Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for blog

March 28, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

टी20 वर्ल्ड कप क्रिकेट और विराट कोहली

match cartoon by monica gupta

टी20 वर्ल्ड कप क्रिकेट और विराट कोहली

 

मैच

(तस्वीर गूगल से सा आभार )

जब हमनें मैदान मार लिया ….

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफ़ाइनल की दौड़ के लिए मैच मोहाली में खेला जा रहा था ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया.

ऑस्ट्रेलिया की मज़बूत टीम कहलाती है इसलिए  बहुत सारी शंका लिए मैच देखना शुरु किया  जैसे जैसे आस्ट्रेलिया की टीम  चौके छ्क्के लगा रही थी.. भारत की जीत की उम्मीदे कम होनी शुरु हो गई. कभी वटस अप तो कभी मैसेज तो कभी फोन पर बाते होनी लगी कि क्या होगा …कोई कहता भारत ही जीतेगा तो कोई कह रहा था पता नही वैसे मुश्किल है भारत का जीतना, कोई कहता देखो… !!

match cartoon by monica gupta

 

कोई भगवान को याद कर रहा था तो कोई किसी को … पर और लोगों की तरह मुझे तो यही लग रहा था कि ये हमारा भारत देश है और मुझे इस पर पूरा विश्वास है कि ये ही जीतने वाला है !!! खैर भारत खेलने आया और जैसे जैसे मैच आगे बढने लगा  टीम  धीरे धीरे छाने लगी.. !!

एक एक बॉल पर जान लगा दी… !! जो उम्मीद आरम्भ में कम हो गई थी वो जागने लगी और जो मैदान में उन्होने खिलाडियों का मनोबल बढाना शुरु कर दिया और हम जैसे  जो  टीवी देख रहे थे उन्होनें  भी टीवी पर  खिलाडियों को  गाईड करना शुरु कर दिया … अरे ये क्या किया… बॉल ऐसे मारनी थी … अरे युवी को मैदान से चले जाना चाहिए वो भाग नही पा रहा … !!अपने अपने अंदाज से  अपने कमरे से ही चिल्लाना  शुरु कर दिया … !!

देखते ही देखते हमने मैदान मार लिया और अब आ गए हैं सैमी फाईनल में …

भारत 6 विकेट से जीता और देखते ही देखते  देर रात 11 बजे से टवीटर, फेसबुक, गूगल प्लस भर गया जीत की खुशी से… सब अपने अपने तरीके से जीत का  इजहार कर रहे थे…

जहां युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने  मिड डे अखबार को दिए अपने इंटरव्यू में युवराज के साथ अन्यायपूर्ण रवैए के लिए एक बार फिर धोनी पर हमला बोला. वही कुछ मजेदार कमेंटस भी पढने को मिले जैसा कि एक मैसेज आया कि

आस्ट्रेलिया वालो को पता नहीं है कि हम इंडिया वाले चाहे कितना भी टारगेट हो मार्च में पूरा कर ही देते है

एक ने लिखा – शर्मा, धवन और रैना के आऊट होने के बाद ही मैच शुरु होता है वो तो बस भूमि पूजन करने आते हैं

किसी ने लिखा  कि टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की रैंकिंग नंबर वन है लेकिन वो टी20 कप कभी नहीं जीते हैं.

एक ने लिखा – पत्रकार धोनी से पूछ रहे हैं कि विश्वकप के लिए आप क्या तैयारी कर रहे हैं

धोनी – तैयारी  बस इस बात की कर रहे हैं कि अनुष्का और विराट का राजीनामा न हो जाए.

वही एक ने लिखा पता नही रैना, रोहित और धवन मैच में क्यों हैं इनकी जगह दूसरों को मौका मिलना चाहिए.

एक ने लिखा हारा हुआ मैच कोई कोहली से जीतना सीखे… मुझे याद नही कभी सचिन ने हारा मैच जितवाया हो

.कोई बधाई दे रहा था तो कोई विश्व कप की जीत के लिए जुट जाओ का संदेश…

 

BBC

वरिष्ठ खेल पत्रकार प्रदीप मैगज़ीन ने बीबीसी के आदेश कुमार गुप्त से बात करते हुए चार अहम कारण गिनाए.

1. विराट कोहली: दोनों टीमों के बीच सबसे बड़ा फ़र्क साबित हुए विराट कोहली. जिस तरह से उन्होंने परिस्थिति को समझा, विकेट को भांपा और फिर बैटिंग की, उसके कारण उन्हें क्रिकेट इतिहास के बड़े खिलाड़ियों में शुमार किया जाएगा.

2. रनिंग बिटवीन द विकेट: युवराज सिंह बैटिंग करते हुए चोटिल हो गए. उनसे भागा नहीं जा रहा था.

ऐसे में उनका आउट होना भारतीय टीम के लिए वरदान साबित हुआ. उनके आउट होते ही कप्तान धोनी क्रीज़ पर आए और उन्होंने ज़बरदस्त रनिंग बिटवीन द विकेट की. Via bbc.com

 

मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वाटसन ने भी माना कि भारत को भारत में हराना बेहद कड़ी चुनौती है,  कुल मिलाकर बधाई की असली पात्र पूरी टीम है और खास तौर पर धोनी और विराट कोहली जिन्होनें बेहद संयम, धैर्य और आत्मविश्वास से पारी खेली और भारत को सैमी फाईनल तक ले आए और जाने अंजाने एक संदेश भी दिया कि सामना करों सकारात्मक सोचो और अंत तक लडो… !!

ढेर सारी शुभकामनाएं  भारतीय क्रिकेट टीम को ….

March 26, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

की एंड का

की एंड का

life is short photo

की एंड का

है एंड था  …  सुनने में जरा अजीब लगा होगा ठीक वैसे जैसे मुझे फिल्म “की एंड का” सुनकर लगा था. वो रील लाईफ है और  पर ये रियल लाईफ है जो अभी तक “है”और अगले  ही पल “था” हो गया … बस जिंदगी इतनी ही छोटी है. “है एंड था” के बीच मे झूलती !! बेशक आपको मेरी बात अजीब लगे … पर यही सच्चाई है !!

बहुत जरुरी है कि जितना हम जीए, जितना समय जीए… खुश रहें मस्त रहें .. प्यार दें और और प्यार बांटे… !! पता नही कब हमारा “है” “”था” में परिवर्तित हो जाए!!

Photo by Wootang01

March 26, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

फॉर्च्यून पत्रिका और अरविंद केजरीवाल

cartoon- Monica Gupta

फॉर्च्यून पत्रिका और अरविंद केजरीवाल

ये सम्मान अरविंद केजरीवाल जी को ऑड ईवन लागू करने के लिए मिला. देखा जाए तो जनता का उनके प्रति प्यार भी Odd Even ही रहा … कभी लोग उनसे प्यार करते कभी उनपर नाराज  हो जाते … पर अरविंद जी झुके नही मुसीबतों का सामना करते चले गए … और एक मिसाल हैं एक प्रेरणा हैं … शायद इसलिए अरविंद जी के करोडों प्रशंसक हैं और मैं भी उनमे से एक हूं … !!

 

फॉर्च्यून पत्रिका और अरविंद केजरीवाल

फॉर्च्यून ने 50 नेताओं की लिस्ट में केजरीवाल जी 42वीं पायदान पर हैं . मैगजीन ने जनवरी में 15 दिन के लिए ऑड- ईवन फॉर्मूला लागू करने के लिए दिल्ली सरकार की सराहना की है.. यकीनन आपने गाँधी जी एक बात को साबित कर दिखाया “पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हँसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे, और तब आप जीत जायेंगे.” तो आप भी उन्हें ignore करने दीजिये , हंसने दीजिये ,लड़ने दीजिये ,पर अंत में आप जीत जाइये . क्योंकि आप जीतने के लिए ही यहाँ हैं , हारने के लिए नहीं. ढेर सारी शुभकामनाएं !! मेरे बनाए आपके कुछ ऑड- ईवन कार्टून 😀

फार्च्यून की तीसरी सालाना ‘‘वर्ल्डस 50 ग्रेटेस्ट लीडर्स’’ की सूची में दुनियाभर से कारोबार, सरकार, परमार्थ कार्यों और कला के क्षेत्र की उन चुनिंदा हस्तियों को शामिल किया गया है, जो ‘‘दुनिया बदल रहे हैं और दूसरों को ऐसा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

फॉर्च्यून पत्रिका ने दुनिया के 50 महानतम नेताओं की अपनी सूची में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम शामिल किया है। केजरीवाल इस सूची में स्थान पाने वाले एकमात्र भारतीय नेता हैं.
पहला स्थान अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस को मिला है।
’’ आम आदमी पार्टी के प्रमुख केजरीवाल (47 साल) को 42वां स्थान मिला है और वह सूची में शामिल एकमात्र भारतीय नेता हैं।

Cartoon - Odd, even cars- Monica gupta

Cartoon – Cars- Monica gupta

पत्रिका ने केजरीवाल जी की सराहना करते हुए लिखा है, जब केजरीवाल ने धुंध से निपटने के लिए सम विषम योजना का खाका पेश किया तो कई लोगों ने संदेह जताया। नई दिल्ली को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया का सर्वाधिक प्रदूषित शहर कहा था। सम विषम योजना के तहत दिल्ली में सम और विषम नंबर की गाड़ियों को एक एक दिन के अंतर में सड़कों पर चलाया गया। फॉर्च्यून ने कहा, इस जनवरी में परियोजना के उल्लेखनीय नतीजे मिले। सड़कों पर वाहनों की भीड़ कम हुई, पार्टिकुलेट वायु प्रूदूषण सांद्रण में 13 फीसदी की कमी आई और नागरिकों को सांस लेने के लिए साफ हवा मिली। पत्रिका ने कहा कि नेतृत्व का मतलब प्रजानायक होना या लोकप्रियता नहीं होता बल्कि दुनिया भर के लोगों द्वारा उस तरीके की तारीफ करना होता है, जिसके जरिये आप जीवन को बेहतर बनाते हैं।

Best Wishes Arvind ji 🙂

 

 

March 23, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

होली का त्योहार , महिलाएं और डर

होली का त्योहार , महिलाएं और डर

होली का त्योहार , महिलाएं और  डर

बुरा ना मानो होली है. होली मेरा प्रिय त्योहार है गुझिया की महक और गुलाल बहुत सुंदर लगते हैं पर बस डर लगता है तो होली के दिन  घर से बाहर निकलने मे… !! बहुत लोग, खासकर, महिलाएं भीतर रहना ही पसंद करती हैं या ऐसी जगह छिप जाती हैं जहां कोई पहुंच न सके … वैसे अपवाद भी हर क्षेत्र में होते हैं … !!!

होली का त्योहार और हमारा डर

होली का त्योहार , महिलाएं और  डर

March 23, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

# होली है – बुरा न मानो होली है

# होली है – बुरा न मानो होली है

# होली है – बुरा न मानो होली है

होली ने हमारे दिलों मे हौले से दस्तक दे दी है और हर कोई बडा हो या छोटा होली के रंग में रंगा झूम रहा है … वो अलग बात है कि इस बार यह कंफ्यूजन रहा संशय रहा कि होलिका दहन कब होगा और  अनुमान सरकारी छुट्टी और  ड्राई डे से लगाया गया  पर होली की खुमारी ही ऐसी है कि सब भूल कर गुझिया की खूश्बू में, मस्ती में होली खेलते नजर आते है…

सैमसन क्रिएशनस भी अपने अलग अलग कार्यक्रमों से सभी का मनोरंजन करता रहा है. होली का त्योहार भी बच्चों ने खूब मौज मस्ती के साथ मनाया. किसी ने कार्ड बनाना सीखाया तो किसी ने भगवान का नाम लेकर कार्यक्रम का श्री गणॆश किया किसी ने चुटकुला सुनाया तो किसी ने रंगारंग डांस दिखाया … कोई भी हो हर त्योहार हमें प्रिय है जिसे हम सभी मिल जुल कर मनाते है. आईए देखे मस्ती मौज से भरा कार्यक्रम होली है

 

 

https://youtu.be/jRlPwk7iMNg

 

बात बहुत ज्यादा पुरानी भी नही है जब हम इतने अदब वाले होते थे कि होली के मौके कब पर किसी  पर हंसना हो या तंग करना हो तो इस  बात को  ध्यान में रखते  हुए कि अगला बुरा न मान जाए इसलिए साथ ही साथ बोल देते बुरा न मानो होली है … पर आज हमारे समाज इतना कुछ धटित हो रहा है कि यह कहना कि बुरा न मानो … कहना अजीब सा लग रहा है

# होली है – बुरा न मानो होली है

कैसा लगा आपको ये रंगारंग कार्यक्र्म ..

जरुर बताईएगा

March 22, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

एक उपलब्धि ऐसी भी

एक उपलब्धि ऐसी भी

 

एक उपलब्धि ऐसी भी

स्कूली शिक्षा और उपलब्धि

परीक्षा समाप्त हुई और अब तैयारी है नई क्लास में जाने की. कुछ बच्चों के रिजल्ट आ गए और कुछ के आने वाले हैं. कोई खुश है तो कोई उदास है पर सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर नम्बर कम आए हैं तो ज्यादा उदास होने की जरुरत नही. नई क्लास में शुरुआत से ही आप खूब मेहनत करो, नियमित रहो और अगले साल नतीजा खूब अच्छा लाओ ..

aman3

वैसे नियमित रहने की बात  से मुझे अमन की याद आ गई. क्या ?? अमन  कौन ?? आप अमन मिढ्ढा को नही जानते. अरे !! चलिए कोई बात नही … मैं आपको अमन के बारे मे विस्तार से बताती हूं. अमन मिढ्ढा हरियाणा के सिरसा में रहते हैं सैंट जेवियर्स स्कूल में पढ रहे हैं और अभी दसवीं क्लास की परीक्षा दे रहे हैं. आपको पता है कि अमन की सबसे बडी खासियत क्या है !!!

अमन लगातार 6 साल से बिना छुट्टी लिए नियमित स्कूल जा रहे हैं… अरे ?? आप खडे क्यों हो गए ??? बैठ जाईए आराम से !! वैसे बात तो है ही हैरानी की…!!! जब मुझे पता चला था तो मैं भी हक्की बक्की रह गई थी … !! 6 साल !!! आज जहां हम बच्चे नए नए बहाने खोजते हैं sick leave हमारी जेब में हमेशा तैयार रहती है कि किस तरह स्कूल से छुट्टी करें पर वही अमन स्कूल जाने के बहाने खोजता है.

 

अमन ने बताया कि जब वो पांचवी क्लास के बाद  जब क्लास 6 में गए तब   महसूस किया  कि उन्होनें तो दो साल में एक भी छुट्टी नही ली. अमन की इस शानदार उपलब्धि देखते हुए स्कूल ने सम्मानित किया गया. जहां स्कूल के सभी टीचर बेहद प्रभावित थे वही कुछ बच्चे परेशान भी थे क्योकि उन्हें शायद कही न कही डर था कि अमन की इस नियमित उपलब्धि से कही उनके माता पिता भी उन्हें हर रोज स्कूल जाने के लिए टोकना न करना शुरु कर दें  इसलिए वो कई बार अमन से बोला करते कि अगर वो छुट्टी करेगा और स्कूल नही आएगा तो उसे फलां उपहार देंगें … पर अमन ने यह होने ही नही दिया और आज इस बात को 6 साल जी हां 6 साल हो गए हैं और अमन नियमित स्कूल जा रहा है उन्होनें एक भी छुट्टी नही की .

इस उपलब्धि के लिए स्कूल से तो सम्मानित हुए  ही हैं साथ ही साथ उनकी इस शानदार उपलब्धि पर जिला प्रशासन ने भी सम्मानित किया.

aman2

मुझसे बात करते हुए अमन ने विस्तार से बताया कि स्कूल उनका दूसरा घर है और उन्हें हर रोज स्कूल जाने में बहुत खुशी मिलती है. अमन अपनी मम्मी और अपने दादू को खासतौर पर इस बात का श्रेय देते हैं  कि वो हमेशा प्रोत्साहित करते रहे और 6 साल नियमित स्कूल जाते जाते कैसे बीत गए पता ही नही चला… !!

बातों बातों में अमन ने यह भी बताया कि शायद लगातार स्कूल जाने की वजह से  वो क्लास में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर रहा है. ओह !!  एक और उपलब्धि !!! वैसे लगातार चार साल प्रथम आना भी कोई कम उपलब्धि नही. मेरा विचार था कि जो बच्चा रोज स्कूल जाता हो. पढाई में प्रथम आता हो वो तो co curricular activities यानि सह पाठ्यक्रम गतिविधियां पर तो ध्यान दे ही नही पाता होगा. इस पर अमन ने  मुस्कुराते हुए बताया कि स्कूल की सांस्कृतिक गतिविधियों में वो अक्सर एंकरिग किया करता है और उसे क्रिकेट खेलना बेहद पसंद है.

aman

 

अमन का अभी 10 क्लास  बोर्ड का एक पेपर बाकी है मेरे पूछ्ने पर कि परीक्षा का डर लगता है उन्होनें  बताया कि बहुत डर लगता है कई बार ऐसा लगता है कि कुछ नही आता पता नही क्या होगा पर इस बार एक बहुत अच्छी बात हुई वो ये कि प्रधान मंत्री मोदी जी ने मन की बात मे परीक्षा की बात की थी जोकि बहुत काम आई क्योकि उन्होने बात को इस तरीके से कहा कि अब की बार परीक्षा का डर बहुत कम लगा…!!

इतने मे अमन की मम्मी रिम्पी मिढ्ढा अमन की पसंदीदा घी वाली परौंठी ले आई और अमन खाना खाकर पढाई में जुट गया.अमन की मम्मी ने बताया कि अमन की देखा देखी नमन अमन का छोटा भाई भी उसी के नक्शे कदम पर चल रहा है और वो भी नियमित रुप से बिना छुट्टी लिए स्कूल जा रहा है.

वाकई, अमन और नमन सभी बच्चों के लिए प्रेरणा हैं. अमन के माता पिता  और उसके दादा जी  बधाई के सच्चे हकदार  हैं… !

…अरे .. आप क्या सोचने लगे … नई क्लास में नए उत्साह और नई उम्मीदों को लेकर जाईए. नियमित रहिए और नियमित रुप से पढिए फिर देखिए उसका नतीजा इतना अच्छा आएगा इसका आप अंदाजा ही नही लगा सकते. वो कहते भी है ना कि आप हर उस काम को कर सकते हैं जिसे आप वाकई करना चाहते हैं.

ढेर सारी शुभकामनाएं !!!

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 4
  • 5
  • 6
  • 7
  • 8
  • …
  • 77
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved