कुष्मांडा माता – देवी दुर्गा का चौथा स्वरुप हैं नवरात्र के चौथे दिन देवी को कुष्मांडा के रूप में पूजा जाता है अपने उदर से अंड अर्थात् ब्रह्मांड को उत्पन्न करने के कारण इन्हें कुष्मांडा देवी के नाम से पुकारा जाता है।
कुष्मांडा माता – देवी दुर्गा का चौथा स्वरुप
मां कूष्मांडा कुष्मांडा माता – देवी दुर्गा का चौथा स्वरुप हैं और माना जाता है कि जब सृष्टि का अस्तित्व नहीं था, तब इन्हीं देवी ने ब्रह्मांड की रचना की थी। देवी कूष्माण्डा इस चराचार जगत की अधिष्ठात्री हैं.अतः ये ही सृष्टि की आदि-स्वरूपा, आदिशक्ति हैं।
जय माता दी कूष्मांडा देवी
कुष्मांडा माता – देवी दुर्गा का चौथा स्वरुप मां कुष्मांडा का निवास सूर्यमंडल के भीतर के लोक में है। वहाँ निवास कर सकने की क्षमता और शक्ति केवल इन्हीं में है। इनके शरीर की कांति और प्रभा भी सूर्य के समान ही दैदीप्यमान हैं और इनके तेज और प्रकाश से दसों दिशाएँ प्रकाशित हो रही हैं। माँ की आठ भुजाएँ हैं इसलिए मां अष्टभुजा देवी के नाम से भी जानी जाती हैं। इनके सात हाथों में कमंडल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र तथा गदा और आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जपमाला है। इनका वाहन सिंह है।
माँ कुष्मांडा की उपासना से भक्तों के समस्त रोग और दुख मिट जाते हैं। इनकी भक्ति से आयु, यश, बल और आरोग्य की वृद्धि होती है। माँ कूष्माण्डा सेवा और भक्ति से प्रसन्न होने वाली हैं।अगर मनुष्य सच्चे हृदय से इनका शरणागत बन जाए तो फिर उसे अत्यन्त सुगमता से परम पद की प्राप्ति हो सकती है।
कुष्मांडा हे माँ! सर्वत्र विराजमान और कूष्माण्डा के रूप में प्रसिद्ध अम्बे, आपको मेरा बार-बार प्रणाम है
या देवी सर्वभूतेषु माँ कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
नवरात्रि पूजा – माता के नौ रुप – Monica Gupta
जय माता की. नवरात्रि पूजा – आईए ऑडियो सुने या पढे . मां दुर्गा के नौ रूप कौन कौन से हैं और माँ के अस्त्र-शास्त्र क्या हैं और उनका वाहन कौन सा है.जय माता दी. read more at monicagupta.info
नवरात्रि शुरु हो गए हैं और ये 10 अक्टूबर तक चलेंगे. मैने पढा कि इस बार प्रतिपदा तिथि दो दिन होने के कारण नवरात्रे नौ दिन की बजाय 10 दिन रहेंगे। ज्यादा समझ तो नही आया बस यही समझ आया कि ये महासंयोग 18 साल बाद बन रहा है तो सुनकर अच्छा लगा. ये भी समझ नही आया कि दो दिन माता शैल पुत्री का पूजन होगा … खैर जो भी है जिंदगी में और हमारे खान पान में बदलाव लेकर आते हैं त्योहार ..एक बदलाव मैने भी किया अपने ब्लॉग पर नवरात्रि की यानि देवी मां की कहानियां ऑडियों video रुप में पोस्ट कर रही हूं …हर ऑडियो video दो से तीन मिनट की होगी … अगर आप पढना चाहे तो पढ सकते हैं और सुनना चाहे तो सुन भी सकते हैं
1. अक्तूबर शनिवार – प्रतिपदा (देवी शैलपुत्री) 2. अक्तूबर रविवार – प्रतिपदा (देवी शैलपुत्री)
3. अक्तूबर सोमवार – द्वितीया (देवी ब्रह्मचारिणी) 4. अक्तूबर मंगलवार – तृतीया (देवी चन्द्रघंटा)
5. अक्तूबर बुधवार – चतुर्थी (देवी कूष्मांडा) 6. अक्तूबर बृहस्पतिवार – पंचमी (माता स्कंदमाता)
7. अक्तूबर शुक्रवार – षष्ठी (मां कात्यायनी) 8. अक्तूबर शनिवार – सप्तमी (मां कालरात्रि)
9. अक्तूबर रविवार – अष्टमी (मां महागौरी) 10. अक्तूबर सोमवार – नवमी (देवी सिद्धदात्री)
11. अक्तूबर मंगलवार –दशहरा।
नवरात्रों की कहानियाँ, नवरात्री २०१७, नवरात्री स्पेशल, नवरात्रि पूजा, नवरात्रि २०१७, नवरात्रों की पूजा, mata ka mandir, navratri 2017, durga pooja, जय माता दी, शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघंटा, कूष्माण्डा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री, nine forms of durga in hindi, नवरात्रि पूजन, नवरात्रि में दुर्गा पूजा, यह हैं नवदुर्गा के नौ रूप, maa durga ke 9 roop, nav durga names in hindi, navratri katha in hindi, navratri katha, navratri vrat katha in hindi, durga navratri vrat katha in hindi, navratri stories, navratri ki katha, durga vrat katha hindi, navratri vrat ki kahani, chaitra navratri 2017, devi maa, druga maa

Leave a Reply