छोटी सोच
छोटी सोच
छोटी सोच या ओछी मानसिकता ..
स्टोरी नम्बर 1
एक जानकार आजकल मजाक का कारण बनी हुई है. वजह ये है कि उन्होनें अपने घर में पानी की मोटर के साथ सायरन लगवाया हुआ है ताकि जैसे ही पानी की टैंकी भरे सायरन बज जाए ताकि वो मोटर बंद कर दे और पानी व्यर्थ न जाए पर आस पडोस के लोग मजाक बना रहे है कि बडी आई !!
स्टोरी नम्बर 2
सडक के किनारे एक व्यक्ति कार रोक कर फोन पर बात कर रहा था. आने जाने वाले लोग मजाक बना रहे थे कि यो देखो… ज्यादा समझ रहा है अपने आप को.. !!
तीसरी स्टोरी 3
चार बच्चे चिप्स खाते जा रहे थे और सडक पर ही खाली रैपर फेंक दिया. बस, एक ने फेंकने की बजाय खाली रैपर जेब में रख लिया क्योकि आस पास को कूडादान नही था. बस, उसी दिन से उसका मजाक उडाया जा रहा है कि बडा आया खुद को समझने वाला.. !!!
अब अगर कोई पानी बचाता है या सडक के नियम अपनाता है या स्वच्छता का ख्याल रखता है तो क्या, वाकई में हमे, उनका मजाक बना कर हतोत्साहित करना चाहिए या … !!
वैसे, राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने भी गुजरात के साबरमती आश्रम में आयोजित एक समारोह में कहा था कि देश की असली गंदगी नालों में नही बल्कि लोगों के दिमाग में है.…
अब क्या इस बात का भी हमें मजाक बनाना चाहिए या …. आपका क्या ख्याल है इस बारे में …!!
छोटी सोच
Even and odd car number
सम विषम पर कार्टून
सम विषम पर कार्टून
पर्यावरण का सोच कर इतना बडा कदम उठाना बहुत खुशी की बात है पर साथ ही साथ बहुत बडी टैंशन है भई… कैसे होगा … !!! एक ही कार है … वो भी सम की …!!! बिषम पर अटकी हुई है जान और ऊपर से सरकार हैप्पी न्यू ईयर बोल रही है…
– – BBC
दिल्ली में सम और विषम नंबर वाली गाड़ियाँ अलग-अलग दिनों पर चलेंगी, ये ख़बर आते ही लोग परेशान हुए हैं लेकिन कुछ लोग चुटकियाँ लेने से बाज़ नहीं आ रहे.
पिछले 24 घंटों में ढेरों नए-नए लतीफ़े शक्ल ले रहे हैं, आप भी पढ़िए.
1. नंबर प्लेट बनाने वाले की दुकान पर एक सज्जन पहुँचे, और बोले–“फटाफट दो नंबर प्लेट बना दो, एक पर लिखना सम और दूसरे पर विषम.”
2. एक चिंतित व्यक्ति से किसी ने पूछा कि “आपका दफ़्तर तो दिल्ली में नहीं है, फिर आप इतने परेशान क्यों हैं”? जवाब मिला- “लड़के वाले दहेज में दो गाड़ियाँ माँग रहे हैं, एक सम नंबर वाली, दूसरी विषम नंबर वाली.”
3. दो कार चोर आपस में बात कर रहे हैं, “एक और नई मुसीबत, अब मंगलवार-बुधवार देखकर, नंबर प्लेट पढ़कर गाड़ी उड़ानी होगी, वरना सम-विषम के चक्कर में पकड़ लिए जाएँगे.” – – -? – BBC
वैसे इस बारे में आपकी राय क्या है ???
तो क्या हुआ
हास्य व्यंग्य
- « Previous Page
- 1
- …
- 22
- 23
- 24
- 25
- 26
- …
- 75
- Next Page »











