Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Blog

July 14, 2015 By Monica Gupta

ये कैसा फल

ये कैसा फल !!!

 

नमस्कार !!!  हमारे देश मे तरह तरह के फल पाए जाते हैं. कुछ खट्टे कुछ मीठे तो कुछ कडवा स्वाद देते हैं. वैसे मै जिस फल की बात कर रही हूं  वो फल हर जगह हर समय पाया और देखा जाता है.  

चाहे सर्दी हो या गर्मी वो फल हर भाव मे उपलब्ध है और अपने तरह तरह के रुप धर के हमे अपनी ओर आकर्षित करता है. कई बार तो ये ठंडी हवा का झोंका जैसे बन कर आता है तो कभी …!!! यह फल हम सभी ही  पहुंच मे होता है हां, ये अलग बात है कि उसे चखने के बाद व्यक्ति विशेष का स्वाद अलग अलग हो जाता है.यानि एक ही फल पर अलग अलग स्वाद !!!

अयं, आप सोच रहे होगें कि भई ये कौन सा फल है तो मै आपको ज्यादा उलझन मे नही डालती. वो क्या है ना कि  मै भी जानती हूं कि आप एक तो पैट्रोल और दूसरा गर्मी की मार से त्रस्त है और उपर से ये फल!!! चलिए मै बताती हूं. असल मे, इस फल का नाम है “ राशि”फल” है ना !!! देखा आप चौक भी गए और आपके चेहरे पर मुस्कान भी आ गई. अब क्या करे!! हर कोई इसका स्वाद जरुर लेना चाहता है.

रवीना की आदत है कि सुबह सबसे पहले उठ कर अपना राशि फल देखती है उसके हिसाब से अपना दिन बिताती है. परसो टीवी पर देखा तो बहुत खुश हो गई कि आज का दिन बहुत अच्छा बीतेगा. चेहरे पर  मुस्कान आई ही थी कि अचानक पति की आवाज आई कि आज भी कमीज मे बटन नही लगाया. बस फिर शुरु हुआ टेंशन का दौर कि आप सोच नही सकते . पति बिना नाश्ता किए दफ्तर गए और बच्चो का टिफिन गुस्से मे उसने तैयार नही किया. कुल मिला कर फल का मीठा स्वाद कडवाहट मे बदल गया.

ऐसे ही संगीता हैं. आफिस मे काम करती है पर हमेशा जहां भी मौका मिले इस फल को चखना चाह्ती हैं. आज उसने अखबार मे राशिफल पढा कि  अजनबी से बच कर रहना. उसी समय घर की धंटी बजी. उसकी नई काम वाली बाई आई थी. बस, वो तो उस फल के शिकंजे मे इतनी कसी कि उसने सोचा शायद उपर वाले ने कोई संदेश ही भेजा हो. बिना समय गवाए उसने बाई को तुरंत  नौकरी से निकाल दिया.तब से अभी तक कोई बाई  नही मिली और वो बेचारी सिर पकड के …!!!

वही दिनेश की भी सुन लीजिए. वो अपनी लडकी ले लिए लडका खोज रहे थे. बात लगभग पक्की हो गई थी. आज बस हां ही बोलना था पर महाशय भी इस फल के दीवाने निकले. राशिफल मे लिखा था कि आज कोई भी फैसला ना लें. बस, वो इस फल के मोह माया मे ऐसा जकडे कि फैसला कल पर छोड दिया. उसे पता था कि आज जवाब देना बहुत जरुरी है क्योकि लडके वालो के  हाथ मे भी एक अच्छी लडकी है पर बस !!!  और सच मे, बहुत अच्छा लडका हाथ से निकल गया और अभी तक दिनेश जी लडका ही खोज रहे हैं.

 

a lady thinking photo

Photo by faith goble

इस बारे मे बहुत लोगो से बातचीत हुई. आमतौर पर सभी इसके दीवाने हैं यह जानते हुए भी इसके परिणाम अधिकतर सही नही निकलते हैं. कुल मिला कर बस आकर्षण मात्र है  लोगो मे.

बात करते करते मेरा ध्यान भी अखबार के इस राशिफल पर चला गया और ना चाहते हुए भी मैने अपना राशिफल पढ डाला. उसमे लिखा था कि  आप दूसरो की नुक्ता चीनी  बहुत करते है. कृप्या सावधान रहें. मैने माथे पर बल डाल कर् अखबार एक कोने मे पटका ही था कि सम्पादक महोदय का फोन आ गया कि आपके व्यंग्य और लेख पाठको को बहुत पसंद आ रहे हैं. अब मुझे समझ नही आ रहा था कि इस फल के स्वाद को क्या नाम दूं.:)

वैसे आपने भी चखा होगा इस फल का स्वाद…..  आपको कैसा लगा ???  जरुर बताईएगा !!!

 

July 13, 2015 By Monica Gupta

We Care for you

We Care for you

पहले समय मे घडी किसी के पास नही होती थी पर समय सभी के पास होता था और आज घडी सभी के पास है पर समय ही नही है. अरे भई…. भला ये क्या बात हुई… इसमे इतना सोचने की क्या बात है…. .अब आप समझदार हैं और जानते ही होंगे कि समय परिवर्तन शील है बदलता रहता है. पहले नई नई खोज नही हुई थी.जागरुकता नही थी समझ नही थी कि क्या, कब और कैसे करना है. आज का समय देखो. कैसे हो सकती है किसी के पास फुर्सत. सभी व्यस्त, अति व्यस्त बल्कि ये कहिए कि महा व्यस्त है तो गलत नही होगा. है ना….

मैने तो बहुत लोगो को ये भी कहते सुना है कि भई इतना काम है कि मरने तक ही भी फुर्सत ही नही है और आप बात करते है समय की.ये क्या बात हुई भला.काम के बारे मे तो मैं क्या बात करु. काम या कमाने के चक्कर मे पति महोदय दूसरे शहर मे उनकी श्रीमति जी अन्य शहर मे और बच्चे होस्टल मे.

महीने मे एक या दो बार मिलना हो जाता. बस बहुत है और क्या. भई,आज के समय मे नौकरी मिलनी आसान है क्या. दूसरे लोग गिद्द की तरह नजरे गडाए बैठे रह्ते है कि कब किसकी काट करे और नौकरी हथियाए और मंहगाई जो सिर पर खडी होकर ता ता थैया और ब्रेक डांस कर रही है उससे भी तो दो चार होना है, नजरे मिलानी है या नही.

 

care  photo

Photo by Celestine Chua

हाँ, तो मै कह रही रही थी कि परिवार, दोस्त, जोश और हमारा स्वास्थ्य अजी इनकी चिंता छोडिए.

चिंता किसलिए करनी है.ये लोग कही भागे थोडे ही ना जा रहे हैं.आखिर ये क्या बात हुई पर नौकरी चली गई तो सब चला जाएगा रुपया पैसा होगा तो ये सभी लोग हमारे साथ होंग़े.क्यो है ना . है ना..

आखिर हम सभी यही तो कर रहे हैं. काम के चक्कर मे इतने उलझ गए हैं कि सुबह काम पर जल्दी निकल जाना देर रात को लौटना.परिवार का ध्यान  देने का तो समय ही नही है. पत्नी की अलग दुनिया है और पति पत्नी दोनो के चक्कर में बच्चों का किसी को ध्यान ही नही. जबकि आमतौर पर सुनने मे तो यही आता है कि यह सब बच्चो के लिए ही तो कर रहे हैं हमने कौन सा साथ लेकर जाना है. पर इस बारे मे बच्चो की या घर वालो की राय लेने की कभी जरुरत नही समझी.

पता नही, पर सच पूछो तो ऐसा महसूस होता है कि ये क्या बात हुई???? .शायद कही ना कही कुछ गलत हो रहा है. सच पूछो तो यकीनन काम से बढ कर है स्वास्थ्य ,परिवार, दोस्त और हमारा जोश.

काम तो एक रबड की गेंद की तरह है जो उछ्ल कर वापिस आ ही जाएगी पर… पर…. पर…. हमारा परिवार, हमारा शरीर, हमारे दोस्त, हमारा जोश उस कांच की गेंद की तरह है कि उछालते समय अगर एक बार हाथ से छूट गई तो बिखर जाएगी और जिसे सम्भालना या जोडना नामुमकिन हो जाएगा.सच मे,अब यही कहना पडेगा कि वाह ये क्या बात हुई !!

कोई शक नही है कि जिंदगी में काम बहुत जरुरी है और इसे दिल लगा कर करना भी बहुत जरुरी है पर जब हम काम करके बाहर निकले तो बस फिर हम हमारा परिवार, हमारा जोश और हमारे दोस्त ही होने चाहिए. आज के समय मे इन सभी को अहमियत देना बहुत ही ज्यादा जरुरी हो चला है.

वो कहते भी है ना उसे कभी नजर अंदाज मत करो जो आपकी बहुत परवाह करते हैं वरना किसी दिन आपको अहसास होगा कि पत्थर जमा करते करते आपने हीरा गवां दिया…. वाह!!! अब तो यही कहना पडेगा कि यह हुई ना बात !!!! और ये क्या खूब बात हुई !!!!!  We Care for you ….

कैसा लगा आपको ये लेख … जरुर बताईएगा !!!

July 13, 2015 By Monica Gupta

एक पाती प्यार भरी- बेटे का पत्र मां के नाम

 Art of Public Speaking in Hindi

एक पाती प्यार भरी – बेटे का पत्र मां के नाम – एक खूबसूरत रिश्ता , रिश्ता प्यार भरा , एक अच्छी किताब 100 दोस्तो के बराबर होती है पर एक उत्साहित करने वाला दोस्त तो पूरी की पूरी लाईब्रेरी होता है
और आप मेरे बहुत अच्छे दोस्त हो ….. (एक पाती प्यार भरी)
पिछ्ले संडे हमारे पडोसी की बिटिया की शादी थी… वैसे तो इतना आना जाना नही था पर पर जब भी मिलते स्माईल एक्सेंज होती और उसके जाने के बाद एक खामोशी सी है….

एक पाती प्यार भरी – बेटे का पत्र मां के नाम

ऐसा ही होता है और यही है जिंदगी … हर माता पिता की जिंदगी मॆं ये लम्हा जरुर आता है जब बच्चा पढने के लिए या नौकरी के लिए उनकी आखों से ओझल होता है … हम सभी को उसे सकारात्मक लेना है और बच्चॉं के सामने कमजोर नही पडना ….मुझे याद आया एक आर्टिकल जो इसी बारे मे मैने लिखा था और आज आपसे शेयर कर रही हूं ये उन मममियों को समर्पित है जो बच्चो को याद करके सारा समय रोती रहती है  ये एक बेटे ने लिखा है अपने मम्मी पापा के नाम …  जब उसने पहली बार अकेले घर से बाहर कदम रखा

 

paper and pen photo

एक पाती प्यार भरी- बेटे का पत्र मां के नाम

प्यारी सी माँ,

कैसी हो? कल मैने पहली बार 17 साल के बाद घर से बाहर होस्टल मे जाने के लिए कदम निकाला है. मां, मै चोरी चोरी निगाहो से आपकी आँखे देख रहा था जब आप अपने आंसूओ को मुस्कान मे छिपाने की नाकाम कोशिश कर रही थी. पता है, मै भी बहुत ज्यादा उदास था पर मैने खुद को पक्का किया हुआ था कि कुछ भी हो जाए आपके सामने कमजोर नही दिखूगा. आपका राजा बेटा हू ना और आपने ही तो कहा था कि जो राजा बेटा होता है वो कभी नही रोता.

माँ, आप बैग से सामान निकाल कर मेरे होस्टल की अलमारी मे लगा रही थी और मै सोच रहा था कि आपके जाने के बाद मैं  कैसे रहूगां.कौन मुझे सुबह सुबह बालों में हाथ फेरते हुए उठाएगा. कौन मेरे लिए नाश्ते पर इंतजार करेगा. मेरे तैयार होने के बाद और वापिस लौटने पर कौन गेट पर खडा रहेगा.

 

 

 

 

मेरे लिए यह मुश्किल होगा पर मुझे विश्वास है कि आपका राजा बेटा सब कर लेगा. बस आप मेरी चिंता मत करना. पिछ्ले दस दिनो से देख रहा था जब से आप मेरे लिए पैंकिग कर रही थी कि बात बात पर आप उदास हो जाती थी. मेरा सामान पैक करते करते दस मिनट बाथरुम मे लगाती और वहाँ से ऐसे बाहर निकलती मानो कुछ हुआ ही ना हो. मै सब देखता रहता था. कई बार आपकी और पापा की बाते भी सुनता जब पापा आपको समझाते हुए कई बार नाराज भी हो जाते थे.

मैने पापा की हिम्मत को देखा है और मै आज आप दोनो के प्यार और विश्वास से जिंदगी मे बडा आदमी बन कर दिखाउगाँ. आपने जो संस्कार मुझे दिए है वो अब बहुत काम आएगें. हो सकता है शुरु शुरु मे मेरा मन ना लगे. ये भी हो सकता है कि मै जल्दी जल्दी घर के चक्कर लगाऊ या ये भी हो सकता है कि कई बार आप मेरा मोबाईल मिलाओ और वो बंद आए. आप किसी भी हालत मे फिक्र नही करना. आपका राजा बेटा खुद को मजबूत बनाएगा ताकि हर हालात का सामना कर सके और पढाई के साथ साथ अन्य गतिविधियो मे भी अव्वल आए जैसे स्कूल मे आया करता था.

बस, चार साल की तो बात है इंजीनियरिंग की पढाई तो पलक झपकते पूरी हो जाएगी और फिर तो हमने हमेशा ही साथ रहना है .. है ना माँ.

आप अब मेरी चिंता छोड कर अपना और पापा का ख्याल रखना. आप अपनी दवाई और कैलशियम हर रोज लेना और दूध पीना तो बिल्कुल मत भूलना और बासी रोटी और सब्जी छोड कर ताजी रोटी ही खाना और खुश रहना. अगर आप खुश रहोगे तो समझ लेना मै भी खुश हू और अगर आप रो रहे होंगे तो समझ लेना कि मै भी …

याद है ना आप मेरे लिए हमेशा कहा करती थी कि सीढियाँ उनके लिए बनी है जिन्हे छ्त पर जाना है ….. आसमान पर जिनकी नजर है उन्हे अपना रास्ता खुद बनाना है … बस माँ, मै रास्ता बनाने ही निकला हूँ आपके आशीर्वाद के साथ.

आज मुझे भी आपके लिए दो लाईने कहनी है मैने पढी थी…. एक अच्छी किताब 100 दोस्तो के बराबर होती है पर एक उत्साहित करने वाला दोस्त तो पूरी की पूरी लाईब्रेरी होता है

और आप मेरे बहुत अच्छे दोस्त हो और मुझे बहुत खुशी है कि भगवान जी ने इतने प्यारे मम्मी पापा दोस्त रुप मे दिए हैं सच मे , मुझे अपने पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है. अच्छा, अब पत्र लिखना बंद करता हू शायद डिनर का समय हो गया है.

अच्छा…. अपना ख्याल रखना और रोना रोना नही करना… याद है ना …

आपका राजा बेटा

हर माता पिता की जिंदगी मॆं ये लम्हा जरुर आता है जब बच्चा पढने के लिए या नौकरी के लिए उनकी आखों से ओझल होता है … हम सभी को उसे सकारात्मक लेना है और बच्चॉं के सामने कमजोर नही पडना …. !!!

एक पत्र दुल्हनियां के नाम – Monica Gupta

एक पत्र दुल्हनियां के नाम …. बचपन मे घर घर खेलने वाली देखते ही देखते इतनी बडी हो गई कि आज अपना ही घर बसाने पिया के घर जा रही है.जहां read more at monicagupta.info

 

कैसी लगी आपको ये पाती … जरुर बताईएगा !!!

 

 

 

July 13, 2015 By Monica Gupta

हाल बेहाल

rain water by monica gupta हाल बेहाल

हमारे देश में बारिश होती नही कि सडको पर पानी खडा हो जाता है और तो और  वही बरसात का पानी घरों में भी धुस जाता है … बरसात आने पर जहां लोग इस पानी को  निकालने में जुट जाते हैं तो वही कुछ सैर के लिए भी निकलना चाह्ते हैं पर पानी के कारण सैर तो हो नही पाती इसलिए बच्चे को तैरा ही लाते हैं

July 13, 2015 By Monica Gupta

एलपीजी पर सब्सिडी

LPG by monic a gupta

 

एलपीजी पर सब्सिडी

लगभग हर रोज करीब चार हजार लोग छूट आधारित शाकाहारी तथा मांसाहारी भोजन का लुत्फ उठाते हैं। संसद की कैंटीन में तडक़ा मछली 25 रुपये में, सब्जियां 5 रुपये में, मटन करी 20 रुपये और मसाला डोसा 6 रुपये में मिलता है। सांसदों को ये इतनी सस्ती इसलिए मिलती हैं, क्योंकि इनके वास्तविक लागत मूल्य पर सब्सिडी सरकारी खजाने से दी जाती है

 

 

  | 4 PM | LATEST HINDI NEWS

प्रमोद भार्गव बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के आमंत्रण पर 1916 में महात्मा गांधी ने उसके समारोह में भागीदारी की थी। समारोह के मुख्य अतिथि वायसराय थे। वायसराय के उद्बोधन के बाद महात्मा गांधी को बोलना था। वे बोले, जिस देश की ज्यादातर आबादी की तीन पैसा भी रोजाना आमदनी नहीं है, किंतु वहीं देश के वायसराय पर रोजाना तीन हजार रुपये खर्च होते हैं। समाज में ऐसे लोगों का जीवित रहना बोझ है। अगर आज गांधी जी होते और जनता के धन से भोजन का स्वाद चख रहे सांसदों की उन्हें आरटीआई से सामने आई जानकारी मिलती तो क्या सांसदों को गांधी यही र्शाप नहीं देते? एक तरफ देश के जन प्रतिनिधियों पर रोजाना करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं, उन्हें अनेक प्रकार की अन्य सुविधाएं नि:शुल्क दी जा रही हैं, बावजूद जनप्रतिनिधि हैं कि खुद तो ब्सिडीस का भोजन उड़ा रहे हैं, परंतु जो वास्तव में गरीब हैं, भूख की गिरफ्त में हैं, उनकी न तो गरीबी रेखा तय की जा रही है और न ही खाद्य सुरक्षा? सरकार संसद की रसोई से परोसी जाने वाली थाली में दी जाने वाली सब्सिडी खत्म करती दिखाई नहीं देती? सूचना के अधिकार कानून के तहत जानकारी सामने आने पर पता चला है कि हमारे माननीय सांसद गरीब के हिस्से का भोजन करके डकार लेने को भी तैयार नहीं हैं। यही वजह है कि उन्हें न तो आहारजन्य विसंगतियों का आभास होता है और न ही अनाज के उत्पादक किसान की आत्महात्या से पीड़ा होती है? क्योंकि उन्हें तो सब्सिडी के भोजन से पेट भरने की छूट मिली हुई है। वह भी गुणवत्तायुक्त स्वादिष्ठ भोजन की। बावजूद खाद्य मामलों की समिति के अध्यक्ष व टीआरएस सांसद जितेंद्र रेड्डी का कहना है कि यह सब्सिडी बंद की गई तो किसी के पेट पर लात मारने जैसी घटना होगी। सांसदों और संसद में काम करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को बेहद सस्ती दरों पर भोजन दिया जा रहा है। रोजाना करीब चार हजार लोग छूट आधारित शाकाहारी व मांसाहारी भोजन का लुत्फ उठाते हैं। संसद की कैंटीन में तडक़ा मछली 25 रुपये में, मटन कटलेट 18 रुपये में, सब्जियां 5 रुपये में, मटन करी 20 रुपये और मसाला डोसा 6 रुपये में मिलता है।

सांसदों को ये खाद्य सामग्रियां इतनी सस्ती इसलिए मिलती हैं, क्योंकि इनके वास्तविक लागत मूल्य पर क्रमश: 63 फीसदी, 65 फीसदी, 83 फीसदी, 67 फीसदी और 75 फीसदी सब्सिडी सरकारी खजाने से दी जाती है। पूड़ी-सब्जी पर तो यह सब्सिडी 88 फीसदी है। हम सब अच्छी तरह से जानते हैं कि अधिकतम गुणवत्ता के मानकों का पालन करके तैयार होने वाला यह आहार इतनी सस्ती दरों पर मामूली से मामूली ढाबे पर भी मिलना मुश्किल है? स्वयं सरकार द्वारा ही दी गई जानकारी से पता चला है कि मांसाहारी व्यंजनों के लिए कच्ची खाद्य वस्तुएं 99.05 रुपये में खरीदते हैं और माननीय सांसदों को 33 रुपये में परोसते हैं।

पापड़ की दर पर भी छूट दी जाती है। बाजार से पापड़ 1.98 रुपये प्रति नग की दर से खरीदा जाता है और एक रुपये में संसद में बेचा जाता है। यानी 98 प्रतिशत सब्सिडी पापड़ के प्रति नग पर दी जा रही है। कैंटीन में रोटी एकमात्र ऐसा व्यंजन है, जो लाभ जोडक़र बेची जाती है। प्रति रोटी लगत खर्च 77 पैसे आता है, जबकि इसे एक रुपये प्रति नग की दर से बेचा जाता है। हालांकि सस्ते से सस्ते ढाबे पर भी रोटी की कीमत 2 रुपये से लेकर 5 रुपये तक है। संसद की रसोई की ये दरें खाद्य समिति ने 20 दिसंबर, 2010 को लागू की थी, तब से लेकर अब तक इन दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। जबकि सांसदों के वेतन-भत्ते बढ़ती महंगाई के अनुपात में निरंतर बढ़ते रहे हैं।

वर्तमान में सांसद को प्रतिमाह लगभग एक लाख, 40 हजार रुपये मिलते हैं। इसलिए सांसद और संसद के अधिकारी व कर्मचारियों को सब्सिडी आधारित भोजन की व्यवस्था बंद करने की जरूरत है, लेकिन माननीयों के मुंह से निवाला छीनने की हिम्मत कौन जुटाए? बीते पांच सालों में सांसद 60 करोड़ 60 लाख सब्सिडी आधारित भोजन का आनंद ले चुके हैं। 2009-10 में यह छूट 10.04 करोड़ रुपये थी, तो 2010-11 में 11.07 करोड़ रुपये थी और 2013-14 में बढक़र 14 करोड़ रुपये हो गई। यह छूट 76 प्रकार के व्यंजनों पर दी जाती है। इस छूट का प्रतिशत 63 से लेकर 150 प्रतिशत तक है।

बीते पांच सालों में सांसद 60 करोड़ 60 लाख सब्सिडी आधारित भोजन का आनंद ले चुके हैं। 2009-10 में यह छूट 10.04 करोड़ रुपये थी, तो 2010-11 में 11.07 करोड़ रुपये थी और 2013-14 में बढक़र 14 करोड़ रुपये हो गई। यह छूट 76 प्रकार के व्यंजनों पर दी जाती है। इस छूट का प्रतिशत 63 से लेकर 150 प्रतिशत तक है। Via 4pm.co.in

एलपीजी पर सब्सिडी किसलिए ??? आम आदमी ही क्यों ??

 

July 13, 2015 By Monica Gupta

ऐसा प्यार कहां

ऐसा प्यार कहां

 

man drinking beer photo

Photo by Matthew Black

वाह !!! आज एक महाशय … मेरे हिसाब से महानुभाव बोलना ऊचित रहेगा .. हां, तो आज एक महानुभाव से मिलना हुआ. वो खुदकुशी कर रहे थे. उन्हे और उनके प्यार को देखकर मै उनसे प्रभावित हुए बिना नही रह सकी. अरे!! हैरान होने की जरुरत नही है और ना ही मैने कुछ गलत लिखा है. असल में, उन्हे ब्लड शूगर है और वो बस मीठा और तला चोरी छिपे खाए चले जा रहे है भले ही घर वाले नाराज हो पर खाने से वो अपना प्यार, मोह नही छोड पा रहे है.
वही मेरी प्रिय सहेली मणि के एक मित्र है मुहं पका हुआ है एक छाला महीने से ठीक नही हो रहा पर पान मसाले और गुटखे का प्रेम इतना है कि उसे छोड नही पा रहे.
वही एक अन्य जानकार है दोनो गुर्दे जवाब देने को है पर शराब… अजी, इतना प्यार है उससे कि छूट ही नही रही. जाने अंजाने ये सभी लोग खुदकुशी पर आमादा है.. भले ही घर परिवार वाले नाराज हो लडे मरे या खुद अपने शरीर के साथ कितने भी दुख उठाए पर छोड नही सकते.
देखा है आपने ऐसा प्यार!!! अब प्यार हो तो ऐसा हो वर्ना ना हो !! वैसे आप कही आप भी तो खुदकुशी ….. !!!!

ऐसा प्यार कहां

 

July 13, 2015 By Monica Gupta

मैं तीस हजारी से बोल रही हूं

मैं तीस हजारी से बोल रही हूं

आज मणि बहुत घबराई हुई घर आई और बोली कि वो जेल जाएगी. वो जेल जाएगी … !!! मैने उसे आराम से बैठाया और सारी बात पूछी क्योकि जितना मै मणि को जानती हूं वो और जेल !!! असम्भव !! पर हुआ क्या!!! मैंने उसे पानी का गिलास पकडाया. गिलास हाथ मे लिए लिए  उसने घबराई हुई आवाज मे बताया कि उसके पास एक महिला का फोन आया. वो दिल्ली तीस हजारी कोर्ट से बोल रही थी. उसने नाम पूछ कर कहा कि आपके नाम से केस रजिस्टर हुआ है. क्या आपको नोटिस मिला ? मणि की तो वही सासं फूल गई. उसे कुछ समझ नही आ रहा था. उसने फोन काट दिया और मेरे पास दौडी चली आई. मैने उसे संयत करके बैठाया और विश्वास दिलाया कि ऐसा कुछ नही होगा क्योकि जब उसने कुछ किया ही नही तो !!! जब उसी नम्बर पर दुबारा फोन किया तो नही मिला. मैने यही कहा कि किसी ने मजाक किया है.

तभी उसी नम्बर से फोन आ गया. मैने बात करके पूछा तो उस महिला ने बताया कि हाई कोर्ट के सरकारी वकील है वो आपको सारी हिस्ट्री बताएगे और उसने उनका नम्बर तो दिया ही साथ मे मणि की केस फाईल नम्बर भी दे दिया. मै हैरान !! उस नम्बर पर फोन किया तो कोई आदमी बोल रहा था. इसने बताया कि पिछ्ले साल आपका आईडिया का नम्बर था उसका भुगतान नही किया इसलिए उन्होने केस दर्ज करवाया है. या तो पैसे जमा करवा दो या केस तो डल ही चुका है. मैने यह कह कर फोन रख दिया कि बाद मे बात करती हूं. फिर मणि से पूछ कि कभी किसी मोबाईल का बकाया था. इस पर वो याद करती हुई बोली कि एक बार एक नम्बर का प्लान बदलवाया था पर आईडिया वालो ने बदला की नही लगभग दो महीने तक वो लगातार फोन करके कहती रही पर बिल पहले वाले प्लान का लग कर आता रहा.इस चक्कर मे तंग आकर उसने दूसरा नम्बर ले लिया.

उसके बाद आईडिया से तो तीन बार भुगतान के लिए फोन आए पर उसने कहा कि गलती उनकी है कि प्लान बदला क्यो नही और हमे भी इतनी दिक्कत दी है इसलिए आपकी ही गलती है हम पैसे नही देंगे और उसके बाद कोई फोन नही आया. और आज आया तो !!! वो बता ही रही थी कि इतने मे उसी महिला का दुबारा फोन आया कि आपकी बात हो गई क्या उनसे. और मेरी हैरानी की सीमा नही जब वो महिला अपशब्द बोलने लगी. मै हक्की बक्की रह गई. ये क्या तरीका हुआ. बहुत बुरा लगा. दुख इस बात का हुआ कि मणि के पास कोई इमेल या कार्यवाही नही थी जिसका सबूत वो दिखा सकती कि आईडिया वालो ने कितना तंग किया था. खैर, दो तीन वकीलो और न्यायाधीश मित्र से बात की तो उन्होने बताया कि ऐसा बहुत हो रहा है और ये लोग बहुत गंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं. इस बारे मे जब दो चार लोगो ने आईडिया मे बात की तो वो तुरंत माफी मांग ली कि क्या करे जी.!!!

खैर, मणि अपने दो हजार रुपए तो अगले दिन ही जमा करवा दिए पर उस महिला के खिलाफ केस करने का मन भी बना रही है जिसने इतने अपशब्द बोले!
वाह रे आईडिया वालो …. वट एन आईडिया !!! वैसे ये अक्टूबर 2012 की बात है पर याद इतनी ताजा है मानो कल की ही बात हो …

मैं तीस हजारी से बोल रही हूं

jail photoमैं तीस हजारी से बोल रही हूं

July 13, 2015 By Monica Gupta

Smart Neta

cartoon neta by monica gupta  

Smart Neta

हाजिर जवाबी में हमारे नेताओं का कोई जवाब नही. हर बात का उत्तर तैयार रहता है उनके पास… प्रश्न पूछ्ने वाले को ही चुप करवा देतें हैं हमारे नेता … Smart Neta

 

July 12, 2015 By Monica Gupta

उलझन

लघु  कथा   उलझन

 

 

lady  photo

आज मीता मे जैसे ही अखबार पढा वो खुशी के मारे चहकने लगी. असल मे, उसने अखबार के एक कालम उलझन सुझाव के लिए अपनी राय भेजी थी और उसके पत्र को पुरुस्कृत किया गया था.

उलझन यह थी कि  नीना यानि सुशांत की पत्नी की तरफ से यह लिखा गया था कि उसकी और सुशांत की शादी को आठ साल हो गए हैं और उसकी सासू माँ  कुछ समय से उसी के पास रहने आ गई हैं और साथ मे ननद भी है. दोनो की जिम्मेदारी सुशांत के कंधे पर ही है.दिक्कत यह है कि सास बहू की बनती नही वही दिन भर किच किच.इसी  उलझन मे और अब  पति पत्नी के आपसी रिश्ते मे भी दरार आ गई है. उसे क्या करना चाहिए. पाठको के सुझाव मांगे गए थे.

इसी बारे मे मीता ने लिखा था

नीना, रिश्ते बहुत अनमोल और नाजुक होते है इसे सहेज कर रखने मे ही समझदारी है. आप थोडा सा झुकना सीखो और सास को पूरा आदर मान दो.उन्हे बाहर धूमाने ले जाओ. हर बात मे उनकी महत्ता जतलाओ.छोटी ननद को अपनी बहन की तरह रखो उसे बेहद प्यार दो.  अगर आप सही तालमेल रखोगी तो आपके पति भी आपसे बहुत खुश रहेगें. देखना बहुत ही जल्द  आपका प्यार रंग लाएगा और आपका घर आगंन खुशी से महकने लगेगा. आपकी मीता.

वैसे तो मीता अक्सर लिखती ही रहती है पर उसे उम्मीद नही थी कि यह सुझाव सम्पादक को इतना पसंद आएगा कि इसे पुरस्कार ही मिल जाएगा. बस इसी खुशी मे वो धंटे से फोन पर ही अपनी सहेलियो को बताने मे जुटी हुई थी. इसी बीच मे उसकी बीमार  सास  दो बार आवाज दे चुकी थी कि उसकी दवाई का समय हो गया है.

माथे पर बल डालती हुई मीता सास के कमरे मे घुसी और चिल्लाते हुए बोली…” क्या हुआ अगर एक घंटा दवाई नही लोगी तो मर नही जाओगी. अच्छी मुसीबत आ गई है आपके आने से. सारा दिन बस काम काम और काम… अपनी तो कोई लाईफ रही नही.”ये” भी आफिस चले जाते हैं और दिन भर तो झेलना मुझे ही पडता है.

कुछ देर अपनी सहेली से भी बात नही कर सकते और हुह बोलती हुई मुहं मार कर कमरे से बाहर निकल गई.

सास चुपचाप दवाई लेकर अपने कमरे का दरवाजा जोर से पटक कर बंद कर दिया

 

July 12, 2015 By Monica Gupta

Yes Minister

indian neta by moica gupta

Yes Minister … ना खाऊंगा… न खाने दूंगा की  लहर चली हुई है जिससे  नेता लोग  बेहद  दुखी है …. दाल रोटी सुहा नही रही क्योकिं रुपया खाने की आदत जो  पड चुकी थी या सच पूछों तो राजनीति में आए ही इसलिए थे कि खूब खाएगें और भरपूर समेटेंगें … पर अब चुपचाप बैठे हैं मन मसोस कर !!!

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 175
  • 176
  • 177
  • 178
  • 179
  • …
  • 235
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved