Loving Yourself – अपने आप से प्यार करें – Benefits of Loving Yourself – Learn to Love Yourself – How to Love Yourself What happens when You Love Yourself – अपने आप को प्यार करें – कई बार अपनी कुछ वीडियो में मैं बोलती हूं कि अपना ख्याल रखिए… अपने लिए समय निकालिए.. तो कुछ एक कमेंट्स आए की अपना ख्याल रखें इसका क्या मतलब हुआ… क्या इसका कोई फायदा भी होता है… तो मैंने जवाब दिया था कि बिल्कुल फायदा होता है फिर मुझे लगा ये बात आप सभी से भी शेयर करनी चाहिए कि खुद का ख्याल रख कर क्या फायदा होता है… देखिए खुद का ख्याल रखना यानि खुद से प्यार करना …
Loving Yourself – अपने आप से प्यार करें –
मैं आपको इसके जरुर 7 फायदे बता रही हूं…
1. खुद के बॉस होते हैं… किसी की बातो में नही आते किसी ने कहा तो वैसा करना है… ऐसा करना है.. अगर कोई बात सही नही लगी तो न कहना जानते हैं.. खुद पता होता है सही गलत क्या है.. कुछ ऐसा काम नही करते जिससे शर्म महसूस हो या सिर झुके… Respect ful life जीते हैं…
2. कभी अकेलापन नही महसूस करते… अकेले पन को enjoy करते हैं.. जब भी कभी अकेले होते हैं तो ये नही कि बोर हो रहा हू क्या करु… उन्हें पता है कि उस समय मे क्या करना है… चाहे घूमना हो, मूवी देखना हो, शापिंग करना हो… अपने आप से बात करेंगें, लिखेगें.. जो भी शौक है वो करेगें.. बोर नही होते..
3. आत्मविश्वास की भावना आ जाती है.. जो लोग खुद का ख्याल रखते हैं.. खुद से प्यार करते हैं. उनमे एक अलग तरह का आत्मविश्वास आ जाता है.. भय नही रहता… जब सारी दुनिया ये बोलती है कि तुमसे नही होगा तो अंदर से आवाज आती है कि कर के तो देख लो हो जाएगा… तुम कर सकते हो… फिर वो उसी को फोलो करते हैं… और सफल भी होते है…
4. Boundaries Set कर लेते हैं और उस पर Stick भी रहते हैं… इसमे अलग अलग उदाहरण हो सकते हैं.. मैं एक student का लेती हूं कि वो खुद का सबसे अच्छा दोस्त है खुद का ख्याल रखता है तो उसने मन बना रखा है कि कॉलिज के बाद सीधा घर जाएगा.. दोस्तों के साथ मटरगश्ती नही करेगा… क्योकि उसे पता है वो टाईम वेस्ट है उन का कोई फ्यूचर नही… और वो उस पर Stick भी रहता है…
5. Maturity आ जाती है… in direct way वे में वो समझदार हो जाता है… आप देखिए किसी बात का कोई लालच उसे आकर्षित नही करता… सोच समझ कर कदम बढाता है तो समझदार ही कहलाएगा ना… इंसान तब समझदार नहीं होता जब वो बड़ी बड़ी बातें करने लगे, बल्कि समझदार तब होता है जब वो छोटी छोटी बातें समझने लगे.. वो वाली समझदारी आ जाती है..
6. बुरी आदतों से छुटकारा मिल जाता है… जब हम किसी अपने की केयर करते हैं तो उसे कुछ बातों से दूर रहने के लिए कहते हैं वो इसलिए कि वो चीजे उसकी सेहत के लिए अच्छी नही… जब खुद का ही ख्याल रखेंगें खुद से ही प्यार करेंगें तो इस बात का उसे तो पता ही होगा तो क्या होगा.. वो ऐसी बुरी आदतों से दूर ही रहेगा… उसे पता होगा कि नशा कितना नुकसान दायक है
7. खुश रहते है…
अब देखिए इतने सारी बातें होगी तो क्या वो नेगेटिव होगा? क्या वो उदास होगा.. खुश ही होगा.. और वो खुशी उसके अंदर से आएगी… कोई दिखावा नही होगा…
उनकी जिंदगी का सीधा सा फंडा होता है वो जानते हैं कि
ज़िन्दगी में गम हैं, गम में दर्द हैं, दर्द में मजा हैं, और मैं मजे में हूँ….
Loving Yourself – अपने आप से प्यार करें – Benefits of Loving Yourself
Leave a Reply