Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Twitter

November 5, 2015 By Monica Gupta

पतले होने के तरीके

    पतले होने के तरीके

Dieting

आज किसी काम से मणि के घर गई तो आलू के कटलेट खा रही थी. मुझे देख कर बोली बहुत टाईम पर आई हो .. गरमा गर्म है …और चटनी डाल कर सर्व करने लगी. मैनें पूछा अरे .. ये क्या !! तुम तो डाईट पर हो … वो बोली कि आज पूरे दिन आलू ही खाना है … और अगले दिन सिर्फ पनीर.. !!! अरे वाह !! मैने कहा ये बढिया है …पतले होने के तरीके

Dieting photo

Photo by TipsTimesAdmin

वैसे मैने एक दो दिन पहले पढा था कि सिर्फ केले खाना भी शरीर को पतला बनता है ..एक महिला ने डिटॉक्‍स करने और वजन घटाने के लिये 12 दिनों तक लगातार सिर्फ केले ही खाए और उसे खाकर वजन कम हो गया रिसर्च के मुताबिक केले को वेट लॉस डाइट प्‍लान में भी शामिल किया जा सकता है. केले में घुलनशील फाइबर  होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है. मणि ने यह भी बताया कि उसकी डाईटिशियन की सलाह यह भी है कुछ न कुछ थोडी थोडी देर में खाते रहना चाहिए खाली पेट रहने से वजन बढता है… अरे वाह !! मैं तो बातों के चक्कर में तीन कटलेट खा गई..!! कटलेट खाने के बाद मणि ने अपना वजन देखा और खुश हो गई ..

मैंने भी खुशी खुशी वजन देखा और चुप हो गई अरे बाप रे बाप इतना !!! और फिर हमेशा की तरह मणि से लडाई शुरु हो गई कि और खिला कटलेट … बढा दिया न वजन !!

वैसे पतले होने के तरीके यानि Dieting के बारे में आपका क्या विचार है … !!

November 5, 2015 By Monica Gupta

सहिष्णुता बनाम सहनशीलता

stop photo

 

सहिष्णुता बनाम सहनशीलता

गूगल सर्च में आप देखेगें तो पाएगें कि चाहे बडे से बडा नेता हो, लेखक हो, इतिकास कार हो , फिल्मी दुनिया से शाहरुख, सलमान खान  हों या योग गुरु बाबा रामदेव हो या फिर सोशल नेट वर्किंग साईट हो, गूगल प्लस हो,टवीटर हो, फेसबुक हो, ब्लाग हो या अन्य साईटस  या फिर मीडिया, अखबार और न्यूज चैनल…. सभी सहिष्णुता और असहिष्णुता के विषय पर जम कर बोल रहे हैं न सिर्फ वो जम कर बोल रहे हैं बल्कि बहस भी कर रहे हैं किंतु मैं आपको बोलना चाहूंगी कि वो तो बडे लोग हैं. कुछ भी, कभी भी, कैसे भी, कहीं भी बोल सकते हैं पर आपको बहुत सोच समझ और विचार के बोलना होगा

.देखिए अन्यथा न लीजिए बस मेरे कहने का यही भाव है कि सहिष्णुता या असहिष्णुता बोलने से पहले एक बार तसल्ली कर लें कि आपको ये शब्द बोलने में कोई कठिनाई तो नही. वो क्या है ना जरा मुश्किल है बोलने में. वैसे शब्द अच्छा है बोलने में रौब सा भी पडता है पर अगर आप इसे बोलने से दिक्कत महसूस कर रहे हैं, अटक कर बोलना पड रहा है  तो प्लीज रुकिए आप इसे  असहनशीलता या सहनशीलता बोल सकते हैं दोनो के मायने एक ही है यानि सहिष्णुता और असहिष्णुता या सहनशीलता या असहनशीलता ….

और जहां तक लिखने की बात है वो तो आप कापी पेस्ट कर ही सकते हैं इसमे कोई दिक्कत नही…. अब जब मायने एक ही है फिर बोलने में टेंशन किसलिए लेनी इसलिए ये मेरा सुझाव है… !!

हां …तो आप क्या कह रहे थे सहिष्णुता, असहिष्णुता के बारे में …!! बोलिए बोलिए बेबाक होकर पूरे विश्वास के साथ अपनी राय रखिए . किसी की स्वत्रंता हमें मिले या न मिले पर कुछ भी बोलने की स्वतंत्रता तो है ही…

सहिष्णुता बनाम सहनशीलता

October 31, 2015 By Monica Gupta

न्यूज़ चैनल और मुद्दे

न्यूज़ चैनल और मुद्दे

न्यूज़ चैनल और मुद्दे – किसने बिगाडा देश का माहौल … न्यूज चैनलों पर मुद्दा गरमाया हुआ है.  चैंनलों पर अलग अलग पार्टियों के महारथी, पत्रकार और न्यूज एंकर ऊंची आवाज में लगभग चिल्लाते हुए अपनी अपनी बात रख रहे हैं. आखिर किसने बिगाडा… हिंदू, मुस्लमान, वोटरों ने, आरक्षण ने, घर वापसी ने , संघ ने ,चुनावों ने, नेताओ की फालतू बयानबाजी ने, कांग्रेस ने, भाजपा ने, आप पार्टी ने या …..  !!!

न्यूज़ चैनल और मुद्दे –

आधा घंटा  या 40 मिनट का कार्यक्रम और एक नन्हा सा, छोटा सा ब्रेक ( जोकि बोलने में छोटा सा ब्रेक होता है लेकिन आधा घंटे मॆं लगभग आठ दस बार तो आता ही है) और लड झगड कर कार्यक्रम समय कम होने की वजह से समाप्त हो जाता है और मुद्दा अनसुलझा रह जाता है कि आखिर किसने बिगाडा देश का माहौल… पर मेरे विचार से देश का माहौल बिगाडने मे इन न्यूज चैनलों का ही बडा हाथ है.

न्यूज़ चैनल और मुद्दे

न्यूज़ चैनल और मुद्दे

 

 

बात सीधी सी है. किसी ने अगर कुछ कहा तो खबरिया चैनल नमक मिर्च लगा कर महज टीआरपी बढाने के लिए बहस करते हैं.  कभी टवीटर को बीच मे धसीट लाते हैं तो कभी बयानों को तोड मरोड कर पेश किया जाता है और सबसे दुखद या हास्यास्पद बात तब होती है जब चैनल एक पक्षीय हो जाते हैं और पार्टी विशेष की भाषा ही बोलते हैं… हां, अपवाद हर क्षेत्र में होते हैं इसमें भी हो सकते हैं पर सच मानिए दिखाई नही देते.. तो मैं ज्यादा समय लिए, कोई ब्रेक लिए एक बात विश्वास पूर्वक कह सकती हूं कि देश का माहौल किसने बिगाडा है !!

न्यूज़ चैनल और मुद्दे आपको कैसा लगा ??? जरुर बताईगा !!

October 12, 2015 By Monica Gupta

राजनीति, चुनाव और जुमले

 politics photo

Photo by tjmwatson

         

राजनीति, चुनाव और जुमले

चुनावी घमासान

पिछ्ले दिनों चुनावों के चलते जबरदस्त राजनीति छाई हुई है. वही मीडिया भी बढ चढ कर एक एक टवीट और एक एक कुरेदा हुआ बयान बढ चढ कर दिखा रहा था. इसी बीच एक खबर और आई. सम्बंधित और प्रेरित वो राजनीति से थी पर अफसोस वो सुर्खिया नही बन पाई बस न्यूज चैनल पर स्क्रोल पर ही अपना स्थान बना पाई .

खबर थी जाने माने साहित्यकारों का सम्मान लौटाना. मशहूर लेखिका नयनतारा सहगल  जोकि पंडित जवाहरलाल नेहरू की भांजी  हैं उन्होनें ने अपना  साहित्य अकादमी पुरस्कार(पुराना ही सही)

   लौटाने का फ़ैसला  यह कह कर किया कि  “सरकार, भारत की सांस्कृतिक विविधता की हिफ़ाज़त करने में नाकाम रही है. इस वजह से ये सम्मान लौटाने का फ़ैसला किया है. इनके साथ साथ अनेक जाने माने साहित्यकार जैसाकि अशोक वाजपेयी, शशि देशपांडे, सारा जोज़ेफ़, सच्चिदानंदन गुरबचन भुल्लर ने भी साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटाए .

http://www.bbc.com/hindi/india/2015/10/151011_atamjit_singh_sahitya_academy_sdp

सोच की बात ये है कि क्या मात्र सम्मान लौटाने से हमारे नेता और उनकी राजनीति का स्तर सुधर जाएगा .. जितनी मुझे समझ आई वो  बात ये है कि बजाय सम्मान लौटाने के उन लेखकों और जाने माने साहित्यकारों  अपनी लेखनी को सशक्त माध्यम बनाते हुए अपने विचार जन जन तक पहुंचाने होंगे ताकि नेताओ के साथ साथ जनता  जनार्दन की मानसिकता मे बदलाव आए. हां, सम्मान लौटा कर कोई हल निकलेगा. एक प्रश्न चिन्ह है. जहां तक मैने देखा और सुना है कि किसी नेता की इस बाबत प्रतिक्रिया तक नही दी … ऐसे मे सम्मान लौटाने का औचित्य ???

वही एक बात और देखी. मोदी जी का एक कार्यक्रम मे बोलना कि ‘अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल भारत के नेल्‍सन मंडेला हैं.’बादल ‘वो महान नेता हैं जिन्हें आज़ाद हिन्दुस्तान में संघर्ष करते हुए भिन्न कारणों से क़रीब दो दशक जेल में रहना पड़ा. इसी बयान को लेकर टवीटर गर्माया रहा और विपक्ष बौखलाया रहा.. आम प्रबुद्द जन से पूछा तो सभी का यही विचार था कि क्या हो गया नेताओ को कुछ भी बोल देते हैं … !!!  

http://www.bbc.com/hindi/india/2015/10/151011_modi_compares_badal_mandela_md

हैरानी इस बात की भी है कि केजरीवाल जी अपना संदेश ओडियों के माध्यम से देते हुए कहते हैं कि इससे नेताओ का फायदा होगा…  अरे !! नेता जी शायद आप भूल गए नेता की श्रेणी में तो आप भी आते हैं वही राहुल जी  का कहना था कि नेताओ के लिए दंगें करवाना आसान हैं..!! समझ से बाहर से कि ये को क्या रहा है और आगे होगा क्या !!!

 राजनीति, चुनाव और जुमले  के बारे में आपके क्या विचार हैं ??

 

 

July 16, 2015 By Monica Gupta

Social Networking Sites

Social Networking Sites and our lives

 

tweet

क्या वाकई … सोशल नेट वर्किंग साईटस ही हमें अनसोशल बना रही है.. सबसे ज्यादा सवालिया निशान टवीटर पर उठ रहे हैं कम से कम शब्दों मॆं अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए किस तरह से किसका अपमान किया जाए उसका मजाक बनाया जाए ….कही न कही हमारे दिलो दिमाग पर हावी होता जा रहा है … बेशक,कुछ बातों मे टवीटर अच्छा भी होगा पर फिर भी प्रश्न यही खडा होता है कि कैसे बचे इससे और कैसे बचाए …!!

Another case of child abuse goes viral on social networking sites | Dhaka Tribune

Corporal punishment against two girls at an orphanage run by Social Welfare Directorate in Barisal has caused uproar among the public after its footage went viral on social networking sites.

Although the incident took place on July 4, the district administration became aware of it after the footage went viral.

The footage uploaded on Facebook shows Md Dulal, health assistant at the institution, is indiscriminately beating two girls as they try to flee from the shelter home.

Yesterday, Deputy Commissioner Dr Gazi Saifuzzaman went to the orphanage and asked officials concerned to take stern action against the people responsible for the abuse after a proper investigation. See more…

The Evolving Role of News on Twitter and Facebook | Pew Research Center

The share of Americans for whom Twitter and Facebook serve as a source of news is continuing to rise. This rise comes primarily from more current users encountering news there rather than large increases in the user base overall, according to findings from a new survey. The report also finds that users turn to each of these prominent social networks to fulfill different types of information needs.

The new study, conducted by Pew Research Center in association with the John S. and James L. Knight Foundation, finds that clear majorities of Twitter (63%) and Facebook users (63%) now say each platform serves as a source for news about events and issues outside the realm of friends and family. That share has increased substantially from 2013, when about half of users (52% of Twitter users, 47% of Facebook users) said they got news from the social platforms.

Although both social networks have the same portion of users getting news on these sites, there are significant differences in their potential news distribution strengths. The proportion of users who say they follow breaking news on Twitter, for example, is nearly twice as high as those who say they do so on Facebook (59% vs. 31%) – lending support, perhaps, to the view that Twitter’s great strength is providing as-it-happens coverage and commentary on live events. Read more…

June 23, 2015 By Monica Gupta

Social Media Addiction

cartoon by monica gupta

Social Media Addiction… अजी बस पूछिए ही मत … इतना बुरा हाल है कि बस …. बच्चे हो या युवा या फिर बडे लोग हर समय जुडे रहना चाह्ते हैं एक मिनट भी इससे दूर नही रह सकते. पहले स्टेटस डालेगें फिर उसे भी बार बार देखेंगें को कितने लाईक आए या नही … अगर आए तो इस बात को नार्मली ही लेते हैं और ना आए तो अपना ब्लड प्रैशर बढा लेते हैं ..और गुस्सा हो जाते हैं कि कोई लाईक क्यो नही आया.. या फलां नेट पर तो था फिर भी सने मेरे स्टेट्स को लाईक क्यों नही किया

अब इन साहब को ही देख लीजिए … import export का  business करते हैं  किस तरह से वो भी आपने सुन लिया होगा. एक महिला ने तो अपनी बिटिया का रिश्ता एक व्यक्ति से इसलिए फिक्स कर दिया कि उसके 10 एकड मे फार्म हाऊस है और ढेर सारे पशु भी है… शुक्र है शादी से पहले ही पता चल गया कि कौन सा फार्म हाऊस था ….

वैसे इतना दीवानापन भी अच्छी बात नही है

The signs and symptoms of social media addiction : Get Healthy

As fun as social media is for keeping up with friends, getting news updates and posting the occasional witty meme, for some people it can be destructive.

Dr. Johann Farley, an addiction medicine physician in Merrillville, is seeing more and more families who are struggling with relational issues as a result of social media addiction or dependency.

According to Farley, who is quick to state that he does use and appreciate his smartphone and the many tools that come with it, the biggest problem with social media is the time it takes away from meaningful relationships.

What may seem like an everyday, menial activity — checking your smartphone — could have a subtle impact on relationships over time, Farley says. He sets up this scenario: “Say you’re married and you and your spouse are sitting on the couch at the end of the day. Instead of getting affectionate with each other and talking about your day, you’re both doing your own thing on your phones. You go to bed without any interaction. From there on, you gradually start to move apart.”

The lack of face-to-face interaction is harmful, yes, but can we really throw around the word addiction?

Farley says yes, even going so far as to compare it to substance abuse addiction. “Do you need that eye-opener every morning? Do you feel like you need (to check social media) to calm your nerves? Can you put your cellphone away on your day off and spend time with the family? If the answer is no, there’s a problem.”

Jamie Monday, a counselor at Crown Point High School, agrees that one can be overly reliant on social media. “Dependency on anything is unhealthy when we are not able to function in our normal lives without it,” she says. “It is a good sign that you are dependent on something if you have tried to cut back your usage but have been unsuccessful.”

Monday says she sees this often among adolescents, particularly when their parents take away their mobile devices as a form of punishment. “If the teen is dependent on social media as their way of communicating with their peers, they will have a meltdown and sometimes even experience depression-like symptoms,” she says. See more…

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 4
  • 5
  • 6
  • 7
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved