Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for blogger

March 30, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

गुस्सा शांत करने के उपाय

anger

गुस्सा शांत करने के उपाय

 Stress Management- Easy Ways to control anger

anger photo

 

गुस्सा शांत करने के उपाय –

 Stress Management- Easy Ways to control anger

60… 70… 80… 90… 100… 110… ओह कोई फर्क नही पडा. अरे आप हैरान और परेशान मत होईए कि मैं ये क्या और किसलिए कर रही हूं… असल में वो क्या है ना कि आज गूगल सर्च के दौरान गुस्से को कैसे दूर किया जाए के बारे में बहुत अच्छी जानकारी मिली, अच्छी बात ये भी थी कि बहुत आसान थी कि हम से से हर एक कोई कर सकता है तो सोचा कि क्यों ना आप सभी से शेयर करुं ताकि अगर आपको गुस्सा आए तो आप भी गुस्से को उडन छू कर दें.

मैं लिखने को हुई ही थी तभी एक सहेली का फोन आया कि क्या तुम्हारा इंटरनेट चल रहा है मैने कहा कि हां … पर क्या हुआ उसने बताया कि कुछ चोरो ने केबल ही काट दी है बहुत समय लगेगा ठीक होने में … मैं मन ही मन मुस्कुरा दी कि चलो मेरा लेख किसी और के काम आए न आए पर इसके काम जरुर आएगा क्योकि उसे बहुत गुस्सा आ रहा था.

मैं लिखने ही लगी कि अचानक याद आया कि आज चिडिया के लिए पानी तो रखा ही नही… सोचा पहले रख दूं फिर आराम से लेख लिखूगी.. बाहर आई तो देखा कि जहां घर की दीवार के एक किनारे पर मिट्टी का बर्तन रखती हूं वो था ही नही पर दो चिडिया जरुर बैठी थीं वहां..!! मुझे गुस्सा इस बात का भी आया कि दो दिन से लगातार मिट्टी का बर्तन कोई उठा कर ले जा रहा है..

कुछ दिन पहले जब मैने एक बीमार डॉगी को दूध देना शुरु किया तो तीन कटोरियां चोरी हो चुकी हैं. वो मैं गेट के पास रखती थी. उस बात से मैं बहुत दुखी हुई थी और बाद में चिडिया के लिए मिट्टी का बर्तन ले आई कि बगीचे में  दीवार के किनारे रखा रहेगा कौन उठा कर ले जाएगा पर इतनी हैरानी है इतना गुस्सा आ रहा है  कि बताओ जरा भी शर्म नही है बेचारी नन्ही चिडिया ने क्या बिगाडा था … क्यो और किसलिए चुरा रहे हो बर्तन !!!

अब मैं गुस्सा भागने के सारे उपाय कर कर के देख रही हूं पहले पानी पिया कि गुस्सा न आए फिर माथे पर चंदन का तिलक भी लगाया कि दिमाग शांत हो जाए .सैल्फी भी ली कि शायद गुस्से वाली शक्ल देख कर खुद पर हंसी आ जाए… पर गुस्सा शांत नही हुआ … उसमे एक बात और भी लिखी थी कि जिसने गुस्सा दिलाया उसे माफ कीजिए जिसने ऐसा काम किया कि आपको गुस्सा आया… पर माफी और उस चोर को जो नन्ही चिडिय़ा के पानी का बर्तन ही उठा कर ले गया  मतलब ही नही … बहुत बहुत और बहुत गुस्सा आ रहा है … एक दो तीन चार से गिनती शुरु की जोकि अब सौ तक जा चुकी है पर गुस्सा शांत करने के सारे नुस्खे बेकार साबित हो रहे है…. !!!

anger photo

गुस्से में किए गए काम अकसर बिगड़ते ही हैं। गुस्सा न सिर्फ आपके मन को परेशान करता है बल्कि आपके स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। अगर आपको भी बहुत गुस्सा आता है तो कुछ आसान नुस्खों से इसे दूर कर सकते हैं। यकीन मानिए ये बहुत कारगर हैं।

12 Easy Ways To Control Anger, Stress Management Photo Gallery -amar Ujala

12 Easy Ways To Control Anger, Stress Management Photo Gallery -amar Ujala

अब अगर आपके पास कोई  उपाय है तो जरुर बताईएगा …

 

 

March 29, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

सोशल नेटवर्किंग साईट और विराट कोहली की नाराजगी

virat

virat

 तस्वीर गूगल सर्च से सा आभार

सोशल नेटवर्किंग साईट और विराट कोहली की नाराजगी

टी 20 मैच चल रहे हैं.कल सारा दिन विराट कोहली का अनुष्का शर्मा के लिए किया गया टवीट और इंस्टाग्राम पर लिखी पोस्ट सुर्खियों में रही और देखते ही देखते न्यूज चैनलों ने इसे बहस का मुद्दा बना लिया. टी 20 के नम्बर वन बल्लेबाज विराट कोहली का गुस्सा या नाराजगी बिल्कुल जायज है !! (अगर हम विराट को पसंद करते हैं उसकी प्रशंसा करते हैं तो उसकी भावनाओ का भी आदर करना चाहिए) देखा जाए तो आजकल सोशल नेटवर्किंग साईटस मात्र मजाक का केन्द्र बन कर रह गए हैं बिना किसी की भावनाओं को समझे भद्दे और अश्लील मजाक को भयंकर रुप से वायरल बनते जरा भी देर नही लगती… !!

| Zee News Hindi

कोहली ने लिखा ,‘ उन लोगों को शर्म आनी चाहिये जो अनुष्का के बारे में नकारात्मक बातें बोलते आ रहे हैं । ये लोग खुद को शिक्षित बताते हैं, इन्हें शर्म आनी चाहिये ।’ उन्होंने कहा ,‘ उसे कसूरवार ठहराने और उसका मजाक बनाने वालों को शर्म आनी चाहिये । मैं कैसा खेलता हूं, इसमें उसका क्या लेना देना है । वह हमेशा मुझे प्रेरित करती आई है और उसने मुझे सकारात्मकता दी है । मैं लंबे समय से कहने की सोच रहा था ।’’ कोहली ने कहा ,‘‘ मुझे इस पोस्ट के लिये किसी सम्मान की जरूरत नहीं है । सोचो के आपकी बहन , गर्लफ्रेंड या पत्नी को कैसा महसूस होगा जब कोई सार्वजनिक तौर पर उसे भला बुरा कहेगा ।’ पिछले साल आस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में कोहली के फ्लाप रहने पर अनुष्का को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया गया था । Read more…

virat

 

इस बारे में जब कुछ दोस्तों से बात हुई तो किसी ने कहा कि विराट को नही लिखना चाहिए था जबकि कुछ ने कहा कि ये उनका पर्सनल विषय है वो कुछ नही बोलेंगें. बोले या न बोले पर अभिव्यक्ति की इतनी भी आजादी नही होनी चाहिए कि दूसरों की भावनाए आहत हो और वो निराशा मे डूब जाए.. !! वैसे आप भी कुछ् कहना चाहेंगें या ….

March 28, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

स्वच्छ भारत अभियान और हमारा समाज

dustbin

स्वच्छ भारत अभियान और हमारा समाज
dustbin photo

कुछ देर पहले एक सहेली के घर जाना हुआ. उनका दस साल का बेटा स्कूल की पिकनिक से लौटा था. मेरी सहेली ने उसको कपडे दिए और उसकी यूनिफार्म तह करके रखने लगी अचानक जेब में कुछ मिला और चिल्ला कर अपने बेटे को आवाज दी. मैं भी सहम गई कि अचानक क्या हुआ. बेटा आया तो उसने डांटना शुरु कर दिया समझ नही आता कितनी बार समझाया है कि चिप्स, टॉफी और चॉकलेट के खाली पैकेट फेंक दिया करो जेब में भर भर कर मत लाया करो जेब खराब हो जाती है पर बेटा बहुत मासूमियत से बोला देखा था पर वहां कही डस्टबिन नही था तो क्या करता जेब मे ही डाल लिए कि घर आकर फेंक दूंगा.

अब मेरी सहेली ने मुझे कहा कि आप ही समझाओ भला ये कोई मतलब होता है… खाली लिफाफे कही भी फेंक दो. दो चार लिफाफों से क्या फर्क पडता है पर नही …मेरी कभी नही सुनता हमेशा ही ऐसा करता है…!! मैने उनके बेटे को अंदर जाने का इशारा कर दिया और सोच रही हूं कि कैसे इसे समझाऊ क्योकि इस समय मेरे पर्स में भी दो चिप्स के खाली पैकेट रखे थे. मार्किट से लिए थे खाने के बाद कोई डस्ट्बिन नही मिला तो पर्स में डाल लिए कि घर आकर डस्टबिन में फेंक दूंगी… !!

गंदगी ज्यादा न फैले इसके लिए मानसिकता मे सुधार के साथ साथ डस्टबिन की बहुत दरकार है… !!

March 28, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

टी20 वर्ल्ड कप क्रिकेट और विराट कोहली

match cartoon by monica gupta

टी20 वर्ल्ड कप क्रिकेट और विराट कोहली

 

मैच

(तस्वीर गूगल से सा आभार )

जब हमनें मैदान मार लिया ….

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफ़ाइनल की दौड़ के लिए मैच मोहाली में खेला जा रहा था ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया.

ऑस्ट्रेलिया की मज़बूत टीम कहलाती है इसलिए  बहुत सारी शंका लिए मैच देखना शुरु किया  जैसे जैसे आस्ट्रेलिया की टीम  चौके छ्क्के लगा रही थी.. भारत की जीत की उम्मीदे कम होनी शुरु हो गई. कभी वटस अप तो कभी मैसेज तो कभी फोन पर बाते होनी लगी कि क्या होगा …कोई कहता भारत ही जीतेगा तो कोई कह रहा था पता नही वैसे मुश्किल है भारत का जीतना, कोई कहता देखो… !!

match cartoon by monica gupta

 

कोई भगवान को याद कर रहा था तो कोई किसी को … पर और लोगों की तरह मुझे तो यही लग रहा था कि ये हमारा भारत देश है और मुझे इस पर पूरा विश्वास है कि ये ही जीतने वाला है !!! खैर भारत खेलने आया और जैसे जैसे मैच आगे बढने लगा  टीम  धीरे धीरे छाने लगी.. !!

एक एक बॉल पर जान लगा दी… !! जो उम्मीद आरम्भ में कम हो गई थी वो जागने लगी और जो मैदान में उन्होने खिलाडियों का मनोबल बढाना शुरु कर दिया और हम जैसे  जो  टीवी देख रहे थे उन्होनें  भी टीवी पर  खिलाडियों को  गाईड करना शुरु कर दिया … अरे ये क्या किया… बॉल ऐसे मारनी थी … अरे युवी को मैदान से चले जाना चाहिए वो भाग नही पा रहा … !!अपने अपने अंदाज से  अपने कमरे से ही चिल्लाना  शुरु कर दिया … !!

देखते ही देखते हमने मैदान मार लिया और अब आ गए हैं सैमी फाईनल में …

भारत 6 विकेट से जीता और देखते ही देखते  देर रात 11 बजे से टवीटर, फेसबुक, गूगल प्लस भर गया जीत की खुशी से… सब अपने अपने तरीके से जीत का  इजहार कर रहे थे…

जहां युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने  मिड डे अखबार को दिए अपने इंटरव्यू में युवराज के साथ अन्यायपूर्ण रवैए के लिए एक बार फिर धोनी पर हमला बोला. वही कुछ मजेदार कमेंटस भी पढने को मिले जैसा कि एक मैसेज आया कि

आस्ट्रेलिया वालो को पता नहीं है कि हम इंडिया वाले चाहे कितना भी टारगेट हो मार्च में पूरा कर ही देते है

एक ने लिखा – शर्मा, धवन और रैना के आऊट होने के बाद ही मैच शुरु होता है वो तो बस भूमि पूजन करने आते हैं

किसी ने लिखा  कि टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की रैंकिंग नंबर वन है लेकिन वो टी20 कप कभी नहीं जीते हैं.

एक ने लिखा – पत्रकार धोनी से पूछ रहे हैं कि विश्वकप के लिए आप क्या तैयारी कर रहे हैं

धोनी – तैयारी  बस इस बात की कर रहे हैं कि अनुष्का और विराट का राजीनामा न हो जाए.

वही एक ने लिखा पता नही रैना, रोहित और धवन मैच में क्यों हैं इनकी जगह दूसरों को मौका मिलना चाहिए.

एक ने लिखा हारा हुआ मैच कोई कोहली से जीतना सीखे… मुझे याद नही कभी सचिन ने हारा मैच जितवाया हो

.कोई बधाई दे रहा था तो कोई विश्व कप की जीत के लिए जुट जाओ का संदेश…

 

BBC

वरिष्ठ खेल पत्रकार प्रदीप मैगज़ीन ने बीबीसी के आदेश कुमार गुप्त से बात करते हुए चार अहम कारण गिनाए.

1. विराट कोहली: दोनों टीमों के बीच सबसे बड़ा फ़र्क साबित हुए विराट कोहली. जिस तरह से उन्होंने परिस्थिति को समझा, विकेट को भांपा और फिर बैटिंग की, उसके कारण उन्हें क्रिकेट इतिहास के बड़े खिलाड़ियों में शुमार किया जाएगा.

2. रनिंग बिटवीन द विकेट: युवराज सिंह बैटिंग करते हुए चोटिल हो गए. उनसे भागा नहीं जा रहा था.

ऐसे में उनका आउट होना भारतीय टीम के लिए वरदान साबित हुआ. उनके आउट होते ही कप्तान धोनी क्रीज़ पर आए और उन्होंने ज़बरदस्त रनिंग बिटवीन द विकेट की. Via bbc.com

 

मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वाटसन ने भी माना कि भारत को भारत में हराना बेहद कड़ी चुनौती है,  कुल मिलाकर बधाई की असली पात्र पूरी टीम है और खास तौर पर धोनी और विराट कोहली जिन्होनें बेहद संयम, धैर्य और आत्मविश्वास से पारी खेली और भारत को सैमी फाईनल तक ले आए और जाने अंजाने एक संदेश भी दिया कि सामना करों सकारात्मक सोचो और अंत तक लडो… !!

ढेर सारी शुभकामनाएं  भारतीय क्रिकेट टीम को ….

March 26, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

की एंड का

की एंड का

life is short photo

की एंड का

है एंड था  …  सुनने में जरा अजीब लगा होगा ठीक वैसे जैसे मुझे फिल्म “की एंड का” सुनकर लगा था. वो रील लाईफ है और  पर ये रियल लाईफ है जो अभी तक “है”और अगले  ही पल “था” हो गया … बस जिंदगी इतनी ही छोटी है. “है एंड था” के बीच मे झूलती !! बेशक आपको मेरी बात अजीब लगे … पर यही सच्चाई है !!

बहुत जरुरी है कि जितना हम जीए, जितना समय जीए… खुश रहें मस्त रहें .. प्यार दें और और प्यार बांटे… !! पता नही कब हमारा “है” “”था” में परिवर्तित हो जाए!!

Photo by Wootang01

March 26, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

फॉर्च्यून पत्रिका और अरविंद केजरीवाल

cartoon- Monica Gupta

फॉर्च्यून पत्रिका और अरविंद केजरीवाल

ये सम्मान अरविंद केजरीवाल जी को ऑड ईवन लागू करने के लिए मिला. देखा जाए तो जनता का उनके प्रति प्यार भी Odd Even ही रहा … कभी लोग उनसे प्यार करते कभी उनपर नाराज  हो जाते … पर अरविंद जी झुके नही मुसीबतों का सामना करते चले गए … और एक मिसाल हैं एक प्रेरणा हैं … शायद इसलिए अरविंद जी के करोडों प्रशंसक हैं और मैं भी उनमे से एक हूं … !!

 

फॉर्च्यून पत्रिका और अरविंद केजरीवाल

फॉर्च्यून ने 50 नेताओं की लिस्ट में केजरीवाल जी 42वीं पायदान पर हैं . मैगजीन ने जनवरी में 15 दिन के लिए ऑड- ईवन फॉर्मूला लागू करने के लिए दिल्ली सरकार की सराहना की है.. यकीनन आपने गाँधी जी एक बात को साबित कर दिखाया “पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हँसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे, और तब आप जीत जायेंगे.” तो आप भी उन्हें ignore करने दीजिये , हंसने दीजिये ,लड़ने दीजिये ,पर अंत में आप जीत जाइये . क्योंकि आप जीतने के लिए ही यहाँ हैं , हारने के लिए नहीं. ढेर सारी शुभकामनाएं !! मेरे बनाए आपके कुछ ऑड- ईवन कार्टून 😀

फार्च्यून की तीसरी सालाना ‘‘वर्ल्डस 50 ग्रेटेस्ट लीडर्स’’ की सूची में दुनियाभर से कारोबार, सरकार, परमार्थ कार्यों और कला के क्षेत्र की उन चुनिंदा हस्तियों को शामिल किया गया है, जो ‘‘दुनिया बदल रहे हैं और दूसरों को ऐसा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

फॉर्च्यून पत्रिका ने दुनिया के 50 महानतम नेताओं की अपनी सूची में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम शामिल किया है। केजरीवाल इस सूची में स्थान पाने वाले एकमात्र भारतीय नेता हैं.
पहला स्थान अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस को मिला है।
’’ आम आदमी पार्टी के प्रमुख केजरीवाल (47 साल) को 42वां स्थान मिला है और वह सूची में शामिल एकमात्र भारतीय नेता हैं।

Cartoon - Odd, even cars- Monica gupta

Cartoon – Cars- Monica gupta

पत्रिका ने केजरीवाल जी की सराहना करते हुए लिखा है, जब केजरीवाल ने धुंध से निपटने के लिए सम विषम योजना का खाका पेश किया तो कई लोगों ने संदेह जताया। नई दिल्ली को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया का सर्वाधिक प्रदूषित शहर कहा था। सम विषम योजना के तहत दिल्ली में सम और विषम नंबर की गाड़ियों को एक एक दिन के अंतर में सड़कों पर चलाया गया। फॉर्च्यून ने कहा, इस जनवरी में परियोजना के उल्लेखनीय नतीजे मिले। सड़कों पर वाहनों की भीड़ कम हुई, पार्टिकुलेट वायु प्रूदूषण सांद्रण में 13 फीसदी की कमी आई और नागरिकों को सांस लेने के लिए साफ हवा मिली। पत्रिका ने कहा कि नेतृत्व का मतलब प्रजानायक होना या लोकप्रियता नहीं होता बल्कि दुनिया भर के लोगों द्वारा उस तरीके की तारीफ करना होता है, जिसके जरिये आप जीवन को बेहतर बनाते हैं।

Best Wishes Arvind ji 🙂

 

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 7
  • 8
  • 9
  • 10
  • 11
  • …
  • 75
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved