Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for प्रेरक प्रसंग कहानियाँ

April 11, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

गलत आदत कैसे छोडे – प्रेरक बातें बदल देती है जिंदगी

इंसान और भगवान

गलत आदत कैसे छोडे – प्रेरक बातें बदल देती है जिंदगी – हममे शक्ति की नही सकंल्प की कमी होती है . galat aadat se kaise bache – मान लीजिए किसी को बुरी आदत है और आप छुडवाना चाह रहे हैं तो कैसे छुडवाएगें … पहले आराम से समझाएगे … नही समझे तो गुस्सा करेंगें या उसकी पिटाई करेंगें या कोई दवाई आदि देंगें या … प्यार से … नही नही प्यार से बहुत कम लोग समझाते हैं हां पर अगर कोई प्रसंग या कहानी के तौर पर समझाया जाए तो भी जल्दी समझ आ जाता है. हममे शक्ति की नही सकंल्प की कमी होती है….

गलत आदत कैसे छोडे – प्रेरक बातें बदल देती है जिंदगी

Galat Aadat Kaise Chode –

एक ऐसा ही प्रसंग मैने पढा और सोचा कि शेयर करती हूं कई बार कोई बात क्लिक हो ही जाती है … प्रसंग कुछ ऐसे है कि एक आदमी को बहुत बुरी आदतें थी. चोरी भी करता और बुरा भी बोलता … रुखा व्यावहार भी करता इसलिए उसकी मम्मी बहुत परेशान थी…

प्रेरक प्रसंग कहानियाँ बदल देती हैं सोच

प्रसंग कुछ ऐसे है कि एक आदमी को बहुत बुरी आदतें थी. चोरी भी करता और बुरा भी बोलता … रुखा व्यावहार भी करता इसलिए उसकी मम्मी बहुत परेशान थी गुस्से से समझाया मार कर समझाया फिर प्यार से भी समझाया

एक दिन गौतम बुद्ध के पास ले जाने का सोचा कि वो आशीर्वाद देगें तो शायद ठीक हो जाए …  पह्ले तो बेटा ही नही माना … बहुत मुश्किल से मनाया और  दोनों जंगल में गए जहाँ बुद्ध पेड़ के नीचे बैठकर तपस्या कर रहे थे. माँ बुद्ध के पैरों  में गिरकर रोने लगीं.

गलत आदत कैसे छोडे – प्रेरक बातें बदल देती है जिंदगी

बुद्ध ने पूछा, “तुम क्यों रो रही हो?” माँ ने कहा कि मेरा बेटा सारे बुरी काम कर रहा है और आजकल अपराधी बन रहा है.  कुछ करिये.

बुद्ध ने उनके पुत्र की ओर देखा और कहा, “अब बहुत देर हो चुकी है. यह युवक एक दिन में मरने वाला है.” ऐसा कहकर बुद्ध वहाँ से चले गए. माँ और बेटा, दोनों, यह सुनकर स्तंभित थे और उदास मन से दोनों अपने घर लौट आए.

मौत के डर से दोनों रातभर सो नहीं पाए. २3 घंटे बीत गए और आखिरी घंटे में बुद्ध उनके इलाके में आए और उनके घर भी आए.

बुद्ध ने पुत्र से पूछा, “इन  घंटों में क्या तुम किसी धोखेबाज़ी, अपराध या चोरी में शामिल हुए?”

पुत्र ने कहा, “नहीं.” “क्या तुमने झूठ बोला?” बेटे ने कहा, “नहीं.” बुद्ध ने पूछा, “फिर तुमने इन  घंटों में क्या किया?”

पुत्र ने कहा, “ मौत मेरे बहुत निकट  थी, मैं  पश्चात्ताप कर रहा था. मुझे समझ में आया कि मैंने कैसे अपना बेशकीमती जीवन व्यर्थ कर दिया. पर यह समझने में अब बहुत देर हो चुकी है.”

बुद्ध ने कहा, “चिंता मत करो. तुम्हारी मृत्यु अभी नहीं होगी. वह टल गई है. अपनी शेष ज़िन्दगी सार्थक ढ़ंग से बिताओ और दूसरों के प्रति उदार रहो.”

हम सब की मृत्यु निश्चित है. वह किसी भी क्षण, किसी भी रूप और बिना किसी कारण आ सकती है. आइए अपना जीवन अच्छे कामों तथा दूसरों की मदद करते हुए बिताएं. ताकि मरने  के बाद भी लोग हमें याद रखें…

वैसे भी हममे शक्ति की नही सकंल्प की कमी होती है….

गलत आदत कैसे छोडे – प्रेरक बातें बदल देती है जिंदगी
आदत कैसे बदले , गलत आदत कैसे छोडे, आदत बदलने में प्रभावी होती हैं प्रेरक बातें , प्रेरक बातें बदल देती है जिंदगी , जिंदगी और मौत तो , जिंदगी बदल देने वाली कहानी , विचार जो जिंदगी बदल दे , अच्छे विचार हिंदी में, प्रेरक प्रसंग कहानियाँ, प्रेरक कहानियां
Subscribe to my channel for more videos:

https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

February 4, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

मैं किसी की जरूरत नहीं – एक प्रेरक कहानी

 Art of Public Speaking in Hindi

मैं किसी की जरूरत नहीं – एक प्रेरक कहानी

आम तौर पर हम सोच यह रहती है कि मैं काम का नही , किसी को मेरी जरुरत नही … जबकि ये सही नही है .. आप बहुत अच्छे हैं  – जरुरत है तो इस सोच को मन से निकाल फेंकने की और सकारात्मक सोचने कि और इस सोच की कि मैं किसी से कम नही …ख्वाहिशों से नही गिरते फूल—— वक्त की शाख को हिलाना होगा … कुछ नही होगा अंधेरों को बुरा कहने से…. अपने हिस्से का दीया खुद ही जलाना होगा अपने आप को जानिए कि कितने खास हैं आप …..!!

मैं किसी की जरूरत नहीं – एक प्रेरक कहानी

कल मैं नेट पर कुछ सर्च कर रही थी तभी नजर पढी एक बहुत Positive thought  पर ही अलग हट के विचार पर

वो कुछ ऐसे था कि एक बहरा deaf बच्चा कह रहा है कि कि भले ही आपके लिए मै deaf हूगां पर मेरे लिए तो आप सभी dumb  गूंगे हो ये है जिंदगी के प्रति चमत्कारी रवैया  जिंदगी के प्रति सकारात्मक सोच …

मैं सोच रही थी कि बहुत लोगो की सोच ऐसी नही होती … वो कहते है कि हमे तो कुछ ही नही आता.. हम तो फालतू है… हम तो बेकार हैं .. जीने क्या क्या फायदा. वगैरहा वगैरहा जबकि ऐसा नही है … जरुरत है इस फालतू के विचार को मन से निकालने की …इस दुनिया में कोई भी है कोई भी … बेकार नही है सभी किसी न किसी काम आती हैं चाहे वो वेस्ट हो, पत्थर हो या मकडी हो या मक्खी  .. मकडी भी काम आ जाती है … मैने कल ही एक कहानी पढी … सोचा अपनी बात समझाने के लिए इसका सहारा लेती हूं …

 

 

Motivational Story about our Importance

एक राजा था। उसने आज्ञा दी कि संसार में इस बात की खोज की जाय कि कौन से जीव-जंतु निरुपयोगी हैं। बहुत दिनों तक खोज बीन करने के बाद उसे जानकारी मिली कि  जंगली मक्खी और मकड़ी बिल्कुल बेकार हैं। राजा ने सोचा, क्यों न जंगली मक्खियों और मकड़ियों को ख़त्म कर दिया जाए।

इसी बीच उस राजा पर एक अन्य शक्तिशाली राजा ने आक्रमण कर दिया, जिसमें राजा हार गया और जान बचाने के लिए राजपाट छोड़ कर जंगल भाग  गया। शत्रु के सैनिक उसका पीछा करने लगे।  राजा ने अपनी जान बचाई और थक कर एक पेड़ के नीचे सो गया।

तभी एक जंगली मक्खी ने उसकी नाक पर डंक मारा जिससे राजा की नींद खुल गई। उसे ख़याल आया कि खुले में ऐसे सोना सुरक्षित नहीं और वह एक गुफ़ा में जा छिपा। जब राजा गुफ़ा में छिपा हुआ था तब मकड़ियों ने गुफ़ा के द्वार पर जाला बुन दिया।

शत्रु के सैनिक उसे ढूँढ ही रहे थे। जब वे गुफ़ा के पास पहुँचे तो द्वार पर घना जाला देख कर आपस में कहने लगे, “अरे! चलो आगे। इस गुफ़ा में वह आया होता तो द्वार पर बना यह जाला क्या नष्ट न हो जाता।”

गुफ़ा में छिपा बैठा राजा ये बातें सुन रहा था। शत्रु के सैनिक आगे निकल गए। उस समय राजा की समझ में यह बात आई कि संसार में कोई भी प्राणी या चीज़ बेकार नहीं। अगर जंगली मक्खी और मकड़ी न होतीं तो उसकी जान न बच पाती।

यानि इस संसार में कोई भी चीज़ या प्राणी बेकार नहीं। हर एक की कहीं न कहीं उपयोगिता है।

तो क्या सोचा …

हर एक इंसान अपने आप में unique है…अलग है। हर किसी के अन्दर कोई न कोई बात है जो उसे ख़ास बनाती है..तो जरुरी है अपने आप को अंडर एस्टीमेट करने के खुद को पहचानें …

 

अब मत बोलिए कि mai kisi ki zaroorat nahi
Subscribe to my channel for more videos:

https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

December 23, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

छोटी शिक्षाप्रद प्रेरक बातें – जिंदगी को बदल सकती हैं

 Art of Public Speaking in Hindi

छोटी शिक्षाप्रद प्रेरक बातें – जिंदगी को बदल सकती हैं – कई बार कुछ काम की बातें जोकि  जिंदगी से जुडी होती हैं इसलिए  जानना जरुरी हो जाता है- प्रेरक बातें जिंदगी को बदल सकती हैं.

 छोटी शिक्षाप्रद प्रेरक बातें जिंदगी को बदल सकती हैं

नेट भी भरा पडा है प्रेरक प्रसंग कहानियाँ , प्रेरक लघु कहानियां , अनमोल वचन हिन्दी , अनमोल वचन अनमोल विचार , अनमोल बातें , कुछ ज्ञान की बाते , ज्ञानवर्धक बाते , काम की बातें , कुछ काम की बातें  से पर जरुरत पढने की ही नही बल्कि उसे अपने जीवन में उतारने की भी होनी चाहिए …

क्या हो अगर ऐसा हो जाए तो ??? 

अगर अचानक हमें कोई बहुत अपनेपन से मिले पर हमें ये याद ही न आ रहा हो कि ये है कौन (जैसा कई बार होता है) .. कि देखा देखा तो है पर याद नही आ रहा कि है कौन ?? तो ऐसे में क्या करना चाहिए … पूछ्ना चाहिए कि आप कौन ? बिना स्माईल दिए सामने से हट जाना चाहिए या फिर उसी अपनेपन और गर्मजोशी के साथ मिलना चाहिए … ???

कल एक प्रोग्राम् में जाना हुआ . वहां बहुत रश था … उसी भीड मे एक बुजुर्ग महिला दूर खडी मुझे स्माईल दे रही थी .. मुझे ध्यान ही नही आ रहा था कि इन्हें कहां देखा है ये कौन है … उन्होने मेरी तरफ बहुत आत्मीयता से देख कर हाथ वेव भी किया …

मुझे बिल्कुल ध्यान नही आ रहा था कि ये है कौन … तभी मुझे एक बात याद आई जो मैने बहुत समय पहले टीवी पर देखी थी उसमें फिल्म स्टार बता रहे होते हैं अपनी जिंदगी से जुडा एक अनुभव कि एक बार एयरपोर्ट पर एक आदमी उनसे बहुत गर्मजोशी से मिलता है पर उन्हें बिल्कुल याद नही आता कि ये कौन हैं इनसे कहां मिलें हैं इसलिए अगर उससे पूछेगें कि आप कौन मैने पहचाना नही तो उस समय उस व्यक्ति की भावनाएं आहत  हो सकती थी इसलिए वो भी उसी आदमी से उतनी ही गर्म जोशी से मिले और पूछा कि हाल चाल कैसे हैं और बातों ही बातों में याद भी आ गया कि ये कौन हैं …

इसलिए मैने भी उन महिला को स्माईल दी और पूछा कि आप कैसी हैं घर पर सब कैसे हैं जब उन्होने एक नाम लिया तो मुझे याद आ गया कि ये मेरी बहुत पुरानी सहेली की मम्मी हैं इसलिए कई बार ऐसा हम सभी के साथ होता है कि हमें याद ही नही आता तो ऐसे समय में इग्नोर न करके अंजान बने रहने की बजाय रिस्पांस जरुर देना चाहिए…

 

छोटी शिक्षाप्रद प्रेरक बातें

टीवी हो या इंटर नेट हमे बहुत कुछ सीखने को मिल जाता है … कुछ बेहद खूबसूरत मैसेज भी पढे

जीवन की त्रासदी ये नही कि हम अपने लक्ष्य तक न पहुंच पाए बल्कि त्रासदी तो तब है जब हमारा कोई लक्ष्य ही न हो
मंज़िलों को हाँसिल करने वाले कभी देर तक सोया नहीं करते.. आगे वो बढ़ते हैं जो सूरज को जगाते है
वो पीछे रह जाते हैं……जिनको सूरज जगाता है

हिम्मत हार के बैठना ये हमें मंजूर नही बेशक मंजिल दूर है हमसे पर हम मंजिल से दूर नही

 

आदमी की सोच और नसीहत समय समय पर बदलती रहती है।
चाय में मक्खी गिर जाये तो चाय फेंक देते हैं ।
अगर देशी घी में मक्खी गिर जाये तो मक्खी को फेंक देते हैं।

दूसरों को समझना चाहते हैं तो आखें खुली रखिए और खुद को समझने के लिए बंद …!!!

गलत लोग सभी के जीवन में आते हैं पर सीख सही देकर जाते हैं

अच्छे काम करते रहिये चाहे लोग तारीफ करें या न करें आधी से ज्यादा दुनिया सोती रहती है ‘सूरज’ फिर भी उगता हैं.

और मुस्कुराहट हमारी खूबसूरती में सुधार लाने का सबसे सस्ता तरीका है इसलिए मुस्कुराते रहिए पॉजीटिव रहिए

 

Importance of Appreciation in Life – A Story – Monica Gupta

Importance of Appreciation in Life – A Story – आईए Appreciate करें, appreciate others, Appreciate किसलिए नही करते हम आईए इसी बारे में सुने एक कहानी और जरुर read more at monicagupta.info

 

छोटी शिक्षाप्रद प्रेरक बातें –  जिंदगी को बदल सकती हैं कैसा लगा जरुर बताईएगा …
Subscribe to my channel for more videos:

https://monicagupta.info/subscribe…

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved