Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for मोनिका गुप्ता

December 14, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

फोटो

सफाई कार्टून - मोनिका गुप्ता

फोटो

बात ज्यादा पुरानी नही पिछले साल की है जब स्वच्छता अभियान चला हुआ था और नेता लोग फोटो करवाने के बहाने झाडू लगा आते थे और जमादारों की ऐश ही ऐश थी …

 

December 14, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

मास्क पहनना

cartoon mask by monica gupta

cartoon mask by monica gupta

मास्क पहनना

बात भले ही सुनने में Odd  लगे पर जब मैचिंग लिपस्टिक ही न मिले तो कोई क्या करे ???

Even बात ही है ये भले ही प्रदूषण बहुत बढ गया है पर फैशन अपनी जगह है …

December 13, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

Hostel Life

Hostel Life

होस्टल लाईफ एक ऐसा अनुभव है जो हमारी भावी जिंदगी मे कदम रखने के लिए बहुत जरुरी है.अक्सर माता पिता यही चाह्ते हैं कि उनके बच्चे इस अनुभव से जरुर दो चार हो ताकि ना सिर्फ सही गलत की पहचान कर पाए बल्कि आत्मनिर्भर बनने की भावना भी आए.कुछ दिन पहले एक ऐसे ही होस्टल मे पढने वाले अनुज से मुलाकात हुई. वो बी ए मे पढ रहा था. पिछ्ले हफ्ते से अपने  घर गया हुआ था. उसके मम्मी पापा ने बताया कि बहुत ज्यादा डिप्रेशन मे है. कारण ना तो रैंगिग है और ना ही उसे घर की याद आती है. असल मे, कुछ लडके उसके पीछे पडे रहते हैं और उसे शराब और सिग्रेट पीने को कहते है . उसे ऐसे संस्कार नही मिले इसलिए वो चाह्ता भी नही है पर वो लोग उसे जीने नही दे रहे. उसके कमरे के बाहर और कालिज मे भी हर जगह उसे शरीफ आदमी कह कर मजाक उडाते है. उन्ही की देखा देखी सभी ने हसंना शुरु कर दिया उसके उपर. अब ना तो उसका मन पढाई मे लगता है ना किसी दूसरे काम मे.

 

मैने भी उसे समझाया कि कुछ समय बाद सब ठीक हो जाएगा बस उनकी बातो को तूल ही मत दो. अपने मे मस्त रहो और पढाई करते रहो .जल्दी ही कोई ना कोई आप जैसा दोस्त मिल जाएगा. पर वो बिल्कुल मायूस हो चला था और कहने लगा कि अब या तो वो वहां  शराब या सिग्रेट पीना शुरु कर देगा या फिर कभी वापिस होस्टल नही जाएगा. हम उसे समझा ही रहे थे कि उसके किसी दोस्त का फोन आया कि वही सात आठ दोस्तो का ग्रुप कल  नदी किनारे घूमने गए हुए थे  और खूब पी रहे थे. पीने के बाद नदी मे नहाने उतर गए पर खुद पर कंट्रोल नही रख पाए और तीन पानी मे बह गए. किसी तरह से आसपास के लोगो ने बचाया पर एक को नही बचा पाए. अभी तीनो बच्चे पुलिस कस्टडी मे हैं.

फोन सुनने के बाद वो सन्न होकर बैठ गया. आखो मे आसूं लिए उसने सारी बात बताई और कहा कि कि अब तो शरीफ इंसान का ठप्पा लिए ही वहा जाएगा और दूसरो को भी ऐसा ही बनने की प्रेरणा देगा. इसमे कोई बुराई नही. और मेरी तरफ देख कर मुस्कुराता हुआ बोला, थैक्स !!! अब उसके चहेरे पर एक अलग ही आत्मविश्वास था.

माता पिता ने उसकी पीठ थपथपाई और हम सभी ने मिल कर उसे शुभकामनाए  दी.

यकीनन जो बच्चा अब नही रहा उसके लिए बहुत दुख है पर वो भी कुछ बच्चो के लिए एक उदाहरण बन गया  कि ऐसे बच्चो का हश्र क्या होता है. वाकई मे,जिंदगी मे सम्भलने के लिए होस्टल लाईफ के अनुभव से गुजरना बहुत जरुरी है.

Hostel Life

 

Hostel Life photo

Photo by ctoverdrive

December 10, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

ध्वनि प्रदूषण एक समस्या

 ध्वनि प्रदूषण एक समस्या

sound pollution photo

Photo by mararie ध्वनि प्रदूषण एक समस्या

 

बढता ध्वनि प्रदूषण और हम

एक ऐसा प्रदूषण जिसका हल न मोदी जी के पास है और न ही अरविंद केजरीवाल जी के पास … इसका हल है सिर्फ हमारे पास… !!!

जाने ऐसा कौन सा है प्रदूषण !!

चलो चिल्लाए… अरे !! आप हैरान क्यो हो रहे हैं … आप भी तो चिल्लाते हैं … क्या ?? नही ?? अच्छा बताईए हाल ही में आप किसी शादी या समारोह में गए तो वहां डीजे वाला बाबू कितनी जोर से बजा रहा था डीजे … आपको चीखते चिल्लाते संगीत के इलावा कुछ सुनाई नही दे रहा था तो आप आपस में बात चिल्ला चिल्ला कर .. हां मैं ठीक हूं … आप सुनाओ कैसे हो ??? चिल्ला कर बात नही कर रहे थे…!!! हम सभी चिल्लाते हैं .

मैं भी चिल्लाई थी और कान भी झनझना उठे थे. मैनें तो एक बार मेजबान को कह ही दिया कि आवाज धीरे करवा दीजिए तब उन्होने कहा कि अरे इतने पैसे दिए है आवाज तो इतनी ही चलेगी… !!! हे भगवान !!

यकीन मानिए इसमे सरकार का कोई दोष नही हमारे अपने दिमाग में इतना प्रदूषण भरा हुआ है कि ….!! वैसे ये कम हो सकता है अगर हम जरा से जागरुक हो जाए पर क्या होंगें.. !!
शायद नही … तो आईए चिल्लाए !!!

ध्वनि प्रदूषण एक समस्याDJ photo

सडकों पर, कारखानों में तो ध्वनि प्रदूषण बढ ही रहा है पर एक प्रदूषण ऐसा है जिस को हम जान बूझ कर पैसे खर्च करके निमंत्रण देते हैं … !! क्या हो सकता है दूर हमारे प्रयासों से या नही …

December 10, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

नरम धूप

 नरम धूप

sun light photo

Photo by NCinDC

जाड़ो की नरम धूप

लो जी, आ गई सर्दी!! अच्छा लगता है गुनगुनी धूप में बैठ कर उसका आनन्द लेना.धूप के साथ साथ अपनी कुरसी भी सरकाना और अगर अडोसी पडोसी मिल जाए तो  बैठ कर इधर उधर की बतियाना और चुगली चपाटियां करना. वैसे पालक, हरी हरी मैथी जिसे बीनारना  साफ करना बहुत बोरिंग होता है कम्पनी मे बैठ कर वो काम भी तुरंत हो जाता है ….. पर नुकसान भी है. जहाँ ज्यादा धूप लेने से चेहरा काला  सा  हो जाता है. वही बातो बातो मे चाय के साथ साथ खाया भी बहुत कुछ जाता है अब देखिए ना आजकल मटर इतनी मीठी आ रही है कि दो किलो छीलने बैठो तो मुश्किल से पाव भर ही रह जाती है … चलिए, फिर भी गुनगुनी धूप अच्छी ही लगती है. है ना

जाड़ो की नरम धूप और आँगन में लेट कर 🙂
.

December 8, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

छोटी सोच

स्वच्छता अभियान और शौचालयों की भूमिका

question mark photo

छोटी सोच

छोटी सोच या ओछी मानसिकता ..

स्टोरी नम्बर 1
एक जानकार आजकल मजाक का कारण बनी हुई है. वजह ये है कि उन्होनें अपने घर में पानी की मोटर के साथ सायरन लगवाया हुआ है ताकि जैसे ही पानी की टैंकी भरे सायरन बज जाए ताकि वो मोटर बंद कर दे और पानी व्यर्थ न जाए पर आस पडोस के लोग मजाक बना रहे है कि बडी आई  !!

स्टोरी नम्बर 2
सडक के किनारे एक व्यक्ति कार रोक कर फोन पर बात कर रहा था. आने जाने वाले लोग मजाक बना रहे थे कि यो देखो… ज्यादा समझ रहा है अपने आप को.. !!

तीसरी स्टोरी 3
चार बच्चे चिप्स खाते जा रहे थे और सडक पर ही खाली रैपर फेंक दिया. बस, एक ने फेंकने की बजाय खाली रैपर जेब में रख लिया क्योकि आस पास को कूडादान नही था. बस, उसी दिन से उसका मजाक उडाया जा रहा है कि बडा आया खुद को समझने वाला.. !!!
अब अगर कोई पानी बचाता है या सडक के नियम अपनाता है या स्वच्छता का ख्याल रखता है तो क्या, वाकई में हमे, उनका मजाक बना कर हतोत्साहित करना चाहिए या … !! 

वैसे, राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने भी गुजरात के साबरमती आश्रम में आयोजित एक समारोह में कहा  था  कि देश की असली गंदगी नालों में नही बल्कि लोगों के दिमाग में है.…

अब क्या इस बात का भी हमें मजाक बनाना चाहिए या …. आपका क्या ख्याल है इस बारे में …!!

छोटी सोच

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 20
  • 21
  • 22
  • 23
  • 24
  • …
  • 111
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved