Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber
By Monica Gupta
By Monica Gupta

By Monica Gupta

Dieting
आज किसी काम से मणि के घर गई तो आलू के कटलेट खा रही थी. मुझे देख कर बोली बहुत टाईम पर आई हो .. गरमा गर्म है …और चटनी डाल कर सर्व करने लगी. मैनें पूछा अरे .. ये क्या !! तुम तो डाईट पर हो … वो बोली कि आज पूरे दिन आलू ही खाना है … और अगले दिन सिर्फ पनीर.. !!! अरे वाह !! मैने कहा ये बढिया है …पतले होने के तरीके
वैसे मैने एक दो दिन पहले पढा था कि सिर्फ केले खाना भी शरीर को पतला बनता है ..एक महिला ने डिटॉक्स करने और वजन घटाने के लिये 12 दिनों तक लगातार सिर्फ केले ही खाए और उसे खाकर वजन कम हो गया रिसर्च के मुताबिक केले को वेट लॉस डाइट प्लान में भी शामिल किया जा सकता है. केले में घुलनशील फाइबर होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है. मणि ने यह भी बताया कि उसकी डाईटिशियन की सलाह यह भी है कुछ न कुछ थोडी थोडी देर में खाते रहना चाहिए खाली पेट रहने से वजन बढता है… अरे वाह !! मैं तो बातों के चक्कर में तीन कटलेट खा गई..!! कटलेट खाने के बाद मणि ने अपना वजन देखा और खुश हो गई ..
मैंने भी खुशी खुशी वजन देखा और चुप हो गई अरे बाप रे बाप इतना !!! और फिर हमेशा की तरह मणि से लडाई शुरु हो गई कि और खिला कटलेट … बढा दिया न वजन !!
वैसे पतले होने के तरीके यानि Dieting के बारे में आपका क्या विचार है … !!
By Monica Gupta
By Monica Gupta


By Monica Gupta



Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो – चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या ? क्या ये सही कदम है या देशवासी दुखी ही रहें … GST बोले तो Goods and Service Tax. The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing – Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]