खूबसूरत है सूरत
खूबसूरत है सूरत
SURAT ….
डायमंड और टेक्स्टाईल का शहर सूरत भले ही तीन बार बाढ और एक बार प्लेग का प्रकोप झेल चुका हो पर आज भी शान से खडा मुस्कुरा रहा है इसकी वजह ना सिर्फ यहां पर रहने वाले लोग है बल्कि प्रशासन और महानगर पालिका का भी विशेष सहयोग है.
सभी का सहयोग मिलता है और मुसीबत जल्द ही छूमंतर हो जाती है ओह छू से याद आया… तमे केम छो… मजा मा… 🙂 खूबसूरत है सूरत…… इतना ही नही यहां के लोगो को खाने का भी बहुत शौक है हर रविवार पूरा परिवार बाहर घूमने जाता है और ठेला हो या स्टाल सडक किनारे ही मजेदार जायके का आनंद लेता है.
खम्मणी,फाफडा,पात्रा,खांडवी,लोचा,खाकरा,इंदडा ( बडी मुश्किल से नाम याद हुए वैसे कुछ नही भी हुए तो लिख लिए थे) खास भोजन है. वहां के लोग कहते है कि सूरत का जमण और काशी का मरण सब चाह्ते हैं. खूबसूरत है सूरत
वैसे एक खाउ गली भी है वहां पर वहां जाना नही हुआ. कुल मिलाकर तापी और नर्मदा का शहर सुरत वाकई”खूबसूरत” है.सू छै!!! खूबसूरत है सूरत !!
कोई सूरत तो कोई सुरत को सही समझता है इसलिए दोनों तरह के पाठकों की खुशी का ख्याल रखते हुए दोनो तरह की मात्राओं का प्रयोग किया गया छे … 🙂
Nraghuraman Aiyer ka Funda
रक्तदान वर्कशाप आयोजित
रक्तदान वर्कशाप आयोजित
सुरत में पिछले दिनों सुरत रक्तदान केद्र और
रिसर्च सैटर द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान कैम्प आयोजको की वर्कशाप का आयोजन
किया गया .
जिसमे सुरत रक्तदान केद्र की डाक्टर स्नेह लता गुप्ते, डाक्टर
बसावडा ,डाक्टर इटालिया आईएसबीटीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर युद्द्बीर
सिह ख्यलिया,डाक्टर सगीता पाठक, डाक्टर पालीवाल व सीओओ संजय गुप्ता,मोनिका
गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोगो ने हिस्सा लिया।
Jai Rakhdata
Jai Rakhdata
हरियाणा के जिला रोहतक मे आईएसबीटीआई, जिला रैड क्रास सोसाईटी और ब्लड बैंक पीजीआईएमएस ने मिलकर स्वैच्छिक रक्तदान पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया. यह आयोजन 27.1.2013 को किया गया.
इसमे रक्तदाता, कैम्प आयोजको के साथ साथ जिले की आशा वर्क्स, स्वय सहायता समूह, साक्षरता समूह,पंचायती राज संस्थाए, युवा क्लब, शिक्षण संस्थान व अन्य गण मान्य लोगो ने आदि ने बढ चढ कर हिस्सा लिया.
इस सम्मेलन में महिलाओ की संख्या 90% थी और खुशी की बात तो यह हुई कि सभी महिलाए यह जानने के लिए जागरुक थी कि खून की कमी यानि एनीमिया को कैसे दूर कर सकते हैं और किस तरह का खान पान किया जाए ताकि महिलाए जो अक्सर पीछे रह जाती है वो रक्तदान के क्षेत्र मे बराबर की भूमिका निभा पाए. मेरा भी प्रयास रहा कि महिलाओ को रक्तदान के लिए प्रेरित कर सकूं.
कार्यक्रम का उदधाट्न श्री एस.एस. सागंवान ( वाईस चांसलर) ने किया और डाक्टर युद्बीर सिह ख्यालिया(राष्ट्रीय अध्यक्ष, आईएसबीटीआई ने रक्तदाताओ को रक्तदान के लिए प्रेरित किया. सभी आए महिला व पुरुष रक्तदान के प्रति नया जोश और जज्बा ले कर गए.
Jai Rakhdata जय रक्तदाता
रक्तदान है महादान !!!
दैनिक जागरण में कार्टून – भ्रष्टाचार के प्रभाव
हरियाणा साहित्य अकादमी सम्मान – बाल साहित्य सम्मान
गंणतत्र दिवस, विज्ञापन और शुभकामनाएं
गंणतत्र दिवस, विज्ञापन और शुभकामनाएं
26 जनवरी … आज सभी चैनल और अखबार तिरंगे के रंग मे सरोबार हैं और कुछ अखबार के विज्ञापन तो अपनी ओर हमारा ध्यान आकर्षित कर रहे हैं जैसा कि एक भारतीय जीवन बीमा निगम का विज्ञापन है … RepubLIC of india यानि इसमे भी उन्होने LIC खोज लिया. वही एक ने लिखा है on RE_PUBLIC demand 50% offer. ह हा हा !!!
एक ने लिखा है आज और कल दो दिन मात्र 26 रुपए down payment करे और ले जाए सैमसंग का कोई उत्पाद .
एक ने 26 को बना दिया कि 2 गुणा वृद्दि तेल और गैस के उत्पाद मे और 6 गुणा वृदि ओवरसीज उत्पाद मे… !!!
गंणतत्र दिवस, विज्ञापन और शुभकामनाएं
एक दुकान के बाहर लिखा था 26 चीजे खरीदो और एक शानदार उपहार पाओ.
एक चैनल पर 64 गणतंत्र पर 26 ज्वलंत प्रश्न जनता के सामने रख रहा है.
वही एक लेख आया हुआ 26 का सफर बनाम suffer. ह हा !! है ना लोगो की + कुछ मेरी सोच का कमाल !!!

Photo by jepoirrier 
गंणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!!:)
मोनिका गुप्ता
26 January – Republic Day
26 January – Republic Day
देश में 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाता है
26 जनवरी के शुभ अवसर पर जनता जनार्दन से जब पूछा
कि गणतंत्र दिवस के बारे मे आप क्या कहना चाहेगें तो सबके अलग अलग विचार
थे.
नन्दिता और निशा कालिज से लौट रही थी. उन्होने साफ तौर पर कहा कि “ नो
कमॆटस” हमे कुछ नही कहना. उनकी ना मे नाराजगी साफ झलक रही थी.शायद आज जो
समाज मे महिलाओ के साथ हो रहा है वो वजह हो.
फिर एक गैर कांग्रेसी श्री देवराज जी से पूछा तो वो व्यंग्यात्मक रुप मे बोले कि हम लाएगे नया सवेरा. मौजूदा सरकार ने तो देश की लुटिया ही डुबो रखी है. वही एक पक्ष के महोदय श्रीमान रुप नारायण जी सामने से आ रहे थे.
उन्होने बताया कि आज जो कुछ हमारी सरकार ने किया है वो तो आज तक किसी ने
नही किया और बडी बडी उपलब्धियो को गिनवाने लगे. बात बीच मे रोक उन्हे
धन्यवाद देकर आगे बढी तो कुछ नौजवान कालिज से निकल रहे थे. मेरे पूछने पर उन्होने मुझ से ही पूछ डाला कि हमारे नेता इतना सुस्त भाषण क्यो देते हैं?
क्यो उन्हे पढ कर बोलने की जरुरत पडती है?. अक्सर उनका भाषण सुनकर नींद आने
लगती है जबकि ओबामा साहब को ही सुन लो तो सुनकर एक नया जोश ही आ जाता है.
कुल मिला कर कही खुशी का माहौल नही प्रतीत हुआ कि अचानक सामने से स्कूली बच्चे चले आ
रहे थे. वो बहुत खुश थे मेरे पूछ्ने पर उन्होने बताया कि 26 जनवरी की तो
बहुत समय से इंतजार थी. मै भी उत्साहित हो गई कि चलो कोई तो खुश है. मेरे
पूछने पर उन्होने बताया कि असल मे 26 जनवरी को आईसक्रीम की स्कीम है यह
कूपन दिखाने पर एक के साथ एक फ्री है. अब मैं निरुत्तर वापिस लौट रही
हूं….
26 January – Republic Day
हरियाणा साहित्य अकादमी- अब मुश्किल नही कुछ भी
हरियाणा साहित्य अकादमी- अब मुश्किल नही कुछ भी
बाल साहित्य के अन्तर्गत
हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा लेखन के क्षेत्र मे विभिन्न पुरस्कारो की घोषणा हुई. उसमे मेरे द्वारा लिखी गई बाल साहित्य की पांडुलिपी ” अब मुश्किल नही कुछ भी” को हरियाणा साहित्य अकादमी की ओर से अनुदान मिला है. इसमे देश की दस जानी मानी हस्तियो ने अपने बचपन और जीवन के बारे मे विस्तार से बताया है जो बच्चो के लिए सिर्फ रोचक ही नही बल्कि प्रेरक भी होगा.
उन जानी मानी हस्तियो के नाम
हैं…Nraghuraman Aiyer,
Ashok Chakradhar,
Bharti Singh,
,Sanket Goswami,
Yudhbir Singh,
Manmohan singh(सिनेटोग्राफर) और Vijaya Ghosh (लिम्का बुक आफ रिकार्ड की सम्पादिका) हैं.
अब मुश्किल नही कुछ भी”किताब बच्चों को जरुर प्रभावित करेगी
- « Previous Page
- 1
- …
- 228
- 229
- 230
- 231
- 232
- …
- 235
- Next Page »



















