Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

September 8, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

माँ और बच्चे का रिश्ता

माँ और बच्चे का रिश्ता

article-of-monica-gupta-in-db

(दैनिक भास्कर की मधुरिमा पत्रिका में प्रकाशित लेख )

वटसअप और मेरे मन की बात 

माँ और बच्चे का रिश्ता बेहद खूबसूरत होता है. बच्चा भले ही पचास साल का हो जाए या 5 दिन का मां हमेशा मांं ही रहती है और उसके लिए बच्चा वही छोटा बच्चा.

धन्यवाद वटसअप का

आज की दौडती भागती जिंदगी में वटस अप एक आशा की किरण है. जो माँ और बच्चे का रिश्ता और  गहरा कर देता है .. कैसे ?? आईए जाने

बात एक दिन पहले की है. जब मेरी थोडी तबियत ठीक नही थी इसलिए मैने बस वटस अप पर बच्चों का मैसेज चैक किया और ये भी देखा कि कब ऑनलाईन थे. दोनों बच्चें बाहर ज़ॉब करते हैं एक तसल्ली हो गई कि चलो दोनो अपने अपने काम पर हैं और मैने आराम करने की सोची. उस दिन बस तबियत ठीक न होने की वजह से मेरा वटसअप देखने का मन नही किया इसलिए सारा दिन उसे चैक नही किया. 

उसी देर शाम मेरी मम्मी का फोन आ गया कि कहां हो ?? मैं अपनी तबियत का बताना नही चाहती थी क्योकिं फिर वो सोचती बहुत हैं (जैसा कि हर मां की आदत होती हैं) इससे पहले मैं कुछ कहती वो बोली कि सुबह से whatsApp पर देख रही हूं तुम आई नही क्या हुआ … Last seen  बस सुबह का था .. सब ठीक तो है ना…

मैने बहाना बना दिया कि नेट नही चल रहा था और दो मिनट बाद बात करने के बाद फोन रख दिया. फोन रखते रखते मैं भावुक हो गई  पता है मैं क्या सोच रही थी मैं सोच रही थी कि बेशक, मैं एक मम्मी हूं पर वो भी तो एक मम्मी हैं जिस तरह से मैं बच्चों का चैक करके कि उन्होने लास्ट कब देखा एक तसल्ली हो जाती है ठीक वैसे ही मेरी मम्मी को भी तस्ल्ली हो जाती होगी कि मैने कब आखिरी बार वटस अप देखा ..आखिर मैं उनकी बेटी जो ठहरी.. बेशक बात न भी हो पर इतना देखना ही बहुत होता है…

मैने वटस अप खोल कर दुबारा चैक किया तो दोनो बच्चों की स्माईल आई हुई थी और मैं भी अपनी खराब तबियत भूल कर उन्हें मैसेज करने लगी. 

कैसा लगा आपको ये लेख … जरुर बताईएगा !!

September 8, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

स्मार्ट सिटी क्या है

स्मार्ट सिटी क्या है
india photo

स्मार्ट सिटी क्या है

कैसी होगी स्मार्ट सिटी

स्मार्ट सिटी क्या है. कैसी होगी स्मार्ट सिटी . अपना शहर हम सभी स्मार्ट बनाना तो चाहते हैं आगे बढ कर कोई नही आना चाहता. स्मार्ट सिटी बनाने के लिए सरकार और जनता दोनों को मिलकर गम्भीरता से  प्रयास करना होगा.

स्मार्ट सिटी कांसेप्ट

स्मार्ट सिटी क्या है कैसे बनाए स्मार्ट सिटी … इसे जानने से पहले आपको एक धटना  बताती हूं. एक  दिन पहले की ये खबर भले ही हैडलाईन न बनी हो पर भीतर तक झंझोर गई.  सारा सिस्टम मानो त्राहि माम करता नजर आ रहा है.

असल में, घटना हरियाणा के जिला जींद की है. गांव के पास एक दुर्धटना हुई जिसमें दो युवक गम्भीर रुप से धायल हो गए. इसी बीच लोगो ने एम्बुलैंस के लिए फोन किया तभी सामने से एक कार  में पंचकूला के जज आ रहे थे उन्होनें अपनी कार रुकवाई और उन्होनें भी एम्बुलैंस को फोन किया और जवाब ये मिला कि

एंबुलैंस उड  कर आएगी क्या…  भेज रहे हैं … समय तो लगेगा ही … !!

एम्बुलैंस आने की इंतजार किए बिना उन्होने मरीजों को कैसे भी करके असपताल पहुंचाया. अब सवाल ये उठता है कि हमारा देश कैसे आगे बढेगा … क्या मानवता नाम की चीज वाकई में खत्म हो रही है समाज से … सोचिए ये तो जज हैं एक आम आदमी का क्या हाल हो इसका तो अंदाजा भी नही लगाया जा सकता.

आज एक खबर पढी कि सुप्रीम कोर्ट ने एफआईआर दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर उसे पुलिस की बेवसाइट पर अपलोड करने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट का आदेश पूरे देश पर लागू होगा पर उनका क्या जिनकी पुलिस दर्ज ही नही करती और वो दर दर भटकते रहते हैं… न्यूज चैनल की पत्रकार होने के नाते बहुत बार इस तरह की खबर को कवर किया तो इस बात पर समाधान निकाला जाना चाहिए.

समस्या है तो समाधान भी है

मेरा मानना है कि स्मार्ट सिटी शहर चमकाने से नही बनेगी बल्कि छोटी छोटी सुविधाए नियमित रुप से जनता को मिलेगी तो बनेगी … एक आम आदमी होने के नाते जो मूलभूत जरुरत महसूस होती है जिनकी कमी बहुत खलती है अगर उनका सुधार हो जाए तो स्मार्ट सिटी तो खुद ब खुद बन ही जाएगी…   जैसाकि

100 नम्बर का तुरंत मिलना.

कभी दुर्धटना होने पर एंबुलैंस का तुरंत आना.

बिजली जाने पर उसका तुरंत समाधान होना जैसा कि सुनने में आता है कि लाईनमैन ही गिने चुने होते हैं पूरे शहर में तो शिकायत निबटाते निबटाते समय तो लग ही जाता है इसलिए भर्ती ज्यादा हो ताकि जल्दी से जल्दी समस्या दूर हो.

इतना ही नही टेलिफोन भी सही रहे और इंटरनेट  स्पीड भी सही चले  तभी शहरी अपना काम जल्दी और सलीके से कर पाएगें .. पूरी दुनिया से जुडे रहेंगें पर अगर नेट ही नही चलेगा तो कैसे तरक्की हो पाएगी आमतौर पर नेट की स्लो स्पीड भी अक्सर पीछे रहने का कारण बनती है.

जगह जगह कूडा दान रखे जाएं और सडको पर सीसीटीवी कैमरे लगे तो ताकि पता चले कि कौन गंदगी कर रहा है और उसका फाईन लगे…

फेसबुक जैसे सोशल साईटस पर एक पेज हो ताकि अपनी समस्या उस पर लिख सके क्योकि ज्यादातर जब भी बिजली विभाग या अन्य जगह शिकायत के लिए फोन करो तो लाईने ही व्यस्त मिलती है…

भगवान जाने वाकई में व्यस्त होती है या … इसलिए ऑनलाईन साधन होगा तो हमे किसी का इंतजार करने की जरुरत नही पडेगी… !!

हर बार गांव गांव की बात करते हैं अरे भई अब तो शहरों का भी बहुत बुरा हाल है … गंदगी के ढेर, सडकों पर पानी खडा होना… आवारा विचरते पशु …और सडको पर नियम तोडती जनता … हम सभी को मिल कर पहल करनी पडेगी … अकेले न सरकार कुछ कर सकती है और ना ही हम बिना सरकार के कुछ कर सकते हैं..

जरुरत है जागरुकता जगाने की और उसके लिए ठोस कदम उठाने ही पडेगें अन्यथा …

September 7, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

गुटखा खाने से नुकसान

करवा चौथ की कहानी

 

गुटखा खाने से नुकसान

https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/09/audio-take-care-by-monica-gupta.wav

गुटखा खाने से नुकसान बिल्कुल नही है

अगर आप ये सोच रहें हैं कि गुटखा खाने से नुकसान नही होता तो जरा इस ऑडियो को सुनिए . 1 मिनट और 29 सैकिंड की ऑडियो सुनकर शायद आपको कुछ समझ आ जाए.

गुटखा खाने से हानि

गुटखा खाने के नुकसान तो हैं हीं साथ ही साथ हानि भी बहुत है … कैसे ??? आईए जाने !!!

अरे ये क्या !!! आप आप पान मसाला और गुटखा खा रहे है???  ये तो बैन है ना !!! क्या??? दुकानदार आपका बहुत अच्छा दोस्त है इसलिए !!! ओह 🙂 ये तो बहुत अच्छी बात है. खाईए खाईए!! लोगो का तो दिमाग ही खराब है जो आपको खाने से मना करते हैं. आप खाईए. खूब फक्की लेकर , मुहं भर कर खाईए. ज्यादा से ज्यादा क्या होगा. आपको अस्पताल जाना पडेगा. आपको वहां admit होना पडेगा. घरवालो को चिंता होगी और रुपया खर्च होगा वो अलग. अरे !! तो क्या हुआ… ये मत भूलिए कि आप तो महान हैं  महान.

आपको किस बात की चिंता. ज्यादा से ज्यादा मुंह का कैंसर ही बनेगा ना !! कोई फांसी तो नही लग जाएगी. जो किस्मत मे लिखा है तो उठा लेगे दुख दर्द.. पर खाना नही छोडेगे!!! अरे भई लत भी तो कोई चीज होती है कि नही !!! है ना !! अरे कहां  चले !!!

क्या !! पान मसाला फेकने जा रहे है. अब नही खाएगे कभी भी… अरे !!! सोच लीजिए आपकी मर्जी है … ये फैसला आपका है मेरा तो आपको बस समझाना फर्ज था … मै तो चली कल फिर मिलूगी तब तक खुश रहिए और मुस्कुराते रहिए क्योकि

आपकी मुस्कुराहट किसी की जिंदगी है ,, और यकीन मानिए ईश्वर की दी हुई जिंदगी वाकई बेहद खूबसूरत है … अगर वाकई आप इसे खाना छोड रहे हैं तो वाकई आप ग्रेट हैं कल फिर मिलूगी एक नए विश्वास के साथ … तब तक अपना ख्याल रखिए !!

September 7, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

चुनाव का मौसम – आया मौसम चुनावी वादों का

चुनाव का मौसम

चुनाव का मौसम

आ गया चुनाव का मौसम

बा-अदब बा-मुलाहीज़ा होशियार… चुनाव का मौसम आ रहा है …  और चुनाव का मौसम साथ ला रहा है  चुनावी वादे .. तो हो जाईए तैयार…इलेक्शन आ रहें हैं …  बात चाहे यूपी चुनाव 2017 की हो या पंजाब चुनाव की. चुनाव का मौसम आ गया है और नेता जनता को खुश करने में जुट गए हैं चुनावी नारे. चुनावी वादे होने शुरु हो गए.

एक ऐसा मौसम जिसमें न गर्मी है न सर्दी पर पसीना बहुत बहता है…

शुरु हो गई सियासी रोटियां सिकनीं

चुनाव का मौसम यूपी और पंजाब मेंं साफ झलने लगा है और बढ चढ कर रैलियां हो रही है वादे किए जा रहे हैं विपक्ष को कोसा जा रहा है. और चुनावी रोटियां सेंकी जा रही हैं…

यूपी चुनाव और खाट सभा – Monica Gupta

यूपी चुनाव और राहुल गांधी की खाट सभा रैली का रोला … अब रैलियों में कोई खटिया तोडेगा, कोई खाट पकडेगा तो कोई किसी की खटिया ही खडी कर देगा. यूपी चुनाव और खाट read more at monicagupta.info

 

September 7, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

वॉशरुम और स्वच्छ्ता

रिश्वतखोरी - आईए रिश्वत दें

 

ऑडियो

ऑडियो – वॉशरुम और स्वच्छ्ता

 

https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/09/audio-wash-room-by-monica-gupta.wav

 शौचालय बनाम शहरी वॉशरुम

वॉशरुम और स्वच्छ्ता. आईए सुनिए 1 मिनट और 49 सैंकिंड की ऑडियो स्वच्छता के बारे में और जानिए कि शौचालय बनाम शहरी वॉशरुम की स्वच्छता कितनी जरुरी है. हम स्वच्छ्ता के प्रति कितने जागरुक हैं!!

सफाई वॉशरुम की – सोच को बदलो भई

मोनिका गुप्ता का नमस्कार !! वॉशरुम और स्वच्छ्ता … मैं अपनी एक जानकार के घर गई हुई थी पता लगा उसके घर मेहमान आने वाले हैं और वो अपना ड्राईंग रुम सजाने में जुटी हुई थी. अलमारी से और बैड के अंदर से डेकोरेटिव सामान निकाल कर सजा रही थी. परदे  बदले रसोई के झाडन और तौलिए बदले और धोने का सामान सारा बाथरुम में फेंक दिया जहां घर को सुगंध से महका दिया वही अपने washroom  को साफ तक करने की जरुरत नही समझी ..

क्या होगा अगर आए हुए guest को wash room  की जरुरत पडेगी तो क्या सोचेगें कि कैसे लोग हैं  घर इतना सुंदर और bathroom  इतना गंदा.

आमतौर पर हम ऐसे ही हैं घर चमका देंगें पर वाश रुम को कमरा नही समझते उसे साफ करने की जरुरत ही नही समझते जबकि ये गलत है हमारे घर का सबसे खास कमरा होता है हमारा वाशरुम. चाहे हमारा bathroom  2 लाख रुपये का बना हो या पचास हजार का बेशक,  उसमे महंगे साबुन, शैम्पू रखे हो पर अगर वो साफ ही नही होगा तो excuse me  अपने घर को महंगे perfume से महकाना बेकार है..

वाश रुम को साफ सुथरा रखना हमारा पहला कर्तव्य होना चाहिए. मैं आपको एक बात बताऊ मेरी सहेली जब भी फाईव स्टार जाती है तो सबसे पहले अपनी खूबसूरत सी सैल्फी मुझे भेजती है और वो सैल्फी होती है वहां के बाशरुम की.

मैने भी बहुत बार देखा है अकसर गर्ल्ज  वाशरुम इस्तेमाल करने नही बल्कि सैल्फी के लिए जाती है… यकीनन स्वच्छता हमेशा आकर्षित करती है तो क्या सोचा … अरे सैल्फी का नही स्वच्छता का …हे भगवान !!

चलिए सोचिए सोचिए कल फिर मिलूगी एक और स्वच्छता ओह मेरा मतलब एक और टोपिक के साथ तब तक सफाई रखिए और खुश रहिए  बाय

मोटिवेशनल विचार – एक टॉनिक ऐसा भी – Monica Gupta

कुछ देर पहले मेरी सहेली मणि का फोन आया और बोली कि जब तुझे cold, cough  और बुखार  हुआ था तो कौन से ऎंटीबायोटिक ली थी क्योकि उसकी भी वैसी ही तबियत खराब हो गई है … अरे … मैने कहा बिना डाक्टर को दिखाए दवाई नही लेना मैं आती हूं अभी …वैसे हम लोगो में tolerance नाम की चीज बची ही नही जरा भी दर्द हुआ नही कि pain killer या एंटीबायोटिक गटक ली.. read more at monicagupta.info

 

September 6, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

कैसे आएगी स्वच्छता -क्या है स्वच्छता

कैसे आएगी स्वच्छता

कैसे आएगी स्वच्छता -क्या है स्वच्छता – श्रीलंका बना मलेरिया मुक्त – आखिर कैसे आएगी स्वच्छता …swacchata  स्वच्छता का अर्थ आखिर है क्या .. !!! NDTV के प्राईम टाईम में रवीश कुमार बता रहे थे   कि श्रीलंका मलेरिया मुक्त हो गया. जानकर खुशी भी हुई पर दुख भी हुआ कि हमारा देश जोकि पोलियो मुक्त हो चुका है मलेरिया मुक्त क्यो नही हो सकता … इसी मुद्दे पर बहस चल रही थी.

कैसे आएगी स्वच्छता -क्या है स्वच्छता

स्वच्छता का महत्व जानना होगा. मैं सोच रही हूं कि आज ही की बात है घर के सामने से कुछ स्कूली छात्र जा रहे थे और हाथ में नमकीन, चिप्स और चाकलेट के पैकेट और कोई चिंता नही कोई फ्रिक नही. सडक कूडादान है ना खाए जाओ और फेक़ों … किसे चिंता है सफाई की…

टीवी चलाओ तो सारे न्यूज चैनल पर सफाई सफाई सफाई के विज्ञापनों की भरमार रहती है … टीवी पर स्वच्छता अभियान और असल जिंदगी मॆ बुरा हाल …

कैसे आएगी स्वच्छता

कैसे आएगी स्वच्छता -क्या है स्वच्छता

घर से बाहर निकलते ही शर्म आने लगती है इतनी गंदगी देख कर …गांव से भी बदतर हो गया है शहर …

मेरा ये मानना है कि अगर आज हमने अपने बैग से कुछ निकाल कर सडक पर नही फेका या कूडे दान में फेंका तो हमने स्वच्छता अभियान मे जबरदस्त सहयोग दिया है… !! वैसे सरकार को चाहिए कि वो फ्री वाई फाई उसे देगी जो सफाई रखेगा … !! अरे भई दूसरों की ओर मत देखिए खुद सफाई रखिए .. स्वच्छता आ जाएगी .. !!

कैसे आएगी स्वच्छता

वैसे स्वच्छता के बारे में आपके क्या विचार हैं ?? जरुर बताईगा !!

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 149
  • 150
  • 151
  • 152
  • 153
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved