Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

January 20, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

Parachute Candidates

Parachute Candidates

चुनावी दिनों में parachute politicians  की लहर सी चलती है और कौन सी पार्टी किसे चुन रही है  सभी की निगाहें आसमान की ओर ही रहती है टपके तो आसमान से हैं  गिरेगें किस किस पाले में ये देखने वाली बात है 🙂

parachute politicians

parachute politicians

January 20, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

ठंड का कहर

ठंड का मौसम है और मकर सक्रांति के बाद से सर्दी कडाके की पड रही है… पर ये सर्दी किसानों के चेहरे पर रौनक ले कर आई  है तो इस सर्दी का स्वागत है.

ठंड का कहर

winter cartoon

winter cartoon

ठंड का कहर

January 19, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

Exercise Tips to Lose Weight

Exercise Tips to Lose Weight

वजन कैसे कम करें हम अपना

Exercise Tips to Lose Weight. असल में, हमें टिप्स तो सभी देते मिल जाते हैं कि वजन कैसे कम करें पर क्या ये आसान है ? वाकई में

Diet Plan करना हो या Exercise करना बहुत मुश्किल है आसान नही है …कसम से, मोटा होना, वजन बढाना बहुत आसान है पर पतला होना बहुत मुश्किल है.

exercise photo

क्या वाकई गम्भीरता होनी चाहिए

Exercise Tips to Lose Weight भले ही टिप्स कितनी मिल जाए पर अगर हम गम्भीर नही तो कुछ नही हो सकता,एक  मित्र ने अचानक जबरदस्त तरीके से डायटिंग शुरु कर दी उससे उनकी सेहत और ज्यादा बिगड गई. अरे भई,  दिन भर भूखे पेट रहकर  भी वजन कम नही होने वाला … और ना ही एक दिन में कोई करिशमा हो जाएगा …तनिक हौंसला, तनिक संयम रखिए !!!

इतना ही नही हमारे एक मित्र तो पिछ्ले साल से चिंतन ही कर रहे है कि किस उपाय से  अपना भार कम करें अलबत्ता इस फिक्र में जेब का भार जरुर कम हो गया क्योकि उन्होनें जिम ज्वाईन कर लिया वजन धटाने के लिए साईकिल खरीद ली और जो भी मार्किट में वजन कम करने के उपाय दिखे वो सब ले लिए पर पर  पर बस किसी को अपना नही पा रहे.

एक सहेली ने पिछ्ले साल पहली जनवरी से सैर की सोची थी  जो इस साल में परिवर्तित हो गई थी पर  इस साल भी वही हाल है पहले बहुत सर्दी फिर धुंध फिर बदलता मौसम, फिर परिवार मे किसी की शादी किर किसी की मृत्यु फिर कभी कुछ कभी कुछ हो ही रहा है और सैर शुरु नही हो पाई है.

एक महाशय के घर गई तो कमरे में रखे  ट्रेडमिल पर कपडे सुखा रखे थे… हे भगवान !!!  यानि इस्तेमाल ही नही हो रहा था उसका …  !!! वैसे आप तो ऐसे नही है ना… आप तो अपनी  डाइट  का ख्याल रख ही रहें होंगें !!! अगर नही रख रहे तो आज से ही ध्यान रखना शुरु कर दीजिए …  

आज की सबसे बडी टिप्स तो यही है कि जो ठान लें उसे करके दिखाए … उसे डरे नही और ना ही धबराए !!!

 

Exercise Tips to Lose Weight

Exercise Tips to Lose Weight

Photo by Erin Branham

January 19, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

नेता बनने की चाह

नेता बनने की चाह

नेता बनने के गुण भले ही न हो पर चाह हम सभी मे होती है. लाल बत्ती की कार सरकारी बंगला, 24 घंटे सुर्खियों में रहना कितना थ्रिलिंग होता है ना

मणि से बात करते हुए मैनें उससे कहा कि तुम चुनाव के मैदान में आ जाओ. इस पर उसने मुझी से पूछा कि क्या मैं तैयार हू अपना इंटरव्यू देने ले लिए!

मैने कहा अरे नही नही …  मैं अपनी नही तुम्हारी बात कर रही हूं इस पर वो बोली कि देखो ना  , अगर वो राजनीति मे आ गई तो आजकल मीडिया इतना एक्टिव हो गया है कि अच्छी बाते दरकिनार करके मेरी अन्य बातों को कुरेदने पर ज्यादा ध्यान देगा कि मैं क्या करती हूं कहाँ जाती हूं किससे मिलती हूं किससे कितना झगडा करती हूं. मेरा दोस्त कौन और दुश्मन कौन है

अब उसके सबसे नजदीक मित्र तो वो ही है तो कभी भी कोई बात होगी तो वो अगर न भी अपना साक्षात्कार दे पाए तो वो तुमको बुलाएगें और सारी बातें  कुरेद कुरेद कर पूछेगें… मुद्दों पर  बहस करने के लिए चैनल पर उसे ही आमंत्रित किया जाएगा. इसलिए अगर मैं हां करु तो वो आ जाएगी राजनीति में.

उफ्फ्फ!!!ये तो सोचा ही नही था.मैने कहा चल चाय पीते है उस बात पर फिर कभी मंथन करेंगें. और हम चाय पीने लगे 🙂

नेता बनने की चाह

 politician photo

January 18, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

Way to Relax Mind through Blogging

 जिंदगी जिंदादिली का नाम है

Way to Relax Mind through Blogging – आज की busy life में हम Relax होने के तरीके खोजते रहते हैं ताकि दिमाग किसी तरह से stress free हो जाए इसलिए How to relax our mind  या stress free life जैसे टाईटल ही खोजते रहतें हैं. आईए जाने कि आज के ई युग में  रिलेक्स कैसे हो रहे हैं.

Way to Relax Mind through Blogging

आज Relaxation का दूसरा नाम है ब्लागिंग.. जी हां आपने बिल्कुल सही पढा. हम सभी आराम के कुछ पल खोजते हैं और उन पलों मे जी कर हम तरोताजा हो जाते हैं.

working on laptop photo

Way to Relax Mind through Blogging

मान लीजिए एक बच्चा सुबह से पढाई में लगा हुआ है न किसी दोस्त से फोन,न कोई मैसेज. अगर हम उसे कहेंगें कि आधा घंटा आराम कर लो तो उनका आराम होगा मोबाईल से मैसेज करना, चैट करना और देखते ही देखते वो फ्रैश हो जाएगा.

वही एक महिला दिन भर के घरेलू काम से बोर हो गई है तो आमतौर पर  उसका रिलेक्सेशन होगा टीवी सीरियल देखना और कुछ ही देर में वो रिलेक्स होकर वापिस काम पर जुट जाएगी.

और ठीक इसी तरह बहुत लोगों रिलेक्स होने के लिए डायरी लिखा करते थे.जिसमें वो अपनी भावनाए, अपना अनुभव लिखते थे. आज इंटरनेट के जमाने में डायरी का परिवर्तित रुप है ब्लाग. जिसमे ब्लागिंग करते समय न सिर्फ अपनी बात बल्कि उसके साथ साथ तस्वीरे, ऑडियो-वीडियो भी अपलोड करते हैं और उसे पब्लिश करते ही पूरी दुनिया से जुड जाते हैं.

 

blogging photo

Way to Relax Mind through Blogging

जहां आज ब्लागिंग को करियर रुप मे देखने लगें हैं वही ब्लागिंग आज एक पैशन भी बन गया है.

जिसकी वजह है नेट का बढता क्रेज क्योंकि हम 24 घंटे नेट  से जुडे रहते हैं पल पल की खबर रखते हैं स्वाभाविक है कि मन में ढेर सारे विचारों का भी आवागमन चलता रहता हैं और उन्हें  ब्लॉगिंग के  माध्यम से ना सिर्फ पूरी दुनिया से share करते हैं

बल्कि  उसके जवाब में मिली ढेरों  प्रतिक्रियाओं से वो अपने ज्ञान, अपनी नॉलिज अपने अनुभव को बढाते भी हैं और  blog writing से जो अलग पहचान, अलग नाम मिलता है उसका तो नशा ही अलग होता है. पलक झपकते ही हम और हमारा ब्लॉग किसी के लिए प्रेरणा भी बन सकता है.

अब तो पुरुष ही नही बल्कि ladies भी ब्लॉगिंग के क्षेत्र में बढ चढ कर आगे आ रही हैं और अपने विचार, अपनी क्रिएटिविटी सांझा कर रही हैं.

ब्लॉगिंग इसलिए भी पहली पसन्द बनता जा रहा है क्योकि ये आय उत्पन्न का साधन भी है यानि एक पंथ दो काज. अपना नाम, अपनी पहचान के साथ साथ income generate करना इसके लाजवाब फायदों में से एक है..

 How to start a blog and make money

तो अगर आप भी भागदौड भरी जिंदगी में कुछ पल रिलेक्स करना चहते हैं तो ब्लॉगिंग कीजिए और अगर आपको इसकी जानकारी नही या और जानना चाहते हैं  तो रिलेक्स …. और   SetUpMyBlog  पर क्लिक कीजिए… 

 

blogging photo

Photo by Toby Hart

Photo by SabrinaxoxoHannu (¸.•*´ ♥ ßℓ٥ցցℯ®

Photo by Lady Masta

January 18, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

सर्दी का मौसम बनाम गज्जक और मूंगफली

सर्दी का मौसम बनाम गज्जक और मूंगफली

अभी अभी लोहडी और मकर संक्राति गई है पर अपने पीछे छोड गई मूंगफली, रेवडी, गज्जक की महक… एक बार बस गलती से मुंह को लग जाए तो …. !!! कुछ ऐसा ही आज कि थोडी देर पहले मैं अपनी प्यारी सहेली मणि के घर गई. बाहर गेट खटखटाया तो कोई हलचल नही हुई. दरवाजा खुला था तो मैं अंदर चली गई. वो किचन में थी और किसी से बात कर रही थी कि मैं तुझसे बहुत नाराज हूं इसलिए आज मैं ना तुझसे बात करुंगी और न तेरी तरफ देखूंगी. बहुत ज्यादा समझती है ना तू अपने आप को …

कुछ देर मे सुनती रही सोचा शायद किसी से फोन पर बात कर रही है पर उसका गुस्सा, नाराजगी बढती ही जा रही थी तो मैनें ज्यादा सोचने की बजाय किचन में जाना ही बेहतर समझा. अंदर देखा तो वो किसी से फोन पर भी बात नही कर रही थी. मेरे पूछ्ने पर वो खिलखिला कर हंस दी कि अरे तू कब आई … मैने बताया तेरी बाते सुन रही हूं किससे बात हो रही थी मैडम.. इस पर उसने एक लिफाफा सामने रखा उसमे मूंगफली, और गज्जक, रेवडी भरी हुई थी..

groundnut chikki photo

मैने भी फटाफट गज्जक उठा ली… वो बोली कि इस मूंगफली और गज्जक से गुस्सा हो रही हूं .. सामने आ जाती है तो कंट्रोल नही होता.. स्वादिष्ट इतनी लगती है कि बस एक और एक और करके बहुत खाई जाती है और नुकसान बहुत करती है .. बस इसलिए इनसे ही गुस्सा हो रही थी कि आज इनकी तरफ देखूंगी भी नही … बात ही मत करना मेरे से ..!!!. कुछ देर बाते करने और मूंगफली खाने के बाद  मैं भी घर लौट आई और मैने भी सोच लिया कि मैं भी तिल वाली गज्जक को ( जो मै रिकार्ड तोड खा चुकी हूं) गुस्सा करुंगी पर जब डिब्बा खोला तो सोचा कि कोई ना शाम को गुस्सा कर दूंगी और अभी तो खा लेती हूं … और .. … मुठ्ठी भर खाने के लिए निकाल लिया … अभी किसी को गुस्सा करने का मूड नही बन रहा और वैसे भी  गुस्सा करना बहुत मुश्किल काम है है ना 😆 

groundnut chikki photo

मेरे विचार से आप भी सहमत होंगें मेरी बात से .. 🙂

 

Photo by Soma.R

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 222
  • 223
  • 224
  • 225
  • 226
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved