Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Blog

March 3, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

नरेन्द्र मोदी जी का भाषण

नरेन्द्र मोदी जी का भाषण

cartoon sansad by monica gupta

नरेन्द्र मोदी जी का भाषण

ये मैं नही कह रहा …. आज मोदी जी का भाषण सुर्खियों मे था वही सोशल साईटस पर भी सुर्खियां बटोर रहा था …  मोदी जी द्वारा कही बहुत बाते लोगों ने बहुत पसंद की … हालकि कईयों  का मानना था कि ना तो रोहित, जेएनयू  का और  ना ही राहुल जी दवारा  काले धन ,फेयर एंड लवली के बारे में  जिक्र  तक भी नही किया  जबकि कईयों का कहना था कि ये राष्ट्रपति के अविभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव देना था जबकि वो पोल खोल रहे थे…  फोकस सही नही था …!!

पर ज्यादातर लोगों द्वारा भाषण पसंद किया गया..  !!बेहद तंज कसे गए.. राहुल गांधी की बातों का जवाब आज नरेन्द्र मोदी ने ये मैं नही कह रहा करके देते रहे...

नरेन्द्र मोदी जी का भाषण आपको कैसा लगा … !!!

Narendra Modi Lead in Sansad Like a Boss – ‘ ‘ – Amar Ujala

Narendra Modi Lead In Sansad Like A Boss  read more at amarujala.com

 

March 3, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

संसद सत्र और मोदी जी का भाषण

संसद सत्र और मोदी जी का भाषण

संसद सत्र और मोदी जी का भाषण

संसद सत्र और मोदी जी का भाषण

ये मैं नही कह रही ये नरेन्द्र मोदी जी कह रहे है … लोकसभा से मोदी जी का भाषण … बहुत बढिया.!! आज के भाषण की स्क्रिप्ट जिसने भी लिखी … बहुत खूब लिखी…

खिंचाई अच्छी हुई रे बाबा !!! संसद में आज जब मोदी जी ने अपना भाषण आरम्भ किया तो  शायद  ऐसी उम्मीद किसी को भी नही होगी  कि भाषण मे कुछ ऐसा होगा जो विपक्ष की बोलती बंद कर देगा… ये मैं नही कह रही ये मोदी जी कह रहे हैं … मोदी जी अपने हिसाब से बोलते गए बोलते गए और बीच बीच में यह भी कहते रहे कि ये मैने नही कहा ये उपदेश मेरा नही है ये राजीव गांधी जी ने कहा था … ये मैने नही कहा ये इंदिरा जी ने कहा था … कुल मिला कर कांग्रेस पर जबरदस्त तंज कसे.  मोदी जी ने कई बिल पास न होने पर चिंता भी जताई . सदन न चलने पर अपना दुख और पीडा व्यक्त की.

उन्होनें कहा कि सदन मे बहस के दौरान गरिमा बनी रहनी चाहिए…फिर 8 मार्च महिला दिवस पर संसद में महिलाओ को ही बोलने दिया जाए.. संसद को नए विचारों की जरुरत है एक सत्र पहली बार वाले सांसदों का हो…

मेक इन इंडिया का मजाक उडा रहे हैं … सफल नही हुआ तो विचार करना चाहिए … अपने देश की छवि सही नही पेश कर रहे…

बहुत मुद्दे उठाए और अपने विचार व्यक्त किए …

भाषण बहुत अच्छा था …. कई बार मोदी जी बहुत अच्छा बोलते हैं पर इस बार तो धो डाला … क्लीन बोल्ड कर डाला … जी नही मैं क्रिकेट मैच नही …. लोकसभा सत्र में मोदी जी के भाषण की बात कर रही हूं… और इस बार मैं ही कह रही हूं

काश देश मे पनप रहे गम्भीर मुद्दों पर न सिर्फ बहस की जाए बल्कि गम्भीरता से सभी मिल कर पक्ष हो या विपक्ष कार्यंवित भी करें  तो  देश में जान आ सकती है … हमारा देश दुबारा पटडी पर दौड सकता है …

संसद सत्र और मोदी जी का भाषण पर आपके क्या विचार है ??

 

March 3, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

video cartoons

बापू गांधी ( मोनिका गुप्ता)

video cartoons

कार्टून हमेशा से अपनी बात कहने का एक अच्छा और सशक्त माध्यम है जहां हम बिना बोले अपनी बात चित्रों के माध्यम से रख सकते हैं और बात हंसी मजाक में बदल जाती है…

मैने भी जब नेट की दुनिया में कदम रखा… मुझे बहुत अलग अलग तरह की अनुभूति होने लगी … मुझे लगा कि जो मेरे मन में अब तक कही दबा था मैं पूरा कर सकती हूं… फिर धीरे धीरे मैंने कार्टून बनाने शुरु किए फेसबुक और गूगल प्लस के साथ साथ मेरे ब्लॉग ने मुझे हमेशा प्रेरित किया …

लेखिका से कार्टूनिस्ट तक का सफर-मोनिका गुप्ता     में आप को मेरे सफर की पूरी  जानकारी  मिल सकती  है….

फिर मैने कार्टून बनाने के बाद सोचा कि क्यों ना इसे वीडियों रुप दिया जाए ताकि लम्बे समय तक यह याद के रुप में रह सके और किसी को दिखाना या बताना भी आसान था .. इसलिए एक छोटा सा प्रयास किया है अपने बनाए कार्टून को वीडियों रुप देने का आप बताईएगा  कि कैसे लगे..कार्टून भी और वीडियों भी क्योकि अभी सीख रही हूं वीडियों बनाना !!!

इस वीडियों में Black and White कार्टून लिए हैं …

 

March 2, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

ब्लड ग्रुप ओ और मच्छर

हे भगवान

ब्लड ग्रुप ओ और मच्छर

 

ब्लड ग्रुप ओ और मच्छर

आज मैं गूगल सर्च पर Blood group और हमारी diet क्या हो देख रही थी तभी एक खबर ने चौंका दिया … और मुंह से निकला ओ नो … !!O noooo .. !!! असल में, मैंने पढा कि O ब्लड ग्रुप वाले लोगों को A ब्लड ग्रुप की तुलना में दोगुना मच्छर काटते हैं. वहीं B ब्लड ग्रुप के लोगों को सामान्य रूप से मच्छर काटते हैं. एक रिसर्च के मुताबिक अगर आपके मम्मी पापा को ज्यादा मच्छर काटते हैं तो सम्भव है कि आपके साथ भी ऐसा हो. मच्छर हमारे ब्लड से प्रोटीन लेते हैं, मच्छर उन लोगों को भी ज्यादा काटते हैं जिन्हें ज्यादा पसीना आता है क्योंकि पसीने में लैक्टिक ऐसिड, यूरिक ऐसिड, अमोनिया जैसे तत्व होते हैं, जिनसे मच्छर जल्दी आकर्षित होते हैं.
अरे बाप रे !! खबर ने तो चौंका दिया जबकि मैं खुश थी कि क्योकि (ओ पॉजिटिव )यूनिवर्सल डोनर होते हैं और रक्तदान में सभी के काम आने वाले मे से हैं. इतना ही नही मैने यह भी पढा था कि इस ग्रुप के लोग मलेरिया की गंभीर स्थिति से सुरक्षित हैं. राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान ने विभिन्न ब्लड ग्रुप पर मलेरिया के प्लाज्मोडियम का असर देखने के लिए रिसर्च की और जाना कि A, B व AB पॉजिटिव की अपेक्षा O पॉजिटिव ग्रुप के लोगों पर मलेरिया होने का असर दूसरों की अपेक्षाकृत कम देखा गया है.

अचानक मच्छर कान के पास आकर गुनगुनाने लगा मानो कह रहा हो… हैलो मैडम ओ …पढ लिया ना लेख… अब भाग दौड करोगी या मुझे खून आराम से पीने दोगी .. !! आराम से तो नही पीने दूंगी क्योकि मैने यह भी पढा है कि ओ ब्लड ग्रुप वाले किसी पर अत्याचार होते नही सहा कर सकते और अगर वो अपने उपर ही हो रहा हो तो बिल्कुल ही नही …और मैं कभी ताली बजा कर तो कभी सामने रखे अखबार को गोल करके उसको मारने की कोशिश में जुट गई…

 

People having O+ of blood group are more bitten by mosquitos – Navbharat Times

http://navbharattimes.indiatimes.com/world/science-news/people-having-o-of-blood-group-are-more-bitten-by-mosquitos/articleshow/48421859.cms read more at indiatimes.com

 

ब्लड ग्रुप ओ और मच्छर के बारे मे अगर आप कोई और जानकारी देना चाहे तो आपका स्वागत है…

 

Photo by noricum

March 1, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

मोटापा और भारतीय महिलाएं

मोटापा और भारतीय महिलाएं

मोटापा और भारतीय महिलाएं

पिछ्ले साल एक जानकार की शादी हुई थी आज एक समारोह में मिली वो मैं तो पहचान ही नही पाई असल में, बहुत मोटी हो गई थी.जब उसने याद दिलाया तब याद आया. मेरे पूछ्ने पर वो बोली कि अब पतले किसलिए रहना है अब तो शादी हो गई… बस !! अरे!! ये क्या मतलब हुआ?? ह हा हा !!वैसे हमारे यहां आमतौर पर यही सोच रहती है कि बस शादी से पहले छरहरी दिखना है उसके बाद … खाए जाओ…खाए जाओ … वजन बढाए जाओ … !!!! अरे भई !! आपका शरीर है … थोडा तो रहम करो … वजन बढने से एक नही दस दस तरह की समस्याए खडी होजाती हैं इसलिए इस तरह की सोच और मानसिकता तो रखनी ही नही चाहिए…!! सुखद और खुशहाल जीवन के लिए सही खान पान का ख्याल रखना बहुत जरुरी है.. !!

मोटापा और भारतीय महिलाएं

आखिर खान पान के प्रति  डाइट के प्रति हम इतने लापरवाह कैसे हो सकते हैं  और धारणा भी ये कि शादी से पहले पतला दिखना है और शादी के बाद कितना खाओ …  !!!मैं सोच ही रही थी तभी वो गरमा गर्म टिक्की ले आई बोली… लीजिए आपकी फेवरेट टिक्की और फलूदा कुल्फी तो बहुत ही ज्यादा टेस्टी है…वो भी जरुर खाना !!! और मैं भी खाने में जुट गई… वैसे हम कभी नही सुधर सकते… !!

 वैसे आपके क्या विचार हैं ?? जी नही टिक्की और फलूदा कुल्फी के बारे मे नही … खान पान के बारे में … हे भगवान !!

मोटापा और भारतीय महिलाएं

March 1, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

आम बजट- राहत या आहत

आम बजट- राहत या आहत

mo monica gupta budget cartoon

आम बजट- राहत या आहत

 

कश्ती चलाने वालो ने जब हार के दी पतवार हमें … लहर लहर तूफान मिले … और मौज मौज मझधार हमें … फिर भी दिखाया है हमने और फिर ये दिखा देंगें सबको …कि इन हालात में आता है दरिया करना पार हमें …

 

बजट 2016 आ गया है इससे अलग अलग वर्गों में अलग अलग भावनाएं उफन कर आ रही हैं … कोई निराश है क्योकि टैक्स में छूट नही है… कोई रो रहा है क्योकि सर्विस टेक्स पर आधा फीसदी सेस है…. कोई बहस करने मे ही लगा  है तो कोई कंज्यूमर मुस्कुरा रहा है…. कोई राहत की सांस ले रहा है क्योकि डायलिसिस आसान होगा… कोई हिसाब किताब मे लगा है तो कोई जोड तोड में …

महिलाए भी ब्यूटी पार्लर मंहगा होने से काफी आहत हैं कुल मिला कर यह कहा जाए कि बजट गांव और गरीब तक ही केंद्रित होकर रह गया तो गलत नही होगा …

IBN Khabar

नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली इस समय मोदी सरकार का दूसरा आम बजट पेश कर दिया हैं। जेटली के इस बजट प अलग अलग आर्थिक विशेषज्ञों ने अलग अलग राय दी है। इस मौके पर आईबीएनखबर के संवाददाता ने बात की कुछ आर्थिक एक्सपर्ट से, आइए जानने की कोशिश करते हैं क्या कहा एक्सपर्ट ने

शहरों में किए गए ऐलान तो पूरे हो नहीं पाते, मुझे नहीं लगता कि गांवों में इतनी आसानी से काम हो पाएगा। नीरज ने मनरेगा के लिए सरकार द्वारा 38500 करोड़ रुपए के ऐलान पर कहा कि ये गरीबों के लिए अच्छा होगा, लेकिन ये बात काफी अहम है कि जिसके मनरेगा की सरकार इतनी बुराई करती थी, उसके लिए इतने बड़े बजट का ऐलान किया गया है। read more at ibnlive.com

 

कब तक आएगें अच्छे दिन अब इसी इंतजार में …

 

February 29, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

बजट

NBT Monica Gupta

 

बजट

 

budget by monica gupta

बजट

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने साल 2016 का आम बजट संसद में पेश किया.  आम आदमी के लिए राहत नही है पर ग्रामीण युवाओं को रोजगार के लिए अनेक योजनाए योजनाएं और बहुत  महत्तवपूर्ण घोषणाएं हुई…

एक नजर

वित्त मंत्री के बजट पर

घर,  तंबाकू महंगा, खाने-पीने का सामान, कम्प्यूटर, लैपटॉप,  गहने ,मोबाइल फोन  हुआ महंगा.. सर्विस टैक्स 12. 36 से 14 फीसदी तक बढ़ाया गया,  अब बाहर खाना होगा महंगा.
पीएम बीमा सुरक्षा योजना शुरू की जाएगी, 2 लाख रुपये का बीमा, 12 रुपये का प्रीमियम.
अटल पेंशन योजना शुरू करेंगे, एक हजार रुपये लोग देंगे, एक हजार रुपये सरकार देगी.
60 साल से ऊपर के लोगों को मिलेगा पेंशन कवर.
हेल्थकेयर के लिए 33,150 करोड़ रुपये का बजट.
निर्भया कोष के लिए एक हजार करोड़ रुपये देगी सरकार.
ग्रामीण युवाओं को रोजगार देने के लिए विशेष स्कीम की योजना.
इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं.

Highlights: 2016 | Union Budget 2016, Highlights in Hindi – Hindi Oneindia

* आम बजट 2016: सिगरेट, सिगार और गुटखा हुआ महंगा

* जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा?

* तो क्या रेल बजट की तरह ही अलग पेश होगा रक्षा बजट?

* बजट में इनकम टैक्स दरों में नहीं कोई बदलाव

12:42 बजे। वित्तमंत्री ने अपना बजट भाषण समाप्त किया। read more at oneindia.com

 

NBT Monica Gupta

 

February 29, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

राजनीति मीडिया और मुद्दा

राजनीति मीडिया और मुद्दा

sad  photo

 राजनीति मीडिया और मुद्दा

सुबह मार्किट जा रही थी तो सामने देखा मणि बरामदे मे बैठी मटर छील रही है… मैं हैलो कहने उसके घर मुड गई. मुझे हैरानी हुई कि वो मटर छील रही है पर खा नही रही यानि किसी गहन चिंता में है…!!

मेरे पूछ्ने पर वो बोली कि क्या मुरथल वाला सच कभी सामने नही आ पाएगा ?? क्योकि आज न्यूज चैनल वालों का भी मुद्दा बदल गया है सभी बजट पर बहस कर रहे हैं कल फिर कोई नया मुद्दा,परसों फिर कोई खबर मिलेगी और फिर कोई और … और यह भी मुद्दा कही खो जाएगा… वाकई… !!

हमारे भी एक जानकार जो अकसर रात मे ही सफर किया करते थे वो आज दिन मे सफर करने को प्राथमिकता दे रहें हैं और एक अन्य जानकार की बिटिया ने अपनी जॉब पर नोएडा जाना था हमेशा अकेली जाती थी पर अब माता पिता का मन नही माना और वो उसे नोएडा तक छोड कर आए… !!!

मुरथल का सच क्या है… क्या हुआ था … ये सच सामने आना ही चाहिए और दंगाईयों को कठोर सजा मिलनी चाहिए. वही पुलिस को भी जनता का विश्वास जीतना पडेगा और उपद्रवियों को पकडा जाना भी बेहद जरुरी है ताकि दहशत, आम लोगो की बजाय उनमें हो और लूटपाट, आगजनी और रेप जैसी खौफनाक हरकत अंजाम देते दस बार सोचे …मन बहुत उदास है पता नही क्या होगा कब होगा … मैं सोच ही रही थी तभी फोन आया कि महिला दिवस आ रहा है आपने अपनी रचना का पाठ करना है… !! मैनें अपनी व्यस्तता जताते हुए आने से इंकार कर दिया और  मणि को बाय बोल कर मैं मार्किट चली गई…!!!

मार्किट मे सब कुछ यथावत था …कहने को जीवन दुबारा पटडियों पर दौड पडा है…. पर…. !!!  क्या वाकई … !!! बहुत बडा प्रश्नवाचक चिन्ह है  😐

 

Haryana police registers an FIR filed by a Delhi woman in Murthal rape incident – Navbharat Times

FIR registered against 7 people including brother in law of the complainant in #Murthal women PS (Haryana) in Murthal rape incident. read more at indiatimes.com

Photo by clala1220

February 28, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

भाषण देने की कला और स्मृति ईरानी

स्मृति

स्मृति

                                                                                                                 गूगल से साभार तस्वीर

 भाषण देने की कला और स्मृति ईरानी

मेरी एक जानकार स्मृति ईरानी जी की प्रशंसा करते नही थक रही थी कि वाह क्या पटखनी दी है विपक्ष को… ये होता है दमदार तरीका अपनी बात रखने का … क्या आखों में चिगारियां थी…. क्या हाव भाव थे… वाह वाह !! है किसी मे इतना दम ..!!! जगह जगह उनकी प्रशंसा करते नही थक रही थी और यह भी बोल रही थी कि  तेवर हो तो स्मृति जी जैसे हों नही तो न हो …!!

पर आज शाम को जरा उदास लगी…. बाद मे पता चला कि उनकी बडी  बहू ने किसी बात पर वैसे ही तेवर दिखाए… उसी तरीके, उसी अंदाज  से उनसे बात की … तो … तो….. तो … उन्हें नागवार गुजरा ….!!! और उन्होनें उसे टोक दिया कि खबरदार बहू… बात करने का तरीका होना चाहिए… जरा तमीज होनी चाहिए ये क्या कि हाथ हिला हिलाकर कर चिल्ला कर बोल रही हो … और ये अपनी  आंखें किसी और को तरेर कर दिखाना …

जब इतनी डांट खाकर बहू की आखं नम हो गई तो बोली कि ये आसूं किसी और को दिखाना …. मैं पिघलने वाली नही …आज ….अब उनके  सुर और तेवर बदल गए है …!!!

बदमिजाजी, बदतमीजी और भी न जाने क्या क्या उपमा दे डाली …. बहू को !!

 

IBN Khabar

नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने रोहित वेमुला और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) मुद्दे पर संसद में जोरदार ढंग से सरकार का पक्ष रखा। लोकसभा में ईरानी का जोशिले शब्दों से भरा हुआ उत्साहवर्धक भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ईरानी का नाम फेसबुक और ट्विटर पर छा गया। ईरानी का 48 मिनट का भाषण तीव्र था और नाटकीय भावों से भरा हुआ भी था। देशभर में इस भाषण की तारीफ हो रही है। इससे बीजेपी को विपक्ष पर बढ़त भी मिली है लेकिन क्या इससे ईरानी के भाषण की कमियां या यूं कहें गलतियां छुप जाती हैं? ये एक बड़ा सवाल है जो इस वीडियो के साथ हर तरफ कौंध रहा है। read more at ibnlive.com

समझ से बाहर है कि ये सब आज समाज में हो क्या रहा  है और होगा क्या ???

 

February 27, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

परीक्षा के कठिन दिन

परीक्षा के कठिन दिन Exams आते नही कि घर का माहौल एक दम कर्फ्यू नुमा हो जाता है बच्चों के चेहरे पर कम पर माता पिता के चेहरे पर परीक्षा का ज्यादा तनाव देखा जाता है…

परीक्षा के कठिन दिन

परीक्षा के कठिन दिन – कैसे करें आमना सामना

एक जानकार की शादी में उनके घर जाना हुआ. बेहद शोर, शराबा हल्ला गुल्ला और तेज आवाज में गाने चल रहे थे और उनका बेटा आराम से पढ रहा था. मैने पूछा कि इतने शोर में … क्या आपको पढने में दिक्कत नही हो रही इस पर वो बोला कि बिल्कुल नही… ध्यान पढाई में है इसलिए शोर जरा भी सुनाई नही दे रहा.. !!

वैसे मुझे उसकी बात अच्छी लगी क्योकि आमतौर पर परीक्षा के दिनों में न सिर्फ बच्चे बल्कि मम्मी पापा भी बहुत टेंशन में आ जाते हैं और माहौल pin drop silence का होता है. डिश टीवी बंद करवा दिया जाता है.. रिश्तेदारों को बोल दिया जाता है अभी घर ना आएं क्योकि बच्चों की परीक्षा चल रही है…

कोई फोन आता है तो माता पिता घर से बाहर जाकर बात करते हैं ताकि बच्चों की पढाई में खलल न हो.. क्योंकि जरा से शोर से बच्चे तंग हो जाते हैं और चिल्ला पडते हैं कि वो शोर में पढ नही पा रहे…. वैसे एक बात है कि अगर हमें अपने लक्ष्य पर पहुंचना है तो हमें बहरा बनना पडेगा.. यानि दूसरों की बातें, उनकी नकारात्मक सोच पर ध्यान दिए बिना अपने लक्ष्य की ओर जुटे रहना होगा तभी हम उस सफलता को हासिल कर पाएगें जिसके हम हकदार हैं..

इसी सिलसिले में मुझे एक प्रसंग भी याद आया कि कुछ लोग पहाड पर चढने का प्रयत्न कर रहे थे और आवाजें आ रही थी .. नही .. रुको .. ठहर जाओ … तुम नही कर पाओगे… एक एक करके सभी वापिस लौट आए बस एक ही था जो पहाड की चोटी पर चढ गया. नीचे उतरने पर जब उससे पूछा कि क्या इतने लोग चिल्ला रहे थे मत जाओ मत जाओ तुमने सुना नही ?? इस पर उसने इशारा करके बताया कि वो बहरा है…

बात इतनी है कि कई बार हमें बहुत बातें अनसुनी और अनदेखी करनी पडती है …लोग तो वैसे भी कुछ न कुछ तो कहेंगें ही अगर आप करेंगें तो भी और न करेंगें तो भी … तो क्यों न कुछ किया जाए… !! तो आईए जो करें दिल से करें पूरे दिल से करें यकीन मानिए ये शोर, ये आवाजें जरा भी disturb नही करेंगी..  !!!

फिलहाल आप मेरी बात पढ कर टैंशन न ले और बच्चों को जैसा माहौल चाहिए वैसा ही बनाए रखें  😆

Parenting Tips in hindi – बच्चों की परीक्षा को तनाव न बनाएं – Monica Gupta

ओवर eating  न करें सबसे जरुरे बच्चो को एंकरेज करें देखिए अब गुस्सा करने का भी क्या फायदा कि सारे साल पढे नही अब तो होना ही है … कोई फायदा नही … अब तो प्यार से बच्चों को समझाए… पूरा ख्याल रखें … Subscribe to my channel for more videos: https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel और अगर आपके पास भी कोई टिप्स हैं तो जरुर शेयर कीजिए … !!! Parenting Tips in hindi – बच्चों की परीक्षा को तनाव न बनाएं – Monica Gupta

विद्यार्थी जीवन में माता पिता का सहयोग – Monica Gupta

विद्यार्थी जीवन में माता पिता का सहयोग – माता पिता की भूमिका बच्चों का करियर बनाने में महत्वपूर्ण है .परीक्षा के कठिन दिन होते हैं माता पिता की भूमिका और read more at monicagupta.info

 

Dear Parents Your Kind Attention Please

जिन बच्चों के पेपर शुरु होने वाले हैं उन्हें और उनके मम्मी पापा को… ALL THE VERY BEST …. !!

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 125
  • 126
  • 127
  • 128
  • 129
  • …
  • 235
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved