Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for blogger

March 19, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

Brave boy Siddesh

 

Brave boy Siddesh9-Yr-Old-Siddesh-Brave-School-Boy-Averts-Train-Accident

 

Brave boy Siddesh

 

Std IV student Siddesh’s timely alert about a broken track saves many lives on Bengaluru-bound trains

एक से बढ कर एक खबरो का बाजार गर्म है. बेसिर पैर की, फालतू और अंट शंट  खबरों के शोर मे बहुत अच्छी और प्रेरक खबरें खो जाती है और पटडी के  किनारे पर पडे पडे दम तोड देती है.

नेट सर्च करने के दौरान मैने बैंगलौर के  बहादुर बच्चे सिद्देश की खबर पढी जिसने एक भयंकर रेल  हादसा होने से बचा लिया. उस दिन मैने सारे चैनल खंगाल डाले पर कही भी इस बच्चे की खबर नही दिखाई दी फिर मैने अलग अलग अखबार जोकि आन लाईन थे उन पर देखा तो विस्तार से खबर पढी.

खबर कुछ ऐसे थी  कि नौ साल के बच्चे  Siddesh सिद्देश  ने एक ट्रेन हादसा होने से बचा लिया। वो   सरकारी स्कूल, Davanagere मे चौथा कक्षा  में पढ़ते  है। घटना रविवार सुबह की है।सिद्देश  ने  न सिर्फ अपने पिता मंजुनाथ को टूटी रेललाइन के बारे में बताया बल्कि अपनी लाल टी शर्ट लहराकर ट्रेन भी रोकी ।

Siddesh के पिता मंदुनाथ रेल लाइन से थोड़ी दूर पर एक छोटा होटेल चलाते हैं। उनके अनुसार  बच्चे ने   बताया, ‘मैंने टूटी हुई रेल लाइन देखी और परेशान हो गया। मैं जल्दी से अपने पिता जी को बताने के लिए दौड़ा।’ मंजुनाथ ने पहले तो बच्चे की बात को गंभीरता से नहीं लिया लेकिन नन्हा सिद्देश उन्हें खींचकर रेलवे ट्रेक की ओर ले गया। वहां मंजुनाथ ने देखा की रेल लाइन तो सचमुच टूटी हुई है। वहां कुछ और लोग भी इकट्ठे हुए थे लेकिन वह समझ नहीं पा रहे थे कि इस बारे में क्या किया जाए। तब तक तो कुछ ट्रेनें वहां से गुजर भी चुकी थीं।

मंजुनाथ ने बताया  कि Siddesh हर रोज ट्रेनों को आते-जाते सुनता है और उनकी आवाज से अच्छी तरह वाकिफ है। सिद्देश की मां अंसुयम्मा ने बताया कि उनके  बेटे ने अपनी लाल टी शर्ट एक डंडे में लपेट दी और उसे लहराने लगा। उस समय हुबली- चिद्रांगदा एक्सप्रेस वहां से होकर गुजरने वाली थी।’

 वही रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि गर्मियों में अक्सर रेल लाइनें टेढ़ी-मेंढ़ी हो जाती हैं। कुछ यात्रियों ने सिद्देश की तारीफ की और जिला प्रशासन से उस बहादुरी के लिए अवॉर्ड दिलाने की अपील की। सिद्देश के स्कूल की हेडमास्टर गायत्री देवी एमसी ने कहा कि वह एक औसत स्टूडेंट है और पढ़ाई के अलावा दूसरी गतिविधियों में भी आगे रहता है। अब हेडमास्टर को लगता है कि वह एक बहादुर बच्चा है जिसने कई जिंदगियां बचाईं हैं।रेलवे स्टेशन मैनेजर ने कहा कि हमारे इंजिनियर ने बच्चे का शुक्रिया अदा किया और इनाम को तौर पर 500 रुपये दिए। हम  Brave boy Siddesh को ब्रेवरी अवॉर्डदिलाने की सिफारिश भी करेंगे।

 बात किसी भी तरह के पुरस्कार की नही है बात है कि किस खबर की कितनी अहमियत है अगर इस बहादुर बच्चे की खबर दिखाई जाए तो निसंदेह और भी बच्चे प्रेरणा ले कर अपने चारो तरफ हो रही गतिविधियों के प्रति सजग रह सकते है और एक भारतीय होने का फर्ज अदा कर सकते है.

मुझे व्यक्तिगत रुप से खबर बेहद प्रेरक लगी . इसलिए इसे विस्तार मे दिया. और भविष्य मे भी इस तरह की खबरों पर मेरी नजर रहेगी और ऐसे बहादुर बच्चों  के बारे मे लगातार लिखती रहूगी

बधाई और ढेर सारी शुभ कामनाएं सिद्देश !!! Siddesh  हमें आप पर गर्व है!!!  Brave boy Siddesh … Wow !!!

March 19, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

Commentator

cartoon commentator

Commentator

जो फेसबुक और टवीटर पर हमेशा कमेंट करता रहे तो उसे क्या बोलेंगें … आप सुनिए कि ये महिला अपने को क्या कह रही है ..

महिलाए हमेशा ही बोलने में माहिर होती हैं. ऐसी ऐसी बातें बोलती हैं कि बस पूछिए ही मत !!! अपनी स्मार्टनेस का किसी तरह का “मौका” नही छोडना चाहती  ये श्रीमति जी !!!

 

Commentator

March 18, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

Smiley

cartoon smile please

Smiley

Smile Please

आज समाज में इतनी टेंशन है तनाव है  कि बस हम हंसना मुस्कुराना भूल ही गए है … बस काम काम और काम इसलिए जरा इस तनाव से निकल कर कुछ समय खुद को दीजिए और मुस्कुराईए … मुस्कुराने से आपके चेहरे की खूबसूरती और भी बढ् जाएगी 🙂

इसलिए Smile Please

March 15, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

Sting

cartoon sting

Sting

स्टिंग बेशक मीडिया का हो या मच्छर का दोनो ही जबरदस्त होते हैं और जबरदस्त होते हैं बेशक हमें दोनों से ही बच कर रहना चाहिए ..!!

Sting

March 15, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

Mahila

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता

Mahila

Mahila नामक  कविता मैनें नारी जगत को प्रेरित करने के लिए लिखी है. असल में, हम महिलाए, अक्सर  घबरा कर चुपचाप बैठ जाती है जबकि अगर हम हिम्मत , बहादुरी और दिलेरी से सामना करेंगें तो  मुसीबत दुम दबाती नजर आएगी .. ऐसे  तनाव भरे माहौल से  महिलाओ को जागृत करने के लिए इसे लिखा है ….

बढती चल …

बढती चल तू कदम बढा. दुनिया मे अलग पहचान बना

कर हिम्मत मत सिर को झुका

संशय नही

अनूप तू, अपवाद तू

विराट तू और इष्ट तू

अविरल है तू रत्नाकर तू

उदगम है तू उन्मुक्त तू

उल्लास और  उडान तू

चपल तू करिशमा तू

योग्य तू सरताज तू

ज्वलंत तू ,नियति है तू

परिवेक्ष का है साक्ष्य तू

यश तू प्रतिभा है तू

सहज तू सोम है तू

कर सुधा का पान तू 

कर नव विहान का सूत्रपात

जन जागरुकता की ऐसी  अलख जगा

बस बढती चल तू कदम बढा

दुनिया मे अलग पहचान बना.

 Mahila आज के माहौल में महिला सशक्तिकरण की बात करने से पहले हमें इस सवाल का जवाब ढूंढना जरूरी है कि क्या सशक्तिकरण के जमानें में क्या वास्तव में महिलायें सशक्त हैं ?

इतिहास गवाह है कि मानव सभ्यता के विकास के साथ साथ “ताकतवर को ही अधिकार” मिला है। और धीरे-धीरे इसी सिद्धांत को अपनाकर पुरुष जाति ने अपने शारिरीक बनावट का फ़यदा उठाते हुऐ महिलाओं को दोयम दर्जे पर ला कर खड़ा कर दिया औऱ महिलाओं  ने भी उसे अपना नसीब व नियति समझकर, स्वीकार कर लिया।

चाहे सीता हो या  द्रौपदी तक को पुरुषवादी मानसिकता से दो-चार होना पड़ा.  हर युग में पुरुष के वर्चस्व की कीमत औरतों ने चुकाई है या उसे चुकाने पर मजबूर होना पड़ा. आज के समय मेंसंयमी और आत्मविश्वासी बनने की बहुत अधिक आवश्यकता है और उनका मनोबल बढाने के लिए ये कविता लिखी है.

महिला (Mahila) कविता कैसी लगी ?? जरुर बताईएगा !!

March 14, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

Cartoon AAP doctor

cartoon leave AAP

Cartoon AAP doctor

डाक्टर साहब ये कैसी बीमारी है जी ..आप का ग्राफ  कभी बढ तो कभी घट रहा है एक पल दिल  मे आता है कि आप पार्टी से दूर हो जाओ पर फिर कही उम्मीद की किरण नजर आती है !!

कुछ समझ नही आ रहा करुं तो क्या करुं !!

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 66
  • 67
  • 68
  • 69
  • 70
  • …
  • 75
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved