Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

August 17, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

आता माझी सटकली

Untitled

आता माझी सटकली

आता माझा सटकल लिया रे .. मांझे ने जान ली जानलेवा है ये शौक !! हादसे !!

शौक बनाम शोक

कल शाम मार्किट जाते वक्त अचानक हमने अपनी कार की स्पीड तेज कर् दी. भारी रश होते हुए भी हमे अपनी कार तेज इसलिए चलानी पडी क्योकि आगे एक महिला स्कूटर पर जा रही थी और उसकी चुन्नी एक तरफ लटक गई थी और बिल्कुल टायर के पास थी यानि अगर वो टायर मे उलझ जाती तो बहुत बुरी तरह से दुर्धटना हो सकती थी पर बिल्कुल समय पर उसे ओवर टेक करके उसे इशारा करके बचा लिया वो भी ओह सॉरी थैक्यू कहती चुन्नी सम्भालती आगे बढ गई.

उस समय तो खुशी हुई चलो कुछ अच्छा किया पर आज कुछ खबरे देखी पतंग और चाईनीज मांझे की जिससे उलझ कर बच्चे को जान से हाथ धोना पडा और बहुत बच्चे धायल भी हुए हैं .. खबर वाकई में दुखद है चाहे पक्षी हो या इंसान इसके लिए भी हमे खुद को जागरुक करना होगा और बजाय सरकार बैन लगाए ये इंतजार करने के …ऐसे कातिल जान लेवा मांझो का इस्तेमाल तुरंत … बिल्कुल तुरंत बंद कर देना चाहिए !!

यहां भारी पड़ी पतंगबाजी, चाइनीज मांझे से कटी युवक की गर्दन – www.bhaskar.com

रानोली में रामदेव मंदिर के पास प्रवीण चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। उसकी गर्दन पर चीरा लग गया गई। प्रवीण की गर्दन से खून बहने लगा। दोस्त ने आसपास के लोगों की मदद से उसे एसके अस्पताल पहुंचाया। प्रवीण की गर्दन पर दस टांके लगे हैं।कलेक्ट्रेट-एसके अस्पताल में बाधित रही सप्लाईपतंगबाजी के चलते शहर की बिजली लाइनें फाल्ट हो गई।

पतंगबाजी से पक्षियों को हो रहे खतरे से जागरूक करने के लिए स्काउट गाइड, वन विभाग ने शहर में पोस्टर व पंपलेट वितरण किए। read more at bhaskar.com

 

August 16, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

अरविंद केजरीवाल और जन्मदिन की बधाई

 अरविंद केजरीवाल और जन्मदिन की बधाई

आज चाहे कोई कुछ भी कहे पर देश की राजनीति में एक जबरदस्त बदलाव  ले कर आए हैं अरविंद केजरीवाल … वो बात अलग है कि बहुत बार जनता के कोप को सहना पडा कई बार गलती भी हई पर अरविंद जी जुटे  हुए है …

आज सुबह जब टवीटर देखा तो अचानक  तो देख कर आखॆ मली कि कही कुछ गलत तो नही पढ लिया  क्योकि मोदी जी ने अरविंद केजरीवाल  को जन्मदिन की बधाई दी हुई थी और अब लोग इसी टवीट के मजे ले रहे थे…!!

कल के कुछ टवीट भी चल रहे थे जिसमे लाल किले से  मोदी जी भाषण दे रहे थे और अरविंद जी सो रहे थे … वो टवीट भी  अभी चल रहे थे. वैसे बात कल की ही है  कुछ जानकारो ने मुझे कल कहा कि अब तो आप भाजपा में आ गई हैं … मेरे पूछ्ने पर कि कैसे ?? तो उन्होने बताया कि कल आपने मोदी जी के भाषण के बारे मे लिखा हुआ था … एक भारत श्रेष्ठ भारत … मैने कहा कि मैं हर उस पार्टी के साथ हूं जो अच्छा कार्य कर रहे हैं अगर मोदी जी कुछ अच्छा कहते हैं या करते है तो मैं उनके साथ हूं… सोनिया जी और राहुल जी भी कुछ  अच्छा करते हैं तो मैं उनके साथ हूं …  अरविंद जी कुछ अच्छा करते हैं तो मैं उसके साथ हूं …

बात देश आगे लेकर जाने की है और मै उन्ही के साथ हूं जो प्रयास रत हैं … रही बात राजनीति की … ये नेता लोग भी तो तीज उत्सव पर बधाई देते हैं गले मिलते हैं …
जैसे  मोदी जी ने आज केजरीवाल जी को टवीट करके जन्मदिन की बधाई दी है

अरविंद केजरीवाल और जन्मदिन की बधाई

अरविंद केजरीवाल और जन्मदिन की बधाई

मेरी बनाई आम आदमी पार्टी पर एक वीडियो

मोदी ने केजरीवाल को कहा, हैप्पी बर्थडे – BBC हिंदी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ट्विटर पर ख़ूब ट्रेंड कर रहे हैं और इसकी वजह है उनका जन्मदिन.

उन्हें बधाई देने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र भी शामिल हैं. उन्होंने ट्वीट किया, “दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं. मैं उनकी लंबी उम्र और अच्छी सेहत की कामना करता हूं.”

दूसरी तरफ केजरीवाल के समर्थक जहां उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं, वहीं उनके आलोचक खिंचाई कर रहे हैं.

केजरीवाल के जन्मदिन पर समर्थकों ने दी बधाई, आलोचकों ने की खिंचाई. Read more…

#H’BDayAK : 48 साल के हुए केजरीवाल, PM ने दी शुभकामनाएं | News in Hindi inKhabar

#H’BDayAK : 48 साल के हुए केजरीवाल, PM ने दी शुभकामनाएं

Birthday greetings to Delhi CM @ArvindKejriwal. I pray for his long life and good health. read more at inkhabar.com

 

अरविंद केजरीवाल और जन्मदिन की बधाई

अरविंद केजरीवाल और जन्मदिन की बधाई

जन्मदिन की हार्दिक बधाई अरविंद जी

August 16, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

बेटी बनी सरपंच – बेटी बचाओ बेटी पढाओ

बेटी बनी सरपंच - बेटी बचाओ बेटी पढाओ

बेटी बनी सरपंच – बेटी बचाओ बेटी पढाओ- एक शानदार पहल – नारी सशक्तिकरण का शानदार उदाहरण.. जब बेटी को एक दिन का सरपंच बना दिया. महिला सशक्तिकरण की अवधारणा  क्या है ?? क्या नारी सशक्तिकरण वास्तव में हो रहा है या महिला सशक्तिकरण में शिक्षा की भूमिका क्या है ?? महिला सशक्तिकरण के उपाय..

बेटी बनी सरपंच – बेटी बचाओ बेटी पढाओ

बेटी बचाओ बेटी पढाओ की मुहिम चारो तरफ रंग लाती दिख रही है. बेशक, आजकल चारो तरफ कही, महिला पर अत्याचार, लूटपाट तो कही रेप की खबरें सुनने को मिल जाती हैं वही एक खबर ताजी हवा कर झोंका बन कर आई. हुआ ये कि हरियाणा के हिसार जिले के गांव धांसू की बेटी सुशीला रानी को 15 अगस्त के दिन, गांव के सरपंच और पंचायत  के निणर्य से एक दिन का सरपंच बनाया गया.

 

बेटी बनी सरपंच - बेटी बचाओ बेटी पढाओ

बेटी बनी सरपंच – बेटी बचाओ बेटी पढाओ

बेशक, एक खबर पिछ्ले साल बहुत सुनी थी और मैने कवर भी किया था कि प्रदेश के गांव की सबसे पढी लिखी लडकी झंडा फहराएगी और जब बेटियों ने झंडा फहराया तो बहुत खुशी भी हुई थी पर इस साल जब ये सुना कि 15 अगस्त को एक दिन के लिए बेटी सरपंच बनेगी तो जाने अनजाने अनिल कपूर की याद आ गई वो भी फिल्म नायक में एक दिन के सीएम बने थे..

कुछ पत्रकार दोस्तों से बात करके सुशीला का फोन नम्बर लिया और खूब सारी बात यह जानने के लिए की कि कैसा अनुभव रहा एक दिन का सरपंच बन कर. उससे जो जो बात हुई बताने से पहले मैं बताना चाहूगी कि सुशीला तीन  बहनें और एक भाई है. सुशीला के पिता वीर सिंह जी प्राईवेट नौकरी करते हैं और सुशीला की माता जी अनपढ हैं. सुशीला अपने गांव के सरकारी स्कूल की छात्रा थी और उन्होने प्लस टू में 81% अंक प्राप्त किए थे.

s4

गांव  के सरपंच  मनोहर लाल जी हमेशा कुछ नया करने की धुन में रहते हैं तो उन्होनें अपने सरपंचों के साथ मिलकर ये फैसला लिया कि इस साल गांव में अव्वल आई बेटी को एक दिन का सरपंच बना  देना चाहिए ताकि माता पिता भी अपनी बेटियों को पढाने में पीछे न हटें.

जब नामों की छ्टनी की गई तो सुशीला का नम्बर अव्वल आया. जब यह बात सुशीला को बताई गई तो वो बहुत ही ज्यादा उत्साहित हो गई और माता पिता को अपनी बेटी पर गर्व हुआ.

अब मेरी बात हुई एक दिन की सरपंच बनी सुशीला से… सुशीला ने बताया कि आज पूरा दिन बहुत व्यस्त बीता पर एक ऐसा दिन रहा जो पूरी जिंदगी याद रहेगा..

सुशीला ने बताया कि जब पता लगा कि वो एक दिन की सरपंच बनने वाली है तो मन में एक खुशी की लहर दौड गई पर इसी के साथ वो इस सोच में भी डूब गई कि सरपंच बनने पर उसने क्या क्या काम करने हैं… क्या क्या दिक्कतें दिक्कतें बहनों को उठानी पड रही हैं और उसका क्या समाधान निकाला जाना चाहिए.

15 अगस्त की सुबह हर रोज की अपेक्षा उनकी आखं जल्दी खुल गई या यू कहिए की नींद आई ही नही.. फटाफट उठ कर रोजमर्रा के नाम से निबट कर वो तैयार हो गई. उनकी स्पीच भी बिल्कुल तैयार थी जो उन्होनें सम्बोधित करना था.

समय पर स्कूल पहुंची और सरपंच के साथ साथ मुख्यातिथि बनी सुशीला का शानदार स्वागत किया गया. झंडा फहराया और सलामी दी. सुशीला की माता जी जोकि अनपढ हैं वो यह देख कर बेहद भावुक हो गई और खुशी भी हुई क्योकि जो काम उनके माता पिता ने नही किया वो उन्होने मां बन कर किया पढाई का महत्व समझा और अपनी बेटियों को पढाया लिखाया..

झंडा फहराते वक्त दिल गर्व से भर उठा क्योकि कभी सोचा भी नही था कि इतना सम्मान उसे मिल सकता है और सम्मान दिलाया उसकी पढाई ने … सलामी देने के बाद  बारी आई स्पीच देने की तो सुशीला ने बताया कि जो मुद्दे अक्सर परेशान करते हैं उन्होनें उसी पर फोकस किया जैसाकि जो लडकियां  शहर पढने जाती हैं उनके लिए अलग बस चलाई जाए ताकि लडकियां आराम से आ जा सकें और पूरा ध्यान पढाई पर लगा सकें

दूसरा ये कि जो उनके गांव में सरकारी स्कूल है उसमे कमरे नही है इसलिए बच्चों को पेड के नीचे बैठ कर पढाई करनी पडती है जब कभी बरसात हो या बहुत गर्मी हो तो बहुत दिक्कत होती है.

तीसरा और अहम मुद्दा सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाए ताकि सभी पर नजर रखी जा सके. इसके इलावा वॉटर कूलर भी जरुरत पर भी बहुत बल दिया. सुशीला बता रहीं थी कि स्पीच  बोलते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा था.ऐसा महसूस हो रहा था कि वो समाज का एक अह्म हिस्सा है और उन्हें उसके लिए बहुत कुछ करना है…

वही जब गांव के सरपंच मनोहर लाल जी से बात हुई तो उन्होनें बताया कि वो मोदी जी से बहुत ज्यादा प्रभावित है और उनकी चलाई गई बेटी बचाओ बेटी पढाओ  वाली स्कीम ने तो उन्हें ही एक नई दिशा दे डाली. वो इस विचार मे डूब गए कि वो कुछ हट कर करके दिखाए फिर उन्होनें सभी पंचों के मिलकर यह फैसला किया कि इस बार सरकारी स्कूल में अव्वल आई बेटी को एक दिन का सरपंच भी बनाया जाए..

मेरे पूछ्ने पर कि क्या अगले साल भी आप यही प्रक्रिया दोहराएगें इस पर वो हंसते हुए बोले कि जी नही…. इसी साल और भी अलग अलग मौके और खास दिन पर ऐसे चमत्कार करते रहूंगा…  कभी कोई खिलाडी लडकी तो कभी जो स्वच्छता में अच्छा काम कर रहीं है तो कभी शिक्षा में अव्वल बेटी को मौका दिया जाएगा ताकि माता पिता की जो ये सोच है … के करवाना है गोबर ही तो थापना है बेटियों ने ….  दूर हो और बेटियों को पढवाने में ज्यादा से ज्यादा आगे आएं !!

बहुत सही फैसला है और बहुत खुशी भी हुई यह सब देख कर !!

बातें तो और भी करनी थी पर समय कम था इसलिए सुशीला से विदा लेते हुए कोई संदेश देने को कहा तो सुशीला ने दो लाईने सुनाई …

बेटी बिना नही सजता घर

बेटी ही है संस्कारों का परिंदा

अगर उसे दोगे खुला आसमान

तो वह भी बढाएगी परिवार का मान …

बेटी बनी सरपंच - बेटी बचाओ बेटी पढाओ

बेटी बनी सरपंच – बेटी बचाओ बेटी पढाओ

सुशीला ने अब हिसार कालिज में बीए में दाखिला लिया है और वो अब समाज के लिए बहुत कुछ करना चाहती है… !!

यह् एक बहुत ही सकारात्मक पहल है और अगर इसी तरह सरकार के साथ मिलकर गांव के सरपंच, पंच इस मुहिम को आगे बढाते रहेंगें तो वाकई में एक नया समाज जागृत होगा.. !!!

बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान

बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान और तिरंगा फहरा दिया ….!!!! लहराते तिरंगें को देख कर मन गर्व से भर उठता है और हाथ खुद ब खुद सेल्यूट की मुद्रा में आ जाते हैं. read more at monicagupta.info

 

बेटी बनी सरपंच – बेटी बचाओ बेटी पढाओ

गांव धांसू में सुशीला बनेगी एक दिन की सरपंच | Panchayat | Panchayat Hisar | Village Dhansu | Hisar | | Hindi Latest News

News of गांव धांसू में सुशीला बनेगी एक दिन की सरपंच, Panchayat | Panchayat Hisar | Village Dhansu | Hisar |, Hindi News Read more…

 

August 15, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

विज्ञापन लेखन और समाचार पत्र

विज्ञापन लेखन और समाचार पत्र

विज्ञापन लेखन और समाचार पत्र

विज्ञापन लेखन और समाचार पत्र

विज्ञापन लेखन और समाचार पत्र

हे भगवान !! कोई त्योहार या खास दिन आता नही कि समाचार पत्र में हमें झेलने पडते हैं विज्ञापन .. भरमार लग जाती है विज्ञापनों की. अखबार खोलते ही pamphlet  तो छ्र्र से गिरते ही गिरते हैं पर असली गुस्सा तब आता है जब अखबार में खबरों की बजाय विज्ञापन झेलने पडते हैं …

August 15, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

खबरें जरा हटके

google

खबरें जरा हटके

क्या आप जानते हैं इन खबरों के बारे में / 15 अगस्त से जुडी कुछ अजब गजब खबरें

प्रधान मंत्री मोदी जी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से क्या बोला जाए इस पर जनता से सुझाव मांग़ें थे जोकि बहुत भारी संख्या में आए भी थे . एक सुझाव में लिखा था कि आप अपना भाषण  छोटा ही रखिएगा … पर ये हो न सका और भाषण लगभग 1घंटे और 34 मिनट का हो गया. अब ऐसे में जैसा कि अक्सर संसद मे देखने को मिलता है कि कुछ मंत्रियो को झपकी आ जाती है . अगर भाषण छोटा होता तो शायद ऐसा न होता… ऐसे में टवीटर भी इस बाबत चुट्किया लेने लगा. अब क्योकि झपकी लेने वालो में केजरीवाल जी भी थे इसलिए टवीटर और ज्यादा चहक उठा. दिल्ली  में मोदी जी के लाल किले पर भाषण देने के दौरान कुछ मंत्री झपकी लेते हुए दिखाई दिए. जिसमें केजरीवाल, जेटली, पारीकर व अन्य केंद्रीय मंत्री भी  शामिल हैं.

एक खबर के अनुसार पठानकोट में आजादी के छ्पे पोस्टरों में 70 की बजाय 69 साल की आजादी की बधाई दी गई.

रांची में सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया.

ग्वालियर में मंत्री जयभान सिंह तिरंगें को सलामी देना ही भूल गए. जब डीसी और एसपी ने याद दिलाया तो उन्होने सलामी दी.

श्रीनगर में जब महबूबा मुफ्ती झंडा फहरा रही थी तो झंडा ही नीचे गिर गया. पहली बार वह बक्शी स्टेडियम में बतौर मुख्यमंत्री तिरंगा फहरा रही थीं. उनकी सुरक्षा घेरे के सुरक्षाकर्मियों ने अफरातफरी में तिरंगा उठाया. जब तक उन्होंने सैल्यूट लिया तब तक सुरक्षाकर्मियों ने झंडा अपने हाथों में रखा. इस वजह से कुछ पुलिस कर्मियों को सस्पैंड कर दिया गया.

चंडीगढ में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान पंजाब के राज्यपाल सोलंकी भाषण देते हुए चक्कर खा कर नीचे गिर गए.  सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें सहारा देकर उठाया.

हरियाणा के हिसार में आज के दिन एक दिन के लिए लडकी को सरपंच बनाया गया और प्रदेश में गांव की सबसे पढी लिखी बेटियों से झंडा फहरवाया गया.

CRPF के कमांडिंग ऑफिसर प्रमोद कुमार कश्मीर में आतंकियों के बड़े हमले को नाकाम करते हुए शहीद हो गए

गुजरात के विरडिया अस्पताल में 15 टेस्ट ट्यूब बच्चों का जन्म हुआ.

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया टीएस ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी द्वारा दिए गए भाषण पर सवाल उठाते हुए कहा…पीएम का भाषण डेढ घंटा सुना. उम्मीद थी कि इंसाफ के लिए भी कुछ कहेंगे. लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बोला…अंग्रेजों के वक्त भी दस साल में इंसाफ मिल जाता था लेकिन अब सालों लग जाते हैं. उन्होंने एक शेर भी कहा- गुल फेंके औरों पर, समर यानी फल भी/ए अब्रे करम ए बेरे सखा कुछ तो इधर भी..

फिर विवादों के फंसे गौर, लहरा दिया गलत झंडा

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी भोपाल के कांग्रेस विधायक आरिफ अकील की ओर से कल आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुय अतिथि पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गौर ने कार्यक्रम के मंच पर से एक रैली को हरी झंडी दिखाते हुए कांग्रेस का झंडा लहराया था।    इस संबंध में पूछे जाने पर गौर ने कहा – मैं हर साल इस कार्यक्रम में शिरकत करता हूं। हमें कई छोटे झंडे दिए गए थे। मैंने उसे तिरंगा समझ कर लहराया, लेकिन तभी मैंने देखा कि उस पर कांग्रेस का चुनाव चिह्न हाथ का पंजा बना हुआ है। ये देखते ही मैंने उसे वापस कर दिया।   read more at punjabkesari.in

 

दक्षिण कश्मीर के त्राल में रविवार को सेना के एक जवान ने मोबाइल टावर पर लगे पाकिस्तानी झंडे को उतराकर तिरंगा लहराया। सेना के इस जवान ने अपनी जान जोखिम में डालकर मोबाइल टावर पर चढ़कर इस काम को अंजाम दिया। राष्ट्रीय राइफल्स का यह जवान आतंकियों की गोली और हादसे की परवाह किए बिना मोबाइल टावर पर चढ़ गया और उसने पाकिस्तानी झंडे को उतारकर तिरंगा लहरा दिया..
2016_8$largeimg215_Aug_2016_144717980

सारे जहां से अच्छा … हिंदुस्तान हमारा !!

 

 

 

August 15, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

स्वतंत्रता दिवस पर भाषण- एक झलक

स्वतंत्रता दिवस पर भाषण- एक झलक

 

 

 

15-August           IMG_20160815_075740434_HDR

स्वतंत्रता दिवस पर भाषण- एक झलक

लाल किले की प्राचीर से मोदी जी

कल और आज  एक भारत श्रेष्ठ भारत
भारत के पास लाखों समस्याएं हैं, समस्याएं हैं तो सामर्थ्य है…समस्याएं हैं तो सवा सौ करोड़ मस्तिष्क भी हैं, जो उनका समाधान करने की क्षमता रखती हैं,…..गति है तो प्रगति है … पहले सरकारों पर आक्षेप लगा करते थे। लेकिन आज अपेक्षाएं बढ़ गयी है अब सरकार आक्षेपों से घिरी हुई नहीं है, अपेक्षाओं से घिरी हुई है. पंचायत से पार्लियामेंट और ग्राम प्रधान से लेकर पीएम तक सबको अपनी जिम्मेदारी समझने की जरूरत है। जिम्मेदारी निभाने से ही स्वराज का सपना पूरा होगा ….

नीयत साफ हो तो निर्णय लेने में झिझक नही होती … मोदी जी लाल किले के प्राचीर से …

एक धंटा 34 मिनट का भाषण

cartoon by monica gupta

cartoon-independence-day-by-monica-gupta

aazad

मेरा भारत महान !!!

चलो चलते हैं मिलजुल कर वतन पर जान देते हैं,

बहुत आसान है कमरे में वंदेमातरम कहना । (राणा)

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 160
  • 161
  • 162
  • 163
  • 164
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved