Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Blog

August 15, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

खबरें जरा हटके

google

खबरें जरा हटके

क्या आप जानते हैं इन खबरों के बारे में / 15 अगस्त से जुडी कुछ अजब गजब खबरें

प्रधान मंत्री मोदी जी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से क्या बोला जाए इस पर जनता से सुझाव मांग़ें थे जोकि बहुत भारी संख्या में आए भी थे . एक सुझाव में लिखा था कि आप अपना भाषण  छोटा ही रखिएगा … पर ये हो न सका और भाषण लगभग 1घंटे और 34 मिनट का हो गया. अब ऐसे में जैसा कि अक्सर संसद मे देखने को मिलता है कि कुछ मंत्रियो को झपकी आ जाती है . अगर भाषण छोटा होता तो शायद ऐसा न होता… ऐसे में टवीटर भी इस बाबत चुट्किया लेने लगा. अब क्योकि झपकी लेने वालो में केजरीवाल जी भी थे इसलिए टवीटर और ज्यादा चहक उठा. दिल्ली  में मोदी जी के लाल किले पर भाषण देने के दौरान कुछ मंत्री झपकी लेते हुए दिखाई दिए. जिसमें केजरीवाल, जेटली, पारीकर व अन्य केंद्रीय मंत्री भी  शामिल हैं.

एक खबर के अनुसार पठानकोट में आजादी के छ्पे पोस्टरों में 70 की बजाय 69 साल की आजादी की बधाई दी गई.

रांची में सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया.

ग्वालियर में मंत्री जयभान सिंह तिरंगें को सलामी देना ही भूल गए. जब डीसी और एसपी ने याद दिलाया तो उन्होने सलामी दी.

श्रीनगर में जब महबूबा मुफ्ती झंडा फहरा रही थी तो झंडा ही नीचे गिर गया. पहली बार वह बक्शी स्टेडियम में बतौर मुख्यमंत्री तिरंगा फहरा रही थीं. उनकी सुरक्षा घेरे के सुरक्षाकर्मियों ने अफरातफरी में तिरंगा उठाया. जब तक उन्होंने सैल्यूट लिया तब तक सुरक्षाकर्मियों ने झंडा अपने हाथों में रखा. इस वजह से कुछ पुलिस कर्मियों को सस्पैंड कर दिया गया.

चंडीगढ में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान पंजाब के राज्यपाल सोलंकी भाषण देते हुए चक्कर खा कर नीचे गिर गए.  सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें सहारा देकर उठाया.

हरियाणा के हिसार में आज के दिन एक दिन के लिए लडकी को सरपंच बनाया गया और प्रदेश में गांव की सबसे पढी लिखी बेटियों से झंडा फहरवाया गया.

CRPF के कमांडिंग ऑफिसर प्रमोद कुमार कश्मीर में आतंकियों के बड़े हमले को नाकाम करते हुए शहीद हो गए

गुजरात के विरडिया अस्पताल में 15 टेस्ट ट्यूब बच्चों का जन्म हुआ.

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया टीएस ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी द्वारा दिए गए भाषण पर सवाल उठाते हुए कहा…पीएम का भाषण डेढ घंटा सुना. उम्मीद थी कि इंसाफ के लिए भी कुछ कहेंगे. लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बोला…अंग्रेजों के वक्त भी दस साल में इंसाफ मिल जाता था लेकिन अब सालों लग जाते हैं. उन्होंने एक शेर भी कहा- गुल फेंके औरों पर, समर यानी फल भी/ए अब्रे करम ए बेरे सखा कुछ तो इधर भी..

फिर विवादों के फंसे गौर, लहरा दिया गलत झंडा

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी भोपाल के कांग्रेस विधायक आरिफ अकील की ओर से कल आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुय अतिथि पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गौर ने कार्यक्रम के मंच पर से एक रैली को हरी झंडी दिखाते हुए कांग्रेस का झंडा लहराया था।    इस संबंध में पूछे जाने पर गौर ने कहा – मैं हर साल इस कार्यक्रम में शिरकत करता हूं। हमें कई छोटे झंडे दिए गए थे। मैंने उसे तिरंगा समझ कर लहराया, लेकिन तभी मैंने देखा कि उस पर कांग्रेस का चुनाव चिह्न हाथ का पंजा बना हुआ है। ये देखते ही मैंने उसे वापस कर दिया।   read more at punjabkesari.in

 

दक्षिण कश्मीर के त्राल में रविवार को सेना के एक जवान ने मोबाइल टावर पर लगे पाकिस्तानी झंडे को उतराकर तिरंगा लहराया। सेना के इस जवान ने अपनी जान जोखिम में डालकर मोबाइल टावर पर चढ़कर इस काम को अंजाम दिया। राष्ट्रीय राइफल्स का यह जवान आतंकियों की गोली और हादसे की परवाह किए बिना मोबाइल टावर पर चढ़ गया और उसने पाकिस्तानी झंडे को उतारकर तिरंगा लहरा दिया..
2016_8$largeimg215_Aug_2016_144717980

सारे जहां से अच्छा … हिंदुस्तान हमारा !!

 

 

 

August 15, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

स्वतंत्रता दिवस पर भाषण- एक झलक

स्वतंत्रता दिवस पर भाषण- एक झलक

 

 

 

15-August           IMG_20160815_075740434_HDR

स्वतंत्रता दिवस पर भाषण- एक झलक

लाल किले की प्राचीर से मोदी जी

कल और आज  एक भारत श्रेष्ठ भारत
भारत के पास लाखों समस्याएं हैं, समस्याएं हैं तो सामर्थ्य है…समस्याएं हैं तो सवा सौ करोड़ मस्तिष्क भी हैं, जो उनका समाधान करने की क्षमता रखती हैं,…..गति है तो प्रगति है … पहले सरकारों पर आक्षेप लगा करते थे। लेकिन आज अपेक्षाएं बढ़ गयी है अब सरकार आक्षेपों से घिरी हुई नहीं है, अपेक्षाओं से घिरी हुई है. पंचायत से पार्लियामेंट और ग्राम प्रधान से लेकर पीएम तक सबको अपनी जिम्मेदारी समझने की जरूरत है। जिम्मेदारी निभाने से ही स्वराज का सपना पूरा होगा ….

नीयत साफ हो तो निर्णय लेने में झिझक नही होती … मोदी जी लाल किले के प्राचीर से …

एक धंटा 34 मिनट का भाषण

cartoon by monica gupta

cartoon-independence-day-by-monica-gupta

aazad

मेरा भारत महान !!!

चलो चलते हैं मिलजुल कर वतन पर जान देते हैं,

बहुत आसान है कमरे में वंदेमातरम कहना । (राणा)

 

August 14, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

जय हो

जय हो

मेरा भारत महान

aazad

जय हो

देश की आजादी की  70 वी सालगिरह पर बजाय फेसबुक पर प्रोफाईल पिक्चर झंडे की लगाने और मैसेज शेयर करने की बजाय देश के लिए कुछ करें कुछ भी जो अच्छा हो नेक हो … जैसे स्वच्छता रखें…  रक्तदान करें.. सच बोले और सच्चाई के रास्ते पर चले और क्यो ना शुरुआत हम खुद से करें ..

मेरी सबसे पसंदीदा पंक्ति…

ख्वाहिशों से नही गिरते फूल
वक्त की शाख को हिलाना होगा
कुछ नही होगा अंधेरों को बुरा कहने से
अपने हिस्से का दीया खुद ही जलाना होगा…. !!!

( ये नही हो रहा…. वो नही हो रहा ये कहना और कोसना  छोडिए और खुद कुछ करके दिखाईए खुद अच्छे बन जाईए !! )
मेरा भारत महान !!!

August 14, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

आजादी का जश्न

indian flag photo

आजादी का जश्न

सुबह से सर्च जारी थी कि good news मिले  ताकि 15 अगस्त की आजादी की feel  ला सकूं पर फिर वही देश में आतंकी खतरा, हाई अलर्ट,  पाकिस्तान  इस साल अपने स्वतंत्रता दिवस समारोह को काश्मीर की आजादी के नाम समर्पित कर रहा है …दिल्ली में यमुना का पानी खतरे से ऊपर और गऊ माता का .. खैर उनकी तो पूछिए ही मत… गाय माता न होकर राजनैतिक पशु हो गई है… खैर,  भारत पदक के लिए संधर्ष कर रहा है वही खेल मंत्री ने रियो मे अपना नया ही खेल दिखा दिया…

बस समझ नही आ रहा था कि कहां से लिखू सोचा अपने दोस्तों से ही बात कर लू एक सहेली को फोन मिलाया उसकी बेटी का कल डांस है उसकी मैचिंग साडी नही मिल रही वो वैसे ही परेशान थी. एक अन्य मित्र ने फोन ही नही उठाया बाद मे मैसेज आया कि मुख्य मंत्री आ रहे हैं जिले में इसलिए बहुत व्यस्त हैं. तभी देखा कुछ बच्चे बाहर शोर मचाते हुए जा रहे थे उनसे पूछा तो वो बोले कल स्कूल में लड्डू मिलेंगें और एक बोला कि उसके पास कूपन है कल आईसक्रीम पर 50 % डिस्काऊट discount मिलेगा.. शुक्र है कही से खुशी तो देखने को मिली..

मैने नेट internet ऑन किया तो अचानक एक खबर पर नजर पडी और मैं भी खुश हो गई … असल में, खबर यह है कि “बीएसएनएल के उपभोक्ता 15 अगस्त के दिन बीएसएनएल लैंडलाइन फोन से किसी भी मोबाइल नेटवर्क और लैंडलाइन पर फ्री कॉल कर सकेंगे। यह सुविधा हर रविवार को मिलेगी।’ अभी बीएसएनएल किसी भी नेटवर्क पर केवल रात में (रात 9 से सुबह 7 बजे तक) फ्री कॉल्स का ऑफर देता है।  पर अरे वाह !!

कल बजाय मैसेज भेजने के सभी को फोन करके बधाई दूंगी.. और मैं फटाफट लिस्ट बनाने में जुट गई …

 

BSNL offers free unlimited calls on Independence Day – Navbharat Times

बीएसएनएल 15 अगस्त को देगी फ्री कॉल, हर रविवार पूरे दिन फ्री अनलिमिटेड कॉल्स सरकारी टेलीकम्युनिकेशन कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने स्वतंत्रता दिवस के दिन फ्री अनलिमिटेड कॉल्स का ऑफर दिया है। दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने एक रिलीज के जरिए बताया, ‘बीएसएनएल के उपभोक्ता 15 अगस्त के दिन बीएसएनएल लैंडलाइन फोन से किसी भीमोबाइल नेटवर्क और लैंडलाइन पर फ्री कॉल कर सकेंगे।’ BSNL offers free unlimited calls on Independence Day – Navbharat Times

15 अगस्त 1947: ‘स्वतंत्रता दिवस’ से जुड़े 15 ग़ज़ब रोचक तथ्य ←GazabHindi→

1. क्या आपको पता हैं.. पाकिस्तान 14 अगस्त को आजाद हुआ था और भारत 15 अगस्त को।

4. भारत 15 August को आज़ाद जरूर हो गया, लेकिन उसका अपना कोई राष्ट्र गान नहीं था। हालांकि रवींद्रनाथ टैगोर जन-गण-मन 1911 में ही लिख चुके थे, लेकिन यह हमारा राष्ट्रगान 1950 में ही बन पाया.

6. भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा रेखा 15 August तक नही थी। यह 17 August को रेडक्लिफ लाइन के रूप में खींची गई। read more at gazabhindi.com

 

आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!

 

 

Photo by Mediocre2010

August 14, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

एक कहानी की मौत

एक कहानी की मौत

एक कहानी की मौत –  अंधविश्वास, टोना टोटका, जादू, ज्योतिष, पुनर्जन्म, मस्त, मनोरंजक, मजेदार, थ्रिलर, हॉरर, भूत, सस्पैंस , रोचक, प्रेरक हो या आप बीती कहानी. कहानियों  में अक्सर  किरदर मरा करते हैं पर मेरी कहानी में तो कहानी की ही मौत हो गई. कैसे?? जानने के लिए पढिए… एक कहानी की मौत

 एक कहानी की मौत

एक कहानी की मौत

एक कहानी की मौत

संदीप घर से हंसता मुस्कुराता निकला। उसकी पत्नी बेबी ने बाहर आकर उसे बाय-बाय किया और अपनी पड़ोसन नीलम से बतियाने लगी। संदीप दफ्तर के सौ कामों के बीच छोटी बहन रीना के बारे में सोचता मोटरसाइकिल दौड़ाए चला जा रहा था। कल रीना को लड़के वाले भी देखने आ रहे हैं। उसकी छोटी-सी प्यारी बहन दुल्हन बनकर घर से विदा हो जाएगी और एक नया संसार उसका घर होगा जहां वो किसी की चाची, ताई, आंटी, जेठानी, बड़ी बहू या फिर रीनू बनकर रम जाएगी।

संदीप को मामा कहकर जब नन्हा-मुन्ना पुकारेगा तो वो कितना खुश होगा। सच, भगवान ने इस गृहस्थी को कितना कुछ दिया है बस, अपना आशीर्वाद बनाकर रखना। तभी अचानक ना जाने कहां से एक ट्रक रास्ते में आ गया और…और…नहीं…और मैनें अपना पैन बीच में ही रोक दिया। ‘नहीं’…संदीप को मारना जरूरी है क्या…? बेचारा इतने सपने लेकर घर से चला था।

और मैं कुछ सोचते-सोचते उठ गई और इधर-उधर चहल-कदमी करने लगी। मन में हजारों प्रश्न आसन जमाए बैठे थे कि संदीप का क्या होगा या संदीप के बाद कहानी में बदलाव क्या आना चाहिए। क्या संदीप का पुर्नजन्म दिखाए या फिर उसका हमशक्ल या फिर ट्रक ड्राईवर एक नेक इंसान। मेरा दिमाग चकरा गया। इसी बीच चाय भी पी पर चाय भी कहानी को नया मोड़ देने में असमर्थ रही। मन बैचेन और परेशान हो उठा।

कहानी लगभग खत्म होने पर ही थी पर अब अटक गई तो समझो अटक ही गई। बहुत सोचने पर बस बार-बार यही ध्यान आ रहा था कि जमाने में और भी बहुत दुख-दर्द है। अगर संदीप को मार दिया तो कोई नई बात नहीं होगी। फिर  मन में आया कि क्यों ना कहानी को मोड़ दे दिया जाए कि संदीप असल में अच्छा इंसान ही नहीं था। उसकी पहली पत्नी भी थी। वो उसकी अपनी पसंद की थी लेकिन बेबी से उसे दबाव में आकर शादी करनी पड़ी। अब वो बेबी को छोड़ना नहीं चाहता था और पहली पत्नी को भी रखना चाहता था। जबकि पहली पत्नी को अपना हक नहीं मिल रहा था इसलिए उसने अपने भाई के साथ मिलकर पहली पत्नी का प्लान रचा। वो ट्रक ड्राईवर उसकी  पहली पत्नी का भाई था। जिसने जानबूझ कर टक्कर मारी।

पर इसमें भी मन नहीं माना। सोचा कि संदीप को एक बार दफ्तर भेज ही देती हूं। शाम को उसे तैयारियां भी तो करनी है। मन बार-बार बेचैन हो रहा था कि क्या रीना के साथ कोई हादसा दिखा दिया जाए कि लड़के वाले या तो आए ही नहीं या फिर देखते हां कर दें और सिर्फ चुन्नी चढ़ाकर ही ले जाए। घर का माहौल एकदम गंभीर हो जाए। कुछ समझ नहीं आ रहा था।

तभी घर के बाहर घंटी बजी। मेरी सहेली मणि मिठाई का डिब्बा लेकर आई थी। उसकी बुआ के बेटा हुआ है। कुछ देर बैठने के बाद वो चली गई और मेरे मन में मची उथल पुथल फिर हिलोरे लेने लगी। दुबारा पैन लेकर बैठ गई। कहानी को बढ़ाना है तो संदीप की दुर्घटना दिखानी पड़ेगी। हाथ में मिठाई लिए अचानक मन में ख्याल आया कि क्यों न कहानी को प्यारा-सा मोड़ दे दूं।

जिंदगी में उतार-चढ़ाव तो आते ही रहते हैं जिंदगी दुखों से भरी है शायद कहानी से किसी को राहत ही मिल जाए क्योंकि कहानी में खून-खराबा होगा तो…! मन फिर बेचैन हो उठा। कलम छटपटा उठी। बार-बार लिखकर मैं उसे काटे जा रही थी। जहां कहानी की शुरूआत बहुत अच्छी हुई थी। संदीप और बेबी की पहली मुलाकात, कॉलिज के दिन फिर तांत्रिकों का चक्कर, फिर ज्योतिष की हिदायत…सब कुछ बिल्कुल अच्छा चल रहा था फिर ना जाने कहानी का ये मोड़ इतना जरूरी सा हो गया था। या तो कहानी क्रमशः रखनी पड़ती या फिर इसका पूरा नॉवल बनाना पड़ता। ताने-बाने इतने बुन लिए गए थे कि…!

बस…अब और नहीं। मैने मन ही मन सोच लिया कि संदीप को कुछ नहीं होगा। तांत्रिक की बात गलत निकलेगी और वो शाम को घर सही सलामत पहुंच जाएगा। पर मेरी कलम फिर रूक गई और सोचने लगी कि आज का समाज अंधविश्वास के साए में ही तो जी रहा है।

अंधविश्वास की कहानियां कितनी चटकारे लेकर पढ़ी जाती हैं वो समाज की पंसद के विरोध में भी तो नहीं बोल सकता तो क्या होगा संदीप का? क्या वो घर से दफ्तर पहुंच पाएगा? क्या पहली पत्नी उसे दर्द देगी? क्या रीना को लड़के वाले देखने आ पाएंगे? क्या इसका अंत खुशी में रखा जाए या किस्तों में कहानी को चलवाकर एक नॉवल का रूप दे दिया जाए?

उफ…इतनी उहापोह…इतना सोच विचार…इतनी देर में तो मैं एक नई कहानी ही लिख देती और और देखते ही देखते मैने कहानी के पांचों पृष्ठ रद्दी की टोकरी के भेंट चढा दिए। और  कुछ और नया सोचने में जुट गई…  !!!

कैसी लगी एक कहानी की मौत जरुर बताईगा !!

Photo by PSVitaWallpapers

August 13, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

कार्टून -70वां स्वतंत्रता दिवस

कार्टून -70वां स्वतंत्रता दिवस

कार्टून -70वां स्वतंत्रता दिवस

कार्टून -70वां स्वतंत्रता दिवस

कार्टून -70वां स्वतंत्रता दिवस

मैं हूं 70 वर्षीया आजादी.. आप सभी को 70th Independence Day की बधाई देने आई हूं. बहुत बहुत बधाई स्वीकारें !!

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के मशहूर और प्रेरक वक्तव्य, नारे

वंदे मातरमः बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय
जय जवान, जय किसानः लाल बहादुर शास्त्री
जय हिंदः नेताजी सुभाष चंद्र बोस
स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, और मैं इसे लेकर रहूंगाः काका बाप्टिस्टा और बाल गंगाधर तिलक ने इसका इस्तेमाल किया
सत्यमेव जयतेः पंडित मदन मोहन मालवीय ने इसे लोकप्रिय बनाया
इंकलाब जिंदाबादः मुस्लिम नेता हसरत मोहानी ने यह नारा दिया था, जो बाद में भगत सिंह के नाम का पर्याय बन गया
सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में हैं: बिस्मिल आजिमाबादी की राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कविता, जिसे रामप्रसाद बिस्मिल ने नारे के तौर पर इस्तेमाल किया…

भारत का 70वां स्वतंत्रता दिवस

1- भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, 14 अगस्त 2016 को शाम 7 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे 2- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लाल किले पर सुबह 7 बजे राष्ट्रध्वज फहराएंगे 3- इस अवसर पर राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का गायन होगा 4- लाल किले पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए तोपों-बंदूकों से सलामी दी जाएगी 5- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 7.10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे 6- उनके भाषण के बाद मार्चिंग सेरेमनी, परेड सेरेमनी और क्लोजिंग सेरेमनी होगी।

भारत का स्वतंत्रता दिवस समारोह – आईये जाने कैसे भारत अपना 70वा स्वतन्त्रा दिवस मना रहा है, क्या क्या आयोजन है, भारत का 70वां स्वतंत्रता दिवस समारोह 2016 Read more…

बहुत बहुत बधाई !!! जय जवान जय किसान जय स्वच्छता !!!

 

August 13, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

महिलाएं छेडछाड और सोशल मीडिया

महिलाएं छेडछाड और सोशल मीडिया – राष्ट्रपति महोदय की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी और फेसबुक पर अश्लील संदेश वाली खबर देखी.

महिलाएं छेडछाड और सोशल मीडिया

राष्ट्रपति महोदय की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी और फेसबुक Facebook पर अश्लील संदेश वाली खबर देखी. वैसे Poke करना हो , अश्लील वीडियो भेजना हो या मैसेज करने हों सोशल मीडिया पर भी इसके बहुत मामले सामने आ रहे हैं.. ज्यादातर महिलाओं के पास एक ही हथियार रहता है और वो है उस गन्दी मानसिकता वाले को ब्लॉक करना… जबकि हम भूल जाते हैं कि हमने ब्लॉक किया तो वो कही दूसरी महिला के पास छेडने चला जाएगा बेहतर यही है कि एक बार उसे टोक दिया जाए उसे चेतावनी दे दी जाए कि अगर भविष्य में ऐसा संदेश  दुबारा भेजा तो अच्छा नही होगा और अगर फिर भी वो नही समझता तो उसका वही हश्र करना चाहिए जो शर्मिष्ठा जी ने किया.
आज खबर पढी कि  राष्ट्रपति की बेटी  शर्मिष्ठा को सोशल मीडिया पर  अश्लील संदेश भेजे गए और बजाय उसे ब्लाक करने या बात दबाने के उन्होने उसका स्क्रीन शॉट ही फेसबुक पर पोस्ट कर दिया…उन्होनें अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर उनको भेजी गई पूरी अश्लील चैट की आपबीती शेयर की है।उनका कहना था कि ब्लॉक करना काफी नहीं होगा। मैं उस शख्स की प्रोफाइल और उसके मैसेज के स्क्रीन शॉट पोस्ट कर रही हूं। मैने उसे भी ये पोस्ट टैग किया है।इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। शर्मिष्ठा को लिखे गए ये संदेश इतने अश्लील हैं कि उसे दिखा पाना भी संभव नहीं है…

sharmishtha-fb

Man sent obscene messages to President daughter Sharmistha Mukherjee |

नई दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने खुलासा कि�

read more at abpnews.abplive.in

Vulgarity With President Pranab Mukherjee’s Daughter On Facebook – राष्ट्रपति की बेटी को भेजा अश्लील मैसेज, शख्स को सोशल मी‌डिया पर बेनकाब कर खोली पोल, India News News In Hindi -amar Ujala

शर्मिष्ठा ने अपने फेसबुक पेज पर ऐसे शख्स को बेनकाब किया है जो उन्हें अश्लील मैसेज भेजता था। शर्मिष्ठा ने अपनी फेसबुक पोस्ट में उस शख्स की चैट भी शेयर की है। read more at amarujala.com

वैसे महिलाओ को इस बारे मे जरुर सचेत और जागरुक रहना होगा… सोच समझ कर फेसबुक फ्रेंड बनाने पडेंगें मैने भी इसी बारे में बहुत महिलाओ से बात की तो उन्होनें इस बात को एक सबक माना … हालाकिं कुछ महिलाओं ने ब्लॉक करने पर ही जोर दिया. उनका कहना था कि अगर वो उसका नाम उछालेगें तो मम्मी पापा उनका फेसबुक करना ही , नेट पर काम करना ही बंद करवा देंंगें. कुछ ने कहा कि वो बडे बाप की बेटी है उन्हें क्या डर … पर मेरे विचार से ऐसा नही है … इज्जत हर महिला की होती है और उसे सहेज कर रखना हर महिला का फर्ज !!

कुल मिलाकर यही कहना चाहती हूं कि ऐसे लोगो को  उनकी गंदी मानसिकता को कभी बढावा नही देना चाहिए और बिना डरे इसका हल निकालना चाहिए … !!

 

 

August 13, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

कार्टून -आजादी के बाद का भारत

आजादी और हम

आजादी और हम

कार्टून -आजादी के बाद का भारत

नकलची बंदर कौन !! मेरा भारत महान. बापू  के तीन बंदर हमेशा सीख देते हैं कि बुरा न देखो बुरा न बोलो और बुरा न सुनो. आज हालात आज भी जस के तस हैं बस बदलाव इतना हुआ है कि अब आदमी सीख दे रहा है और बंदर सुन रहा है…

Three Monkeys of Gandhi | गांधीजी के तीन बंदर | Webdunia Hindi

भारत देश को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जैसा महान, जुझारू व सच्चरित्र नेता मिला फिर भी देश में इतने घोटाले व भ्रष्टाचार क्यों हैं? | Three Monkeys of Gandhi, Mahatma Gandhi, the court Dadoo, tickling read more at webdunia.com

 

August 13, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

स्वतंत्रता दिवस – मोदी जी और नागरिकों से सुझाव ,विचार और संदेश

2016_8image_14_40_420987552dddddd-ll

(तस्वीर गूगल से साभार)

स्वतंत्रता दिवस – मोदी जी और नागरिकों से सुझाव ,विचार और संदेश

suggestions for Independence Day Speech

पिछ्ले दिनों हमारे प्रधान  मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों ‘मन की बात’ में स्वतंत्रता दिवस की अपनी स्पीच के लिए लोगों से सुझाव मांगे थे। ये वाकई बहुत अच्छी बात है .आज जिस तरह से सोशल मीडिया घर घर पहुंच रहा है ऐसे में, देश के प्रधान मंत्री तक अपनी बात पहुंचाना सरल हो गया है और उस पर अगर प्रधान मंत्री खुद जानना चाहें तो इससे बेहतर और क्या बात हो सकती है.

दिमाग तो मेरा भी बहुत दौड रहा था कि क्या लिख सकती हूं मेरे दिमाग में महिला सुरक्षा और स्वच्छ भारत ज्यादा चहल कदमी कर रहे थे. फिर 100 नम्बर हेल्प लाईन या सरकारी अस्पतालों या सरकारी स्कूलों की की जर्र जर्र हालत.फिर सोचा अपना बनाया कार्टून भेज दूं फिर विचार आया कि कि एक ऑडियो भेज दूं बस विचारों की सुनामी सी आ गई और…और….. और मैं कुछ नही भेज पाई.

आज जब बहुत सारे लोगो के विचार पढे तो मन खुश हो गया… सभी ने अच्छा लिखा है तो सोचा कि क्यो ना उसे ही आप सभी के सथ ब्लॉग के माध्यम से सांझा कर लूं.

जितना मैनें अभी तक  पढा. उनके पास देशभर से 10 हजार से ज्यादा सुझाव आ चुके हैं। लोगों ने गाय, दलित, एलजीबीटी, सफाई, महंगाई, गुलदस्ते और कश्मीर जैसे कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. कुछ मुझे बहुत पसंद आए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आप हर रोज दर्जनों लोगों से गुलदस्ते क्यों स्वीकार करते हैं? क्या आप और सारे मंत्री इस स्वागत प्रक्रिया को रोक नहीं सकते हैं। क्योंकि सिर्फ आपको गुलदस्ता देने में सालाना तौर पर 1.5 करोड़ रुपए सालाना का खर्च आ रहा है।

आशीष ने कहा है कि 9 अगस्त को जब प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश में उतरे, 10-15 गुलाब के गुलदस्तों से उनका स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री ने इन गुलदस्तों को एक या दो सेकेंड के लिए हाथों में लिया और फिर सिक्योरिटी स्टॉफ को दे दिया।

आनंद ने लिखा है, ‘इससे पहले कि खुश्बू प्रधानमंत्री तक पहुंचती, दूसरा गुलदस्ता उनके हाथों में आ जाता। आप (प्रधानमंत्री) हर रोज कई लोगों से मिलते होंगे और स्वागत में आपको गुलदस्ते भेंट किए जाते होंगे।’ उन्होंने आगे कहा है कि प्रधानमंत्री को एक स्वागत कोष शुरू करना चाहिए। इस कोष में उन लोगों से पैसे जमा करने को कहना चाहिए, जो प्रधानमंत्री का स्वागत करना चाहते हो और प्रधानमंत्री को गुलदस्तों को स्वीकार करने की प्रक्रिया कम से कम कर देनी चाहिए

अन्य सुझावों में एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि टेलीविजन पर प्रधानमंत्री का चेहरा थका हुआ दिख रहा है।

पीएम पन्द्रह अगस्त को अपने भाषण में लोगों से बच्चों को स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी फिल्में दिखाने को कहें बजाय इसके कि वे बच्चों संग पिकनिक पर निकल जाएं।

एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री से जम्मू-कश्मीर को दिए गए 80 हजार करोड़ के पैकेज पर विस्तृत रूप से बात करने को कहा है। ताकि यह बताया जा सके कि अगर बीजेपी सांप्रदायिक होती, तो ऐसी घोषणा क्यों करती।

एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री से शहीदों के परिवारों के बैंक अकाउंट साझा करने की घोषणा करने को कहा है। ताकि शहीदों के परिवारों की मदद के लिए लोग पैसे दे सकें।

– संदीप दास ने लिखा कि पीएम को 1000 रुपए से ज्यादा का कैश लेन-देन बंद करने का एलान करना चाहिए। गरीब लोग इससे ज्यादा पैसा खर्च नहीं कर पाते हैं। इससे ब्लैक मनी पर लगाम लगेगी। वहीं, 1000 और 500 के नोट बंद किए जाएं।

– बिजेंद्र जांगरा ने सुझाव दिया- “देशभर में प्लास्टिक बैग पर बैन लगाएं।”

– आरुणि त्रिवेदी ने कहा – “मैं दो सुझाव देना चाहता हूं। पहला, अपनी स्पीच कृपया 30 मिनट के अंदर खत्म कर लें तो अच्छा होगा। दूसरा, शहीद जवानों को देश में पूरा सम्मान मिले।”

– नवरंग लाल बोले- “फैमिली प्लानिंग के लिए मोटिवेशन स्कीम लाएं। इसे स्वच्छ भारत अभियान की तरह पॉपुलर किया जाना चाहिए।”

– जय ने कहा कि घाटी में तनाव पर सबका ध्यान है। अगर अच्छा हो कि पीएम अपनी स्पीच में जम्मू-कश्मीर के लिए घोषित 80 हजार करोड के पैकेज की डिटेल में जानकारी दें।

– एक शख्स ने कहा- ” मैं पीएम की सेहत को लेकर फिक्रमंद हैं। पीएम ज्यादा मेहनत न किया करें, क्योंकि टीवी पर चेहरा थका हुआ दिखता है।

“आदित्य दीवान ने सफाई कर्मचारियों को सफाई सैनिक कहने की बात रखी।

-करोड़पति सांसद अपनी सैलरी छोड़ें

– नितिन निगम ने सुझाव दिया- “यदि कोई शख्स कार चलाते समय सड़क पर थूकता है तो उस पर कुछ कार्रवाई की जानी चाहिए।”

– कमलेश राम ने कहा- ” मोदी जी आप महंगाई कम करने के लिए स्टेप उठाएं। आम आदमी जानना चाहता है कि महंगाई दर कब 2 से फीसदी होगी।”

– महेश कवडे चाहते हैं, पीएम ऑर्गन डोनेशन पर कुछ बोलें। भविष्य में इसकी जरूरत बढ़ेगी। इसलिए कानूनी में सख्ती कम हो।”

– राजन सोनी ने करोड़पति सांसदों की सैलरी पर कहा- “करोड़पति सांसदों को अपनी सैलरी छोड़ देनी चाहिए। इस बारे में कोई एलान लाल किले से होना चाहिए।”

पांच साल की बच्ची का सुझाव अनुष्का रुद्रावर ने लिखा, “हेलो सर में अपने पापा के आईडी से मेल भेज रही हूं” “मेरा सुझाव उस प्रोजेक्ट को लेकर है, जिस पर हमारे पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम ने पहल की थी।”

– विकास राय ने सलाह दी है कि उन्हें इस स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की जगह कश्मीर जाकर तिरंगा फरहाना चाहिए.

मेरे विचार से कुछ करेंगें तभी देश बदलेगा…प्रोफाईल पिक्चर या स्वतंत्रता दिवस के संदेश भेजने से कोई बदलाव नही आएगा. चुपचाप बस खुद कुछ अच्छा काम करते रहें अपना देश के प्रति फर्ज समझे… बदलाव जरुर आएगा !!

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!

स्वतंत्रता दिवस भाषण के लिए PM मोदी ने मांगे जनता से सुझाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस पर दिए जाने वाले अपने भाषण के लिए जनता से सुझाव मांगे हैं। read more at www.punjabkesari.in

वैसे आपके क्या विचार होते जरुर सांझा कीजिए …

August 12, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

हार्दिक शुभकामनाएं – ओडियो

टैटू गुदवाना और रक्तदान
Monica Gupta

Monica Gupta

https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/08/audio-dil-se-by-monica-gupta-.wav

क्लिक कीजिए और सुनिए  दो मिनट का मजेदार ऑडियो

हार्दिक शुभकामनाएं – ओडियो Audio

मैं अपनी सहेली मणि के घर गई तो वो उलझी हुई थी लिस्ट बनाने में बोली कि फैस्टिवल आने वाले हैं पहले से ही शुभकामनाएं देने लेने की लिस्ट बनी हो तो अच्छा रहता है मैने उसे कहा कि अरे इसमें इतना टेंशन वाली क्या बात है लिस्ट में चार केटेगिरी बनाओ   1 धक्के से 2 मजबूरी से 3 जरुरी से 4 दिल से

धक्के से जैसा कि नाम से पता चलता है कि हमें धक्के से शुभकामनाएं देनी पडती जैसे कि मकान मालिक वो  हमे जरा भी अच्छा नही लगते  कभी पानी तो कभी पार्किंग के लिए तंग करके रखते है पर धक्के से विश करना ही पडता है

अब आती है मजबूरी से. मजबूरी केटेगिरी में वो लोग आते हैं जो हमे भाव नही देते पर हमारा उनके बिना काम नही चलता जिन से हमे  काम निकलवाना है, पैमैंट निकलवानी है जैसाकि पत्रिका के सम्पादक .. भले ही हमारी सम्पादक से जान पहचान हो ना हो पर शुभकामनाएं भेजेगे अरे भई आर्टिकल भी  तो छपवाने है कि नही जरुर.

अब बारी आती है जरुरी से की. और जरुरी है वो  लोग जो जाने अंजाने सारे साल किसी ना किसी रुप मे हमारे काम आते हैं जैसे कि डाक्टर, बैंक मे काम करने वाले या बच्चो की ट्यूशन सर या क्लास टीचर क्योकि सारे साल उन्होने ही तो ख्याल रखना है बच्चों को अच्छे marks  मे.

अब बात आती है दिल से की. जिसमे है हमारा घर परिवार हमारे प्यारे दोस्त जो हमेशा हमारे साथ दिल से जुडे रहतें हैं हमारी एक स्माईल smile  से हमारे दर्द को महसूस कर लेते हैं और बिना लिखे हमारे शब्द समझ जाते हैं वटस अप पर हमारे लास्ट सीन last seen को देखते हैं और हमारी डीपी पर thumbs up  हमारा हौंसला बढाते हैं.

वैसे सोशल मीडिया भी अच्छा माध्यम है अपनी शुभकामनाएं देने का… बस वोल पर शुभकामनाएं लिख दो.. फोन का  डाक का खर्चा  भी बचेगा …वैसे .आपने तो लिस्ट बना ली होगी अगर नही बनाई तो बना लीजिए और सबसे ज्यादा अहमियत दिल से वाली केटीगिरी को दीजिए .. कल फिर मिलूगी एक और नई केटेगिरी ohh  मेरा मतलब topic  के साथ तब तक

अपना ख्याल रखिए खुश रहिए बाय बाय…. फिलहाल आपको हार्दिक शुभकामनाएं दिल से

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 96
  • 97
  • 98
  • 99
  • 100
  • …
  • 235
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved