Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Blog

September 5, 2015 By Monica Gupta

शिक्षक दिवस – शिक्षक की भूमिका

शिक्षक दिवस

Teachers Day आने वाला है और शिक्षा और शिक्षक को लेकर मन में बहुत सारी बातें चल रही हैं.  पौधों को पानी देते हुए मन बना रही थी कि शिक्षक दिवस पर कुछ अच्छा लिखूगी… पर जैसा 15 अगस्त पर हुआ था कुछ ऐसी खबरे आई थी कि जैसा कि वन रैंक वन पैंशन वाले कुछ स्वतंत्रता सेनानियों की पिटाई की गई थी दुख की वजह से स्वतंत्रता दिवस की फील नही आ रही थी. सोचते सोचते दोपहर भी हो गई.

google by monica gupta

शिक्षक दिवस – शिक्षक की भूमिका

शिक्षक की भूमिका को देखते हुए आज  शिक्षक दिवस की फील नही आ रही. खैर, पौधो को पानी देते हुए देखा सामने सडक पर काम चल रहा था और एक शिक्षक मजदूर को बहुत भद्दी गाली देते हुए वहां से निकले.

मूड तो वैसे ही सही नही था इसलिए कमरें मे टीवी चला लिया … खबर आ रही थी कि हरियाणा के एक स्कूल मे अंग्रेजी के अध्यापक को ,अंग्रेजी में जनवरी, फरवरी तक लिखना नही आता और

दूसरी खबर दिखा रहे थे यूपी के टीचर की, जिसे पुलिस इसलिए ले जा रही थी क्योकि वो लडकियों के साथ अश्लील हरकते करता पकडा गया था. हंगामा किया गया और पुलिस अध्यापक को पकड कर ले गई.

सामने वाली इमारत में सरकारी अध्यापक ट्यूशन करके खूब पैसे कमा रहे हैं और नतीजा भी उन्ही बच्चों का अच्छा आता है जो टयूशन ले रहे हैं …नही भई … कुछ नही लिखना … बस चुप रहना ही बेहतर लग रहा है अगले साल देखते हैं शायद कुछ अच्छा फील आ जाए तो … !!!

वैसे शिक्षक दिवस पर गूगल डूडल बेहद आकर्षक है …

September 5, 2015 By Monica Gupta

इंद्राणी

इंद्राणी और रक्तदान

इंद्राणी की जितनी तारीफ करुं कम है बहुत ही भली हैं वो. उन जैसी बहुत कम देखने को मिलती हैं वैसे, मेरी उनसे, बहुत साल पहले, बस एक बार ही, फोन पर ही बात हुई थी. नकारात्मक होते हुए भी बहुत सकारात्मक सोच है उनकी. हां भई इंद्राणी की ही बात कर रही हूं अरे !! आप इतना हैरान परेशान किसलिए दिखाई दे रहे हैं… माथे पर बल भी हैं… ओ एक मिनट एक मिनट… कही आप इंद्राणी मुखर्जी का तो नही सोच रहे. हे भगवान !! क्या दुनिया में एक ही इंद्राणी रह गई क्या.

असल में, आज सुबह मेरी सहेली मणि का फोन आया कि किसी नेगेटिव व्यक्ति को जानती हूं मैने कहा अरे भई, सुबह सुबह अच्छा बोलो अच्छा सकारात्मक सोचो ये नेगेटिव किसलिए. तब वो बोली अरे नेगेटिव ब्लड ग्रुप के ब्लड की जरुरत है … ओह … तो ऐसा बोलो ना !! मैनें तुरंत फोन धुमाया एक दो से बात की और फिर इंद्राणी जैन से बात की. उसका नेगेटिव ब्लड ग्रुप है .. वो तुरंत ब्लड दे आई और मरीज की जान बच गई. देखा.. है ना इंद्राणी अच्छी .. !! और आप है कि … बाहर निकलिए जनाब शीना इंद्राणी चक्रव्यूह से… 

murder case by monica gupta

 

September 5, 2015 By Monica Gupta

अच्छे दिन बचाओ अभियान

अच्छे दिन बचाओ अभियान

cartoon happy day by monica gupta

अच्छे दिन बचाओ अभियान

हे कृष्णा.. !! टोकरी बहुत भारी है और किनारा दिखाई नही पड रहा … कैसे उठाए और कब तक चलू ….. अच्छे दिन आने वाले है ???

September 4, 2015 By Monica Gupta

शिक्षक दिवस और मोदी जी के मन की बात

 

 

modi ji by monica gupta

शिक्षक दिवस और मोदी जी के मन की बात

Prime Ministers Modi ji & mann–ki–baat on Teachers Day 

शिक्षक दिवस और मोदी जी के मन की बात …
5 सितंबर को शिक्षक दिवस है और इस उपलक्ष्य पर एक दिन पहले दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में पीएम मोदी ने बच्चों के बीच अपनी बात रखी.बच्चों के साथ मोदी जी की बात चीत बहुत अच्छी लगी. जिन बच्चों ने आज मोदी जी से प्रश्न पूछे निसंदेह उनका आत्मविश्वास तो आज चरम पर होगा और जो बच्चे कुछ कर दिखाना चाह्ते हैं वो भी इस प्रयास मे जुट जाएगें कि अगली बार वो भी मोदी जी से रुबरु हो.

अब मेरे  मन की बात

मैं टीवी देख रही थी और सोचे जा रही थी कि निसंदेह प्रयास बहुत अच्छा है पर इसी के साथ साथ अगर राज्यों के गावों में शिक्षा का स्तर, अध्यापकों का स्तर, स्कूलों मे बैंच, कुर्सी, और सबसे ज्यादा जरुरी पढने के लिए किताबें भी आ जाए,मिड डे मील सुधर जाए, स्वच्छ पानी और स्वच्छ शौचालयों की भी व्यवस्था हो जाए तो सोने पर सुहागा हो जाएगा.

कुछ ये भी कहा मोदी जी ने

शायद ही दुनिया में कोई ऐसा व्यक्ति हो, जो अपने जीवन में मां और शिक्षक के योगदान को नकार सकता हो। मां जन्म देती है, गुरु जीवन देता हैकल यानि 5 सितंबर को कृष्ण और राधाकृष्ण, दोनों का जन्मदिन है…

शिक्षक कभी उम्र से बंधा नहीं रहता है, कभी रिटायर नहीं होता

विद्यार्थी अपने जीवन का एक बड़ा समय शिक्षक के साथ बताता है। डॉ. राधाकृष्‍णन ने अपने भीतर के शिक्षक को अमर बनाए रखा।
एपीजे अब्दुल कलाम हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं, उनसे जब पूछा गया कि आपको लोग कैसे याद रखें, तो उन्‍होंने कहा था कि लोग मुझे टीचर के तौर पर याद रखें।
विद्यार्थी और शिक्षक के जीवन में अपनत्‍व का भाव हमें जीवन जीने की कला भी सिखाती है।
जब मैं छोटा था तब हमारे गांव में टीचर सबसे अहम होता था।
लेखक मित्रों से अनुरोध है, अपने-अपने शिक्षकों के बारे में लिखें
शिक्षक कुम्हार की तरह हमारे जीवन की मिट्टी को संवारकर सही रूप देता है
शिक्षक की सिखाई बातें उम्र भर याद रहती हैं, हर सफल व्यक्ति के पीछे उसके शिक्षक का हाथ ज़रूर होता है।

शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई !!!

September 3, 2015 By Monica Gupta

लडाई झगडे

whatsapp photo

Photo by downloadsource.fr

लडाई झगडे

दो दिन पहले भावना मिली. भावना हमेशा के लिए दिल्ली रहने चली जाएगी. असल मॆ, उसका अपने पति से लडाई झगडा चल रहा है. कारण इतना  है कि  वो नौकरी करना चाह्ती है जबकि पति चाह्ते हैं कि बेटा अभी छोटा है इसलिए अभी बच्चे पर पूरा ध्यान दे और घर सम्भाले.  

घर पर रह कर जो भी काम करना चाहे कर सकती हैं नेट और वाई फाई की भी सारी सुविधाए घर पर थी. चाहे तो घर पर ही छोटा सा आफिस भी बना सकती है. कभी कोई रोक टोक नही थी. ये बात तो भावना भी मानती है पर ना जाने किसलिए अपने सातंवी क्लास में पढने वाले बेटे को छोड कर हमेशा के लिए जाना चाह रही है. इसी सिलसिले में मेरे पास भी आई थी. मैने भी उसे बहुत समझाया. जाने के बाद बच्चे पर क्या बीतेगी कौन करेगा उसकी देखभाल. इस बात का भी हवाला दिया. पर शायद वो मन बना चुकी थी. आज, अभी थोडी देर पहले वो घर पर आई और रोने लगी.

मेरे पूछ्ने पर उसने बताया कि आज उसने एक गाजियाबाद मे रहने वाले बच्चे की खबर पढी. बच्चे की मम्मी दुबई नौकरी करने चली गई थी. पति बीमार रहता और बच्चे अपनी नानी के घर रहते. वो बच्चा कक्षा नौं में पढता था. माता पिता के बिखराव से लडाई झगडे से बहुत दुखी था और अपने जन्मदिन से एक दिन पहले 13 साल के शानू ने  वट्स अप पर अपना प्रोफाईल फोटो डाला और खुद को श्रधांजलि दी और फांसी लगा ली. बच्चा अपने माता पिता के अलगांव से बेहद दुखी था. उसे उस फांसी में अपना बच्चा नजर आया. वो ऐसा कभी नही होने देगी इसलिए उसने मन बना लिया है कि घर पर ही रह कर कोई काम शुरु करेगी पर बेटे की परवरिश पर पूरा ध्यान देगीं. इतने में भावना के पति भी आ गए.

मै चाय बनाने के बहाने वहां से बाहर चली गई. दोनों की बातचीत हुई और शायद दोनों ने एक दूसरे से माफी भी मांगी. हमने बिल्कुल चुपचाप चाय पी और जाते जाते एक बार फिर वो भावुक हो गई. मैने उसके गाल पर प्यार से चपत लगाई और बोली बस … वरना अब मैं भी रो दूंगी… दोनो अपने घर चले गए एक आशा के एक उम्मीद के साथ .. मुझे खुशी इस बात की हुई कि बेशक दर्दनाक खबर ही सही पर उसे पढ कर भावना का मन पसीज गया और एक और बच्चा मरने से बच गया.

वैसे आपसी लडाई झगडे में कई बार अहम इतना आगे आ जाता है कि हमारी आखों में पट्टी सी बंध जाती है और हमें कुछ नजर नही आता. जबकि ये फैसले बहुत सोच समझ कर लेने होते हैं.. इसलिए अगर आपके मन में या आपके किसी जानकार के मन में भी कुछ ऐसा चल रहा है तो उन्हें एक बार समझना और समझाना आपका फर्ज बनता है कोई भी कदम उठाने से पहले एक बार अपने मासूम बच्चे की ओर एक बार जरुर देख लेना कि आपके इस लडाई झगडे में मासूम क्या कसूर …थोडी सी समझदारी से काम लेने से बिखरता घर बच सकता है.

और फिर मैं भी उस खबर को गूगल सर्च करने लगी जिसमें बच्चे ने खुदकुशी की थी…!!

 

Student gives tribute himself on WhatsApp before committing suicide – Navbharat Times

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात जीटीबी हॉस्पिटल से पुलिस को सूचना मिली थी कि एक लड़के को मृत हालत में हॉस्पिटल लाया गया था, उसने फांसी लगाकर जान दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक लड़के का नाम शानू है। वह अपने बड़े भाई शिखर के साथ वैशाली, गाजियाबाद में रहने वाले अपने नाना-नानी के पास रहता था। वह वहीं के एक पब्लिक स्कूल में नौंवी क्लास मेंपढ़ता था, जबकि उसका भाई दसवीं क्लास में पढ़ता है। स्कूल में खेलते समय उसके पैर में फ्रैक्चर आ गया था। इस कारण वह 19 अगस्त को अपने बड़े भाई के साथ कबीर नगर गली नंबर-4 में रहने वाली अपनी मौसी के घर आया हुआ था।

पुलिस को यह भी पता चला कि शानू के पैरंट्स अलग-अलग रहते हैं। वह इस बात को लेकर भी परेशान रहता था। उसने इसका जिक्र वॉट्सऐप पर भी किया था। बताया जाता है कि उसकी मां पैसे कमाने के लिए दुबई चली गई। पिता अक्सर बीमार रहने लगे। लिहाजा वे दोनों भाई अपने नाना-नानी के पास रहने लगे। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि शानू पढ़ाई में बहुत तेज था। Student gives tribute himself on WhatsApp before committing suicide – Navbharat Times

लडाई झगडे पर अगर आप भी अपना कोई अनुभव सांझा करना चाहे तो बताईएगा हो सकता है आपकी आप  बीती सुनकर किसी की जिंदगी बदल जाए…

September 3, 2015 By Monica Gupta

कट्टी बट्टी नेताओ की

 

 

 

नेताओ की कट्टी बट्टी

                                 नेताओ की कट्टी बट्टी

कट्टी बट्टी नेताओ की

चुनाव आते नही कि दल बदल, रुठना मनाना और कट्टी बट्टी का दौर शुरु हो जाता है .. ऐसा ही  कुछ देखने को मिल रहा है बिहार चुनाव में … शायद यही राजनीति है और यही होती रहेगी …

 

कट्टी बट्टी नेताओ की

Samajwadi Party can be free from Janta Pariwar in Bihar poll – Navbharat Times

बिहार विधानसभा के चुनाव में सिर्फ पांच सीटें दिए जाने से नाराज समाजवादी पार्टी बड़ा फैसला ले सकती है। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में बैठक बुलाई है, जिसमें बिहार चुनाव को लेकर चर्चा होनी है। कहा जा रहा है कि संसदीय बोर्ड जनता परिवार पर सीटों को बढ़ाने का दबाव डालेगा। अगर सीटें बढ़ाने पर बात नहीं बनी तो पार्टी खुद को बिहार चुनाव से अलग कर सकती है।

मिलीं ठुकराई हुई सीटें

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 243 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। इनमें जनता दल परिवार के अंग आरजेडी और जेडीयू ने खुद 100-100 सीटें ले ली थीं। 40 सीटें कांग्रेस को दी गई थीं। इनके अलावा बची हुई तीन सीटों के लिए जनता परिवार ने एनसीपी को चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित किया था, पर एनसीपी ने इन तीनों सीटों पर चुनाव लड़ने से मना कर दिया। यही ठुकराई हुई सीटों में लालू ने अपने हिस्से की दो सीटेें जोड़कर समाजवादी पार्टी को दे दीं। समाजवादी पार्टी इतनी कम सीटें मिलने से नाराज है।

मुलायम ने जताई थी नाराजगी

बिहार समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष राम चंद्र यादव और प्रभारी किरनमय नंदा के अलावा समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव भी अपनी नाराजगी जता चुके हैं। पिछले सप्ताह हुई महारैली में मुलायम को जाना था, पर उन्होंने जाने से इनकार कर दिया। महारैली में सपा ने प्रतिनिधि के तौर पर मंत्री शिवपाल यादव को भेजकर खानापूर्ति कर खुद को अलग कर लिया। इसके बाद से लगातार किरनमय नंदा, पार्टी के महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव के नाराजगी भरे बयान आ रहे हैं। इसके बाद ही संसदीय बोर्ड की बैठक बुला ली गई। Read more…

September 2, 2015 By Monica Gupta

GOOGLE DOODLE

GOOGLE DOODLE

 

जहां नेट हमारा भरपूर मनोरंजन करता है वही गूगल डूडल भी हमेशा प्रभावित करता है. आज भी यही कुछ देखने को मिला.GOOGLE DOODLE में

गूगल के स्थापना दिवस  4 सितंबर से महज दो दिन पहले गूगल ने इस नए LOGO को अपने होमपेज पर एक डूडल के तौर पर लगाया है। गूगल की स्थापना चार सितंबर 1998 को लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने की थी। बीते 17 सालों में गूगल ने कई सेवाओं को शुरू किया जिनमें जीमेल, यूट्यूब, गूगल मैप्स और एंड्रॉइड  चर्चित हैं।

LOGO of Google

 

google doodle by monica gupta

ये वाला गूगल डूडल भी बहुत प्रभावित  करता  है .इसमे   LOGO क्लिक करने पर  डूडल की शक्ल में एक हाथ आता है जो गूगल के पुराने लोगो को मिटाता है और फिर मोम के रंगों से गूगल का नया LOGO बनाता है जो बाद में पूर्ण रूप से नए लोगो के रूप में दिखता है। नए लोगो में मुख्यतौर पर गूगल के दोनों ‘जी’ में सर्वाधिक बदलाव नजर आता है जो बाद में सम्मिलित होकर अंग्रेजी के बड़े ‘जी’ के रूप में बदल जाता है। इस नए लोगो में भी गूगल के मूल चार रंगों को ही रखा गया है।

इससे पहले गूगल ने वर्ष 1999 में अपने लोगो में महत्वपूर्ण बदलाव किया था। तब इसने एक उभार वाला (थ्रीडी लुक) लोगो बनाया था जिसमें पीछे उसकी परछाई थी। इसके बाद वर्ष 2010 में इसी लोगो के पीछे की परछाई हटाई गई थी और दो साल पहले सितंबर 2013 में यह लोगो उभार वाले लोगो से बदलकर सपाट (फ्लैट) लोगो हो गया था। कई बार बदले जाने के बावजूद गूगल के लोगो में अंग्रेजी के वर्ण का प्रकार नहीं बदला था लेकिन इस बार नए लोगो में अंग्रेजी के अक्षरों का प्रकार बदल गया है।

GOOGLE DOODLE

गूगल के आधिकारिक ब्लॉग पर लिखा है, ‘पिछले 17 सालों में गूगल बहुत बदला है। एक समय ऐसा होता था जब केवल डेस्कटॉप पर गूगल इस्तेमाल किया जाता था लेकिन आजकल लोग मोबाइल फोन, टीवी, घड़ी, कार के डैशबोर्ड से लेकर डेस्कटॉप तक पर गूगल की सेवाओं का प्रयोग कर रहे हैं।’ ब्लॉग पर लिखा है कि यह नया लोगो न सिर्फ आपको आभास कराएगा कि आप गूगल का प्रयोग कर रहे हैं बल्कि यह भी बताएगा कि गूगल आपके लिए काम कर रहा है। गूगल ने सर्चबार में दिखने वाले माइक को भी रंगीन बना दिया है और गूगल का यह नया लोगो जल्द ही उसकी सभी सेवाओं पर नजर आने लगेगा।

https://www.google.com/doodles/

 

आप भी जरुर देखिएगा GOOGLE DOODLE

September 2, 2015 By Monica Gupta

हडताल

हडताल

देश भर में आज अलग अलग संगठनों द्वारा हडताल रखी गई. जिससे जन जीवन मे बेहद असुविधा हुई. वो अस्त व्यस्त दिखाई दिया. कही बैंक बंद रहे तो कही ओटो तो कही सडके बंद रही. कई जगह पर तो तनाव भी बहुत हो गया..  ऐसे माहौल में ये  महाशय अपनी मोटी श्रीमती जी को खाता देख कर उनके  पति को बोलना पड रहा है कि बेगम कभी कभी तुम भी भूख हडताल कर लिया करो …

हडताल

cartoon strike by monica gupta

 

 

Strike hits normal life; Bengal, Kerala among most affected – Navbharat Times

Trade unions’ nation-wide strike: Clash between auto rickshaw drivers in Delhi.
Trade unions’ nation-wide strike: Protesters block railway track in North 24 Parganas district (West Bengal).

Trade Unions’ nation-wide strike: Clash between TMC & CPIM workers in Murshidabad (West Bengal)
Trade Unions’ nation-wide strike: Clash between TMC & CPIM workers in Murshidabad (West Bengal) navbharattimes.indiatimes.com

September 1, 2015 By Monica Gupta

खाना पीना कैसा हो

खाना पीना कैसा हो

खाना पीना कैसा हो – Food Drink – खाने के साथ पीना  तो खुद ब खुद जुड जाता है पर असल में, ये एक दूसरे के बहुत विरोधी हैं. खासकर खाने के बाद तुरंत पानी पीना सबसे ज्यादा नुकसान दायक है …. आज दोपहर कुछ ऐसा ही हुआ …

खाना पीना कैसा हो

शीना को धीमा जहर दिया गया ये बात तो बहुत ध्यान से सुन रही है और जो तू धीमा जहर ले रही है उसका क्या … !!! आज लंच करते हुए जब घर आए मेह्मान ने मुझे टोका तो मुझे झटका लगा !!! अरे मैं और जहर !!हाथ से पानी भरा गिलास छूटते छूटते बचा. वो बोले और कल से देख रही हूं खाने के बाद तुरंत बाद बहुत मजे से खूब पानी पी रही है.. तो ?? मैने पूछा !!! आप तो जहर की बात … !! वो बोले भोजनान्ते विषं वारी मतलब खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना जहर पीने के बराबर है. मैने कहा कि हां सुना तो है पर तसल्ली ही पानी पीने के बाद होती है.

उन्होनें बताया कि वो भी ऐसा ही करती थी बिना ठंडे पानी के उन्हें रोटी हज्म नही होती थी. उन्होनें बहुत बातें समझाई कुछ सिर के ऊपर से निकल गई कुछ दिमाग से पर कुल मिला कर यही समझ आया कि खाना खाने से 45 मिनट पहले और खाने के लगभग डेढ धंटा तक पानी नही पीना चाहिए. आगे से डाईनिंग टेबल पर भोजन के समय जहर रखना ओह मेरा मतलब पानी रखना बंद … वैसे आप तो ऐसा नही करते होंगें .. अगर करते हैं तो जरा नही बहुत सोचने की दरकार है…

खाना पीना या खाने के बाद पानी पीना

गूगल सर्च के बाद  कुछ काम की चीजें …

(Vata-pitta and kapha in the body of all illnesses are only getting worse) ~ Desi Nuskhe, Gharelu Nuskhe, dadi maa ke nuskhe in hindi

ये जानना बहुत जरुरी है …हम पानी क्यों ना पीये खाना खाने के बाद क्या कारण है | बात ऐसी है की हमारा जो शरीर है शरीर का पूरा केंद्र है हमारा पेट|ये पूरा शरीर चलता है पेट की ताकत से और पेट चलता है भोजन की ताकत से|जो कुछ भी हम खाते है वो ही हमारे पेट की ताकत है |

एक क्रिया है जिसको हम कहते हे Digation और दूसरी है fermentation|फर्मेंटेशन का मतलब है सडना और डायजेशन का मतलब हे पचना| आयुर्वेद के हिसाब से आग जलेगी तो खाना पचेगा,खाना पचेगा तो उसका रस बनेगा| Via vepsh.com

Health Care Tips

* व्यायाम करने के तुरंत बाद या धूप में घूमकर आने के बाद पानी पीना वर्जित है।* जब आपका पेट बिलकुल खाली हो और आप भोजन करने वाले हों, तब पानी पीने से पाचन शक्ति कमजोर होती है। भोजन के अंत में पेट भर पानी पीना हानिकारक होता है। * पके फल, ककड़ी, खीरा, तरबूज और मेवे खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीते।*  webdunia.com

health benefits of water

Home > Lifestyle > Health & Fitness > Healthy Food > Health Benefits Of Water Via amarujala.com

तो पढा आपने खाने के बाद पानी पीना कितना गलत है …

खाना पीना वैसे आपका भी कोई अनुभव हो इस बारे में हमें जरुर बताईगा …

 water drinking photo

खाना पीना कैसा हो

August 31, 2015 By Monica Gupta

कलाम बनाम औरंगजेब

कलाम बनाम औरंगजेब

सभी चैनल वाले मुद्दे से भटक गए हैं बहुत हैरानी की बात है कि आज सडक के नाम पर  औरंगजेब और कलाम साहब की  तुलना हो रही है… और बहस के दौरान अंट  शट बोला जा रहा है वैसे इस संदर्भ में मुझे ज्यादा समझ तो नही पर मेरा  मानना  यही है कि कलाम साहब के नाम अगर कोई नई सडक बना कर समर्पित की जाती तो बेहतर होता… किसी के नाम को बदलना और फिर विवादों मे पडना … विवादों में तो कलाम साहब भी कभी नही पडे थे तो अब उनके जाने के बाद ये ओछी राजनीति किसलिए 🙁 शान से कोई नई सडक बना कर उसका नाम कलाम मार्ग रखते तो बहुत बेहतर होता .. !!

news monica gupta

 

सबसे पहले तो दोनों की तुलना करना अजीब है … दूसरा जो इस बहस को तूल दे रहा है वो हास्यास्पद है और तीसरा अगर जालिमों को हटाने की इतनी ही बात है तो बहुत जल्द यह मुद्दा भी उठेगा कि दशहरा किसलिए मनाते हैं क्यो रावण को हर साल याद करते हैं क्यो राम लीला होती जब कि वो इतना जालिम था… बात ये है ही नही बात सिर्फ इतनी है कि अगर कोई नई सडक बनाकर कलाम साहब का नाम दिया जाता तो अच्छा था … खैर !!

पता नही क्या हो गया मीडिया को, एकंरिग करते करते  एंकर इस बात की पैरवी करने लगते हैं कि कलाम साहब के नाम पर रोड सही है औरंगजेब के नाम पर सही नही है… लडते भिडते चिलाते,  नेता , आखं दिखातें अलग अलग चैनल के  एंकर … दुखद … अफसोस !!!

मुद्दा भटक गया है … हां पर टीआरपी जरुर बढ गई है यानि की उद्देश्य सफल हुआ चैनल वालो का !!!

 

कलाम बनाम औरंगजेब

 

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 163
  • 164
  • 165
  • 166
  • 167
  • …
  • 235
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved