Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Blog

December 28, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

How to celebrate New Year 2017

 Art of Public Speaking in Hindi

How to celebrate New Year 2017 – नया साल दस्तक दे रहा है इसे आप कैसे मनाएगें …

 

How to celebrate New Year 2017

नया साल आने में बस कुछ ही दिन बचे हैं काऊंट डाउन शुरु हो चुका है  सभी की प्लानिंग चल रही है मैने बहुत दोस्तों और सहेलियों से उनकी प्लानिंग का पूछा तो…

कोई पार्टी में जाएगा तो कोई पार्टी रख रहा है और हिल स्टेशन पर सलीब्रेट करेंगें तो कोई परिवार के साथ कुल मिलाकर एक खूबसूरत जश्न का सा माहौल है …

अब आप देखिए कि आप कौन से कैटेगिरी में आते हैं

नया साल मनाने वालो की तीन कैटेगिरी होती हैं एक तो वो जो देर रात तक सेलीब्रेट करते हैं इसलिए सुबह देर से यानि ग्यारह या 12 बजे सो कर उठते हैं उनके कभी सिर दर्द तो कभी body ache हो रहा होता है….

दूसरे वो जो समय से सो जाते हैं और नए साल का स्वागत सुबह उठ कर सूरज की पहली किरण के साथ करते हैं …
तीसरे वो जो रात को सो तो जाते हैं पर रात 12 बजे फिर उठ जाते हैं मोबाईल से wish करते हैं , मैसेज भेज कर सो जाते हैं और सुबह समय से उठ जाते हैं
अब आप देखिए कि आप कौन से कैटेगिरी में आते हैं…

वैसे हम बच्चों को यही कहते हैं कि जो साल के पहले दिन करेंगें वही सारे साल करते रहेंगें इसलिए जरुर सोचिए कि क्या सही है … …

 

सुबह की नींद इंसान के इरादों को कमज़ोर करती है मंज़िलों को हाँसिल करने वाले कभी देर तक सोया नहीं करते..

वो आगे बढ़ते  है जो सूरज… … *वो आगे बढ़ते है जो सूरज को जगाते है वो पीछे रह जाते हैं जिनको सूरज जगाता है…..

नया साल और संकल्प

नया साल और संकल्प उफ्फ …!!! आखिरकार नए साल मे मैने क्या संकल्प लेना है सोच ही लिया .अब आपसे क्या छिपाना …हर साल जब भी नवम्बर समाप्त होने लग नया साल और संकल्प

Subscribe to my channel for more videos:

https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

December 27, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

पानी कितना पीना चाहिए सर्दी के मौसम में

मटके का पानी छी होता है क्या

पानी कितना पीना चाहिए सर्दी के मौसम में – सर्दी के मौसम में चाय हम भले ही दिन में पांच या छ: बार पी ले पर पानी ??? पानी कितना पीते हैं याद कीजिए ….. !!! जरा सोचिए !!

पानी कितना पीना चाहिए सर्दी के मौसम में –

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों मे सर्दी और धुंध बढेगी … खबर सुनने के बाद मैं मणि के घर गई. सोचा मिल कर चाय पीएगें. वहां वो ले आई पानी.. मैं हंसने लगी कि अरे पानी इतनी सर्दी में ??

चाय पाऊंगी पानी नही. मेरी बात सुन कर वो बोली अच्छा ये बता कि कल से चाय कितनी बार पी … मैने बडे आराम से बताया कि चार पांच गिलास तो आराम से हो ही गई होगी… फिर उसने पूछा कि और पानी ??? पानी कितनी बार पिया.. ?? मैने दिमाग पर जोर डाला पर याद ही नही आया यानि मैंने एक दो दिन से पानी ही नही पिया…

 

पानी कितना पीना चाहिए

मणि ने गुस्सा किया कि पता है शरीर के लिए पानी पीना कितना जरुरी है …शरीर 60% पानी से बना है फिर कोई डिहाईड्रेशन जैसी दिक्कत हो जाएगी तो भागेगी डाक्टर के पास … !!

और हमारा दिमाग 90 प्रतिशत पानी से बना है। पानी न पीने से भी सिर दर्द हो सकता है  वाकई दिक्कत तो आ रही है थोडी बहुत … पर ये तो सोचा ही नही कि ये पानी की कमी से .. वैसे पानी पीने का मन भी तो नही करता सर्दी.. !!!

पर पानी पीने के बहुत फायदें है हल्का गर्म पानी सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है…वजन कम होता है जोईंटस मे दर्द कम होता है …  पर हम पीते ही नही…

कुछ समय पहले गूगल सर्च पर भी सबसे ज्यादा सर्च किया गया कि पानी कितना पीना चाहिए तभी मुझे याद आया अरे बाप रे !!सर्दी के चक्कर में मैनें तो दो दिनों से पौधों को भी पानी नही दिया…चिडिया के लिए भी नही रखा  वो आवाज ही देती रह गई कि चाय बन गई है पर मैं जाते जाते बोल रही थी आज नही आज बस पानी ही पीऊंगी चाय नही…

प्लास्टिक बोतल में पानी

प्लास्टिक बोतल में पानी कितना खतरनाक हो सकता है कभी सोचा न था. read more at monicagupta.info

 

Subscribe to my channel for more videos:

https://monicagupta.info/subscribe…

December 26, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

स्वच्छता की आवश्यकता को समझना होगा

 Art of Public Speaking in Hindi

स्वच्छता की आवश्यकता को समझना होगा  – बैंको की लम्बी कतार तो हम सभी ने देखी और झेली है पर कूडा डालने के लिए भी कतार है ? ये कहां और किसलिए ? जनता को स्वच्छ्ता के प्रति उत्साहित करने का शानदार तरीका. कूडा मशीन में डालो और ईनाम पाओ …

रिवर्स वेंडिंग मशीन की सार्थकता …

स्वच्छता की आवश्यकता को समझना होगा – एक सार्थक पहल

बैंको की लम्बी कतार तो हम सभी ने देखी और झेली है पर कूडा डालने के लिए भी कतार है ???? ये कहां और किसलिए ???

खबर है नई दिल्ली नगर पालिका की उन्होने पालिका बाजार में एक मशीन लगाई है मशीन का नाम है रिवर्स वेंडिंग मशीन जो हम प्लास्टिक बोतल की बोतल और केन पर सडक पर ऐसे ही पीकर फेंक देते हैं अगर वो सामान को हम उस रिवर्स वेंडिंग मशीन में डालेगें तो 5 रुपये से 50 रुपये तक के उपहार , वाई फाई, पैन दायरी कूपन आदि मिलेगे… है ना एक एक शानदार पहल है फिलहाल ये मशीन दिल्ली पालिका बाजार में लगी है और बहुत जल्द बहुत जगह लगाई जाएगी
स्वच्छ भारत अभियान , swachh bharat abhiyan, स्वच्छ भारत अभियान पर स्लोगन, swachh bharat mission, , swachh bharat abhiyan progress, स्वच्छ भारत अभियान पर संवाद,
जनता को स्वच्छ्ता के प्रति उत्साहित करने का शानदार तरीका -एक सार्थक पहल , स्वच्छता की परिभाषा

 

स्वच्छता की आवश्यकता को समझना होगा

मार्किट में एक महिला दुकानदार से लड रही थी वजह थी कि  उन्होनें पॉलीथीन नही रखे हुए थे पेपर बैग हैं … इस पर वो महिला गुस्सा कर रही थी कि पॉलीथीन रखने चाहिए आसानी रहती है … दुकानदार  ने बोला भी कि हम पर्यावरण स्वच्छ रखने मे सहयोग कर रहे हैं इसलिए .. वैसे आप खरीद सकती हैं पर उसने खरीदा नही …

हम ऐसे ही हैं सचेत और जागरुक नाम की कोई चीज ही नही … तो कैसे आएगी जागरुकता …

आज यही सर्च कर रही थी तभी एक खबर ने मेरा ध्यान  आकर्षित किया और मेरे मुंह से निकला वाह !! खबर है नई दिल्ली नगर पालिका की उन्होने पालिका बाजार में एक मशीन लगाई है

मशीन का नाम है रिवर्स वेंडिंग मशीन जो हम  प्लास्टिक बोतल की बोतल और केन पर सडक पर ऐसे ही पीकर फेंक देते हैं अगर वो सामान को हम उस रिवर्स वेंडिंग मशीन में डालेगें तो 5 रुपये से 50 रुपये तक के उपहार , वाई फाई, पैन दायरी कूपन आदि मिलेगे..

. है ना एक एक शानदार  पहल है फिलहाल ये मशीन दिल्ली पालिका बाजार में लगी है और बहुत जल्द बहुत जगह लगाई जाएगी

अच्छा ही तो है अगर ऐसे जागरुकता आ जाए तो …  वैसे ये साल भी अलविदा कहने वाला है और हम सकंल्प लेने की भी सोच रहे हैं … तो क्यो न ये सकल्प लें कि हम स्वच्छता रखेंगें …

सफाई अभियान पर नारे – Monica Gupta

स्वच्छता के प्रति कैसे बदलें लोगो की मानसिकता बेशक, गली गली में सफाई अभियान पर नारे लगाए जा रहें हैं स्वच्छता की गूंज है. मन की बात में हो , देश के मंत्री ह सफाई अभियान पर नारे – Monica Gupta

 

स्वच्छता की आवश्यकता को समझना होगा के बारे में आपके विचारों का स्वागत है …

December 25, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

छुट्टियों के दिन – छुट्टियों का आनंद

मटके का पानी छी होता है क्या

छुट्टियों के दिन – छुट्टियों का आनंद- छुट्टियां शुरु हो गई और घूमने जाने का प्रोग्राम भी … कुछ लोग तो अपने अपने डेस्टीनेशन पर पहुंच भी चुके होंगें…  कुछ लोगो का बन रहा होगा

छुट्टियों के दिन – छुट्टियों का आनंद

तो मैने सोचा कि कुछ सहेलिया घूम कर आई हैं उन्हीं से पूछती हूं कि कौन सी जगह सही है … एक की फोटो देखी पहाड पर खूबसूरत सी फोटो थी मैने फोन किया और पूछा कि कहा गए थे … कैसा रहा ट्रिप ?? वो बोली कौन सा .. !!

मैने कहा हिल स्टेशन वाला …जो फोटो डाली हुई है  इस पर वो हंसती हुई बोली अरे नही वो तो फोटोशॉप से किया था इस साल मेरे इनके पास  समय नही है और बेटे की भी 10 क्लास की पढाई है बडा मजा आया …… ह हा हा !!

वैसे कमेंट की भरमार लग गई थी … वैसे दो दिन बाद देखना हम रेगिस्तान भी जाएगें … ओह अच्छा कह कर मैने फोन रख दिया …

 

छुट्टियों के दिन – छुट्टियों का आनंद

दूसरी सहेली से पूछा कि वो गोआ गए थे और क्या क्या जगह देखने वाली ताकि अगर वहा जाने का बने तू आसानी रहे … वो बोली पता नही … मैने पूछा कि कैसे पता नही इस पर वो बोली कि गोआ गए जरुर थे पर जिन एक दो जगह  गए वही की फोटो डाल कर फेसबुक पर दोस्तों के जवाब ही देते रहे  उसी मे ही समय निकल गया …

धूमने का तो टाईम ही नही मिला … खुद भी नही पता कि क्या क्या जगह थी वहां पर धूमने के लिए … ओह !!

एक और सहेली से पूछा क्योकि वो बहुत एक्टिव है उसकी अक्सर फोटो दिखती रहती हैं … उसने बताया कि गए जरुर थे पर अब नही जाएगें और जाएगे तो आने के बाद ही बताएगें उससे पहले फोटो भी नही डालेगें … वो किसलिए … तब उसने बताया कि पिछ्ले साल एयरपोर्ट से होटल तक लगातार फेसबुक पर बताते रहे और चोर घर पर हाथ साफ कर गए …

ओह !! इतने मे मेरी सहेली मणि भी आ गई उससे पूछा कि कहा जा रही है वो धूमने तो वो बोली कि वो तो घूम कर भी आ गई … ना पैंकिंग न कुछ और एक दम सस्ती यात्रा … तब उसने बताया कि क्लिक की यात्रा …

नेट पर बस क्लिक करो कभी उंचे पहाड तो कभी समुंद कभी अमेरिका तो कभी कश्मीर … रिश्तेदार से मिल आओ … कही भी क्लिक करो और पहुंच जाओ …

Real Life Inspirational Stories – Mountain Man Dashrath Manjhi – Monica Gupta

Real Life Inspirational Stories – Mountain Man Dashrath Manjhi इच्छा शक्ति का चमत्कार, दृढ़ संकल्प, निश्चय हो तो हम पहाड का सीना भी चीर सकते हैं दशरथ मांझी read more at monicagupta.info

 

वैसे कई लोगो का पैशन भी होता है धूमने का जोकि साल एक दो तीन बार जरुर घूमने जाते हैं . ऐसे लोगो बहुत अनुभव हो जाता है … ट्रेवलिंग का , रहने का खाने का जगह का

वैसे कई लोगो का passion भी होता है travelling का जोकि साल दो तीन बार जरुर घूमने जाते हैं . ऐसे लोगो बहुत अनुभव हो जाता है ट्रेवलिंग का, रहने का खाने का, जगह का…. ये knowledge share करके दूसरो को तो फायदा पंहुचा ही सकते है खुद को भी बहुत फायदा हो सकता है … यानि वो अपने इस पैशन को profit मे convert कर सकते हैं….

December 24, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

Real Life Inspirational Stories – Mountain Man Dashrath Manjhi

 Art of Public Speaking in Hindi

Real Life Inspirational Stories – Mountain Man Dashrath Manjhi

इच्छा शक्ति का चमत्कार  या दृढ़ संकल्प, दृढ़ निश्चय  हो तो हम पहाड का सीना भी चीर सकते हैं ये  संकल्प की शक्ति , विचारों की अपार और अद्भुत शक्ति, विचारों का प्रभाव  और हमारी सकारात्मक सोच ही है इसलिए हमें सदा खुद को या दूसरों को encourage और motivate करते रहना चाहिए.. दशरथ मांझी इस बात का जीता जागता उदाहरण हैं … एक प्रेरणा है …

Real Life Inspirational Stories – Mountain Man Dashrath Manjhi

मेरे एक जानकार हैं वो डाक्टर बनना चाहते है और बहुत मेहनत कर रहे उनके पिता दुकानदार हैं सभी हंसते हैं कि कितना भी कर लो…. तुम डाक्टर नही बन सकते …छोटी जगह पर रह रहे हो, कोचिंग नही ले रहे, किताबें नही है ऐसे में क्या इच्छा शक्ति से क्या पहाड तोड लोगे..

पहाड तोडने का नाम सुनते ही मुझे दशरथ मांझी का नाम ख्याल आया कि उनकी पत्नी पहाड पर एक बार गिर गई थी और समय पर अस्पताल न पहुचने के कारण और फिर डेथ हो गई थी बस तब से उन्होने ठान लिया था कि पहाड का सीना चीर देंगें पहाड से रास्ता बनाएगें

एक हथोडा और छैनी लेकर पहाड तोडने निकले …  दिल मे बस इच्छा शक्ति ही थी और 22 साल लगातार प्रयास किए और 25 फुट ऊँचे पहाड़ को काट के एक सड़क बना डाली। 55 किलोमीटर का रास्ता मात्र 15 किलोमीटर कर दिया …

बिहार गया के निवासी मांझी“जब मैंने पहाड़ी तोड़ना शुरू किया तो लोगों ने मुझे पागल कहा ताने कसे लेकिन इस बात ने मेरे निश्चय को और भी मजबूत किया। लेकिन उनमें से कुछ ने मुझे खाना दिया और औज़ार खरीदने में मेरी सहायता भी की।”

ऐसे अनगिनत उदाहरण हैं जो हम सभी के लिए प्रेरणा है पर जरुरी बात तो ये है कि अगर किसी में कुछ करने की इच्छा शक्ति हो तो उसे उत्साहित करना चाहिए मनोबल बढाना  चाहिए ..

 

 

न कि डिस्करेज करना चाहिए … क्योकि सफल तो वो होकर रहेंगें … बाद में तो आना ही पडेगा .. तो क्यो नही पहले आकर उनका मनोबल बढाते

इच्छाशक्ति का अभाव ,  real life inspirational stories , How to Encourage People. ,दृढ़ संकल्प का मतलब , संकल्प शक्ति सफलता, संकल्प की शक्ति , विचारों की अपार और अद्भुत शक्ति, विचारों का प्रभाव , सकारात्मक सोच, दशरथ मांझी की पत्नी ,
इच्छा शक्ति के चमत्कार – जब दशरथ मांझी ने तोडा पहाड

Subscribe to my channel for more videos:

https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

December 23, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

नोटबंदी का असर कैसे हुआ

नोटबंदी का असर

नोटबंदी का असर कैसे हुआ – जबसे नोट बंदी हुआ आम जनता पर बहुत गहरा असर हुआ कोई एटीएम ATM की लाईन में लगा तो कोई बैंको banks  की कम्बी कतार line  में …

नोटबंदी का असर कैसे हुआ

नोट बंदी का एक असर ये भी देखने को मिला कि पहले लोग Sea facing घर चाह्ते थे और अब देखिए लोग ATM facing  चाहते हैं भले ही उसके लिए कितना भी एक्स्ट्रा क्यो न देना पडे …

नोटबंदी का असर कैसे हुआ

नोटबंदी का असर कैसे हुआ

 

नोटबंदी पर कुछ कार्टून – नये नोट २०१६ – Monica Gupta

नोटबंदी पर कुछ कार्टून – नये नोट २०१६ – 30 दिसम्बर का इंतजार है. 8 नवम्बर के बाद कुछ दिन सब अच्छा चला जनता ने संयम से काम लिया पर अब जिस तरह काला धन बरामद

क्या बन रहीं हैं सुर्खिया … Another 24 crores in new notes bulks up Chennai’s 100-crore raids पुणे: बीजेपी नेता की गाड़ी से साढ़े दस लाख की पुरानी करेंसी बरामद बाथरूम के तहखाने से मिला 32 किलो गहना, 6.5 Cr कैश #Karnataka: New notes worth Rs 5.70 crore, 32 kg gold seized; hawala operator hid them behind bathroom tiles इससे पहले इसी महीने बेंगलुरु में छापेमारी के दौरान 2 इंजिनियर्स से 5.7 करोड़ रुपये कैश बरामद हुए थे.    .. read more at monicagupta.info

 

नोटबंदी का असर कैसे हुआ के बारे में आपकी राय का स्वागत है

December 23, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

सैंटा क्लॉस की दर्दनाक कहानी

सैंटा क्लॉस की दर्दनाक कहानी

सैंटा क्लॉस की दर्दनाक कहानी – कल्पना कीजिए कि santa claus हमारे देश आया है और बेचारे नोट बंदी के चक्कर में पड गए .. पुराने नोट कोई ले नही रहा और नए हैं नही

सैंटा क्लॉस की दर्दनाक कहानी

santa claus आ तो गए हैं हो हो हो करते पर अब लाईन में खडे हुए हो हो की बजाय हाय हाय हो रहा है

सैंटा क्लॉस की दर्दनाक कहानी

सैंटा क्लॉस की दर्दनाक कहानी

 

सैंटा क्लॉस की दर्दनाक कहानी

सैंटा क्लॉस की दर्दनाक कहानी

बाद कुछ साल पहले की है जब …

Santa Claus

Santa Claus आप हर साल आते हो इस साल आप प्लीज ये उपहार दे जाईए कि निर्भया पीडिता ठीक हो जाए !! बस इस साल यही उपहार होगा !! Read more…

 

December 23, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

छोटी शिक्षाप्रद प्रेरक बातें – जिंदगी को बदल सकती हैं

 Art of Public Speaking in Hindi

छोटी शिक्षाप्रद प्रेरक बातें – जिंदगी को बदल सकती हैं – कई बार कुछ काम की बातें जोकि  जिंदगी से जुडी होती हैं इसलिए  जानना जरुरी हो जाता है- प्रेरक बातें जिंदगी को बदल सकती हैं.

 छोटी शिक्षाप्रद प्रेरक बातें जिंदगी को बदल सकती हैं

नेट भी भरा पडा है प्रेरक प्रसंग कहानियाँ , प्रेरक लघु कहानियां , अनमोल वचन हिन्दी , अनमोल वचन अनमोल विचार , अनमोल बातें , कुछ ज्ञान की बाते , ज्ञानवर्धक बाते , काम की बातें , कुछ काम की बातें  से पर जरुरत पढने की ही नही बल्कि उसे अपने जीवन में उतारने की भी होनी चाहिए …

क्या हो अगर ऐसा हो जाए तो ??? 

अगर अचानक हमें कोई बहुत अपनेपन से मिले पर हमें ये याद ही न आ रहा हो कि ये है कौन (जैसा कई बार होता है) .. कि देखा देखा तो है पर याद नही आ रहा कि है कौन ?? तो ऐसे में क्या करना चाहिए … पूछ्ना चाहिए कि आप कौन ? बिना स्माईल दिए सामने से हट जाना चाहिए या फिर उसी अपनेपन और गर्मजोशी के साथ मिलना चाहिए … ???

कल एक प्रोग्राम् में जाना हुआ . वहां बहुत रश था … उसी भीड मे एक बुजुर्ग महिला दूर खडी मुझे स्माईल दे रही थी .. मुझे ध्यान ही नही आ रहा था कि इन्हें कहां देखा है ये कौन है … उन्होने मेरी तरफ बहुत आत्मीयता से देख कर हाथ वेव भी किया …

मुझे बिल्कुल ध्यान नही आ रहा था कि ये है कौन … तभी मुझे एक बात याद आई जो मैने बहुत समय पहले टीवी पर देखी थी उसमें फिल्म स्टार बता रहे होते हैं अपनी जिंदगी से जुडा एक अनुभव कि एक बार एयरपोर्ट पर एक आदमी उनसे बहुत गर्मजोशी से मिलता है पर उन्हें बिल्कुल याद नही आता कि ये कौन हैं इनसे कहां मिलें हैं इसलिए अगर उससे पूछेगें कि आप कौन मैने पहचाना नही तो उस समय उस व्यक्ति की भावनाएं आहत  हो सकती थी इसलिए वो भी उसी आदमी से उतनी ही गर्म जोशी से मिले और पूछा कि हाल चाल कैसे हैं और बातों ही बातों में याद भी आ गया कि ये कौन हैं …

इसलिए मैने भी उन महिला को स्माईल दी और पूछा कि आप कैसी हैं घर पर सब कैसे हैं जब उन्होने एक नाम लिया तो मुझे याद आ गया कि ये मेरी बहुत पुरानी सहेली की मम्मी हैं इसलिए कई बार ऐसा हम सभी के साथ होता है कि हमें याद ही नही आता तो ऐसे समय में इग्नोर न करके अंजान बने रहने की बजाय रिस्पांस जरुर देना चाहिए…

 

छोटी शिक्षाप्रद प्रेरक बातें

टीवी हो या इंटर नेट हमे बहुत कुछ सीखने को मिल जाता है … कुछ बेहद खूबसूरत मैसेज भी पढे

जीवन की त्रासदी ये नही कि हम अपने लक्ष्य तक न पहुंच पाए बल्कि त्रासदी तो तब है जब हमारा कोई लक्ष्य ही न हो
मंज़िलों को हाँसिल करने वाले कभी देर तक सोया नहीं करते.. आगे वो बढ़ते हैं जो सूरज को जगाते है
वो पीछे रह जाते हैं……जिनको सूरज जगाता है

हिम्मत हार के बैठना ये हमें मंजूर नही बेशक मंजिल दूर है हमसे पर हम मंजिल से दूर नही

 

आदमी की सोच और नसीहत समय समय पर बदलती रहती है।
चाय में मक्खी गिर जाये तो चाय फेंक देते हैं ।
अगर देशी घी में मक्खी गिर जाये तो मक्खी को फेंक देते हैं।

दूसरों को समझना चाहते हैं तो आखें खुली रखिए और खुद को समझने के लिए बंद …!!!

गलत लोग सभी के जीवन में आते हैं पर सीख सही देकर जाते हैं

अच्छे काम करते रहिये चाहे लोग तारीफ करें या न करें आधी से ज्यादा दुनिया सोती रहती है ‘सूरज’ फिर भी उगता हैं.

और मुस्कुराहट हमारी खूबसूरती में सुधार लाने का सबसे सस्ता तरीका है इसलिए मुस्कुराते रहिए पॉजीटिव रहिए

 

Importance of Appreciation in Life – A Story – Monica Gupta

Importance of Appreciation in Life – A Story – आईए Appreciate करें, appreciate others, Appreciate किसलिए नही करते हम आईए इसी बारे में सुने एक कहानी और जरुर read more at monicagupta.info

 

छोटी शिक्षाप्रद प्रेरक बातें –  जिंदगी को बदल सकती हैं कैसा लगा जरुर बताईएगा …
Subscribe to my channel for more videos:

https://monicagupta.info/subscribe…

December 22, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

अति सर्वत्र वर्जयेत- मां बेटी का रिश्ता

मटके का पानी छी होता है क्या

अति सर्वत्र वर्जयेत- मां बेटी का रिश्ता-  कई बार मम्मी का अपनी बेटी से ज्यादा प्यार भी झगडे की वजह बन जाता है बेशक, maa ka dil ,  माँ की ममता कैसी भी हो पर पेरेंटस के लिए टिप्स यही है कि ज्यादा प्यार कई बार रिश्तों में खटास भर देता है.

अति सर्वत्र वर्जयेत- मां बेटी का रिश्ता

 

मेरी एक जानकार की तीन महीने पहले शादी हुई थी … तब मैं जा नही पाई थी पता लगा कि वो पेरेंटस के पास  घर आई हुई है तो मैं उससे मिलने चली गई … वहां का माहौल ही अलग था.

लडकी झगड कर घर आई हुई थी और उसकी मम्मी उसका पूरा समर्थन कर रही थी और बोल रही थी इतना दहेज दिया इसलिए थोडे न कि मेरी लडकी सुबह चाय बनाए … कुल मिलाकर जितना झगडा मुझे समझ आया वो था बात बात पर पैसे का धमंड जताना ..

 

अति सर्वत्र वर्जयेत- मां बेटी का रिश्ता

मां का बेटी की हर बात पर ध्यान देना भी सही नही 

उस समय तो मैं वापिस आ गई और लौटते हुए मुझे एक बात ख्याल आई जोकि कुछ समय पहले हुई थी… एक मेरी सहेली घर आई हुई थी और हम बाते कर रहे थे तभी उसके पास कोई फोन आया और उसने फोन नही उठाया फोन पर मॉम लिखा हुआ रहा था … मैने पूछा कि मदर इन लॉ हैं

वो बोली नही मम्मी हैं … मम्मी का फोन बहुत बार आता है  … हर घंटे फोन करती हैं और हाल चाल पूछती रहती हैं … शुरु शुरु में वो ससुराल की सारी बातें करती पर बाद् में महसूस होना शुरु हुआ कि फोन पर कुछ ज्यादा ही बात हो जाती है कुछ ऐसी बाते भी हो जाती हैं जो नही बोलनी चाहिए …

हर घर का अपना अलग तरीका होता है अपना वे ऑफ लीविंग होता है … और उसे  उसी मे एडजेस्ट होना है पर बार बार बात करके या ज्यादा बात करके आपसे सम्बधों में खटास आने लगी थी … इसलिए उसने मम्मी को मना किया कि ज्यादा फोन मत किया करो पर वो मानती नही इसलिए मैं अक्सर एवाईड कर जाती हूं …

कोई बात हो तो जरुर करती हूं पर ऐसे नही कि सारा दिन बाते ही करती रहूं … मुझे उसकी बात बहुत पसंद आई .. वाकई ऐसा ही होता है पर हम रिएलाईज नही करते … जैसाकि मैं जानकर से मिलकर आ रही हूं उसे भी अपनी बेटी को समझाना चाहिए न कि समर्थन देना चाहिए

अति हर बात की बुरी होती है चाहे वो मां का प्यार ही क्यो न हो … बाकि आज गर्ल्ज  खुद भी समझदार है …

इसलिए जिंदगी से जुडा कोई भी फैसला लेने से पहले जरुर सोचना चाहिए …जिंदगी में कई बार ऐसा  भी होता है कि बुदिमानी इसी में होती है कि ज्यादा बुद्दिमानी न दिखाई जाए  

maa ka dil , माँ का महत्व, माँ की ममता , समझदार मां , पेरेंटस के लिए टिप्स, माँ का दिल,achchhee maataa अच्छी माता कैसे बनें ,

प्रेम की अभिव्यक्ति, अति सर्वत्र वर्जयेत- मम्मी और बेटी का ज्यादा प्यार भी अच्छा नही

Importance of Appreciation in Life – A Story – Monica Gupta

Importance of Appreciation in Life – A Story Subscribe to my channel for more videos: https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel ना जाने रात ही रात मे क्या हो गया. Read more…

 

अति सर्वत्र वर्जयेत- मां बेटी का रिश्ता

Subscribe to my channel for more Swachh Bharat Abhiyaan videos:

 

https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

December 21, 2016 By Monica Gupta 2 Comments

स्वच्छ भारत अभियान मे हमारा योगदान कितना जरुरी

 Art of Public Speaking in Hindi

स्वच्छ भारत अभियान मे हमारा योगदान कितना जरुरी है? असल में हम चाह्ते हैं कि देश स्वच्छ रहे स्वच्छता के नारे लगाते हैं  स्लोगन लिखते हैं स्वच्छता पर निबंध और कविता लिखते हैं पोस्टर बनाते हैं पर मह्त्व नही समझते जबकि हमें एक कदम स्वच्छ्ता की ओर खुद ही बढाना होगा …

स्वच्छ भारत अभियान मे हमारा योगदान कितना जरुरी , स्वच्छता का महत्व…. दैनिक जीवन में सफाई का महत्व, हमारे जीवन में सफाई का महत्व, हमारे जीवन में सफाई का महत्व, साफ सफाई का महत्व , साफ सफाई का महत्व, swachata ka mahatva, safai ka mahatva, swachh bharat abhiyan, swachata abhiyan in hindi , स्वच्छ भारत अभियान मे हमारा योगदान, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल

स्वच्छ भारत अभियान मे हमारा योगदान कितना जरुरी

कल एक ऐसी खबर पढी कि पढ कर बहुत खुशी हुई …पर फिर दुख भी हुआ … पर वो खबर या खुशी और दुख वाली बात बताने से पहले मैं आपको एक जानकार की आदत बताना चाहती हूं ..

 

हमारे जानकार हर रोज सुबह की सैर पर कूडा कचरे वाला पॉलीथिन लेकर जाते हैं उनकी श्रीमति उन्हें कूडे से भरा पॉलीथीन देती हैं और वो धूमने के बहाने निकलते हैं और किसी सडक या खाली प्लॉट पर फेंक देते हैं और विजयी मुस्कान के साथ लौट आते हैं … यह हर रोज चलता और वो खुश भी है क्योकि हर महीने 80 रुपये जो बचा रहे हैं …

अब मैं आती हूं उस खबर पर जो मैने आज पढी …

खबर है दिल्ली कि जो भी सडक पर या सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकेंगा उसकी खैर नही.कूड़ा फेंकने पर 10 हजार रुपये फाईन लगेगा। और ये खबर है नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल यानि  (एनजीटी) की –

सफाई अभियान पर नारे – Monica Gupta

स्वच्छता के प्रति कैसे बदलें लोगो की मानसिकता बेशक, गली गली में सफाई अभियान पर नारे लगाए जा रहें हैं स्वच्छता की गूंज है. मन की बात में हो , देश के मंत्री ह read more at monicagupta.info

 

है ना अच्छी बात पर अब दुख इस बात का है कि यही कानून पूरे देश में लागू क्यो नही हुआ … जैसे नोट बंदी का हुआ था … काश ऐसे जुर्माने वाले कानून बनें देश के लिए बनें ताकि स्वच्छता आए … वैसे हम भी इसमे योगदान दे सकते हैं अगर देना चाहे कि अपनी तरफ से कोई कूडा या कागज सडक [पर न फेंके और अगर फेंकना ही हो तो डस्ट बीन में … बस …

मंजिल तक वही लोग पहुंचते हैं जो पहला कदम उठाते हैं

स्वच्छता पर वीडियो देखने के लिए …

 

स्वच्छ भारत अभियान और हमारी सोच – Motivational & Personal Development Videos by Monica Gupta – YouTube

स्वच्छ भारत अभियान और हमारी सोच – एक अनुभव Motivational & Personal Development Videos in Hindi by Monica Gupta… https://monicagupta.info/swachh-bharat/s… स्वच्छ भारत अभियान और हमारी सोच – Motivational & Personal Development Videos by Monica Gupta – YouTube

 

 https://youtu.be/wogIh-iRCI8

Subscribe to my channel for more Swachh Bharat Abhiyaan videos:

https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

 

 

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 69
  • 70
  • 71
  • 72
  • 73
  • …
  • 235
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved