Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for blog

June 10, 2015 By Monica Gupta

Gifts

Gifts

पायल कत्थक नृत्य मे प्रथम आई. उसे नटराज की मूर्ति उपहार स्वरुप मिली. एक मित्र आगरा होकर आए और वो ताजमहल का खूबसूरत पोस्टर ले कर आए.

वही नन्ही नैना को उसकी दादी ने प्यारा सा शेर वाला टेडी बीयर दिया. मणि की दोस्त उसके लिए बेहद खूबसूरत फव्वारा और महाभारत का पोस्टर ले कर आई. ऐसे बहुत से उपहार होते है जिनका हम अक्सर आदान प्रदान करते हैं.

 

taj mahal photo

Photo by particlem

 

 

उपहार एक नई सी खुशी दे जाते  हैं कुछ बच्चे तो अपना बर्थ डे मनाते ही इसलिए है कि ढेर सारे Gifts मिलेंगें.

पर आज अचानक एक लेख पढा कि घर में क्या नही रखना चाहिए. उसमे लिखा था कि महाभारत भारत के इतिहास का सबसे भीषण युद्ध माना जाता है इसलिए इस युद्ध के प्रतीक, तस्वीर या रथ आदि को घर में रखने से झगडा बढ़ता है.

ताजमहल मुमताज की कब्रगाह है इसलिए उसकी तस्वीर या उसका प्रतीक घर में रखना नकारात्मकता फैलाता है. फव्वारा सुख, पैसे को बहा कर ले जाता है. नटराज की मूर्ति में भगवान शिव ‘तांडव’ नृत्य की मुद्रा में हैं जो कि विनाश का परिचायक है। उसे घर मे कभी नही रखना चाहिए और जानवरो का कोई भी प्रतीक स्वरुप लाने से स्वभाव उग्र होने लगता है.

अरेरे !! कितनी सच्चाई है इस बात में यह तो पता नही पर ऐसे लेख पढ कर मेरे मन मे तनाव जरुर हो गया है. Gifts क्या ऐसे भी हो सकते हैं … अगर आप भी कुछ इस बारे मे जानते हों तो जरुर बताईएगा..

6 things that should not be kept at home according to vastu – Navbharat Times

भारतीय वास्तु विज्ञान चाइनीज़ फेंगशुई से काफी मिलता जुलता है। यह प्राकृतिक शक्तियों को मनुष्य के लिए उपयोगी बनाने की एक कलात्मक परंपरा है। हम अक्सर सुनते आए हैं कि घर में क्या रखना अच्छा होता है और क्या रखना बुरा। आइए, आज आपको बताते हैं कि घर में कौन-सी 6 चीजें कभी नहीं रखनी चाहिए-

नटराज की मूर्ति: नटराज नृत्य कला के देवता हैं। लगभग हर क्लासिकल डांसर के घर में आपको नटराज की मूर्ति रखी मिल जाती है। लेकिन नटराज की इस मूर्ति में भगवान शिव ‘तांडव’ नृत्य की मुद्रा में हैं जो कि विनाश का परिचायक है। इसलिए इसे घर में रखना भी अशुभ फलकारक होता है। 4. Read more…

अब जो घर में Gifts आ गए हैं उनका क्या किया जाए … अगर खुद रखे तो वहम और अगर किसी दूसरे को दें तो बहुत गलत बात होगी !!!

June 10, 2015 By Monica Gupta

नया साल और हमारा राशिफल- Your Zodiac-Star-Signs

नया साल और हमारा राशिफल- Your Zodiac-Star-Signs

अगर आपको भी यह जानना है कि नया साल 2016 कैसा रहेगा तो यकीन मानिए ये राशिफल आपके लिए ही बनाया गया है.

आपका राशिफल-Your Zodiac-Star-Signs

अगर आपका नाम A से लेकर Z के बीच मे आता है या अ से ज्ञ के बीच का कोई अक्षर है. Zero या 1- 2 से लेकर 9 अंको Even , Odd number या उसके बीच की आपकी जन्म तारीख है. Monday से लेकर Sunday यानि सप्ताह के 7 days मे, दिन के 12 बजे से रात के 12 बजे के बीच किसी भी समय आपका Birth हुआ है तो फिर आप यकीनन यह राशिफल आपके लिए ही बना है.Your Zodiac-Star-Signs.

और सुनिए !!! आप बहुत ही नेक और अच्छे व्यक्तित्व के इंसान हैं वही दूसरी ओर आप बेहद भावुक, क्रोधित और अक्सर लोग क्या कहेंगे की बातो मे आ जाते हैं. आप यह भली प्रकार जानते हैं कि आपका अंतर्मन आपका सबसे अच्छा दोस्त है,  best friend है पर अक्सर आप उससे बाते करना भूल जाते हैं.

We are lucky ones … इसमे भी कोई शक नही कि आप अपनो का बहुत ख्याल रखते हैं try तो करते है पर अक्सर उन्हें time नही दे पाते. जिसकी वजह से कई बार नाराजगी झेलनी पडती है.

जहां तक पहनावे की बात है Dark Colours  तो कभी Light Colours के dress  आप पर खूब फबेगें.

इस साल खानपान मे सफेद चीजों जैसे नमक, चीनी, मैदा आदि का कम सेवन करें. हां, मीठी बातें जरुर कर सकते हैं. दिन में एक बार सच्चे मन से ईश्वर का जरुर ध्यान करे. काम करने का हर पल शुभ है. अपनी कमियां नही बल्कि खूबियां खोजिए और फिर देखिए आप कहां तक जा पहुंचेगें . 2016 में शुभ परिणामों की बौछारें होगी अगर आप काम सकारात्मक Positive thinking , Smile  और विचार कर के करेगें.

बातें तो बहुत हैं पर आप busy हैं इसलिए अभी के लिए बस इतना ही

Happy New Year 2016 wishes के साथ


 

 lucky photo

 

 

 नया साल और हमारा राशिफल- Your Zodiac-Star-Signs

June 9, 2015 By Monica Gupta

नई मां

mother and son photo

Photo by mooglet

आज मेरी सहेली मणि ने एक ऐसी कहानी सुनाई कि जिसे सुनकर मैं निशब्द रह गई.
उसने नई मां कहानी कही पढी थी. कहानी कुछ ऐसे है

एक आदमी ने अपनी पत्नी के मरने के बाद दूसरी शादी की और अपने 5 साल के बेटे से पूछा कि उसे अपनी नई मां कैसी लगी. इस पर बेटा मासूमियत से बोला कि मेरी मां झूठी थी पर नई मां सच्ची है इस पर पिता हैरान हो गए और पूछा कि वो ऐसे कैसे कह सकता है इस पर बेटा बोला जब मैं शरारत करता था तो मां नाराज होकर कहती थी कि ठहर जा… तुझे तो मैं खाना ही नही दूंगी पर थोडी ही देर मे लाड प्यार करके पुचकार के गोद मे बैठा कर खाना खिलाती थी.

नई मां भी यही कहती है कई बार नाराज होकर कहती है कि तुझे खाना नही दूगी पर वो सच्ची है वो वाकई मे खाना नही देती “आज दो दिन हो गए मुझे खाना खाए” !!!!

( वैसे कहानियों का भी अलग ही संसार होता है कुछ कहानियां हसांती हैं गुदगुदाती है वही कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो कुछ सोचने पर मजबूर ही कर देती हैं. नई मां कहानी कुछ ऐसी की कहानी है …)

June 8, 2015 By Monica Gupta

शुभ लाभ

शुभ लाभ

बेशक, घर लेते या बनवाते समय नक्शे ,वास्तु और ऐसी चीजे जो सुख समृदि लाए आदि रखने का बहुत क्रेज हो गया है. हम लोग घर बनवाने के बाद उसकी सजावट में कोई कसर नही छोडते और महंगी से महंगी चीजे लगवाते हैं ताकि दूसरे लोग देखें. कोई दिक्कत नही जिनके पास पैसा है वो तो  दिखाएगें ही.

 

 photo

बात ये नही है बल्कि बात ये है कि  इसके साथ साथ घर को पूरी तरह से व्यवस्थित रखना भी उतना ही जरुरी है जैसाकि , रंग-रोगन पुराना न पड़े. टपकने वाले नलों की मरम्मत होनी चाहिए. फ्यूज बल्बों को बदलवाने जरुरी हैं,शीशे साफ और खिड़कियों के टूटे कांचो को बदलना भी चाहिए. यकीनन इससे शुभ लाभ की प्राप्ति होगी घर मे बरकत आएगी…

शुभ लाभ  के लिए सबसे ज्यादा जरुरी है  शौचालय की स्वच्छता. कई लोग घर के बाहर की तरफ शौचालय बनवा लेते हैं पर  उसका रख रखाव सही नही कर पाते और जो भी घर के भीतर दाखिल होता है उसको बदबू से दो चार होना पडता है उसे साफ रखना जरुरी है क्योंकि, घर के स्वास्थ्य का सीधा संबंध हमारे  स्वास्थ्य से है. वैसे त्योहारो में घर की सफाई हो ही जाती है पर ये वाली सफाई हमेशा रहनी बेहद जरुरी है …( शुभ लाभ)

June 8, 2015 By Monica Gupta

सकारात्मक सोच

नेट एक बहुत अच्छा माध्यम है बहुत सारी बातें खोजने का. मुझे सकारात्मक सोच के  विचार पढने बेहद पसंद हैं. एक दिन एक बहुत अच्छे से विचार की तलाश में मैने बहुत साईटस देखी . देखते देखते एक विचार बहुत पसंद आया.मैं उसने नोट करने ही वाली थी कि सोचा चलू और आगे देख लूं शायद उससे भी अच्छा मिल जाए .

और बेहतर के चक्कर में मैं आगे सकारात्मक सोच देखने लगी पर कोई पसंद ही नही आया फिर सोचा चलो पहले वाला ही विचार अच्छा था वही नोट कर लेती हूं  पर ओह नही … वो भी गायब हो गया. यानि बहुत सारी साईटस सर्च कर रही  थी ना वो उसी में कही गुम हो गया.  खोजा… खोजा उसे बहुत खोजा पर !!!  पर मिला नही 🙁 और याद भी नही था कि क्या लिखा था. मात्र एक लाईन तो नही डाल सकती थी ना …

तभी मेरे मन में विचार आया कि जिंदगी मे भी अक्सर ऐसा होता है जो हमारे पास होता है उसकी परवाह नही करते और बेहतर और अच्छा खोजने के चक्कर मे हम अपनो को भी खो देते हैं इसलिए जो है उसी की वेल्यू करनी चाहिए और खुश रहना सीखना चाहिए नही तो मेरी तरह परेशान होना पडेगा!! सकारात्मक सोच

 

positive thinking photo

Photo by somnathbhagat84

May 29, 2015 By Monica Gupta

No smoking please

 

 

cartoon smoking by monica gupta

No smoking please

एक जानकार बहुत  स्मोक करते हैं वो हर बार अपना टारगेट रख लेते है कि बस होली के बाद कभी लूंगा… फिर राखी पर बात आती है फिर दीपावली पर और फिर नए साल पर … साल दर साल गुजरते जा रहे हैं पर छोड नही पा रहे. मुझे  एक बात याद आई कि एक आदमी ने पेड पकडा हुआ और जोर जोर से चिल्ला रहा कि बचाओ पेड ने मुझे पकड रखा है .. जो देखता हंसता कि भई पेड क्या पकडेगा. तूने ही पेड को पकडा हुआ है. हमारे जानकार भी हालत भी ऐसी ही है. सिग्रेट को पकडा उन्होनें हुआ है और चिल्ला रहे हैं कि बचाओ सिग्रेट ने उन्हें पकडा हुआ है … ह हा हा !!! वैसे हंसना नही चाहिए क्योकि बात बहुत गम्भीर है.

31 मई को वर्ल्ड नो स्मोकिंग डे है सोचा आज इसी पर अपने विचार लिख डालू  smoking  पर सर्वे करने के बाद हैरानी ये पढ कर हुई कि नशे की लत में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं और तो और महिला स्मोकर्स की तादाद में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। एम्स के डॉक्टरों का दावा है कि पिछले पांच सालों में महिलाओं में स्मोकिंग 11 पर्सेंट से बढ़कर 20 पर्सेंट तक पहुंच गया है। डॉक्टरों का यह भी कहना है कि महिलाओं में स्मोकिंग की यह लत साल दर साल बढ़ती ही जा रही है.

ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे (गैट्स) के अनुसार भारत में कुल जनसंख्या के लगभग 35 पर्सेंट लोग नशा करते हैं। इसमें युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। मौजूदा समय में 20 पर्सेंट महिलाएं नशे की गिरफ्त में हैं। 31 मई को वर्ल्ड नो स्मोकिंग डे है। स्मोकिंग को लेकर एम्स के डॉक्टरों का कहना है कि आजकल अगर कोई नशा करता है, चाहे वह महिला हो या पुरुष, अब वे स्मोकिंग को अपना स्टेटस मानते हैं और मजबूरी नहीं, बल्कि शौक से पीते हैं। यही शौक उनकी लत बन जाती है और फिर यह लत एक दिन उन्हें बीमार करती है। अब पुरुषों की तरह महिलाएं भी कम उम्र में सिगरेट पीना शुरू कर रही हैं। कहीं-कहीं तो यह भी देखा गया है कि महिलाएं पुरुषों के मुकाबले ज्यादा सिगरेट पीती हैं। उनकी यही आदत स्वास्थ्य को बहुत ही ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा है। इसकी वजह से उनमें फेफड़ों के कैंसर का रिस्क और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

इस बारे में राष्ट्रीय दवा निर्भरता उपचार केंद्र (एनडीडीटीसी) के हेड डॉक्टर एस. खंडेलवाल का कहना है कि तंबाकू का यूज चाहे किसी रूप में किया जाए, उसका नुकसान तो होना ही है।

एनडीडीटीसी में अडिशनल प्रोफेसर डॉक्टर सोनाली ने कहा कि आजकल बच्चे भी नशे के आदी होते जा रहे हैं। बच्चों में नशे की लत इतनी तेजी से बढ़ रही है कि अगर उसको रोकने के लिए जल्द ही कुछ कड़े कदम नहीं उठाए गए, तो उसके नतीजे काफी खतरनाक हो सकते हैं। क्योंकि अगर बच्चे दस साल की उम्र में कोई नशा करते हैं तो वह लंबे समय तक इसका यूज करेंगे और उसे खतरनाक बीमारी होने की आशंका ज्यादा होती है। डॉक्टर ने कहा कि अब स्मोकिंग छोड़ने के कई उपाय हैं जिनमें मेडिकेशन, काउंसलिंग और जरूरी दवा के जरिए अपनी इस लत से छुटकारा पाया जा सकता है

No smoking please….

6 Ways Quitting Smoking Is Good for Your Heart| Everyday Health

One of the most important things you can do to keep your heart healthy — and to keep it beating for as long as possible — is to avoid or quit smoking. If you’re a smoker, kicking the habit can heal the damage nicotine inflicts on your heart and on your longevity in several striking ways. See more…

सस्मोकिंग की चाह जगे तो पुस्तक पढें, कसरत करें और ध्यान में मन लगाएं। सकारात्मक सोच और दृढ़ इच्छाशक्ति से ही इस बुरी आदत से मुक्त हो सकेंगे। आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार शतावरी, ब्राह्मी, अश्वगंधा जैसी जड़ी-बूटियां और त्रिफला व सुदर्शन चूर्ण शरीर से दूषित पदार्थों को बाहर निकालने का काम करते हैं। लिंग और जरूरी दवा के जरिए अपनी इस लत से छुटकारा पाया जा सकता है

best way to quit smoking

See more…

कुल मिला कर यही कहना है कि जो अखबार मे लिखा रहता है कि सिगेट पीना स्वास्थय के लिए हानिकारक है वो ऐसे ही नही लिखा हुआ … वाकई में बहुत भाव छिपा है इसके पीछे … अगर आप वाकई में … गौर कीजिएगा, वाकई में छोडना चाह्तें हैं तो आप इसे छोड सकते हैं क्योकि सिग्रेट  ने आपको नही बल्कि आपने सिग्रेट  यानि मौत को पकड रखा है…  और शुभ काम के लिए हर समय शुभ है और सिग्रेट छोडने से ज्यादा शुभ विचार कोई और हो ही नही सकता

No smoking please….

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 48
  • 49
  • 50
  • 51
  • 52
  • …
  • 77
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved