Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Blog

July 19, 2015 By Monica Gupta

बाल कहानी-शैंकी

बाल कहानी-शैंकी

हर रविवार की तरह आज भी नन्हीं मणि को अपने कर्मा चाचू का इन्तजार था। मणि अपने मम्मी पापा के साथ शहर में रहती थी और उसके कर्मा चाचू गाँव में काम करते थे पर हर रविवार वह शहर आ जाते थे। मणि को परियों की, राजकुमारियों की और जादू की कहानियां सुनने का बेहद शौक था। उसके मम्मी-पापा तो उसे कहानियां सुनाते नही थे। वह दोनों ही दफ्तर में काम करते थे पर मणि को कामिक्स पढ़ कर उतना आनन्द नहीं आता था जितना कि कहानियां सुन कर आता था। कर्मा चाचू की वह लाड़ली भतीजी थी और वह उसे पूरी दोपहर कहानी सुनाते रहते।

मणि इकलौती बेटी होने के कारण वह सभी की चहेती थी। मणि का जन्मदिन भी करीब आने वाला था। उसके चाचू उस दिन उसके लिए छोटा सा सफेद रंग का कुत्ता लाए। मणि को पहले तो उससे बहुत ड़र लगता रहा। जैसे ही वो भौं-भौं करता मणि की ड़र के मारे अंगुलियां मुंह में चली जाती पर कुछ ही घण्टों में वह उससे हिल-मिल गर्इ। मणि के मम्मी-पापा भी उस छोटे से कुत्ते को देखकर बेहद खुश हुए। मणि ने उसका नाम शैंकी रखा। चाचू की कहानियां सुनने का शौक भी वैसे ही बरकरार रहा। उसे बड़ा ही अच्छा लगता था जब पुरानी कहानियों में मेंढ़क राजा बन जाता था या फिर सिर्फ छूने से ही पत्थर परी बन जाती। दो सप्ताह तक चाचू को किसी जरूरी काम से कलकत्ता जाना पड़ा। पर वह वायदा करके गए कि वापिस आने के बाद और खूब सारी कहानियां सुनोंगे।
मणि अपनी पढ़ार्इ और  शैंकी में मस्त हो गर्इ। एक दिन जब मणि स्कूल गर्इ हुर्इ थी उसके पापा दफ्तर जाने के लिए गैराज से कार निकाल रहे थे कि अचानक शैंकी को जाने क्या हुआ वो भागा-भागा आया और गाड़ी के टायर के नीचे आकर दबने की वजह से मर गया। अब मणि के मम्मी-पापा दोनों उदास हो गए। उन्हें सबसे ज्यादा मुशिकल यह हो रही थी कि वह मणि को कैसे समझाऐंगे क्योंकि अभी कर्मा भी नहीं है। ऐसे मौके पर कर्मा तो सारी बात संभाल लेता। स्कूल से आने के बाद मणि को शैंकी के मरने की बात ना बता कर यह बताया गया कि वो सुबह ही गेट खुला रहने की वजह से भाग गया था। फिर तो मणि ने जो रो-रो कर हाल बेहाल किया वो तो उसके पड़ोसी भी जान गए थे कि शैंकी कहीं बाहर चला गया है और वह जल्दी ही खुद-ब-खुद लौट आएगा।
दो-तीन दिन इन्तज़ार में बीते पर शैंकी नहीं आया। आता भी कैसे? इस बीच में मणि के पिताजी की कलकत्ता कर्मा से बात हुर्इ और उन्होंने सारी बातें उसे बता दी। कर्मा कल आ रहा है। चलो, अब तो वह सम्भाल ही लेगा। पर इन दो-तीन दिन में ना तो मणि ने ढंग से खाया और ना ही किसी से बात की। यहां तक की वो तो एक स्कूल भी नहीं गर्इ।
एक सुबह, मणि ने देखा घर के बाहर आटो आकर रूका, उसमें चाचू थे और ये क्या उनके पास एक छोटा-सा पिंजरा था और उसमे प्यारा-सा तोता था। वो अपनी जगह चुपचाप बैठी रही। चाचू उसके पास आकर बैठे और कहने लगे कि भर्इ, तुमने शैंकी को क्या कह दिया था। वो मेरे पास कलकत्ता आया था।

क्या….? आपके पास….! मैंने तो कुछ भी नहीं कहा। चाचू ने बताया कि शैंकी कहा कि मणि दी का मन करता है कि वह मुझे स्कूल ले जाए और मुझसे बातें करे पर मैं स्कूल तो नहीं जा सकता और मीठी-मीठी बातें भी नहीं कर सकता इसलिए आप मुझे तोता बना दो जब भी दीदी स्कूल जाऐंगी मैं उड़ कर उन्हें स्कूल तक छोड़ने जाऊंगा और वापिस आ जाऊंगा। और शाम को ढ़ेर सारी बातें करेंगे….  तो, लो भर्इ यह तुम्हारा शैंकी अब मैंने उसे तोता बना दिया है। तभी तोता भी बोलने लगा, हैल्लो……………. मैं शैंकी हूं, मणि………. मैं शैंकी हूं। मणि उस तोते से मिल कर इतनी खुश हुर्इ और चाचू के हाथ से पिंजरा छीन कर अपने कमरे में ले गर्इ। मम्मी-पापा भी सारी बातें पीछे खड़े होकर सुन रहे थे। शैंकी के साथ मणि को खुश देखकर तीनों की आंखें ड़बड़बा आर्इ थी।

 

girl and dog photo

कहानी आपको कैसी लगी. जरुर बताईएगा !!!

July 18, 2015 By Monica Gupta

असुरक्षित महिलाएं

असुरक्षित महिलाएं

cartoon by monica gupta good days

 

असुरक्षित महिलाएं

दिल्ली में  भरे बाजार सरे आम एक लडकी को चाकू से जान से मार दिया जाता है . लेकिन मुद्दा उठाया गया दो दिन बाद … शायद इसलिए कि मीडिया ने मुद्दा उठाया. वही राजनीति होनी शुरु हो गई. सभी पार्टियां एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रही हैं और तो और आपस मे ही लड भिड रही हैं … जिसे देख कर शर्म से सिर झुका जा रहा है.

मीनाक्षी हत्याकांड मामले में दिल्ली सरकार ने दो दिन में पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। ये रिपोर्ट पांच 19 साल की इस युवती की की शुक्रवार को चाकूओं से गोद कर सरेआम हत्या कर दी गई थी।

मामले में दिल्ली के गृह विभाग के मंत्री सत्येंद्र जैन ने पुलिस आयुक्त बी.एस. बस्सी को पत्र लिखा है और मामले में दो रिपोर्ट रिपोर्ट करने के आदेश दिए हैं। उधर देर शाम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पीडि़त परिवार से मुलाकात की।

पुलिस आयुक्त को लिखे पत्र में बताया है कि परिवार ने आरोपी जय प्रकाश पर इस मामले में 2013 से परेशान करने बात कही है और इस वजह से वजह खुद को प्रताडि़त महसूस कर रही थी। इसके बाद भी पुलिस द्वारा कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस आयुक्त का कहा गया है कि यदि कोई ऐसा अपराध सामने आता है तो उस संबंध में तत्काल कदम उठाने की जरुरत है लेकिन इस मामले में ऐसी पहल नहीं की गई। इसलिए पूरे मामले में पांच बिदुंओं पर विस्तृत जांच करने की आवश्यकता है।

Stalker stabs girl to death in central Delhi market 427254

उसकी गलती इतनी थी कि पहली बार छेड़छाड़ करने के आरोप में वह उठ खड़ी हुई थी और उसने पुलिस में शिकायत की थी। मीनाक्षी ने आरोप लगाया था कि मां की शह पर दोनों भाई उससे छेड़खानी करते हैं। इसके बाद पुलिस ने मां-बेटों को हिरासत में लिया था।

इसी का बदला लेने के लिए तीनों ने मीनाक्षी को बीच राह रोककर चाकू से हमला कर दिया। दोनों भाइयों ने लड़की पर चाकू से 35 बार वार किया। बेटी को बचाने आई मां पर भी आरोपियों ने चाकू से हमला किया। हत्या के आरोप में जयप्रकाश उर्फ सन्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि ईलू और उसकी मां ने मीनाक्षी के बाल पकड़ते हुए उसकी कलाई मोड़ दी। इससे पहले कि पड़ोसी बीच-बचाव कर पाते सन्‍नी ने मीनाक्षी पर चाकुओं से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम 7.45 बजे एक लड़की और उसकी मां पर चाकू से हमले की जानकारी मिली थी।

मौके पर पहुंचने पर पता चला‍ कि लड़की और उसकी मां को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की बेहोशी की हालत में थी, इसके चलते उसके बयान नहीं हो सके। बाद में गुरुवार देर रात ही लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 324 के तहत मामला दर्ज किया। Read more…

July 18, 2015 By Monica Gupta

तत्काल

कार्टून तत्काल

tatkal by monica gupta

तत्काल

आजकल तत्काल का इतना प्रभाव है कि बच्चे भी कंफ्यूज है कि तत्काल भी तो जरुरी काल है ..

July 18, 2015 By Monica Gupta

कौन पास कौन फेल

कौन पास कौन फेल

एकता और संदीप की नई नई शादी हुई. समय बहुत अच्छा गुजर रहा था. संदीप आफिस जाता और एकता अपना घर सम्भालती. घर में खाली समय में वो टीवी देखती और फेसबुक का भी बहुत शौक था. सगाई के बाद ही उसने नया नया सीखा था. संदीप से बातें करने के लिए और धीरे धीरे उसके दोस्तों की संख्या बढती गई.

एक दोपहर जब वो फेसबुक पर किसी को कमेंट कर रही थी तभी उसके पास एक मैसेज आया. आप बेहद खूबसूरत हैं. मैं आपसे दोस्ती करना चाहता हूं. उसने तुरंत मोबाईल बंद कर दिया. शाम को जब दुबारा खोला तो दो तीन मैसेज और आए हुए थे कि आपने कोई जवाब नही दिया. क्या मेरी मित्रता आपको स्वीकार नही. तभी अचानक घंटी बजी. उसके पति आफिस से आए थे . वो उनके लिए चाय बनाने लगी. अगले दिन संदीप के आफिस जाने के बाद उसने फिर मैसेज देखा  उसमे ना सिर्फ मैसेज थे बल्कि एक दो बेहद गंदी तस्वीरे भी थी. एकता ने गुस्से में लिखा कि अगर आज के बाद आपने मुझे कोई मैसेज भेजा तो यही सारे मैसेज मैं आपकी वाल पर पोस्ट कर दूंगी. समझ  क्या रखा है अपने आप को. महिला को कैसे भी तंग करो.

उसके बाद दो दिन तक कोई मैसेज नही आया. वही संदीप सब जानता था क्योकि मैसेज वो ही भेज रहा था वो बस अपनी पत्नी का इम्तेहान ले रहा था जिसमें वो पास हुई. बात वही खत्म हो गई.

इस बात के कुछ महीने बाद एक दिन एकता को एक शरारत सूझी. उसने फेसबुक पर एक नकली प्रोफाईल बनाया और संदीप को मैसेज किया. हैलो … क्या मैं आपसे दोस्ती कर सकती हूं ? मैसेज भेजने के दो ही मिनट में उसने दोस्ती स्वीकार कर ली और मैसेज किया आप भी बेहद खूबसूरत हैं क्या मैं आपका मोबाईल नम्बर जान सकता हूं? एकता थोडा सकते मॆ आ गई और उसने कोई जवाब नही दिया. शाम को फिर मैसेज आया कि आपने अपना नम्बर नही दिया… शायद एकता की नजरों में संदीप फेल हो गया था.

sad women  photo

Photo by clala1220

 

July 17, 2015 By Monica Gupta

छींटाकशी

rahul  by monica  gupta

छींटाकशी

देश हित की बात करें तो सब पार्टी पीछे हैं हां पर अगर बात करे एक दूसरे का मजाक बनाने का या छींटाकशी करने का सब राजनीतिक पार्टियां आगे हैं और मीडिया चैनल इसमे अपनी विशेष भूमिका निभाते दिख जाते हैं …

जैसा कि आज जम्मू में मोदी जी ने दामाद के बारे में कोई टिपण्णी की तो वही राहुल बाबा भी पीछे नही रहे… टीआरपी बढी खबरिया चैनलों की …

राजस्थान के दो-दिवसीय दौरे पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य की वसुंधरा राजे सरकार पर निशाना साधा।

राजधानी जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से जुड़े विवादों का ज़िक्र करते हुए प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया, “उनका 56 इंच का सीना 5.6 इंच का रह जाएगा…” उन्होंने भूमि अधिग्रहण बिल की बात करते हुए कहा, “आप लोग देखते रहिए, हम लैंड बिल को पास नहीं होने देंगे…”

फिर उन्होंने आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी से नज़दीकी के आरोपों से घिरीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर भी निशाना साधते हुए कहा, “राजस्थान में ‘ललित मोदी सरकार’ है” उन्होंने कहा, “आजकल राजस्थान सरकार का रिमोट कन्ट्रोल लंदन में है, वे वहां से बटन दबाते हैं, तो यहां वह (मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे) उछल जाती हैं… इसलिए यहां ‘ललित मोदी सरकार’ है

http://khabar.ndtv.com/news/india/56-inch-chest-will-shrink-to-5-6-inches-rahul-gandhi-slams-pm-782402

 

  LiveHindustan.com

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवारवाद की राजनीतिक संस्कृति पर आज चुटकी ली और भूमि सौदों के कारण विवाद में आए सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा नाम लिये बिना कहा कि आज हम जानते हैं कि दामादों के कारण क्या क्या बातें होती हैं। उन्होंने छुआछूत की राजनीति को भी अस्वीकार करते हुए कहा कि राष्ट्रीय विरासतों को इस आधार पर बांटा नहीं जाना चाहिए।

परिवारवाद पर चोट करते हुए मोदी ने कहा कि मैंने राजनीति से जुड़ी उनकी (गिरधारी लाल) जितनी तस्वीर देखी है, उसमें उनके परिवार का एक भी व्यक्ति नजर नहीं आया। इतने लम्बे समय तक सार्वजनिक जीवन और सत्ता के गलियारे में रहने तथा देश के शुरुआती सभी प्रधानमंत्रियों से निकट संबंध होने के बाद भी एक भी तस्वीर में परिवार का कोई सदस्य नजर नहीं आया। सिर्फ अंत्येष्टि की तस्वीर में परिवार के सदस्य थे। Read more…

ऐसे में जनता कभी दाए देखती है तो कभी बाएं !!!

July 17, 2015 By Monica Gupta

अरविंद केजरीवाल -एक साक्षात्कार

11733384_10207511251638759_873228756_n

अरविंद केजरीवाल -एक साक्षात्कार

आज, आज तक पर अरविंद जी का Exclusive साक्षात्कार देखा. बहुत दुख हुआ ये देख कर कि मीडिया की बातों में मैं भी आ गई थी. एक एक बात को अरविंद जी ने जब बताया तो लगा … अरे !!! ये तो हमे पता ही नही था. राजदीप सर देसाई को उन्होनें चुप करवा दिया और स्पष्ट बोले कि अगर आपने ही बोलना है तो बोले जाओ मेरी क्या जरुरत है … एक एक बात का इतना सही जवाब दिया कि मैं तो सुनती ही रह गई. वेट, तोमर, स्वाति, विज्ञापन, जंग साहब एक एक बात पर अपनी बात रखी. अगर आपको मौका मिले तो जरुर देखिएगा …!!!

http://aajtak.intoday.in/video/modi-is-creating-obstacles-says-arvind-kejriwal-1-823168.html

 

July 17, 2015 By Monica Gupta

आम आदमी कैंटीन

 

 canteen by monica

आम आदमी कैंटीन

खाने खिलाने का दौर जारी है जहां मोदी जी का कहना है कि  न खुद खाएगें न किसी को खाने देंगें वही दिल्ली के मुख्य मंत्री  अरविंद केजरीवाल कैंटीन खोलने जा रहे हैं …

आम आदमी पार्टी के नेता आशीष खेतान ने गुरवार को इसका एलान किया। खेतान ने बताया कि केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्ली डायलॉग कमीशन के प्रस्ताव को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी है। इसके उपाध्यक्ष आशीष खेतान हैं। खेतान ने कहा कि कैंटीन में लोगों को सस्ता खाना मिलेगा। इस खाने पर दिल्ली सरकार सबसिडी देगी, जिससे एक थाली की कीमत 5 से 10 रपए तक रहेगी। दिल्ली डायलॉग कमिशन ने केजरीवाल के कहने पर 19 जून को इसका प्रस्ताव दिल्ली सरकार को भेजा था। सरकार इन कैंटीनों को एक या दो माह के भीतर लॉन्च कर देगी। एक कैंटीन में 3000 लोग खाना खा सकेंगे। दिल्ली सरकार की ये कैंटीनें पहले चरण इंडस्ट्रियल एरिया, हॉस्पिटल, कमर्शिल हब और कॉलेजों में शुरू की जाएगी।

खेतान ने कहा कि यह मॉडल तमिलनाडु और ओडिशा में चल रही इस तरह की कैंटीनों का अध्ययन करने के बाद तैयार किया गया। ये कैंटीन खाद्य और आपूर्ति विभाग चलाएगा।

 – www.bhaskar.com

अम्मा की कैंटीन की तर्ज पर आम आदमी कैंटीन

ये होगा आम आदमी कैंटीन का मेन्यू दिल्ली सरकार की आम आदमी कैंटीन में सुबह पूड़ी, सब्जी और आचार होगा, दोपहर के खाने में को दाल-चावल और रात के लिए रोटी, सब्जी और दाल होगी। दिल्ली सरकार का इस योजना के तहत राजधानी में 200 से ज्यादा कैंटीन बनाने का प्लान बना रही है। See more…

July 16, 2015 By Monica Gupta

आप का परिवारवाद

ak pariwarwaad by Monica gupta

 

आप का परिवारवाद… AAP भी आ ही गए परिवारवाद के लपेटॆ में अरविंद जी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल भी कांग्रेस के नक्शेकदम पर चलकर ‘जय हिंद जीजाजी’ कहने की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं और कांग्रेस की‘‘जीजा जी’’ परंपरा को आगे ले जा रहे हैं। हालांकि केजरीवाल जी ने इस मुद्दे पर ट्विटर पर सफाई देते हुए कहा, ‘‘वो मेरे चाचा की साली के जीजा की भतीजी के ससुर की भांजी के भतीजे की साली के भाई की बेटी है।’’ उन्होंने कहा कि विपक्ष ये अफवाह फैला रहा है कि स्वाती मेरी बहन जोकि पूरी तरह से बकवास है।

 

Kejriwal on DCW row: Swati Maliwal not even remotely connected to me | The Indian Express

The Aam Aadmi Party on Wednesday refuted charges of nepotism in appointing Swati Maliwal, wife of party leader Naveen Jaihind, as the head of the Delhi Commission for Women (DCW), saying she had a long record of “activism” in different spheres.

Chief Minister Arvind Kejriwal was also quick to deny that Maliwal was related to him.

“Some media houses and opposition leaders alleging that Swati is my cousin. Complete nonsense. She is not even remotely connected,” Kejriwal tweeted.

“Some media houses and opposition leaders alleging that Swati is my cousin. Complete nonsense. She is not even remotely connected,” Kejriwal tweeted.

Some media houses n opp leaders alleging that swati is my cousin. Complete nonsense. She is not even remotely connected(1/2)

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 15, 2015

The party said Maliwal has a long record of “activism” in different spheres and the appointment was done on “merit”. Kejriwal on DCW row: Swati Maliwal not even remotely connected to me | The Indian Express

July 16, 2015 By Monica Gupta

Social Networking Sites

Social Networking Sites and our lives

 

tweet

क्या वाकई … सोशल नेट वर्किंग साईटस ही हमें अनसोशल बना रही है.. सबसे ज्यादा सवालिया निशान टवीटर पर उठ रहे हैं कम से कम शब्दों मॆं अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए किस तरह से किसका अपमान किया जाए उसका मजाक बनाया जाए ….कही न कही हमारे दिलो दिमाग पर हावी होता जा रहा है … बेशक,कुछ बातों मे टवीटर अच्छा भी होगा पर फिर भी प्रश्न यही खडा होता है कि कैसे बचे इससे और कैसे बचाए …!!

Another case of child abuse goes viral on social networking sites | Dhaka Tribune

Corporal punishment against two girls at an orphanage run by Social Welfare Directorate in Barisal has caused uproar among the public after its footage went viral on social networking sites.

Although the incident took place on July 4, the district administration became aware of it after the footage went viral.

The footage uploaded on Facebook shows Md Dulal, health assistant at the institution, is indiscriminately beating two girls as they try to flee from the shelter home.

Yesterday, Deputy Commissioner Dr Gazi Saifuzzaman went to the orphanage and asked officials concerned to take stern action against the people responsible for the abuse after a proper investigation. See more…

The Evolving Role of News on Twitter and Facebook | Pew Research Center

The share of Americans for whom Twitter and Facebook serve as a source of news is continuing to rise. This rise comes primarily from more current users encountering news there rather than large increases in the user base overall, according to findings from a new survey. The report also finds that users turn to each of these prominent social networks to fulfill different types of information needs.

The new study, conducted by Pew Research Center in association with the John S. and James L. Knight Foundation, finds that clear majorities of Twitter (63%) and Facebook users (63%) now say each platform serves as a source for news about events and issues outside the realm of friends and family. That share has increased substantially from 2013, when about half of users (52% of Twitter users, 47% of Facebook users) said they got news from the social platforms.

Although both social networks have the same portion of users getting news on these sites, there are significant differences in their potential news distribution strengths. The proportion of users who say they follow breaking news on Twitter, for example, is nearly twice as high as those who say they do so on Facebook (59% vs. 31%) – lending support, perhaps, to the view that Twitter’s great strength is providing as-it-happens coverage and commentary on live events. Read more…

July 15, 2015 By Monica Gupta

One Year Drop

student reading photo

One Year Drop

हमारे एक जानकार मित्र के बेटे ने आईआईटी क्लीयर न कर पाने के कारण आज एलान कर दिया है कि वो एक साल  ड्राप करेगा और कोचिंग ले कर अच्छा नतीजा लाएगा. अभी तक घर मे बहुत तनाव था. दो ग्रुप बन गए थे एक चाहता था कि ड्राप करे और दूसरा बिल्कुल नही चाह्ता था.

पर आज बेटे की इच्छा के आगे अब सब झुक गए हैं और मान गए हैं. अब बस उसे सलाह दी जा रही है कि एक साल बहुत मायने रखता है अब डट कर मेहनत करनी है और बहुत अच्छे कोचिंग मे दाखिला लेना है. इसी बीच मैने भी कुछ छानबीन की और पता लगाया कि ड्राप करने पर भी  अगर गम्भीरता से पढाई की जाए तो आईआईटी में अच्छी रैंक आ सकती है. एक जानकार के बेटॆ ने ड्राप करके पूरे साल कोचिंग ली और वो बहुत अच्छी रैंक से पास हो गया.

अब क्योकि निणर्य ले ही लिया है तो बार बार टोकने का क्या फायदा. अब बस ऐसा करना होगा कि वो बहुत आत्मविश्वास के साथ पढाई करे और अच्छा नतीजा ला कर दिखाए. बार बार यह भी कहने का कोई फायदा नही कि मोबाईल, टीवी सब बंद करके रख दो .. एक साल के लिए सब भूल जाओ.. आज के बच्चे समझदार है एक साक समय की क्या कीमत होती है शायद वो हमसे भी बेहतर समझते हैं …उन्हें बस अपने लक्ष्य पर केंद्रित होने दे.   उन्हें सही या गलता का हम से ज्यादा ज्ञान है.

टेंशन खत्म करने के लिए बच्चे की इच्छा का खुशी खुशी स्वागत करें और उस पर विश्वास बनाए रखें…

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 173
  • 174
  • 175
  • 176
  • 177
  • …
  • 235
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved