Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

January 13, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

लोहडी का त्योहार

लोहडी

लोहडी का त्योहार

घर घर जाकर कल कुछ गरीब परिवार के बच्चे लोहडी मांग रहे थे. मैने उन्ही से पूछ्ना शुरु किया कि कितनी खुशी हो रही है. ज्यादातर बच्चे खुश थे क्योकि पतंग उडाने को मिलेगी और जो दो चार पैसे मिलेगें उससे डोर खरीदेंगें. केशब ने भी बताया कि जब उसका पिता कमाई करके नही आता तो बहुत खुशी होती है.

मैने हसंते हुए उसकी बात को सही किया कि” कमाई करके आतें हैं” तब खुशी होती है. बोला “नही” !!! जिस दिन कमाई करके आता है खूब पीता है उसे, उसकी मां और बहन को बिना वजह डांटता और मारता है. जिस दिन कमाई करके नही आता उस दिन हम सब “खुशी खुशी” चुपचाप सो जाते है.

सभी बच्चे भी बोलने लगे कि हां….केशू का बाप बहुत गंदा है.. बाहर तक आवाजे आती है लडाई की और फिर वो आगे दूसरे घर मे लोहडी मांगने बढ गए और मैं निशब्द केशब को जाते देखती रह गई.

bone fire photo

Photo by Dreaminghopelessly

January 13, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

चलो पेंच लडाए

cartoon- Monica Gupta
cartoon- Monica Gupta

cartoon- Monica Gupta

चलो पेंच लडाए

पंतगबाज और हमारे नेता

मकर सक्रांति आई और मौसम आया पंतगबाजी का यानि पेंच लडाने का और एक दूसरों की पतंग काटने का … नेता जे कहां किसी से कम है ….

January 12, 2016 By Monica Gupta 2 Comments

ऑड ईवन कार नम्बर – दिल्ली और कोर्ट का आदेश

 

मोनिका गुप्ता

Monica Gupta

 

https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/01/audio-Delhi-odd-even-monicagupta.wav

ऑड ईवन कार नम्बर – दिल्ली और कोर्ट का आदेश

Audio-Pollution-Awareness- Odd Even cars in Delhi

मेरे मन की बात

खुश तो बहुत होंगें आप कि 15 जनवरी आने वाली है अब ऑड ईवन से छुटकारा मिलेगा… जान बची सो लाखो पाए.. पर क्या वाकई !! जान अब तक बची हुई थी या अब जाएगी… आपको मेरी बात सुनने पढने मे बेशक, कडवी लगे … मुझे परवाह नही…  अपनी बात मैं जरुर कहूंगी… आज हुआ ये कि दिल्ली अपनी सहेली से बात कर रही थी उसने बताया कि शापिंग के लिए मार्किट आई हुई है अपने पति के साथ … तो मैने कहा कि अरे !! तुम्हें तो छूट है  कभी भी किसी भी नम्बर से आ जा सकती हो … इस पर वो बोली … तो क्या ??… प्रदूषण की चिंता तो उसे भी है और उसका भी फर्ज है  कि इस अभियान में सहयोग करे…

मुझे उसकी बात बहुत अच्छी लगी. जिस तरह से खबरें आ रही हैं कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कम हुआ है… ट्रैफिक ज़ॉम   कम मिल रहा है सडको पर…  बहुत खुशी भी हुई. बेहद दिक्कतों का सामना करते हुए आप सभी दिल्ली वासियों  ने अभियान को सफल बनाया जिसके लिए अरविंद केजरीवाल जी के साथ साथ आप सभी बच्चे, बडे, बूढे और महिलाएं बधाई के सच्चे हकदार हैं जिन्होने इस अभियान को अपनाकर एक मिसाल पेश की कि मिलजुल कर हम कुछ भी … कुछ भी कर सकते है..

बात 15 तारीख को अभियान खत्म होने की नही बल्कि 15 जनवरी से असली अभियान शुरु होने की है कि हमने इस आड ईवन अभियान को कितना और किस तरह से समझा क्योंकि बात हमारे भविष्य की है. बेशक, 15 के बाद fine नही लगेगा कोई रोक टोक भी नही होगी  पर अपने लिए, अपने परिवार के लिए कोशिश करिए कि जब तक बहुत जरुरी न हो कार न लेकर जाए या मिल कर जाए ताकि न सिर्फ प्रदूषण कम हो सडकों पर जैम भी नही मिले और आप कर सकते हैं… 

असल में, हम अपने अधिकार याद रखते हैं जबकि कर्तव्य भूल जाते हैं… जबकि हमे सचेत रहना है और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरुक रहना है…!!  

 

January 11, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

कहानी- मोनिका गुप्ता

कहानी ( मोनिका गुप्ता)

कहानी ( मोनिका गुप्ता)

बहुत पुरानी कहानी जोकि गाजियाबाद के सांध्य दैनिक  “दैनिक अथाह” मे  10 मार्च 1992 को प्रकाशित हुई. कहानी का नाम है परिधि ….

लेखन का बहुत शौक रहा और कहानियां छपती भी रही बहुत कहानियों की न्यूज पेपर कंटिग सम्भाल कर भी रखी पर दिखाने का कोई माध्यम न होने की वजह से कुछ कहानियां गुम भी हो गई. पर चलिए जितनी है उतनी ही अपने ब्लॉग में डालती रहूंगी ताकि यहां हमेशा हमेशा बनी रहें …

January 11, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

गूगल सर्च और अजब वेबसाईट

गूगल सर्च और अजब वेबसाईट

Google  search and traffic

Internet  की दुनिया भी अजब है. यहां जितना traffic  यानि हमारी साईट पर जितने लोग (ट्रैफिक) हो उतना अच्छा लगता है और हम pray  करते हैं कि हमारी post या video को “वायरल” हो जाए यानि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पंहुचे.

वही आज मैने पढा कि कुछ web sites के नाम भी अजीबोगरीब हैं जैसाकि “पेटू“ खाने से जुडी साईट है एक साईट है “खाउ गली डील्स” वही “बेवकूफ” के नाम से भी एक साईट है इसके इलावा ‘घरपे”  और “द हैप्पी फीट”भी एक साईट हैं..

मैं पढने में व्यस्त ही थी कि तभी मणि आ गई. मुझे बिजी देखकर वो यह कहती हुई वापिस मुड गई कि जब फ्री हो तो मुझे घंटी मार दियो… वो तो चली गई पर घंटी मार दियों …यानि फोन कर देना ..  भी कम मजेदार नही … ह हा हा !!  वैसे और भी कोई मजेदार शब्द  हो जो हम दिन भर इस्तेमाल करते हों तो बताईएगा..

गूगल सर्च और अजब वेबसाईटgoogle photo

 

January 11, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमला

आतंकी
आतंकी

आतंकी

पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमला

हाल ही मे हुए पठानकोट एयरबेस हमले में जब ये सबूत मिले कि जूते पाकिस्तान के हैं तब मन में एक ही बात बार बार आ रही है कि आतंकियों सावधान … !!!जूते ही नही …. अभी बहुत कुछ उतरना पडेगा…. ये भारत देश है हमारा … यहां सोच समझ कर आना आतंकियों ….

 

PM visits Pathankot air base

See more… नई दिल्ली। आतंकी हमले के बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार पठानकोट एयरबेस पहुंचे। यहां पर उनकी अगवानी वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरुप राहा ने की। प्रधानमंत्री ने वहां पर हुए आतंकी हमले के बाद स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान पीएम को आतंकियों पर की गई कार्रवाई के बारे विस्तार से बताया। पीएम मोदी ने ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिए जाने पर उन्हें बधाई दी।

उन्होंने कहा जवानों पर हमें गर्व है। इस दौरान उनके साथ आर्मी चीफ दलबीर सिंह सुहाग, एनएसए अजित डोभाल मौजूद रहे।

एयरफोर्स बेस के दौरे के बाद वह इस हमले में घायल हुए सैनिकों को देखने के लिए सेना के अस्पताल भी गए। यहां उन्होंने एयरफोर्स स्टेशन सहित सभी सैन्य छावनियों की सुरक्षा पुख्ता करने की बात दोहराई है। पीएम के दौरे के मद्देनजर एयरबेस के आसपास सुरक्षा कड़ी की गई है। एयरबेस के अंदर मीडिया को जाने नहीं दिया गया है।

इसके साथ साथ हम सभी को सावधान रहने की और एक जुट रहने की बहुत आवश्यकता है

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 226
  • 227
  • 228
  • 229
  • 230
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved