Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for blogger

June 24, 2015 By Monica Gupta

Story Time

Story Time ( बच्चों की कहानी )

W की मिठा E
(अंग्रेजी वर्णमाला से बनी कहानी )

W बहुत ही छोटा पर शरारती बच्चा था। मम्मी k कहने पर उस k  डैD  ने  उसे A टू Z Vधालय में भर्ती करवा दिया। उनका Vधालय   jल  K पास होने कारण वहाँ अक्सर c पाही घूमते रहते थे। बच्चों को उन्हें देखना अच्छा लगता था। सड़क K  दूसरी  Oर Bकानेरी नमकीन और Kक की दुकानें थी। बच्चों की पाठशाला में उन्हें पढ़ार्इ के साथ-साथ अच्छी-अच्छी बातें भी C खाते थे।

Aक बार उनकी कक्षा में नोटिस आया कि जो बच्चा सबसे अच्छी Cख अथवा Vचार देगा उसे प्राध्यापिका E नाम में मिठाE देंगी W तो नया-नया ही Vधालय गया था, पर मिठाE का नाम सुनते ही उसके मुँह में पानी आ गया।

उनकी नैंC   Tचर कक्षा में आर्इ और एक-एक बच्चें को अपने पास बुलाकर उनK Vचार और  Cख सुनने लगी।

सबसे पहले  Aकता ने बताया कि kला खाकर छिलका कूड़ेदान में ही फैंकना चाहिए।

Tटू बोला दूध Pकर ताकतवर बनना चाहिए।

मUर बोला जब दो लोग बातें कर रहें हों तो Bच में नहीं बोलना चाहिए।

कPश ने बताया कि सभी से Sसी वैसी बातें ना करके Cधे मुँह बात करनी चाहिए। कभी भी Pठ  Pच्छे नहीं बोलना चाहिए।

Bना ने कहा के Eश्वर में Vश्वास रखना चाहिए। उनकी पूजा करके Rती उतारनी चाहिए।

Dम्पी चुप बैठा था। Tचर के पूछने पर उसने बताया कि वो Bमार है। अब बारी आर्इ की। खाने के शौकीन ने बताया कि ज्यादा  Kक और Iस्क्रीम नही खानी चाहिए Qकि कर्इ बार चटपT चीजों से भी पेट दर्द हो जाता है, इसीलिए हल्का खाना ही खाना चाहिए। यह सुनकर सभी बच्चे हँस पड़े।

Gतेन्द्र आज कक्षा में नही आया था क्योंकि वो Cकर (राजस्थान) गया था।

सिY   Oमी,  Uवी, Eना और Eशा के इलावा सभी ने अपने Aचार  Vर को बताए। उधर Tना चुपचाप बैठी रही Qकि वो घर से लड़कर I थी।

T चर सभी बच्चों के Vचार लेकर प्राध्यापिका के पास गर्इ।

उन्हें सभी बच्चों के Vचार इतने पसन्द आए कि खुश होकर उन्होने सभी बच्चों को मिठाE  Eनाम में दी। बच्चों ने Aक साथ मिलकर मिठाE  खार्इ और इतने में छुटटी की घंT भी बज गर्इ।

Publised in 98 in  Rajisthan Patrika Jaipur  articel in rajasthan patrika

कहानी कैसी लगी … जरुर बताईएगा 🙂

 

 

June 24, 2015 By Monica Gupta

बाल कहानी

बाल कहानी

  100रभ की 6तरी

( अंको को शब्दों के साथ जोड़कर कहानी का आनन्द लें)

2पहर के समय बर7 शुरू हो गर्इ। स्कूल से लौटते समय 100रभ ने अपनी कमीज की आस् 3 ऊपर कर ली थी। उसने पिताजी को बहुत बार 6तरी लाने को कहा था पर वो टाल देते थे। आज उसका जन्मदिन है पर उसकी 100तेली माँ ने उसे अभी तक बधार्इ भी नही दी। जब उसने स्कूल में अपने 2स्तों को यह बात बतार्इ तो वह उल्टे ही 100रभ के कान भरने लगे कि 100तेली माँ के आ4-वि4 अच्छे नही होते। वह हमेशा बच्चों में 2ष ही निकालती हैं और अत्या4 करती हैं। कर्इ बार तो उन्हें 6ड़ी से भी पीटती है। कर्इ बार तो बच्चे इतने ला4 हो जाते है कि घर से भागने की 9बत ही आ जाती है।

स्कूल की छुटटी के बाद वह सोचता हुआ जा रहा था कि 100तेली माँ से उसकी कभी अनबन भी नही हुर्इ पर आज उन्होनें बधार्इ क्यों नही दी। क्या वो भी उसे घर से निकाल देंगीं? लगता है, अब तो पिताजी भी उसे प्यार नही करते। 6तरी भी शायद इसीलिए नही लाकर दे रहे हैं। इसी सोच में उसे रास्ते में 1ता दीदी मिली। वो हमेशा वे2 के बारे में अच्छी-अच्छी बातें बताया करती थी। उन्होनें उसके घर का समा4 जाना और 2राहें पर से अपने घर चली गर्इ। वो 6मियाँ राम जी की 2ती थी। उसके और 100रभ के पिताजी बहुत अच्छे 2स्त थे। 1ता दीदी के पिताजी 9सेना में 9करी करते थे और 100रभ के पिता सवार्इ मानसिंह में रोगियों का उप4 करते।

यही सोचते-सोचते उसका घर आ गया और उसने ड़रते-ड़रते दरवाजे़ पर 10तक दी पर दरवाज़ें खुला था। कमरे में किसी की आहट ना पाकर वो चुपचाप अपने कमरे में चला गया। उसकी हैरानी की कोर्इ सीमा नही रही जब उसने अपनी 4पार्इ पर 100गात रखी देखी। 100गात खोलने पर उसमें सुन्दर सी 6तरी मिली। जैसे ही उसने पलट कर देखा तो उसकी माताजी और पिताजी जन्मदिन की बधार्इ ताली बजा कर दे रहे थे। उस समय तीनों की आँखें नम थी।

आज का दिन 100रभ के लिए ढ़ेरो खुशियाँ लेकर आया था। उसे अपनी माँ का प्यार मिला। माँ ने बताया कि शाम को तोहफा देकर चौंका देना चाहते थे। इसीलिए सुबह बधार्इ नही दी। अब उसके मन में कोर्इ शंका नही थी कि मम्मी पापा उसे बहुत प्यार करतें हैं। अपनी नर्इ 6तरी लेकर वो 2स्तों को दिखाने बाहर भागा। बाहर धूप निकल आर्इ थी और सुन्दर सा इन्द्रधनुष सुनहरी 6ठा बिखेर रहा था।

umberella photo

Photo by oatsy40

रोचक बाल कहानी 100रभ की छतरी

राजस्थान पत्रिका में प्रकाशित हुई कहानी

आपको कैसी लगी … जरुर जरुर बताईगा 🙂

June 24, 2015 By Monica Gupta

Smile please

cartoon smile by monica guptaSmile please… आज कल तनाव इतना ज्यादा बढ गया है कि स्माईल गायब ही हो गई है. पोस्टर छपने लगें हैं कि अगर किसी ने स्माईल को देखा है तो तुरंत सम्पर्क करें

और बच्चों का बचपन तो इतना तनाव ग्रस्त हो गया है कि उन्हें तो ये भी नही पता कि आखिर स्माईल होती क्या चीज है …

कोशिश यही रहनी चाहिए कि तनाव के बजाय हमेशा चेहरे पर स्माईल ही रहे… वैसे भी मुस्कुराता चेहरा बहुत खूबसूरत लगता है इसलिए स्माईल प्लीज Smile please

June 23, 2015 By Monica Gupta

Doctors Strike

Doctors Strike11201876_10207331155696473_4658896105802763754_n

 

Doctors Strike  कोई शक नही कि डाक्टर्स की हडताल आम आदमी के लिए बेहद परेशानी का सबब बन जाती है … जैसाकि आजकल दिल्ली मे देखने को मिल रहा है

June 21, 2015 By Monica Gupta

Not a good idea

 

playing kids photo

Photo by “Vicky Dixon”

Not a good idea कुछ देर पहले कुछ स्कूली बच्चे घर के सामने से बाते करते हुए जा रहे थे. एक बोला अरे यार तूने मोदी को देखा. सफेद कुर्ता पजामा पहना हुआ था. दूसरा हंसता हुआ बोला ओ बेटे तू यकीन नही करेगा मेरे पापा, भाईयों बहनों इतना अच्छा बोलतें हैं कि मोदी भी शरमा जाए..

फिर एक अरविंद केजरीवाल का मजाक बनाते हुए कहना लगा कि हमारी तो औकात ही क्या है जी आम आदमी हैं ही हम तो … और फिर अपनी क्लास टीचर का मजाक उडाते वो तो आगे बढ गए पर मैं सोच रही थी कि हम किस तरह से मजाक बनाने लगें हैं. आदर मान देकर बोलना तो लगभग समाप्त ही हो चुका है.

Not a good ideaअब तो आखों की शर्म भी नही रही. ऐसे में, अगर घर के बडे ही बच्चों को आदर मान सीखाने की बजाय दूसरो का मजाक कैसे बनाना है यह सीखाएगें तो क्या होगा आप सोच भी नही सकते … बेशक इसमे टीवी चैनल की भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका बन जाती है. हमारे घर के बच्चे आदर दे मान सम्मान से बात करेंगें तो निसन्देह बहुत अच्छा लगेगा.  अन्यथा कोई बडी बात नही कल को आप और हम भी  इसका शिकार बन गए तो तो..तो … तो …!!! 🙄

 

Not a good idea

June 19, 2015 By Monica Gupta

Online Shopping – Off तो नही कर रही

Online Shopping - Off तो नही कर रही

Off तो नही कर रही  Online Shopping ???  कल कुछ लोगों से बात हो रही थी. बात शापिंग तक जा पहुंची और फिर ओन लाईन शापिंग पर जा कर ठहर गई और फिर एक धंटा इसी पर चर्चा होती रही. दो गुट बन गए.

Online Shopping – Off तो नही कर रही

एक को इसमे अच्छा अनुभव नही रहा और दूसरा बहुत खुश है कि online शापिंग किसी वरदान से कम नही.एक ने बताया कि टीशर्ट ही दूसरी भेज दी और ear rings  मगवाए तो उसके नग ही निकले हुए थे. वापिस तो हो गए पर तनाव भी तो हुआ.उसकी भरपाई कौन करेगा वही दूसरे ने बताया कि ओन लाईन से खुद जाने का खर्चा बचता है.

आफर मे कई बात चीजे फ्री भी मिल जाती है.वो बहस किसी न्यूज चैंनल की बहस से कम नही थी. एक दूसरे की बात काट रहे थे. कोई अरनब  गोस्वामी बन रहा था तो कोई सम्बित पात्रा और अंत में बिना किसी निष्कर्ष पर पहुंचे बहस खत्म हो गई.

वैसे आपको Off तो नही करती Online Shopping ?

इनंटरनेट के जमाने में जहां बेशुमार सोशल नेटवर्किंग साईटस हैं वही साईटस के साथ साथ चलते हैं लुभावने विज्ञापन… कम दाम में हमें वो घर बैठे बैठाए शापिंग करवा देते हैं तो बुराई क्या है. Online Shopping men   on line shopping women, on line shopping clothing,on line shopping teens,on line shopping cart, on line shopping sites  ढेरो हैं बेशुमार हैं

Online Shopping से पहले अगर हम जरा सी सतर्कता बरते तो यकीनन लाभ ही होगा. इस पर मैने नेट पर बहुत सर्च किया बहुत लोगों से बात की तब कुछ बाते सामने आई जिसका अगर हम ख्याल रखें तो बचाव हो सकता है.

मोबाइल से शॉपिंग में बेहतर रहेगा कि संबंधित साइट का App डाउनलोड कर उसके माध्यम से खरीदारी करें। आमतौर पर फर्जी शॉपिंग साइटों का मोबाइल app नहीं होता. पहली बार जिस साइट का नाम सुना हो उससे दूर ही रहें तो अच्छा होगा Web site कब  बनी होने की तारीख भी जरुर  देख लें. नई बनी  site से परहेज करना चाहिए.

एक जरुरी बात ये भी  कि किसी प्रोडक्ट की स्पेलिंग आदि में गलती दिखे तो  सावधान हो जाएं कई बार मिलता जुलता नाम हमें चक्कर में डाल देता है. ऑनलाइन पेमेंट करने की जगह कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन चुनें  तो ज्यादा सही रहेगा.
अकसर विज्ञापनों के माध्यम से कई बार कोई ब्रांडेड सामान बेहद ही सस्ता दिखता है तो हम लेने के लिए बैचेन हो जाते हैं पर ऐसे में सतर्कता दिखानी ज्यादा जरुरी है. सावधानी ज्यादा जरुरी है. जिस साईट का अपना  नाम हो कोई अहचान हो  वो साइट डिस्काउंट  दे तो ज्यादा सोच नही होनी चाहिए.

क्या रखें सावधानी – सतर्क हो जाएं

शॉपिंग के logo ,  lable  पर क्लिक करें अगर पेज refresh हो तो सही अगर ऐसा न हो तो सतर्क हो जाएं

Shopping करते वक्त अपनी खरीदारी से संबंधित रिकार्ड का प्रिंट निकाल लें, कई बार धोखाधड़ी होने पर ये काम आता है.
किसी साइट पर जरूरत से ज्यादा जानकारी बिल्कुल न दें और डेबिट कार्ड की जगह कम लिमिट वाले क्रेडिट कार्ड से करें
web sites पर शापिंग करने से पहले अच्छा  है कि उसका  रिव्यू पढ़ लें
इंटरनेट पर मौजूद किसी भी साइट के URL में यदि http की जगह https लिखा हो तो वह विश्वसनीय है
यूआरएल से पहले पेडलॉक भी उसके सेफ होने की निशानी है

आजकल Online Shopping करने का ट्रेड बढता जा रहा है। लोग बिना सोचे समझे Online Shopping करते है जिसके कारण कभी कभी उन्हें नुकसान भी उठाना पडता है। वहीं Online Shopping  करने से स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पडता है।

लोग घंटों ऑनलाइन शॉपिंग करते रहते है। जब हद से ज्यादा on line shopping की आदत हो जाती है तो ये लत बन जाती है। हम इस लत के चलते ऐसी चीजें भी खरीद लेते है जिसकी जरूरत हमें कभी नहीं पडती वहीं पैसे की बर्बादी भी होती है और बार हम मानसिक तनाव से भी घिर जाते हैं.

मास्टरकार्ड Online Shopping सर्वे 2014 के मुताबिक, पिछले तीन महीनों में कम से कम एक बार ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों की संख्या 2012 में 70.9 फीसदी थी, जो 2014 में बढ़कर 94 फीसदी हो गई।

off तो नही कर रही Online Shopping ???

 

 Online shopping fraud can spoil your shopping

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स के आने के साथ ही इंटरनेट पर प्रोडक्ट्स, सर्विसेस, फ्री ऑफर्स, डिस्काउंट कूपंस आदि की भरमार आ गई है। एक समय था जब ऑनलाइन शॉपिंग से लोग डरते थे, लेकिन आज यह जरूरत बन गई है, क्योंकि यह आपको सहूलियत देती है। जब आप ऑनलाइन खरीदारी करते हैं और अपने घर बैठे-बैठे पेमेंट करते हैं और फिर अपने प्रोडक्ट या सर्विस के आप तक पहुंचने का इं तजार करते हैं। अगर विश्वसनीय ई-टेलर से खरीदारी की है तो आप अपने प्रोडक्ट का लुत्फ उठाते हैं और अगर किसी फर्जी वेबसाइट के हत्थे चढ़ गए हैं तो आपका समय और पैसा दोनों बर्बाद जाता है। इस तरह के फ्रॉड के किस्से इन दिनों बढ़ रहे हैं। आईए जानते हैं किस तरह ऑनलाइन शॉपिंग में होता है फ्रॉड और कैसे इससे बच सकते हैं। Read more…

Online Shopping - Off तो नही कर रही

Online Shopping – Off तो नही कर रही

Webdunia Hindi

वेबदुनिया डेस्क अब यह किसी साइंस फंतासी या अरेबियन नाइट्स की कहानी नहीं रही, अब सच में जमाना आ गया है जब सिर्फ छूने (स्क्रीन) या बटन दबाने भर से आपको अपनी पसंददीदा वस्तुएं दरवाजे पर मिल जाती हैं। भारत सहित दुनियाभर में शुरू हुई इंटरनेट क्रांति अपने चरम पर पहुंच चुकी है।

पॉकेट इंटरनेट (या मोबाइल इंटरनेट) के इस युग में अब आपका मोबाइल फोन जादुई चिराग का काम करने लगा है और ऑनलाइन शॉपिंग, बैंकिंग, ट्रेवल आदि साइट्स जिन्न की भूमिका निभा रहे हैं। हां, इसके लिए पैसा जरूर देना होता है लेकिन प्रतिस्पर्धा के चलते अब ग्राहकों को फायदे वाली योजनाओं का लाभ मिलने के अवसर भी बढ़ गए हैं। अब सवाल उठता है कि क्या ऑनलाइन सेल और शॉपिंग की अप्रत्याशित सफलता सही मायनों में भारत की बढ़ती आर्थिक क्षमता को प्रतिबिम्बित करती है? या यह 90 के दशक के इंटरनेट बूम जैसा एक छलावा सिद्ध होगी? जो भी हो अब यह निश्चित है कि इसका दूरगामी प्रभाव होगा। यह कितना लाभदायक या नुकसानदेह है इसका पता तो आनेवाले समय में चलेगा। 6 अक्टूबर को एक ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट ने ‘बिग बिलियन डे’ के नाम से एक ऐसी स्कीम दी जिसमें 90 प्रतिशत की छूट दी गई। इसका तात्कालिक परिणाम यह रहा कि भारतीय खुदरा बाजार में हड़कंप मच गया और छोटे-बड़े व्यापारियों ने सरकार से मदद मांगी। … See more…

पांच सौ का नोट और हजार का नोट बंद – मोदी जी का ऐतिहासिक एलान – Monica Gupta

पांच सौ का नोट और हजार का नोट बंद – मोदी जी का ऐतिहासिक एलान – गैरकानूनी हुए पांच सौ और हजार के नोट , इस फैसले पर जनता की मिली जुली प्रतिक्रिया है कोई खुश read more at monicagupta.info

 

Online Shopping … अगर आपके भी इस बारे में कोई सुझाव हो तो सादर आमंत्रित हैं हो सकता है आपके दिए सुझाव से किसी का भला हो जाए या तनाव कम हो जाए 🙂

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 51
  • 52
  • 53
  • 54
  • 55
  • …
  • 75
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved