Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for मोनिका गुप्ता

March 28, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

टी20 वर्ल्ड कप क्रिकेट और विराट कोहली

match cartoon by monica gupta

टी20 वर्ल्ड कप क्रिकेट और विराट कोहली

 

मैच

(तस्वीर गूगल से सा आभार )

जब हमनें मैदान मार लिया ….

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफ़ाइनल की दौड़ के लिए मैच मोहाली में खेला जा रहा था ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया.

ऑस्ट्रेलिया की मज़बूत टीम कहलाती है इसलिए  बहुत सारी शंका लिए मैच देखना शुरु किया  जैसे जैसे आस्ट्रेलिया की टीम  चौके छ्क्के लगा रही थी.. भारत की जीत की उम्मीदे कम होनी शुरु हो गई. कभी वटस अप तो कभी मैसेज तो कभी फोन पर बाते होनी लगी कि क्या होगा …कोई कहता भारत ही जीतेगा तो कोई कह रहा था पता नही वैसे मुश्किल है भारत का जीतना, कोई कहता देखो… !!

match cartoon by monica gupta

 

कोई भगवान को याद कर रहा था तो कोई किसी को … पर और लोगों की तरह मुझे तो यही लग रहा था कि ये हमारा भारत देश है और मुझे इस पर पूरा विश्वास है कि ये ही जीतने वाला है !!! खैर भारत खेलने आया और जैसे जैसे मैच आगे बढने लगा  टीम  धीरे धीरे छाने लगी.. !!

एक एक बॉल पर जान लगा दी… !! जो उम्मीद आरम्भ में कम हो गई थी वो जागने लगी और जो मैदान में उन्होने खिलाडियों का मनोबल बढाना शुरु कर दिया और हम जैसे  जो  टीवी देख रहे थे उन्होनें  भी टीवी पर  खिलाडियों को  गाईड करना शुरु कर दिया … अरे ये क्या किया… बॉल ऐसे मारनी थी … अरे युवी को मैदान से चले जाना चाहिए वो भाग नही पा रहा … !!अपने अपने अंदाज से  अपने कमरे से ही चिल्लाना  शुरु कर दिया … !!

देखते ही देखते हमने मैदान मार लिया और अब आ गए हैं सैमी फाईनल में …

भारत 6 विकेट से जीता और देखते ही देखते  देर रात 11 बजे से टवीटर, फेसबुक, गूगल प्लस भर गया जीत की खुशी से… सब अपने अपने तरीके से जीत का  इजहार कर रहे थे…

जहां युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने  मिड डे अखबार को दिए अपने इंटरव्यू में युवराज के साथ अन्यायपूर्ण रवैए के लिए एक बार फिर धोनी पर हमला बोला. वही कुछ मजेदार कमेंटस भी पढने को मिले जैसा कि एक मैसेज आया कि

आस्ट्रेलिया वालो को पता नहीं है कि हम इंडिया वाले चाहे कितना भी टारगेट हो मार्च में पूरा कर ही देते है

एक ने लिखा – शर्मा, धवन और रैना के आऊट होने के बाद ही मैच शुरु होता है वो तो बस भूमि पूजन करने आते हैं

किसी ने लिखा  कि टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की रैंकिंग नंबर वन है लेकिन वो टी20 कप कभी नहीं जीते हैं.

एक ने लिखा – पत्रकार धोनी से पूछ रहे हैं कि विश्वकप के लिए आप क्या तैयारी कर रहे हैं

धोनी – तैयारी  बस इस बात की कर रहे हैं कि अनुष्का और विराट का राजीनामा न हो जाए.

वही एक ने लिखा पता नही रैना, रोहित और धवन मैच में क्यों हैं इनकी जगह दूसरों को मौका मिलना चाहिए.

एक ने लिखा हारा हुआ मैच कोई कोहली से जीतना सीखे… मुझे याद नही कभी सचिन ने हारा मैच जितवाया हो

.कोई बधाई दे रहा था तो कोई विश्व कप की जीत के लिए जुट जाओ का संदेश…

 

BBC

वरिष्ठ खेल पत्रकार प्रदीप मैगज़ीन ने बीबीसी के आदेश कुमार गुप्त से बात करते हुए चार अहम कारण गिनाए.

1. विराट कोहली: दोनों टीमों के बीच सबसे बड़ा फ़र्क साबित हुए विराट कोहली. जिस तरह से उन्होंने परिस्थिति को समझा, विकेट को भांपा और फिर बैटिंग की, उसके कारण उन्हें क्रिकेट इतिहास के बड़े खिलाड़ियों में शुमार किया जाएगा.

2. रनिंग बिटवीन द विकेट: युवराज सिंह बैटिंग करते हुए चोटिल हो गए. उनसे भागा नहीं जा रहा था.

ऐसे में उनका आउट होना भारतीय टीम के लिए वरदान साबित हुआ. उनके आउट होते ही कप्तान धोनी क्रीज़ पर आए और उन्होंने ज़बरदस्त रनिंग बिटवीन द विकेट की. Via bbc.com

 

मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वाटसन ने भी माना कि भारत को भारत में हराना बेहद कड़ी चुनौती है,  कुल मिलाकर बधाई की असली पात्र पूरी टीम है और खास तौर पर धोनी और विराट कोहली जिन्होनें बेहद संयम, धैर्य और आत्मविश्वास से पारी खेली और भारत को सैमी फाईनल तक ले आए और जाने अंजाने एक संदेश भी दिया कि सामना करों सकारात्मक सोचो और अंत तक लडो… !!

ढेर सारी शुभकामनाएं  भारतीय क्रिकेट टीम को ….

March 27, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

हमारा जीवन और छोटी छोटी बातें

 जिंदगी जिंदादिली का नाम है

हमारा जीवन और छोटी छोटी बातें अक्सर खुल्ले पैसे नही होते तो दुकानदार टॉफी थमा देते है पर यहां कुछ और ही चक्कर हुआ … क्या आप बाजार जा रहे है … !! अरे !! मैने तो इसलिए पूछा कि अगर जा रहे हैं तो खुल्ले पैसे ( change)  साथ ले कर जाईएगा कभी मणि की तरह … !!

हमारा जीवन और छोटी छोटी बातें

ओह मणि के साथ आज सुबह क्या हुआ ये तो बताया ही नही… मणि गुस्से में  घर आई और बोली क्या मैं तुझे अमरुद बेचने वाली लगती हूं … !! मुझे समझ नही आया पर उसका गुस्से मे मासूम चेहरा इतना प्यारा लग रहा था कि मुझे हंसी आ गई.. इस पर उसका और नाराज होना स्वाभाविक था …

मैनॆ अपनी हंसी पर कंट्रोल करते हुए पूछा तो उसने बताया कि वो आज मार्किट गई थी. रास्ते में अमरुद की रेहडी खडी थी बहुत हरे हरे और कच्चे थे अमरुद… उसने किलो ले लिए अब उस आदमी के पास छुट्टे पैसे नही थे. उसने  एक मिनट रुकने को बोला और सामने पैसे खुल्ले कराने चला गया.

इसी बीच अमरुद लेने एक दो लोग और आ गए और उससे ही दुकानदार समझ कर भाव पूछ्ने लगे तो उसने चिढ कर कहा कि उसे नही पता वो खुद लेने आई है … !!

smily photo

 

हे भगवान !! आज पता नही क्या हुआ मेरी हंसी रुक ही नही रही थी… आज तो पक्का ही लडाई होगी मेरी मणि से… मैने मन ही मन खुद को गुस्सा किया और संयत होकर पूछा … अरे … ऐसे कैसे हो सकता है … दिखा अमरुद कैसे है .. कितने के हैं?? … अब मणि मेरे से भी गुस्सा  होकर अपने घर जा रही थी … अब इससे पहले आपको भी कोई गलत न समझ ले इसलिए आप भी खुल्ले पैसे लेकर जाईएगा मार्किट  .. !!

ऐसा मोटापा आपको भी मुबारक हो

Subscribe to my channel for more  videos:
https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

हमारा जीवन और छोटी छोटी बातें के बारे में आपके विचारों का   स्वागत है…

March 25, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

ऐसा मोटापा आपको भी मुबारक हो

टैटू गुदवाना और रक्तदान

ऐसा मोटापा आपको भी मुबारक हो

Fat and weighing scale photo

https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/03/article-on-fat-is-good-by-monica-gupta.wav

क्लिक करिए और सुनिए कि मोटापा क्यो अच्छा है ..

 

मोटापा अच्छा है ..आप सोच रहे होंगे कि आज के समय में जहा सब slim trim होन चाह्ते है ऐसे मे मेरा कहना कि मोटा होना अच्छा है … गलत है पर जी नही बिल्कुल नही ..हैरान होने की कोई जरुरत नही क्योकि सही कहा है और इस  गारंटी के साथ कहा है  कि आप भी ऐसा मोटापा चाहेंगें ……..बस कृपया कमजोर दिल वाले  इसे न सुने तो बेहतर होगा हां तो मैं कह रही हू कि मोटा होने मे भी अलग ही मजा है अब माथे पर बल डाल कर या सिर खुजलाने की बजाय मेरी बात सुनिए.. ह हा हा

असल में, हुआ क्या कि थोडी देर पहले मणि  मूंग की दाल का हलवा बना कर लाई … जी नही वो शूगर फ्री से नही बना था. आप सोचते बहुत है जरा सोचना बंद करके मेरी बात सुनिए …

हां तो मैं कह रही थी कि मेरी सहेली मणि जो हलवा बना कर लाई वो हलवा बहुत ही टेस्टी था मैने खाते खाते जब उसे कहा कि मजा आ गया … मणि द ग्रेट का जवाब नही … !! तो वो बोली तू तो मुझे मोटा कर रही है … अरे !! मैने कहा कि हलवा तो मैं खा रही हूं मोटी तू कैसे हो रही है इस पर वो बोले कि हर बार, हर बात पर इतनी प्रशंसा करती है … तो मैं फूले नही समाती और फूल फूल कर कुप्पा हुए जा रही हूं.. …उसको कुछ काम था तो वो जल्दी घर चली गई और मैं सोचने लगी कि वाकई …

प्रशंसा करना एक टॉनिक ही तो है …जो उत्साह बढाता है, दिल में इतनी खुशी पैदा करता है कि सारा दिन गजब का उत्साह बना रहता है… और ऐसा महसूस होता है कि हम खुशी के मारे फूले जा रहे हैं .. हालाकिं ऐसा होता नही है और अच्छी बात ये भी है कि इसमें हमारा वजन नही बढता मात्र महसूस होता है ..!!   डाइट कंट्रोल

तो है ना मोटे होने का अलग ही मजा और यकीनन आप भी ऐसा मोटापा चाहेंगें !! है ना …!!  और रही बात के मैने लिखा कि कमजोर दिल वाले न पढे वो इसलिए कि किसी की प्रशंसा करना आसान नही है … बहुत मुश्किल होती है किसी से दो शब्द कहने में … हिम्मत चाहिए होती है किसी के बारे में कुछ अच्छा कहने के लिए … !! इसलिए आपका बडा और मजबूत दिल है तभी पढे  अन्यथा … प्रणाम 🙄

Fat and weighing scale photo

Photo by davidmulder61

Photo by massa’s nutriclub

Photo by massa’s nutriclub

March 23, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

# होली है – बुरा न मानो होली है

# होली है – बुरा न मानो होली है

# होली है – बुरा न मानो होली है

होली ने हमारे दिलों मे हौले से दस्तक दे दी है और हर कोई बडा हो या छोटा होली के रंग में रंगा झूम रहा है … वो अलग बात है कि इस बार यह कंफ्यूजन रहा संशय रहा कि होलिका दहन कब होगा और  अनुमान सरकारी छुट्टी और  ड्राई डे से लगाया गया  पर होली की खुमारी ही ऐसी है कि सब भूल कर गुझिया की खूश्बू में, मस्ती में होली खेलते नजर आते है…

सैमसन क्रिएशनस भी अपने अलग अलग कार्यक्रमों से सभी का मनोरंजन करता रहा है. होली का त्योहार भी बच्चों ने खूब मौज मस्ती के साथ मनाया. किसी ने कार्ड बनाना सीखाया तो किसी ने भगवान का नाम लेकर कार्यक्रम का श्री गणॆश किया किसी ने चुटकुला सुनाया तो किसी ने रंगारंग डांस दिखाया … कोई भी हो हर त्योहार हमें प्रिय है जिसे हम सभी मिल जुल कर मनाते है. आईए देखे मस्ती मौज से भरा कार्यक्रम होली है

 

 

https://youtu.be/jRlPwk7iMNg

 

बात बहुत ज्यादा पुरानी भी नही है जब हम इतने अदब वाले होते थे कि होली के मौके कब पर किसी  पर हंसना हो या तंग करना हो तो इस  बात को  ध्यान में रखते  हुए कि अगला बुरा न मान जाए इसलिए साथ ही साथ बोल देते बुरा न मानो होली है … पर आज हमारे समाज इतना कुछ धटित हो रहा है कि यह कहना कि बुरा न मानो … कहना अजीब सा लग रहा है

# होली है – बुरा न मानो होली है

कैसा लगा आपको ये रंगारंग कार्यक्र्म ..

जरुर बताईएगा

March 22, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

एक उपलब्धि ऐसी भी

एक उपलब्धि ऐसी भी

 

एक उपलब्धि ऐसी भी

स्कूली शिक्षा और उपलब्धि

परीक्षा समाप्त हुई और अब तैयारी है नई क्लास में जाने की. कुछ बच्चों के रिजल्ट आ गए और कुछ के आने वाले हैं. कोई खुश है तो कोई उदास है पर सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर नम्बर कम आए हैं तो ज्यादा उदास होने की जरुरत नही. नई क्लास में शुरुआत से ही आप खूब मेहनत करो, नियमित रहो और अगले साल नतीजा खूब अच्छा लाओ ..

aman3

वैसे नियमित रहने की बात  से मुझे अमन की याद आ गई. क्या ?? अमन  कौन ?? आप अमन मिढ्ढा को नही जानते. अरे !! चलिए कोई बात नही … मैं आपको अमन के बारे मे विस्तार से बताती हूं. अमन मिढ्ढा हरियाणा के सिरसा में रहते हैं सैंट जेवियर्स स्कूल में पढ रहे हैं और अभी दसवीं क्लास की परीक्षा दे रहे हैं. आपको पता है कि अमन की सबसे बडी खासियत क्या है !!!

अमन लगातार 6 साल से बिना छुट्टी लिए नियमित स्कूल जा रहे हैं… अरे ?? आप खडे क्यों हो गए ??? बैठ जाईए आराम से !! वैसे बात तो है ही हैरानी की…!!! जब मुझे पता चला था तो मैं भी हक्की बक्की रह गई थी … !! 6 साल !!! आज जहां हम बच्चे नए नए बहाने खोजते हैं sick leave हमारी जेब में हमेशा तैयार रहती है कि किस तरह स्कूल से छुट्टी करें पर वही अमन स्कूल जाने के बहाने खोजता है.

 

अमन ने बताया कि जब वो पांचवी क्लास के बाद  जब क्लास 6 में गए तब   महसूस किया  कि उन्होनें तो दो साल में एक भी छुट्टी नही ली. अमन की इस शानदार उपलब्धि देखते हुए स्कूल ने सम्मानित किया गया. जहां स्कूल के सभी टीचर बेहद प्रभावित थे वही कुछ बच्चे परेशान भी थे क्योकि उन्हें शायद कही न कही डर था कि अमन की इस नियमित उपलब्धि से कही उनके माता पिता भी उन्हें हर रोज स्कूल जाने के लिए टोकना न करना शुरु कर दें  इसलिए वो कई बार अमन से बोला करते कि अगर वो छुट्टी करेगा और स्कूल नही आएगा तो उसे फलां उपहार देंगें … पर अमन ने यह होने ही नही दिया और आज इस बात को 6 साल जी हां 6 साल हो गए हैं और अमन नियमित स्कूल जा रहा है उन्होनें एक भी छुट्टी नही की .

इस उपलब्धि के लिए स्कूल से तो सम्मानित हुए  ही हैं साथ ही साथ उनकी इस शानदार उपलब्धि पर जिला प्रशासन ने भी सम्मानित किया.

aman2

मुझसे बात करते हुए अमन ने विस्तार से बताया कि स्कूल उनका दूसरा घर है और उन्हें हर रोज स्कूल जाने में बहुत खुशी मिलती है. अमन अपनी मम्मी और अपने दादू को खासतौर पर इस बात का श्रेय देते हैं  कि वो हमेशा प्रोत्साहित करते रहे और 6 साल नियमित स्कूल जाते जाते कैसे बीत गए पता ही नही चला… !!

बातों बातों में अमन ने यह भी बताया कि शायद लगातार स्कूल जाने की वजह से  वो क्लास में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर रहा है. ओह !!  एक और उपलब्धि !!! वैसे लगातार चार साल प्रथम आना भी कोई कम उपलब्धि नही. मेरा विचार था कि जो बच्चा रोज स्कूल जाता हो. पढाई में प्रथम आता हो वो तो co curricular activities यानि सह पाठ्यक्रम गतिविधियां पर तो ध्यान दे ही नही पाता होगा. इस पर अमन ने  मुस्कुराते हुए बताया कि स्कूल की सांस्कृतिक गतिविधियों में वो अक्सर एंकरिग किया करता है और उसे क्रिकेट खेलना बेहद पसंद है.

aman

 

अमन का अभी 10 क्लास  बोर्ड का एक पेपर बाकी है मेरे पूछ्ने पर कि परीक्षा का डर लगता है उन्होनें  बताया कि बहुत डर लगता है कई बार ऐसा लगता है कि कुछ नही आता पता नही क्या होगा पर इस बार एक बहुत अच्छी बात हुई वो ये कि प्रधान मंत्री मोदी जी ने मन की बात मे परीक्षा की बात की थी जोकि बहुत काम आई क्योकि उन्होने बात को इस तरीके से कहा कि अब की बार परीक्षा का डर बहुत कम लगा…!!

इतने मे अमन की मम्मी रिम्पी मिढ्ढा अमन की पसंदीदा घी वाली परौंठी ले आई और अमन खाना खाकर पढाई में जुट गया.अमन की मम्मी ने बताया कि अमन की देखा देखी नमन अमन का छोटा भाई भी उसी के नक्शे कदम पर चल रहा है और वो भी नियमित रुप से बिना छुट्टी लिए स्कूल जा रहा है.

वाकई, अमन और नमन सभी बच्चों के लिए प्रेरणा हैं. अमन के माता पिता  और उसके दादा जी  बधाई के सच्चे हकदार  हैं… !

…अरे .. आप क्या सोचने लगे … नई क्लास में नए उत्साह और नई उम्मीदों को लेकर जाईए. नियमित रहिए और नियमित रुप से पढिए फिर देखिए उसका नतीजा इतना अच्छा आएगा इसका आप अंदाजा ही नही लगा सकते. वो कहते भी है ना कि आप हर उस काम को कर सकते हैं जिसे आप वाकई करना चाहते हैं.

ढेर सारी शुभकामनाएं !!!

March 21, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

न्यूज चैनल और मेरे मन की बात

हे भगवान

हे न्यूज चैनल

न्यूज चैनल और मेरे मन की बात

बात का बतंगड़ बनाते खबरिया चैनल और मेरे मन की बात

एक सामारोह में  जानकार की बिटिया अपनी मम्मी से बहुत बुरी तरह बत्तमीजी  से बात कर रही थी और उसकी मम्मी चेहरे पर स्माईल लिए यह दिखाने की कोशिश कर रही थी कि सब नार्मल है … कोई बात ही नही… !! आमतौर पर जब बच्चे ढंग से बात नही करते तो माता पिता उनका ढिंढोरा नही पीटते कि बच्चे ने क्या बोला … इधर उधर बुराईया नही करते फिरते अपने बच्चों की… वो बच्चे को प्यार से समझाते है और बताते है कि क्या सही और क्या गलत है …

ठीक उसी तरह मीडिया भी समाज में एक परिवार के समान ही है…!! बेशक, मीडिया का काम हमें हर बात से रुबरु करवाना है पर क्या बस इतना ही उसका कर्तव्य है … ( अगर सच भी दिखाए तो भी ठीक हैं … वो तो राजनीति के गुलाम बनें या टीआरपी या विज्ञापन के चक्कर मे पडे रहते हैं और खबरें बिखर जाती हैं )

उसकी भी कुछ जिम्मेदारी है समाज के प्रति या नही… उसका भी फर्ज होना चाहिए कि बजाय हर बात को बढा चढा कर दिखाने के, टीआरपी के चक्कर में बेसिर पैर की ब्रेकिंग न्यूज दिखाने के, जरा संयम से काम ले और खबर को इस एंगल से दिखाए कि माहौल में तनाव बढाने की बजाय दर्शक पर खबर का सकारात्मक असर पडे … !!

अक्सर हैरानी होती है जब खबर को न सिर्फ  लगाई बुझाई में बल्कि तोड मरोड् के बल्कि भडकाने में लगे रहते हैं और 24 घंटे चलने वाले चैनल में जब बहस करते हैं तो यह कह कर बहस खत्म हो जाती है कि समय खत्म हो गया … !! अरे भई !! 24 घंटे का चैनल है … जरा विज्ञापन कम कर दो … पर खबर को सार्थक तो बनाओं … एक घंटे की बहस का कोई हल तो निकालो !!! बुरा न मानना पर आज जिस माहौल में हमारा देश चला गया है उसकी कही न कही जिम्मेदारी चैनल की भी है… न्यूज हमारी जिंदगी में बहुत गहरा असर डालती है इसलिए भी यह बात कहनी जरुरी है… !!

इसलिए हे न्यूज चैनल वालो … अगर आपका चैनल वाकई संजीदा है, देश के प्रति अच्छी और सकारात्मक सोच रखता है  और  देश की दशा सुधारना चाहते हैं तो टीआरपी का लालच छोडना होगा..  आपको सुधरना होगा… खुद को राजनीति और नेताओं से दूर रखना होगा … खबर पर पैनी निगाह तो रखनी होगी पर दोनों पक्षों को भी दिखाना होगा ये नही कि बस एक ही पक्ष की राय लेकर न्यूज की इति श्री कर ली जाए…आज समाज के एक अभिन्न अंग हो… चौथे स्तम्भ हो और इसका मतलब आप शायद भली प्रकार जानते हो.  आपकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है बचकानी हरकते छोड कर गम्भीरता से अपना कार्य अंजाम दें

बुरा न मानिएगा पर आपके कंधों पर एक बहुत बडी जिम्मेदारी है और उसे निभाना होगा … अन्यथा इस दिशा में हमारा देश जा रहा है ….. !!! बस … बाकि आप खुद समझदार  हैं…

(कुछ दिनों से न्यूज चैनल पर देश के हालात देख कर मन परेशान सा है इसलिए यह सब लिखने पर मजबूर हुआ… )

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 11
  • 12
  • 13
  • 14
  • 15
  • …
  • 111
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved