Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

May 26, 2015 By Monica Gupta

Heat Wave in India

Heat wave in India… देश में आजकल जबरदस्त गरमी का प्रकोप है ऐसे मे कई बार गलत फहमी भी हो जाती है कि न जाने किसका पारा सातवें आसमान पर है

 

cartoon- hot by monica gupta

देश में जबरदस्त गरमी चल रही है पारा 40 डिग्री के पार पंहुच गया है ऐसे में हंसी मजाक एक तरफ  पर अपना ख्याल और गरमी से बचाव भी बहुत जरुरी है

Heat wave  in India – alert

With temperatures hovering around the 40 degrees Celsius and expected to go up in the coming days, people are advised to stay indoors. According to doctors, one should immediately seek medical help if high grade fever, dizziness and vomiting persist for more than two days. Read more…

Heat Wave in India इसलिए इस गर्मी से बचने की बहुत जरुरत है .. ऐसे मे अगर आप किसी पहाडी क्षेत्र मे जाने की सोच रहे हैं तो प्रोग्राम बना लिजिए अन्यथा ….

May 26, 2015 By Monica Gupta

प्लास्टिक बोतल में पानी

 

Photo by bradleygee

Photo by bradleygee

प्लास्टिक बोतल में पानी

प्लास्टिक बोतल में पानी कितना खतरनाक हो सकता है कभी सोचा न था. कुछ देर पहले मेरी सहेली मणि का फोन आया कि उसकी तबियत ठीक नही पेट दर्द है बहुत तेज. मैं तुरंत उसके घर पंहुची. बहुत ज्यादा दर्द हो रहा था. दवाई ले चुकी थी. मैने पूछा कि आज दिन भर क्या क्या खाया तो उसने बताया कि वो दोपहर तक  बिल्कुल ठीक थी. शाम को शहर से बाहर जाना था जल्दबाजी में कार मे पानी की बोतल रखना भूल गई. रास्ते में प्यास लगी तो कार मे एक  प्लास्टिक बोतल में पानी  रखा मिल गया  शायद दस बारह दिन पहले रखी होगी . वही पानी पी लिया. बस उसी के बाद से …

बस , अब मैं समझ गई थी. मैने कही पढा था कि कार में रखी प्लास्टिक की बोतल जब धूप या तापमान की वजह से गर्म होती है तो प्लास्टिक में मौजूद नुकसानदेह डाइऑक्सिन का रिसाव शुरू हो जाता है। ये डाइऑक्सिन पानी में घुलकर हमारे शरीर में पहुंचता है डाइऑक्सिन कोशिकाओं पर बुरा असर डालता है. वैसे उसे तो मैने ज्यादा कुछ नही कहा पर सचेत जरुर कर दिया कि आगे से वो कभी कार मे रखे  पुराने पानी को कभी न पीए… इस बार तो मात्र दर्द ही हुआ था पर इससे भी बुरा और  खतरनाक कुछ भी हो सकता है…

दवाई के बाद उसे आराम हुआ और वो सो गई तो मैं भी घर लौट आई और नेट चला कर इसी विषय पर खोज की … और बहुत कुछ पढा और आप के साथ भी शेयर कर रही हूं

Drinking water from a plastic water bottle poses serious health risks

http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/health/drinking-water-from-a-plastic-water-bottle-poses-serious-health-risks-972113.htmlप्लास्टिक की बोतल में कई नुकसानदेह केमिकल होते हैं, जो गर्म होने पर रिसकर पानी में मिल जाते हैं। ये खतरनाक केमिकल सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। कैंसर, कब्ज और पेट संंबंधी कई बीमारियों के अलावा कई अन्य नुकसान हैं इन बोतलों के।

एक रिसर्च में यह सामने आया है कि प्लास्टिक के बोतल और कंटेनर के इस्तेमाल से कैंसर हो सकता है। हवाई के कैंसर हॉस्पिटल के डॉक्टर एडवर्ड फुजीमोटो ने प्लास्टिक और कैंसर पर काफी शोध किया है। उनका कहना है कि प्लास्टिक के बर्तन में खाना गर्म करना और कार में रखे बोतल का पानी कैंसर की वजह हो सकते हैं। उनका कहना है कि कार में रखी प्लास्टिक की बोतल जब धूप या तापमान की वजह से गर्म होती है तो प्लास्टिक में मौजूद नुकसानदेह डाइऑक्सिन का रिसाव शुरू हो जाता है। ये डाइऑक्सिन पानी में घुलकर हमारे शरीर में पहुंचता है। डाइऑक्सिन कोशिकाओं पर बुरा असर डालता है। इसकी वजह से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। Read more…

मैने तो अपना प्लास्टिक बोतल में पानी का अनुभव शेयर किया।  क्या आप भी मुझे कोई अपना अनुभव बताना चाहेगें … हो सकता है कि आपके अनुभव से किसी को फायदा हो जाए …

Images via patrika.com

May 25, 2015 By Monica Gupta

That kid

वो बच्चा …

That kid

कुछ दिन पहले दोपहर मे दरवाजे पर घंटी बजी. इतनी गर्मी में कौन आया होगा सोच कर मैं दरवाजा  खोलने गई तो देख दस बारह साल का एक बच्चा थैला लिए खडा था बोला आंटी जी धूप,  अगरबत्ती  लाया हूं ले लीजिए … मुझे शक हुआ कि भरी धूप में किसलिए … कही उसके साथ  कोई गिरोह न हो …मैने बहुत मना किया कि नही लेनी पर फिर भी छोटा बच्चा जान कर 20 रुपए की अगरबती ले ली. दो दिन पहले फिर घर की बैल बजी. बाहर गई तो वही बच्चा था. उसने फिर खरीदने के लिए जोर दिया उसने बताया कि उसके पिता शराब पीते हैं और मां घरों मे काम करती है और कमाई का कोई जरिया नही … मना करते करते भी  मैने इस बार 30 रुपए की धूप और अगर बती खरीद ली. पर मन में बार बार एक ही बात आ रही थी कि ऐसे लोगों की बात में कोई सच्चाई नही होती ..

आज किसी काम से  भरी दोपहर में मार्किट जाना पडा, ट्रैफिक की वजह से कार रेंग रेंग कर चल रही थी अचानक मेरा ध्यान एक दुकान पर गया. वही बच्चा वही थैला अगरबती बेच रहा था. आवाज तो सुनाई नही दे रही थी पर उसके हाव भाव से लग रहा था कि वो मिन्नत कर रहा है कि दुकान दार खरीद ले और कुछ ही देर में वो पसीना पोछता  चुपचाप सिर झुका बाहर आ गया. सामने का रास्ता साफ हो गया था इसलिए मेरी कार भी आगे बढ गई. रास्ता साफ था पर मेरे मन मे बहुत उथल पुथल चल रही थी.

बेचारा सच्चा था पर मैने विश्वास नही किया शायद इसलिए कि समाज मे बुराई इतनी बढ  गई है और हम उसमे इतने उलझ गए है कि सच्चाई और अच्छाई हमें दिखाई नही नही देती.. दिखाई देती भी है तो हमारा दिल उसे नही मानता

पर अब मुझे उसी बच्चे का इंतजार है वो आएगा तो मैं उससे खूब सारी धूप और अगरबती खरीदूगी …

 poor boy photo

Photo by Odin Fotografía (aka dskciado)

That kid

May 25, 2015 By Monica Gupta

Which Type

Which Type     कल एक जानकार ने मुझे कहा कि आपके cartoons  बहुत  अच्छे लगते हैं. वो रोज देखती है. इस पर मैने कहा कि पर आपने कभी लाईक या कमेंट तो किया नही इस पर वो बोली कि क्या करुं उसे तो अपना स्टेटेस अपडेट किए भी कई कई दिन हो जाते हैं असल में,मैसेनजर में इतने मैसेज होते हैं कि सभी का जवाब देते देते समय ही निकल जाता है और इतराती हुई बोली हर रोज दस लोग तो नए आ ही जाते हैं.

मेरे कहने पर कि बिना जान पहचान इतनी बातें सही नही हैं इस पर वो चिढ कर बोली कि वो नए जमाने की है कोई बहन जी टाईप नही कि किसी के मैसेज का जवाब ही न दे. मुझे याद है कि बहुत समय पहले एक सहेली ने भी इस तरह बहुतों से दोस्ती कर ली और एक से बात इतनी बढ गई कि तंग होकर उसने face book  करना ही बंद कर दिया था.

मेरे विचार से समझदारी से काम लेते हुए अपनी गरिमा बना कर रखनी चाहिए और अगर ये बहन जी टाईप विचार है तो मैं बहन जी बन कर ही खुश हूं …!!!

May 25, 2015 By Monica Gupta

Cartoon – Hit or Flop

cartoon best by monica gupta

Cartoon – Hit or Flop

100 days of AAP and One Year of BJP…  Hit or Flop

Who is hot and who is flop … Lets see … what people say …. 🙂

Best Wishes …

May 24, 2015 By Monica Gupta

superstitions in india

superstitions in india

हमारे देश में अंधविश्वास तो है ही साथ ही साथ अब तो फेस बुक पर उसकी पोस्ट पर भी झलकने लगा है

Blind Faith … Superstition …

एक फेसबुक मित्र बहुत समय से फेसबुक पर नही दिखी तो मैने उसे मैसेज करके पूछा तो वो बोली कि पिछले दिनों उसने अपनी  एक  दो  तस्वीरे डाली थी  उसपर 200 से ज्यादा लाईक और कमेंट मिले उस दिन के बाद से उसकी तबियत खराब हो गई … मैने पूछा कि तबियत खराब और तस्वीर का आपस में क्या ताल मेल.. तो वो बोली कि नजर लग गई … फोटो बहुत सुंदर आई थी ना नजर लग गई … उसने  बताया कि उसकी सासू मां  भी यही कह रही है कि इसलिए अब वो कुछ दिन फेसबुक पर नही आएगी और आएगी भी तो अपनी फोटो नही  डालेगी.वही कुछ दिन पहले  एक फेसबुक सहेली ने बताया था  कि फेसबुक पर उसने भगवान जी की फोटो शेयर नही की इसलिए उसका दिन बहुत खराब गया. बास से लडाई हो गई और  नौकरी छोडनी पड  रही है.

एक अन्य जानकार ने अपने हजारों दोस्तों को डिलीट  कर नया एकाऊंट बनाया और अपने नाम की स्पैलिंग बदल दी. पूछ्ने पर बताया कि ये ज्यादा शुभ है और इससे ज्यादा दोस्त बनेंगें. मैने देखा कि इतने दिन हो गए और अभी तक उसकी दोस्ती का आकंडा 200 को भी पार नही कियाjail by monica gupta

Oh God ! तभी मुझे याद आया कि कल जय ललिता जी की  CM शपथ लेने के दौरान  राष्ट्रीय गान बीच में ही रुकवा दिया गया ताकि शुभ मुहुर्त न निकल जाए और फिर  शपथ ली. वैसे ये किसी चैनल पर तो नही देख पाई,  आया  होगा, पर अखबार मे जरुर पढा और पढने के बाद दुख हुआ कि आज 21 वीं सदी मॆं हम किस तरह का संदेश देने का प्रयास कर रहे हैं . हमें इन पर रोक लगाने का सोचना चाहिए या वाकई में  बाते मायने रखती है.

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 327
  • 328
  • 329
  • 330
  • 331
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved