Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

June 15, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

कार्टून – काला कौआ ,विश्वास और अन्धविश्वास

car cartoon by monica gupta

कार्टून – काला कौआ ,विश्वास और अन्धविश्वास

गया वो जमाना जब काले कौए को हुश हुश करके घर से भगाया जाता था कि वो घर छ्त पर बोला कांव कांव किया तो मेहमान आएगें … अब ऐसा नही है अब अगर वो आता है और आपकी कार पर बैठता है तो यकीन मानिए अब आएगी आपकी नई कार ..

बहुत  तरह तरह के अंधविश्वास हैं हमारे समाज में …

हमारी जिंदगी आस्था या अंधविश्वास भी जरुर पढिए

वैसे आपकी क्या सोच है इस बारे में जरुर बताईगा और इसे भी पढिएगा

भाग्य, अंधविश्वास और भारतीय

June 15, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

आप के 21 विधायक और महामहिम का फैसला और शगुन का कौआ

aap cartOON by monicagupta

आप के 21 विधायक और महामहिम का फैसला और शगुन का कौआ

( आप तो ऐसे न थे) पिछ्ले दो दिन से दो खबरें दिमाग में घमासान मचा रही थी. पह्ली तो अरविंद केजरीवाल और 21 विधायक और दूसरी कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी गाड़ी पर कौवा बैठने के बाद टोयोटा फॉर्च्यूनर खरीदने का ऑर्डर … समझ नही आ रहा था कि किस पर लिखा जाए क्योकि दोनो खबरें ही अपने में क्लास हैं .. खैर लिखना किस पर है ये तो समझ नही आया अलबत्ता कार्टून जरुर बना दिया जिस पर अरविंद जी की झाडू पर कौआ बैठा है कि शायद ये भी कुछ नया कर लें …

 

President Says ‘No’ To Arvind Kejriwal Government’s Office Of Profit Bill |

क्या है राष्ट्रपति का फैसला

अब राष्ट्रपति के सामने इस संबंध में अर्जी देकर आप के इन 21 विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग की गई है. आरोप है कि संविधान का उल्लंघन कर इन्हें लाभ का पद दिया गया. राष्ट्रपति ने अयोग्य ठहराने की अर्जी निर्वाचन आयोग को भेज दी जिसने अर्ध न्यायिक इकाई के रूप में विधायकों से जवाब मांगा है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने 13 मार्च 2015 को अपनी पार्टी के 21 विधायकों को संसदीय सचिव के रूप में नियुक्त करने का आदेश पारित किया था . आम आदमी पार्टी के मुताबिक संसदीय समिति में शामिल आप के 21 विधायक दिल्ली में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे क्षेत्र में गड़बड़ियों की पड़ताल कर मंत्री को रिपोर्ट कर रहे थे. लेकिन उनके सामने नई मुसीबत खड़ी हो गई है.

इस बीच, दिल्ली सरकार ने दिल्ली विधानसभा सदस्य (अयोग्यता हटाने) कानून 1997 में एक संशोधन करने की पहल की थी. विधेयक के जरिए आप सरकार संसदीय सचिवों के लिए अयोग्यता प्रावधानों से पूर्व प्रभावी छूट चाहती थी. उपराज्यपाल नजीब जंग ने विधेयक केंद्र को भेज दिया था. केंद्र ने अपनी टिप्पणियों के साथ इसे राष्ट्रपति को भेज दिया था. मुद्दे की समीक्षा करने के बाद राष्ट्रपति ने विधेयक को अपनी मंजूरी नहीं दी है.

केजरीवाल ने 13 मार्च 2015 को अपनी पार्टी के 21 विधायकों को संसदीय सचिव के रूप में नियुक्त करने का आदेश पारित किया था.

President Says ‘No’ To Arvind Kejriwal Government’s Office Of Profit Bill |

President Says ‘No’ To Arvind Kejriwal Government’s Office Of Profit Bill |

 

मुख्यमंत्री की कार पर बैठा काला कौवा तो खरीद ली नई कार! | Zee News Hindi

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी गाड़ी पर कौवा बैठने के बाद टोयोटा फॉर्च्यूनर खरीदने का ऑर्डर दिया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की कार पर यह कौवा बैठा था जब उनकी गाड़ी उनके आधिकारिक बंगले की पार्किंग में खड़ी थी। हालांकि वहां तैनात कर्मचारियों ने उस कौवे को भगाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वह कौवा नहीं भागा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्रियों के करीबियों ने कार के बोनट पर कौआ बैठने की घटना को ‘अपशगुन’ के तौर पर इससे जोड़ दिया और सिद्धारमैया को गाड़ी बदलने की सलाह दे दी। जल्द ही मुख्यमंत्री ने टोयोटा फॉर्च्यूनर के टॉप मॉडल को खरीदने का ऑर्डर दे दिया। मुख्यमंत्री की कार पर बैठा काला कौवा तो खरीद ली नई कार! | Zee News Hindi

वैसे कुल मिला कर आपकी क्या प्रतिक्रिया है .. ?? जरुर बताईएगा !!

 

 

June 14, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

रक्तदान और हमारी सोच

रक्तदान और हमारी सोच – Birth of Karl Landsteiner who discovered human blood groups & made donation safe – रक्तदान यानि Blood Donate करना सुखद अहसास है और हमें इस नेक कार्य पुण्य कार्य में कभी पीछे नही हटना चाहिए .

रक्तदान और हमारी सोच

रक्तदान करते समय कुछ बातों का ख्याल भी रखना चाहिए …

ये तो हम सभी जानते हैं कि जिनकी उम्र 18 साल से 60 साल के बीच की हो हीमोग्लोबिन 12.5 ग्राम हो.  शरीर का वजन 45 किलोग्राम से कम न हो वो रक्तदान कर सकते हैं पर यह जानना भी जरुरी है कि कौन लोग रक्तदान नही कर सकते…

world blood donor day by monica gupta

रक्तदान और हमारी सोच – Birth of Karl Landsteiner who discovered human blood groups & made donation safe – रक्तदान यानि Blood Donate करना सुखद अहसास है और हमें इस नेक कार्य पुण्य कार्य में कभी पीछे नही हटना चाहिए .

 किन  स्थितियों में नहीं हो सकता रक्तदान

जैसा कि हेपेटाइटिस, एचआईवी, एड्स, सिफिलिस, टीबी आदि के रोगी रक्त दान नहीं कर सकते…. जिसने टैटू गुदवाया हो या कान छिदवाया हो वो भी 6 महीने तक  रक्तदान नही कर सकते
पीलिया के मरीज और कम  हीमोग्लोबिन  होने पर भी रक्तदान नहीं करना चाहिए
गर्भवती , स्तनपान कराने वाली महिला हो या महिला को मासिक धर्म यानि पीरियडस हो उन महिलाओं को भी रक्तदान नहीं करना चाहिए….

इसके साथ साथ जिन्हें आने वाले 12 – 14 घंटों में लंबी यात्रा या वायु यात्रा करनी हो या किसी तरह का भारी काम करना हो उन्हें भी रक्तदान नही करना चाहिए
या फिर  लगातार खांसी, जुकाम, गला खराब या लंबे समय से एंटीबायोटिक ले रहे हों या फिर अस्थमा के मरीज जो स्टीरइड ले रहे होंं उन्हें भी रक्तदान से परहेज करना चाहिए
या  मेजर अथवा माइनर ऑपरेशन होने की दशा में भी रक्तदान से परहेज करना चाहिए
या फिर डायबिटीज के रोगी जो इंसुलिन लेते हो… रक्तदान से बचें

बाते तो और भी बहुत है सबसे ज्यादा जरुरी है कि आप स्वस्थ रहे अपने शरीर का ख्याल रखे और जब भी रक्तदान करने जाए रक्तदान करने से पूर्व फार्म जरुर पढे और उसे सही सही भरे …

blood 3 Ck2epinXEAATyW5 (ioi Ck3-v_GW0AAg58Jec77be797c26e1a41265b6a50b77bb2b

Karl Landsteiner’s 148th birthday

You might not know the name Karl Landsteiner, but his discoveries have saved the lives of so many millions of us.

In 1901, Landsteiner discovered the existence of blood types A, B, AB and O, and that people of the same or compatible types can receive transfusions from one another. The first successful blood transfusion occurred in 1907 as a direct result of his work, which led to advances in medicine, therapies, and surgery.

Landsteiner is also credited with laying the groundwork, together with fellow scientist Erwin Popper, that led to the discovery of the polio virus. This was the first step towards developing a treatment for the disease which affected millions of children worldwide. read more at google.com

 

वैसे आप रक्तदान के बारे में क्या विचार रखते हैं जरुर बताईएगा

ऑडियो – टैटू गुदवाना- रक्तदान और हमारी जागरुकता जरुर सुनिएगा 🙂

जय रक्तदाता

June 13, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

हॉरर फिल्म और हम

गूगल से साभार

‪हॉरर फिल्म और हम

आज बहुत छाई हुई है हॉरर मूवी#‎TheConjuring2 वैसे बात हॉरर मूवी  की हो तो सबसे पहले रामसे बदर्स का नाम आता है…इसके इलावा  “रात” , जादू टोना  आदि कुछ पुरानी फिल्में अच्छी हॉरर मानी जाती हैं  बेशक , आज उनकी फिल्मों को देख कर उतना डर नही लगता जितना हॉलीवुड की फिल्मों को देख कर लगता है…  अच्छा खासा घर होगा पर दरवाजा चू  उउउउउउउउउ की आवाज जरुर निकालता है …खैर इस बारे में तो बाद में बात करुगी फिलहाल तो मैं बताना चाह रही हूं कि

 

#‎TheConjuring2‬ ‘द कनजरिंग-2’ (हॉरर मूवी) को लेकर मणि बहुत उत्साहित है. मुझे याद है कि ‘द कनजरिंग ” हम दोनों ने मिलकर देखी थी और फिल्म के बीच में ही( डर के मारे) सो गई थी और मुझे सारी फिल्म अकेले देखनी पडी थी.. अब उसी का पार्ट 2 आने पर उसे इंतजार है कि वो फिल्म भी घर पर ही डाऊनलोड करके देखेगें …

movie

( तस्वीर गूगल से साभार )

मेरे कहने पर कि अरे सिनेमा हॉल में देखेंगें हॉरर मूवी तो वही अच्छी लगती है एक माहौल भी बना होता है … इस पर वो बोली अरे नही घर पर ही फायदा है दिन के समय देखो…ज्यादा डर लगे तो टीवी की आवाज बंद कर दो और खुदा न खास्ता फिर भी डर लगे तो आखॆ बंद कर लो … ऐसे देखती है मेरी सहेली हॉरर मूवी और सो जाती है देखते देखते… और अंत मे कहानी मुझी से पूछ्ती है कि end में क्या हुआ था … सच पूछो तो अभी पार्ट वन का ही डर नही निकला था पार्ट टू में क्या होगा भ भ भ भ भ भ भगवान जाने !!!

हॉरर फिल्म और हम के बारे में आपकी क्या राय है … जरुर बताईएगा !!

June 12, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

कार्टून – रक्तदान महादान

कार्टून - रक्तदान महादान

कार्टून – रक्तदान महादान – रक्तदान जीवनदान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है. रक्तदान से बनती है सेहत .

कार्टून – रक्तदान महादान

रक्तदान महादान है और रक्तदान ही असली खुशी है… अगर हमारे रक्त देने से तीन लोगों की जान बच सकती है तो क्यो नही करें रक्तदान !! रक्तदान करके जो खुशी मिलती है उसे शब्दों में नही बताया जा सकता

donate blood cartoon by monica gupta

रक्तदान है महादान – ब्लड डोनेशन के फायदे

रक्तदान  है महादान … किसी की जिंदगी बचाने मे हम कामयाब  हों इससे बडी उपलब्धि और क्या होगी …

कार्टून – रक्तदान महादान

रक्तदान जीवनदान है!! रक्तदान करके जो खुशी मिलती है उसे शब्दों में नही बताया जा सकता

June 12, 2016 By Monica Gupta 1 Comment

टैटू गुदवाना और रक्तदान

टैटू गुदवाना और रक्तदान

टैटू गुदवाना और रक्तदान – 14 जून यानि World Blood Donor Day पर मैं कुछ लिखने का सोच ही रही थी कि घर पर जानकार आ गए … बातो बातो में उन्होने बताया कि उनकी मंगेतर  fiancee  का बर्थ डे है और वो उसे अपने हाथ पर टैटू बनवा कर गिफ्ट देना चाह्ते हैं  जिसमें उसका नाम होगा वो बता ही रहे थे कि तभी उनके  पास किसी का फोन आया और वो बोले कि कल सुबह तो उन्हे कही जाना है बस वहां से फ्री होते ही वो ब्लड डोनेट करने आ जाएगें.

टैटू गुदवाना और रक्तदान

फोन रखते हुए उन्होनें बताया कि दोस्त का फोन था blood donate  भी करना है पहली बार.. पहली बार ब्लड डोनेट करेगें सुन कर मुझे अच्छा लगा पर मुझे हैरानी भी हुई….. वो इसलिए कि मुझे इतना पता था कि टैटू बनवाने के 6 महीने तक ब्लड डोनेट नही कर सकते. जब मैनें उन्हे ये बात बताई तो वो बोले कि उन्होने ऐसा सुना तो नही और वैसे भी टेटू ब्लड डोनेट करने से कैसे रोक सकता  है…

 

https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/06/audio-blood-donation-by-monica-gupta.wav

लिंक क्लिक कीजिए और सुनिए 2 मिनट और  5 सैंकिंड  का ये ऑडियो – टैटू गुदवाना- रक्तदान और हमारी जागरुकता

 

ऑडियो – टैटू गुदवाना- रक्तदान और हमारी जागरुकता

फोन रखते हुए उन्होनें बताया कि दोस्त का फोन था ब्लड डोनेट भी करना है पहली बार.. पहली बार ब्लड डोनेट करेगें सुन कर मुझे अच्छा लगा पर मुझे हैरानी भी हुई….. वो इसलिए कि मुझे इतना पता था कि टैटू बनवाने के 6 महीने तक ब्लड डोनेट नही कर सकते. जब मैनें उन्हे ये बात बताई तो वो बोले कि उन्होने ऐसा सुना तो नही और वैसे भी टेटू ब्लड डोनेट करने से कैसे रोक सकता  है…

मैने उन्हे बताया कि जितना मैने पढा और सुना है वो ये है कि  ब्लड बैंक की पॉलिसी के अनुसार टैटू बनवाने के बाद ब्लड ट्रांसफ्यूजन जैसी बीमारी का खतरा बढ़ जाता हैइसलिए  नियम के अनुसार टैटू गुदवाने के बाद  6 महीने तक किसी भी स्थिति में ब्लड नहीं लिया जा सकता क्योंकि इससे इन्फेक्शन फैलने का खतरा होता  है इसलिए जब तक  डाक्टटर की तरफ से क्लीन चिट न मिले हम ब्लड डोनेट नही कर सकते.

रक्तदान करना वाकई पुण्य का काम है पर इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि किसी की जान बचाने की बजाय हम उसकी जान ही जोखिम में न डाल दें…..

इसलिए रक्तदान करते वक्त अगर हमने अपने शरीर पर टैटू गुदवाया है तो सचेत  हो जाइए, हमारा ये फैशन, ये दिखावा  न सिर्फ HIV और हेपेटाइटिस के संक्रमण को invite है बल्कि खतरनाक एलर्जिक रिएक्शन के साथ साथ ब्लड डोनेशन जैसे पुण्य कार्य से भी वंचित कर सकता है…

घर पर आए जानकार शायद अब समझ चुके थे और वो अपने दोस्त को फोन करके बोल रहे थे कि वो सुबह ही आ जाएगे ब्लड डोनेट करने … !! वैसे अगर आप ने भी हाल ही मे टैटू गुदवाया हो और blood donate  करने का सोच रहे हो तो  एक बार जरुर विचार कीजिएगा….

ओडियो

टैटू गुदवाना और रक्तदान

Blood Donation   जरुर पढिएगा

14 जून यानि World Blood Donor Day

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 185
  • 186
  • 187
  • 188
  • 189
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved