Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

January 2, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

आपका राशिफल और सफल होने की कुछ टिप्स

 Art of Public Speaking in Hindi

आपका राशिफल और सफल होने की कुछ टिप्स- जानिए अपना राशिफल और सफल, कामयाब होने की कुछ नायाब टिप्स …

आपका राशिफल और सफल होने की कुछ टिप्स

अगर आपका नाम A से लेकर Z के बीच मे आता है . Zero या 1- 2 से लेकर 9 अंको के बीच की आपकी जन्म तारीख है. Monday से लेकर Sunday यानि सप्ताह के 7 days मे, 24 घंटे मे किसी भी समय आपका Birth हुआ है तो फिर आप यकीनन यह राशिफल आपके लिए ही बना है.
आप बहुत ही नेक और अच्छे व्यक्तित्व के इंसान हैं पर ये दुनिया आपको गुस्सा दिलाती रहती है..
आप अपनो का बहुत ख्याल रखते हैं try तो करते है पर अक्सर उन्हें time नही दे पाते. जिसकी वजह से कई बार नाराजगी झेलनी पडती है.
आप बहुत ही मजबूत है पर अकसर परेशानी के क्षणो मे कमजोर पड जाते है

अन्यथा
तो किन बातो का ख्याल करें

स्वास्थय व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

अगर बात खान पान की… इस साल खानपान मे सफेद चीजों जैसे नमक, चीनी, मैदा,चावल और फुल्ल क्रीम वाला दूध का कम सेवन करें.

दिन में एक बार सच्चे मन से ईश्वर का जरुर ध्यान करे.

अपनी कमियां नही बल्कि खूबियां खोजिए और फिर देखिए आप कहां तक जा पहुंचेगें .

कामयाब होने की टिप्स सुबह से शाम तक कभी एप्लाई करिए…

… गुस्सा नही करना, आलस नही करना, किसी पर जरुरत से ज्यादा विश्वास न करें, पिता या अपने बडों से बहस न करें , किसी का मजाक नही उडाना  नकारात्मक बातें न कहें, किसी से कलह या विवाद न करें, किसी का अपमान न करें , चेहरे पर मुस्कान रखें …

मुझे पता है कि आप इस समय क्या सोच रहे हैं आप ये सोच रहे हैं कि ये सब बातें तो आपको पहले से ही पता है … अगर पता है तो अमल भी तो कीजिए …

“दिल बड़ा रखिए दिमाग ठंडा रखिए , वाणी मीठी रखिए फिर कोई आपसे नाराज हो तो कहना…!!”

 

आपका राशिफल और सफल होने की कुछ टिप्स

 

नोटबंदी का असर कैसे हुआ – Monica Gupta

नोटबंदी का असर कैसे हुआ – जबसे नोट बंदी हुआ आम जनता पर बहुत गहरा असर हुआ कोई एटीएम ATM की लाईन में लगा तो कोई बैंको banks की कम्बी कतार line में … नोटबंदी का असर कैसे हुआ – Monica Gupta

 

January 1, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

परिवार का महत्व – और लॉटरी निकल गई

 Art of Public Speaking in Hindi

परिवार का महत्व –  और लॉटरी निकल गई
बचपन में एक पंडित जी ने बताया था कि रमा की लॉटरी निकलेगी … आज फिर लॉटरी का नतीजा आना है क्या आज रमा की लॉटरी निकलेगी ?? क्या पंडित जी का कहा सच होगा … सुनिए मेरी लिखी एक कहानी लॉटरी

परिवार का महत्व –  और लॉटरी निकल गई

कहानी का नाम है लॉटरी.. वाह साल का पहला दिन … और लॉटरी  कहानी की पात्रा का नाम है रमा और वो 60 साल की है रमा के हाथ में लॉटरी का टिकट है आज उसकी लॉटरी का परिणाम आना है वो हाथ में टिकट लिए बाहर खडी है कि और आप ईमेजन कीजिए अब हम फलेश बैक में जाएगें

जब रमा दस साल की बच्ची थी … साधारण सा घर था एक दिन जब वो घर के बाहर खेल रही थी तो एक गूंगे बहरे पंडित जी आए और उसे देख कर स्लेट पर लिख कर बताया कि उसकी लॉटरी निकलेगी बहुत भाग्यशाली है उसकी लॉटरी जरुर निकलेगी.

समय बीता और उसका विवाह एक खानदानी परिवार मे हो गया.पर लॉटरी वाली बात उसके मन मे कही बैठी हुई थी इसलिए जब भी मौका मिलता तो कभी खुद जाकर या किसी को भेज कर लॉटरी का टिकट मंगवा लेती .

 

परिवार का महत्व –  और लॉटरी निकल गई

हालाकि इसके पति उसे काफी बार समझाया कि क्या फायदा पर फिर वो कुछ नही बोले  कि पर उस पर एक किस्म का भूत सवार था कि वो  पंडितजी कभी भी गलत नही होते. एक बार जरुर निकलेगी इसलिए टिकट खरीदना जरुरी है….

(वीडियो देखिए )

 

अब फैलेश बैक खत्म होता है और रमा बाहर खडी है इस इंतजार में कि शायद आज उसकी लॉटरी निकल जाए  … बाहर रामूकाका और माली काम कर रहे थे

और आपस मे बात कर रहे थे  अरे !!  माँ जी की तो मानो लॉटरी ही निकली हुई है. इतना सुखी और हसंता खेलता परिवार … किसी भी बात की यहाँ कोई कमी नही.. काश ऐसी लॉटरी सभी की निकले..  वो हैरान ही हो गई … सच उसकी लॉटरी तो कब की निकल चुकी थी … इतने अच्छे पति इतने प्यारे बच्चे और उनका हंसता खेलता परिवार

उसने लॉटरी का टिकट फाड दिया और मुसुराती हुई घर के अंदर चली गई कि पंडित जी का कहा सच हो गया …

हमारा परिवार हमारा सब कुछ है इसलिए उन्हें खूब प्यार दीजिए उनकी वेल्यू समझिए …

तो ढेर सारी शुभकामनाएं आप को और आपके परिवार को … कल फिर मिलूगी एक नए … खुश रहिए मुस्कुराते रहिए बी पॉजिटिव …

 

Videos Archives – Monica Gupta

How to celebrate New Year 2017 – नया साल दस्तक दे रहा है इसे आप कैसे मनाएगें … नया साल कैसे मनाएंगें आप – नव वर्ष की शुभकामनायें, नया साल मुबारक हो, नये साल की हार्दिक शुभकामनायें, नववर्ष की शुभकामनाएँ, नव वर्ष की शुभकामना , how to celebrate new year, how to celebrate new year […] read more at monicagupta.info

 

December 31, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

Google Top Searches India 2016 – अलविदा 2016

मटके का पानी छी होता है क्या

Google Top Searches India 2016 – अलविदा 2016 – आज 31 दिसम्बर है और  मैं कल गूगल पर सर्च करने में जुटी हुई थी कि तभी ध्यान गया कि  गूगल ने हर साल की तरह एक लिस्ट जारी की है जिसमें उसने बताया है कि इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च किया गया।  जहां नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक, जियो, आदि लंबे समय तक चर्चा में रहे वहीं

Google Top Searches India 2016 – अलविदा 2016

भारत के कौन से राज्य में क्या key word और topic search किया गया तो उसके अनुसार download भारत के अधिकांश राज्यों में सबसे अधिक सर्च होने वाले key word में top पर रहा… Facebook सर्च होने वाले शब्दो में तीसरे नम्बर पर रहा…..पंजाब , हरियाणा चंडीगढ, हिमाचल Online movie सबसे ज्यादा सर्च की गई..
बिहार में सबसे ज्यादा Jio सर्च किया गया..
महाराष्ट्र में सैराट मूवी सबसे ज्यादा सर्च की गई
यूपी, एमपी, जम्मू काश्मीर, राजस्थान, गुजरात, छ्तीसगढ , झारखंड, उडीसा, में फ्रीडम 251 Top search word रहा….

गूगल की ओवर ऑल सर्चिंग लिस्ट में इस साल सबसे ज्यादा ओलिंपिक गेम्स रियो 2016 को सर्च किया गया।

दूसरे नंबर पर पॉपुलर गेम पोकेमॉन गो और यूरो 2016 को सबसे ज्यादा सर्च किया।

टॉप सर्च में चौथे और पांचवें नंबर पर दो फिल्में रही सलमान खान की सुल्तान और रजनीकांत की कबाली।

टॉप ट्रेंड पर्सनेलिटीज की बात करें तो डॉनल्ड ट्रंप, पीवी सिंधू, बेवफाई वाली सोनम गुप्ता, जिमनास्ट दीपा कर्माकर और दिशा पटनी को सबसे ज्यादा सर्च किया गया।

 https://youtu.be/KEN9ubXmzOc

और अगर अब बात करें कि भारत के कौन से राज्य में क्या key word और टोपिक सर्च किया गया तो उसके अनुसार download भारत के अधिकांश राज्यों में सबसे अधिक सर्च होने वाले key word में टॉप पर रहा। Facebook सर्च होने वाले शब्दो में तीसरे नम्बर पर रहा

फ्रीडम 251 Top search word  रहा स्मार्टफोन Freedom 251 अपनी कम कीमत के कारण भारत के लगभग सभी राज्यों में चर्चा में रहा  और कुछ राज्यों जैसे यूपी, एमपी, जम्मू काश्मीर, राजस्थान, गुजरात, छ्तीसगढ , झारखंड, उडीसा, में रहा।

पंजाब , हरियाणा चंडीगढ, हिमाचल Online movie सबसे ज्यादा सर्च की गई..

बिहार में सबसे ज्यादा Jio सर्च किया गया..

महाराष्ट्र में सैराट मूवी सबसे  ज्यादा सर्च की गई …

तो गूगल बाबा सारी जानकारी उपलब्ध करवाता है इसलिए

 

How to celebrate New Year 2017 – Monica Gupta

How to celebrate New Year 2017 – नया साल दस्तक दे रहा है इसे आप कैसे मनाएगें नया साल कैसे मनाएंगें आप – नव वर्ष की शुभकामनायें, how to celebrate new year, How to celebrate New Year 2017 – Monica Gupta

 

कुछ ऐसा करिए कि लोग आपको फेसबुक पर नही गूगल पर सर्च करें नया साल शुरु हो जाएगा इसलिए कुछ करने का सकंल्प जरुर लीजिए … कल यानि 2017 में फिर मिलूगी तब तक जरुर सोचिए … बी पोजीटिव .. स्माईल रखिए बाय

December 29, 2016 By Monica Gupta 2 Comments

खान पान की बदलती तस्वीर – 2015 -16 का नेशनल हैल्थ फैमली सर्वे

 Art of Public Speaking in Hindi

खान पान की बदलती तस्वीर – 2015 -16 का नेशनल हैल्थ फैमली सर्वे – पैदल कम चलना , शारीरिक मेहनत कम करना और संतुलित खाना न लेना हमारा लाईफ स्टाईल बनता जा रहा है…तो क्या ये सही है… ??

खान पान की बदलती तस्वीर – 2015 -16 का नेशनल हैल्थ फैमली सर्वे

khan paan ki badalti tasveer- खान पान की बदलती तस्वीर – 2015 -16 का नेशनल हैल्थ फैमली सर्वे,

कल मैं किसी काम से एक लेडी डाक्टर के पास गई हुई थी वहां एक महिला आई अपना और अपने बच्चे का चैक अप करवाने की सांस फूलती है थकावट रहती है … जब पूछा कि आपका हीमोग्लोबिन कितना है तो वो बोली कि वो क्या होता है … चैक किया तो महिला का 8 और उनके बेटे का दस आया यानि बहुत कम …दोनों में खून की बहुत कमी है …

फिर वो बोली कि पैसे की कोई दिक्कत नही है आप सारे टेस्ट लिख दो हम चैक करवा लेंगें.. … बात पैसे की नही बल्कि जागरुकता की है … अपनी सेहत को लेकर हम जागरुक कब होंगें..

नेशनल हैल्थ फैमली सर्वे

वैसे हाल ही में 2015 -16 की नेशनल हैल्थ फैमली सर्वे में हरियाणा की रिपोर्ट है  कि मोटापा दुगुना हुआ यानि जो पहले 10 % था वो अब 20 % हो गया. वैसे बात हरियाण की नही बल्कि दूसरे राज्यो की भी है हैदराबाद, कोलकाता, मुम्बई आदि शहरों में भी महिलाओं में मोटापा बढा है… पैदल कम चलना , शारीरिक मेहनत कम होना, और संतुलित खाना न लेना मुख्य कारण बताया गया है…

इसी के साथ एक खबर और थी कि हरियाणा में 63.1 फीसदी महिलाएं खून की कमी से जूझ रही है। 55 फीसदी गर्भवती महिलाएं भी एनिमिक हैं हैरानी है कि  पुरुषों में भी खून की कमी बढ़ रही है। 20.9 % पुरुष एनिमिक हैं। लाईफ स्टाईल बदलना होगा खाने पीने के सिस्टम में सुधार करना होगा … जागरुक होना ही होगा …

खान पान की बदलती तस्वीर – 2015 -16 का नेशनल हैल्थ फैमली सर्वे

खाना खाने के बाद के नियम – Monica Gupta

खाना खाने के बाद के नियम अपनाने जरुरी है कि खाना खाने के बाद क्या क्या बिल्कुल नही करना चाहिए . इस बात की जानकारी हमें नही होती और उल्टा असर पडना शुरु हो read more at monicagupta.info

Subscribe to my channel for more videos:

https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

December 28, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

How to celebrate New Year 2017

 Art of Public Speaking in Hindi

How to celebrate New Year 2017 – नया साल दस्तक दे रहा है इसे आप कैसे मनाएगें …

 

How to celebrate New Year 2017

नया साल आने में बस कुछ ही दिन बचे हैं काऊंट डाउन शुरु हो चुका है  सभी की प्लानिंग चल रही है मैने बहुत दोस्तों और सहेलियों से उनकी प्लानिंग का पूछा तो…

कोई पार्टी में जाएगा तो कोई पार्टी रख रहा है और हिल स्टेशन पर सलीब्रेट करेंगें तो कोई परिवार के साथ कुल मिलाकर एक खूबसूरत जश्न का सा माहौल है …

अब आप देखिए कि आप कौन से कैटेगिरी में आते हैं

नया साल मनाने वालो की तीन कैटेगिरी होती हैं एक तो वो जो देर रात तक सेलीब्रेट करते हैं इसलिए सुबह देर से यानि ग्यारह या 12 बजे सो कर उठते हैं उनके कभी सिर दर्द तो कभी body ache हो रहा होता है….

दूसरे वो जो समय से सो जाते हैं और नए साल का स्वागत सुबह उठ कर सूरज की पहली किरण के साथ करते हैं …
तीसरे वो जो रात को सो तो जाते हैं पर रात 12 बजे फिर उठ जाते हैं मोबाईल से wish करते हैं , मैसेज भेज कर सो जाते हैं और सुबह समय से उठ जाते हैं
अब आप देखिए कि आप कौन से कैटेगिरी में आते हैं…

वैसे हम बच्चों को यही कहते हैं कि जो साल के पहले दिन करेंगें वही सारे साल करते रहेंगें इसलिए जरुर सोचिए कि क्या सही है … …

 

सुबह की नींद इंसान के इरादों को कमज़ोर करती है मंज़िलों को हाँसिल करने वाले कभी देर तक सोया नहीं करते..

वो आगे बढ़ते  है जो सूरज… … *वो आगे बढ़ते है जो सूरज को जगाते है वो पीछे रह जाते हैं जिनको सूरज जगाता है…..

नया साल और संकल्प

नया साल और संकल्प उफ्फ …!!! आखिरकार नए साल मे मैने क्या संकल्प लेना है सोच ही लिया .अब आपसे क्या छिपाना …हर साल जब भी नवम्बर समाप्त होने लग नया साल और संकल्प

Subscribe to my channel for more videos:

https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

December 27, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

पानी कितना पीना चाहिए सर्दी के मौसम में

मटके का पानी छी होता है क्या

पानी कितना पीना चाहिए सर्दी के मौसम में – सर्दी के मौसम में चाय हम भले ही दिन में पांच या छ: बार पी ले पर पानी ??? पानी कितना पीते हैं याद कीजिए ….. !!! जरा सोचिए !!

पानी कितना पीना चाहिए सर्दी के मौसम में –

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों मे सर्दी और धुंध बढेगी … खबर सुनने के बाद मैं मणि के घर गई. सोचा मिल कर चाय पीएगें. वहां वो ले आई पानी.. मैं हंसने लगी कि अरे पानी इतनी सर्दी में ??

चाय पाऊंगी पानी नही. मेरी बात सुन कर वो बोली अच्छा ये बता कि कल से चाय कितनी बार पी … मैने बडे आराम से बताया कि चार पांच गिलास तो आराम से हो ही गई होगी… फिर उसने पूछा कि और पानी ??? पानी कितनी बार पिया.. ?? मैने दिमाग पर जोर डाला पर याद ही नही आया यानि मैंने एक दो दिन से पानी ही नही पिया…

 

पानी कितना पीना चाहिए

मणि ने गुस्सा किया कि पता है शरीर के लिए पानी पीना कितना जरुरी है …शरीर 60% पानी से बना है फिर कोई डिहाईड्रेशन जैसी दिक्कत हो जाएगी तो भागेगी डाक्टर के पास … !!

और हमारा दिमाग 90 प्रतिशत पानी से बना है। पानी न पीने से भी सिर दर्द हो सकता है  वाकई दिक्कत तो आ रही है थोडी बहुत … पर ये तो सोचा ही नही कि ये पानी की कमी से .. वैसे पानी पीने का मन भी तो नही करता सर्दी.. !!!

पर पानी पीने के बहुत फायदें है हल्का गर्म पानी सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है…वजन कम होता है जोईंटस मे दर्द कम होता है …  पर हम पीते ही नही…

कुछ समय पहले गूगल सर्च पर भी सबसे ज्यादा सर्च किया गया कि पानी कितना पीना चाहिए तभी मुझे याद आया अरे बाप रे !!सर्दी के चक्कर में मैनें तो दो दिनों से पौधों को भी पानी नही दिया…चिडिया के लिए भी नही रखा  वो आवाज ही देती रह गई कि चाय बन गई है पर मैं जाते जाते बोल रही थी आज नही आज बस पानी ही पीऊंगी चाय नही…

प्लास्टिक बोतल में पानी

प्लास्टिक बोतल में पानी कितना खतरनाक हो सकता है कभी सोचा न था. read more at monicagupta.info

 

Subscribe to my channel for more videos:

https://monicagupta.info/subscribe…

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 115
  • 116
  • 117
  • 118
  • 119
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved