Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for blogger

February 22, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

आरक्षण एक अभिशाप

आरक्षण एक अभिशाप

 

आरक्षण एक अभिशाप

तस्वीर गूगल से स आभार

 

आरक्षण एक अभिशाप

दो खबरों ने दिमाग मे धा धिन धिन धा किया हुआ है पहली JNU वाली और दूसरी हरियाणा में जाट आरक्षण वाली… पहली खबर पर ध्यान देती हूं तो दूसरी खबर पर ध्यान चला जाता है और शायद ज्यादा हावी भी जाट मुद्दा रहा इसकी वजह ये भी है कि हम हरियाणा से हैं और लगातार बहुत लोगो के मैसेज या फोन आते रहे कि कैसे हैं आप लोग … आपके शहर में शांति है या नही !! बेशक हमारा शहर सिरसा बेहद शांत रहा … पर जिस तरह से रोहतक, पानीपत, झज्जर, जीन्द, सोनीपत, कैथल के हालात देखे. दिमाग सुन्न है !!

चाहे एक ढाबा हो एक शो रुम हो, मॉल हो … सब खत्म कर दिया, लूट के बाद आग लगा दी… अब भी एक दहशत का माहौल बना हुआ है..

आकंडो के हिसाब से 20 हजार करोड का नुकसान हुआ है हमारे हरियाणा में… 20 हजार करोड … तिनका तिनका करके एक आदमी अपना आशियाना बनाता है उसे लूट कर आग के हवाले कर देना … किसने किया ये सब ?? आसामाजिक तत्व कौन है और कहां गुम हो गए ?? नुकसान हुई सबकी भरपाई कौन करेगा … !!

 

ऐसे मे समझ से बाहर है कि जिनकी वजह से यह हालात बने सरकार उन्हे आरक्षण दे रही है !! अरे!! आरक्षण देने से पहले ये तो पूछ लो कि 20 हजार करोड के नुकसान की भरपाई कौन करेगा… किसके दरबार में फरीयाद करेगा बेकसूर आम आदमी …!!

क्यों न एक बिल ऐसा पारित किया जाए जिसमें आरक्षण ही खत्म कर दिया जाए..!! ना रहेगा न बजेगी बांसुरी .. पर शायद सरकार यह भी नही चाहेगी ..!! पर यह भी नही भूलना चाहिए कि आज एक, कल दूसरी परसों तीसरी जाति उठ खडी होगी … कितना देंगें किस किस को देंगें.. बहुत भयानक है ये आग.. इससे पहले की दावानल बन जाए और अनगिनत मासूम लोग होम हो जाए … रोक लेना चाहिए अन्यथा….. !!

हरियाणा और जाट आरक्षण का मुद्दा

आरक्षण एक अभिशाप आप इस बारे में क्या राय रखते हैं जरुर बताईएगा !!

February 22, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

नशा एक बीमारी

नशा एक बीमारी

mobile photo

नशा एक बीमारी

ओह .. आप इतने चुप चुप से कैसे हैं … क्या सोच रहे हैं .. क्या !!! आप बीमार है … !! बेहद गम्भीर बीमारी  !! ओह नो !!! क्या हुआ ???

वायरल !! खांसी, गला खराब, बुखार!!! ये नही !!! तो …!!! बीपी.शूगर.. !!! ये भी नही!! तो …!!! टीबी,पत्थरी,थाईराईड..!! क्या??? ये भी नही !!! ओह तो क्षमा करें !! कही वो …. …!!!! क्या ??? वो भी नही. अब मेरा और इम्तेहान ना लॆं.

प्लीज, आप ही खुलासा करे कि क्या बीमारी हुई है आपको.???? क्या!! बार बार मोबाईल को चैक करने की बीमारी कि किसी का मैसेज आया नही, मोबाईल तो ठीक चल रहा है ना या जिसे मैसेज भेजा उसे मिला या नही उसके जवाब की इंतजार करना!! …. हे भगवान !! ये तो बहुत भयंकर बीमारी है इस बीमारी से तो ईश्वर सभी को बचाए…!!

वैसे  मैं क्या कहूं … कही न कही इस बीमारी की चपेट मे तो मैं भी हूं   🙁

 

February 22, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

राष्ट्रभक्ति और प्रमाण पत्र

india cartoon by monica gupta

राष्ट्रभक्ति और प्रमाण पत्र

हम भारत देश में रहते हैं और हमें अपने देश से प्यार है. हमारे पास यहां रहने के लिए सारे सबूत हैं. जन्म प्रमाण पत्र, शिक्षा का, निवास का ,आधार कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड, पैन कार्ड आदि पर देशभक्ति का प्रमाण पत्र नही है.. पर आजकल जिस तरह से हालात बन रहे हैं लगता है कि अब इन प्रमाण पत्रों के साथ साथ  देशभक्ति का प्रमाण पत्र भी दिखाना होगा अब बडा प्रश्न ये है कि ये प्रमाण पत्र क्या सरकार देगी … और अगर हां तो कौन सा विभाग देगा … india cartoon by monica gupta

वैसे राष्ट्रभक्ति और प्रमाण पत्र के बारे में आपके क्या विचार है ..

February 21, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

कन्या भ्रूण हत्या – डाक्टर और समाज

pregnant women photo

कन्या भ्रूण हत्या – डाक्टर और समाज

ताजा खबर: पटना में एक महिला ने अपनी 3 महीने की बच्ची को जिन्दा जमीन में दबाने की कोशिश की वो तो बच्ची रोने लगी और पडोस के लोग बाहर आ गए और बच्ची को बाहर निकाला जिससे उसकी जान बच गई.

ये तो सिर एक उदाहरण है समाज में ना जाने कितने उदाहरण तो सामने ही नही आ पाते होंगें और कितनी मासूम जिंदगियां जीवन से हाथ धो बैठती होगी !! हमारी मानसिकता के साथ साथ बहुत डाक्टर भी पैसा कमाने के चक्कर में कन्या भ्रूण हत्या जैसा जधन्य अपराध कर रहे हैं.
कुछ समय पहले मेनका गांधी(केंद्रीय मंत्री) ने बोला कि भ्रूण लिंग परीक्षण को सभी बंदिशों व पाबंदियों से आजाद कर देना चाहिए और सभी गर्भवती महिलाओं के लिए अनिवार्य किया जाना चाहिए ..
जबकि ये विचार बिल्कुल सही नही है … हमारे देश में अभी भी लडकी को लेकर सोच विकसित नही हुई है और लडका लडकी में बहुत फर्क माना जाता है.
इसी बारे में जब मैने कुछ जानकार मित्रों से जोकि गृहणी, डाक्टर, अध्यापक हैं पूछा तो सभी का एक ही जवाब था कि ये सही नही है. भ्रूण लिंग परीक्षण नही होना चाहिए.

वैसे मेरा भी यही विचार है कि इससे लाभ क्या होगा ये तो हो नही सकता कि अगर ये पता लगे कि महिला को बेटा होगा तो क्या उसका खान पान अलग और बेटी होने पर क्या खान पान अलग रखा जाएगा… नही ना … तो अगर दोनों का ध्यान एक ही तरह से देना है तो लिंग जांच का क्या औचित्य !!!

एक महिला जब गर्भवती होती है तो गर्भ में बेटा है या बेटी इस बात को ध्यान देने की बजाय सही खान पान और उसकी उचित देखभाल हो ताकि बच्चा जच्चा स्वस्थ हों और अगर कुछ मजबूत करना ही है तो सरकारी अस्पतालों का स्तर सुधारे. सही सुविधाएं और दवाईयां उपलब्ध करवाईए. अस्पतालों में उपचार के लिए डाक्टर और महिला डाक्टर उपलब्ध करवाईए ताकि गर्भवती अपने नौ महीने चैन से बिता सके और एक स्वस्थ शिशु को जन्म दे सके..!!!
वर्षा देशपांडे, सदस्य, नेशनल इंस्पेक्शन एंड मॉनिटरिंग कमेटी, आरोग्य मंत्रालय ने कहा कि
यह विचार देश की ग्राउंड रियलिटी के खिलाफ है। गर्भ में कन्या है, पता लगने पर महिला के साथ प्रताड़ना शुरू हो जाएगी। गर्भवती की हत्या की आशंका भी बढ़ जाएगी। प्रत्येक गर्भवती की सुरक्षा के लिए क्या सरकार के पास इंफ्रास्ट्रक्चर है? अभी प्रतिबंध से डॉक्टरों को मोटी कमाई से वंचित होना पड़ रहा है। ऐसे में फायदा केवल डॉक्टरों को होगा। दरअसल मेनका जी के कंधों पर बंदूक रखकर कोई और चला रहा है.

BBC

भारत के लिंगानुपात को बेहतर करने और गर्भ में ही बच्चियों को मार देने की समस्या के सुझाए एक हल से नया विवाद खड़ा हो गया है.

महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने भ्रूण के लिंग का पता लगाने का सुझाव दिया जिससे विवाद शुरु हो गया है.

उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा, “अगर हर महिला के गर्भवती होने के बाद अल्ट्रासाउंड कर उसके भ्रूण का लिंग पता कर उसे रजिस्टर करना चाहिए. इसके बाद अंत तक ये देखा जा सकेगा कि बच्चा पैदा होता है या नहीं.” Read more…

 

खैर, अगर हम राजनीति को एक तरफ रख कर एक स्वस्थ समाज की बात करें तो लिंग जांच के मुद्दे को अभी ना ही उठाया जाए तो बेहतर होगा… अभी समाज को जागरुक करना होगा !! बेहद दुखद है कि चंडीगढ और दिल्ली जैसे हाई फाई समझे जाने वाले राज्यों में भी आज 1000 पुरुषों के मुकाबले महिला अनुपात 818 और 866 है. बेशक, केरल, तामिलनाडू, छ्तीसगढ आदि में बेहद सुधार है पर अभी भी बहुत लम्बा रास्ता तय करना है.. !!! बेटा हो या बेटी एक समान हैं जरुरत उनकी उचित देखभाल ही है ताकि हमारा समाज स्वस्थ बन सके…

गर्ल है तो कल है !!!

कन्या भ्रूण हत्या – डाक्टर और समाज … वैसे आप इस बारे मे क्या राय रखते हैं जरुर बताईएगा 🙂

Photo by raebrune

February 19, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

Motivational Speech on Voluntary Blood Donation

Motivational Speech on Voluntary Blood Donation

स्वैच्छिक रक्तदान महादान है रक्तदान पुण्य का काम है…

बात उन दिनों की है जब मुझे रक्तदान के एक कार्यक्रम में जाने का मौका मिला. सच पूछिए तो आज से पहले मैं न कभी किसी रक्तदान के कार्यक्रम में गई थी और ना ही रक्तदान के बारे में जानकारी थी … हां … सुना जरुर था कि रक्तदान करना चाहिए … पुण्य का काम होता है … ये प्रोग्राम डाक्टर युद्दबीर सिह जी की अध्यक्षता में हरियाणा के जिला सिरसा में  हो रहा था. डाक्टर ख्यालिया  उस समय ना सिर्फ जिले के उपायुक्त थे बल्कि रक्तदान के क्षेत्र में जबरदस्त काम भी कर रहे थे..

मैंने भी पूरा कार्यक्रम देखा और रक्तदाताओं का जोश और जुनून भी देखा … मैं हैरान थी कि मुझे इस बात की जानकारी अभी तक क्यों नही थी …. क्योकि कहती तो मैं भी रहती थी कि मैं भी रक्तदान कर सकती हूं पर करुंगी तभी जब किसी को जरुरत होगी … उस दिन उस कार्यक्रम में मेरी बहुत सी भ्रांतियां दूर हो गई और मैं प्रोग्राम देखते देखते इतनी प्रेरित हो गई कि स्टेज पर ही चली गई और अपने मन की बात सभी को बता दी

बचपन में मैने एक बच्ची को डूबने से बचाया था और यही बात मैं सभी को बताती रहती पर आज मैं इस बात को शायद भूल गई हूं कि बीते कुछ सालों में मैने एक छोटा सा रक्तदाताओं का नेटवर्क तैयार किया है जोकि पंजाब, चंडीगढ, जयपुर, सूरत, दिल्ली राजस्थान , भीलवाडा, मुम्बई आदि जगह में हैं वहां बेहद  प्रेरित करने वाले मोटिवेटर और  रक्तदाता रहते हैं जोकि एक फोन पर जरुरत मंद के लिए रक्त का इंतजाम करवा देते हैं और किसी की जान बच जाती है…

उस नेटवर्क की वजह से अभी तक बहुत लोगों को रक्त उपलब्ध करवा चुकी हूं और सभी  ठीक होकर हंसते गाते अपने घर वापिस लौट गए हैं इसलिए बचपन में उस जान बचाने की घटना को मैं भूल चुकी हूं…  और बस किसी जानकार या अनजाने  के फोन आने पर कि उन्हें फलां फलां रक्त की जरुरत है जुट जाती हूं कि किसी भी तरह से मदद कर पाऊं 🙂

किसी की मदद करके…. जान बचाकर इतना खूबसूरत अहसास होता है जिसकी शब्दों में कल्पना भी नही की जा सकती…

क्या आपने रक्तदान किया है या रक्तदान किया है या रक्तदान के लिए प्रेरित किया है तो अपना अनुभव जरुर बताईएगा

जय रक्तदाता

blood-donate

February 19, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

हरियाणा में जाट आरक्षण

हरियाणा और जाट आरक्षण का मुद्दा

 

हरियाणा और जाट आरक्षण का मुद्दा

हरियाणा में जाट आरक्षण

     जाट आरक्षण हिंसक होता जा रहा है कही रास्ता बंद , कही स्कूल बंद तो कही इंटरनेट सेवाए बंद कर दी गई है

बात ज्यादा पुरानी नही  है जब हमारे हरियाणा में बेटी बचाओं बेटी पढाओ अभियान सुर्खियों में था और बेहद सराहा भी गया क्योकि गांव की सबसे ज्यादा पढी लिखी लडकियों  ने 15 अगस्त को झंडा फहराया फिर बात आई सैल्फी की… बेटी के साथ सैल्फी लेने का अभियान भी बहुत सराहा गया. जिसका जिक्र  हमारे प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी अपनी मन की बात मे किया . उसके बाद बात आई पंचायत चुनाव की … बेहद खुशी यह देख कर हुई कि गांव की महिलाए बढ चढ कर आगे आई और मिसाल कायम की …

मुझे याद है जब कुछ साल पहले जब  Zee news की रिपोर्टिंग  करने या स्वच्छता अभियान के लिए गांव में जाती  तो महिला सरपंच होने के बावजूद भी सरपंच की भूमिका उनके पति ही सम्भालते थे और महिला सरपंच की भूमिका मात्र खाना परोसने और आवभगत करने की ही होती … मैने सोचा था कि एक बार महिला सरपंच शपथ ले लें फिर गांव में जाकर देखूंगी कि क्या हाल है महिलाओं का और फिर एक लेख लिखूगी…  यह सब दिमाग में चल ही रहा था कि अचांक एक बार फिर आरक्षण का मुद्दा उठ खडा हुआ… और देखते ही देखते उसने हरियाणा को अपनी चपेट मे ले लिया. रोहतक, जीन्द , भिवानी से देखते देखते आरक्षण की आग फैलने लगी और आज  कुछ देर पहले एक खबर ने सन्न कर दिया.

हरियाणा में जाट आंदोलन के चलते प्रदर्शनकारियों ने एक एंबुलेंस रोकी ..और बहुत देर तक आंदोलनकारियों से बहस होने पर भी एंबुलेंस को जाने “नही “दिया गया. हे भगवान !! ये हो क्या रहा है… ना जाने इस मरीज की क्या हालत होगी सोच कर ही …. !!! ये तो मात्र एक उदाहरण है ऐसे न जाने कितने उदाहरण हो रहे होंगें ..कल एक मित्र ने दिल्ली से आना था वो आ ही नही पाए. एक विवाह कार्यक्रम को रद्द किया गया. परीक्षा को पोस्टपोन किया गया.

कुछ जिलों में मामले की गम्भीरता को देखते हुए स्कूल बंद कर दिए गए. रोहतक में रहने वाले एक जानकार को अपने ही ऑफिस पहुंचने में तीन धंटे लग गए क्योकि जगह जगह जाम कर रखा था और पुलिस और आन्दोलनकारियों की भिंडत भी हो रही थी..

बेहद दुखद है एक आम आदमी का जीना बेहाल हो गया है कही जेनयू का आंदोलन तो कही जाट आरक्षण…वैसे देखा जाए तो इसमें हम सभी कही न कही जिम्मेदार हैं क्योंकि वोट तो हम ही देकर नेता चुनते हैं और नेता के लिए आरक्षण जैसे मुद्दे वोट बैंक के लिए सर्वप्रिय होते हैं .. उन्हें लोगों के दुख से कोई सरोकार नही…!! 

क्या इन धटनाओं से सबक लेते हुए क्या हम जागेंगें …क्या चैन से सोने के लिए हम जागेंगें या … बैचेन ही रहेंगें और ये सब ऐसे ही चलता रहेगा !!! जरा नही बहुत सोचने की दरकार है !!! 

हरियाणा में जाट आरक्षण लेख के बारे में आपके क्या विचार हैं जरुर बताईएगा …

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 12
  • 13
  • 14
  • 15
  • 16
  • …
  • 75
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved