Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

September 6, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

यूपी चुनाव और खाट सभा

यूपी चुनाव और खाट सभा

rally cartoon by monica gupta

यूपी चुनाव और राहुल गांधी की खाट सभा

यूपी चुनाव और खाट सभा ,रैली का रोला .अब रैलियों में कोई खटिया तोडेगा, कोई खाट पकडेगा तो कोई किसी की खटिया ही खडी कर देगा. यूपी चुनाव और खाट सभा में आज अलग ही नजारा देखने को मिला.

यूपी में राहुल गांधी ने देवरिया से शुरू की किसान यात्रा– IBN Khabar

IBN Khabar: यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने देवरिया से सियासी बिगुल फूंका है। राहुल गांधी ने देवरिया से दिल्ली तक के लिए किसान यात्रा की शुरुआत की है। किसानों के साथ खाट सभा से पहले राहुल गांधी देवरिया के मशहूर दुग्धेश्वरनाथ नाथ मंदिर भी पहुंचे। यूपी में राहुल गांधी ने देवरिया से शुरू की किसान यात्रा– IBN Khabar

कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लिए ‘खाट सभा’ का आयोजन करने का प्लान बनाया है। इसमें राहुल गांधी यूपी में अपनी चुनावी रैलियों के दौरान लोगों से मिलेंगे और खाट पर बैठकर उनसे चर्चा करेंगें.  

अपनी इस यात्रा पर राहुल गांधी ने ट्वीट किया है कि ‘मेरी देवरिया से दिल्ली तक की यात्रा गरीबों, किसानों और मजदूरों को न्याय दिलाने के लिये निकाली जा रही है।

रैली में खाट नाम की लूट है, लूट सके तो लूट

यूपी के रुद्रपुर में राहुल गांधी की खाट पंचायत के बाद यही नजारा देखने को मिला.

यूपी चुनाव और खाट सभा

यूपी में कांग्रेस की खोई जमीन वापस पाने के लिए राहुल गांधी ने वोटरों के लिए खाट बिछाई. यूपी के देवरिया से राहुल ने महायात्रा शुरू की तो रुद्रपुर में भी खाट पंचायत का आयोजन किया गया.

इस मौके पर लोगों ने पहले जिस खाट पर बैठकर राहुल को सुना, उसी खाट पर कब्जा जमाया और फिर उसे ले चले राहुल की निशानी के तौर पर अपने-अपने घरों की ओर.क्या महिलाएं, क्या बच्चे और क्या बुजुर्ग.यूपी चुनाव और खाट सभा

 

 

 

 

 

हर कोई खटिया थामे घरों की ओर दौड़ लगाते दिखाई दिए. जब उनसे पूछा गया कि क्या ये खाट उन्हें राहुल की ओर से दी गई हैं तो कुछ जवाब तो नहीं दिया बस खिसियाई सी हंसी हंस कर दिखा दी.

हां, वो लोग जरूर भुन्नाते हुए दिखाई दिए जिनके हाथ तमाम कोशिश के बाद भी कोई खाट हाथ नहीं लगी.

इब्तिदा-ए-इश्क़ है सोचता है क्या  क्या आगे-आगे देखिये होता है क्या  … !!

(तस्वीर गूगल से साभार)

September 6, 2016 By Monica Gupta 1 Comment

हिंदी ब्लॉग टिप्स

हिंदी ब्लॉग लेखन

blog photo

हिंदी ब्लॉग लेखन पर कुछ टिप्स

जहां नेट की दुनिया में , सोशल मीडिया में फेसबुक, गूगल प्लस, ट्विटर छाया हुआ है वहीं blog  और blogging के लिए हिंदी ब्लॉग टिप्स की जरुरत पडती रहती है. लोग ब्लॉग को न सिर्फ मनोरंजन या कमाई  के लिए लिखते हैं बल्कि ये करियर भी बनता जा रहा है.

अच्छा ब्लॉग कैसे बनाए

हिंदी ब्लॉग  टिप्स जानने से पहले ब्लॉग के बारे में बता दूं कि आज जिसके पास ब्लॉग होता है वो बहुत गर्व से बताते हैं कि मेरा ब्लॉग है … आप न्यूज में भी देखते, सुनते ही होंगें टविटर  के साथ साथ ब्लॉगिंग भी पूरे जोरो पर है…

जो लोग अपनी बात टविटर पर नही कह पाते वो ब्लॉग का सहारा लेते हैं… चाहे अमिताभ बच्चन हो, पत्रकार रवीश कुमार हो नेता हो और भी ना जाने अनगिनत जाने माने नाम सब blogging के माध्यम से अपने मन की बात रख रहें हैं.

बात 30 जून 2011 की है जब मैंने नव भारत टाइम्स में अपना  ब्लॉग लिखना शुरु किया  था और फिर मुझे ब्लॉग लिखते समय इतना अच्छा महसूस हुआ कि मैने अपना ब्लॉग बनवाया और 29 नवम्बर  2012 से मैनें अपना blog  बना कर लिखना शुरु किया..

आरम्भ में ज्यादा जानकारी नही थी पर लगातार लेखन से वो भी मिलती रही.

ब्लॉग लिखते समय अगर हम कुछ बातों पर ध्यान देंगें तो हमारा ब्लॉग बहुत अच्छा बन सकता है …

जानते हैं कुछ ऎसी ही काम की टिप्स के बारे में-

पहली बात ये कि आपका topic  यानि विषय  क्या है.  कुछ ऐसा लिखें कि पाठक ये जानने को आतुर हो जाए कि आखिर लिखा क्या होगा इस पोस्ट में.  चाहे वो खाने पीने के बारें में हो, रिश्ते के बारे में हो , ज्वलंत मुद्दा हो पर जो भी विषय का चयन करें वो स्टीक हो. कही ऐसा न हो कि  कि हम अपने विषय की ही सार्थकता खो दें… बात कुछ  हो लिख कुछ और रहे हों..

जरुरी बात ये भी है कि अगर हमनें अपना  ब्लॉग अपने लेखन के हुनर को दिखाने के लिए बनाया है तो लेखन पर ही ध्यान दीजिए कई लोगो के मन मे होता है कि ब्लॉग बनाना यानि कमाई का साधन … जबकि ऐसा नही होता अगर हम सिर्फ पैसा कमाने के एंगल से ब्लॉग बना रहें हैं तो उसके अलग तरीके हैं और हमें इसी क्षॆत्र के किसी सुलझे व्यक्ति से सलाह ले कर ही ब्लॉगिंग आरम्भ करनी चाहिए… और अगर लेखन के ही ब्लॉग बनाया है तो अपना सारा दम खम लेखन पर लगा देना चाहिए.

अब बात आती है कि हम जिस भी विषय पर लिख रहें है उस पर पकड या हमारी जानकारी अच्छी हो … क्योकि अगर हमनें सही और अच्छा लिखा है तो पाठक बार बार हमारे ब्लॉग पर आएगें और अगर सही और विस्तार से जानकारी ही उन्हें नही मिलेगी फिर वो दुबारा हमारे ब्लॉग पर नही आएगें.

एक बात ये भी है कि हमें नियमित रहना होगा ये नही कि आज एक पोस्ट लिखी फिर दस दिन बाद लिखा और फिर महीने बाद लिखा  अगर हम नियमित लिखते रहेंगें तो ना सिर्फ हमारी नॉलिक बढेगी बल्कि पाठको का दायरा भी बढेगा. नियमित और लगातार लिखने से हमारी पोस्ट सर्च इंजन में आएगी और साथ ही साथ एलेक्सा रैंकिंग  Alexa Traffic Rank भी बेहतर होती जाएगी.

 

इस  इस बात का भी ख्याल रखना होगा कि लेखन में आम बोल चाल जैसा तरीका झलके क्योकि अकसर ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए भारी भारी शब्दों का इस्तेमाल करते हैं जो हमें अपनेपन से दूर दिखावे की दुनिया में ले जाता है … और इस बात का भी ख्याल  रखना चाहिए कि हम ही लेखक हैं हम ही सम्पादक और हम ही प्रकाशक इसलिए लेखन के विषय को सही करके बार बार पढ कर ही अपनी पोस्ट पब्लिश करनी चाहिए..

इसमे कोई शक नही कि हम पब्लिश publish  होने के बाद भी  edit  कर सकते हैं पर अगर हम पहली ही सारी बातें देखभाल कर लिखेंगें तो हर्जा ही क्या है… first impression is the last impression…

अगर हम अपने लिखे ब्लॉग को सोशल नेटवर्किंग साईटस से भी जोडेगें जैसाकि अगर हम फेसबुक, टविटर या कोई भी सोशल नेतवर्किंग से जुडे हैं उस पर अपने लिखे ब्लॉग का लिंक पोस्ट करेंगें  तो और भी बेहतर होगा.. उससे और ज्यादा से ज्यादा लोग उसे पढ सकेंगें

बस आप लिखिए नियमित रूप से अपडेट करते रहिए और दुनिया में लेखन के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाईए…

हिंदी ब्लॉगर- ब्लॉगिंग और मेरा Passion – Monica Gupta

हिंदी ब्लॉगर- ब्लॉगिंग और मेरा Passion हिंदी ब्लॉगर- ब्लॉगिंग और मेरा Passion ब्लॉगर मोनिका गुप्ता. बात ज्यादा पुरानी भी नही जब मैंने इंटरनेट की दुनिया में सहमे सहमे प्रवेश किया. मन में जहां बहुत उत्साह था वही एक डर भी था कि न जाने ये दुनिया कैसी होगी ? गूगल प्लस, फेसबुक, टवीटर, आदि बहुत सी साईट्स ने आकर्षित किया पर सबसे ज्यादा मैं ब्लॉग शब्द से प्रभावित हुई. read more at monicagupta.info

 

……… और अगर ब्लॉगिग के सिलसिले में कोई भी जानकारी चाहिए  तो आप बिल्कुल पूछ सकते हैं …

 

 

September 6, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

जियो और जीने दो जी

जियो और जीने दो जी

jio cartoon by monica gupta

Jio और जीने दो G

Once upon a time जब जियो और जीने दो जी का नारा हुआ करता था पर आज जियो के मायने बदल गए हैं G . आज रिलायंस वाला जियो 4G ही सुर्खियों में है

जियो और जीने दो जी… जीने के लिए अब जियो ही जरुरत बन कर रह गई हैं अब आटा नही डाटा का समय है G

reliance jio 4g full services from today for all 4g smartphones – Navbharat Times

रिलायंस जियो 4G सर्विस आज से सभी 4G स्मार्टफोन्स के लिए उपलब्ध रिलायंस जियो की 4G सर्विस आज से भारत में पूरी तरह से शुरू हो गई है। इसका मतलब यह है कि अब अभी स्मार्टफोन ब्रैंड्स पर यह सर्विस इस्तेमास की जा सकती है। इससे पहले अपने नेटवर्क की टेस्टिंग के दौरान कंपनी चुनिंदा ब्रैंड्स को ही प्रिव्यू ऑफर के तहत ऑफिशली सपॉर्ट कर रही थी। read more at navbharattimes.indiatimes.com

 

 

पढ़ें- कैसे पाएं जियो सिम और कैसे करें एक्टिवेट– IBN Khabar

जियो का बिलिंग प्रॉसेस ऑनलाइन है। वेरिफिकेशन प्रॉसेस पूरा होते ही टेली-वेरिफिकेशन के लिए आपके पास कंपनी की ओर से कॉल आएगी। इसके बाद आपको अपने जियो सिम से 1977 नंबर पर कॉल करना होगा। कॉल के जरिए ही टेली-वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होगी। इस बात का ध्यान रखें कि कॉल के दौरान आपसे रिलायंस जियो नंबर बताने को कहा जाएगा जो सिम पैक के पिछले हिस्से पर लिखा होगा। इसे साथ ही रखें। इसके बाद जो डॉक्यूमेंट आपने जमा किए हैं, उस डॉक्यूमेंट नंबर के आखिरी चार डिजिट पूछे जाएंगे। यह बताते ही सिम एक्टिवेट हो जाएगा।

IBN Khabar: देशभर में आज से रिलायंस जियो की कॉमर्शियल सर्विस शुरू हो गई है। जियो का जादू इस समय पूरे देश में चल रहा है। जियो की सिम पाने से लेकर उसे एक्टिवेट करने तक का ये है आसान तरीका। See more…

 

September 5, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

भारत में महिलाओं की वर्तमान स्थिति

भारत में महिलाओं की वर्तमान स्थिति

2016_3$largeimg208_Mar_2016_063238120

( तस्वीर गूगल से साभार)

केवल महिलाओं के लिए

अगर भारत में महिलाओं की वर्तमान स्थिति पर बात करें तो टीवी पर जहां पुरुष महिलाओ का रोल करने में गर्व महसूस करते हैं वही सावधान इडिया पर ऐसी सच्ची धटनाए देखने को मिलती हैं जो नारी जाति पर धब्बा लगाती नजर आती हैं इसलिए अच्छा है सम्भल जाएं और खुल कर जीएं.

घर के सामने से कुछ कॉलिज के छात्र बाते करते हुए जा रहे थे उसमे एक लडका और तीन लडकियां थी. बात भारत में महिलाओं की वर्तमान स्थिति पर चल रही थी.  लडका बोल रहा था कि तुम लडकियों के तो मजे ही मजे हैं दिक्कत तो हम लडकों की है … उनकी आपस मे क्या बात चल रही थी क्या नही ये तो पता नही पर उसकी बात ने ना जान मुझे कुछ सोचने  पर मजबूर कर दिया …

कहीं हम महिलाएं मिली स्वतंत्रता का दुरुपयोग तो नही कर रहीं

 

आजकल लडकियों को बहुत ज्यादा स्वतंत्रता मिली हुई है वो कुछ भी करने को आजाद हैं पर उस आजादी के क्या मानदंड हों ये उन्हें खुद ही तय करने होंगें. अपने जीने की, बोलने की, लिखने की लक्षमण रेखा या कितना किसी दूसरे का निजी जिंदगी में कितना दखल हो ये महिला को खुद ही निर्धारित करना होगा.

इंटरनेट भी बेशक बहुत खुला आसमान देता है महिला जितना उंचा चाहे वो उड सकती है पर ये उडान कभी उसी के लिए महंगी न पड जाए इसके लिए भी बहुत गहराई से सोचना होगा.

एक चैनल की संवाददाता होने के नाते या एक लेखिका होने के नाते बहुत बार महसूस हुआ कि हम महिलाए इस स्वतंत्रता का सही उपयोग नही कर रहे… शादी पसंद की नही हुई तो ससुराल पर केस बना दिया. ज्यादा पढी लिखी हुई तो शराब और नशे का खुल लर सेवन करने लगीं पति अपने माता पिता को ज्यादा अहमियत देता है तो उनके बीच लडाई करवा दी … ये सही नही है बिल्कुल सही है …

आज पढा एक खत

अमिताभ बच्चन ने पोती आराध्या और नातिन नव्या नवेली नंदा के नाम एक खत लिखा है। इसमें उन्होंने अभिषेक-ऐश्वर्या की बेटी आराध्या और श्वेता की बेटी नव्या नवेली से कहा है कि तुम दोनों भले ही नंदा या बच्चन हो, लेकिन पहले लड़की हो, महिला हो। तुम महिला हो, इसलिए लोग अपनी सोच तुम पर जबरदस्ती थोपने की कोशिश करेंगे। लेकिन ऐसा मत होने देना।

अमिताभ ने इस लेटर में और क्या लिखा…

– अमिताभ ने टीचर्स-डे से एक दिन पहले ट्वीट करते हुए लिखा- “मैं लिखता हूं एक पत्र- क्योंकि मैं चाहता हूं कि मैं एक पत्र लिखूं।”

उन्होंने लिखा- ”तुम दोनों के कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। आराध्या अपने परदादा डॉ. हरिवंश राय बच्चन और नव्या अपने परदादा एचपी नंदा की लीगेसी (विरासत) संभाल रही है। तुम दोनों के परदादा ने तुम्हें ये सरनेम दिया है, ताकि तुम इस प्रतिष्ठा और सम्मान का आनंद उठा सको।” ”तुम दोनों भले ही नंदा या बच्चन हो, लेकिन पहले लड़की हो, महिला हो। तुम महिला हो, इसलिए लोग अपनी सोच तुम पर जबरदस्ती थोपने की कोशिश करेंगे। वो कहेंगे कि तुम्हें कैसे कपड़े पहनने चाहिए, कैसा बिहेव करना चाहिए, किससे मिलना और कहां जाना चाहिए।”
– ”लोगों के जजमेंट की परछाईं में मत जीना। अपनी खुद की सोच को देखते हुए फैसले करना। किसी को भी इतना हावी मत होने देना कि तुम्हें खुद ये लगने लगे कि तुम्हारे स्कर्ट की लंबाई तुम्हारे कैरेक्टर का पैमाना है। किसी को यह सलाह देने की इजाजत भी मत देना कि तुम्हारे फ्रेंड्स कौन और कैसे होने चाहिए।” ”जब तक तुम खुद शादी के लिए तैयार न हो, किसी के दबाव या किसी और वजह से शादी मत करना। लोग तो बेवजह की बातें करेंगे, लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं कि तुम्हें उनकी बातें सुननी ही हैं। इन बातों से कभी भी परेशान मत होना कि लोग क्या कहेंगे?””नव्या- तुम्हारा नाम, तुम्हारा सरनेम तुम्हें उन मुश्किलों से कभी नहीं बचा पाएगा, जो एक महिला होने की वजह से अक्सर तुम्हारे सामने आएंगी।”

”आराध्या- मुझे लगता है कि समय के साथ तुम भी इन चीजों को समझने लगोगी। हो सकता है, मैं हर वक्त तुम्हारे आसपास न रहूं, लेकिन मुझे लगता है कि मैं जो कुछ भी कह रहा हूं, वो तब भी तुम्हारे लिए उतना ही मौजूं होगा।”

”महिला के लिए यह दुनिया बेहद कठिन हो सकती है, लेकिन मुझे विश्वास है कि तुम जैसी महिलाएं ही इन चीजों को बदल सकती हैं। हालांकि, महिलाओं के लिए अपनी सीमाएं बनाना और दूसरों को फैसले से ऊपर सोचना भले ही आसान न हो, लेकिन तुम हर जगह महिलाओं के लिए एग्जाम्पल बन सकती हो।” ”ऐसा ही करना और जितना मैंने अब तक किया है, तुम दोनों उससे कहीं ज्यादा करोगी और यह मेरे लिए बेहद गर्व और सम्मान की बात होगी कि मैं अमिताभ बच्चन के नाम से नहीं, बल्कि तुम्हारे दादा और नाना के रूप में जाना जाऊं।”

महिला होना निसंदेह गर्व की बात है पर महिला के रुतबे को बढाना, इसका मान सम्मान इसकी लाज लज्जा  बनाए रखना हमारा परम धर्म होना चाहिए … !!

feminism_definition (1)

समाज में बहुत अच्छी महिलाएं भी है और हमारे लिए एक प्रेरणा भी हैं इसलिए  हम सभी को अपने भीतर झांक कर क्या सही और क्या गलत है उसका मूल्यांकन करना होगा …  आपकी क्या राय है इस बारे में जरुर बताईएगा ..

 

 

September 5, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

रक्त के प्रकार

कैसे आएगी स्वच्छता

blood 3

क्या आपको अपना blood group पता है

रक्त के प्रकार चार होते हैं और रक्तदान यानि स्वैच्छिक blood donate करने की जब बात आती है तो हम सबसे पहले यही पूछते हैंं कि क्या आपको अपना  blood group पता है पर जब हमें ये ही न पता ही न हो कि हमारे रक्त के प्रकार क्या है तो क्या हो … ??? रक्तदान से जुडी एक खबर जो आपको अचम्भित कर देगी.  गुजरात के सूरत में एक ऐसा ही अजीबो गरीब केस देखने में आया. उनका ब्लड ग्रुप जैसा अभी तक दुनिया में किसी का नही है.

रक्त के प्रकार – रक्तदाता का एक अजीबो गरीब केस

रक्तदान क्षेत्र में काम कर रहे हैं उनके लिए ये खबर जरुर हट कर होगी .अगर हमें रक्त की जरुरत पडे तो यकीनन हम ब्लड बैंक जाएंगें और खून लेंगें पर क्या हो जब हम ब्लड बैंक जाएं और हमें ये पता चले कि हमारा खून तो किसी कैटीगिरी मे है ही नही. अब आपके मन में ये आ रहा होगा कि फिर तो यकीनन मैं बॉम्बे ब्लडग्रुप की बात कर रही हूं पर जी नही ये बॉम्बे ब्लडग्रुप की बात भी नही है ये कोई अलग तरह का ही ब्लड है जिसकी जानकारी अभी तक न डाक्टरों तक हो नही है इतना ही नही इस अनोखे ब्लड ग्रुप का रक्त नमूना वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ)  WHO भी भेजा गया.

इस लैब में दुनिया में ज्ञात सभी तरह के ब्लड ग्रुप मौजूद हैं इसलिए हर तरह की जांच की गई पर इस युवक का ब्लड ग्रुप किसी से मैच नहीं हुआ. लैब ने अपनी जांच के बाद इस बात को स्वीकृति दी है कि यह ब्लड ग्रुप पूरी दुनिया में इकलौता है.

आईए अब आपको सारी कहानी बताते हैं कि आखिर ये है क्या …

जैसाकि हम जानते हैं कि मानव शरीर में चार प्रकार के ब्लड ग्रुप हैं. ये हैं ए, बी, ओ एवं एबी, लेकिन गुजरात के सूरत शहर के एक युवक का ब्लड ग्रुप दुनिया में अनोखा है. ब्लड टेस्ट को सबसे पहले सूरत के लोक समर्पण रक्तदान के डॉक्टरों ने किया. इसमें डॉ. सनमुख जोशी, डॉ. किंजल और अंकिता शेलडिया शामिल थे.लेबोरेटरी ने भी युवक के ब्लड की जांच की, लेकिन उसका कोई ब्लड ग्रुप नहीं मिला.लेबोरेटरी ने इस नए ब्लड ग्रुप को प्रमाणित किया है.

इस बारे में सन्मुख जोशी ने बतायाकि वो  युवक के ब्लडग्रुप पर अभी कुछ और रिसर्च कर रहे हैं कि यह ब्लड क्यों सबसे अलग है ? कैसे बना है?

युवक के फैमली के सभी सदस्यों  के ब्लड की भी जांच की जा रही हैं.

दुनिया में सात ऐसे रेयर ब्लडग्रुप हैं जो किसी से मैच नहीं करते हैं….  दुनिया में ऐसे सात व्यक्ति हैं, जिनका ब्लडग्रुप किसी से मैच नहीं करता है.

डॉ. सनमुख जोशी बताते हैं ‘इन्हें मेडिकल भाषा में कोलटोल कहते हैं. इनमें से एक इंडिया में है. इसके अलावा बॉम्बे ब्लडग्रुप है जो सात हजार में से किसी एक के पास होता है. ऐसे व्यक्ति को रक्त की जरूरत पड़ने पर काफी मुश्किल होती है … खैर देखतें है कि नतीजा क्या निकेलेगा … फिलहाल यह युवक न तो किसी को ब्लड डोनेट कर सकता है, न ही किसी का ब्लड ले सकता है. डॉक्टरों ने इस नए ब्लड ग्रुप का नाम INRA रखा है. इसमें पहले दो शब्द इंडिया और बाद के दो शब्द युवक के नाम से लिए गए हैं.

वाकई ये बात हैरानी का विषय बनी हुई है और यह भी सुनने में आया है कि  रिसर्च के चलते डॉक्टरों ने युवक की पहचान को अभी छिपा रखा है.

दिल्ली स्थित Rotary Blood Bank की चीफ टैक्निकल आफिसर आशा बजाज से जब इस बारे में बात हुई तो उन्होने भी यही कहा  कि रिसर्च का विषय है इस पर रिसर्च करके ही बात की गहराई तक जाया जा सकेगा..

http://m.dailyhunt.in/news/india/hindi/news-track-epaper-newstrac/surat-ke-yuvak-ke-blad-grup-se-doktars-bhi-hairan-duniya-me-kisi-ke-pas-nahi-newsid-57493930

Rotary Blood Bank

Rotary Blood Bank आईएसबीटीआई की दिल्ली में कांफ्रेस के दौरान बहुत से ऐसे लोगों से मिलना हुआ जो रक्तदान पर बहुत जबरदस्त कार्य कर रहे थे. Read more…

 

 

donate blood cartoon by monica gupta

 

 

 

September 5, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

एक अच्छे अध्यापक हैं श्री गणेश

jai ganesh by monica gupta

jai ganesh by monica gupta

आईए श्री गणेश करें

Happy Teachers Day  Lord Ganesha, जी, बिल्कुल एक अच्छे अध्यापक हैं श्री गणेश. जब भी हम किसी कार्य का शुभ आरम्भ  करते हैं तो अक्सर यही बोलते हैं कि चलो श्री गणेश करें. यानि गणेश जी का नाम लिया तो कार्य शुभ ही होगा.पर इसी के साथ साथ गणेश जी अच्छे अध्यापक भी है जो हमें अपनी looks से बहुत तरह के संदेश देते हैं. एक ऐसा सबक जिसे हमने स्कूल में नही पढा.

हैप्पी टीचर्स डे श्री गणेश

मुझे याद है कुछ् समय पहले जब शिव रात्रि आई थी तब शिव जी से भी बहुत कुछ सीखा था जैसे उनके मस्तक से . गंगा से, उनके कंठ में विष धारण करने से … !!! बहुत प्ररेणा मिली थी और आज गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर हैप्पी टीचर्स डे श्री गणेश  जी को है क्योकि बहुत बातें बहुत सबक सीखें है. आईए आप भी देखिए …

जय गणेशा – ॐ श्री गणेशाय नमः – गणेश चतुर्थी

jai ganesh by monica gupta

जय श्री गणेशाय

मुख – गणेश जी का मुख काफी छोटा होता है परन्तु ये हमें दो संकेत देता है , कि एक तो हमें कम बोलना चाहिए ! कम बोलने से तात्पर्य है कि जितनी आवश्यकता हो उतना ही बोलना चाहिए अधिक नहीं ! दूसरा संकेत जो हमें गणेश जी के मुख से प्राप्त होता है वह है कि हमें कम खाना चाहिए अर्थात जीवन के लिए भोजन करना चाहिए न कि केवल स्वाद के लिए !

मस्तक – गणेश जी का मस्तक काफी बड़ा होता है जो हमें अपनी सोच को बड़ा बनाये रखने की और बड़े विचारों को मस्तिष्क में स्थिरता रखने की सलाह देता है !

आँखें – गणेश जी आँखें काफी छोटी – छोटी होती है जो हमें सन्देश देती है , कि जीवन में सफल होने के लिए एकाग्रता का होना सर्वाधिक महत्वपूर्ण है ! एकाग्रता के बिना सरल से सरल काम को भी पूर्ण नहीं किया जा सकता है और एकाग्रता हो तो पानी में देखकर भी घूमती हुई मछली की आँख को निशाना बनाया जा सकता है !

दांत -गणेश जी का केवल एक ही दन्त होता है दूसरा नहीं अर्थात हमें केवल अच्छी वस्तुओं का संग्रह करना चाहिए बुरी वस्तुओं का नहीं !दूसरा संकेत हमें ये प्राप्त होता है , कि यह शरीर नश्वर होता है जिसे एक दिन अवश्य ही खत्म हो जाना है इसलिए शरीर का अधिक मोह नहीं करना चाहिए लेकिन “शरीर माध्यम खलु धर्मंसाधनं”के विचार को महत्व देते हुए हमें शरीर को नीरोग रखने का पूरा कर्म करना चाहिए क्योंकि शरीर ही संसार में सभी धर्मों को पूरा करने का माध्यम है और मोक्ष का माध्यम है !

कान – गणेश जी के कान काफी बड़े होते हैं और ये बड़े कान हमें एक अच्छा श्रोता बनने का सन्देश देते हैं अर्थात हमारे अंदर धैर्य और एकाग्रता पूर्वक अच्छी बातों को सुनने का सामर्थ्य होन चाहिए !

सूंड – गणेश जी की सूंड मानव शरीर की adaptibility का सर्वश्रेष्ठ उदहारण है !यह सूंड हमें शरीर में दुसरे परिवर्तनों को सहेजने और उनके साथ उसी कुशलता से काम करने का सन्देश देती है !जिस प्रकार स्वयं गणेश जी ने हाथी की सूंड का सामंजस्य स्वयं के शरीर के साथ करते हुए अपने मुख के सभी कार्य सूंड के साथ निर्विघ्न्तापूर्ण संपन्न किये !

हस्त – गणेश जी का दांया हाथ जो आशीर्वाद देने की मुद्रा में उठा हुआ है ,वो सभी जीवों को सुखपूर्वक जीने का आशीर्वाद दे रहा है !और साथ ही साथ संसार से ईश्वर तक जाने वाले उस दिव्य पथ को भी आलोकित कर रहा है !

बड़ा पेट -गणेश जी का बड़ा पेट हमें इस बात की शिक्षा देता है कि हमें जीवन में जो कुछ भी हो रहां है उसे शांतिपूर्वक पचा लेना चाहिए! चाहेवह अच्छा हो रहा है या बुरा !

मोदक अर्थात लड्डू -मोदक हमें इस बात की सूचना देता है कि यदि आप कोई कर्म करते हैं तो आपको उसका फल तो मिलेगा ही लेकिन यदि आपका कर्म और उसके प्रभाव नश्वर होते हैं तो आपको नष्ट होने वाला फल ही प्राप्त होगा लेकिन यदि आपके कर्म ईश्वर प्राप्ति के मार्ग को प्रशस्त करने वाले हैं तो आपका प्रसाद भी अलौकिक ,दिव्य और गणेश जी के मोदक के समान अनश्वर होगा !(अर्थात साधना का फल है मोदक)

कुल्हाड़ी – गणेश जी के दांये हाथ की कुल्हाड़ी हमें ये प्रेरणा देती है , कि हमें सांसारिक बंधनों की असत्य डोरियों को काटकर एकमात्र सत्य ईश्वर की और अग्रसर होने का प्रयत्न करना चाहिए !

रस्सी -गणेश जी के बांये हाथ की रस्सी स्वयं को अपने जीवन के चरम लक्ष्य की और खींच कर ले जाने का संकेत देती है और यह लक्ष्य है स्वयं श्री गणेश !

प्रसाद – गणेश जी सामने रखा हुआ प्रसाद ये बता रहा है  कि सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड आपके कदमों में है और आपके आदेश की प्रतीक्षा कर रहा है !

मूषक(चूहा)- मूषक अर्थात गणेश जी का वाहन !मूषक के द्वारा गणेश जी ये बताना चाह रहे हैं ,कि ऐसी इच्छाएं जो हमारे वश में नहीं होती हैं वो नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए इच्छाएं सदैव उस आकार की ही होनी चाहिए कि हम उन पर सवारी कर सकें यदि यदि इच्छाएं हम पर सवारी करना शुरू कर देती है तो मुश्किल हो जाती है !विशालकाय गणेश जी का वाहन छोटा सा मूषक इसी बात की दार्शनिक व्याख्या करता नजर आता है !

गणेश जी

क्यों है ना… गणेश जी का केवल मुख नहीं अंग – अंग भी बोलता है और वो भी लाजवाब !! जय गणेशा !

अगर हम इन सूचको से कुछ सीखतें हैं तभी फायदा है अन्यथा जिन्दगी का ढर्रा जैसा चल रहा है चलता ही रहेगा…

जय गणेशा – ॐ श्री गणेशाय नमः – गणेश चतुर्थी

shri Ganesha by monica gupta

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 150
  • 151
  • 152
  • 153
  • 154
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved