Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for खुश कैसे रहें

October 3, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

Living in the Present Moment Happily – खुश कैसे रहें वर्तमान में

Monica Gupta

Living in the Present Moment Happily – खुश कैसे रहें वर्तमान में –  जो भी है बस यही एक पल है… गाना बहुत अच्छा लगता है पर इस गाने को हम मानते कितना है… वर्तमान में जीए और जो है उसी में खुश रहें पर हम… बहुत सोचते हैं बहुत चिंता करते है हमारे पास ये नही हमारे पास वो नही सोचते हैं और परेशान और दुखी रहते हैं..

Living in the Present Moment Happily – खुश कैसे रहें वर्तमान में

हमें एक बात कभी नही भूलनी चाहिए कि  भाग्य में लिखा कभी कोई नहीं छीन सकता, जिसके भाग्य में जो लिखा है, समय आने पर वह जरूर मिलेगा पर भाग्य से ज्यादा और समय से पहले न किसी को कुछ मिला है और न मिलेगा …

 

 

भाग्य से ज्यादा और समय से पहले न किसी को कुछ मिला है और न मिलेगा

इसी बात net पर एक कहानी पढी थी .. कहानी है सेठ की एक सेठ जी थे  – जिनके पास बहुत पैसा था और बेटी की शादी बड़े घर में की पर बेटी के भाग्य में सुख नही था उसका पति जुआरी, शराबी निकला और उनका सारा पैसा खत्म हो गया.

बेटी की यह हालत देखकर सेठानी जी रोज सेठ जी से कहती कि आप दुनिया की मदद करते हो मगर अपनी बेटी परेशानी में होते हुए उसकी मदद क्यों नहीं करते हो ?

सेठ जी कहते कि भाग्यवान भाग्य से ज्यादा और समय से पहले न किसी को कुछ मिला है और न मिलेगा ! “जब उनका भाग्य होगा तो अपने सब सही हो जाएगा

एक दिन सेठ जी दूसरे शहर किसी काम से गए हुए थे कि, तभी उनका दामाद घर आ गया. सास ने दामाद का आदर-सत्कार किया और बेटी की मदद करने का विचार उसके मन में आया कि जाते समय मिठाई तो देनी ही है तो क्यू ना लड्डूओं में सोने के सिक्के रख दूं. यह सोचकर सास ने लड्डूओ के बीच में सोने के सिक्के रख दिए और 5 किलो मिठाई देकर विदा किया.

दामाद लड्डू लेकर घर से चला, दामाद ने सोचा कि इतना वजन कौन लेकर जाये क्यों न यहीं मिठाई की दुकान पर बेच दिये जायें और दामाद ने वह लड्डुयों का पैकेट मिठाई वाले को बेच दिया और पैसे जेब में डालकर चला गया.

उधर सेठ जी लौटे तो उन्होंने सोचा घर के लिये मिठाई की दुकान से लड्डू लेता हूं  और सेठ जी ने दुकानदार से लड्डू मांगे…मिठाई वाले ने वही लड्डू का पैकेट सेठ जी को वापिस बेच दिया.

सेठ जी लड्डू लेकर घर आये.. सेठानी ने जब लड्डूओ का वही पैकेट देखा तो सेठानी ने लड्डू को खोला तो वही सोने के सिक्के देखे और बोली हे भगवान !! !! फिर सेठ को सारी बात बताई तो सेठ ने भी यही कहा कि बोला तो था…

अगर भाग्य मे होगा तो जरुर मिलेगा … अगर नही होगा तो कितनी भी कोशिश कर लो वो मिल ही नही सकता..  सेठ जी बोले कि भाग्यवान मैंनें पहले ही समझाया था भाग्य से ज्यादा और समय से पहले न किसी को कुछ मिला है और न मिलेगा …

कि अभी उनका भाग्य नहीं जागा… देखा सोने के सिक्के ना तो  ना तो दामाद के भाग्य में थी और न ही मिठाई वाले के भाग्य में… अब बात आती है कि वर्तमान में खुश रहने के लिए क्या करना चाहिए ..

मैं आपको 7  बातें बताना चाहूंगी कि वर्तमान में खुश कैसे रहें. इसलिये भगवान  जितना दे उसी में संतोष करना चाहिए …  सुख और दुख दोनों ही जीवन में बराबर आते हैं.  अगर कभी जिंदगी का झूला पीछे जाए तो डरो मत  वह आगे भी आएगा…

खुश कैसे रहें वर्तमान में – Tips For Living in the Present Moment Happily

1. अपना टाईम टेबल बना लीजिए कि सारा दिन क्या क्या करना है  और फिर उसके हिसाब से चलिए.

2  टाईम टेबल में अपने लिए समय निकालिए हर रोज पांच से दस मिनट.. अपने आप से बात कीजिए. क्या अच्छा लगा क्या बहुत        अच्छा    लगा … अपने आप को रिलेक्स करने का सब्से अच्छा तरीका है ये… या योगा , कसरत, मैडीटेशन कुछ भी.

3. Avoid multitasking बहुत सारे काम हाथ में लेने से भी कोई फायदा नही … इस चक्कर में कोई पूरा नही हो पाता

4. एक काम करो और वो भी पूरी तसल्ली से हबडा तबडी में कुछ नही होगा

5.  खाना पौष्टिक खाईए और आराम से खाईए.

6.  Burden हटा दीजिए.. बोझ रख कर सिवाय तबियत खराब करने के कुछ नही होगा. याद रखिए कि भाग्य से ज्यादा और समय से पहले कभी नही मिलता

7. बीति ताहि बिसार – जो भी है बस यही एक पल है … जो बीत गया उसकी चिंता करना और जिसका पता नही नही उसके बारे में सोचने का क्या फायदा …

आज मे जीना चाहिए जो शेष है वो विशेष है

जो हो गया , सो हो गया . जो खो गया सो खो गया. जो खोट थी वो गल गई जो शेष है वो स्वर्ण है..

Living in the Present Moment Happily – खुश कैसे रहें वर्तमान में

April 29, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

Be a Reason for Someone’s Smile – खुश कैसे रहें – मुस्कुराने की वजह क्या हो

Be a Reason for Someone's Smile

Be a Reason for Someone’s Smile  – खुश कैसे रहें – मुस्कुराने की वजह क्या हो –   दुनिया में आने की खबर तो नौ महीने पहले ही मिल जाती है लेकिन जाने की खबर नौ सैंकिड पहले भी नही पता चलती इसलिए खुश रहिए मस्त रहिए … अच्छा करिए,  अच्छा बोलिए . zindagi ek safar hai suhana जिंदगी एक सफर है सुहाना , जिंदगी के सफर में कोई भी वजह खोज कर मुस्कुराईए..

Be a Reason for Someone’s Smile – खुश कैसे रहें – मुस्कुराने की वजह क्या हो

क्या !! आज आप कुछ लाईफ मे बदलाव लाने की सोच रहे हैं. रोज रोज की किच किच ,टेंशन से परेशान हो गए है. ये तो बहुत अच्छी बात है, आप ऐसा करिए कि कोई भी वजह खोज कर मुस्कुराईए. अरे क्या हुआ कोई वजह नही मिल रही.

देखिए खुले आसमान को देखिए.. nature को देखिए … birds  को देखिए … आप यह सोचिए कि आज उगता सूरज खूबसूरत लग रहा है

वो भी नही तो या आप आज घर पर किसी को मत डांटिए … सभी के साथ प्यार से नर्मी से पेश आएं अपने बच्चे को बिना डांटे स्कूल छोड कर आए या चाय की तारीफ करें और चाय बनाने वाले की तरीफ करें कि बहुत अच्छी बनाई है

 

एक कहानी – खुश कैसे रहें .

किसी की मदद कीजिए और भगवान के दोस्त बन जाईए …भगवान के दोस्त …  हां आपने वो कहानी नही पढी … मैने  नेट पर पढी कि एक आदमी  बहुत तेज धूप मे एक बच्चे को नगें पैर देखता है तो उसका दिल पसीज जाता है और वो उसके लिए चप्पल ले आता है .. बच्चा चप्पल देख कर खुश हो जाता है और बोलता है … क्या आप भगवान हो … आदमी कहता नही …

यह सुनकर वह बच्चा फिर मुस्कराया और कहा- तो फिर आप जरूर भगवान के दोस्त होंगे? उस आदमी ने कहा- क्यों बेटा तुम्हें ऐसा क्यों लग रहा है कि मैं भगवान का दोस्त हूं? इस पर बच्चे ने कहा- क्योंकि मैंने कल रात भगवान से कहा था कि मुझे नए जूते दे दें. अब मुस्कुराने की बारी उस आदमी की थी.
उन्होंने बच्चे के माथे को प्यार से चूमा और अपने दफ्तर की ओर चल पडा  वो आदमी भी जान ग या  कि भगवान का दोस्त होना कोई मुश्किल काम नहीं… खुशियां बांटने से मिलती हैं किसी मंदिर, मस्जिद आदि में नहीं…

अगर दूसरे के चेहरे पर स्माईल लाईएगें तो  हमारे चेहरे पर खुद ब खुद स्माईल आ जाएगी आपको लगेगा कि आपका जीवन सार्थक हो गया..

दुनिया मॆ आने की खबर तो नौ महीने पहले ही मिल जाती है लेकिन जाने की खबर नौ सैंकिड पहले भी नही पता चलती इसलिए खुश रहिए मस्त रहिए … अच्छा करिए अच्छा बोलिए …

क्या ??आपको बात पसंद नही आई. जी हाँ मुझे भी आपकी बात पसंद नही आई . जब हम बेवजह लडने झगडने और गुस्सा होने का बहाना या मौका खोज सकते है तो फिर खुश होने ,हंसने या मुस्कुराने की वजह क्यो नही खोज सकते!!! जरुर सोचिएगा …

Be a Reason for Someone’s Smile – खुश कैसे रहें – मुस्कुराने की वजह क्या हो

Subscribe to my channel for more  videos:
https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

February 2, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

खुश रहने का तरीका क्या है

 Art of Public Speaking in Hindi

खुश रहने का तरीका क्या है –  जिंदगी में हमेशा हम खुश तो रहना चाह्ते हैं पर कोई न कोई बात ऐसी हो जाती है कि हमे दुखी कर देती है तो कैसे रहे खुश ? खुश रहने का उपाय तो बहुत सारे हैं पर एक  तो मैं बता सकती हूं …

खुश रहने का तरीका क्या है

कैसे रहे खुश …  कुछ बाते हमारे हाथ में होती है अगर हम उसे नजर अंदाज करें  तो खुश रहा जाता है … अपनी बात बताने से पहले मैने  बहुत अच्छा प्रसंग पढा था

एक बार एक आदमी सुकरात के पास आता हैं सुकरात  यूनान के एक महान दार्शनिक थे वो सुकरात को बताते हैं कि लोग आपके बारे में पता है क्या बात कर रहे हैं … वो बताने लगता है इससे पहले सुकरात बोलते हैं एक मिनट …

 

 

क्या वो बात सच है…

आदमी कहता है कि पता नही उसने तो सुनी है

क्या वो बात अच्छी है ..

वो बोला कि नही बल्कि बुराई है

फिर सुकरात पूछते हैं कि क्या वो बात मेरे लिए काम की है  .. आदमी बोला बिल्कुल नही

न सच्ची, न अच्छी, न काम की …

इस पर वो आदमी बोलता है काम की तो नही है  … इस पर वो कहते हैं कि फिर तो मुझे बताने का कोई फायदा नही जो बात न सच  है … न अच्छी है न काम की है  … तो ऐसी बात सुनने का फायदा भी क्या … समय किसलिए व्यर्थ गंवाना … इसलिए सुनी सुनाई बातो को नजरअंदाज कर देना चाहिए …

न इधर उधर की सुनेगें न टेंशन होगा … जब टेंशन नही होगी तो मन खुश रहेगा … है ना … तो खुश रहिए … स्माईल रखिए क्योकि आप मुस्कुराते ही अच्छे लगते हैं … कल फिर

खुश रहने के तरीके , खुश रहने के टिप्स , हमेशा खुश रहने के तरीके , हमेशा खुश रहने के उपाय , खुश कैसे रहें , खुश रहने के लिए क्या करना चाहिए , खुश रहने के लिए क्या करे, हमेशा खुश रहने के तरीके क्या हों , सबसे बड़ा रोग क्या कहेंगे

 

Subscribe to my channel for more  videos:
https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved