Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Blog

March 29, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

AAP Broom Story

cartoon aap broom

AAP Broom Story

Once upon a time…कोई भी कहानी इसी तरह शुरु होती है कि एक बार की बात है. आम आदमी पार्टी भी अब कहानी ही बन गई है. एक समया था जब उसका कितना दबदबा था पर जैसे जैसे समय बीता उसका दबदबा कम होता गया और आज ये बेहद पतली दुबली बन गई है..

March 29, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

Article … Be careful

Be careful photo

Be careful

अगर किसी से कोई मन मुटाव है तो बजाय उधर उधर बात करने के सीधे उसी से बात करे तो यकीनन आपकी बात का सही  हल निकल जाएगा अन्यथा लोग तो मजे लेते ही हैं

मणि का अपने बेहद नजदीकी रिश्तेदार से कुछ मनमुटाव हो गया. असल मॆं, मणि ने नया घर बनवाया था और उस बेहद करीबी जानकार ने उसे बधाई तक नही दी.इससे उसमे मन में बहुत गुस्सा था वो दूसरे शहर रहती है इसलिए  बहुत समय से बात भी नही हुई पर दिल में गुस्सा बहुत था. एक दिन वो धूप मे बैठी सोच ही रही थी.

तभी एक अन्य जानकार उसे बधाई देने घर आए. चाय पानी पीने के बाद बातों बातों में मणि ने अपने दिल की बात उन्हें बता दिया और नाराजगी भी जाहिर कर दी.

वो एक दूसरे को जानते थे इसलिए बात जरा सा नमक मिर्च लगा कर उस महिला तक पहुंच गई. फिर वो महिला अपने बारे मे सुन कर कहां चुप रहने वाली थी उसने भी दो चार बातें मणि के लिए सुना दी और माध्यम बनी वही महिला. उस महिला ने वो ही बात को और जायकेदार बनाने के लिए गरम मसाला भी डाल दिया कुल मिला कर आग मे घी का काम किया और सम्बंध बनने के बजाय टूटते चले गए. गलती कहां हुई किससे हुई कुछ पता नही चला पर तनाव बहुत बढ गया और मणि का ब्लड प्रैशर भी .. !!

अचानक दरवाजे पर दस्तक हुई और मणि नींद से उठी. अरे वो तो सो गई थी और ये सब सपना था. उसने निश्चय किया कि वो खुद ही उसे फोन करेगी … मणि ने फोन मिलाया और उसने उठाया. मणि ने सीधा बोला मैं बहुत नाराज हूं .. इस पर वो बोली sorry  दी. असल में, घर पर कोई समस्या आन खडी हुई थी इसलिए फोन नही कर पाई और फिर दोनों सहेलियो का वार्तालाप पुन चालू हो गया

कहने का अर्थ यही है कि अगर किसी से कोई मन मुटाव है तो बजाय उधर उधर बात करने के सीधे उसी से बात करे तो यकीनन आपकी बात का सही  हल निकल जाएगा अन्यथा लोग तो मजे लेते ही हैं  तो अब तो आप समझ ही गए होंगें इसलिए Be careful .

Photo by vvvyvyyy

March 28, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

आम आदमी पार्टी और जनता

cartoon oh

आम आदमी पार्टी और जनता

एक समय था जब AAP को जनता ने सिर आखों पर बैठाया था पर देखते ही देखते समय बदलने लगा और आप समर्थकों की भीड भी छंटने लगी … शायद जितना उन्होनें सोचा था उतना वो पार्टी नही कर पाई इसलिए जाने वालो की कतार बहुत लम्बी होती जा रही है

March 24, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

Excuse Me

cartoon 26 march

Excuse Me

क्रिकेट मैच के हम कितने दीवाने हैं आईए जाने … Excuse लगाने में हम एक दम एक्सपर्ट हैं बस कोई मौका मिलना चाहिए अब देखिए ना 26 मार्च क्रिकेट फाईनल होना था और हम जुटे हुए हैं कि क्या बहाना बनाए कि छुट्टी मिल जाए और आराम से बैठ कर मैच देखें पर आफिस के बॉस और भी ज्यादा समझदार हैं …

 

March 23, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

Laughing Club

cartoon acche din

Laughing Club

हम सभी जानते हैं कि मोदी जी रेडियों पर मन की बात सांझा कर रहे हैं वही विपक्षी दल ने इसे मजाक समझा हुआ है और  Laughing Club  ने भी …

March 22, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

Cartoon Jal Diwas

cartoon jal diwas

Cartoon Jal Diwas

जल दिवस

लोग भी कैसे कैसे होते हैं. हे भगवान !!! अब क्या कहे !!! श्रीमति जी का हाथ जल गया और मिस्टर हैं कि इसमे भी मजाक सूझ रहा है … ये वो वाला जल दिवस नही है जनाब !!!

Cartoon Jal Diwas

March 22, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

Feelings

Mouth organ photo

Photo by Nina A.J.

Feelings

बच्चों का अपने मम्मी पापा के प्रति प्यार …

जहां माता पिता में अपने बच्चों के प्रति भावनाए होती हैं वही बच्चों में भी  अपने माता पिता के प्रति भावनाए होती हैं.

बहुत दिनों के बाद मणि का बेटा दो दिन के लिए घर आया. नौकरी में इतना व्यस्त हो गया है कि कई कई बार तो बहुत बहुत दिन फोन पर बात ही नही हो पाती.मणि उसकी आवभगत में जुटी थी. नाश्ते के बाद प्लेट उठा कर रसोई के जा ही रही थी कि बेटे ने आवाज देकर उसे रोका .अपना बैग खोला और बोला आखॆ बंद करो आपके लिए कुछ है. फिर मणि के हाथ कुछ पकडा दिया. हाथ मे लेते ही मणि चौंक गई और आखें खोलती हुई बोली अरे !!!

इतने साल हो गए ..

इसका क्या करुगी.. भूल भाल गई हूं सब !!बेटे ने कहा जब बचपन में आप हमे बजा कर सुनाती थीं तो आप खुद ही कहती थीं कि एक बार बजाना आ जाए तो जिंदगी भर नही भूल सकते ..

मणि ने भी जानॆ अनजाने माउथओरगन होठों से लगा लिया .वही मणि मुझे दिखाने लाई थी और डबडबाई आखें, खुशी … उससे कुछ बोला ही नही जा रहा था. मैं उसकी तरफ देख कर सोचे जा रही थी बहने दे ये आसूं … .. सच, छोटी छोटी खुशियों में Feelings में  कितना सारा प्यार अपनापन और अहसास छिपा होता है देख रही हूं..

Feelings पर अगर आपका भी कोई अनुभव हो तो जरुर बताईगा !!!

March 21, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

Cheating in Exams

cartoon play school

Cheating in Exams

Cheating in Exams in India. आजकल जिस तरह से परीक्षा के दिनों में नकल खुल कर चल रही है बेहद अफसोस जनक है और कोशिश यही होनी चाहिए कि बच्चों को नकल से दूर रहने की ही शिक्षा दें अन्यथा बच्चों का भविष्य हमेशा के लिए बिगड जाएगा..

March 21, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

Kajal Nishad … Versatile Actress

aashiKajal Nishad … Versatile Actress

बहुमुखी प्रतिभा की धनी है काजल निषाद

Kajal Nishad … Versatile Actress
एक गृहणी, एक कलाकार, एक परम शिव भक्त, एक कवयित्री, एक नेता, एक समाजसेवी ढेरों गुणों की खान है काजल निषाद. इन सब के इलावा एक खूबी काजल जी में और भी है कि उनमें अभिनेत्री होने का घमंड जरा भी नही है. बेहद सीधी सादी और भोली भाली काजल सभी के लिए समय निकाल कर बहुत अपनेपन से बात करती हैं. शायद इसलिए उनके और भी विस्तार से जानने इच्छा और फिर शुरु हुआ बातों का सिलसिला.
कुछ भी कहने से पूर्व मैं ये बताना चाहूगीं कि काजल निषाद जी ने बहुत टीवी धारावाहिकों मे काम किया है जिसमें से कुछ हैं…. “आप बीती”, “सात वचन सात फेरे”, “मेरे देश की बेटी”, “बाबुल के देश”, “तोता वेडस मैना”, “खुशियों की गुल्ल आशी” और “लापता गंज”, और जो बहुत जल्द प्रसारित होने वाला है उसका नाम है “बहू तूफान, फैमिली परेशान” यह हास्य धारावाहिक है. इतना ही नही सात भाषाए जानने वाली काजल ने भोजपुरी, गुजराती, ऊर्दू, बंगाली, मराठी मारवाडी, हिंदी फिल्मों में भी काम किया है और एक मूवी” झुमकी” में तो इन्होनें कोई डायलाग ही नही बोला और अभिनय के बल पर ही बेस्ट एक्टर का एवार्ड हासिल किया.
काजल यानि काशू ( बचपन का नाम) ने बातों मे मिठास के साथ मेरे सारे प्रश्नों के जबाब देने शुरु किए. गुजरात के कच्छ में 4 जून को जन्म हुआ. अपने पांच भाई बहनों मॆं सबसे छोटी थी इसलिए सभी की बहुत लाडली रही. मजे की बात यह रहती कि शरारत वो करती और डांट उनके भाई या बहन को पड जाती. बात बताती हुई वो खिलखिलाकर हंस दी मानों वो सभी दृश्य उनके मनस पटल पर सहेज कर रखे हुए हों. बचपन की यादों को ताजा करते हुए उन्होने बताया कि बेशक उनका जन्म गुजरात में हुआ पर उनकी स्कूली शिक्षा और आगे की पढाई सारी मुम्बई की ही है. बचपन में जब भी मौका मिलता वो अपने पिता के गांव जरुर जाते और गांव जाते ही वो सबसे पहले मिट्टी को मस्तक से लगाती. मिट्टी से उन्हें विशेष प्यार रहा. खेत मे खाना खाना, खेलना, गर्मी लगती तो छांव मे बैठ कर छाछ पीना बेहद सुखद अनुभव था.बहुत मजा आता था. बचपन में गुडिया हमेशा उनके हाथ मे रहती और एक बार उन्होनें अपने कुत्ते की शादी भी करवाई थी और पूरे गांव मे पारले जी बिस्कुट बांटे थे. इसे बताती हुई खिलखिलाकर कर हंस दीं.
बचपन की यादों से निकल कर वो जा पहुंची. सन 2003 में जब उनकी शादी संजय निषाद जी से हुई. संजय जी जाने माने प्रोडयूसर हैं भोजपुरी फिल्म ”मुन्ना भैया” से उन्होनें नया मुकाम हासिल किया. काजल जी ने बताया कि संजय जी ने ही उन्हें प्रेरित किया कि उनमें एक बहुत अच्छा कलाकार छिपा है उनके प्रोत्साहित करने पर ही अभिनय यात्रा शुरु हुई और फिर प्रतिभा के बल पर काम मिलता ही चला गया. उन्होनें बताया कि लगभग हर तरह के रोल किए है चाहे मां का हो, अमीर धराने की बहू हो, गरीब परिवार की बिटिया हो, खलनायिका हो, मजाकिया हो या भोली सी सीधी सादी लडकी. सभी किरदारों को करती हुई उसमे बस खो जाती और पता नही चलता कि कब सीन ओके हो जाता.
उन्होनॆ बताया कि सबसे ज्यादा मजा लापतागंज करते हुए आया. उसका सबसे पहला कारण था कि वो एक गांव रुप में बसा था और गांव उनके दिल के सबसे ज्यादा करीब है और दूसरा पूरी टीम बहुत मस्ती करती और हंसते बतियाते शूटिंग कब हो जाती पता ही नही चलता . मुझे भी याद है कि चमेली के किरदार में अपने तकिया कलाम “हमें सब न पता है” से वो बहुत सुर्खियों में आई थी. वो डायलाग उन्होनें मेरे कहने पर बोल कर भी दिखाया.
बातों का सिलसिला आगे बढा और उन्होनें बताया कि बचपन से ही वो शिव भक्त रही है और शिव जी को पत्र भी लिखती थी. पत्र लिख कर वो शाम को शिवलिंग पर रख आती और सुबह पत्र उठा लेती और ये दीवानापन आज भी कायम है. आज भी हर समय उन्हें यही लगता है शिव जी उनके पास हैं और उनकी सारी बातें सुन रहे हैं. सौ से भी ज्यादा कविताए लिखी हैं जिसमें से ज्यादातर शिव जी पर है…
मैं कलम तू कागज है शिव,

मैं शिव तू काजल है, पर्वत,

हरियाली हर रंग में है शिव अफीम,

गांजा हर भंग में है शिव,

मैं शिव रात्रि तू भोर है शिव

तेरी कसम तू मेरे चारों ओर है शिव .. कहते कहते मानो वो फिर कही खो गई. मैने बात फिर आगे बढाई और जानना चाहा कि अक्टूबर 2011 में कांग्रेस की ओर से गोरखपुर में चुनाव भी लडा. ये कैसे हुआ. इस पर उन्होनें बेहद संजीदगी से बताया कि गोरखपुर उनकी ससुराल है शिक्षा, बिजली, पानी, सडकॆ आदि असुविधाओं के अभाव को झेल रहा था. एक जागरुक देशवासी होने के नाते वो बहुत सुधार लाना चाह रही थी. संयोग वश, उन्हें हाईकमान की ओर से गोरखपुर की टिकट भी मिल गई. हालांकि उनकें पास चुनाव प्रसार प्रचार का ज्यादा समय नही था क्योंकि तब “लापता गंज” की शूटिंग चल रही थी.

Kajal Nishad  के प्रचार के दौरान उन पर हमला भी हुआ जिसमे वो धायल भी हो गई थी पर फिर भी उनके उत्साह में कोई कमी नही आई. तीन महीने उन्होनें जनता के बीच बिताए दुख दर्द सांझा किया. हालांकि जीत तो नही पाई पर जनता के प्यार, सम्मान और विश्वास ने उन्हें भावुक कर दिया और अब भी उनकी सोच यही रहती है कि जिले में विकास कैसे करवाया जाए ताकि जागरुकता बढे.
बात जागरुकता की चली तो मैने जानना चाहा कि समाज में जो रेप की धटनाए हो रही हैं इस पर क्या कहना चाहेंगीं. इस पर उन्होने सख्त लहजे में बोला कि दोषियों को किसी भी हाल में नही छोडा जाना चाहिए. कानून में 15 दिन के भीतर ही उन्हें सजा दे देनी चाहिए. हमारे देश की सुस्त रफ्तार कानून व्यव्स्था से चोर, मुजरिम डरते नही हैं इसलिए ये धटनाए रुक नही रही. कानून सख्त बने और उनका पालन भी सख्ताई से होना जरुरी है. और इतना ही नही एक्टिंग लाईन मे भी अक्सर ये देखा गया है कि रोल पाने के लिए कई बार लडकियां किसी भी हद तक जा सकती है इसलिए अगर एंक्टिंग को कैरियर बनाना है तो सोच समझ कर ही कदम रखें.
वातावरण गर्म हो चला था उसे ठंडा बनाने के लिए मैने उनसे खाने में पसंद ना पसंद के बारे मे पूछा तो अचानक उन्होने कहा ‘पिज्जा” बहुत पसंद है. गुजराती खाने के साथ साथ छाछ भी बेहद पसंद है.
अपने प्रशंसकों के लिए संदेश देते हुए Kajal Nishad…  जनता का बहुत प्यार और सम्मान मिला है जिसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद करना चाहती हूं और अपना प्यार इसी तरह बनाए रखे और वो अच्छे अच्छे रोल से उनका मंनोरजन करती रहेंगी.
सच, बातें बहुत हो गई थी और उनका शूटिंग का बुलावा भी बार बार आ रहा था इसलिए विदा लेनी पडी. पर एक बात तो माननी पडेगी कि अक्सर महिलाए सोचती हैं कि शादी के बाद कैरियर समाप्त हो गया पर काजल जी बहुत भाग्यशाली रही कि उन्हें अपने पति और ससुराल पक्ष से बहुत सहयोग मिला और आज, वो बहुआयामी प्रतिभा के रुप में हमारे सामने हैं. Kajal Nishad … Versatile Actress
हमारी शुभकामनाएं हैं कि आपका ये सफर अनवरत चलता ही रहे काजल जी !!!

 

March 20, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

Cartoon Cricket Fever

Cartoon Cricket Fever
cricket fever cartoon

Cartoon Cricket Fever

Cartoon Cricket Fever – आजकल जिस तरह से दर्शक पूरे समय टीवी पर नजरे गडाए बैठे रहते हैं उससे घर का माहौल भी काफी तनावपूर्ण हो गया है इसलिए जरा सम्भल कर अगर आप भी क्रिकेट प्रेमी है तो ….

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 217
  • 218
  • 219
  • 220
  • 221
  • …
  • 235
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved