Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for माता पिता

May 31, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

पेरेंटिंग टिप्स इन हिंदी कितनी जरुरी

अच्छे काम करते रहने चाहिए

पेरेंटिंग टिप्स इन हिंदी कितनी जरुरी – Parenting Tips in Hindi – अगर नेट पर Positive Parenting , पेरेंटिंग या स्मार्ट पेरेंटिंग के बारे में सर्च करें तो आता है स्मार्ट पेरेंटिंग इन हिंदी, इन इंगलिश … इन बंगाली, इन मराठी , इन मलयालम, बहुत भाषाए हैं पर हल एक ही है और वो है प्यार … बच्चे से प्यार से बात करें … patience से ट्रीट करें..

पेरेंटिंग टिप्स इन हिंदी कितनी जरुरी

नेट का संसार बहुत विशाल है एक शब्द खोजो तो दस option मिलते हैं .. कल मैं ऐसा ही कुछ सर्च कर रही थी तभी एक खबर पर ध्यान गया खबर है…

ब्रिटेन की सरकार ने positive parenting कोर्स शुरु किया है

जिसमें सीखाया जा रहा है कि माता पिता बच्चों को कैसे पालें… Etiquette  कैसे सीखाएं ., manners कैसे सीखाएं , असल में पहले joint family होती थी तो दिक्कत नही होती थी पर अब nuclear family हो गए हैं और पेरेंटस को समझ नही होती कि कैसे पालें इसलिए ये कोर्स शुरु किया है और ये कोर्स होस्पीटल हो, चिल्डर्न सेंटर्स , चर्च ग्रुप्स में फ्री संचालित किया जा रहा है

वैसे वहां प्राईवेट कम्पनी भी हैं जो ऐसे कोर्स करवा रही हैं और 30 हजार से 80 हजार तक की फीस भी है जिसमें ऑनलाईन कोर्स भी शामिल हैं …

एक लेडी ने बताया कि जब पहली बार मां बनी तो वो कुछ नही जानती थी कि बच्चे का ख्याल कैसे रखे कैसे पकडे कैसे नैपी बांधें … रात को कैसे सुलाना है रोए तो क्या करना है  पर अब मुझे समझ आ गई है … बच्चों के साथ किस तरह से लाड प्यार करें उन्हें Etiquette  समझाएं manners कैसे दें …

 

 

इन सभी की ट्रैनिंग दी जाती है ताकि वो परफेक्ट पेरेंटस बन सकें और उनके बच्चे परफेक्ट चाईल्ड…

यहां मैंने जब कुछ लोगो से इस बारे में बात की तो क्या बोले कि कि ये क्या है … ये भी कोई सीखने की चीज है … हमें आता है कैसे पालते हैं बच्चों को … चोचलें हैं ये … कुछ ने appreciate भी किया कि हां अच्छा है …

यहां भी होना चाहिए आप कैसे पेरेंटस हैं और आपके क्या विचार हैं इस बारे में … जरुर बताईएगा  स्माईल  रखिए , पोजीटिव  रहिए और पैशेंस भी होनी चाहिए…

स्मार्ट पेरेंटिंग टिप्स इन हिंदी कितनी जरुरी , स्मार्ट पेरेंटिंग कितनी जरुरी,   

माता पिता , parenting tips in hindi, good parenting skills in hindi , child care in hindi language , child care tips for parents in hindi , positive parenting tips, positive parenting skills, joint family vs nuclear family, single family,

Subscribe to my channel for more  videos:
https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

December 9, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

Dear Parents Your Kind Attention Please

 Art of Public Speaking in Hindi

Dear Parents Your Kind Attention Please- परीक्षा की तैयारी के दौरान माता पिता यानि पेरेंटस यानि अविभावक ध्यान दें कि बच्चों के लिए परीक्षा के कठिन दिन से बच्चों को आप ही उबार सकते हैं.

Dear Parents Your Kind Attention Please

थोडी देर पहले मैं अपनी जानकार के घर से खराब मूड वापिस आई वजह है कि उसके दोनो बच्चों के एक 4 और दूसरा 7 क्लास में है… पेपर यानि एग्जाम शुरु हो गए हैं और घर पर जेल जैसा माहौल है… टीवी बंद … नेट बंद बच्चों को कमरे में बंद न कही आना जाना बस पढाई पढाई और पढाई मम्मी पापा चाह्ते हैं कि बच्चे फर्स्ट आएं … बहुत अच्छी बात है उम्मीदे रखते ही हैं पर जब बच्चों से बेस्ट ऑफ लक कहने के लिएगई तो दोनो बहुत तनाव में नजर आए … बेटी ने बोला कि कुछ याद ही नही हो रहा ऐसा लग रहा है कि दिमाग एकदम ब्लैंक है … मम्मी ने और ज्यादा सख्ती कर दी …

परीक्षा की तैयारी – कृपया ध्यान दें – परीक्षा के कठिन दिन. परीक्षा और विद्यार्थी, बच्चों और पालकों , परीक्षा और पालक, परीक्षा के दिनों में बच्चे से कैसे पेश आएं, माता पिता, माता पिता कृपया ध्यान दें, परीक्षा के दिन , परीक्षा का पहला दिन, परीक्षा का भय , परीक्षा के कठिन दिन , परीक्षा एक मुसीबत , एग्जाम फोबिया ,एग्जाम फियर , एग्जाम रिजल्ट

 

   DC कोटा ,  श्री रवि कुमार सुरपुर का पत्र पेरेंटस के नाम 

पांच पेज का लैटर DC कोटा राजस्थान के हैं श्री रवि कुमार सुरपुर उन्होने लिखा कोटा जंहा ज्यादातर बच्चे कोचिंग के लिए जाते हैं और प्रेशर की वजह से कुछ बच्चों ने sucide कर लिया था…उन्होने क्या सलाह दी ..

उन्होने लिखा था कि वो चाइल्ड मैनेजमेंट का एक्सपर्ट नहीं हैं, लेकिन अपने अनुभव के आधार पर यह सब लिख रहें हैं ‘बच्चों को बेहतर प्रदर्शन के लिए डराने धमकाने या फिर अपेक्षाओं का बोझ लादने की जगह आपके सांत्वना के बोल जरूरी हैं। नतीजों को भूलकर बेहतर करने के लिए प्रेरित करना, मासूम कीमती जानें बचा सकता है।’ माता पिता को बच्चों की तरह अपरिपक्वता नही  दिखानी चाहिए ‘महज परीक्षा पास कर लेना ही सबकुछ नहीं होता। अपनी अपेक्षाओं और सपनों को जबरन अपने बच्चों पर नहीं थोपें, बल्कि बच्चे जो करना चाहते हैं, जिसे करने के काबिल हैं उन्हें वही करने दें। उनकी क्षमता के लिए उन्हें प्रोत्साहित करें।’  इंजीनियरिंग और मेडिकल को अपना करियर बनाने के अलावा अन्य विकल्पों की ओर भी ध्यान देना चाहिए और सबसे आखिर में प्र्रेंटस को मैसेज दिया कि, ‘दुनिया के सबसे बेहतर पैरंट्स आप बनें।’

समय का महत्व – एक छोटी सी कहानी

ये आप नेट पर भी सर्च कर सकते हैं वाकई एग्जाम हौव्वा नही है इसलिए गुस्सा, मार पिटाई ठीक नही … पेरेंटस की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है.

मैं बस एक ही बात कहना चाहूंगी …

इस दुनिया में कुछ अच्छा रहने दो बच्चों को बस बच्चा रहने दो …

जरुर सोचिऎ और अपने बच्चों को ढेर सारा ढेर सारा प्यार दीजिए …

Subscribe to my channel for more videos:

https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

July 19, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

डांट – अविभावक – बच्चों की मानसिकता

डांट – अविभावक – बच्चों की मानसिकता

पेरेंटिंग

क्लीनिक से बाहर निकलते हुए पिता अपनी दस साल की बच्ची को बहुत बुरी तरह डांट लगा रहे थे कि देख लिया हो गया न बुखार… हो गई मुसीबत.. कितनी बार समझाया कि ठंडा पानी मत पीया करो, बर्फ मत खाया करो…  …पर तू समझती नही….वो चिल्लाए जा रहे थे और उनकी बीमार बेटी चुपचाप सिर झुकाए उनकी बाते सुन रही थी. वैसे अक्सर जब स्कूल का रिजल्ट आता है तब भी ऐसा बहुत बार देखने को मिलता है .. उस समय वो  सभी के सामने बच्चों को बहुत गुस्सा करते हैं और कई बार तो पिटाई भी कर देते है..

अब प्रश्न ये उठता है कि क्या ये ही सही समय है डांटने का ??? और अगर नही तो  बच्चों को डांटे या गुस्सा करें तो कब और कैसे ??

imajkuges

(तस्वीर गूगल से साभार)

इस बारे में फेसबुक पर मिली कुछ प्रतिक्रियाए इस प्रकार हैं…

(मीना कुमारी  केरल में रहती हैं और होम मेकर हैं उनके अनुसार)

बच्चे के स्वभाव का स्वरुप समझ कर ही प्रतिक्रिया होनी चाहिये।बड़ों को अपने शब्दों और व्यवहार को बच्चों के सामने बहुत सोच समझ कर प्रस्तुत करना चाहिए। अगर बच्चों को प्यार की ललक होती है तो थोड़ा डर का अहसास दिलाना भी जरुरी है लेकिन सही औचित्य होना बहुत जरुरी है।कब क्या कैसे कहना चाहिये व्यवहार करना चाहिए ध्यान रखना जरुरी है। हम ये भूल जाते हैं बच्चों को कोसते कोसते हम कही न कही उसके ज़िम्मेदार होते हैं।

(अश्विन कुमार  के अनुसार )

माँ बाप कुछ भी समझ कर या जान बूझ कर नहीं करते । उनकी प्रतिक्रिया स्वभाविक और प्राकृतिक होती है क्योंकि वह हमसे प्रेम करते हैं हमारी फ़िक्र करते हैं जब शरीर पर चोट होती है तो तुरंत प्रतिक्रिया होती है । माँ बाप को बच्चे के स्वास्थ्य और भविष्य की चिंता होती है। पंजाबी में कहते हैं मांवां दिया गालां घ्यो दिया नाळां । माँ की डांट के बाद मिलने वाला प्यार भी अतुलनीय होता है।
जिन बच्चों को माँ बाप की डांट नहीं मिलती वह असहनशील हो जाते हैं, जिंदगी में अन्य किसी से मिली डांट उन्हें विचलित कर देती है। मुझे याद है सफर के दौरान एक बजुर्ग महिला से डांट खाने के बाद उस युवक ने कहा था माँ याद आ गयी, माँ सी लगी। माँ की डांट ना खायी होती तो उनका निरादर कर देता ।

जाने माने मैनेजमेंट फंडा के जनक एन रघुरमन जी के अनुसार

I don’t think anything wrong in that altercation. The degree varies depending upon the economic strata. What you have cited is one such case from the not so poor but from the lower middle class that is trying to catch up the next level economically. Getting upset during children’s illness is very normal. The way it is expressed sets the tone for people like us to dissect it in public platform about a particular (economic) community.

My way of looking at it is every parent has a method to bring up their children; some have wrong results while some set a wrong perception in others. 99.9 percent parents does it out of love and that .1 percent is what is discussed in media!

 

कुछ दोस्तों ने फोन पर तो कुछ ने मैसेज के माध्यम से भी अपने विचार रखे.मेरे विचार से बेशक माता पिता का बच्चों को गुस्सा करने या डांटने का पूरा हक है पर जब बच्चा किसी दुख, tension  या समस्या की घडी से गुजर रहा हो तो  parents को थोडा संयम बरतना चाहिए और ज्यादा गुस्सा नही दिखाना चाहिए और खासकर दूसरों के सामने, बच्चे, जब अपने पेरेंटस से डांट खाते हैं या उनकी तुलना किसी दूसरे बच्चे से की जाती है तो उन्हें और भी ज्यादा गुस्सा आता है.

माता पिता बच्चे के रोल मॉडल होते हैं वो उन्ही से बहुत बाते सीखता है इसलिए कोशिश यही रहनी चाहिए कि बच्चों की नजरों में पेरेंटस की अच्छी छवि बनी रहे…

imagertrs

(तस्वीर गूगल से साभार)

अपनी बात रखने के और भी बहुत तरीके हैं वो अपना उदाहरण देकर समझा सकते हैं कि एक बार जब वो छोटे थे तब ऐसा ही हुआ था और तब उनके पापा ने कितना डांटा था… ऐसे उदाहरण देकर बच्चा समझ भी जाता है और माता पिता भी अपनी भावनाए व्यक्त कर देते हैं.

आज बच्चा बहुत भावुक और अधीर है और आज वो अपने पेरेंंटस के सामने चुप नही रहता और उल्टा जवाब भी दे देता है या कई बार गुस्से में वो खुद को कमरे में बंद कर लेता है या बिना बताए घर ही छोड कर चला जाए तो  … ऐसी बातों से बचने के लिए बहुत समझदारी दिखाने की जरुरत है…

एक आम धारणा ये भी साबित करने की कोशिश की जाती है  कि बच्चे हमेशा गलत और माता-पिता हमेशा सही होते है  भले ही वह सही या वह गलत है। अकसर ऐसी स्थितियों में  बच्चे खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं..

इसलिए बच्चों को समझाने और अपना प्यार दिखाने के लिए कभी कभार बच्चों से भी सॉरी बोल दें तो ये पेरेंंटस का बडप्पन ही होगा …

वैसे आपके क्या विचार हैं इस बारे में जरुर बताईएगा..

ऑडियो – क्लिक करें और छुट्टियों का आनंद लें

July 6, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

बच्चों की परवरिश पर ध्यान दे

जब कोई बात बिगड़ जाये तो रहें बी पॉजिटिव

बच्चों की परवरिश पर ध्यान दे –  bachon ki parwarish per dhyan de – हम पेरेंटस तो बन बन जाते हैं पर पेशेंस  Patience नही रख पाते. जबकि आज के समय को देखते हुए बच्चों से ज्यादा पेरेंटस को सीखना चाहिए और कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.

बच्चों की परवरिश पर ध्यान दे

थोडी देर पहले एक जानकार के घर से लौटी हूं मन बहुत खराब हो रहा है असल में, जानकार के घर बच्चे और मम्मी मे खूब कहा सुनी हो रही थी जितना मम्मी बोल रही थी उतना ही या शायद उससे भी ज्यादा बच्चा बोल रहा था. उनका बच्चा 9 क्लास में है बस फर्क इतना ही था कि मम्मी बच्चे पर हाथ उठा रही थी और बच्चा मम्मी का हाथ कस कर पकडे हुए था. मम्मी बोल रही थी तमीज से बात कर मुझसे नौकरानी नही हूं तेरी मम्मी हूं..

https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/07/audio-child-by-monica-gupta.wav

क्लिक करिए और सुनिए 2 मिनट और 23 सैकिंड का ऑडियो Parenting पर

 

 

ऑडियो - मोनिका गुप्ता

ऑडियो – मोनिका गुप्ता

बच्चों की परवरिश पर ध्यान दे

असल में, हम पेरेंटस तो बन बन जाते हैं पर पेशेंस  Patience नही रख पाते. जबकि आज के समय को देखते हुए बच्चों से ज्यादा पेरेंटस को सीखना चाहिए और कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.

जैसे बच्चों की कभी भी दूसरे बच्चों से तुलना नही करनी चाहिए और ना ही दूसरे परिवार की देखा देखी उनके rules  अपने बच्चों पर लागू करने चाहिए. हर किसी परिवार का अपना अपना रहन सहन तौर तरीका होता है इसलिए अपने घर परिवार को देखते हुए वैसा ही माहौल बनाए रखना चाहिए.

पेरेंटस को कूल और रिलेक्स रहना चाहिए आफिस का तनाव घर पर नही लाना चाहिए अक्सर आफिस का तनाव घर पर ले आते हैं या काम वाली के न आने पर मम्मी उसका गुस्सा बच्चों पर निकालती हैं .. जोकि सही नही है.. इतना ही नही बच्चों को ना सिर्फ पूरा समय देना चाहिए बल्कि उन्हें ध्यान से सुनना भी चाहिए कि उनके मन में क्या चल रहा है.

बच्चों पर हर समय नजर रखने  के बजाय उनपर पूरी तरह विश्वास करके उन्हें पूरी freedom भी देनी चाहिए. बाहर से आए मेहमानो के सामने बिल्कुल भी डांटना  नही चाहिए… अगर हम भरपूर प्यार और मान देंगें तो यकीनन बच्चा भी मान देगा..

मुझे याद आ रही  है एक घटना जब बचपन में अपनी सहेली के घर गई हुई थी. उसके पापा किसी बात पर उसकी खूब पिटाई कर रहे थे. शाम को जब वो अपने दोस्तों के साथ badminton खेल रहे थे तो पैर मुड गया और फ्ररेक्चर हो गया इस पर मेरी सहेली बहुत खुश हुई बोली जिस पैर से मारा वही टूटा. बहुत अच्छा हुआ सबक मिला. आज इस बात को इतने साल हो गए पर वो अपने पापा को बिल्कुल पसंद नही करती.

असल में, बहुत दुख होता है हम पेरेंटस तो बन जाते हैं पर पेरेंटिंग नही सीख पाते.. अच्छे पेरेट्स बन कर तो देखिए जिंदगी में हर तरफ खुशिया ही खुशिया नजर आएगी..और अगर आपका भी कोई एक्सपीरियस हो तो जरुर बताईएगा … मुझे इंतजार रहेगा.. तब तक बाय …

बच्चों की परवरिश पर ध्यान दे

कैसे हैं आप भी जरुर सुनिए

 

 

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved