Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Blog

October 27, 2015 By Monica Gupta

बीफ राजनीति और मीडिया

 

कार्टून ( मोनिका गुप्ता )

कार्टून ( मोनिका गुप्ता )

 

बीफ राजनीति और मीडिया

कुछ दिन मामला शांत बैठा पर अब फिर  बीफ पर बवाल चालू हो गया. केरल हाऊस की कैंटीन में  गौमांस परोसे जाने पर फिर सुर्खियों मे है और मीडिया बार बार इस मुद्दे को हवा दे रहा है . इस पर गऊ माता का कहना है कि

हम तो सही मायनों में मीडिया के लिए दुधारू गाय बन गए हैं जब भी देखो यही टॉपिक कभी बीफ तो कभी गो मांस ।।।दुखी कर दिया इसलिए यही चाहते हैं कि अगले जन्म मोहे गऊ न कीजो ।।।

बीफ राजनीति और मीडिया

October 27, 2015 By Monica Gupta

बिहार, चुनाव और नेता

कार्ट्न ( मोनिका गुप्ता)

कार्ट्न ( मोनिका गुप्ता)

कार्टून ( मोनिका गुप्ता)

कार्टून ( मोनिका गुप्ता)

बिहार, चुनाव और नेता

हे भगवान !! कमाल की है राजनीति !!! चुनावी घमासान छिडा हुआ है !! सब कुछ भी बोले जा रहे हैं …

अभी तो कल तीसरा चरण ही होगा बिहार चुनाव का … चौथे, पांचवे चरण तक और भी ज्यादा जुमलेबाजी, बयानबाजी और अदृश्य होते विकास के मुद्दे …

आज अरविंद केजरीवाल जी ने भी टवीट किया कि नीतीश का समर्थन करें … बिहार , चुनाव और नेता …. और क्या क्या देखना सुनना बाकी है …पकाऊ और बेसिर पैर की बातों से सिर धुनने के लिए तैयार रहिए और देखते रहिए बिहार चुनाव 🙁

बिहार, चुनाव और नेता

October 26, 2015 By Monica Gupta

हैप्पी दीपावली – दीपावली की खरीदारी

हैप्पी दीपावली - दीपावली की खरीदारी

हैप्पी दीपावली- दीपावली है तो दीपावली की खरीदारी तो बनती ही है हर तरफ् सेल का बोर्ड लगा है तो मन का ललचाना हो ही जाता है अब ऐसे में क्या हो… महिलाए जहां खुश हो जाती है वही पुरुषों के लिए तनाव हो जाता है क्योकि जेब का सवाल जो होता है…

हैप्पी दीपावली - दीपावली की खरीदारी

हैप्पी दीपावली – दीपावली की खरीदारी

हैप्पी दीपावली – दीपावली की खरीदारी

दीवाली दीवाली, पटाखे पटाखे. दीए दीए, मोमबत्ती मोमबती, लाईटे लाईटे, पूजा पूजा, उपहार उपहार, शापिंग शापिंग,मिठाई मिठाई, लक्ष्मी जी लक्ष्मी जी, खुशी खुशी, मेहमान मेहमान, पताशे पताशे, खील खील, शुभ लाभ शुभ लाभ, छुट्टी छुट्टी, राम राम, कार्ड कार्ड, शुभकामनाएं शुभकामनाएं, डाईटिंग डाईटिंग , फ्लिपलार्ट फ्लिपकार्ट, अमेजन, अमेजन आन लाईन शापिंग, और और और दीपावली पर सफाई!!!

अरे बाप रे !!! सफाई, सफाई, सफाई, सफाई सफाई, सफाई, सफाई, सफाई,सफाई, सफाई, सफाई, सफाई,सफाई, सफाई, सफाई, सफाई, सफाई, सफाई, सफाई, सफाई !!! उफफ !!! दीवाली और सफाई बाकि अब सब भूल गया

 आक्छी आक्छी !!!
फीलिंग …. सफाई अभियान जिंदाबाद बनाम आक्छी !!!

हैप्पी दीपावली ( मोनिका गुप्ता)

दीपावली की कहानी – पांच पर्वों का प्रतीक है दीवाली – Monica Gupta

दूसरे दिन चतुर्दशी को नरक-चौदस मनाया जाता है। इसे छोटी दिवाली भी कहा जाता है। इस दिन एक पुराने दीपक में सरसों का तेल व पाँच अन्न के दाने डाल कर इसे घर की नाली ओर जलाकर रखा जाता है। यह दीपक यम दीपक कहलाता है। एक अन्य दंत-कथा के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने इसी दिन नरकासुर राक्षस का वध कर उसके कारागार से 16,000 कन्याओं को मुक्त कराया था। read more at monicagupta.info

दीपावली की रात्रि में टोने-टोटके – दीपावली की सफाई – Monica Gupta

दीपावली की रात्रि में टोने-टोटके – दीपावली की सफाई दीपावली आती नही कि टोने टोटके से ना सिर्फ सडक, चौराहा बल्कि हमारा इंटरनेट भी टोने टोटके की पोस्ट से भर दीपावली की रात्रि में टोने-टोटके – दीपावली की सफाई – Monica Gupta

 

हैप्पी दीपावली

हैप्पी दीपावली दीपावली है तो छुट्टी है छुट्टी है तो मौज मस्ती है… मौज मस्ती है तो धूम धडाका है.दीपावली की बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं !! बाजार में भी monicagupta.info

पर्यावरण प्रदूषण के कारण – दीवाली पटाखों से प्रदूषण – Monica Gupta

पर्यावरण प्रदूषण के कारण क्या हैं और उसे रोकने के उपाय क्या होने चाहिए. पटाखों का भी प्रदूषण बहुत हो जाता है जिससे सांस लेने में परेशानी होती है. इस समस्या read more at monicagupta.info

 

 

October 26, 2015 By Monica Gupta

भारत की गीता

geeta

(फोटो साभार बीबीसी )

भारत की गीता

भर दो झोली मेरी या मुहम्मद लौट कर मैं ना जाऊंगा खाली… आज सुबह से गीता के पाकिस्तान से भारत वापसी को लेकर मन खुश भी है और इमोश्नल भी….. इसलिए गुनगुना रहा है…खुश इसलिए है कि बजरंगी भाईजान फिल्म हाल ही मे देखी थी और वतन लौटना क्या होता है उन भावनाओ को महसूस कर पा रही हूं और इमोशनल इसलिए है कि यहां आकर भी मुश्किल बरकरार रहेंगीं क्योकि तीन तीन परिवार दावा कर रहे है उसे अपनी बेटी बताने का और इतना ही नही उसको एक बच्चे की मम्मी तक बताया जा रहा है जोकि डीएनए के बाद ही पता चलेगा… और मीडिया जिस तरह से घेर कर रखेगा दिन भर उसका तो कहना ही क्या होगा …. !!!

खैर, जो भी हो सारे देश की शुभकामनाए आपके साथ हैं हीरा उर्फ गीता ..

तेरे दरबार में दिल थाम के वो आता है
जिसको तू चाहे, हे नबी तू बुलाता है

भर दो झोली मेरी या मुहम्मद
लौट कर मैं ना जाऊंगा खाली
भर दो झोली मेरी या मुहम्मद
लौट कर मैं ना जाऊंगा खाली

बांध दीदों में भर डाले आंसू

 

 

 BBC

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप का कहना है कि 26 तारीख को गीता को भारत लाया जाएगा और उसे उसके परिवार को सौप दिया जाएगा.

हालांकि गीता की परिवार वापसी का सारा दारोमदार डीएनए परीक्षण पर टिका है क्योंकि बिहार समेत तीन और प्रदेशों से पकिस्तान में मिली गीता पर दावेदारी की जा रही है.

इसमें उत्तर प्रदेश और झारखंड के भी परिवार हैं जिन्होंने गीता को अपनी बेटी बताया है.

हालांकि गीता की परिवार वापसी का सारा दारोमदार डीएनए परीक्षण पर टिका है क्योंकि बिहार समेत तीन और प्रदेशों से पकिस्तान में मिली गीता पर दावेदारी की जा रही है.

इसमें उत्तर प्रदेश और झारखंड के भी परिवार हैं जिन्होंने गीता को अपनी बेटी बताया है.

सबसे पुख्ता दावेदारी बिहार के सहरसा जिले के कबीरा धाप गाँव के जनार्दन महतो की है जिनकी तस्वीर गीता ने भी पकिस्तान में पहचान ली है.

लेकिन इस दावे में भी एक बड़ा पेंच है और वह ये कि जनार्दन महतो जिस गीता को अपनी बेटी कह रहे हैं, वह शादी शुदा है और उसके पति और बेटा पंजाब के लुधियाना में रह रहे हैं.

पर गीता की देख रेख कर रही पाकिस्तान की संस्था ईधी फांउडेशन के मुताबिक गीता की शादी नहीं हुई है. Read more…

 दम दम अली अली दम अली अली दम अली अली दम अली अली …. !! आपका अपने ही देश में स्वागत है गीता….

भारत की गीता

October 25, 2015 By Monica Gupta

स्वच्छता और मन की बात

radio photo

स्वच्छता और मन की बात

आश्चर्य जनक किंतु सत्य
आज न्यूज चैनल वाले बहुत खुश हैं क्योकि आज मन की बात कार्यक्रम  में मोदी जी ने कुछ न्यूज चैनलो और अखबारों की प्रशंसा की कि स्वच्छता में मीडिया ने बढ चढ कर सहयोग किया.

हर चैनल अपनी अपनी पीठ थपथपा रहा था. इस खबर को बार बार बार बार दिखाया जा रहा था चाहे ज़ी न्यूज  हो या एबीपी या आजतक या दैनिक जागरण  सभी बता रहे है कि मोदी जी ने विषेष रुप से उनका धन्यवाद किया   कि देखिए हमने कैसे जागरुकता जगाई  लोगो में…..

इस खबर के खत्म होने के बाद भारत की राजधानी दिल्ली पर आ गए  कि देखिए  आज खास खबर…. दिल्ली हुई कूडा कूडा … और फिर वही मुद्दा फिर वही बहस गंदगी पर कूडा पर  … मैं सोच रही हूं कि इन न्यूज चैनलो ने अगर  इतना अच्छा काम किया कि इनकी प्रशंसा की जाए …  अगर  इन न्यूज चैनल वालो ने जनता को जागरुक किया है तो फिर ये गंदगी, कूडा की खबर का क्या ओचित्य है ….  क्या अपनी पीठ थपथपाने के लिए ही स्वच्छता का कार्यक्रम बनाया था या …. ??? या हो सकता है कि दिल्ली वाले टीवी ही नही देखते  या अखबार नही पढते होंगें वरना स्वच्छता आ ही जाती… ओह अच्छा अच्छा.. यही बात होगी कि दिल्ली वालो ने स्वच्छता का कार्यक्रम ही नही देखा होगा नही तो ये हो ही नही सकता था कि उनमें स्वच्छता ही न आए …

स्वच्छता और मन की बात

October 25, 2015 By Monica Gupta

Bihar Election

Modi ji by Monica Gupta

Modi ji by Monica Gupta

 

Bihar Election

बिहार इलेक्शन 2015

मेरा प्रिय बिहार
बिहार तो सदा से ही मेरा प्रिय रहा है …  ये  शून्य जरुर नीतीश के लिए ही होगा मेरे  भाईयों बहनों….!!!

अफसोस … चुनाव रोचक हो चले हैं… असल मुद्दे गायब और बे फालतू के मुद्दों को तूल दिया जा रहा है… जोकि अच्छा संकेत नही है…

October 24, 2015 By Monica Gupta

तंत्र मंत्र की राजनीति

तंत्र मंत्र की राजनीति मोनिका गुप्ता

तंत्र मंत्र की राजनीति
मोनिका गुप्ता

 

तंत्र मंत्र की राजनीति

तंत्र मंत्र बहुत मजेदार विषय है और जब पता लगा कि तंत्र मंत्र का ये विषय राजनीति से जुडा है तो स्वाभाविक है रोचक लगना था. जैसे ही टवीटर और न्यूज चैनलों पर वीडियों देखी और सुनी कि नीतीश कुमार जी किसी बाबा से मिल रहे हैं और वो उनके कान मे कुछ कह रहे हैं और लालू जी इस बात पर कह रहे हैं कि सबसे बडे तांत्रिक तो वो खुद है … मैं जुट गई कि इस सोच में कि इस विषय पर कोई कार्टून होना ही चाहिए … सोचते सोचते न्यूज चैनल भी बदल बदल कर देखने लगी… बहस भी हो रही थी अलग अलग चैनलो पर उसी विषय को लेकर … इस सोच मे बाबा का स्कैच बना चुकी थी … और ज्यादा डिटेल में जब खबर सुनी तो बस मन से यही निकला हे भगवान !!


असल में, ये वीडियों एक साल पहले की थी जब नीतीश बाबू चुनाव हार गए थे और जिस मित्र के घर गए वहां से बाबा आए हुए थे जो लालू मुर्दाबाद और नीतीश जिंदाबाद बोल रहे थे… पर ये न्यूज चैनल वाले इस तरह से दिखा रहे थे कि मानों आज की ही खबर हो और हैरानी इस बात की भी थी कि बहस का मुद्दा भी बनाया हुआ था. दिमाग खराब हो गया ये सोच कर कि आखिर चैनल वालो को हो क्या गया है … बाबा बनाए भी परेशान है और कह रहे है कि जंत्र मंत्र तो इन चैनल वालो की करना पडेगा ताकि कुछ अक्ल तो आए !!!

तंत्र मंत्र की राजनीति

October 24, 2015 By Monica Gupta

हिंदी साहित्य और साहित्यकार

सिरसा जनपद

सिरसा जनपद

हिंदी साहित्य और साहित्यकार

हिंदी साहित्य , साहित्यकार और हरियाणा

आज के समय में जहां न्यूज चैनलों ने साहित्यकारों का साहित्य  सम्मान लौटाना सुर्खियों बनाया हुआ हैं वही हरियाणा के सिरसा के साहित्यकार इन सब बातों से दूर  कुछ हट कर दिखाने में जुटे हैं. जिसका ताजा उदाहरण है “सिरसा जनपद की काव्य सम्पदा” नामक किताब .

इस किताब में सिरसा जनपद के 115 लेखकों का परिचय है और दो उनकी दो दो रचनाए. इस किताब के बारे में मैने प्रोफेसर रुप देवगुण जी से बात की तो उन्होने बताया कि कुछ समय पहले राज्य कवि उदय भानु हंस सिरसा आए हुए थे. उन्होने कहा कि हरियाणा के सिरसा में इतने लेखक है ऐसा लगता है मानो सिरसा हरियाणा की साहित्यिक राजधानी है… बस ये बात उनके दिल के कोने मे कही घर कर गई. रुप जी ने सोचा कि “हंस” जी ने बहुत सही कहा बेशक, साहित्यिक राजधानी है सिरसा पर इसे सिद्द कैसे किया जाए और इसी बात को और पुख्ता करने के लिए उन्होनें योजना बनाई कि एक किताब बनाई जाए जिसमें लेखकों का परिचय और उनकी दो दो रचनाओं को सम्मलित किया जाए.
आज उनकी वही सोच पुस्तक रुप मे हमारे सामने हैं. इस पुस्तक को तीन खंडों में बांटा गया है. पहले खंड “स्मृति” में सिरसा के दिवंगत कवि , दूसरे खंड में समकालीन कवि व लेखक तथा तीसरे खंड में “नई कलम“हैं जिन्होनें हाल ही में लेखन आरम्भ किया है.
115 लेखकों की रचनाए और उनका परिचय सिलसिलेवार लिखने में लगभग एक साल का समय लगा. पुस्तक के सम्पादक मंडल में तीन लेखकों ने अपनी भूमिका बहुत अच्छी तरह निभाई.

उनका इस तरह का काम देख कर बेहद खुशी हुई और मैने सोचा कि क्यों ना इसे” लिम्का बुक आफ रिकार्डस” के लिए भेजा जाए. पूरे विश्वास के साथ, मैनें इस किताब के बारे में लिम्का बुक आफ रिकार्डस में विस्तार से जानकारी भेज दी है. रुप जी से पूछ्ने पर कि किताब छपने पर कैसा महसूस हो रहा है उनका कहना था कि टीम ने मिलकर मेहनत की और वो किताब रुप में छ्प कर मेहनत सफल हुई. जिसकी खुशी शब्दों में बयान नही की जा सकती. इस किताब का विमोचन पहली नवम्बर को होगा.

 

हिंदी साहित्य और साहित्यकार

October 22, 2015 By Monica Gupta

हैप्पी दशहरा – हार्दिक शुभकामनाएं

हैप्पी दशहरा
हैप्पी दशहरा ( मोनिका गुप्ता )

हैप्पी दशहरा

हैप्पी दशहरा

दशहरा के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं !! हु ह हा हा हा !!! हु हु हा हा हा हा हा !!!  हैप्पी दशहरा !!! मैं तो आज जा रहा हूं पर तुम अपने भीतर के रावण को हमेशा जिंदा रखना … हु ह हा हा हा हा हा हा !!

अफसोस … रावण भी हमारी कमी जानता है … वो जानता है कि हम अपने भीतर छिपे रावण को कभी नही मार सकते !!!

हैप्पी दशहरा

October 21, 2015 By Monica Gupta

कन्या भ्रूण

जय माता की ( मोनिका गुप्ता)

जय माता की ( मोनिका गुप्ता)

कन्या भ्रूण

कन्या भ्रूण, अष्टमी और कंजके…

मेरी नजर से

वैसे इस बार अष्टमी पर कंजके करते हुए एक बात जरुर महसूस हुई कि अब की बार लडकियों के लिए ज्यादा मेहनत नही करनी पडी. असल में, नवरात्र की अष्टमी पर कन्या को भोजन करवाया जाता है और उनसे आशीर्वाद लिया जाता है.पिछ्ले काफी बार से अष्टमी पर कन्याए बहुत कम मिलती थी और बहुत भागमभाग रहती थी कि किसी तरफ आठ कन्या मिल जाए पर इस बार सब बहुत आराम से हो गया.बहुत कन्याए आई और बाद में भी आती रहीं.

पहले तो अष्टमी आने से पहले टेंशन सी हो जाती थी कि कहां कहां से लडकी को इकठ्ठा करें या फिर मंदिर में ही हलवा पूरी दे आएं … पिछ्ले काफी समय से, हमारे हरियाणा में जो लिंग अनुपात कम हो रहा था कन्या भ्रूण हत्या बेहिसाब हो रही थी. सरकार द्वारा उठाए गए कठोर कदम और जनता में जागरुकता भी  इसका एक कारण हो सकता है…. शायद  ये एक शुभ संकेत हो … शायद जल्द ही अनुपात बराबर हो जाए … !!! जय माता की !!!

मैं हमेशा कहती हू कि गर्ल है तो कल है … !!! जय माता की !!!

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 152
  • 153
  • 154
  • 155
  • 156
  • …
  • 235
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved