Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Blog

May 23, 2015 By Monica Gupta

मोटिवेशन

 

motivational photo

Photo by india7network

 

motivational photo

Photo by andreskrey

मोटिवेशन और अविभावक

माता पिता की भूमिका हर मायने मे महत्वपूर्ण है. अगर बच्चा पढाई या किसी अन्य क्षेत्र मे जुडा हुआ है तो इसलिए कि उसका ख्याल रखना, देखभाल करना ताकि उसे अपने क्षेत्र मे सफलता मिले और अगर नतीजा अच्छा ना आए तो वो भूमिका और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है.

कारण यह है कि आज बच्चे बहुत भावुक हो गए है. सफल ना होने पर उसे दिल से लगा लेते हैं और मायूस होकर बैठ जाते है जैसा कि इंडियन आयडल मे सिलेक्ट ना होने पर हमारी जानकार अमीषा के साथ हो रहा है. उसने कसम खा ली है कि वो कभी नही गाएगी और एक अन्य उदाहरण मे अनिकेत का आईआईटी मे नही हुआ तो उसने खुद को नालायक की पदवी दे दी कि वो आज की दुनिया के हिसाब से वो फेल है उसके जीने का कोई फायदा नही.ऐसे मे अविभावको को बहुत समझदारी से काम लेना चाहिए ताकि बच्चे के मन से ऐसे नकारात्मक विचार निकल जाए… !!! उफ!!!!

ऐसे मे पेरेंटस को भी पेशेंस चाहिए !!! तो हुई ना उनकी महत्वपूर्ण भूमिका !!! मोटिवेट करते हुए मोटिवेशनल बातें सामने रखेंगें तो बच्चॆ को प्रोत्साहन मिलेगा … तो है ना आप तैयार …

May 23, 2015 By Monica Gupta

Hobbies

hobbies photo

Hobbies

छुट्टियो का नाम लेते ही दिल मे बस एक ही बात आती है मौज,मस्ती और शरारत !!! पर आजकल छुट्टियो की भी समझो छुट्टी हो गई है. माता पिता बच्चो को हाबी क्लास ज्वाईन करवा देते है. फिर हर रोज वह आना जाना. कुछ देर पहले दीपा मिली.वो अपने बच्चो को डांस क्लास मे लेकर जा रही थी. जबकि उसके बेटे की ना तो डांस और ना गाने मे रुचि है. उसे बिजली का समान खोल कर उसे जाचना ,देखना बहुत पसंद है. घर मे अगर कोई बिजली ठीक करने वाला आ जाता है तो वो बहुत ध्यान से देखकर समझता है.

वही नेहा बहुत दुखी है उसने बताया कि दो साल पहले उसकी बेटी ने स्केटिंग क्लास ज्वाईन की थी. पिछ्ले साल शौक बदल गया और संगीत सीखा इसलिए उसे महंगे वाला कैसियो खरीद कर दिया. पर इस साल वो कहती है कि तैराकी सीखनी है. दो साल के शौक बेकार गए.

दसवी मे पढने वाले दीपक को लग ही नही रहा कि छुट्टियां है क्योकि दिन मे तीन तीन ट्यूशन मे जाता है वो भी अलग अलग जगह. बारह साल की दिव्या कही नही जाती सरा दिन घर मे रहती है पर मम्मी से सारा दिन डांट ही खाती है क्योकि ना नाश्ता समय पर न लंच समय पर और कोई भी सहेली किसी भी समय टपक पडती है और जब वो चुपचाप बैठ कर दोस्तो को मैसेज करती है या फेसबुक खोल कर बैठती है तो भी डांट

तो हो गई ना छुट्टियो की छुट्टी !!!

Hobbies

May 23, 2015 By Monica Gupta

Teenage Story

Teenage Story

Story 1

एक जानकार हैं दिव्या. बहुत समय से समाचार पत्र मे लेख भेज रही हैं पर छ्पते नही थे और धन्यवाद सहित वापिस आ जाते. सहन शक्ति कम होने के कारण उसने उस अखबार की बुराई करनी शुरु कर दी कि बेकार है,सिफारिश चलती है ना ही इसमे ढंग के लेख आते हैं. सम्पादक बिका हुआ है. तभी अचानक उसकी कहानी प्रकाशित हो गई और उसकी बोलती बंद.आज वही उस समाचार पत्र की तारीफ करते नही थक रही.

Story 2teens photo

 

वही दिल्ली के एक नौजवान हैं उन्होने डांस शो मे हिस्सा लिया और काफी आगे आ गए तो न्यूज चैनल वालो की लाईन लग गई उनके घर के आगे. पडोसी भी अपना हक समझ कर अपना इंटरव्यू देने के लिए आगे आने लगे  कि उन्हें तो  पहले ही विश्वास था कि जरुर आगे तक जाएगा. बचपने से देख रहे है पूत के लक्षण पालने में ही नजर आ जाते हैं … बहुत मेहनती है. पर वो जैसे ही आऊट हो गया तभी दोस्तों का नजरिया ही बदल गया. कहने लगे … इतना आसान थोडे ना होता है डांस. बहुत मेहनत करनी पडती है. पहले ही पता था कि वो इतनी आगे तक जा ही नही सकता.ऐसे ना जाने कितने उदाहरण भरे पडे है.” वैसे इसमे सरकार को दोष नही दे सकते. दोष हमारा ही है”.

यकीनन आप तो ऐसे नही होंगे है ना !!! अगर हैं तो जरा नही बहुत सोचने की दरकार है !!!!

Teenage Story के ये कुछ उदाहरण हैं और हम इनसे बहुत कुछ सीख सकतें हैं….

 

May 23, 2015 By Monica Gupta

Ego

ego photo

Ego

let the ego go….

कुछ लोगो मे इतना “इगो” भरा होता है कि बस ..!!! अरे!! क्या हो गया अगर बच्चे से या अपने से छोटे से कुछ सीखना पड रहा है! मेरी सहेली मणि को अपने नए मोबाईल के काफी फीचर इस्तेमाल करने नही आते थे तो उसने अपने बेटे से सीखने शुरु कर दिए हालाकि बहुत डांट भी पडी अपने बच्चे से कि क्या आपको एक बार मे समझ नही आता पर वो मैदान मे डटी रही और आज उसे बार बार किसी से पूछ्ने नही जाना पडता.ठाठ से इसे इस्तेमाल करती है अब.

वही एक महाशय है उन्होने बैंक की नौकरी इसलिए छोड दी कि बैंक मे कम्प्यूटर का इस्तेमाल करना जरुरी हो गया था. बहुत सीनियर पोस्ट पर थे इसलिए एक इगो थी कि कैसे सीख ले अपने से छोटो से कि क्या समझेगे वो कि उन्हे ये भी नही आता !!! बस छोड दी नौकरी. मेरे विचार से नए जमाने से कदम ताल मिलाना है तो अपने “अहम” को छोडना ही होगा… इन बातो मे कुछ नही रखा…

वैसे आप तो ऐसे बिल्कुल नही होंगें … अगर हैं तो …   !!!!

Ego

let the ego go..

May 23, 2015 By Monica Gupta

Be Positive

Be Positive

कई बार हम किसी को उत्साहित तो करते नही  उल्टे कुछ ऐसा बोल देते है कि वो बेचारे निरुत्सहित ही होकर बैठ जाते हैं.एक मेरी सहेली ने कार सीखने की इच्छा जताई तो पति और बच्चो ने साफ साफ बोल दिया कि हम तो उस समय कार मे बैठेगे नही जब आप चला रही होंगी … अभी मरने का शौक नही है. वो बेचारी अपना सा मुहं लेकर बैठ गई.

वही एक बच्चे के बोर्ड मे 90% अंक आए तो पिता बोले अब ट्यूशन पर इतना खर्चा किया, इतना आराम दिया तो इतने नम्बर तो आने ही थे वैसे भी इतने नम्बर तो किसी के बिना पढे भी आ जाए. कौन सा तीर मार लिया.

वही एक देवेन हैं 7 क्लास मे पढता है. उसकी आदत है कि सुबह नाश्ते से पहले ब्रुश जरुर करता है चाहे छुट्टी हो या ना हो. घर वाले उसे चिढाते रहते हैं पता नही कहां से पंडित पैदा हो गया हमारे घर.वो बेचारा कुछ नही कहता

रंजीता को अंग्रेजी पढने का बहुत शौक है वो जब भी बाहर जाती है तो कपडे या अन्य समान खरीदने की बजाय अंग्रेजी की किताब खरीदती है. इस पर उसी के परिवार वाले बहुत मजाक बनाते हैं कि बडी आई अंग्रेजी पढने वाली … ऐसे गिट पिट बोलती है जैसे विदेश जाएगी … स्वाभाविक है कि उसका मनोबल टूट गया .वैसे आप तो ऐसे नही है ना !!!अगर हैं तो जरा नही बहुत सोचने की दरकार है ….

be positive photo

Photo by bluekdesign

May 23, 2015 By Monica Gupta

राखी का त्यौहार

 

Rakhi festival in india photo

Photo by Meanest Indian

 

राखी का त्यौहार एक पवित्र और  खूबसूरत बंधन का त्योहार है पर  इसमें भी  दिखावा ….

बात राखी की …

कुछ् समय पहले राखी की दुकान पर एक महिला कार से उतरी और दुकान दार से बोली सबसे मंहगी राखी दिखाओ. राखी देखते हुए बोली पिछ्ली बार भी नग वाली राखी लेकर गई थी. भईया ने दस मिनट भी नही पहनी क्योकि उसके नग निकल गए थे कोई और अच्छी और महंगी राखी दिखाओ जिसके नग न निकले.  बहुत देर माथा पच्ची के बाद और ठंडा कोल्ड ड्रिक पी कर दुकान दार ने सबसे महंगी राखी देकर विदा किया. ये वो जानता था कि इसके नग की भी कोई गारंटी नही पर उसे महंगी राखी जो चाहिए थी इसलिए…

वही एक अन्य महिला आई और उसने खूबसूरत डोरी खरीदी. दुकानदार के पूछ्ने पर वो बोली कि पिछ्ले साल भी जो डोरी लेकर गई थी भईया ने बहुत महीने तक पहने रखी इसलिए डोरी ही ले कर जाऊगी ताकि भईया की कलाई पर ज्यादा से ज्यादा समय तक वो सजी रहे  .

सच, बात मंहगी सस्ती की नही ,प्यार की होती है. ऐसे में दिखावा न हो तो त्योहार मनाने का मजा आए

राखी का त्यौहार  हार्दिक शुभकामनाएं !!!

May 23, 2015 By Monica Gupta

Two minutes …

Two minutes    …

क्या ???दो मिन्ट ???

क्या 2 मिनट … दो मिनट … अरे जनाब … क्या बात कर रहे हैं …. 2 मिनट आज के समय में दो मिनट यानि की 2 घंटे के बराबर होता है और आप इतनी आसानी से कह रहे हैं दो मिनट. जैसे 2 रुपए की कीमत 100 रुपए के बराबर हो गई है ठीक वैसे ही दो मिनट अब दो घंटे के बराबर हो गए हैं.. तेज और तेज, फटाफट , जल्दी, रफ्तार, non stop और Quicker के जमाने में आप बात कर रहे हैं 2 मिनट की बहुत नाईंसाफी है ये.

क्या आप मेरी बात से सहमत नही हैं… तो बताईए जब आप नेट चलाते है और दस सैंकिंड भी अगर खुलने में लेट हो जाए तो क्या हाल होता है और किसी को फोन करें और चार पांच bell  चली जाए और वहां से रिस्पांस न मिले तो क्या हाल होता है आपका… WhatsApp  सैंकिंड  में न खुले तो आप नेट वर्क को दोष देने लगते हैं कि नही और … और….  और…  अगर सडक पर red light  पर एक  मिनट रुकना पडे तो क्या हाल होता है आपका आपसे बेहतर कौन जान सकता है तभी तो मैं कह रही हूं कि आज 2 मिनट का जमाना नही रहा Fast- Faster – fastest का जमाना है यानि बुलेट का जमाना है बस चलाओ और सीधा धांय …

दो मिनट का जमाना नही रहा अब … अब जमाना है सुनामी .. भूकम्प ( ओह ये तो कुछ ज्यादा ही हो गया … वैसे मेरा आशय  तो आपको समझ आ ही गया होगा … है ना  🙂

Two minutes नही जनाब  2 सैंकिंड बोलिए … जल्दी जल्दी 🙂

Two minutes  photo

Photo by kozumel

 

May 23, 2015 By Monica Gupta

Cartoon – Maggi

maggi

 

Cartoon – Maggi

2 minute Maggi .. बच्चों को पसंद आने वाली मैगी पर अब रोक लग गई है… मम्मी पापा पूरे प्रयासों में है कि बच्चे मैगी की बजाय दाल रोटी ही खाए पर यादों से भुलाना आसान भी नही …

( फिर क्यूं तेरी यादों ने मुझे रुला दिया हो … )

Cartoon – Maggi

 

May 23, 2015 By Monica Gupta

Mirage 2000 India

cartoon jet test drive

Mirage 2000 India

यमुना एक्सप्रैस हाईवे पर मिराज 2000 की सफलता पूर्वक लैंडिंग करवाई गई… उसी पर आधारित ये कार्टून है जब लैंडिंग के दौरान गाय जाने को तैयार ही नही है…वो आराम से साफ सडक का लुफ्त उठा रही हैं …

 Mirage 2000 India

May 22, 2015 By Monica Gupta

लडकी पसंद

girl

लडकी पसंद

अगर आप भी गर्मी के मौसम मे लडकी पसंद करने की सोच रहें हैं तो जरा रुकिए ये देखिए …  गर्मी इतनी बढ गई है कि चाहे  लडका हो या लडकी सब कपडे से अपना मुंह छिपाए बाहर निकलते हैं .. अब ऐसे में, रिश्ते के लिए बच्चे अपनी तस्वीर इस तरह से भेज रहे है … !!! कही आप के पास भी ऐसी तस्वीर आ गई तो कैसे पसंद करेंगें … !!!

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 197
  • 198
  • 199
  • 200
  • 201
  • …
  • 235
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved