Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

August 29, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

Girls for Marriage – Matrimonial Site

girls for marriage

Girls for Marriage – Matrimonial Site

Craze for Selfie… शादी कॉम, जीवनसाथी डॉट कॉम , Jeevansathi.com. या रिश्ते ही रिश्ते साईट हो  हमारे देश में लडकी के बडे होते ही शादी के लिए उपयुक्त वर की तलाश शुरु हो जाती है. लडकी कमाती हो , नौकरी करती हो तो कोई दिक्कत नही पर अगर लडकी काम काज न करती हो तो अच्छा रिश्ता नही मिल पाता इसलिए लडकी किस काम में लगी रहती है वो तो बोलना ही पडता है…

अब देखिए न इस महिला की लडकी भी तो फोटोग्राफर है… भले ही अपनी तस्वीर उतारती रहती हो …

Selfie craze gone too far: Making Indian teens ‘insensitive’ | health and fitness | Hindustan Times

Selfie phones and selfie sticks are no longer just a convenience but considered the new symbol of self-absorption, say experts, adding that the selfie fever can further isolate this generation and those to come. Read more…

आपको कार्टून कैसा लगा … जरुर बताईएगा !!

 

August 29, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

अच्छे व्यक्ति के गुण – कैसे बने अच्छे इंसान

जब कोई बात बिगड़ जाये तो रहें बी पॉजिटिव

अच्छे व्यक्ति के गुण क्या हैं हम कैसे बनें अच्छे इंसान … अच्छे इंसान के गुण क्या हों .. आईए आज यही बातो बातों में आपको बताती हूं

 

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता

https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/08/audio-good-by-monica-gupta.wav

Click & listen audio of 2 mins & 12 secs

कैसे बने अच्छे इंसान-ऑडियो

अच्छे व्यक्ति के गुण क्या होने चाहिए … !!! How to be better person audio

जिंदगी में हम सभी सफल होना चाहतें हैं आगे बढना चाहते है इसके लिए हम अच्छे बनना चाहते हैं पर अच्छे की क्या पहचान है हम अच्छे कैसे बने ये सुनने के लिए आपको क्लिक करना होगा ये ऑडियो..

इंसान की पहचान

अच्छे व्यक्ति के गुण जानने के लिए देखिए ये वीडियो … मोनिका गुप्ता का नमस्कार ….

एक लडका काम की तलाश में दूसरे गांव में गया.  गांव के बाहर कुछ लोग बैठे थे. लडके ने पूछा मैं इस गांव मे रहना चाह्ता हूं यहा कैसे लोग रहते है इस पर एक गाव वाले ने पूछा कि आप जिस गांव से आए हो वहां कैसे लोग रहते थे इस पर वो लडका बोला कि वो जरा भी अच्छे नही थे बडे ही गंदे लोग थे यह सुन कर एक आदमी बोला कि आपको यहां भी ऐसे ही लोग मिलेगें और  लडका ये बात सुन कर चला गया.

कुछ समय बाद उस गांव में एक दूसरा लडका  आया उसने भी  बाहर बैठे लोगों से यही पूछा कि मैं इस गाव में रहना चाह्ता हूं गांव में कैसे लोग रहते हैं एक गांव वाले ने फिर वही बात पूछी कि आप जहां से आए हो वहां कैसे लोग रहते थे .. लडके ने बताया कि बहुत ही अच्छे और मिलनसार लोग है पर मेरी मजबूरी है कि मुझे गांव छोडना पडा. इस पर गांव वाले ने कहा कि यहां भी ऐसे लोग रहते हैं आईए आपका स्वागत है ..

असल में, हम जैसे होंगे हमे लोग भी वैसे ही दिखाई देंगें अगर हम अच्छे है तो हमे अच्छे लोग ही मिलेंगें अब प्रश्न यह उठता है कि हम अच्छे कैसे बनें … प्रश्न बहुत  अच्छा हैइसके लिए कुछ बातो पर ध्यान देंगें तो हम अच्छे बन सकते है जैसा कि  हम दूसरो के प्रति ओनेस्ट रहें.. ईमानदार रहे… मजाक न बनाए हमेशा दूसरो की सुने …

मदद के लिए हमेशा आगे बढे अपने पर विश्वास रखें और हमेशा चेहरे पर स्माईल रखते हुए पोजीटिव रहें Negativity Virus  की तरह फैलती है इसलिए इससे बचें बे फालतू की बहस करने से भी बचे.. समाज में हर तरह के लोग मिलते हैं लोगो की बुराई बजाय बुरी बातें देखने के हर व्यक्ति मे अच्छाई खोजे … और जो भी अच्छाई देखे उसे appreciate भी जरुर करें आदर मान सभी को दें .. चाहे गरीब हो सब्जी वाला हो या सडक पर झाडू लगाने वाला जमादार.  दूसरो से compare या जलन करने की बजाय खुद से प्यार करें और हमेशा अपना बेस्ट दें…   

जाते जाते एक बात … एक अच्छी शुरुआत के लिए कोई भी दिन बुरा नही…..  वैसे कहते भी है ना कि

आखे भी खोलनी पडती हैं रोशनी के लिए , महज सूरज निकलने से अंधेरा नही जाता

कल फिर मिलूगी एक नई रोशनी के साथ तब तक अपना ख्याल रखिए और खुश रहिए बाय …. 

आईए रिश्वत दें – ऑडियो – Monica Gupta

क्लिक करिए और सुनिए 2 मिनट और 26 सैंकिंड का ऑडियो आईए रिश्वत दें – ऑडियो जहां मोदी जी बार बार कह रहे हैं कि न खाऊंगा न खाने दूंगा रिश्वत दूंगा न लेने दूंगा और अरविंद जी भी यही मिशन ले कर चले है कि इसे बंद करवाना ही प्राथमिकता है तो फिर मैं यहांं किस रिश्वत की बात कर रही हूं … पहली बार नही अक्सर देती रहती हूं और देती रहूग़ी क्योकि रिश्वत देने के बाद काम बहुत आसान हो जाता है इसलिए …. अगर आप जानना चाहते हैं कि ये क्या माजरा है तो आपको क्लिक करके सुनना पडेगा … Read more…

 

 आप बताईए कि आपको ये ऑडियो कैसी लगी ??  और आप क्या क्या सुनना चाहतें  हैं ?? मुझे इंतजार रहेगा !!!

August 28, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

कडवे प्रवचन और आम आदमी

 

महाराज तरुण सागर जी

कडवे प्रवचन और आम आदमी

Kadve Pravachan / महाराज तरुण सागर जी के कडवे प्रवचन

कुछ समय से महसूस हो रहा है कि सोशल मीडिया पर अगर कोई सच्ची और अच्छी बात के खिलाफ बोलता या आवाज उठाता है तो सोशल मीडिया का बडा तबका उसी के पीछे पड जाता है जोकि अच्छी बात है. जैसा कि जब शोभा डे ने खिलाडियो का मजाक उडाया था तब उनके टवीट की बहुत आलोचना हुई थी..

अब विशाल ददलानी जिन्होने पांच साल केजरीवाल जैसा शानदार गाना आप पार्टी को दिया … वो महाराज तरुण सागर पर विवादित टवीट देकर फंस गए और इस कदर फंस गए कि उन्होने सक्रिय राजनीति से सन्यास लेने तक की बात बोल डाली… वैसे तरुण महाराज  अपने कडवे वचन और अपने दमदार बोलने के तरीके से बहुत पसंद किए जाते हैं.

 आज न्यूज पर वो बोल रहे थे कि लोकसभा और विधान सभा में खतरनाक लोग मौजूद है 160 एमपी तो ऐसे हैं जिन पर आपाराधिक मामले दर्ज हैं गुंडे, चोर, बदमाश लोक सभा और विधान सभा की सीढी चढ गए हैं … समाज के लिए खतरा हैं …

Vishal Dadlani said he self left aap, he regrets on jain muni tweet – Navbharat Times

जैन मुनि के अपमान के बाद विशाल ददलानी ने जताया खेद, कहा खुद से छोड़ी AAP संगीतकार और गायक विशाल ददलानी ने रविवार को कहा कि उन्होंने खुद ही आम आदमी पार्टी (आप) को छोड़ा है… Read more…

 

बहुत सही कहा और अच्छी बात तो ये हैं कि अभी उन्होनें हरियाणा विधान सभा में विचार रखे थे और अब संसद से भी न्योता मिलने की बात सामने आ रही है… ! वैसे गलत बात बोलने पर आप पार्टी ने त्वरित कार्यवाही की पर क्या अन्य पार्टी भी अपने नेताओ की बदजुबानी पर कुछ ऐसा ही निर्णय लेगी … यक्ष प्रश्न है !

August 28, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

खुले में शौच, महिलाएं और स्वच्छता अभियान

खुले में शौच, महिलाएं और स्वच्छता अभियान

खुले में शौच, महिलाएं और स्वच्छता अभियान

महिलाओं का खुले में शौच जाना बेहद शर्मनाक

आज हम बात करते हैं खुले में शौच, महिलाएं और स्वच्छता अभियान की . स्वच्छ सर्वेक्षण 2017 हो या जन आंदोलन के रुप में चला स्वच्छता अभियान. महिलाओ को इसकी महत्ता समझ कर बढ चढ कर आगे आना ही होगा. अपनी और अपने गांव की स्वच्छता की ,कामयाबी की कहानी बनानी होगी.

खुल्ले में शौच से अकसर होते हैं रेप

खुले में शौच, महिलाएं और स्वच्छता अभियान की बारत करें तो अनायास ही रेप जैसी धिनौनी धटना सामने आती है आज अचानक एक खबर ने फिर चौंका दिया. बदायूं बरेली के गांव की रहने वाली तीन लड़कियों जोकि चचेरी बहनें थी और जिनकी उम्र 13, 14 और 15 साल थी। शौच के लिए निकली थी मृत पाई गई. मृत 14 साल की बच्ची के पिता रोते हुए कहते हैं कि उनकी बेटी अगर शौचालय के लिए बाहर नहीं गई होती, तो आज जिंदा होती।

ये पहली घटना नही है अगर हम गूगल सर्च करेंगें तो ऐसी न जाने कितनी धटनाएं हमारे सामने होंगी … जोकि बेहद दुखद है… !!

ये खबर देख ही रही थी दूसरी ओर मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम चल रहा था. वो इस बात पर जोर दे रहे थे कि शौचालय बनवाने चाहिए…

वाकई में, कुछ चीजे बहुत जरुरी हैं जिसमें शौचालय बनवाना तो बहुत ही जरुरी है क्योकि महिला की इज्जत और मान सम्मान से जुडा है ये मामला… एक तरफ पर्दा करना और दूसरी तरफ वो ही महिला खुले में शौच जाए कितने शर्म की बात है..

खुले में शौच करना स्वास्थ्य के लिए जितना हानिकारक है उतना ही महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा के लिए भी खतरा है. महिलाएं खुले में शौच करती हैं. अकेले जाने से डरती हैं, समूह में जाती हैं क्योंकि अकेले जाने से उनपर यौन हिंसा होने का डर हमेशा बना रहता है. देखा गया है कि गांवों और झुग्गियों में महिलाओं से बलात्कार की अधिकतर घटनाएं शौच को जाते समय ही होती हैं.खास कर मासिक धर्म के दौरान किन दिक्कतों का सामना करना पडता होगा जिसका अंदाजा हम और आप नही लगा सकते…  लड़कियों के बड़े होते ही वो स्कूल जाना कम कर देती हैं क्योंकि स्कूलों में शौचालय नहीं हैं, अगर हैं भी तो वो स्वच्छता  की दृष्टि से जाने लायक नहीं हैं.

गांवों की लड़कियां स्कूल जाने से वंचित रह जाती हैं इसका सबसे बड़ा कारण शौचालय ही हैं. बेशक जागरुकता आ रही है पर जितनी तेजी से आनी चाहिए वो नदारद है.

स्वच्छता के साथ साथ बीमारी से भी जोड कर देखा जाना जरुरी है. इससे होने वाली स्वास्थ्य समस्याएं भी काफी गंभीर हैं. एक सर्वे के मुताबिक हमारे देश के पांच साल से कम उम्र के 140,000 से भी ज्यादा बच्चे हर साल डायरिया की भेंट चढ़ जाते हैं. बच्चे जीवाणु संक्रमण और परजीवियों के संपर्क में आते हैं जिससे उनकी छोटी आंत को नुकसान पहुंचता है. वृद्धि और विकास के लिए जरूरी पोषक तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता रुक जाती है. फिर बच्चे चाहे जितना भी खाना खाएं, उन्हें पोषण नहीं मिलता.

प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को  2 अक्टूबर 2014 को शुरू किए गया था और इस अभियान का मिशन 2 अक्टूबर 2019 तक खुले में शौच करने से भारत को मुक्त करना है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ़ के आंकड़ों के मुताबिक़ गांवों में स्थिति और भी ख़राब है. ग्रामीण इलाक़ों में 65 फ़ीसदी लोग खुले में शौच करते हैं. इनमें शामिल महिलाओं को हिंसा और उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है, क्योंकि वो शौच के लिए बेहद सुबह या फिर देर रात निकलती हैं. जब सन्नाटा होता है. कई अध्ययन  यह ही बताते हैं कि शौचालय के अभाव में खुले में शौच के लिए निकलने वाली महिलाएं यौन हिंसा की ज़्यादा शिकार बनती हैं.

स्लोगन स्वच्छ भारत अभियान

कुछ साल पहले जब हरियाणा के जिला सिरसा में सरकार की तरफ से सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान का कार्यक्र्म चला तो मैं भी रिकार्डिंग के लिए जाती थी .. अक्सर वहां महिलाओ से बातचीत  होती थी तो जहां तक बच्चियों की बात है वो यही कहती थी कि वो अपनी मम्मी के साथ जाती है बाहर और कुछ कहती कि दिन छुपने का इंतजार करना पडता कुछ कहती कि यही भाग्य है … तो क्या हुआ पर जब प्रशासन की तरफ से महिलाओ को जागृत किया गया उन्हें बाहर शौच जाने से होने वाली बीमारी और शर्म का अहसास करवाया गया तो मानो उन्हें नई जिंदगी ही मिल गई… उन्होने ना सिर्फ घर पर शौचालय बनवा लिए बल्कि अन्य ladies को भी बाहर न जाने और घर मे शौच  toilets बनवाने के लिए प्रेरित किया और इस काम में आगे आईं युवा लडकियां, school students …

देखते ही देखते पूरा गांव एक परिवार बन गया और जुट गया स्वच्छता लाने में

 

महिलाए आज घर बने शौचालय इस्तेमाल करके इज्जत की जिंदगी जी रही हैं  और बहुत खुश है … !!

स्वच्छता अभियान और मेरे मन की बात – Monica Gupta

क्लिक करिए और सुनिए स्वच्छता अभियान पर  4 मिनट और 35 सैकिंड की ऑडियो… मेरा अनुभव बात स्वच्छता अभियान के दौरान की है.

क्लिक करिए और सुनिए स्वच्छता अभियान पर 4 मिनट और 35 सैकिंड की ऑडियो… मेरा अनुभव स्वच्छता अभियान और मेरे मन की बात बात स्वच्छता अभियान के दौरान की है. जब गांव गांव जाकर लोगों को जागरुक किया जा रहा था.लोगो को समझाया जा रहा था कि खुले मे शौच नही जाओ आसान नही था क्योकि सदियों से चली आ रही मानसिकता बदलना मुश्किल था. Read more…

अगर आपके पास भी कोई अनुभव हो तो जरुर बताईएगा !!!

August 28, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

Social sites – Unsocial activities

Social sites – Unsocial activities – सोशल साईटस बनाम अनसोशल ऐक्टिविटीज .. सोचने की बात है कि सोशल नेट वर्किंग पर हम कितने सोशल … छेडखानी, पीछा करना, अश्लीलता, तंग करना, अपशब्द  बोलना ,अस्वच्छता , गंदगी सिर्फ असल जिंदगी मे ही नही सोशल मीडिया पर भी होता है और जिसकी वजह से सोशल अनसोशल बन जाता है.

Social sites – Unsocial activities

एक सहेली का birth day था सोचा फेसबुक पर बधाई दे दूं तो देखा कि उसके पिछ्ले साल के जन्मदिन की पोस्ट सबसे उपर थी यानि पूरे साल कुछ नही किया … ऐसी बात नही है कि उसने फेसबुक चैक  नही किया इक्का दुक्का पोस्ट लाईक की है पर अपना प्रोफाईल अपडेट नही किया… ये सोशल साईट पर अनसोशल ही माना जाएगा.

एक अन्य उदाहरण मे एक महाशय फेसबुक पर खुद को सोशल और बेहद सभ्य दिखाने के चक्कर में महिलाओं को मैसेज पर लगातार  गुड मार्निग और गुड नाईट भेजते हैं पर इसे सोशल होने की केटेगिरी में नही रखा जा सकता.

एक महिला जानकार poke बहुत करती है जब भी ऑन लाईन हो उसका पोक सबसे पहले आता ये भी सोशल होना नही माना जाएगा …

कोई लोग मैसेज के माध्यम से पैसे की मांग करने लगते हैं या नौकरी दिलवाने की … ये भी अनसोशल ही माना जाएगा… जान पहचान हो बातचीत हो तो आगे बढना चाहिए बिना जाने पहचाने …

कई लोग पोस्ट कोई भी अपना कमेंट जरुर पोस्ट करेंगें … अब आप सोच रहे होंगें कि ये तो अच्छी बात है पर असल में, वो पोस्ट से सम्बंधित कमेंट नही करते बल्कि अपनी संस्था की प्रोमोशन ही करते हैं जहां कही मौका मिला उसे पोस्ट कर दिया ये भी अनसोशल है कुछ लोग एक दूसरे की बात काटते है और मजाक बनाते हैं.. इसे अभी सही नही माना जाएगा.

कई बार तो पोस्ट में दूसरों को अपमानित तक कर देते हैं.

कुछ लोग ज्यादा ही सोशल होकर अपने घर की सारी बात इस प्लेटफार्म पर शेयर कर लेते हैं .. चाहे शादी पर जाना हो या घूमने  जाना हो सारी जानकारी दे देते हैंं और ये भूल जातें है कि एंटी सोशल लोग भी हैं और वो हर बात पर नजर रखे हैं!! हर बात को फेसबुक करना सोशल मीडिया पर सांझा करना सही नही है…

 

social network photo

कुछ् लोग बिना सोचे समझे दूसरे की पोस्ट शेयर कर लेते हैं बिना पडताल किए कि कितना सही या गलत है … दूसरे शब्दों में भेड चाल कही जाती है और कई लोग अफवाह भी उडा देते हैं… ये भी अनसोशल ही माना जाएगा.

कुछ लोग महिला बन जाते हैं और लडकी की फोटो लगा कर लडकियों से बात करते हैं जान पहचान बढाते हैं ये बिल्कुल ही अनसोशल है…

अलग अलग पार्टी के गुट भी बन जाते हैं … गुट बने कोई दिक्कत नही पर दूसरे की पार्टी पर अपशब्द, गाली गलौच करना बिल्कुल अनसोशल माना जाएगा ..

सोशल मीडिया तो एक साधन भर है. इसका इस्तेमाल कैसे और किस रूप में करें ये हम पर निर्भर करता है.  ये हमें अर्श पर पहुंचा सकता है तो फर्श पर भी पटक सकता है अगर हमें एक माध्यम मिला है अपनी बात रखने का तो हमें इसे गम्भीरता से, सोच समझ कर पूरे विश्वास के साथ चलना चाहिए.

सोशल मीडिया का ये कैसा अनसोशल चेहरा..!– IBN Khabar

चांदनी ने फेसबुक पोस्ट पर जो लिखा है, उसने समाज में खलबली मचा दी है। बहुत से लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि कोई लड़की अपनी बोली लगाने का ऐसा इश्तेहार कैसे दे सकती है। 31 साल की चांदनी पेशे से मॉडल है, गुजराती फिल्मों-सीरियलों और विज्ञापनों में छोटे-मोटे किरदार निभाती है। लेकिन जब उसके अपने जानने वालों ने उसकी मजबूरियों का फायदा उठा कर उसका शोषण करने की कोशिश की, तो उसने अपने तरीके से समाज को आईना दिखाने की कोशिश की। Read more…

 

सोशल मीडिया सोशल ही बना रहे तो ही अच्छा … अन्यथा !!!

वैसे आपके क्या विचार हैंं इस बारे में … जरुर बताईएगा !!

Social sites – Unsocial activities

 

August 27, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

शुभ मुहूर्त में शिशु जन्म – कितना सही

baby smile

(तस्वीर गूगल से साभार)

शुभ मुहूर्त में शिशु जन्म – कितना सही

गुजरात के विरडिया अस्पताल में 15 टेस्ट ट्यूब बच्चों का जन्म हुआ.

 15 अगस्त  को 15 नि:संतान दंपत्तियों के टेस्ट ट्यूब से 15 बच्चों को जन्म दिया।ट्रिनिटी टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर और विरडिया हॉस्पिटल में 15 अगस्त को 15 महिलाओं की टेस्ट ट्यूब बेबी प्रसूति हुई।  इसके पीछे माना जा रहा है कि  निसंतान दम्पत्तियों मे 15 अगस्त का खास दिन चुना …
मेरे बहुत जानकर है जो इसी तरह  की मंशा रखते हैं कि खास दिन उनका बच्चा इस दुनिया में आए चाहे. 31 दिसम्बर हो या पहली जनवरी या फिर कुछ माता पिता अपनी शादी की सालगिरह या अपने जन्मदिन से भी मिलती जुलती तारीख रखना चाहते हैं…
कुछ कारण यह भी होते है कि ज्यादातर महिलाए सिजेरियन करवाना चाह्ती है क्योकि वो प्रसव के दर्द को सहना नही चाहती…या फिर आज समाज मे देर से हो रहे विवाह या बढती उम्र भी सिजेरियन का कारण बन रही है..
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, सिजेरियन डिलीवरी की दर 15 फीसदी से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि दुनिया भर में यह दर 40 प्रतिशत तक पहुंच गई है, खासकर अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में।
मेरी एक जानकार हमेशा अपना जन्मदिन होली पर मनाती है उनका कहना है कि जब उनका जन्म हुआ उस दिन होली थी इसलिए हर होली पर उनका जन्मदिन होता है.

वैसे हमारी भारतीय संस्कृति में कुछ दिन बहुत खास हैं.. ऐसे बहुत लोग हैं  जो ग्रह, नक्षत्रों का जोग और संयोंग देखते हुए खास दिन का ध्यान रखते हुए बच्चे का जन्म करवाते हैं . खैर, यह उनका नजरिया है.

बच्चा चाहिए खास दिन खास वक्त – Live Hindustan | DailyHunt

30 साल के संतोष बताते हैं कि ‘हमने पहले से यह नहीं सोचा था, लेकिन जब हमें संभावित तारीख के बारे में बताया गया तो हमने सोचा कि 27 जनवरी कहीं बेहतर दिन होगा।’ अपनी पसंद की तिथि को नेहा ‘सी-सेक्शन’ (शिशु को मां के गर्भ से निकालने के लिए सर्जरी की प्रक्रिया यानी सिजेरियन) के लिए दाखिल हुईं। Read more…

15 baby born on 15 august in Surat – www.bhaskar.com

15 baby born on 15 august in Surat Read more…

 

मेरा नजरिया यह है कि बच्चा किसी भी नक्षत्र या ग्रह में जन्म ले अगर उसे अच्छे संस्कार दिए जाए और गर्भावस्था के दौरान मां अच्छी किताबें, तस्वीरे, संतुलित आहार और खासकर उन दिनों सकारात्मक सोच लिए खुद को खुश रखें तो बच्चा अपना नाम स्वय़ ही सार्थक करने मे सक्षम होगा…!!

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 154
  • 155
  • 156
  • 157
  • 158
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved