Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Blog

May 19, 2015 By Monica Gupta

काला धन

cartoon modi ji by monica guptaप

काला धन

पत्रकार बार बार काले धन पर सवाल पूछ रहे हैं और इन महाशय को चिंता है कि काला धन तो छोडो वो तो आ ही जाएगा पर मोदी जी भारत कल लौटेगें ये सबसे बडा प्रश्न है… असल में , लोगो को मोदी जी के विदेश दौरे से भी बहुत चिंता है..

May 18, 2015 By Monica Gupta

फेल

cartoon-  result by monica gupta - Copy

फेल

भाईयों बहनों,  साल भर  इतना अच्छा काम करने के  बावजूद भी पता नही नतीजा फेल कैसे आ गया …   जनता जनार्दन ने फेल कर दिया !!! ( भारी मन के साथ )

May 18, 2015 By Monica Gupta

लेख- ई कचरा

लेख- ई कचरा

घर के बाहर कबाडी वाला जा रहा था मुझे देख कर पूछने लगा कि कुछ है ???  तो मैने कहा कि अभी रद्दी अखबार नही है तो वो बोला तो कोई पुराना कम्प्यूटर, पुरानी कार, UPS, फ्रिज, वाशिंग मशीन या AC या कूलर होगा … अरे … मैने पूछा कि ये सब भी लेते हो ??? वो बोला और क्या, अब अखबार रद्दी कबाड कहां होता है पर पुराना टीवी, कम्प्यूटर, एसी, कसरत करने वाली मशीन जैसी बहुत चीजे कबाड हो गया है… और आवाज लगाते हुए निकल गया. मुझे याद आया कि बहुत समय पहले पडोसी की fiat कार का अति खस्ता हाल हो गया था. किसी ने नही ली तो कबाडी को बुलाया तो वो बोला कि इसके तो उठवाने के भी पैसे लगेंगें …

हे भगवान !!! समय वाकई बदल रहा है और हमारा कबाड भी ई कचरे मे परिवर्तित हो रहा है 🙂  🙁 

ई कचरा

भारत में यह समस्या 1990 के दशक से उभरने लगी थी . उसी दशक को सुचना प्रौद्योगिकी की क्रांति का दशक भी मन जाता है . पर्यावरण विशेषज्ञ डॉक्टर ए. के. श्रीवास्तव कहते हैं, ” ई – कचरे का उत्पादन इसी रफ़्तार से होता रहा तो 2012 तक भारत 8 लाख टन ई – कचरा हर वर्ष उत्पादित करेगा .” राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के पूर्व निदेशक डॉ श्रीवास्तव कहते हैं कि ” ई – कचरे कि वजह से पूरी खाद्य श्रंखला बिगड़ रही है .” ई – कचरे के आधे – अधूरे तरीके से निस्तारण से मिट्टी में खतरनाक रासायनिक तत्त्व मिल जाते हैं जिनका असर पेड़ – पौधों और मानव जाति पर पड़ रहा है . पौधों में प्रकाश संशलेषण कि प्रक्रिया नहीं हो पाती है जिसका सीधा असर वायुमंडल में ऑक्सीजन के प्रतिशत पर पड़ रहा है . इतना ही नहीं, कुछ खतरनाक रासायनिक तत्त्व जैसे पारा, क्रोमियम , कैडमियम , सीसा, सिलिकॉन, निकेल, जिंक, मैंगनीज़, कॉपर, भूजल पर भी असर डालते हैं. जिन इलाकों में अवैध रूप से रीसाइक्लिंग का काम होता है उन इलाकों का पानी पीने लायक नहीं रह जाता.

ई कचरा

पीसी ही क्यों, मोबाइल, सीडी, टीवी, रेफ्रिजरेटर, एसी जैसे तमाम इलेक्ट्रॉनिक आइटम हमारी जिंदगी का इतना अहम हिस्सा बन गए हैं कि पुराने के बदले हम फौरन लेटेस्ट तकनीक वाला खरीदने को तैयार हो जाते हैं। लेकिन पुरानी सीडी व दूसरे ई-वेस्ट को डस्टबिन में फेंकते वक्त हम कभी गौर नहीं करते कि कबाड़ी वाले तक पहुंचने के बाद यह कबाड़ हमारे लिए कितना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि पहली नजर में ऐसा लगता भी नहीं है। बस, यही है ई-वेस्ट का साइलेंट खतरा। लोगों की बदलती जीवन शैली और बढ़ते शहरीकरण के चलते इलेक्ट्रोनिक उपकरणों का ज्यादा प्रयोग होने लगा है मगर इससे पैदा होने वाले इलेक्ट्रोनिक कचरे के दुष्परिणाम से आम आदमी बेखबर है . See more…

ई कचरा

ई-कचरा फैलाने में भारत दुनिया के शीर्ष पांच देशों में एक है। अमेरिका और चीन इस मामले में पहले दूसरे नंबर पर है। संयुक्त राष्ट्र यूनिवर्सिटी (यूएनयू) की ओर से ‘वैश्विक ई-कचरा निगरानी-2014’ पर जारी रिपोर्ट से यह बात सामने आई है। अगले तीन वर्षों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से फैलने वाले कचरे में 21 फीसदी तक की वृद्धि का अनुमान जताया गया है।
भारत में पिछले साल 17 लाख टन ई-कचरा पैदा हुआ था। इस मामले में भारत का नंबर अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी के बाद आता है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन और अमेरिका में 32 फीसदी ई-कचरा पैदा होता है। वर्ष 2014 में पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा एक करोड़ साठ लाख टन (प्रति व्यक्ति 3.7 किलोग्राम) ई-कचरा एशिया में जमा हुआ।

May 18, 2015 By Monica Gupta

kids stories

kids stories

घर के बाहर अक्सर साईकिल चलाता रवि मिल जाता था. आज वो बहुत दिनों के बाद दिखा. स्कूल बैग लेकर सिर झुकाए जा रहा था. मेरे आवाज देने पर वो रुका .उसने बताया कि पिछली क्लास मे उसके नम्बर बहुत कम आए थे इसलिए उसका बाहर धूमना और खेलना बंद कर दिया है. अब वो सिर्फ स्कूल और टयूशन जाता है. मेरे दुबारा पूछने पर और वो जो ड्राईग बनाता था वो … उसने जवाब दिया कि वो भी बंद है और अब तो पापा ने टीवी देखने पर भी रोक लगा दी है अब बस सिर्फ पढाई पढाई ही है. और चुपचाप चला गया.

हमेशा हंसता खेलता रवि आज गुमसुम और चुप हो गया है. आखों के नीचे काले गड्डे इस बात को दिखा रहे हैं कि कितना तनाव मे है वो. पर इस तरह से सब कुछ बंद करने पर क्या उसके अच्छे नम्बर आ जाएगें ..???? मैं उसे बहुत समय से जानती हूं अभी सातंवी क्लास मे ही आया है …

क्या एक बार नम्बर कम आने पर सभी चीजों से भी कट जाना चाहिए .. ये बात माता पिता को जरुर सोचनी चाहिए.

और मैने उसके पेरेंटस से मिलने का मन बना लिया…

A real kid story 🙁

kids stories

kids  photo

May 18, 2015 By Monica Gupta

Woh Tees Din

Monica gupta woh Tees Din

Woh Tees Din

मेरे  लिखा बाल उपन्यास ” वो तीस दिन ‘ जोकि नेशनल बुक ट्र्स्ट से छपा है ,  की प्रोमोशन “कथा” नामक पत्रिका में 🙂

Woh Tees Din

May 18, 2015 By Monica Gupta

Facebook Fever

cartoon- facebook

 

Facebook Fever

हे भगवान !!! आज के बच्चों को पढाई की चिंता नही चिंता इस बात की है कि उन्हें आज फेसबुक facebook पर कितने लाईक likes और कमेंट comments  मिलेंगें !!!

May 17, 2015 By Monica Gupta

Red Carpet

Red Carpet वाकई, रेड कारपेट पर चलना बेहद सुखद होता होगा. बडे बडे कलाकार इस पर चलते है और हाथ हिला कर अभिवादन करते हैं कितना आनंद मिलता होगा इसमें उन्हे.  अभी कुछ दिन पहले एक समारोह में जाना हुआ शायद  मैं जल्दी पहुंच गई और वहां तैयारियां चल रही थी.

मुख्य द्वार से भीतर तक लाल कालीन बिछाया जा रहा था. जो लोग इसे बिछा रहे थे वो बस बिछा रहे थे यानि वो जिस जमीन पर उसे बिछा रहे थे उसका लेवल सही नही था यानि एक दो जगह तो गड्डे थे और एक जगह तो जमीन बिल्कुल उबड खाबड थी. जो उस पर चलेगा यकीनन उसका संतुलन तो बिगडेगा ही बिगडेगा पर जल्दी काम निबटाने के चक्कर में वो जल्दबाजी कर रहे थे.

Red Carpet

थोडे समय बाद डेकोरेशन पूरी हो गई और मेहमान आने शुरु हो गए. कुछ लोग उस पर बाते करते हुए चल रहे थे कुछ लोगों का जब संतुलन बिग़डा तो वो सचेत हुए वही फिर वो दूसरों को आराम से चलने की नसीहत देते नजर आए …

मेरे सामने रेड कारपेट बिछा हुआ था पर मैं उस पर चलने का हौंसला नही जुटा पाई. हे भगवान !!! ये Red Carpet !!!

May 17, 2015 By Monica Gupta

No Negative News

cartoon 1 year b y monica

No Negative News

एक सकारात्मक सोच…जो कहा था वही तो कर दिखा … हमारी सरकार  नई उचाईयां ही तो छू रही हैं चाहे वो महंगाई की ही क्यू न हो 🙂

May 17, 2015 By Monica Gupta

कार्टून – मन की बात

cartoon- AiR by monica gupta

कार्टून – मन की बात

पंछी, नदिया, पवन के झोकें…. कोई सरहद न इन्हें रोके…   आकाशवाणी से कार्यक्रम गीतमाला अब समाप्त होता है ..  अब सुनिए … रिकार्डिड कार्यक्रम “मन की बात “

May 16, 2015 By Monica Gupta

Humour Tumour- cartoon

15bhopal db star-pg11-0Db cartoon monica

आज

 

 

Humour Tumour- cartoon

epaper.bhaskar.com/bhopal/120/16052015/mpcg/1/ …Humour Tumour के तहत कार्टून

दैनिक भास्कर, भोपाल, इन्दौर से प्रकाशित कार्टून .. डीबी स्टार ( भोपाल, इन्दौर) पेज 11 और इसका विषय है अच्छे दिन आने वाले है … अच्छे दिन देखने के लिए ये महिला जा पहुंची चश्में के दुकान पर … पर अच्छे दिन है कि नजर ही नही आ रहे हैं 🙂 🙂 धुंधले धुंधले भी नही 🙂

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 199
  • 200
  • 201
  • 202
  • 203
  • …
  • 235
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved