गूगल सर्च और कार्टून
गूगल सर्च और कार्टून
आज गूगल सर्च मे मेरे बनाए कुछ दिखाई दिए. बहुत अच्छा लगा …
Google Trends
GOOGLE DOODLE
GOOGLE DOODLE
जहां नेट हमारा भरपूर मनोरंजन करता है वही गूगल डूडल भी हमेशा प्रभावित करता है. आज भी यही कुछ देखने को मिला.GOOGLE DOODLE में
गूगल के स्थापना दिवस 4 सितंबर से महज दो दिन पहले गूगल ने इस नए LOGO को अपने होमपेज पर एक डूडल के तौर पर लगाया है। गूगल की स्थापना चार सितंबर 1998 को लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने की थी। बीते 17 सालों में गूगल ने कई सेवाओं को शुरू किया जिनमें जीमेल, यूट्यूब, गूगल मैप्स और एंड्रॉइड चर्चित हैं।
LOGO of Google
ये वाला गूगल डूडल भी बहुत प्रभावित करता है .इसमे LOGO क्लिक करने पर डूडल की शक्ल में एक हाथ आता है जो गूगल के पुराने लोगो को मिटाता है और फिर मोम के रंगों से गूगल का नया LOGO बनाता है जो बाद में पूर्ण रूप से नए लोगो के रूप में दिखता है। नए लोगो में मुख्यतौर पर गूगल के दोनों ‘जी’ में सर्वाधिक बदलाव नजर आता है जो बाद में सम्मिलित होकर अंग्रेजी के बड़े ‘जी’ के रूप में बदल जाता है। इस नए लोगो में भी गूगल के मूल चार रंगों को ही रखा गया है।
इससे पहले गूगल ने वर्ष 1999 में अपने लोगो में महत्वपूर्ण बदलाव किया था। तब इसने एक उभार वाला (थ्रीडी लुक) लोगो बनाया था जिसमें पीछे उसकी परछाई थी। इसके बाद वर्ष 2010 में इसी लोगो के पीछे की परछाई हटाई गई थी और दो साल पहले सितंबर 2013 में यह लोगो उभार वाले लोगो से बदलकर सपाट (फ्लैट) लोगो हो गया था। कई बार बदले जाने के बावजूद गूगल के लोगो में अंग्रेजी के वर्ण का प्रकार नहीं बदला था लेकिन इस बार नए लोगो में अंग्रेजी के अक्षरों का प्रकार बदल गया है।
GOOGLE DOODLE
गूगल के आधिकारिक ब्लॉग पर लिखा है, ‘पिछले 17 सालों में गूगल बहुत बदला है। एक समय ऐसा होता था जब केवल डेस्कटॉप पर गूगल इस्तेमाल किया जाता था लेकिन आजकल लोग मोबाइल फोन, टीवी, घड़ी, कार के डैशबोर्ड से लेकर डेस्कटॉप तक पर गूगल की सेवाओं का प्रयोग कर रहे हैं।’ ब्लॉग पर लिखा है कि यह नया लोगो न सिर्फ आपको आभास कराएगा कि आप गूगल का प्रयोग कर रहे हैं बल्कि यह भी बताएगा कि गूगल आपके लिए काम कर रहा है। गूगल ने सर्चबार में दिखने वाले माइक को भी रंगीन बना दिया है और गूगल का यह नया लोगो जल्द ही उसकी सभी सेवाओं पर नजर आने लगेगा।
https://www.google.com/doodles/
आप भी जरुर देखिएगा GOOGLE DOODLE
दीदी की चिठ्ठी
दीदी की चिठ्ठी
दैनिक नवज्योति , जयपुर से दीदी की चिठ्ठी
हैलो नन्हें दोस्तो,
कैसे हो! पता है मैं दो दिन पहले सागर के घर गई. बहुत प्यारा और खूबसूरत घर है उसका. एक से एक बढ कर कीमती और आलीशान चीजो से घर सजाया हुआ था.पर अचानक मेरा ध्यान गया बैठक मे लगे कैलेंडर पर. अब तो साल 2013 शुरु हो गया है और उसका भी दूसरा महीना चल रहा है पर सागर के घर 2012 का ही कैलेंडर शोभा बढा रहा था. जरा भी अच्छा नही लगा देख कर. बल्कि कुछ बच्चो के घर मे दीवार घडी टंगी होती है और वो भी बंद. अब जिस घर मे समय की ही कद्र नही होगी तो वो सफल कैसे होंगे.जिंदगी मे आगे बढने के लिए समय की कद्र करनी बहुत जरुरी है क्योकि अगर हम समय की कद्र नही करेगें तो वो हमारी कद्र किसलिए करेगा. सागर ने तो मेरी बात समझ आकर अपने घर का कैलेंडर बदल लिया और कुछ बच्चो ने दीवार घडी मे नया सैल डाल कर उसे भी सही कर दिया पर क्या आपने भी ठीक कर लिया. अगर आपके घर ऐसा नही है तो बहुत खुशी की बात है और अगर ऐसा है तो इंतजार किस बात का उसे तुरंत ठीक कर लीजिए. और वैसे भी कहते हैं ना कि “इंतजार करने वालो को उतना ही मिलता है जितना कोशिश करने वाले छोड देते हैं.”
आपकी दीदी
मोनिका गुप्ता