Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Blog

March 9, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

Inspirational Parenting Videos in hindi – बच्चे को कैसे सुधारें

 Art of Public Speaking in Hindi

Inspirational Parenting Videos in hindi – बच्चे को कैसे सुधारें –  how to be a good parent – बच्चें को सुधारने,  behavior problems के लिए उनकी जम कर पिटाई करना ही सही है या खुद में बदलाव लाना सही है.

Inspirational Parenting Videos in hindi – बच्चे को कैसे सुधारें

 

अक्सर पेरेंटस को एक शिकायत् बहुत रहती है बच्चा बहुत जिद्दी है कहना नही मानता .. खास कर मम्मियो की ये प्रोब्लम ज्यादा होती है क्योकि वो बच्चे के पास ज्यादा रहती है.. ऐसी मम्मियो के लिए एक कहानी … बहुत ध्यान से सुनिएगा

एक कहानी

एक महिला बाबा के पास जाती है कि बोलती है कि बच्चा बहुत दुखी करता है जिद्दी है इसे सम्भाला नही जाता कोई उपाय बताईए … बाबा बोले कि एक उपाय है पर मुश्किल है … वो बोली कि कोई दिक्कत नही आप बताओ …

 

 

बाबा बोले सामने की खडी पहाडी की चोटी पर एक शेरनी रहती है उसकी मूंछ के तीन बाल तोड कर लाना है … बस उपाय हमारे हाथ लग जाएगा …वो देखती है कि वो सामने वाली पहाडी पर वो तो खडी चढाई है और शेरनी की मूछ का बाल …

बेशक बहुत मुश्किल थी पर उसे लग्न थी …  पर उसे बस अपने बच्चे को सुधारना था इसलिए बहुत प्रयास  के बाद वो उपर पहुंच गई … हाथ में पैर पर चोट भी लगी … तो वो उपर चली गई

… तीन चार बार तो शेरनी गुराई पर धीरे धीरे  उसने सेवा करके शेरनी का दिल जीत लिया और एक दिन मौका पाते ही उसने बाल तोड लिए और बाबा के पास आ गई ..बोली ये लीजिए अब बताईए… बाबा बोले कि तेरे लिए क्या मुश्किल है जब तूने एक शेरनी को काबू कर लिया उसकी मूंछ का बाल ले आई ..तो एक छोटे से बच्चे को समझाना क्या मुश्किल है … वो समझ गई थी और घर वपिस लौट गई …

पेरेंटस के लिए टिप्स – परीक्षा में फेल तो नही हुए आप – Monica Gupta

पेरेंटस के लिए टिप्स – परीक्षा में फेल तो नही हुए आप- Exam में शून्य तो नही मिला आपको – parents ke liye tips , परवरिश की जिम्मेदारी किसकी , child care tips read more at monicagupta.info

 

असल में,हमे बच्चे हौव्वा लगते हैं … पर वो बच्चे हैं बहुत छोटे हैं और प्यार में सबसे बडी शक्ति होती है …

बच्चे का दिल जीतना हो तो Put down your iPhone , turn off your laptop

बराबर आवाज से मत बोलिए … वो चिल्लाए तो आप शांत हो जाईए .. बात बात पर पिटाई करना सही नही … उससे आपके और बच्चे के बीच में एक दीवार खडी हो जाएगी …

दोस्त बनिए … अनुशासन में रहना भी सीखाईए..और बात बात पर sorry,  thanks , शाबाश , पीठ थपथपाईए …

बच्चों के लिए रोल मॉडल बनिए और आप कर सकती है … अपने घर परिवार के तनाव को बच्चे पर nahi डालिए … handle with care हैंदल विद केयर … कैसे कोई मेहमान आता है तो हम अंदर से क्राकरी निकालते हैं और बहुत अच्छी तरह treat  करते हैं बस बच्चो को भी हैंडल विद केयर की तरह कीजिए

parenting videos in hindi , inspirational parenting videos- बच्चे को कैसे सुधारें

कैसे बना सकते हैं बच्चे को अपना , बच्चे की देखभाल , बच्चे की परवरिश , परवरिश करना , परवरिश की जिम्मेदारी, बच्चों को कैसे समझाए, माता पिता का प्यार , जीवन में माता पिता का महत्व , माता पिता के प्रति कर्तव्य, माता पिता का प्यार, बच्चे को कैसे सुधारें , बच्चों की परवरिश कैसे करें , जमकर पिटाई, अभिभावक की भूमिका , अभिभावकों की जिम्मेदारी, बच्चों की परवरिश कैसे करें , Parenting Tips, how to be a good parent , positive parenting tips, Positive Parenting Tips for Healthy Child Development, children’s behavior problems ,  बच्चें को सुधारने,  behavior problems के लिए उनकी जम कर पिटाई करना ही सही है या खुद में बदलाव लाना सही है Positive Parenting Tips for Healthy Child Development, good parenting tips,

March 7, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

चुनाव का नतीजा क्या होगा – गूगल सर्च नही बता रहा

चुनाव का नतीजा क्या होगा

चुनाव का नतीजा क्या होगा – गूगल सर्च नही बता रहा – सुना था कि गूगल सर्च google search सब बता देता है पर जब हम पूछ रहे हैं कि कौन जीतेगा पर ये तो बता ही नही रहा …

चुनाव का नतीजा क्या होगा – गूगल सर्च नही बता रहा

नेता जी ने सुना हुआ था कि गूगल सर्च पर सब पता चल जाता है पर बार बार टाईप कर रहे हैं नेता जी पर कुछ पता नही चल रहा …

चुनाव का नतीजा क्या होगा

चुनाव का नतीजा क्या होगा

राजनीति के बारे में कार्टून – Funny Indian Political Cartoons – Monica Gupta

राजनीति के बारे में कार्टून – Funny Indian Political Cartoons – कार्टून अभिव्यक्ति की आजादी दिखाने का सशक्त माध्यम है कार्टून … और अगर कार्टून राजनीति पर, नेताओ पर हों तो कहना ही क्या एक ऐसा माध्यम है जिससे हम दूसरे की भावनाओं को चोट पहुंचाए चित्रों के माध्यम से अपने विचार अभिव्यक्त कर सकतें हैं राजनीति के बारे में कार्टून – Funny Indian Political Cartoons – Monica Gupta

 

March 7, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

टॉयलेट में मोबाइल ले जाना खुले में शौच जाने जितना खतरनाक

पति और पत्नी का रिश्ता खूबसूरत होता है

टॉयलेट में मोबाइल ले जाना खुले में शौच जाने जितना खतरनाक – अपने शरीर और स्वास्थ्य पर न ही पर बेचारे मोबाइल पर तो रहम खाईए .. उस बेचारे को किसलिए बीमार कर रहें हैं

टॉयलेट में मोबाइल ले जाना खुले में शौच जाने जितना खतरनाक

जितना बाहर शौच के लिए जाना खतरनाक है उतना ही टॉयलेट में मोबाइल फोन ले जाना खतरनाक है …आजकल हमें हमे हर समय मोबाइल चाहिए चाहे टीवी देख रहे हो, खाना खा रहे हो ड्राईव कर रहे  हों और बहुत लोग तो उसे टॉयलेट में भी ले जाते हैं जोकि बहुत खतरनाक हो सकता है

टॉयलेट में मोबाइल ले जाना खुले में शौच जाने जितना खतरनाक

Subscribe to my channel for more videos:

https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

माइक्रोबायलॉजी के प्रोफेसरों ने बताया है कि ऐसी जगह पर कई सारे कीटाणु, पैथोजेन औऱ बैकटीरिया पैदा होते हैं और वो शरीर को बहुत नुकसान पहुंचा सकते हैं और शरीर को बीमार कर सकते हैं … अक्सर हम सोचते हैं बाथरुम साफ है या टोयलेट साफ है पर वहां छिपी गंदगी हमें दिखाई नही देती जोकि बहुत नुकसान दायक हो सकती है … इसलिए बाथरूम जाएं तो फोन न साथ ले जाएं

आप कितना भी ख्याल रख लें पर चाहे वो  टॉयलेट पेपर ही क्यों न हो जर्मस फोन में लग ही जाते हैं और जब हम उसे कान  पर लगाते है तो हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं  इसलिए इससे बचना चाहिए

और अगर फिर न समझ आए तो  अपना  न सोचे तो ये सोच लें कि बेचारा मोबाइल खराब हो जाएगा … उस पर रहम खाईए .. बाथरूम में फोन ले जाने की आदत से हमारा  टॉयलेट टाइम भी बढ़ा सकती है। आप ये सोच लीजिए कि बाथरूम में फोन ले जाने से कई बार डिस्प्ले डैमेज का भी खतरा रहता है। कई बार गीले हाथ पड़ने से स्क्रीन को नुकसान पहुंच सकता है। गीला होने  मॉश्चर यानि नमी आ जाने को जो आपके फोन को पूरी तरह से डेड कर सकता है… बाकि आप खुद समझदार  हैं .

रोगों से बचने के उपाय , स्वच्छता का रखो ख्याल, हमारा शरीर और स्वच्छता , स्वच्छता कितनी जरुरी, शरीर और स्वच्छता , बीमारियों से बचने,  टॉयलेट में मोबाइल फोन ले जाना खुले में शौच जाने जितना खतरनाक

March 6, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

गंगा मैया लव मी – लव मी नॉट

गंगा मैया लव मी

गंगा मैया लव मी – लव मी नॉट – चलिए आखिरी चरण का दौर भी समाप्त हुआ अब डाले जाएगें वोट और फिर  11 मार्च को  जनता सुनाएगी अपना फैसला … तनिक कानों को भी आराम मिलेबा करे … इतना शोर इतना शराबा कि बस पूछिए ही मत… बहती गंगा में सभी हाथ धो रहे थे.. कोई कम नही था..

गंगा मैया लव मी – लव मी नॉट

अब असली नींद उडेगी नेताओ की कि क्या होगा … कोई पंडित के पास भागेगा,  कोई ज्योतिष का सहारा लेगा तो कोए इस फिराक मे है कि लव मी करके इस नतीजे की तह तक पहुंचा जाए

जहां न्यूज चैनल ने खूब टीआरपी बटोरी वही एक आम आदमी हतप्रभ से सब देख सुन रहा था … और उसे दुख हो रहा था कि इतना स्तर भी गिर सकता है राजनीति का … कोई कम नही था इसमे बहती गंगा में सभी हाथ धो रहे थे … चाहे सोशल मीडिया हो, न्यूज चैनल हो, घर हो, दफ्तर हो सब लगे हुए थे एक दूसरे को कोसने , पार्टियों का मजाक बनाने

गंगा मैया लव मी

गंगा मैया लव मी

क्या क्या हार्डवर्ड बोले गए

शमशान, कब्रिस्तान, कसाब, स्कैम की नई परिभाषा, ओबामा जी का चादर देखना, पतीला देखना, बिजली को हिंदू, मुस्लमान बनाया गया. गधा शब्द का इस्तेमाल बहुत हुआ,

राजनीति के बारे में कार्टून – Funny Indian Political Cartoons – Monica Gupta

राजनीति के बारे में कार्टून – Funny Indian Political Cartoons – कार्टून अभिव्यक्ति की आजादी दिखाने का सशक्त माध्यम है कार्टून अगर कार्टून राजनीति पर, नेताओ राजनीति के बारे में कार्टून – Funny Indian Political Cartoons – Monica Gupta

 

March 6, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

प्रेरणादायक लघु हिंदी कहानी – अच्छा काम करते रहो

 Art of Public Speaking in Hindi

प्रेरणादायक लघु हिंदी कहानी – अच्छा काम करते रहो, prernadayak laghu hindi kahani  क्या वाकई हमें नेक काम करना चाहिए क्या वाकई अच्छे काम का नतीजा अच्छा ही होता है ?? अच्छे काम करने चाहिए…  कभी किसी का बुरा नही करना चाहिए … ऐसी बाते अगर हम किसी को समझाए तो भाषण लगता है और किसी को बोरिंग भी लग सकता है पर कहानी के माध्यम से अच्छा भी लगता है और समझ भी आ जाता है तो मैं भी ऐसी एक कहानी जोकि नेट पर पढी सुनाती हूं …

प्रेरणादायक लघु हिंदी कहानी – अच्छा काम करते रहो

एक बार एक राजा अपने मंत्रियों को बुला कर कहते हैं कि ये तीन थैले ले जाओ और इसमे फल भर कर लाओ … तीनो थैले लेते हैं और बाग में चले जाते हैं पहला मंत्री खूब ताजे फल भर लेता है दूसरा सोचता है कि कौन सा राजा इसे देखेंगें इसलिए उसमें ताजे फल के साथ पुराने सूखे, कच्चे या ज्यादा पक्के फल भर लेता है और तीसरा मंत्री सोचता है कि कौन सा राज ऐसे देखेंगें इसलिए दो चार फल के साथ घास फूस और कुछ पत्थर भी भर लेता है …

अगले दिन महल जाते है राजा पूछ्ते हैं कि आप ले आए .. वो बोले जी हां हम ले आए … राजा उनका थैला नही देखते और आदेश देते हैं कि तीनो को अपने अपने थैले के साथ 1  महीने के लिए अलग अलग जेल में बंद कर दिया जाए बोलते हैं…

अब … जो पहला मंत्री था उसने अपने फल आराम से खाए दूसरा कुछ समय तक तो ठीक रहा पर सूखे, कच्चे, पक्के फल खाकर बीमार पड गया वही तीसरा … उसके पास पत्थर और घास फूस ही था और वो जल्दी मर गया ..

अब प्रश्न ये हैं कि हम क्या जमा कर रहे हैं आप ये मान लीजिए कि हम जीवन रुपी बाग में हैं ये हमारे ऊपर है कि अच्छे कर्म करें या बुरे कर्म … जो भी हम जमा कर रहे हैं वही हमारे काम आएगा …

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या न करें, क्योकि सूर्य उदय तब भी होता हैं जब करोडो लोग सोये होते हैं !!!

वैसे एक बात ये भी है कि  जो व्यक्ति दूसरो की भलाई करता है वो अपनी भलाई सुनिश्चित कर लेता है

https://www.facebook.com/linkmonicagupta

प्रेरणादायक लघु कहानी , हिंदी कहानी , कहानी प्रेरणादायक hai , अच्छी कहानियां ,  कहानियां ही कहानियां , कहानियां प्रचलित ,

प्रेरणादायक लघु हिंदी कहानी – अच्छा काम करते रहो ,

Subscribe to my channel for more  videos:
https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

अच्छे काम करो , अच्छा काम करते रहो , अच्छे काम करने , कर्म ही इंसान की पहचान है , अच्छे इंसान की पहचान , अच्छे गुण , अच्छे व्यक्ति के गुण , इंसान की पहचान , कर्म ही इंसान की पहचान है , कर्म ही पूजा है , नेक कर्म , नेकी की राह, नेकी की राहों पे तू चल,

March 5, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

आज का काम कल करो

Importance of Mothers in Life

आज का काम कल करो – aaj ka kaam kal karo – कल करे सो आज कर अक्सर हम आज का काम कल पर टाल देते हैं कि कल कर लेंगें . क्या आप जानते हैं कि आज काम काम कल पर छोडने का अधिकार सिर्फ तीन तरह के व्यक्तियों को है … आप जानना चाह्ते हैं कि वो तीन तरह के लोग कौन है .

आज का काम कल करो

उत्तराध्ययन सूत्र में बहुत रोचक तरीके से बताया गया है कि कौन व्यक्ति कह सकता है कि मैं धर्म का यह काम आज नहीं, कल कर लूंगा। कल पर छोड़ने का अधिकार तीन व्यक्तियों को दिया गया।

https://www.facebook.com/linkmonicagupta

 

पहला वह जो यह कह सके कि मौत के साथ मेरी मित्रता है, जब वह आएगी तब कह दूंगा -मैं तो तुम्हारा सबसे प्रिय मित्र हूं, इसलिए मुझे नहीं, किसी और को ले जाओ। मौत मेरी बात का आदर करती हुई मुझे छोड़ देगी.

दूसरा  जो अपने आप को दुनिया का सबसे बड़ा धावक मानता है और उसे पक्का विश्वास है कि जब मौत आएगी तब मैं इतनी तेज दौड़ जाऊंगा कि वह मुझे पकड़ ही नहीं सकेगी.

तीसरा वह, जो यह मानता है कि मैं अमर हूं, मेरी मृत्यु कभी नहीं होगी। दुनिया के सब व्यक्ति मर सकते हैं पर मैं कभी नहीं मरूंगा. 

ये तीन व्यक्ति कल के भरोसे जी सकते हैं.  आज का काम कल करने की सोच सकते हैं। परंतु वास्तविकतातो यह है कि अतीत में ऐसे व्यक्ति कभी हुए नहीं, 

 

Subscribe to my channel for more videos:

https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

-“हमारे पास जितना समय अभी है… उससे अधिक समय कभी नहीं होगा”

जो कार्य तुम आज कर सकते हो
उसे कल पर कदापि मत छोडो

aaj ka kaam kal karo , आज का काम कल पर मत छोड़ो , आज का काम, कल का दिन कैसा रहेगा , आने वाला कल , आने वाला पल जाने , कल करे सो आज कर , काल करे सो आज कर ,

March 4, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

पेरेंटस के लिए टिप्स – परीक्षा में फेल तो नही हुए आप

पेरेंटस के लिए टिप्स – परीक्षा में फेल तो नही हुए आप  – आप Exam में फेल हो नही हुए ?  शून्य तो नही मिला आपको – पेरेंटस के लिए – parents ke liye tips , परवरिश की जिम्मेदारी किसकी , child care tips for parents in hindi मे जानिए कि क्या हो …

पेरेंटस के लिए टिप्स – परीक्षा में फेल तो नही हुए आप

मैने एक महिला को फेल कर दिया … परीक्षा के कठिन दिन हैं और हम सभी पास होना चाह्ते हैं पर मैने एक महिला को फेल कर दिया … क्या बात हुई ये मैं बताती हूं आप भी देख लीजिए कि कहीं आप भी तो फेल नही हो गई ..

असल में हुआ ये कि कल शाम को जब मैं पौधो को पानी दे रही थी एक बच्चा भागता जा रहा था और खुश होकर बोल रहा था पार्क जा रहा हूं तभी दूर से आवाज आई … नही चल घर बैठ … वो बोला नही जाउंगा … और खुश होती आवाज चिल्लाहट में बदल गई और धीरे धीरे महिला की दूर आवाज पास आती गई और बराबर की बहस शुरु हो गई वो बच्चा 5 या 6 क्लास का लग रहा था और वो बोल रहा था कि पढ तो रहा था  खेलने जाने दो … और मा भी बराबर का चिला रही थी और काम मरोडती उसे चांटे मारती घर ले गई …

https://www.facebook.com/linkmonicagupta

 

अब क्या … घर जाकर क्या हुआ होगा … दूर तक रोने की आवाज आती रही …

 

 

मैं सोच रही थी कि बच्चे का तो पता नही पर मम्मी अपनी परीक्षा में जरुर फेल हो गई … अरे ये क्या तरीका है … ऐसे डील करते हैं बच्चे से … क्या फीलिंग रह जाएगी बच्चे की आपके प्रति … प्यार में ज़ीरो,  विश्वास में ज़ीरों… जरा झाकिंए अपने भीतर आप तो ऐसी नही थी … तो क्या हो गया … घर की परेशानी उस मासूम पर किसलिए … और किसी पर जोर नही तो बेचारे बच्चे पर …

एक बात तो मैं दावे से कह सकती हूं कि बच्चों को मार कर आपको खुशी भी नही मिलती होगी … मन रोता होगा … खुद को कोसती होंगी … तो फिर ये किसलिए … मन मजबूत कीजिए और सोच लीजिए कि बच्चे को प्यार से ही जीतना है हाथ तो भूल कर भी नही उठाना …  फिलहाल तो परीक्षा में पास होना जरुरी है इसलिए पहला सबक ये कि बराबर का नही चिल्लाना और हाथ नही उठाना …

पहले ये परीक्षा पास कर लीजिए 40% ले लीजिए फिर बताउगी कि आपको फस्ट क्लास कैसे लानी है .. स्टार और ए प्लस कैसे लाना है … वैसे नकल भी मार सकती है आप !!! अगर कोई आपके आस पडोस की मम्मी अच्छा कर रही है तो नकल मारने में बुराई नही तब तक स्माईल रखिए और …

 

Subscribe to my channel for more videos:

https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

 

 

March 3, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

तनाव या टेंशन से बचने के तरीके – टेंशन फ्री मन

मटके का पानी छी होता है क्या

तनाव या टेंशन से बचने के तरीके – टेंशन फ्री मन  – टेंशन कैसे दूर करे ,   tanav ya tension se bachne ke tarika ,तनाव या टेंशन को कुछ ऐसे भी दूर किया जा सकता है मैने कही पढा और उसे शेयर कर रही हूं और अगर आपके पास भी कोई टिप्स हो तो जरुर बताईए… हो सकता है किसी की जिंदगी में बदलाव ले आए …

तनाव या टेंशन से बचने के तरीके – टेंशन फ्री मन

मेरी एक सहेली कुछ दिनों से बहुत टेंशन मे थी … मैनें एक नेट पर पढा प्रसंग उसे सुनाया तो वो काफी रिलेक्स हो गई … तो मैने सोचा कि तनाव में तो हम सभी हैं क्यो न उस को आप से शेयर कर लूं … वो टेंशन में थी मै एक गिलास में पानी लाई और उससे पूछा कि ये कितना भारी है वो बोली कि ये कहां भारी है …

थोडा सा तो पानी है इसमें … मैने वो गिलास उसे पकडा दिया और पूछा कि अब कितना भारी है … वू बोली कि ऐसा तो कोई भारी नही … ओके फिर मैने कहा कि अगर वो इसे एक घंटा लेकर खडी रहेगी तो क्या होगा … वो बोली ए घंटा … हाथ दर्द हो जाएगा …

tanav ya tension se bachne ke tarika- upay

मैने फिर कहा कि ओके अगर इसे तीन घंटे लेकर खडी रहोगी तो … वो बोली कि फिर बॉडी दर्द हो जाएगी और क्या मैने कहा और ज्यादा देर पकडा तो वो बोली फिर तो बस …

हे भगवान !! बस मैने कहा कि जीवन की चिंताए tension . stress काफी हद तक इस पानी के ग्लास की तरह है। इन्हे थोड़े समय के लिए सोचो तो कुछ नहीं होता, इन्हे थोड़े ज्यादा समय के लिए सोचो तो इससे इससे थोड़ा दर्द का एहसास होना शुरू हो जाएगा, इन्हे पूरा दिन सोचोगे तो आपका दिमाग सुन्न पड़ जाएगा ”
कोई भी घटना या परिणाम हमारे हाथो मे नहीं है लेकिन हम उसे किस तरह handle करते है ये सब हमारे हाथो मे ही है। बस जरूरत है इस बात को सही से समझने की

आप अपनी tension छोड़ दे, जितनी देर आप tension अपने पास रखोगे उतना ही इसके भार का एहसास बढ़ता जाएगा। यही चिंता बाद मे तनाव का कारण बन जाएगी और नयी परेशानिया पैदा हो जाएंगी।

स्माईल रखने और पोजिटिव रहने से भी चिंता कम हो जाती है …
Subscribe to my channel for more videos:

https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

………………………………………………………….

March 2, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

Made in India ही चाहिए हमें

मटके का पानी छी होता है क्या

Made in India ही चाहिए हमें – चुनावी दिनों में नेताओ का स्तर इतना कम हो सकता है देख कर बहुत दुख होता है और मन आहत. मुद्दे गायब है और उसकी जगह अपशब्द ने ले ली है … और जानवरो का नाम ले लेकर अपने विचार व्यक्त किए जा रहे हैं … सभी पार्टी सभी नेता … कोई किसी से कम नही … तो बोल ही रहे थे…

Made in India ही चाहिए हमें

जानवरो से हट कर अब राजनीति नारियल जूस पर आ गई … मैं इन सबसे हट कर कुछ और कहना चाह रही हूं जोकि मन को बहुत कचोट भी रहा है और आहत भी कर रहा है और शायद किसी का ध्यान भी इस ओर नही गया … …

क्या आपको चक दे इंडिया का वो डायलॉग भूल गया

बहुत समय पहले शाहरुख खान की मूवी देखी थी चक दे इंडिया उसमे जब वो हॉकी टीम बना रहे होते हैं और लडकियां अपनी अपनी स्टेट का नाम बोलती हैं तब एक डायलॉग था कि मुझे states के नाम न दिखाई देते है न सुनाई देते हैं

सिर्फ एक मुल्क का नाम सुनाई देता है I-N-D-I-A.

यकीन मानिए ये डायलॉग मेरे जहन में बैठ गया था और मुझे बहुत ही अच्छा लगा था कि ये होता है अपने देश के प्रति प्रेम … !!

और आज देखिए क्या हो रहा है

पर आजकल चुनावी दिनों में कुछ डायलॉग मन को परेशान किए जा रहे है जैसाकि एक पार्टी के नेता ने कहा … “आप नींबू उगाते हो, नारंगी उगाते हो, पाइनैपल उगाते हो. मैं चाहता हूं कि एक ऐसा दिन आए कि कोई लंदन में पाइनैपल जूस पिए और डिब्बे पर देखे मेड इन मणिपुर.”

क्यों किसलिए ?? Made in India क्यों नही … !!

ओबामा अमरुद देखे तो वो Made in इलाहाबाद

ओबामा पेस्ट इस्तेमाल करें तो वो Made in बाराबंकी

ट्रंप ताला खोले तो वो Made in अलीगढ हो

राष्ट्रपति घडी देखे या कालीन देखे और कहें Made in मिर्जापुर

ओबामा चादर देखें तो कहें Made in गाजियाबाद …

राहुल गांधी ने कहा, ‘जब ओबामा जी की पत्नी अमेरिका में अपनी रसोई में कुछ पकायें, पतीलों को देखकर कहें कि सुंदर पतीला है और पतीले पे लिखा हो मेड इन जौनपुर.’

ये कैसे भाषण हैं ???

देश बांटने जैसा ही है कुछ ये … क्या वोट के लिए कुछ भी कहेंगें हम …ओबामा देखे तो ये सोचे … ओबामा देखे तो वो सोचे … अरे भई … क्या हो रहा है ??? ट्रंप .. ओबामा …ही किसलिए ??

पूरा संसार देखे तो क्या सोचे … देश के बारे में ये नजरिया होना चाहिए .. !!

देश नजर आना चाहिए न कि स्टेट !! कभी मेड इन मुरादाबाद कहते हैं, कभी मेड इन लखनउ, अरे भई Made in India कहने में क्या बुराई है … चुप रहिए या कुछ ऐसा बोलो जो खामोशी से बेहतर हो पर भगवान के लिए देश को अलग अलग राज्यों में मत बांटिंए … !!

हमें Made in India ही चाहिए … बस !!

Made in India ही चाहिए हमें

Made in India ही चाहिए हमें

नेताओं के विवादित बयान – पिसा आम आदमी – कैसे आए मुस्कुराहट – Monica Gupta

नेताओं के विवादित बयान में पिसा आम आदमी – कैसे आए मुस्कुराहट – Controversial Statements By Indian Politicians चुनाव क्या आते हैं नेता जुट जाते है जनता को नेताओं के विवादित बयान – पिसा आम आदमी – कैसे आए मुस्कुराहट – Monica Gupta

 

नेताओं के विवादास्पद बयान भूकम्प ला सकते हैं – Monica Gupta

नेताओं के विवादास्पद बयान भूकम्प ला सकते हैं- राहुल गांधी का मोदीजी को फेकूं कहना हज्म नही हुआ. अगर इतने बडे पद पर बैठे नेता लोग ऐसे भाषा बोलेंगें तो मर्याद नेताओं के विवादास्पद बयान भूकम्प ला सकते हैं – Monica Gupta

 

 

March 2, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

दूसरों की मदद करना अच्छा – एक प्रेरक कहानी

दूसरों की मदद करना अच्छा – एक प्रेरक कहानी

दूसरों की मदद करना अच्छा  – एक प्रेरक कहानी मदद –  दूसरों की सहायता जरुर करनी चाहिए. मानव जीवन का महत्व  भी यही है और  मानव जीवन का उद्देश्य भी यही होना चाहिए  कि दूसरों के लिए जीना …

दूसरों की मदद करना अच्छा  – एक प्रेरक कहानी

बात कल की है घर पर कोई आए हुए थे और मैं उन्हें छोडने जब बाहर गई तो देखा कि एक बहुत गरीब आदमी नंगे पावं जा रहा था … मुझे देख कर अच्छा नही लगा सोचा काश मैं इसे चप्पल दे दूं पर सोचती ही रह गई …

और जो आए हुए थे उन्हें सी ऑफ करके अंदर चली गई …  अंदर आ गई नेट ऑन किया तो अचानक एक कहानी पर ध्यान गया …

एक प्रेरक कहानी मदद

कहानी कुछ ऐसे थी कि एक आदमी सारा दिन काम करने के बाद रात को खाने के लिए एक ढाबे पर गया उसने अपनी पसंद का खाना आर्डर किया .

अचानक उसका ध्यान बाहर की और गया उसे ऐसा लगा कि दो आखें खाने को बहुत आशा से देख रही हैं जब ध्यान से देखा तो उसने पाया कि एक बहुत छोटा और गरीब बच्चा है जोकि शायद भूखा था .. उसने उस बच्चे को अंदर आने का इशारा किया और सामने वाली मेज पर बैठने को कहा और वेटर को कहा कि इन्हें भी खाना सर्व कर दो …

वो बच्चा वहां चुपचाप बैठ गया और अगले ही पल फटाफट उठा और बाहर  चला गया और एक छोटी से बच्ची को भी साथ ले आया वो शायद उसकी बहन थी.दोनो को खाना सर्व किया …

दोनो ने खाया और खा कर बाहर चले गए .. उनके जाने के बाद उस व्यक्ति ने भी खाना खाया और फिर बिल मंगवाया और जब बिल आया तो वो इमोशनल हो गया क्योकि बिल में कोई पैसे नही बल्कि लिखा था कि

हमारे पास कोई ऐसी मशीन नही जो इंसानियत का बिल बना पाए …

मैं तुरत उठी और बाहर गई कि शायद वो आदमी मिल जाए और मैं उसे चप्पल देने को कह  सकूं पर वो नही दिखा इस बार तो नही पर अगली बार मैं सोचूंगी नही बल्कि मदद कर ही दूंगी …

हमारा विश्वास किसलिए खत्म हो रहा है

कल एक आदमी किसी आश्रम के लिए चंदा मांगने आया और बोला बताओ कितने की रसीद काट दू … न जान न पहचान … मैने कहा कि हम ऐसे नही देते आप जाईए प्लीज  … वो अजीब तरीके से बोला को तो कैसे देते हो … और बहुत गलत सलत बोलता हुआ चला गया … अब बताईए …. इसलिए खत्म होता जा रहा है हमारा विश्वास नकारात्मकता आए जा रही है पर अच्छे लोग भी है जिनकी मदद के लिए पहल करनी चाहिए …

पर अब मैने कहानी पढ कर सोच बदल दी

जरुर मदद के लिए आगे आउंगी … !!

सच ही है  अगर हमें भी कभी कोई मौका मिले तो चूकना नही चाहिए .. आमतौर पर सोचते ही रह जाते है … कही पढी …

माना बुरी है दुनिया हर तरफ धोखा है … हम तो अच्छे बनें हमें किसने रोका है

 

 

 

https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 61
  • 62
  • 63
  • 64
  • 65
  • …
  • 235
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved