
Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber
By Monica Gupta Leave a Comment


By Monica Gupta Leave a Comment



By Monica Gupta Leave a Comment
दीदी की चिठ्ठी, दैनिक नवज्योति, जयपुर से हर रविवार प्रकाशित होने वाला नियमित स्तम्भ …इसमे दीदी यानि मैं अलग अलग बातें करके नन्हें बच्चों का मनोंरंजन करती और मनोरंजन के साथ अक्सर सीख भी छिपी होती ….
हैल्लो नन्हे दोस्तो,
कैसे हो! क्या हो रहा है? इतना शोर शराबा !!अरे बाप रे !!! धमाचौकडी!! पता है कल नन्हे नोनू ने इतनी जोर से तकिया उछाला कि वो पंखे पर ही अटक गया. गोलू इतनी जोर से छ्लांग लगता है बिस्तरे से जमीन पर कि पूछो ही मत और पता है नन्ही नैना को तो मिट्टी खाने का बहाना चाहिए जब भी मौका मिला बस बाहर पहुचं जाती है. मैने प्यारी सी मणि से पूछा कि आप क्या कर सकती हो तो पता है वो मुझे तोतली आवाज मे क्या बोली. इसने कहा… दीदी, मैं छब तुछ् तल छ्कती हूं. आप दोलो मै वही तलूदी. मैने उसे कहा अच्छा अपनी जीभ बाहर निकाल कर अपनी नाक पर लगा कर दिखाओ. उसने बहुत कोशिश की पर वो नही कर पाई. फिर उसने कहा कि दीदी तुछ दूसली बात बताओ. मैने उसे एक कागज दिया और कहा कि इसे बराबर करके मोड कर दिखाओ आप सात बार से ज्यादा फोल्ड नही कर पाओगे. मेरी बात सुनकर वहां, नोनू और मणि की मम्मी भी आ गई. मणि की मम्मी ने कहा कि ये तो जरा भी मुश्किल नही वो तो इस कागज को दस बार भी मोड सकती है. खैर, मणि ने पहले कोशिश की .असल मे 5 बार मोडते मोडते कागज इतना मोटा हो रहा था कि और नही मोडा जा रहा था. सातवीं बार ही इतना मुश्किल हो गया था उसे मोडना. मणि की मम्मी और कागज ले आई पर कितना भी बडा कागज ले लो वो 7 बार से ज्यादा हम नही मोड सकते.नोनू ने भी बहुत कोशिश की पर सब बेकार. घर मे एक अजीब सी चुप्प्पी छा गई थी. मणि की मम्मी खुश हो गई और बोली कि ऐसी बाते अच्छी है क्योकि कम से कम बच्चे चुपचाप तो लगे रहते है अपने काम मे.काम से मुझे याद आया कि मुझे भी एक बहुत जरुरी काम है पर जाते जाते एक बात आप सभी से जरुर कहूगी कि “हम सब कहते हैं कि कुछ पाने के लिए कुछ खोना पडता है पर सच्चाई यह है कि कुछ पाने के लिए कुछ करना पडता है”.आप करिए और देखिए सफलता आपके साथ साथ होगी.
शुभकामनाओ सहित
आपकी दीदी
मोनिका गुप्ता
By Monica Gupta Leave a Comment

Photo by Hamed Saber 
कुछ समय पहले एक समारोह मे एक दम्पति मिले थे. उन्होने मुझसे पूछा था कि क्या मैं किसी जरुरतमंद को जानती हूं तो अचानक मुझे माली की याद आई. बहुत गरीब पर मेहनती है. बहुत घरों में वो और उसकी पत्नी मिलकर काम करतें हैं. उसके चार बच्चे हैं मैने तुरंत ये सोच कर कि माली की मदद हो जाएगी उसका नम्बर दे दिया. उस महिला ने मुझे बताया कि हमारा ये शौक है जिनको भी जरुरत होती है सौ-पचास रुपए देकर मदद कर देते हैं और फोटो करवा कर सोशल नेटवर्किंग पर डालते हैं और खूब कमेंटस आ जाते हैं भलाई की भलाई हो जाती हैं और कमेंट्स अलग से… !!!
मुझे पता नही पर मुझे उनकी बातों में दिखावा ज्यादा लगा …लगा कि ये मात्र दिखावे के लिए ही ऐसा कर रहे हैं. भला पचास रुपए में कैसे मदद की जा सकती है..और चलो माना कि मदद कर भी रहे हो तो फोटो खिंचवा कर साईटस पर दिखावा करने का क्या औचित्य.. बेशक, माली गरीब है पर वो खुद्दार भी है ऐसे में कही उसके आत्मसम्मान को चोट न पहुंचे. अचानक मैनें उस महिला को कहा कि ओह !! याद आया माली ने तो अपना नम्बर बदल लिया था. ये अब उसका नम्बर नही. मैं उससे नया नम्बर लेकर दे दूगीं …!! और आगे बढ गई.. !!!
पाप करना बुरा है पर पुण्य का अहंकार ….. और भी ज्यादा बुरा है… बेशक, मदद एक पैसे की भी करना बहुत बडी बात होती है पर उसका बेवजह गुणगान करना अच्छी बात नही है .. ये दिखावा ज्यादा लगता है और इस तरह का दिखावा किसी की भावनाओ को भी आहत कर सकता है…
पाप- पुण्य और आम इंसान
By Monica Gupta Leave a Comment

अब ना निर्भया, न गुडिया, ना पीडिता बनना है … !!! जागरुक बनाना है
निर्भया और कितनी- मन की बात
By Monica Gupta Leave a Comment
Audio- Kids story by Monica Gupta
बच्चों का कहानी की दुनिया में एक बार फिर स्वागत है. आज की कहानी है प्यारी मणि अरे नही .. प्यारी मणि नही ये बेचारी मणि है या फिर ये बेचारी मणि है … खैर , ऐसा करते हैं कि पहले आप कहानी सुनिए फिर आप ही बताईए कि मैं प्यारी मणि हूं या बेचारी मणि … वैसे कहानी मे जामुन, अंगूर और अमरुद के साथ साथ पपीता भी है … कुल मिला कर ताजा ताजा कहानी है मणि और फल सब्जी 🙂
Audio- Kids story by Monica Gupta

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो – चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या ? क्या ये सही कदम है या देशवासी दुखी ही रहें … GST बोले तो Goods and Service Tax. The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing – Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]