बिहार चुनाव
बिहार चुनाव
बिहार चुनाव
बिहार चुनाव का बिगुल बज गया . अब कमर कसने का टैम आ गया नेता जी … पर खाए पीए नेता जी … अब तनिक हैरान परेसान से हो रहे हैं क्योकि कमरवा अब कमरा सा बन गवा है और कसने का तो सबाल ही पैदा नही होय रहा …
ABP News
12 अक्टूबर को पहले दौर का चुनाव
पहले चरण में भागलपुर मंडल के दोनों जिले भागलपुर और बांका, मुंगेर प्रमंडल के सभी पांचों जिले मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, खगड़िया, जमुई के साथ मिथिला मंडल के समस्तीपुर, बेगूसराय और मगध मंडल के नवादा जिलों में वोट डाले जाएंगे. यानी कुल 10 जिलों की 49 सीटों पर वोटिंग होगी. 2010 में इन 49 सीटों में से जेडीयू के पास 29, बीजेपी के पास 13, आरजेडी के पास 4, कांग्रेस के पास 1 और अन्य के पास 2 सीटें थी.
चुनावों का सबसे छोटा चरण है. मगध प्रमंडल के गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, अरवल के अलावा पटना प्रमंडल के कैमूर और रोहतास में वोट डाले जाएंगे. इन 6 जिलों में विधानसभा की कुल 32 सीटें हैं. 2010 के चुनाव में जेडीयू के पास 18 बीजेपी के पास 9, आरजेडी के पास 2, एलजेपी के पास 1 और अन्य को 2 सीटें मिली थी. abpnews.abplive.in
बिहार चुनाव
बच्चे मन के सच्चे
बच्चे मन के सच्चे – बच्चे और उनका बचपन . बहुत मासूम होता है. बच्चे मन के सच्चे होते हैं बिना छल के जो भी कहतें हैं सच ही कहते हैं.
बच्चे मन के सच्चे
कल कुछ ऐसा ही देखने को मिला. असल में, घर पर मेहमान आए हुए थे. उनका बच्चा बहुत ही छोटा था. बहुत शरारती भी था. खाने के मामले में तो अपनी मम्मी को बहुत तंग कर रहा था. वो आगे आगे दौड रहा था उसकी मम्मी उसके भागते भागते ही खाना खिला रही थी. मैने उससे बोला अरे !! आराम से बैठ कर खाओ ना ..
इस पर वो बोला ठीक है आप टीवी लगा दो. मैने तुरंत टीवी चला दिया और कार्टून नेटवर्क लगाने लगी क्योकि बच्चो का कार्टून जैसे मिकी माऊस . छोटा भीम जैसी कार्टून पसंद आती हैं. इस पर वो बोला अरे नही न्यूज चैनल लगा दो .. ज़ी न्यूज या एबीपी … या कोई भी बस न्यूज चैनल …मैं हैरान !! अरे !! इतना छोटा बच्चा और न्यूज का शौक… मेरा तो दिमाग दौडने लगा कि इस बच्चे का इंटरव्यू ब्लाग पर दूंगी कि देखो इतना छोटा सा खबरों का शौकीन…
तभी अचानक उसने ओह शिट बोला और मेरा ध्यान टूटा.. अरे क्या हुआ बेटा !!उसने बोला न्यूज आ गई. मैने कहा… तो ??? news channel में तो न्यूज ही आएगी ना … इस पर उसकी मम्मी ने बताया कि इसे विज्ञापन बहुत पसंद हैं और विज्ञापन सबसे ज्यादा न्यूज चैनल्स में ही आते हैं इसलिए ये न्यूज चैनल देखते हुए खाना पसंद करता है इसी बीच में बच्चा बोला “मिलते हैं एक ब्रेक के बाद”, “आप देखते रहिए… !! और फिर भागने लगा… उसकी मम्मी फिर उसके पीछे पीछे प्लेट लेकर … हे भगवान !!!
वैसे बच्चा सच ही तो बोला … न्यूज चैनल में खबरे कम और विज्ञापनों की भरमार रहती है … धारावाहिको मे फिर भी कम रहती है पर न्यूज चैनल में एक खबर और दस मिनट का ब्रेक … आप उस बीच में अपना बहुत काम निबटा सकते हैं … 🙂
बच्चों की दुनिया बहुत प्यारी है इसे प्यारा ही बने रहने दीजिए

बच्चे मन के सच्चे
बच्चे मन के सच्चे आपको कैसा लगा … जरुर बताईगा !!
अभिव्यक्ति की स्वंतत्रता
अभिव्यक्ति की स्वंतत्रता
आश्चर्यजनक किंतु सत्य …सुनने मे आया है कि महाराष्ट्र सरकार ने सरकुलर जारी किया है जिसमे अगर जनप्रतिनिधियों पर आपतिजनक टिप्पणी की, बोला या चित्र बनाया तो आईपीसी धारा 124ऎ के अंतर्गत देशद्रोह माना जाएगा … पर ये नही बताया कि अगर जनप्रतिनिधि ही आपतिजनक बयान दे जिससे आम आदमी की भावनाए भडके और चैनल वाले मुद्दा बनाए तो उन जनप्रतिनिधि खिलाफ भी same टू same कानून रहेगा या … ???
महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार के सरकुलर से तनाव पैदा हो गया है। महाराष्ट्र के गृह विभाग ने कहा है कि, किसी भी जनप्रतिनिधी खिलाफ़ दिए बयान या लेख से अगर हिंसा भड़कती है तो ऐसा करनेवाले के खिलाफ IPC की धारा 124A के तहत कार्रवाई होगी।
यक्ष प्रश्न यही है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता या आजादी पर इस तरह से रोक लगाना सही है या कानून सभी के लिए समान रहेगा …
अभिव्यक्ति की स्वंतत्रता
http://khabar.ndtv.com/news/india/read-the-the-circular-of-maharashtra-government-1214348
वैसे इस बारे में आपकी राय क्या है जरुर बताईएगा… क्योकि हमारे एक कार्टूनिस्ट मित्र ने तो कार्टून बनाने ही बंद कर दिए है और तनाव में चले गए हैं
दही हांडी उत्सव
दही हांडी उत्सव
अच्छे दिन उत्सव
दही हांडी उत्सव dahi handi utsav बहुत धूमधाम से मनाया गया हालाकि पिछ्ले साल सरकार ने भी कुछ नियम बनाए थे जिसके चलते इस साल उतनी रौनक देखने को नही मिली जितनी हर साल मिला करती थी और दूसरी बात महंगाई और अन्य बातो को लेकर भी जनता में सरकार के प्रति कुछ रोष है जो कि दही हांडी फोडने के रुप मे देखने को मिल रहा है…
हमारी गूगल मूगल लेडी गोविंदा को डर लगता है इसलिए कुर्सी पर खडे होकर हाथ मे डंडा लेकर मटकी फोडने को तैयार है
दही हांडी उत्सव …. आपको कैसा लगा … जरुर बताईएगा !!
दही हांडी खेल एडवेंचर स्पोर्ट
दही हांडी खेल एडवेंचर स्पोर्ट किसी ऎडवेंचर स्पोर्ट से कम नही है दही हांडी फोडने का खेल और हमारे स्किल्ड भारतीय इसे बहुत शान से करते हैं पर अफसोस इसी एडवेंच Read more…
रसोईघर की सफाई
रसोईघर की सफाई
घर का सबसे महत्वपूर्ण कमरा है रसोईघर यानि किचेन .. जहां सुबह से लेकर देर रात तक चहल पहल रहती है खाने बनाने के साथ साथ कभी चाय, कभी खाना तो कभी मीठा कुछ न कुछ बनता ही रहता है.कुल मिलाकर व्यंजनों की महक से महकता रहता है रसोईघर..!! लेकिन रात को रसोई सोई सोई सी हो जाती है. एक दम शांत.मानो पूरा आराम लेकर अगले दिन के लिए खुद को तैयार कर रही हो..
बात उस रात की है जब पानी पीने के लिए रसोई में जाना पडा. रात का दो बज रहा था. हर जगह सन्नाटा ही सन्नाटा था. सडक पर बहुत दूर से एक आध कुत्ते के भौकने की आवाज आ रही थी. कुल मिला कर माहौल पुरा डरावना था.फिर भी मैं लाईट जला कर रसोई की ओर बढ गई.
कुछ ही पल बाद मै रसोई के बाहर थी और भीतर जाने से पहले मैणे रसोई की लाईट भी जलाई. अचानक कुछ ऐसा देखा की मेरी सांस उपर की उपर और नीचे की नीचे अटक गई. इतने भयावह सीन की तो मैनें सपने मे भी कल्पना नही की थी. मैं तो जहां खडी थी वही ठिठक कर खडी रह गई.
आगे कुछ बताने से पहले मैं आपको बता दूंकि आमतौर पर महिलाए रात को गैस चूल्हा और स्लैब साफ करके सोती हैं ताकि सुबह सुबह रसोई साफ न करनी पडी और बच्चों के लिए नाश्ता व अन्य चीजें समय पर बन जाए.
मैं भी ऐसा ही करती हूं और कई बार साफ सुथरी रसोई मे दाल इत्यादि भी भिगो कर रखी या बादाम भिगो कर रखे तो उन्हे ढकने की जरुरत नही समझती कि सारी रसोई साफ है कोई क़ीट, मकौडा तक नही है तो क्या जरुरत और कई बार तो साफ स्लैब पर सुबह बिना कपडा लगाए स्कूल के टिफिन के लिए चपाती भी बना लेती.
पर आज कुछ ऐसा देखा कि …. !!! असल में जब लाईट जलाई तो देखा कि स्लैब पर तीन चार कोकरोच आराम से घूम रहे थे और छिपकली भी अपने परिवार के साथ टहल रही थी. अचानक लाईट पडते थे उनका चौंकना भी स्वाभाविक था. सब इधर उधर दौडने लगे. कभी स्लैब पर रखे तवे पर तो कभी भिगाई हुई दाल पर और धो कर रखे बर्तनों पर ऐसे भाग रहे थे ऐसे भाग रहे थे कि बस पूछिए ही मत…एक तो भाग दौड के चक्कर में मेरे पैरों पर ही आ गिरी. एक तरफ वो मुझे देख कर भाग रही थी तो दूसरी तरफ मैं उससे डर कर भाग रही थी
हे भगवान !! वो रसोई जिसे मैं रात को चमका कर जाती थी छिपकली और काकरोचों का अड्डा बना हुआ था.
खैर, तीन चार मिनट के अंदर अंदर सब नार्मल हो गया पर मुझे बडी सीख दे गया सबसे पहली तो जो भी रसोई मे रखो सब ढक कर रखना चाहिए. प्लेट कटोरी आदि सोने से पहले भीतर या स्टेट्ड पर लगा देने चाहिए. और रात को रसोई कितनी भी साफ करके क्यो न सोए सुबह एक बार स्लैब पर कपडा जरुर लगाना चाहिए.
उस रात मैं फिर सोई नही और गूगल सर्च करने की छिपकली या काकरोचों आदि को कैसे भगाना चाहिए.
Natural Alternatives To Pest Control |
मच्छर पर रोक- मच्छरों को भगाने के लिये आप नीम, तुलसी और गंजनी की पत्तियों को अपने घर के आस-पास लगाएं। इस बात का ध्यान रहे कि इनको प्रभावित करने वाली चीजें घर पर ना रखें। गहरे रंग के कपड़े, परफ्यूम और हेयर स्प्रे से यह काफी आकर्षित होते हैं।
कपूर का प्रभाव- कपूर में सल्फर पाया जाता है जो कि कीट को दूर रखने के लिये बहुत ही कार्यगर है। इसके अंदर एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल तत्व पाए जाते हैं। अपने घर पर कपूर की दो-तीन गोलियां जलाएं जिससे आपको छोटे-मोटे कीटों से छुटकारा मिल सके।
चींटी उपचार- क्या आपके किचन में चिटियों का प्रकोप है, जो आपके चाय के कपों और अलमारी में रखी चॉकलेट को खा जाती हैं। अगर ऐसा है तो अपने किचन को हमेशा साफ-सुथरा बनाएं रखनें में ही भलाई है। इसके साथ ही हफ्ते में एक बार कैरोसीन से पोछा लगाने पर भी वह गायब हो जाती हैं। Read more…
Ajab Gjab
जानिए छिपकली से जुड़े शकुन और अपशकुनों के बारे में। 1 – नए घर में प्रवेश करते समय यदि गृहस्वामी को छिपकली मरी हुई व मिट्टी लगी हुई दिखाई दे तो उसमें निवास करने वाले लोग रोगी हो सकते हैं, ऐसा शकुन शास्त्र में लिखा है। इस अपशकुन से बचने के लिए पूरे विधि-विधान से पूजन करने के बाद ही नए घर में प्रवेश करना चाहिए। 2 – अगर छिपकली समागम करती मिले तो किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता है। लड़ती दिखे तो किसी दूसरे से झगड़ा संभव है और अलग होती दिखे तो किसी प्रियजन से बिछुडऩे का दु:ख सहन करना पड़ सकता है। 3 – शकुन शास्त्र के अनुसार दिन में भोजन करते समय यदि छिपकली का बोलना सुनाई दे शीघ्र ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है या फिर कोई शुभ फल प्राप्त हो सकता है। हालांकि ये घटना बहुत कम होती है क्योंकि छिपकली अधिकांश रात के समय बोलती है। 4 – छिपकली अगर माथे पर गिरती है तो संपत्ति मिलने की संभावना बढ़ जाती है। 5 – यदि छिपकली आपके बालों पर गिरती है, इसका मतलब मृत्यु सामने खड़ी है। Read more…
वैसे पढा ये भी है कि मोर पंख रखने से छिपकली नही आती अब उसी की तालाश मे हूं … शायद काम बन जाए … फिलहाल तो बस बहुत सर्तक हो गई हूं …
रसोईघर की सफाई के बारे में आपके पास भी कोई टिप्स हो तो जरुर बताईएगा …
- « Previous Page
- 1
- …
- 271
- 272
- 273
- 274
- 275
- …
- 391
- Next Page »














