मास्क पहनना
वहम
वहम
suspicion
आगरा से एक जानकार मित्र से मेरी सहेली ने छोटा सा ताजमहल मंगवाया. उसे उसने अपने ड्राईगरुम में लाईट लगा कर सजा कर रखा. तभी एक दिन घर आए एक रिश्तेदार ने वहम डाल दिया कि अरे ताजमहल क्यों रख लिया. रखना बहुत नेगेटिव है कुछ भी बुरा हो सकता है. हटा दे तुरंत. सहेली बहुत धबरा गई. मुझसे पूछने के लिए फोन आया कि क्या करे? अब घर में रखेगी नही.. किसी में ताज उपहार मे दे नही सकती क्योकि जब खुद को पता है तो उपहार में देना बहुत गलत होगा… !!! मित्र इतने प्यार से लाए हैं कैसे कूडे में फेंक दूं. क्या करुं !! मैने कहा कि मैं अभी बताती हूं पर मैं सोच रही हूं क्या जबाव दूं.. लोग वहम तो डाल जाते हैं पर उसका हल नही बताते !! क्या है कोई जवाब आपके पास ??
वहम का
suspicionका
सम विषम और महिलाएं
सम विषम और महिलाएं – पहले सुना कि सुबह 8 से शाम 8 बजे तक की छूट , फिर सुना कि रविवार सभी के लिए छूट, फिर सुना कि आपातकालीन के लिए छूट और अब सुनने में आया है कि सुरक्षा के मद्देनजर महिलाओ के लिए सम विषम मे छूट रहेगी … तो भई अपनी बीबी को आज से ही कार सिखवाऊंगा अब वही मुझे सुबह शाम दफ्तर छोड कर आया करेगी.
सम विषम और महिलाएं
बेशक , दिल्ली सरकार अभियान गम्भीरता से ले रही है पर महिलाओ को इससे पूरी छूट दी गई है जोकि बहुत खुशी का विषय है
सम-विषम से छूट? खुद महिलाएं नहीं एकमत See more…
ध्वनि प्रदूषण एक समस्या
ध्वनि प्रदूषण एक समस्या
बढता ध्वनि प्रदूषण और हम
एक ऐसा प्रदूषण जिसका हल न मोदी जी के पास है और न ही अरविंद केजरीवाल जी के पास … इसका हल है सिर्फ हमारे पास… !!!
जाने ऐसा कौन सा है प्रदूषण !!
चलो चिल्लाए… अरे !! आप हैरान क्यो हो रहे हैं … आप भी तो चिल्लाते हैं … क्या ?? नही ?? अच्छा बताईए हाल ही में आप किसी शादी या समारोह में गए तो वहां डीजे वाला बाबू कितनी जोर से बजा रहा था डीजे … आपको चीखते चिल्लाते संगीत के इलावा कुछ सुनाई नही दे रहा था तो आप आपस में बात चिल्ला चिल्ला कर .. हां मैं ठीक हूं … आप सुनाओ कैसे हो ??? चिल्ला कर बात नही कर रहे थे…!!! हम सभी चिल्लाते हैं .
मैं भी चिल्लाई थी और कान भी झनझना उठे थे. मैनें तो एक बार मेजबान को कह ही दिया कि आवाज धीरे करवा दीजिए तब उन्होने कहा कि अरे इतने पैसे दिए है आवाज तो इतनी ही चलेगी… !!! हे भगवान !!
यकीन मानिए इसमे सरकार का कोई दोष नही हमारे अपने दिमाग में इतना प्रदूषण भरा हुआ है कि ….!! वैसे ये कम हो सकता है अगर हम जरा से जागरुक हो जाए पर क्या होंगें.. !!
शायद नही … तो आईए चिल्लाए !!!
ध्वनि प्रदूषण एक समस्या
सडकों पर, कारखानों में तो ध्वनि प्रदूषण बढ ही रहा है पर एक प्रदूषण ऐसा है जिस को हम जान बूझ कर पैसे खर्च करके निमंत्रण देते हैं … !! क्या हो सकता है दूर हमारे प्रयासों से या नही …
नरम धूप
नरम धूप
जाड़ो की नरम धूप
लो जी, आ गई सर्दी!! अच्छा लगता है गुनगुनी धूप में बैठ कर उसका आनन्द लेना.धूप के साथ साथ अपनी कुरसी भी सरकाना और अगर अडोसी पडोसी मिल जाए तो बैठ कर इधर उधर की बतियाना और चुगली चपाटियां करना. वैसे पालक, हरी हरी मैथी जिसे बीनारना साफ करना बहुत बोरिंग होता है कम्पनी मे बैठ कर वो काम भी तुरंत हो जाता है ….. पर नुकसान भी है. जहाँ ज्यादा धूप लेने से चेहरा काला सा हो जाता है. वही बातो बातो मे चाय के साथ साथ खाया भी बहुत कुछ जाता है अब देखिए ना आजकल मटर इतनी मीठी आ रही है कि दो किलो छीलने बैठो तो मुश्किल से पाव भर ही रह जाती है … चलिए, फिर भी गुनगुनी धूप अच्छी ही लगती है. है ना
जाड़ो की नरम धूप और आँगन में लेट कर 🙂
.
- « Previous Page
- 1
- …
- 21
- 22
- 23
- 24
- 25
- …
- 75
- Next Page »











