Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Blog

February 16, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

Some easy tips to lose weight – 5 Tips

मटके का पानी छी होता है क्या

Some easy tips to lose weight – 5 Tips – ब्रेकफास्ट राजा की तरह, lunch राजकुमार की तरह और dinner भिखारी की तरह करना चाहिए . अगर पांच सफेद चीजे सही प्रकार से लें तो मोटे होने से, कुछ हद तक  बचा जा सकता है चीनी, नमक ,मैदा, दूध डबल टोंड ,चावल..

 Some easy tips to lose weight – 5 Tips

मैं एक आर्टिकल पढ रही थी कि ब्रेकफास्ट ,सुबह का नाश्ता राजा की तरह, lunch राजकुमार की तरह और dinner भिखारी की तरह करना चाहिए.सुबह के समय कुछ खा लेना ही काफी नहीं है, बल्कि सेहत और दिन भर ऊर्जा से भरपूर रहने के लिए पूरी मात्रा में संतुलित भोजन करना चाहिए

तभी एक जानकार घर आई उनका 3 क्लास में पढने वाला बेटा भी था साथ में … बातो बातो में जानकार ने  बताया कि अगले महीने वो बेटे के स्कूल जाना है पेरेंट टीचर मीटिंग है … तभी बेटा चिल्लाया … बिलकुल नही आप और पापा नही आओगें बस … वो बोली एक महीने मे थोडॆ ही ना कम होगा वेट …

मैं हैरान कि अरे भई क्या हुआ … !!  …क्योकि मैं जानती थी कि उनका बेटा तो बहुत होशियार है हर साल् क्लास में फर्स्ट आता है … तो फिर क्या हुआ … इस पर बेटे ने ही बताया कि उसके सभी दोस्तो के मम्मी पापा पतले पलते और स्मार्ट है पर मेरे मम्मी और पापा दोनो मोटे हैं और मुझे शर्म आती है …

उस समय तो दोनो दस मिनट बैठ कर चले गए पर मैं यही सोच रही हूं कि वैसे ये कहानी घर घर की है … हमारा खान पान ऐसा बना हुआ है कि उसमे फास्ट फूड , बासी , तला हुआ सब होता है … वैसे अगर कुछ बातो का ख्याल रखें तो थोडा तो ठीक रहा ही जा सकता है अगर रसोई की बात करें तो पांच सफेद चीजे सही प्रकार से लें तो मोटे होने से, कुछ हद तक …  बचा जा सकता है क्या चीजे होती है …

चीनी,

नमक ,

मैदा,

दूध डबल टोंड ,

चावल …

आयुर्वेद में सेंधा नमक को सबसे उत्तम माना गया है। सेंधा नमक लाखों साल पुराना समुद्री नमक है जो पृथ्वी की गहराइयों में दबकर बनता है। यह नमक स्वास्थवर्धक और भोजन का स्वाद बढ़ाने वाला होता है। बहुत ही कम लोगों को इस बारे में पता है कि सेंधा नमक इंसान को कई रोगों से बचा सकता है।

डबल टोंड दूध  होल मिक्ल (whole milk) के साथ स्किम्ड मिल्क या स्किम्ड मिल्क पाउडर मिलाकर बनाया जाता है। परंपरागत रूप से इसे, भैंस के दूध के साथ सूखा स्किम्ड मिल्क मिलाकर बनाया जाता है। ये लो-फैट और लो-कैलोरी  वाला होता है इसलिए जो लोग वजन कम कर रहे होते हैं उनके लिए ये दूध सबसे अच्छा विकल्प होता है।

https://www.facebook.com/linkmonicagupta

 

मैदा गेहूं से बनता है. एक ओर जहां गेहूं को स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है वहीं मैदे को खतरनाक. इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि मैदा बनाते समय गेहूं के ऊपरी छिलके को हटा दिया जाता है. जिससे उसका फाइबर निकल जाता है.

ऐसे में उसमें किसी प्रकार का डाइट्री फाइबर नहीं रह जाता इसलिए जब कोई मैदे से बनी सामग्री का सेवन करता है तो ये पूरी तरह से पच नहीं पाता है. सही से पाचन न हो पाने के कारण इसका कुछ हिस्सा आंतों में ही चिपक जाता है और कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकता है. इसके सेवन से अक्सर कब्ज की समस्या हो जाती है.

साथ ही मैदा बहुत अधिक मात्रा में तेल भी सोखता है. अधिक मात्रा में तेल के सेवन से भारीपन बना रहता है. ऐसे में कोशिश की जानी चाहिए कि मैदे से बनी चीजों का कम से कम सेवन करें.

चावल मांड निकाल कर लें,

Brown rice भी बहुत अच्छा रहता है पर अगर सफेद चावल को उबाल कर मांड निकाल कर लेंगें तो भी सही ही रहेगा …

जीवन मे सफल होना  हैं तो स्वस्थ रहें … अपने स्वास्थय  का ख्याल रखना हमारी प्रमुखता होनी चाहिए… अगर हम चाह्ते हैं तो ….

 

खुश रहने का तरीका क्या है – Monica Gupta

खुश रहने का तरीका क्या है – जिंदगी में हमेशा हम खुश रहना चाह्ते हैं पर कोई न कोई बात ऐसी हो जाती है कि हमे दुखी कर देती है तो कैसे रहे खुश ?खुश रहने का उपाय read more at monicagupta.info

Subscribe to my channel for more videos:

https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

February 15, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

कर्म ही इंसान की पहचान है – एक प्रेरक कहानी

 Art of Public Speaking in Hindi

कर्म ही इंसान की पहचान है – एक प्रेरक कहानी  – karam hi insan ki pehchan hai –
व्यक्ति की पहचान उसकी पोशाक से नही होती बल्कि उसके कर्म से होती है , जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए और जिंदगी में आगे बढने के अच्छे काम करने चाहिए…जिंदगी बेहतर होती है जब हम खुश होते है  लेकिन बेहतरीन तब होती है जब दूसरे हमारी वजह से खुश होते हैं …..

कर्म ही इंसान की पहचान है – एक प्रेरक कहानी

एक सहेली को किसी काम से फोन किया तो वो उदास सी बोल रही थी मेरे पूछ्ने पर बताया कि आज के बच्चे किसी की सुनते ही नही … मेरे पूछ्ने पर कि हुआ क्या तो बोली कल blood donate डोनेट कर के आया है … सुनकर मैने ये कहा कि अरे ये तो अच्छी बात है …

बहुत अच्छा काम किया तो इस पर वो बोली कि अच्छे काम का ठेका हमी ने ही थोडे ना लिया हुआ है इतनी बडी दुनिया है … कोई और दे आए … पर बच्चे समझते ही नही और बाद मे फोन करती हूं कह कर फोन रख दिया …

 

और मैं सोचने लगी कि न तो हम अच्छा काम करते हैं और अगर कोई और करता है तो उसे सराहते ही नही …महत्ता समझते हैं तो बस घर बंगला ,धन दौलत रुपया पैसा इसी की महत्ता समझते हैं और इसी के पीछे भागे जा रहे हैं

वैसे इसी बात पर एक कहानी याद आ रही है कि एक बहुत अमीर आदमी था. उसका बेटा बस अपने मे ही रहता था पैसे का घमंड ही करता रहता था …  किसी की कोई मदद नही कोई एप्रीशियेशन नही … कुछ नही करता था …  अमीर आदमी  जब मरने लगा  अपने बेटे को पास बुला कर बोला कि बेटा जब मैं मर जाउं तो ये फटी जुराब जरुर पहना देना …

ये कहते कहते वो मर गया… शमशान धाट ले जाने से पहले वो जब फटी जुराब पहनाने लगा तो पंडित जी ने मना किया कि ये सही नही है पर बेटा अडिग रहा कि पिता जी  ने कहा था … बहुत गहमा गहमी हो गई और पंडित जी ने और पंडितो की बैठक बुलाई … जब बैठक चल रही थी तो एक आदमी अमीर आदमी की वसीयत लेकर लडके पास आया कि आपके  पिता ने कहा था कि आप इसे जरुर पढ लें …

उस पर लिखा था … मेरे बेटे देखा तुमने … कार , बंगला हीरे जवाहारात तो दूर की बात है मैं तो फटी जुराब तक साथ लेकर नही जा सका … इस धरा पर सब धरा रह जाएगा .. जाएगा तो बस हमारे अच्छे कर्म  …

इसलिए कर्म अच्छे करो , सम्मान दो, लोगो को अच्छा बनने की शिक्षा दो अपनी शिक्षा से लोगो को जागृत करो  ताकि जाने के बाद भी लोग हमे याद करें .. जब काम ही नही करेंगें तो कौन याद रखेगा … अब उसे समझ आ गई थी … अच्छे काम करने शुरु किए सम्मान करना शुरु किया …

कहने का मतलब यही है कि हम बस धन दौलत रुपया पैसा के पीछे ही भागते रहते हैं जबकि हमें अच्छे कर्म करने चाहिए लोगो अपना पन भाई चारा , रखना चाहिए उनकी जितनी हो सके मदद करनी चाहिए … ये तो एक उदाहरण था … तो कहिए क्या सोचा आपने …

कर्म ही इंसान की पहचान है – एक प्रेरक कहानी
Subscribe to my channel for more videos:
https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

February 14, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

वैलेंटाइन डे – नेताओ का वैलेंटाइन कौन

वैलेंटाइन डे - नेताओ का वैलेंटाइन कौन

वैलेंटाइन डे – नेताओ का वैलेंटाइन कौन – वैलेंटाइन डे – हमारे देश में भी खूब धूमधाम से मनाया जाता है … अब प्रश्न ये उठता है कि नेताओ का वैलेंटाइन कौन ??? अगर चुनाव का समय चल रहा हो तो पता लगाते देर नही लगती कि नेताओं का वैलेंटाइन कौन है !!

वैलेंटाइन डे – नेताओ का वैलेंटाइन कौन

नजरे सिर्फ और सिर्फ कुर्सी पर ही …

 

वैलेंटाइन डे - नेताओ का वैलेंटाइन कौन

वैलेंटाइन डे – नेताओ का वैलेंटाइन कौन

 

वैलेंटाइन डे - नेताओ का वैलेंटाइन कौन

वैलेंटाइन डे – नेताओ का वैलेंटाइन कौन

Valentine Day / Well In Time – Monica Gupta

blood donation by monica gupta हमें Valentine Day का बेहद इंतजार रहता है और इंतजार रह read more at monicagupta.info

वैलेंटाइन डे - नेताओ का वैलेंटाइन कौन

वैलेंटाइन डे – नेताओ का वैलेंटाइन कौन

valentine day – netao ka valentine kaun – के बारे में आपका क्या विचार है

 

February 14, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

पति और पत्नी का रिश्ता – प्यार जताने के तरीका ये भी

 Art of Public Speaking in Hindi

पति और पत्नी का रिश्ता – प्यार जताने के तरीका ये भी – pati aur patni ka rishta –   पति पत्नी का रिश्ता बहुत खूबसूरत होता है… हलकी नोंक झोंक तो होनी चाहिए पर बात जब तेरा मेरा तक पहुंच जाए तो … बात बढनी भी नही…रिश्ते हथेली में बंद रेत की तरह होते हैं अगर हलके से बंद करेंगें तो वो रहेंगें पर अगर कस कर बंद करेंगें तो उंगलियों से निकल जाएगें

 पति और पत्नी का रिश्ता – प्यार जताने के तरीका ये भी

एक कहानी पढी कि एक पत्नी अपने पति से कहती है कि आप मेरी सात कमियां बताओ मैं सुधाराऊंगी … पति मन ही मन सोचते हैं कि सात कहा मैं तो 60 गलतियां कमियां  बता सकता हूं वो सोचते हैं और बताते हैं कि शाम को बताऊंगा…

शाम को लौटते हैं और… 7 गुलाब फूल लेकर और पत्नी को कहते हैं कि तुममे कोई गलती नही तुम जैसी हो मुझे अच्छी लगती हो … ये देख कर पत्नी खुश हो गई और अपने आप अपनी गलतिया कमियां दूर करने में जुट गई …अपनी कमिया अपनी गलतिया हम सभी को पता है …

 

 

पर एक ये तरीका भी है उसे जताने का … प्यार ऐसे भी जीता जा सकता है … जरुरी नही है कि कमी या गलती निकाल कर इस पर विजय पाई जाए …  आमतौर पर हमे कोई लिखने को बोले तो हम कमियां फटाफट लिख देते हैं अच्छी बाते सोचनी पडती है

https://www.facebook.com/linkmonicagupta

तो अगर आप भी अच्छी या बुरी बातों की लिस्ट बना रहे हैं तो एक मिनट जरा रुक जाईए और सोचिए …

रिश्ते हथेली में बंद रेत की तरह होते हैं अगर हलके से बंद करेंगें तो वो रहेंगें पर अगर कस कर बंद करेंगें तो उंगलियों से निकल जाएगें

पति और पत्नी का रिश्ता कैसा हो – Monica Gupta

पति और पत्नी का रिश्ता कैसा हो – अगर आदमी की सफलता के पीछे औरत का हाथ होता हैं तो हर सफल महिला के पीछे उसके पति और परिवार का योगदान होता है.इसलिए एक दूसरे read more at monicagupta.info

Subscribe to my channel for more videos:
https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

पति और पत्नी का रिश्ता इन हिंदी

पति और पत्नी का रिश्ता –  pyar jatane ke tarike yeh bhi आपको कैसा लगा !!!

February 13, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

मजाक उड़ाना मना है

मटके का पानी छी होता है क्या

मजाक उड़ाना मना है – हमे कभी भी किसी का मजाक मजाक में भी मजाक नही उडाना या बनाना चाहिए.  हसंना दुनिया की सबसे अच्छी दवाई है पर अगर हम  किसी पर हंसते हैं तो हमको दवाई की इलाज की जरुरत है

मजाक उड़ाना मना है

कल घर के सामने से कुछ स्टूडेंटस बात करते हुए जा रहे थे कि पता है दुनिया की सबसे मोटी महिला इमान को मुंबई लाया गया है। वो यहां मुंबई में सर्जरी के लिए आई है। उसे  को क्रेन के सहारे प्लेन से उतारा गया और एक खास ट्रक से मुंबई के सैफी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। और वो बुरी तरह हंस रहे … एक ने कहा ओह अच्छा भूकम्प इसलिए आया था … हाई फाईव करके हसंते आगे बढ गए  …

Subscribe to my channel for more videos:

https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

कैसी मानसिकता होती जा रही है हमारी … एक दूसरे का मजाक बनाने को … हंसना , नीचा दिखाना . सोशल मीडिया भी कम नही .. और आम आदमी की तो अलग अब तो नेता भी  नेता कोई किसी से कम नही….  खबरें देख लो तो …

 

चुनाव के चलते सभी नेता लगे हुए हैं ये वाकई दुखद है जिस बात से किसी का दिल दुखे वो काम कभी नही करना चाहिए … हमें ना तो मजाक उडाना चाहिए और न ही जो मजाक बनाए उसका साथ लेना चाहिए …

https://www.facebook.com/linkmonicagupta

कुछ समय पहले मैने एक  लेख भी पढा था जिसमे मनुस्मृति मे लिखा था कि 7 लोगो का कभी मजाक नही उडाना चाहिए … बुजुर्ग , दिव्यांग ,  या जिसके शरीर में अधिक हो …  , अनपढ, गरीब, नीची जाति, और कुरुप …

न्यूज़ चैनल और मुद्दे

न्यूज़ चैनल और मुद्दे किसने बिगाडा देश का माहौल … न्यूज चैनलों पर मुद्दा गरमाया हुआ है. चैंनलों पर अलग अलग पार्टियों के महारथी, पत्रकार और न्यूज एंकर ऊंची read more at monicagupta.info

 

वैसे आपके क्या विचार हैं इस बारे में क्या हमें दूसरो का मजाक उडाना चाहिए ???

February 13, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

चुनावी मौसम में – चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्म है

चुनावी मौसम में - चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्म है

 

चुनावी मौसम में -चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्म है- हर रोज कुछ न कुछ सुनने को मिल जाता है एक दूसरे पर कटाक्ष, व्यंग्य बाण , और

दुखद या मजेदार बात ये है कि मुद्दे ही गायब है …कुछ अच्छी बाते भी पढने को मिली जैसा कि आगरा पुलिस ने मतदान बूथ को कुछ ऐसे सजाया

चुनावी मौसम में – चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्म है

खबर आगरा की है आगरा पुलिस ने मतदाताओं को जागरुक करने के लिए पुलिस लाइन में मॉडल बूथ बनाए गए हैं जिसे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। मतदाता वोट देने के बाद ना सिर्फ यहां पर सेल्फी ले सकते हैं बल्कि आपके लिए कॉफी और चाय का भी प्रबंध किया गया है। एलसीडी और मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट भी बनाया गया है। वोटरों को पुलिस की तरफ से सर्टिफिकेट भी दिया जा रहा है।

 

 

चुनावी मौसम चुनावी माहौल …..

चुनावी मौसम में -  चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्म है

चुनावी मौसम में – चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्म है

चुनावी मौसम में -  चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्म है

चुनावी मौसम में – चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्म है

चुनावी मौसम में -  चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्म है

चुनावी मौसम में -  चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्म है

चुनावी मौसम में – चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्म है

 

वो बुलंदी भी किस काम की कि इंसान चढे और इंसानियत उतर जाए

चुनावी मौसम में -  चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्म है

“स्टेच्यू स्टेच्यू खेलते खेलते हम इंसान कब पत्थर का बन गए पता ही नहीं चला”

अगर चाहते हो कि खुदा मिले..
तो वो करो जिससे दुआ मिले…

हंसना नेताओ और उनकी बदजुबानी पर नही बल्कि हंसना अपने ऊपर पडेगा क्योकि हम ही उन्हें चुन कर लाएगे नहीं तो क्या मजाल के ऐसे लोग सत्ता पर आसीन हो ।।।

आश्चर्य की इससे बडी बात और क्या हो सकती है कि करोडो लोगो पर चंद गिने चुने लोग राज करते हैं

चुनावी मौसम में – चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्म है

February 12, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

शर्म आती है मगर

मटके का पानी छी होता है क्या

 

शर्म आती है मगर –  काम ये करना होगा … घर का काम करने में … महिलाओं का अपने घर का काम करने में बहुत शर्म आती है खासकर झाडू पोचा करने में तो उन्हें बेईज्जती महसूस होती है और यही बात बच्चे भी सीख जाते हैं और उन्हें भी घर का काम करने में बहुत शर्म आती है … तो क्या सही है … क्या घर का काम करने में वाकई शर्म आनी चाहिए … मेरी धारणा कुछ अलग है …

शर्म आती है मगर

बहुत शर्म आती है घर का काम करने में पर किसलिए ??? कल शाम की बात है मैने देखा कि अंधेरे में सामने वाले घर मे लाईट बंद थी और ऐसा लगा कि कोई वहा है … ज्यादा देर भी नही हुई थी इसलिए मैने हिम्मत करके आवाज देकर पूछा कि कौन है वहा … ठहरो .. एक मिनट सन्नाटा सा छाया रहा और फिर उस घर के अंदर की लाईट ऑन हुई … वहां की मालकिन बाहर आई इतने मे मैने देखा कि उनका ही लडका है और हाथ मे बोरी है … और वो झेपता हुआ बोरी लेकर अंदर चला चला गया तब उस घर की मालकिन ने बताया कि बेटा है असल मे दो दिन से आटा खत्म  हो रहा है पिसवाने को कह रही हूं पर इसे चक्की पर आटा ले जाने में शर्म आती है …

आज बोला कि लाईट बंद करो अंधेरे में लेकर  जाउगा … अब बताईए .. सोचने वाली बात ये है कि हमे अपने ही घर का काम करने में शर्म किसलिए आती है ..

Subscribe to my channel for more videos:

https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

बात बच्चों की नही कुछ महिलाए होती हैं घर की सफाई और झाडू लगाने में शर्म महसूस करती है … सारा सारा दिन फैला हुआ गंदा घर लिए काम वाली बाई की इंतजार करती रहेगी तनाव में रहेगी पर खुद काम करना …

शर्म आती है …इस मानसिकता से निकलना चाहिए …

और अपने घर का काम खुशी खुशी करना चाहिए … आप यकीन नही करेंगें पर

टाईम और एनर्जी बहुत सेव होती है … उसी बचे हुए समय का हम आराम से यूटेलाईज कर सकते है … देखिए अगर वर्किंग हैं तो बात अलग है पर अगर सारा दिन घर पर रहना है तो सोचिए कि हमारे यहां तो फिर भी काम वाली बाईयो की सुविधा है विदेश में तो वो भी नही है खुद ही घर का काम करते हैं और बाहर भी नौकरी करते हैं इसलिए घर का काम करने में शर्म नही महसूस करनी चाहिए…

आज कल जोईट फैमली तो रही नही … इसलिए काम खुद ही करने की आदत बचपन से डाल लें तो आगे चलकर  दिक्कत नही होती बच्चे अगर छोटे हैं तो बच्चों को independent काम सौंप दें और काम के नम्बर भी दें और संडे की संडे उन्हें ईनाम भी … खुशी खुशी करिए और करवाईए जब खुद ही हाय तौबा मचाएगी तो बच्चों को तो बोझ ही लगेगा और शर्म भी आएगी …

 

शर्म आती है मगर ….

February 11, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

Crying is good for mental health

 Art of Public Speaking in Hindi

Crying is good for mental health  – रोना भी जरुरी होता है –
कभी कभी रोना आए तो रो लेना चाहिए रोना रोकना नही चाहिए. crying is not weakness …कल एक known मिली. हाल ही मे उसकी बेटी की शादी हुई .. वो बता रही थी शादी खूब अच्छी हो गई और विदा होते हुए बेटी बाय कर रही थी मैने उसे कहा कि अरे थोडा सा रो तो दे … और ये कहती कहती वो खुद रो पडी

Crying is good for mental health

वाकई कुछ मूवमेंट ऐसी होती हैं कि पलकें गीली हो जाती है.. रोना आ ही जाता है.. वैसे रोना भी फायदेमंद होता है इसलिए रो देना चाहिए  … । मनोवेज्ञानिकों का भी कहना है कि जब भी इंसान को रोना आए उसे उसी समय रो लेना चाहिये। बिना किसी की परवाह किये अपने आखों को थोड़ी देर के लिये नम कर लेना चाहिए  यह स्‍वास्‍थ्‍य के लिहाज से बहुत लाभकारी होता है, इसके बहुत फायदे हैं पहला तो ये कि

आखें साफ हो जाती हैं – Tears also help our nose आखें सुंदर भी हो जाती हैं मन हलका हो जाता है

बैकटीरिया नष्ट हो जाते हैं,  आंसू के रास्ते से जहरीले तत्व शरीर से बाहर निकल जाते हैं कई शोधों में यह बात मानी गई है कि जब हम बहुत अधिक दुख या अवसाद में होते हैं तो शरीर में कुछ टॉक्सिक केमिकल्स बनने लगते हैं। आंसू चिंता और निराशा को बाहर निकालता है।

कभी कभी रोना आए तो रो लेना चाहिए रोना रोकना नही चाहिए. रोने पर बहुत रिसर्च भी हुई है……

रोने से 88% लोगो का मूड रोने से ठीक हो जाता है …

40% लोग अकेले रोना पसंद करते हैं तो वहीं

39 % शाम को रोना पसंद करते हैं उसमे टाईम भी लिखा था कि most popular time  6 से 8 बजे के बीच में लोग ज्यादा रोते हैं

आंसू को रोकने या दबाने से स्‍ट्रेस लेवल बढ़ता है जिससे हाई ब्‍लड प्रेशर, अल्‍सर और हार्ट संबधी बीमारी का खतरा बढ जाता है।  कई लोग इमोशनली ब्लैक मेल भी कर देते हैं ये सही नही है … ऐसा नही करना चाहिए

इसलिए मन को हल्का करने , तनाव हटाने के लिए लिए रो लेना चाहिए .. कुल मिलाकर अगर ये इतना फायदा देता है तो भावनाओ को रोकना नही  चाहिए इन्हें बहने देना चाहिए .
रोने पर बहुत रिसर्च भी हुई है……रोने से 88% लोगो का मूड रोने से ठीक हो जाता है …
40% लोग अकेले रोना पसंद करते हैं तो वहीं
39 % शाम को रोना पसंद करते हैं उसमे टाईम भी लिखा था कि most popular time 6 से 8 बजे के बीच में लोग ज्यादा रोते हैं
Subscribe to my channel for more videos:
https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

 

 

February 10, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

ऐ दिल तुझे क़सम है तू हिम्मत न हारना

 Art of Public Speaking in Hindi

ऐ दिल तुझे क़सम है, तू, हिम्मत न हारना – Ae dil tujhe kasam tu himmat na harna – अगर खुद पर यकीन हो तो अंधेरे मे भी रास्ते मिल जाते है –  जिंदगी में दुख, तकलीफ, मुसीबत आने पर हमे घबरा जाना चाहिए , तनाव रखना चाहिए, खाना पीना छोड देना चाहिए … हो सके तो अस्पताल में भी भर्ती हो जाना चाहिए …

ऐ दिल तुझे क़सम है तू हिम्मत न हारना

क्यू क्या हुआ … आपको ये बात अच्छी नही लगी आप ये सोच रहे हैं कि इसका सामना हिम्मत और आत्मविश्वास से करना चाहिए … बस यही बात मैं सुनना चाह्ती थी इसलिए पहले ऐसा बोलना पडा … वो कहते हैं कि ये पल गुजर जाएगा …

बेशक कई बार तनाव का समय लम्बा हो जाता है पर जल्दी खत्म भी हो जाता है पर जरुरत इस बात की है कि हम साहस और हिम्मत बनाए रखें … देखिए अपनी बात समझाने के लिए मैं आज का उदाहरण बताती हूं जोकि मैने पौधे से सीखा …

https://www.facebook.com/linkmonicagupta

हुआ ये कि सर्दी का मौसम चल रहा था और खूब सर्दी और धुंध रहती थी … गार्डन में लगे कुछ पौधे सूखने लगे और  तुलसी का पौधा तो बिल्कुल ही कुम्हला गया … पत्ते भी झर भी गए और जो रह गए वो सूख गए … मैने सोचा कि इसे निकाल कर नई तुलसी लगा लूंगी पर दो तीन दिन फिर निकल गए और उसे निकालना रह गया …

आज जब मौसम खुला तो सोचा कि तुलसी निकाल देती हूं पर जब उसे निकालने लगी तो देखा कि उसकी टहनियों में  छोटे छोटे हरे हरे पत्ते निकल आए थे … यानि उसने अपने आप को सम्भाल लिया था …

खराब और सर्द मौसम का डट कर सामना किया और आज देखिए वो फिर खिल रही है … उसे देख कर मेरे भी चेहरे पर स्माईल आ गई और एक सबक ये भी मिला कि घबराना नही चाहिए हिम्मत से सामना करना चाहिए और देखते ही देखते खराब समय निकल जाएगा …

कई बार तो हिम्मत हार जाते हैं जबकि उनका सामना हिम्मत से करना चाहिए क्योकि अगर उस समय निढाल हो गए तो हम सम्भल नही पाएगें इसलिए आने दीजिए परेशानियों को देख लेगें …

 

अगर खुद पर यकीन हो तो अंधेरे मे भी रास्ते मिल जाते है ….

Subscribe to my channel for more videos:

https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

February 9, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

भावनाओं को समझो और महसूस करो

मटके का पानी छी होता है क्या

 

भावनाओं को समझो और महसूस करो – Bhavnao ko samjho aur mehsoos karo “स्टेच्यू स्टेच्यू खेलते खेलते हम इंसान कब पत्थर का बन गए पता ही नहीं चला” आजकल एक डायलॉग बहुत सुनने को मिलता है कि लोगो में फीलिंग्स ही नही रहीं .. यही डायलॉग मैने भी आज मार्किट जाते समय महसूस किया वाकई …

भावनाओं को समझो और महसूस करो

कल मार्किट से आते वक्त देखा कि लोगो में होड लगी है आगे निकलने की अगर कोई अपनी कार बैक भी कर रहा है तो इतना सब्र भी नही है कि एक पल रुक जाए … और कही टक्कर हो गई तो लडने झगडने मारने पर उतारु हो जाते है फीलिंग्स ही नहीं रहीं … भावनाए ही नही रहीं …

घर आई और टीवी चलाया तो एक खबर आ रही थी कि एक महिला रोबोट की वो न सिर्फ घर के सारे काम करती है बल्कि उसमे इमोशन भी हैं वो अपने बाल ठीक करती है.. पलक झपकाती है हंसती है और रोती  भी है … बताईए रोबोट में इमोशन भरे जा रहे हैं और हम भावनाएं रहित….

https://www.facebook.com/linkmonicagupta

मैं न्यूज देख ही रही थी कि तभी तभी एक फोन आया … कि क्या मैं मोनिका जी से बात कर रही हूं … मैने कहा जी … तो बोली कि मैं बताना चाहूंगी कि आपका मोबाईल बिल … मैने उसे बीच में टोका कि आप मशीन की तरह किसलिए बात कर रही हैं आराम से बात कीजिए …उसे बोलते हुए खांसी भी हुई  फिर भी वो बोलती रही कि आपकी जानकारी के लिए मैं बताना चाहूगी कि इस बार आपका बिल इतना है … बात करने के लिए शुक्रिया आपका दिन शुभ हो …

 

Subscribe to my channel for more videos:

https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

…

भावनाओं को समझो और महसूस करो  के बारे में आपके क्या विचार हैं….

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 64
  • 65
  • 66
  • 67
  • 68
  • …
  • 235
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved