Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for मोनिका गुप्ता

December 16, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

रक्तदान महादान-रक्तदान की महत्ता

make a wish

 

रक्तदान महादान-रक्तदान की महत्ता

बेशक, रक्तदान महादान है और हम मे से बहुत लोग  इसकी महत्ता समझते हैं और दिन रात इस क्षेत्र में काम करते जा रहे हैं. कुछ रक्तदान करके कुछ दूसरो को प्रेरित करके तो  कुछ रक्त का बहुत मेहनत से बंदोबस्त करवाते हैं ताकि अनमोल जिंदगियां बचाई जा सकें तो  कुछ मरीजो की इच्छा पूरी करके उन मे जीने की नई भावना जगाते है.  आज सुबह एक खबर टीवी पर देखी तो खुशी से आखॆ नम हो गई. आठ साल का बच्चा जोकि दूसरी क्लास में पढता है उसे थैलीसीमिया है और मेक ए विश फाउंडेशन संस्था ने उसे हैदराबाद का  एक दिन का पुलिस कमिशनर बनाया.

इस तरह के प्रयास यकीनन काबिले तारीफ है और ऐसे होते रहने चाहिए  मन खुश हुआ ही था कि तभी दैनिक भास्कर (सिरसा) में एक खबर पर नजर पढी कि सरकारी अस्पताल में  ब्लड बैंक में फोन ही नही … जरुरत पडने पर बैंक ही जाना पडता है जबकि हमारा सिरसा  तो रक्तदान में अलग मिसाल कायम कर चुका है लिम्का ही नही बल्कि गिनीज वर्ड बुक आफ रिकार्ड में नाम है  और यहां ढेरों स्वैच्छिक रक्तदाता हैं और रक्तदान के प्रति जबरदस्त जज्बा देखने को मिलता है पर इस तरह की खबरे यकीनन मनोबल कम कर देती हैं…!! हालाकि खबर में यह भी बताया गया कि मोबाईल नम्बर भी है पर फिर भी रक्त के लिए अस्पताल ही आना पडता है.

छोटी मोटी बाधाए हटा कर ,रक्तदान के क्षेत्र में हम सभी को मिल जुल कर लगातार सार्थक प्रयास  करने होंगें चाहे वो आम आदमी हो या सरकारी तंत्र …  तभी रक्त की कमी को खत्म कर पाएगें  .. अन्यथा …!!!

 

sirsa blood phone

रक्तदान महादान-रक्तदान की महत्ता

December 16, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

Audio Storytelling- kids story -Princess

Audio Storytelling- kids story -Princess

 

बाल कहानी  मैं हूं राजकुमारी मणि

https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2015/12/story-Mani-by-monica-gupta.wav

मैं हूं राजकुमारी मणि

मुझे बच्चों की कहानियां लिखने का बेहद शौक रहा है. बच्चों की कहानियां लिख कर खुद भी मन बच्चा ही बन जाता है. आज आप सुनिए मेरी लिखी बाल कहानी मैं हूं राजकुमारी मणि और जरुर बताना कि कहानी कैसी लगी.

Audio Storytelling- kids story -Princess मैं हूं मणि -मोनिका गुप्ता

 

December 15, 2015 By Monica Gupta 3 Comments

How to start a blog and make money

how-to-start-a-blog-and-make-money

How to start a blog and make money

घर बैठे ऑनलाइन कमाई

अगर हम गूगल सर्च करें कि घर बैठे नेट पर कैसे पैसा कमाए How to start a blog and make money तो लाईन लग जाती है ये बताने की कि क्या क्या साधन हैं और कैसा घर बैठे कमाई की जा सकती है कोई कहेगा ,लेखन, कोई यू ट्यूब,कोई गूगल तो कोई कुछ…

निसन्देह, बहुत माध्यम हैं और तरीके भी बहुत. थोडा बहुत मैने भी सर्च किया क्योकि मैं बहुत ऐसी महिलाओं को जानती हूं जो पढी लिखी हैं पर शादी के घर ही सम्भाल रही हैं पर मन मे कुछ होता है कि खाली समय में किस तरह से समय का सदुपयोग किया जाए. पर राह नही मिलती और और उनके अनुभव उनके शौक कही गुम होकर रह जाते हैं …

घर बैठे कमाई की बात करें तो मुझे तो भई ब्लागिंग का तरीका सबसे बेहतर लगा. क्रिएटिविटी की क़्रिएटिविटी और कमाई की कमाई …इसके इलावा भी मैने और सोचा और सोच तो मन में विचार आते ही गए.

blogging income photo

Photo by stevendepolo

Blogs for women

जैसाकि मैं अगर आपसे पूछू कि ब्लॉग बनाने या ब्लागिंग के क्या फायदे हैं तो आप में से ज्यादातर पुरुष कहेंगें अरे छोडो .. कुछ नही है … सब फालतू का है …पत्नी को घर ही सम्भालने दो पर जब महिलाओ की बात आती है तो कहेंगें कि महिलाओं को आगे आना चाहिए … अरे भई क्या पत्नी महिला नही है .. क्या उसे आगे आने का कोई हक नही … ये बात सही है कि घर की देखभाल बहुत जरुरी है बच्चों की परवरिश बेहद जरुरी है पर जब खाली समय मिले तो घर बैठे कमाई करने मे क्या हर्ज है … नही होना चाहिए .. है ना … तो मैं बात कर रही हूं कि ब्लाग लिखने या ब्लागिंग के क्या फायदे हैं तो  आपका जवाब होगा व्यस्त रहेगीं और कमाई का साधन बनेगा और क्या … !!! पर पर पर ठहरिए !!!जितना मैने महसूस किया तो ब्लाग बनाने के फायदे आते ही चले गए … जैसाकि….

ब्लॉग लिखना शुरु करेंगें तो यकीनन रचनात्मकता पैदा होगी.  नेट पर नई नई बाते पढने और सीखने को मिलेगी. अपने दायरे से बाहर आएगें  तो यकीनन आत्मविश्वास बढेगाइतना ही नही ब्लॉग लिखेंगें तो आप व्यस्त रहेगें अक्सर खाली मन शैतान का घर होता है तो कुछ लगे रहेंगें तो दिल में मन में बे फालतू के विचार नही आएगें अच्छे विचार आएगें तो अच्छा ही लिखा जाएगा …यानि सोच कुछ सकारात्मक लिखने की रहेगी नकारात्मकता यानि मेरी जिंदगी किस काम की मैं तो मर ही जाऊं आदि आदि जैसी नेगेटिव बातें  खत्म हो जाएगी एक बार ब्लॉग लिखना शुरु करेंगें तो आप अपने विचार और ज्ञान दुनिया भर में सांझा कर सकते हैं.

और इस बात का हम आईडिया ही नही लगा सकते कि हमारे लेखन से किसी को कितनी मदद मिल सकती है किसी के जीने का नजरिया ही बदल सकता है.निसदेह, लगातार ब्लॉग लिखेगें तो आपको लोग जानने लगेगें और आपका बहुत जल्द दायरा बढने लगेगा और आपकी अपनी  ही हां अपनी एक पहचान बनेगी लिखते लिखते आप अपने  विषय मे एक्सपर्ट बन सकते है और इन के साथ साथ अगर घर बैठे बैठे कमाई भी होती रहे तो क्या कहने… !!!जी हां ,ये सब घर की चार दीवारी के भीतर रह कर किया जा सकता है बस जरुरत इस बात की होनी चाहिए कि आप जिंदगी में कुछ कर दिखाना चाह्ते हैं…अब सबसे बडा प्रश्न ये है कि आप करना तो चाहते हैं पर आपको न तो ब्लाग लिखना आता है न ब्लागिंग आती .. तो ऐसे मैं आपको बताना चाहूग़ी कि

setupmyblog.in  इसी दिशा मे काम कर रही है सभी को ब्लागिंग की जानकारी नही होती इसलिए ये वेबसाईट  विस्तार से जानकारी देकर उनका ब्लॉग बनवाने में मदद कर रही है ताकि ब्लाग बनाकर हम कमाई का साधन भी बना सकें.

ज्यादा जानकारी के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं …

वाकई में , आपका ब्लाग , आपका करियर बन सकता है …आपको नई ऊंचाईयों तक ले कर जा सकता है…. अगर आप वाकई में कुछ कर दिखाना चाहते हैं….!!! खुद को टटोलिए….How to start a blog and make money

home based business photo

Photo by Julian Partridge

How to start a blog and make money … घर बैठे ऑनलाइन कमाई

December 15, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

परवरिश- मेरा बच्चा

परवरिश- मेरा बच्चा

दो दिन पहले एक जानकार के घर जाना हुआ.  घर बेहद आलीशान था. मेरा स्वागत दो कुत्तो ने किया  उनकी  सहमति के बाद उन्हीं के साथ मैने घर में प्रवेश किया और वो अंदर बैठी मालकिन के गोदी में उछल कर बैठ गए . मैं भी मुस्कुराने लगी कि अरे वाह !! बहुत देखभाल करती हैं आप इनकी वो बोली अरे ये गुच्चु, पुच्चु ( परिवर्तित नाम) तो मेरी जान है मुझे एक पल भी नही छोडते और प्यार से उनके बालो को सहलाने लगी.

इसी बीच चाय भी आ गई. हम चाय पी ही रहे थे कि उनकी आया आ गई और बोली मैडम बेबी बहुत रो रहा है . मैने देखा कि नन्हा गोदी का बच्चा अपनी मम्मी के पास आने के लिए मचल रहा था पर वो तुनक कर बोली तुम्हारे पास नम्बर है ना डाक्टर का… फोन करो और दिखाने ले जाओ मुझे ब्यूटीशियन के जाना है 3-4 घंटे लग जाएगें. उसके जाने के बाद मुझसे बोली कि इतने पैसे पर रखा हुआ है पर काम जरा भी नही करती.

इतने में उसके पालतू भी कू कू  करने लगे और वो दोनों को सहलाती हुई बोली … अल्ले बाबा …मम्मी जल्दी आ जाएगी .. मम्मा को जाना है … सच, मैं वहां ज्यादा देर नही बैठ पाई और जल्दी का बहाना करके लौट आई और सोच रही थी कि ठीक है अपने पालतूओ से खूब प्यार दुलार करो पर अपना बच्चा ??? .. मैं वहां से चली आई कभी न उस घर में जाने के लिए…!!!

परवरिश- मेरा बच्चा

dog and lady photo

Photo by carterse

परवरिश- मेरा बच्चा

ये कैसी और किसकी परवरिश … समझ से बाहर है 🙁

December 14, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

किटी पार्टी

कार्टून - मोनिका गुप्ता

थैक्स अरविंद जी …
अब किटी पार्टी के लिए टाईम ही टाईम
किटी पार्टी जिंदाबाद

कार्टून - मोनिका गुप्ता

किटी पार्टी

odd even  नम्बरों का कोई चक्कर ही नही .. अब तो अपने पास टाईम ही टाईम है किटी पार्टी के लिए

December 14, 2015 By Monica Gupta 1 Comment

ब्लॉग क्या है – ब्लॉग कैसे बनाएं – ब्लॉग से कमाई

beti
blogging photo

Photo by Mike Licht, NotionsCapital.com

 ब्लॉग से कमाई

एक मेरी जानकार गृहणी है और सारा दिन कभी कोई धारावाहिक तो कभी कोई धारावाहिक देखती रहती है …अगर मैं ये कहूं कि टीवी के इन सीरियल्स में उसकी मास्ट्री हो गई है तो कहना गलत न होगा. जब भी मिलो तभी सीरियल की ही बातें करती हैं.

मैने उसे सुझाव दिया कि तुम ब्लॉग लिखना शुरु कर दो इन धारावाहिकों के बारे लोग बहुत शौक से पढेगें और तुम्हारा career भी बन जाएगा. घर बैठे कमाई भी शुरु हो जाएगी.

इस पर वो हसंने लगी कि मजाक बना रही हो मेरा… मुझे तो कुछ आता ही नही… असल में, उसे जानकारी नही थी कि ब्लॉग क्या है . ब्लाग कैसे बनाए और घर बैठे कैसे कमाए. ओनलाईन से कैसे कमाई की जा सकती है.

मैने गम्भीरता से उसे समझाया और उसका ब्लॉग बनाया अब वो अपने टीवी धारावाहिकों की अच्छी और बुरी बातें उसमें लिखती है और उसका नेट वर्क भी अच्छा खासा बन गया है.

अब मैनें अब उसे सुझाया है कि नई रिलीज फिल्म की भी समीक्षा लिखना … वो भी तैयार है क्योकि ज्यादातर वो फिल्मों के फर्स्ट डे फस्ट शो ही देखती है …

यहां मेरे कहने का ये अभिप्राय है कि अगर जिंदगी बस  टीवी देखना ही  रह गई है यही सोच है तो अलग बात है पर अगर कुछ करके दिखाना चाहते हैं तो टीवी भी अच्छा माध्यम बन सकता है.

बात टीवी की ही नही बल्कि किसी भी क्षेत्र की हो सकती है.

कुछ अनुभवी ब्लागर मानते हैं कि अगर ब्लॉगिंग गम्भीरता से की जाए तो कमाई का अच्छा साधन बन सकता है.

इंटरनेट पर जिस प्रमुखता से ब्लॉगिंग उभर कर आ रही है देख कर बेहद  खुशी है कि लोग ओन लाईन ब्लागिंग को एक कैरियर रुप में देखने लगें हैं और अपनी पहचान  बना रहे हैं.  

blogging photo

Photo by Red Mum

setupmyblog.in का भी इसी दिशा में प्रयास है कि जिन लोगों को ब्लॉगिंग की जानकारी नही है उन्हें विस्तार से जानकारी देकर उनका ब्लॉग बनवाने में मदद कर रही है ताकि वो भी ना सिर्फ अपनी अलग पहचान बना सकें बल्कि ब्लॉग के माध्यम से आय का जरिया भी बना सके.

हाल ही में http://www.setupmyblog.in/ने प्री लांच आफर के अंतर्गत ब्लॉग बनाने के बारे में offer दी भी है  जोकि 25 दिसम्बर 2015 तक ही है।

ज्यादा जानकारी के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं …

आपका ब्लाग आपको नई ऊंचाईयों तक ले कर जा सकता है अगर आप वाकई में कुछ कर दिखाना चाहते हैं.

blogging photo

Photo by Mike Licht, NotionsCapital.com

ब्लॉग से कमाई

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 19
  • 20
  • 21
  • 22
  • 23
  • …
  • 111
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved