
Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber
By Monica Gupta


By Monica Gupta


By Monica Gupta


By Monica Gupta

रक्तदान के क्षेत्र में एक प्रेरणा है अशोक कुमार
रक्तदाता श्री अशोक कुमार
रक्तदान से सम्बंधित एक कार्यक्रम चल रहा था. मीडिया, नेता, वक्ता, टीचर, डाक्टर आदि बहुत सज्जन मौजूद थे. सभी बहुत ध्यान पूर्वक कार्यक्रम सुन रहे थे तभी अचानक दरवाजा खुला और एक पुलिस वाले भीतर आए. उन्हे देख कर अन्य लोगो की तरह मेरे मन मे भी यही सवाल उठ रहा था कि यह यहां किसलिए आए हैं इनका यहां क्या काम है. इतने मे उन्हे स्टेज पर बुलाया गया. मैने सोचा कि स्पीच वगैरहा देकर चले जाएगे. पर स्पीच के दौरान सुना कि वो तो स्वयं रक्तदाता हैं और अभी तक 45 बार रक्तदान कर चुके हैं और 15 बार रक्तदान के कैम्प लगा चुके हैं. उनकी बातो से प्रभावित होकर मैने विस्तार से उनसे बात की.
सफलता की कहानी
By Monica Gupta

व्यंग्य बिजली जाने का सुख
हैरान होने की कोई जरुरत नही, बिजली कटस को देखते हुए मैं इस नतीजे पर पहुंची हूं कि बिजली जाने के तो सुख ही सुख है.सबसे पहले तो समाज की तरक्की मे हमारा योगदान है भले ही वो अर्थ आवर ही क्यो न हो. और बिजली नही तो बिल भी कम आएगा और उन पैसों से ढेर सारी शापिंग.
वृद्ध् लोग बिजली न होने पर हाथ का पखां करेगें तो कन्धों के जोडो की अकडन खुल जाएगी. घरो मे चोरी कम होगी कैसे ? अरे भई, बिजली ना होने की वजह से नींद ही नही आएगी जब सोएगें नही तो चोर आएगा कैसे..
बिजली ना रहने से सास बहू के आपसी झगडे कम होगें दोनो बजाय एक दूसरे को कोसने के बिजली विभाग को कोसेगीं हैं इससे मन की भडास भी निकल जाएगी और मन को अभूतपूर्व शांति भी मिलेगी. बिजली न होने से दोस्ती भी हो जाएगी.
अब बिजली ना होने पर आप घर से बाहर निकलेगे अडोस पडोस मे पूछेगे लाईट के बारे में. फिर धीरे धीरे जान पहचान होगी और दोस्ती हो जाएगी. बिजली न होने की वजह से आप श्रृंगार और वीर रस के कवि या लेखक बन सकते हैं. ऐसे लेख निकलेगें आपकी कलम से कि बस पूछिए ही मत.और तो और आप जोशीले भी बन सकते है बिजली घर मे ताला लगाना, तोड फोड , जलूस की अगवाई में महारथ हासिल हो सकती है.बातें तो और भी है पर हमारे यहाँ 3घंटे से लाईट गई हुई है और अब इंवरटर में लाल लाईट जल गई है.
बिजली विभाग का फोन नो रिप्लाई आ रहा है गुस्से मे मेरा बीपी बढ रहा है डाक्टर को फोन किया तो वो बोले तुरंत आ जाओ. अब ओटो का खर्चा, डाक्टर की फीस ,दवाईयो का खर्चा सभी के फायदे ही फायदे हैं और कितने सुख गिनवाऊँ बिजली जाने के.
Audio-व्यंग्य बिजली जाने का सुख- मोनिका गुप्ता
By Monica Gupta



Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो – चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या ? क्या ये सही कदम है या देशवासी दुखी ही रहें … GST बोले तो Goods and Service Tax. The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing – Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]