Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for बच्चों की परवरिश

December 28, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

Basic Needs of a Child –  बच्चों की बुनियादी जरूरतें  – Parenting Videos in Hindi – Monica Gupta

Basic Needs of a Child

Basic Needs of a Child –  बच्चों की बुनियादी जरूरतें  – Parenting Videos in Hindi – Monica Gupta – basic needs of every child – बच्चे से हमारी बहुत उम्मीदें होती हैं कि बच्चा ये भी करे बच्चा वो भी करें.. क्लास में भी फर्स्ट आए, दिखने मे भी अच्छा हो मैंनर्स भी हो… रिस्पेक्ट भी करता हो पर उससे पहले हमें भी basic needs को पूरा करना होगा… जैसा देंगें फिर वैसा ही मिलेगा…

 बच्चों की बुनियादी जरूरतें – Basic Needs of a Child – Parenting Videos in Hindi

तो क्या है कुछ  basic needs… किन बातों का ख्याल रखें माता पिता… Basic need मे कुछ बातें आती हैं घर का बहुत अच्छा माहौल…  Environment

बच्चे की परवरिश में अच्छे माहौला का होना बहुत जरुरी है.. कल्पना कीजिए माता पिता सारा दिन लडते रहते हैं आपस में या मम्मी पापा सारा दिन ऑफिस के काम से बाहर रहते हैं और बच्चे आया और नौकर के भरोसे… कोई बच्चे के केयर नही ध्यान नही… जब बच्चों को प्यार दुलार एटेंशन नही मिलता तो वो चिडचिडे और गुस्सैल हो जाते हैं प्यार दीजिए…

अनुशासन

घर पर एक discipline होना बहुत जरुरी है.. देखिए बच्चे तो चीखना चिल्लाना शरारते और जिद और गुस्सा सभी कुछ करेंगें पर बात बात पर मारना पिटाई करना भी सही नही है.. बच्चों से प्यार से बात करनी है और एक अनुशासन बनाए रखना जरुरी होता है.. अनुशासन बना होगा तो मार पिटाई की नौबत ही नही आएगी…

व्यायाम

बहुत जरुरी है व्यायाम.. वैसे तो बच्चे होते ही एक्टिंव हैं सारा दिन टिक कर बैठते ही नही इसलिए कुछ पेरेंटस को तो ये चिंता नही.. पर कुछ पेरेंटस जरुरत से ज्यादा पेम्पर करते हैं.. कार से स्कूल छोडना कार में वापिस ले कर आना… टीवी देखते देखते खाना देना… खुद उसका काम करना कि बच्चा सारा दिन का थका हुआ है इससे हम उसकी आदत खराब कर रहे हैं.. जो बडे होकर भी उसे दुखी बनाने वाली हैं

सही खान पान..

बच्चों की अच्छी सेहत के लिए जरुरी है पौष्टिक खान पान.. ऐसा खाना जिसमें दाल हरी सब्जी हो… समय बचाने के चक्कर मे कई बार मम्मिया ही बस मैगी बना देती हैं या आसान लगता है चल पिज्जा आर्डर कर देती हूं या चल सामने से समोसे ले आ… आदतें हम ही बिगाड रहे हैं… घर पर कुछ न कुछ ऐसा रखा हो जिससे कुछ अतरम शटरम खाने की जरुरत ही न पडे. बच्चा खुश रहे इसके सही खान पान की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है

Development Needs

बच्चे को प्रोत्साहित कीजिए

बच्चों की नींव को बचपन से ही मजबूत करना बहुत जरुरी है… उनके मन मे जो भी सीखने की ललक है.. जानने की ललक है .. बताईए… पहले बच्चे पूछ्ते थे पर माता पिता के पास जवाब नही होते थे… आजकल अगर कुछ समझ नही आ रहा तो गूगल पर सर्च करके या यूट्ट्यूब पर सर्च करके सब मिल जाता है…

सब चीज नेट के माध्यम से भी सीख सकते हैं बहुत लक्की हैं हम… इसलिए को प्रोत्साहित करना… personal goals.सपने देखें और उसे चेज भी करें..  अपने बच्चे के अंदर छिपी प्रतिभा को पहचाने और उसे बढावा भी दें… पढाई के साथ साथ ये और चीजें भी चलनी बहुत जरुरी हैं नही तो बच्चा बहुत जल्दी बोर हो जाएगा..

Basic Needs of a Child –  बच्चों की बुनियादी जरूरतें  – Parenting Videos in Hindi – Monica Gupta

November 9, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

पेरेंटिंग टिप्स – स्मार्ट पेरेंटिंग – बच्चों से क्या बात शेयर न करें

पेरेंटिंग टिप्स - स्मार्ट पेरेंटिंग

पेरेंटिंग टिप्स – स्मार्ट पेरेंटिंग – बच्चो की परवरिश – बच्चों से क्या बात शेयर न करें.  मेरा बेटा मेरा सबसे अच्छा दोस्त है … अकसर हम ये बात कहते सुनते मिल जाते हैं और यकीन मानिए अच्छा भी लगता है जब अपने बच्चे को दोस्त मान कर उससे अपना दुख या दर्द भी शेयर करने लगे तो … आप यही कहेंगें अच्छा लगता है पर कई बार इसके नेगेटिव पहलू भी देखने को मिलते हैं.

पेरेंटिंग टिप्स – स्मार्ट पेरेंटिंग

बच्चे पेरेंटस को अपना रोल मॉडल मानते हैं पर कई बार प्यार प्यार में हम बच्चों से कुछ ऐसी बाते शेयर कर जाते हैं जिससे बच्चे में नेगेटिव असर ज्यादा हो जाता है …

एक महिला हैं उन्होने मुझे बताया कि वो अपने बच्चे से सारी बात शेयर करती पति से झगडा हो जाता या सास से लडाई हो जाती तो वो बच्चे से ही कहती पर वो क्या क्या कहती थी … एक तो वो खूब बुराई करती थी सास की और दूसरा हमेशा अपने बच्चे को यही जताती कि वो इतनी परेशानी दुख तकलीफ सिर्फ उसी के लिए सह रही है नही तो कभी की मर जाती .. अब बताईए ऐसे मे बाल मन पर क्या असर पडेगा …इसका असर उसकी पढाई पर हुआ वो खुद को गिल्टी मानने लगा और गुमसुम सा हो गया

वहीं दूसरी ओर

एक मदर अपनी बच्ची से सारी बात शेयर करती और ये बताती कि उसे बचपन से बिल्ली से कितना डर लगता था… मदर को तो लगता ही लगता पर अब ममी की देखा देखी बच्ची को भी डर लगने लगा … दूर से ही कही बिल्ली देख लेती है तो चिल्ला ती है … एक बातर की बात है कि  एक महिला अपने दस साल के बेटे के साथ घर आई … अचानक घर पर बिल्ली आ गई … मम्मी बेटा दोनो डर के मारे सोफे पर ही चढ गए … बचपन से मां को बिल्ली से डर लगता था और बार बार कह कह कर डर की बात कर कर के आज उसके बालमन  में बिल्ली के प्रति  इतना डर बैठ गया कि वो बुरी तरह घबरा जाता है

कई बार बडे लोग अपने पसंद का चैनल देखते हैं बिना ये जाने की बच्चे के मन पर क्या असर होगा चाहे भूतो का सीरियल हो या सास बहू का बच्चे के मन मे घर कर जाती हैं ऐसी बातें … तो बच्चों के मन को समझते हुए उनके मन के अनुसार ही सीरियल देखे तो बेहतर होगा …

यानि बच्चों को दोस्त बनाईए बिल्कुल बनाईए पर समझदारी भी दिखाईए … उनके बाल मन को समझ कर उसी के हिसाब से अगर बात करेंगें तो बहुत बेहतर होगा …उनको प्यार दीजिए एनकरेज किए , उन पर विश्वास रखिए

अच्छे पेरेंटस कैसे बनें
पेरेंटिंग टिप्स – स्मार्ट पेरेंटिंग

पेरेंटिंग टिप्स – स्मार्ट पेरेंटिंग आपको  कैसा लगा ?? जरुर बताईएगा !!

July 6, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

बच्चों की परवरिश पर ध्यान दे

जब कोई बात बिगड़ जाये तो रहें बी पॉजिटिव

बच्चों की परवरिश पर ध्यान दे –  bachon ki parwarish per dhyan de – हम पेरेंटस तो बन बन जाते हैं पर पेशेंस  Patience नही रख पाते. जबकि आज के समय को देखते हुए बच्चों से ज्यादा पेरेंटस को सीखना चाहिए और कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.

बच्चों की परवरिश पर ध्यान दे

थोडी देर पहले एक जानकार के घर से लौटी हूं मन बहुत खराब हो रहा है असल में, जानकार के घर बच्चे और मम्मी मे खूब कहा सुनी हो रही थी जितना मम्मी बोल रही थी उतना ही या शायद उससे भी ज्यादा बच्चा बोल रहा था. उनका बच्चा 9 क्लास में है बस फर्क इतना ही था कि मम्मी बच्चे पर हाथ उठा रही थी और बच्चा मम्मी का हाथ कस कर पकडे हुए था. मम्मी बोल रही थी तमीज से बात कर मुझसे नौकरानी नही हूं तेरी मम्मी हूं..

https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/07/audio-child-by-monica-gupta.wav

क्लिक करिए और सुनिए 2 मिनट और 23 सैकिंड का ऑडियो Parenting पर

 

 

ऑडियो - मोनिका गुप्ता

ऑडियो – मोनिका गुप्ता

बच्चों की परवरिश पर ध्यान दे

असल में, हम पेरेंटस तो बन बन जाते हैं पर पेशेंस  Patience नही रख पाते. जबकि आज के समय को देखते हुए बच्चों से ज्यादा पेरेंटस को सीखना चाहिए और कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.

जैसे बच्चों की कभी भी दूसरे बच्चों से तुलना नही करनी चाहिए और ना ही दूसरे परिवार की देखा देखी उनके rules  अपने बच्चों पर लागू करने चाहिए. हर किसी परिवार का अपना अपना रहन सहन तौर तरीका होता है इसलिए अपने घर परिवार को देखते हुए वैसा ही माहौल बनाए रखना चाहिए.

पेरेंटस को कूल और रिलेक्स रहना चाहिए आफिस का तनाव घर पर नही लाना चाहिए अक्सर आफिस का तनाव घर पर ले आते हैं या काम वाली के न आने पर मम्मी उसका गुस्सा बच्चों पर निकालती हैं .. जोकि सही नही है.. इतना ही नही बच्चों को ना सिर्फ पूरा समय देना चाहिए बल्कि उन्हें ध्यान से सुनना भी चाहिए कि उनके मन में क्या चल रहा है.

बच्चों पर हर समय नजर रखने  के बजाय उनपर पूरी तरह विश्वास करके उन्हें पूरी freedom भी देनी चाहिए. बाहर से आए मेहमानो के सामने बिल्कुल भी डांटना  नही चाहिए… अगर हम भरपूर प्यार और मान देंगें तो यकीनन बच्चा भी मान देगा..

मुझे याद आ रही  है एक घटना जब बचपन में अपनी सहेली के घर गई हुई थी. उसके पापा किसी बात पर उसकी खूब पिटाई कर रहे थे. शाम को जब वो अपने दोस्तों के साथ badminton खेल रहे थे तो पैर मुड गया और फ्ररेक्चर हो गया इस पर मेरी सहेली बहुत खुश हुई बोली जिस पैर से मारा वही टूटा. बहुत अच्छा हुआ सबक मिला. आज इस बात को इतने साल हो गए पर वो अपने पापा को बिल्कुल पसंद नही करती.

असल में, बहुत दुख होता है हम पेरेंटस तो बन जाते हैं पर पेरेंटिंग नही सीख पाते.. अच्छे पेरेट्स बन कर तो देखिए जिंदगी में हर तरफ खुशिया ही खुशिया नजर आएगी..और अगर आपका भी कोई एक्सपीरियस हो तो जरुर बताईएगा … मुझे इंतजार रहेगा.. तब तक बाय …

बच्चों की परवरिश पर ध्यान दे

कैसे हैं आप भी जरुर सुनिए

 

 

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved