Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

October 15, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

सफलता के उपाय – सफलता के टिप्स

कामयाब होने के तरीके

सफलता के उपाय क्या  हों यही खोज रही हूं क्योकि जीवन में हम सभी सफलता पाना चाहतें हैं पर कैसे मिलेगी पंडितों के पास जाकर, टोना टोटका कर के या फिर कुछ और भी ऐसे उपाय हैं जिनसे कामयाबी मिल सकती है…

 

सफलता के उपाय

सफलता के उपाय – कैसे मिलेगी सफलता

मैं पहले बडा परेशान रहती थी फिर मुझे किसी ने बताया कि हर रोज अपना भविष्यफल या बोले तारे देखा या कोई भी ऐसा प्रोग्राम जिसमें पंडित जी बताए कि हम को आज क्या करना चाहिए और क्या नही करना चाहिए क्या और कौन सा रंग पहनना चाहिए और उस के कहे अनुसार चलो फर्क पडेगा कामयाबी मिलेगी… मैने देखना शुरु किया. मैने उसका अनुसरण भी करना शुरु किया पर नतीजा शून्य ….
फिर मैं परेशान रहती थी सोचा अगर सफल होना है कामयाब होना है तो पान मसाला खाऊ क्योकि उसके दाने दाने में दम है कामयाबी की पहचान है…. पहचान तो अलबत्ता नही मिली दांतो के डाक्टर जरुर कामयाब हो गया क्योकि मुझसे भारी फीस जो वसूली …
फिर मैं परेशान रहती थी सोचा नेट पर देवी देवताओं की तस्वीर शेयर करुं तो कामयाबी आ जाएगी क्योकि उसमे लिखा होता था … इंतजार की बहुत इंतजार की पर कामयाबी नही आई …
फिर मैं बडा परेशान रहती थी किसी ने सुझाया कि स्कीम के कूपन खरीदो तो कामयाबी जरुर मिलेगी… कार भी आ सकती है … हालाकि मेरे पास कार खडी करने तक को जगह नही पर सोचा जब भगवान कार देगा तो कार खडी करने की जगह भी बनवा ही देगा पर पर पर … मेरे बजाय दुकानदार को कामयाबी मिली क्योकि मेरी वजह से उसकी खरीद दुगुनी जो हो गई थी …

कामयाब होने के लिए मुझे यह भी सुझाया गया कि टविटर आदि पर कुछ भी अंट शंट , गलत सलत लिखो किसी नेता को लेकर उसकी खूब बुराईयां करो … खैर ये जरा मुश्किल सा काम था और मैं ठहरी कमजोर दिल इसलिए ये आईडिया तो ड्राप ही कर दिया …
मैं अब भी परेशान हूं क्या करुं सोच रही हूं वैसे किसी ने सुझाया है
कि मेहनत करो खुद पर विश्वास करो सफलता जरुर मिलेगी … सोच रही हूं क्या करुं मेहनत करुं या न करुं … 🙂 वैसे आप किस चीज में विश्वास रखते हैं???

एक स्टार्टअप जिंदगी के नाम

जीवन में सफल होने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नही अपने मन से पूछिए

October 14, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

कुपोषण भारत – हंगर इंडेक्स में भारत का स्थान

कुपोषण भारत

कुपोषण भारत – कुपोषित भारत  की तस्वीर वाकई में रोंगटे खडी करने वाली है  ग्लोबल इंडेक्स स्कोर में  118 देशों की लिस्ट में भुखमरी, कुपोषण, पिछड़ेपन में भारत 97वीं पायदान पर है.

कुपोषण भारत – हंगर इंडेक्स में भारत का स्थान

ये कैसी तस्वीर ???अगर वाशिंगटन स्थित इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईएफपीआरआई) द्वारा जारी ग्लोबल हंगर इंडेक्स-2016 के बारे में ज्यादा न समझ आए तो आसान शब्दों में बात ये है 118 देशों की लिस्ट में भुखमरी, कुपोषण, पिछड़ेपन में भारत 97वीं पायदान पर है यानि भारत में 5 में से हर दूसरा बच्चा कुपोषण का शिकार है.

ग्लोबल इंडेक्स स्कोर’ ज़्यादा होने का मतलब है उस देश में भूख की समस्या अधिक है और किसी देश का स्कोर अगर कम होता है तो उसका मतलब है कि वहाँ स्थिति अच्छी है. इसकेअंतर्गत कुपोषण, शिशुओं में भयंकर कुपोषण, बच्चों के विकास में रुकावट और बाल मृत्यु दर जांचा जाता है.

इस जांच में नेपाल 72वें नंबर पर म्यांमार 75वें, श्रीलंका 84वें और बांग्लादेश 90वें स्थान पर है तो वही पकिस्तान 107 वें स्थान पर है. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में 39 प्रतिशत बच्चे अविकसित हैं जबकी आबादी का 15.2 प्रतिशत हिस्सा कुपोषण का शिकार हैं…

रैंकिंग के मुताबिक भारत में स्थिति काफ़ी गंभीर है.. जल्द ही स्मार्ट कदम उठाए जाने चाहिए …

कुपोषण भारत

October 14, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

अहोई अष्टमी कथा – अहोई अष्टमी व्रत कथा और महत्व

अहोई अष्टमी कथा

अहोई अष्टमी कथा –  अहोई माता का व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन किया जाता है। माताओ के लिए यह व्रत अत्यन्त महत्वपूर्ण है। माताएं दिन भर उपवास रखती हैं होई का पूजन करती हैं और तारों को अर्ध देती हैं

अहोई अष्टमी कथा – अहोई अष्टमी व्रत कथा और महत्व

अहोई अष्टमी  कथा – इस साल अहोई माता का व्रत देश भर में 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा. कार्तिक कृष्ण पक्ष को मनाए जाने वाला होई का त्योहार किसी उत्सव से कम नही होता. जैसे महिलाओ के लिए करवा चौथ एक उत्सव की तरह मनाया जाता है ठीक वैसे ही अहोई माता का व्रत भी किसी उत्सव से कम नही होता. दीवाली से एक सप्ताह पूर्व मनाए जाने वाला ये त्योहार संतान की सुख शांति और खुशहाली के लिए माताओं द्वारा रखा जाता है

सुबह सवेरे नहा धो कर पूजा की जाती है निर्जला उपवास रखा जाता है और तारों को देख कर व्रत खोला जाता है. दीवार पर माता का चित्र बनाया जाता है.  मान्यता है कि अहोई माता संतान की रक्षा करती हैं और उन्हे शुभ आशीर्वाद देती हैं.

अहोई अष्टमी कथा

अहोई अष्टमी की कहानी

अहोई अष्टमी की कथा कुछ ऐसे है. प्राचीन काल में एक साहुकार था, जिसके सात बेटे और सात बहुएं थी। इस साहुकार की एक बेटी भी थी जो दीपावली में ससुराल से मायके आई थी। दीपावली पर घर को लीपने के लिए सातों बहुएं मिट्टी लाने जंगल में गई तो ननद भी उनके साथ हो ली। साहुकार की बेटी जहां मिट्टी काट रही थी उस स्थान पर (साही) अपने साथ बेटों से साथ रहती थी। मिट्टी काटते हुए ग़लती से साहूकार की बेटी की खुरपी के चोट से साही का एक बच्चा मर गया। स्याहू इस पर क्रोधित होकर बोली मैं तुम्हारी कोख बांधूंगी।

स्याहू के वचन सुनकर साहूकार की बेटी अपनी सातों भाभीयों से एक एक कर विनती करती हैं कि वह उसके बदले अपनी कोख बंधवा लें। सबसे छोटी भाभी ननद के बदले अपनी कोख बंधवाने के लिए तैयार हो जाती है। इसके बाद छोटी भाभी के जो भी बच्चे होते हैं वे सात दिन बाद मर जाते हैं। सात पुत्रों की इस प्रकार मृत्यु होने के बाद उसने पंडित को बुलवाकर इसका कारण पूछा। पंडित ने सुरही गाय की सेवा करने की सलाह दी।

सुरही सेवा से प्रसन्न होती है और उसे स्याहु के पास ले जाती है। जाते समय रास्ते में थक जाने पर दोनों आराम करने लगते हैं अचानक साहुकार की छोटी बहू की नज़र एक ओर जाती हैं, वह देखती है कि एक सांप गरूड़ पंखनी के बच्चे को डंसने जा रहा है और वो सांप को मार देती है। इतने में गरूड़ पंखनी वहां आ जाती है और खून बिखरा हुआ देखकर उसे लगता है कि छोटी बहु ने उसके बच्चे के मार दिया है इस पर वह छोटी बहू को चोंच मारना शुरू कर देती है। छोटी बहू इस पर कहती है कि उसने तो उसके बच्चे की जान बचाई है। गरूड़ पंखनी इस पर खुश होती है और सुरही सहित उन्हें स्याहु के पास पहुंचा देती है।

वहां स्याहु छोटी बहू की सेवा से प्रसन्न होकर उसे सात पुत्र और सात बहु होने का अशीर्वाद देती है। स्याहु के आशीर्वाद से छोटी बहु का घर पुत्र और पुत्र वधुओं से हरा भरा हो जाता है।

अहोई का अर्थ एक प्रकार से यह भी होता है “अनहोनी को होनी बनाना” जैसे साहुकार की छोटी बहू ने कर दिखाया था। मान्यता ये भी है कि कहानी सुनने के बच्चे थाली में रखे फल, पैसे, मिठाई उठा कर भागते हैं और बच्चों की खिलखिलाहट से घर संसार महकता रहता है   आप सभी को अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं !!

 

स्कंदमाता नवरात्रि – ममतामयी है मां – Monica Gupta

कुष्मांडा माता – देवी दुर्गा का चौथा स्वरुप हैं नवरात्र के चौथे दिन देवी को कुष्मांडा के रूप में पूजा जाता है उदर से अंड अर्थात् ब्रह्मांड को उत्पन्न किया read more at monicagupta.info read more at monicagupta.inf

आईए ये वीडियो भी देखिए माता महागौरी की कहानी भी जरुर सुनिए …

https://monicagupta.info/articles/%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE/

October 13, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

सोशल मीडिया का युवाओं पर प्रभाव

सोशल मीडिया का युवाओं पर प्रभाव

सोशल मीडिया का युवाओं पर प्रभाव – दिन रात सोशल मीडिया से हम सभी जुडे रहते हैं… सोच रही हूं कि अगर आज के संदर्भ में त्योहार की बात करें या निबंध लिखने को कहें तो आज के बच्चों  की कुछ ऐसी सोच होगी वो कुछ ऐसा लिखेंगें…

सोशल मीडिया का युवाओं पर प्रभाव – मीडिया का जनजीवन पर सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव

क्योकि हम सोशल साईटस से दिन रात जुडे रहते हैं इसलिए  त्योहारों पर निबंध लिखना हो तो कुछ ऐसे लिखा जाएगा …

हमारे देश में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. त्योहार के दिन फेसबुक, गूगल प्लस, टविटर आदि पर पोस्ट की सुंदरता देखते ही बनती हैं इस दिन  परिवार के संग सैल्फी ले कर पोस्ट की जाती है कैमरे की ओर देखते हुए बडो के चरण छू कर आशीर्वाद लेते दिखाया जाता है…  वटस अप शुभ संदेशों से भरा रहता है और मिठाईयों का आदान प्रदान भी होता है फूल भेजे जाते है.



सोशल मीडिया पर त्योहार से सम्बंधित कुछ तस्वीरे पोस्ट की जाती हैं और आठ दस अपनी फोटो क्लिक करके डाली जाती हैं और ज्यादा से ज्यादा कमेंट और लाईक बटोरने की इच्छा रहती है खुशी की बात ये भी है कि उस दिन कमेंट और लाईक अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा मिलते हैं  इस अवसर पर मित्रों और परिवार जनों को टैग करके विश किया जाता है .

इस दिन कुछ लोग पोक करके या मैसेज करके दोस्ती बनाने की फिराक मे रहतें हैं या बिना पूछे टैग कर देते हैं और उनके कमेंट बेमन से झेलने पडते हैं जोकि सही नही है .. फिर भी त्योहार ढेरो खुशियां लाता है….

सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान

सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान – Monica Gupta

सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान .Social media ke fayde aur nuksan …अगर आप ये सोच रहे हैं तो सबसे पहले फायदा सुन लीजिए .media ke labh aur hani सेना की लडाई सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान – Monica Gupta

 

social media photo

सोशल मीडिया का युवाओं पर प्रभाव

Photo by mkhmarketing

October 13, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

मिलावट का कारोबार – मिठाईयों में मिलावट

मिलावट का कारोबार

मिलावट का कारोबार – हर रोज मिलावटी खबरों का बाजार गर्म हो रहा है. त्योहार आते नही की मिठाईयों में ,खाद्य पदार्थों में मिलावट आनी शुरु हो जाती है ऐसे में डर लगना स्वाभाविक है

मिलावट का कारोबार

मिलावट का कारोबार

मिलावट का कारोबार

मिलावट का कारोबार – मिलावट के दुष्परिणाम

मिलावटी मिठाई आदि खाने से सेहत पर भी बुरा असर पडता है  हम  बीमार भी हो जाते है … हर रोज ऐसी खबरे जब सुर्खिया बन जाती हैं तो देवी देवताओं को भी डर लगना स्वाभाविक है क्योकि भोग तो उन्ही को ही लगाना है…

October 13, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

स्वच्छ भारत अभियान नारे – 101 स्वच्छता के नारे

स्वच्छता का महत्व

स्वच्छ भारत अभियान नारे  की अगर हम बात करें तो इस बात में कोई शक नही की  नारे किसी भी अभियान की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभातें हैं. नारें सुनकर अलग ही जोश पैदा होता है और नया रक्त संचार भी पैदा होता है

स्वच्छ भारत अभियान नारे – कैसे हुई शुरुआत

जब भी स्वच्छ भारत अभियान की बात चलती है तो आमतौर पर हमें दो प्रतिक्रियाएं देखने को मिलती हैं। पहली होती हैं… हुंह… व्यंगात्मक तरीके से मुस्कुराना और कहना कि भला ये भी कोई होने वाला काम है… ये हो ही नही सकता और दूसरी की भारत को हम स्वच्छ करके रहेंगें और भारत स्वच्छ होकर ही रहेगा।

हालाकिं ऐसी प्रतिक्रिया बहुत कम देखने सुनने को मिलती है पर जब मिलती है तो मन खुश हो जाता है। एक आत्मविश्वास सा भर जाता है कि अगर हम दिल से चाहें तो स्वच्छता ला सकतें हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी है लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरुकता आए, एक जोश पैदा हो और जोश पैदा करने के लिए स्वच्छता के नारों से बढ़ कर और कोई माध्यम हो ही नही सकता…!!!

सफाई अभियान पर नारे हो या स्वच्छ भारत अभियान पर नारे – नारे हमेशा ही मन में जोश पैदा करते हैं. स्वच्छता के इस अभियान से मैं भी काफी समय पहले जुडी थी और प्रयास यही रहता है कि किसी न किसी माध्यम से इस अभियान की महत्ता जगाई जाए…

स्वच्छ भारत अभियान नारों का महत्व

इन दिनों स्वच्छ भारत अभियान नारे पर पूरा जोर है. सफाई अभियान पर नारे हो या स्वच्छता अभियान पर स्लोगन की बहुत महत्ता है इसी लिए मैने ई बुक के माध्यम से एक छोटा सा प्रयास किया. प्रयास ये किया है कि 101 स्वच्छता के नारे  ई बुक में सकंलित किए.

कुछ नारे वो हैं जो मैने फील्ड मे काम करते हुए लोगो से सुने… कुछ नारे वो है जो मैने खुद बनाए और कुछ नारे वो भी हैंं जो नेट पर सर्च करते हुए मुझे मिले तो सोचा कि क्यो न सभी को संकलित करके उसे ई बुक रुप दे दिया जाए:

स्वच्छ भारत अभियान नारे

स्वच्छ भारत अभियान नारे

आप बताईए कि  101 स्वच्छ भारत अभियान नारे  आपको कैसे लगे और  नारो के बारे में और उसकी भूमिका के बारे में आपका क्या विचार है..  ??

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 137
  • 138
  • 139
  • 140
  • 141
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved