है अब उसके बताए खाने के हिसाब से चलना होगा. उससे पहले अलग अलग  blood test  करवा कर भेजने होंगें जिससे शरीर के भीतर क्या क्या  हो रहा है पता चल सके. उसके आधार पर वो क्या खाना है और नही खाना वो बताएगें. कोर्स भी बहुत महंगा है पर बेटे ने ज्वाईन करवा दिया. बस मेल और फोन पर बात होगी और उनके कहे अनुसार चलना होगा.

मैने सोचा कि मणि के बेटे ने ऐसा क्यों किया. उसने बताया जब पिछ्ली बार मिले थे तो बेटा गुस्सा हो रहा था कि आप और पापा  दोनो मोटे हो रहे हो जरा अपना ख्याल रखो … शायद इसी वजह से… वो बता ही रही थी तभी उसके मोबाईल पर फोन आया जोकि true caller में डाईटिशियन का ही नम्बर आ रहा था. मैं उठने को हुई तो मणि ने हाथ पकड कर रोक लिया. मैं फिर बैठ गई. लगभग 15 मिनट बाद हुई दोनों की और मणि ने फोन रखने के बाद बताया कि वो मेल भेज रहे हैं उसके हिसाब से आठ दस टेस्ट करवा कर उनको भेजने हैं blood group  और weight भी  फिर उसी हिसाब से वो क्या खाना है क्या नही खाना वो बताते रहेंगें. हम दोनो के मन में अजीब सा तनाव था कि ना जाने क्या होगा.

शाम को मणि घर आई तो थोडा रिलेक्स थी. जब वो और उसके पति उनके बताए सारे blood test  करवाने गए तो लैब के डाक्टर जानकार मित्र थे. उनके पूछ्ने पर मणि ने बेटे की सारी बात बताई तो डाक्टर बहुत खुश हुए और बोले बहुत ही अच्छी बात है आप तो ये मान कर चलिए कि आपके बेटे ने आप दोनो की दस दस साल उम्र बढा दी. आपके बेटे ने बहुत सही सोचा. हम भारतीय लोगो का खान पान बहुत बिगडा हुआ है और उसी वजह से सारी बीमारियां होती है… जाते जाते उन्होनें यह भी कहा कि उन्हें भी  Diet Plan जरुर भेजिएगा कि वो क्या और किस तरह का डाईट प्लान बनाते है वो भी इसे जरुर ज्वाईन करना चाहेंगें.

Diet Plan

शाम को सारी रिपोर्ट मिल गई खुश किस्मती यह भी रही कि सारे टेस्ट नार्मल रेंज में थे. और अब शुरु होना था उनका डेली डाईट प्लान Diet Plan.  आज सुबह मैं खीर बना रही थी पर अनमने भाव से क्योकि जब भी खीर बनाती मणि को जरुर दे कर आती पर अब वो तो नही खाएगी … मैं भी क्या करुंगी खीर बना कर . तभी मणि का फोन आया कि तेरे पास किसी का फोन आया . मैने कहा कि नही तो किस का आना है ???… वो हंसने लगी और बोली अगर मेरा बेटा दूर बैठे अपने  मम्मी पापा का इतना ख्याल रख सकता है तो क्या मैं पास बैठी सहेली के लिए इतना भी नही कर सकती … तेरा जन्मदिन भी तो आ रहा है … !!!क्या !! बता न…!!!  क्या बात है … मेरी उत्सुकता बढती जा रही थी. वो बोली कि उसने dietician को मेरा नम्बर दे दिया है … क्या मैने कहा !! अरे नही !!! मैं तो बिल्कुल ठीक हूं मुझे जरुरत नही है और ये कंट्रोल वंट्रोल मुझसे नही होगा….  और ये एक साल का पैकेज महंगा भी तो है … प्लीज मना कर दे .. प्लीज … प्लीज .. !!वैसे भी मुझसे कंट्रोल भी नही होता !!! इतने में मेरे मोबाईल पर दूसरा फोन आ रहा था…शायद ये वहीं से था. अब मैं भी उससे बात कर रही हूं और अपने बारे मे सारी जानकारी दे रही हूं… !!!

इस बात को हफ्ता हो गया है और  मणि के अनुभव को देखते हुए और उसकी खुशी को देखते हुए मुझे भी लग रहा है कि  over weight के कम होने wait नही करनी चाहिए अपने शरीर का ख्याल रखना चाहिए. खासकर खाने के मामले में तो बहुत जरुरी है. असल में, हमारी Indian eating habits आदतें बहुत खराब है जोकि जाने अंजाने शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाती हैं… और अगर इस पर कंट्रोल हो गया  तो मन वैसे ही प्रफुल्लित रहेगा.. वैसे आप कैसे हैं … !!!   Fitness का कितना ख्याल रख रहें हैं आप ?? सेहत यानि health  के लिए  Healthy Eating  बहुत जरुरी है …

ह हा हा … अभी तो शुरुआत ही हुई है मेरी और मैं समझाने भी लग गई आपको … 🙂 

 

 

Diet Plan photo

Photo by Alan Cleaver

 

 

 

 

September 14, 2015 By Monica Gupta

हिंदी दिवस

 

हिंदी दिवस

हिंदी दिवस

हिंदी दिवस की बधाई तो बनती है … बेशक , अगर तुलना करें तो हम भारतीय अंग्रेजी बोलने में अपनी शान समझते हैं और पलडा भी अंग्रेजी का ही भारी है बस आज हिंदी दिवस रुपी गुब्बारे मे हवा भरी जा रही है ताकि आज तो ये उंचाईयों पर रहे और कल से तो फिर वही !!!

वैसे आप चाहे कुछ भी समझे आज अगर हम नेट पर हिंदी लिख पा रहे हैं तो वो सिर्फ और सिर्फ गूगल की वजह से गूगल ने हमें हिंदी में अपनी बात कहने लिखने  का मौका दिया इसलिए सबसे बडा धन्यवाद गूगल को है…

मुझे हिंदी पर गर्व है और हमेशा रहेगा … !!!

September 13, 2015 By Monica Gupta

सकारात्मकता

सकारात्मकता

 

 

कार्टून ... मोमिका गुप्ता

कार्टून … मोनिका गुप्ता

सकारात्मकता

क्या ???  आप किसी ऐसे व्यक्ति को खोज रहे हैं जिसकी सोच सकारात्मक हो और आत्मविश्वास से भरी हो … जिससे आप जिंदादिली सीख सकें तो यकीन मानिए आप बहुत सही जगह आए हैं … क्योकि  मैं जानती हूं ऐसे व्यक्ति को और आप कहे तो पता भी बता सकती हूं … !!! बला का आत्मविश्वास और बला का उत्साह है उनमें !!!सोच तो ऐसी की बस पूछिए ही मत !! आप भी मान जाएगें कि मैं सही कह रही हूं !!

और वो हैं … हमारे … आपके … नेता … नेता … नेता … !!! ये नेता लोग कितने आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं … चुनाव के समय से नतीजा आने तक … भरपूर सकारात्मकता … अगर खुदा ना खास्ता चुनाव हार गए तो भी आत्मविश्वासी … अगले पाचं साल तक  विपक्ष में शानदार भूमिका निभाते हैं और तो और भले ही पता हो कि चुनाव हार जाएगें फिर भी गजब का  मनोबल बनाए रखते हैं … चेहरे पर ओजपूर्ण स्माईल बिखरी होती है और कभी भी ना उम्मीदी की बात नही करते … !!!

बताना मेरा फर्ज था … आगे आप खुद समझदार हैं !! 🙂

September 12, 2015 By Monica Gupta

हिंदी दिवस

cartoon monica gupta on hindi diwas

 

हिंदी दिवस …

हिंदी दिवस पर मेरा धन्यवाद गूगल को है जिसमे हिंदी की पहचान को बढाया और हमे अपनी बात हिंदी में लिख पाए … बेशक हिंदी का क्रेज विदेशियों में भी बहुत बढा है और पढ कर अच्छा लगता है जब वो हमारी हिंदी में लिखी पोस्ट को पसंद करते हैं

हिंदी दिवस
बेशक पलडा आज भी अंग्रेजी का ही भारी है फिर  भी तुम हमें हमेशा से प्रिय थी , हो और हमेशा रहोगी … मेरी प्यारी हिंदी 🙂

September 12, 2015 By Monica Gupta

अच्छे दिन

अच्छे दिन ( मोनिका गुप्ता)
अच्छे दिन                    ( मोनिका गुप्ता)

अच्छे दिन

अच्छे दिन लाने के लिए बहुत मेहनत करनी पडती है .. ऐसा नही की आपने गाना गाया और अच्छे दिन आ गए. समय लगता है बहुत कुछ त्यागना पडता है बहुत कुछ निगलना या गटकना पडता है  बहुतों से ना चाह्ते हुए भी मिलना पडता है और बहुत  चाह्ते हुए भी किसी से मुहं फेरना पडता है..!!! कई बार उपहास का पात्र बनना पडता है तो कई बार शर्मिंदा होना पडता है. अरे आप क्या सोचने लगे !!! हे भगवान !! इसमे कही आप राजनीति तो नही ले आए !! कमाल हैं आप भी !! अरे भई !! वो क्या है ना वजन बढ रहा है उसे धटाने के लिए मेहनत ज्यादा करनी पड रही है तभी तो आएगें अच्छे दिन !!! आलू ,पूरी .टिक्की जैसी मुंह मे पानी लाने वाली चीजे त्यागनी पडती हैं उबला खाना या सब्जी निगलनी या गटकनी पडती है ना चाहते हुए भी   खाना पडता है और बहुत चाह्ते हुए भी उस खाने से देखने से इंकार करना पडता है. कई लोग उपहास करते हैं कि वजन कम हो ही नही सकता तो कई बार लोगो के सामने जब वजन टस से मस नही होता तो शर्मिंदा भी होना पडता है!!

 यहां हालत खस्ता हो रही है और आप है कि राजनीति ले कर आ रहे हैं अरे भई कम खाएगें … हल्का खाएगे, कसरत करेगें तो आएगें ना जल्दी से अच्छे दिन … बस वो ही तो कह रही हूं !!!  अच्छे दिन आने वाले है:)

September 11, 2015 By Monica Gupta

Skill India

cartoon smart india by monica guptaSkill India

Skill India

हम हर दम Skill India की बात करते हैं और देश को आगे ले कर जाने की भी बात करते हैं … हमारा भारत देश महान देश है और इसके नेता भी smart हैं अब देखिए ना

http://timesofindia.indiatimes.com/city/bhopal/Shiv-Neer-BJP-bid-to-promote-brand-Shivraj/articleshow/48866761.cms

 

BHOPAL: After Amma canteen in Tamil Nadu named after Chief Minister Jayalalithaa aimed to provide subsidised food to poor, MP will have its own Shiv Neer (RO water) to quench parched throats. Taking a cue from the success of “NaMo tea stalls” that helped promote brand Modi, state BJP unit is hoping to promote and strengthen brand Shivraj Singh Chouhan through Shiv Neer.

MP unit of BJP along with Bhopal Municipal Corporation (BMC) has opened city’s own chain of RO water plant named after the chief minister.

It is a unit of community RO water plant and we intend to replace each of our existing “piyau” (traditional water kiosks) across the city with modern and smart Shiv-Neer unit, said commissioner BMC Tejasvi S Naik.

“MP is developing fast under leadership of chief minister so rather than giving it a secular or communal image, we named it Shiv Neer,” justified Naik.

State’s first RO water plant was opened in Anuppur district in 2013 and was named “water point”. This time party aptly renamed it “Shiv Neer” in view of ensuing world Hindi conference, where a large number of participants and dignitaries from across the globe will assemble in the state capital.

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 161
  • 162
  • 163
  • 164
  • 165
  • …
  • 235
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved