Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Blog

June 16, 2014 By Monica Gupta Leave a Comment

AAP News 14 June

AAP News 14 June

AAP News 14 June – आम आदमी पार्टी और सोशल मीडिया आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके  कार्यकर्ता  और   सोशल मीडिया   है जो बेहद महत्वपूर्ण और सशक्त  माध्यम से अपनी बात जन जन तक पहुचा रहा  है.

AAP News 14 June

आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया टीम ऐसे कार्यकर्ताओ से बेहद उत्साहित है जो अलग अलग तरीके से आम आदमी पार्टी को योगदान दे रहे हैं.

आप की टीम  सभी ऐसे इच्छुक  कार्यकर्ताओ को  जोकि दुनिया के किसी भी कोने मे रहते हो  आमंत्रित करती हैं जो सोशल नेट वर्किंग के माध्यम से भी सहयोग दे सकते है.

आप का कहना है कि अगर आप पहले से कार्यकर्ता के रुप में कार्य कर रहे हैं और आपने फार्म भी भरा हुआ है फिर भी आप दुबारा फार्म भर कर उन सभी आप कार्यकर्ताओ और सहयोगियो के साथ शेयर कर सकते है जोकि आप  सोशल मीडिया के साथ जुडने के इच्छुक है.

AAP News 14 June

 

June 13, 2014 By Monica Gupta Leave a Comment

जय रक्तदाता – रक्तदान का महत्व

Blood Donors -blood donors list

जय रक्तदाता – रक्तदान का महत्व समझते हुए हमें न सिर्फ रक्तदान blood donate करना चाहिए बल्कि स्वैच्छिक रक्तदान जैसे रक्तदान महादान होता है  के लिए लोगो को प्रेरित भी करते रहना चाहिए..

जय रक्तदाता – रक्तदान का महत्व

बात 1974 की हैं तब मैं  नौ साल की थी. हम हरियाणा के जींद मे रहते थे. वहां शाम को अक्सर रेस्ट हाउस मे खेलने जाते. वहाँ  एक पानी से भरा pond था. खेलते खेलते अचानक एक लडकी उसमें  गिर गई बच्चे तो बहुत खेल रहे थे पर मैंने आगे बढ कर  उसे डूबने से  बचाया.

उस दिन सभी बच्चे मेरी जयजयकार करते हुए उस लडकी को घर ले गए. उस दिन के बाद से  और लगभग आज से 6 साल पहले तक मैं यह बात हर किसी को बताती कि मैनें एक बच्ची को डूबने से बचाया.( वैसे वो लडकी आज चंडीगढ मे सफल वकील है) 

…. पर तीन साल पहले जब मुझे  रक्तदान और रक्तदाता के बारे मे जानकारी हुई और  मैने इस क्षेत्र मे काम करना शुरु किया तो उस बचपन की धटना को मै बिल्कुल भूलती चली गई. तीन साल पहले एक मित्र का फोन आया कि 2 साल की बच्ची के दिल आप्रेशन होना है खून चाहिए तब अपने पति संजय जी की मदद से दो चार डाक्टरो को फोन किया और  अनायास ही उस बच्ची की मदद  हो गई यानि खून का इंतजाम करवा दिया और दस दिन बाद बच्ची  सकुशल घर लौट गई.

यकीन मानिए उस दिन जो खुशी म्रे दिल ने महसूस की उसका में शब्दों में वर्णन ही नही कर सकती.

इसके बाद और भी फोन आने लगे और  मैने अपना देश भर में नेट वर्क बनाना शुरु किया और तब से अब तक कितने  लोगो की मदद कर चुकी हूं अब गिनती भी नही है इसके लिए मेरा अकेली का  योगदान नही था. इसके लिए मेरे मित्र  बहुत सहायक सिद्द हुए हालांकि बहुत को तो मैं जानती भी नही हूं मात्र फोन पर ही बात हुई  पर यह जरुर पता था कि यह लोग रक्तदान के प्रति बेहद बेहद जागरुक है और वाकई में,  इस क्षेत्र मे कुछ करना चाहते हैं

जय रक्तदाता - रक्तदान का महत्व

जय रक्तदाता – रक्तदान का महत्व

14 जून वर्ड ब्लड डोनर्स डे के उपलक्ष मे मैं अपने कुछ रक्तदाता  दोस्तों को धन्यवाद देना चाह्ती हूं…  डाक्टर संगीता पाठक (दिल्ली) डाक्टर रवनीत कौर(चंडीगढ), श्री राकेश सांगर (पंचकुला) , दिल्ली की ब्लड कनेक्ट की पूरी कर्मठ, जोशीली और मेहनती  टीम,  श्री राजेंद्र महेश्वरी(भीलवाडा), श्री दीपक शुक्ला(जलगांव) , डाक्टर सोनू सिह (दिल्ली),रोटरी ब्लड बैंक  दिल्ली से आशा बजाज ,  मंजुल पालीवाल  रोहतक हरियाणा से, जगदीश कुमार (जम्मू) से संगीता वधवा(मुम्बई) से अजय चावला ( फरीदाबाद , हरियाणा से) जोकि नेगेटिव ब्लड arrange करवाते हैं. 

इसके इलावा भोपाल( म.प्रदेश) ,  सूरत (गुजरात) , जोधपुर या  हैदराबाद  से भी किसी को जरुरत हो तो भी ऐसे लोग जुडे हुए हैं कि कोई दिक्कत नही आने देंगें…

बात ये नही है कि ये कहाँ  कहां रहते हैं  आज ऑन लाईन के जमाने मे सब तुरंत हो जाता है. इन  का नेट वर्क इतना मजबूत है कि कोशिश करके ये कही न कही से रक्तदाता खोज ही लेते हैं आज की तारीख मे मेरे पास ऐसे 30 से ज्यादा नाम हैं जो इस क्षेत्र मे अभूतपूर्व कार्य कर रहे हैं और मेरा प्रयास यही रहता है कि आज की तारीख मे किसी भी जरुरत मंद का फोन आए तो मै कैसे भी करके मदद कर सकूं.

इन सभी ने मुझे विश्वास जताया है कि जब भी रक्त की जरुरत हो आप फोन करिए इंतजाम हो जाएगा. मुझे लगता है कि दुख और परेशानी की घडी मे अगर ये शब्द सुनने को मिल जाए तो तकलीफ आधी हो जाती है. 

बेशक, रक्तदान के क्षॆत्र मे अभी बहुत बदलाव आना बाकि है लोगो मे जागरुकता लानी बहुत जरुरी है पर जब ऐसे कर्मठ और मेहनती लोग होंगें तो जल्द ही वो दिन भी आएगा कि जब देश मे शत प्रतिशत स्वैच्छिक रक्तदान होगा. 

यकीन मानिए बहुत खुशी का अहसास होता है जब वो स्वस्थ होकर घर चला जाते  है. जरुरतमंंद को जब कहती हूं कि आप चिंता मत कीजिए इंतजाम हो जाएगा तो उसकी फोन पर भराई आवाज मे जो एक खुशी झलकती है वो बयान नही की जा सकती. यकीन मानिए उस दिन खुशी के मारे  भूख प्यास भी उड जाती है.

रक्तदान की जानकारी मिली मुझे डाक्टर  युद्दबीर सिह ख्यालिया जी से .  ISBTI ( इंडियन सोसाईटी आफ ब्लड ट्रासफ्यूजन एंड ईम्योनोहैमोटोलोजी) के माध्यम से रक्तदान की महत्ता से रुबरु करवाया और मैं इस काम को करने में प्रेरित हुई और आज बहुत अच्छा नेटवर्क तैयार हो रहा है… 

 

जय रक्तदाता – रक्तदान का महत्व के बारे में आपके विचारों का स्वागत है …

June 12, 2014 By Monica Gupta Leave a Comment

विचार

विचार

नेट पर गूगल सर्च के दौरान कुछ सुविचार पढने को मिले ….

अच्छे होते हैं बुरे लोग…..कम से कम अच्छे होने का दिखावा तो नहीं करते

 

आपकी नम आखें देख कर कोई जब आपसे इसका कारण पूछे और आप कहे कि “शायद आखँ में कुछ गिर गया है ” तो इसका मतलब साफ है कि you have learnt how to survive …

 बेशक मेरे ऐब मुझे उंगलिओं पे गिनवाओ
बस मेरी गैर- मौजूदगी मैं मुझे बुरा मत कहना

चंद सिक्कों को सिर से वार फेर देती है माँ
कुछ इस तरह से भी दर्द उतार देती है माँ (मोनिका )

thoughts photo

Photo by symphony of love

 

 

 

 

June 12, 2014 By Monica Gupta Leave a Comment

फीफा वर्ल्ड कप और भविष्यवाणी करते जानवर

फीफा वर्ल्ड कप और भविष्यवाणी करते जानवर

फीफा वर्ल्ड कप हो कोई भी अन्य खेल भविष्यवाणी का क्रेज हमेशा रहता है कि खेल में विजेता कौन बनेगा. भविष्यवाणी के माध्यम से जानने का शौक रहता ही है… अब जैसा कि शहीन ,सिटटा , ब्लैक मैरी, ने हमारा पूरा ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया हुआ है. क्या?? ये कौन है ?

फीफा वर्ल्ड कप और भविष्यवाणी करते जानवर

आप नही जानते.. ह हा ! शहीन उंट संयुक्त अरब अमीरात के निवासी हैं एक गल्फ खबर के अनुसार यह पलक झपका कर बताएगे कि फीफा वर्ड कप फुटबाल मे कौन सी टीम जीतेगी.पिछ्ली बार सिट्टा भारतीय मूल की पोलैंड निवासी हथिनी सुर्खियों मे थी सुनने मे आया था कि साईकिक पावर मे उन्होने क्यूबा के तोते और ब्लैक मैरी नामक गधे को काम्पीटिशन मे मात दे दी थी.

वैसे पाल बाबा यानि आक्टोपस की भविष्यवाणी तो आपको याद ही होगी. मुझे भले ही फुटबाल का क्रेज न हो पर इस तरह की अजीबो गरीब खबर जरुर आकर्षित कर रही है….

 

.. फीफा वर्ल्ड कप और भविष्यवाणी करते जानवर

June 24, 2013 By Monica Gupta Leave a Comment

Blood donation slogan

 

monica gupta

 Blood donation slogan

रक्तदान मे ट्रैंनिग के सिलसिले मे कलकता से हमारे आए आदरणीय ट्रैनर्स  से बंगाली भाषा मे रक्तदान के बारे मे यह सीखा …

 रोक्तो दीते तीन बार लागे ,

देबार आगे भोय लागे,

 देबार शोमोय शूचपुटानूर बयथा लागे,

 देबार पौर भालो लागे ….

यानि रक्त देते समय तीन बार लगता है देने से पहले भय लगता है, देते समय सूई का दर्द होता है देने के बाद भालो यानि अच्छा लगता है

Blood donation slogan

June 24, 2013 By Monica Gupta Leave a Comment

ISBTI &World Blood donors Day

ISBTI &World Blood donors Day

 

ISBTI &World Blood donors Day – 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के शुभ अवसर पर  आईएसबीटीआई की गतिविधियां

14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के शुभ अवसर पर  पंचकुला के अमरावती एंकलेव  मे आईएसबीटीआई के मुख्य कार्यालयके प्रागंण में ISPER के सहयोग से ISBTI  ने  रक्तदान कैम्प का आयोजन किया.

ISBTI &World Blood donors Day

कार्यक्रम का शुभ आरम्भ  हवन से हुआ. रक्तदान कैम्प मे लोगो ने बढ चढ कर हिस्सा लिया. खुशी की बात  तो यह रही  कि अधिकतर  रक्तदाताओं ने  पहली बार रक्तदान किया. दो महिला रक्तदाता हरप्रीत कौर तथा भावना मित्तल  जिन्होने रक्तदान किया उनका यह पहला प्रयास था. इसके साथ साथ आईएसबीटीआई की एक अन्य वेब साईट ब्रेवो ब्लड डोनर पर एक अभियान “मिलियन डोनर बिलियन  स्माईल” के नाम से शुभ आरम्भ किया गया जोकि एक करोड रक्तदाताओ को जोडने के उद्देश्य  से शुरु की गई है.

विश्व रक्तदाता दिवस के शुभ अवसर पर स्टार रक्तदाताओ  को उपहार तथा प्रशस्ति पत्र दिए गए तथा सभी रक्तदाताओ को धन्यवाद कार्ड देकर उन सभी का हौंसला बढाया गया. कार्यक्रम का मंच संचालन मोनिका गुप्ता ने किया.  इस अवसर पर श्रीमति किरण ख्यालिया, कवर सुरजीत सिंह, सैक्ट्ररी जनरल  Spatial Planning and Environment Research (ISPER),डिप्टी सीएमओ,श्री नारवाल, श्री ढांडा, के साथ साथ  अन्य रक्तदाता व कैम्प आयोजक मौजूद थे.

आईएसबीटीआई, पटियाला (पंजाब शाखा ) ने स्वैच्छिक रक्तदान कैम्प का आयोजन किया.जिसमे लाईफ लाईन ब्लड सैंटर, पटियाला सोशल वैलफेयर सोसाईटी और जिला रैड  क्रास ने मिल कर डीडीआरसी पटियाला मे विशाल कैम्प आयोजित किया. इसी उपलक्ष मे एक अन्य कैम्प फतेहगढ साहिब में, लाईफ लाईन ब्लड  सैंटर तथा लायंस क्लब,सरहिंद द्वारा लगाया गया और  “पंजाब युवक चेतना मंच” द्वारा  स्वैच्छिक रक्तदाताओ के लिए, पटियाला में, एक विशाल और प्रेरक रैली निकाली गई.      

ISBTI &World Blood donors Day

 

June 24, 2013 By Monica Gupta Leave a Comment

Blood Donation Training

 Training of Trainers –Blood Donation

blood- donation isbti

banner isbti

Blood Donation Training

 

हरियाणा स्टेट एडस कंट्रौल सोसाईटी के सौजन्य से पंचकुला के अमरावती एंकलेव मे ISPER मे Traning of Trainers के अंतर्गत Red ribbon club/NSS / incharges of College,Universties के लिए रक्तदान कांफ्रेंस का आयोजन किया गया. 16 तथा 17 जून 2013 दो दिन ट्रैनिंग देने के लिए कलकत्ता से रक्तदान के क्षेत्र मे अभूतपूर्व कार्य कर रहे डाक़्टर देवाव्रत राय के साथ डाक्टर सुब्रतो राय, प्रोफेसर सुजीत दत्ता और डाक्टर सुचित्रा घोष को खास तौर पर आमंत्रित किया गया. दो दिन चलने वाली इस कांफ्रेस मे बहुत नई नई जानकारी मिली. डाक्टर देवव्रत राय ने अपने बहुत से अनुभव सांझे किए और रक्तदान के बारे मे ऐसे ऐसे ऐसे आकंडे प्रस्तुत किए कि आमंत्रित मेहमान भी हैरान रह गए. वही दूसरी ओर  डाक्टर सुब्रतों राय, प्रोफेसर सुज्जीत दत्ता तथा डाक्टर सुचित्रा धोष ने भी रक्तदान से सम्बंधित अलग अलग विषयों मे जानकारी दी. उनके द्वारा लाए गए ढेरों बैनर, पोस्टर व किताबे आकर्षण का केंद्र बनी.

डाक्टर सुब्रतों राय ने सन 1960 मे पढाई के दौरान पहला रक्तदान कैम्प लगाया था. जिसमे 300 लोगो ने रक्तदान किया था.सन 1980 मे उन्होने Association of Voluntary Blood Donors, West Bengal  की स्थापना की जोकि आज की तारीख में  अन्य उभरती रक्तदान संस्थाओं के लिए मील का पत्थर बनी हुई है. स्वयं डाक्टर देवव्रत राय इस क्षेत्र में सभी के प्रेरक साबित हो रहे हैं.

इस अवसर पर HSACS के प्रमुख डाक्टर युद्द्बीर सिह ख्यालिया ने भी रक्तदान के बारे मे उर्जा भरे भाषण से सभी मे नए जोश का संचार किया.

डाक्टर युद्दबीर सिह ख्यालिया,  डायरेक्टर, हरियाणा स्टेट एडस कंट्रौल सोसाईटी, ने भी स्वैच्छिक रक्तदान  से जुडी बहुत बातों की जानकारी इस अंदाज से दी कि आमंत्रित  मेहमान स्वैच्छिक रक्तदान की जरुरत पर सोचने पर मजबूर हो गए. यह कार्यक्रम ISBTI  के मुख्य कार्यालय, पंचकुला के प्रांगण में आयोजित किया गया.

Blood Donation Training

June 5, 2013 By Monica Gupta Leave a Comment

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता का आयोजन

lady

Results Of Competition june 2014

रक्तदान से जुडी एक खबर

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया स्वैच्छिक रक्तदान से जुडी संस्था है जोकि विश्व रक्तदान दिवस के शुभ अवसर पर एक आन लाईन प्रतियोगिता का आयोजन करवाने जा रही है इसमे हिस्सा लेने की आखिरी तारीख 10 जून है. और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे !!!

http://bravoblooddonor.org/competition.html

monica gupta , competition ISBT

मोनिका गुप्ता

rESULT pOSTER

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता का आयोजन

ISBTI  स्वैच्छिक रक्तदान से जुडी संस्था है जोकि विश्व रक्तदान दिवस के शुभ अवसर पर एक आन लाईन प्रतियोगिता का आयोजन करवाने जा रही है इसमे हिस्सा लेने की आखिरी तारीख 10 जून है. और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे !!!

http://bravoblooddonor.org/competition.html

 

मोनिका गुप्ता

May 20, 2013 By Monica Gupta Leave a Comment

Competition on blood donation

Competition on blood donation

Competition on blood donation

Competition on blood donation आईएसबीटीआई 14 जून विश्व रक्तदान दिवस पर एक प्रतियोगिता करवा रहा है ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें..

 

 

poster making competition by monica gupta

May 17, 2013 By Monica Gupta Leave a Comment

Blood Donation Campaign Report

Blood Donation Campaign Report

 Blood Donation Campaign Report में  ISBTI  नामक रक्तदान से जुडी 40 साल पुरानी संस्था ने नया Campaign शुरु किया.  यह अभियान पूरे हरियाणा मे चलाया जाएगा और आने वाले विश्व रकतदान दिवस के अवसर पर रक्तदान कैम्प लगाए जाएगे. लोगो को रक्तदान के प्रति जागरुक किया जाएगा.

Blood Donation Campaign Report

Blood Donation Campaign Report

 Blood Donation Campaign Report

हरियाणा स्टेट ब्लड आफ कौंसिल तथा आईएसबीटीआई ने पंचकुला के एचएमटी के बी आर अम्बेदकर आडिटोरियम में Lanuch of Campaign के अंर्तगत 14 जून विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर एक शानदार अभियान का शुभ आरम्भ किया गया.

यह अभियान पूरे हरियाणा मे चलाया जाएगा और आने वाले विश्व रकतदान दिवस के अवसर पर रक्तदान कैम्प लगाए जाएगे. लोगो को रक्तदान के प्रति जागरुक किया जाएगा. इसमे दसवी तथा बारहवी के छात्र छात्राओ को भी शामिल किया गया.

कार्यक्रम में डाक्टर युद्दबीर सिह ख्यालिया, सीनियर आईएएस ( प्रोजेक्ट डायरेक्टर हरियाणा राज्य रक्त संचरण परिषद),श्री जीतेंद्र विज ज्वाईंट जरनल मैनेजर एच एम टी, डाक्टर जसजीत, अनेक स्कूलो के मुख्य अध्यापक व बच्चों ने बढ चढ कर हिस्सा लिया.

मोनिका गुप्ता, राकेश सांगर, जयबीर सिह व मोनिका ढांडा सहित बहुत वक्ताओ ने अपने अपने विचार रखे. कार्यक्रम का मंच संचालन मोनिका गुप्ता ने किया.

 

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 223
  • 224
  • 225
  • 226
  • 227
  • …
  • 235
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved