Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Blog

August 25, 2015 By Monica Gupta

अच्छे दिन

cartoon mountain by monica gupta

अच्छे दिन आने वाले हैं… अच्छे दिन की इंतजार में साल से ज्यादा बीत गया और अचानक यह सुनने को मिल रहा है कि हमने तो अच्छे दिन का कहा ही नही था .. ये तो मीडिया ने बनाया … अरे !!! भई ये क्या बात हुई… इसलिए हमारी पात्रा को गुसा आ गया है औत माऊटेन मैन की तरह हथौडा लेकर सिर फोडने निकल गई है !!!

..

BBC

‘अच्छे दिन’ भले ही नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के लिए चुनाव से पहले और चुनाव के बाद पर्यायवाची बन चुका था, लेकिन अब उन्हीं के एक मंत्री कह रहे हैं कि भाजपा ने ऐसा कुछ नहीं कहा था.

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मानें तो यह नारा बीजेपी ने दिया ही नहीं था. तोमर के मुताबिक इस नारे को तो लोगों ने और ख़ासकर सोशल मीडिया ने पार्टी के मुंह में डाल दिया था.

तोमर ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, “बीजेपी ने कभी यह नहीं कहा था कि अच्छे दिन आएंगे. सोशल मीडिया पर यह नारा चला था, अच्छे दिन आएंगे और राहुल नानी के घर जाएंगे. इस नारे को लोगों ने बीजेपी के मुंह में डाल दिया. हालांकि, इस नारे से जुड़ी जनता की भावनाओं को हम विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं.”

उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा, “जो लोग कह रहे हैं कि देश के अच्छे दिन नहीं आ रहे हैं, उन्हें मेरी सलाह है कि अगर वे सकारात्मकता का चश्मा लगाएंगे तो उन्हें अच्छे दिन आते नजर आएंगे.” See more…

अच्छे दिन ??? एक प्रश्नवाचक !!!

August 25, 2015 By Monica Gupta

सेलिब्रेटी

hike onion rate by monica gupta

सेलिब्रेटी

अरे वाह प्याज वाला तो रातों रात सैलिब्रेटी ही बन गया. सारे बडे बडे न्यूज चैनल ठेले वालो के पास आकर साक्षात्कार ले रहे हैं…

जिस तरह से प्याज महंगा हुए जा रहा है और चैनल वाले कभी मंडी जाकर तो कभी सडक किनारे ठेलेवाले से साक्षात्कार ले रहे हैं ये प्याज वाले भी रातों रात सैलीब्रेटी बन गए हैं और सब्जी वाले तो ज्यादा भाव में आ गए हैं इतने खुश है इतने खुश है यह जानकर कि वो टीवी पर आ रहे हैं इसलिए कहतें हैं आपने तो खुश ही कर दिया आप प्याज् फ्री ही ले जाओ :):)

तो देखा आपने सैलिब्रेटी कैसे कैसे हैं आजकल …

August 25, 2015 By Monica Gupta

छेडछाड मामले

छेडछाड मामले

कल सभी न्यूज चैनल पर सुर्खियों मे थी ये खबर कि दिल्ली में जसलीन के साथ हुई छेडछाड … जसलीन ने फेसबुक पर सारी बात विस्तार से बताई और पुलिस ने भी उसके हौंसले को सलाम करते हुए ईनाम की धोषणा कर डाली..

जसलीन ने लिखा – इस शख्स ने मुझ पर तिलकनगर पर करीब 8 बजे फब्तियां कसीं. वो सिल्वर रंग की रॉयल एनफील्ड पर था जिसका नंबर है DL 4S CE 3623. जब मैंने उससे कहा कि मैं उसकी फोटो खींच रही हूं और मैं उसके खिलाफ शिकायत करूंगी तो उसने बाकायदा फोटो के लिए पोज बनाया और कहा कि जो कर सकती है कर ले. कंप्लेंट करके दिखा फिर देखियो क्या करता हूं मैं.

मैंने अपने लिए लड़ाई लड़ना तय किया है और मैं तिलक नगर थाने में उसकी फोटो और गाड़ी नंबर के साथ शिकायत कर चुकी हूं. कृपया इसे खूब शेयर करें. आज उसने मेरे साथ ये किया है कल वो किसी और के साथ इससे कहीं ज्यादा बुरी हरकत कर सकता है. मैं यहां वो सब लिख सकती थी जो उसने मुझसे कहा था लेकिन मैं नहीं चाहती थी कि ऐसे शब्दों की वजह से फेसबुक मेरी पोस्ट को हटा दे.जसलीन ने हिम्मत नहीं हारी और लड़ाई छेड़ दी. तिलकनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत दर्ज करने के बाद मनचले की गाड़ी के नंबर के आधार पर तलाश शुरू कर दी.

दूसरी तरफ जसलीन की मदद में आए हजारों फेसबुक यूजर्स. सिलसिला शुरू हुआ तो सामने आ गई मनचले की पूरी पहचान.

बात को अभी 24 घंटे भी नही हुए थे कि खबरों में आने लगा कि लडकी का ये पब्लिस्टी स्टंट ही है अचानक चैनल पर  एक प्रत्यक्षदर्शी सामने आया और उसने बताया कि लडकी सही नही है और उसने खुद ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया कि वो अपने मुंह से नही बोल सकते. वही खुद लडके ने यानि सरबजीत ने कहा कि सब गलत है . मेरी नौकरी चली गई परिवार में, रिश्तेदारों में बदनामी हुई वो अलग…

 

traffic on red light photo

Photo by bigmick

वही प्रत्यक्षदर्शी ने  भी कहा कि वो महिलाओ का सम्मान करता है पर जो इस लडकी ने किया उस को ऐसा नही करना चाहिए…

मुझे याद आया कि कुछ समय पहले भी रोहतक की दो बहनों आरती और पूजा से छॆडछाड का मामला सामने आया था. सरकार ने उनके हौंसले को सलाम किया और ईनाम दिलवाने की मांग भी की जबकि अगले ही दिन दोनों बहनों को गलत साबित करने के लिए  आवाजे उठी और मामला गहराया और फिर  दब गया.

दुख इस बात का भी है कि कुछ लोग ऐसी खबरों मॆं भी राजनीति तलाशते हैं… वैसे मामले तो बढते ही जा रहे हैं चाहे कैब छेडछाड मामला हो या सिग्नल पर छेड्छाड का

कुल मिला कर यही बात सामने आती है जब भी ऐसी खबरें जब दिखाई जाए तो मीडिया को जल्दबाजी नही करनी चाहिए दोनों पक्षों को सामने रख कर ही खबर दिखानी चाहिए ना मैं लडके की तरफदारी कर रही हूं और ना ही लडकी की… पर सच्चाई जानने का हम सभी का अधिकार है  और अगर सच्ची खबर सामने आएगी तो हम यकीनन हम कुछ फैसला ले सकते हैं.

हद तो तब हो गई जब ये खबर खत्म होते ही एक अन्य खबर लखनऊ से आ रही थी और एक लडकी एक मनचले की पिटाई कर रही थी और लडका हाथ जोड कर कह रहा था माफ कर दो बहन !! उसके आगे पीछे की क्या कहनी है क्या बात हुई शायद ये बताना चैनल ने जरुरी नही समझा !!!

 

BBC

हरियाणा के रोहतक में कथित रूप से छेड़खानी करने वाले तीन पुरुषों की पिटाई करतीं दो बहनों का एक मोबाइल फ़ोन से बना हुआ वीडियो भारत में काफ़ी चर्चित हुआ है.

हालांकि पुरुषों को गिरफ़्तार कर लिया गया है, लेकिन एक अन्य वीडियो आने के बाद लड़कियों के आरोपों पर सवाल उठने लगे हैं, जिसमें यही दोनों बहनें एक पार्क में एक आदमी पर हमला करती हुई दिख रही हैं.

उल्लेखनीय है कि इन लड़कियों को राज्य सरकार ने साहस के लिए अवॉर्ड देने की घोषणा की थी जिसे फ़िलहाल रोक लिया गया है.

यह घटना रोहतक ज़िले में हुई. दो छात्राएं- आरती (22) और पूजा (19) एक सरकारी बस से अपने घर जा रही थीं.

छोटी बहन पूजा ने बीबीसी हिंदी को बताया कि बस में तीन लोगों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया, उन्होंने धमकी दी और छेड़छाड़ की.

उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा के लिए उन्होंने बेल्ट निकाल कर उनकी पिटाई कर दी. See more…

वैसे इन छेडछाड मामले में आपके क्या विचार है … जरुर बताईगा !!!

August 25, 2015 By Monica Gupta

Audio–satire-Monica Gupta

Audio–satire-Monica Gupta

http://radioplaybackindia.blogspot.in/2015/08/musibat-mol-li-maine.html

रेडियों रुम में आपका स्वागत है.अभी तक आप मेरी लिखी दो  कहानियां  मेरी ही आवाज में सुन चुके हैं इस बार सुनिए मेरा लिखा व्यंग्य मेरी ही आवाज में …. मुसीबत मोल ली मैनें …

satire by monica gupta

व्यंग्य का शीर्षक है

मुसीबत मोल ली मैनें..

असल में, पिछ्ले महीने जब मैने अपनी एक सहेली को फर्राटे से कार चलाते देखा तो निश्चय कर लिया कि कुछ भी हो जाए मैं भी ड्राईविंग सीखूंगी. घर पर निर्णय सुनाया तो पहले तो सबने मना किया कि क्या करोगी पर मेरी जिद्द के आगे सभी झुक गए और थम्स अप करके सहमति दे दी. अब सबसे पहले मैंने ब्यूटी पार्लर जाकर स्टाईलिश बाल कटवाए. गोगल्स खरीदे. बस अब ड्राईविंग सीखनी बाकि थी. 15 दिन में मैने इधर उधर कार ठोक ठाक कर कार सीख ही ली. फेसबुक पर जब ये खुश खबरी  दी. तो 100 कमेंटस और 200 लाईक भी आ गए. मैं सांतवे सामान पर थी. पर अब शुरु होती है मेरी दास्ताने मुसीबत.पहले राशन वाला घर पर सामान भिजवा देता था अब कहता है कि छोटू नही है आप खुद ही ले जाओ कार में. बाजार से आधा किलो आलू लाना हो या मोची से चप्पल ही ठुकवानी है तो सब मुझे ही कहते कि कार है ना. ले जाओ. रिश्तेदार जो सालों से घर नही आए थे उन्होने इसलिए आना शुरु कर दिया कि बहू ने कार सीख ली है अब उन्हें स्टेशन से लेकर आना , शापिंग कराना, धुमाना और फिर घर पर लजीज खाना भी बना कर खिलाना. नही तो वो नाराज हो जाएगें कि बहू ने सेवा भी नही की. हाउस वाईफ होने के नाते पहले मेरी भूमिका बस घर सम्भालने तक की थी अब दोहरी तिहरी या चौगुनी हो गई है.घर पर सब खुश है पर मैं सिर पकड कर बैठी हूं .सहमति से किया गया थम्स अप किया था मुझे अब ठेगा लग रहा है मानो चिडा रहा हो कि जाओ और सीखो कार चलाना.. मना किया था ना… हाय राम पर अब क्या करु … मुसीबत मोल ली है मैने अपने पावं पर खुद ही कुल्हाडी मारी है…ओह, आपसे बातों के चककर में तो मैं अलार्म लगाना ही भूल गई सुबह चार बजे की ट्रेन से रिश्तेदारों को लेने जाना है फिर पकवानों की तैयारी करनी है काम वाली बाई भी दो दिन छुट्टी पर है. आज स्कूल बस भी नही आएगी बच्चो को भी ड्राप करना है ….हे भगवान !!

मुसीबत मोल ली मैने Audio–satire-Monica Gupta

कैसा लगा जरुर बताईएगा !!!

August 24, 2015 By Monica Gupta

पान मसाला

पान मसाला

अगर आप जिंदगी से परेशान हैं तो पान मसाला खाईए. अगर आपका कोई दोस्त रुठ गया है तो पान मसाले से मनाईए. पान मसाला जिंदगी में खुशियां और रंग भर देता है … इत्यादि इत्यादि !!

ह हा हा !!! क्षमा कीजिएगा पर क्या करुं अपनी हंसी जिसमें दर्द भी है रोक नही पा रही. हुआ क्या कि कल दिल्ली से लौटते हुए FM पर विज्ञापन चल रहे थे और सबसे ज्यादा विज्ञापन पान मसाले के थे और बार बार आ रहे थे. अलग अलग तरह के पान मसाले और जाने माने लोग कभी 25 साल पूरा करने पर बधाई दे रहे थे तो कोई कहता है कि इसके बिना जीवन अधूरा है. हैं दाने दाने में दम है वगैरहा वगैरहा.

दस से तीस सैंकिंड के विज्ञापन में मात्र 2 सैंकिंड ( वो भी फास्ट फारवर्ड करके ) ये बताया गया कि पान मसाला स्वास्थय के लिए हानिकारक है. मात्र खाना पूर्ति कर ली कि भई बोलना जरुरी है इसलिए बोलती को भागना पडेगा. हंसी सोच पर आई और दुख इस बात का भी हुआ कि  FM जैसे सशक्त माध्यम के द्वारा भी श्रोताओं में इसके प्रति क्रेज पैदा किया जा रहा है. सब पैसे की माया है पैसे के लिए कुछ भी करेंगें मीडिया वाले. वैसे बात एफएम की नही टीवी पर भी विज्ञापनों की हैं और कितनी खबरें तो प्रायोजित ही पान मसाले द्वारा होती है.फिल्म में तो जहां किसी ने सिग्रेट या शराब पी वही चंद सैंकिड के लिए लिखा आ जाएगा कि स्वास्थय के लिए हानिकारक है विमल पान मसाला हो या रजनी गंधा पान मसाला या पान पराग या  अन्य  कोई भी हो …

 

cartoon cancer by monica gupta

 

~ Hariom Care

पान मसाला से निजाद पाने का सरल उपाय धूम्रपान से भी खतरनाक है पान मसाला या गुटखा। सुपारियों में प्रति सुपारी 10 से 12 घुन (एक प्रकार के कीड़े) लग जाते हैं, तभी वे पान मसालों या गुटखा बनाने में हेतु काम में ली जाती हैं। इन घुनयुक्त सुपारियों को पीसने से घुन भी इनमें पिस जाते हैं। छिपकलियाँ सुखाकर व पीसकर उनका पाउडर व सुअर के मांस का पाउडर भी उसमें मिलाया जाता है। धातु क्षीण करने वाली सुपारी से युक्त इस कैंसरकारक मिश्रण का नाम रख दिया – ‘पान मसाला’ या ‘गुटखा’। एक बार आदत पड़ जाने पर यह छूटता नहीं। घुन का पाउडर ज्ञानतंतुओं में एक प्रकार की उत्तेजना पैदा करता है। पान मसाला या गुटखा खाने से व्यक्ति न चाहते हुए भी बीमारियों का शिकार हो जाता है और तबाही के कगार पर पहुँच जाता है। पान मसाले खाने वाले लोग धातु-दौर्बल्य के शिकार हो जाते हैं, जिससे उन्हें बल तेजहीन संतानें होतीं हैं। वे लोग अपने स्वास्थ्य तथा आनेवाली संतान की कितनी हानि करते हैं यह उन बेचारों को पता ही नहीं है। > पान मसाला या गुटखा खाने की आदत को छोड़ने के लिए 100 ग्राम सौंफ, 10 ग्राम अजवाइन और थोड़ा सेंधा नमक लेकर उसमें दो नींबुओं का रस निचोड़ के तवे पर सेंक लें।यह मिश्रण जेब में रखें। जब भी उस घातक पान मसाले की याद सताये, जेब से थोड़ा सा मिश्रण निकालकर मुँह में डालें। इससे सुअर का माँस, छिपकलियों का पाउडर व सुपारियों के साथ पिसे घुन मिश्रित पान मसाला मुँह में डालकर अपना सत्यानाश करने की आदत से आप बच सकते हैं। इससे आपका पाचनतंत्र भी ठीक रहेगा और रक्त की शुद्धि भी होगी। Read more…

http://www.bhaskar.com/news/MP-OTH-cancer-from-pan-masala-3690244.html

सामान्य गुटखा पाउच गाल में तो प्रभाव डालता ही है, साथ ही श्वास नली में सिकुड़न पैदा करता है। इसके लगातार खाने से गला चिपकने लगता है। रसायन अपना प्रभाव छोड़ते हैं और अनेक बार इन लक्षणों के बाद कैंसर तक सामने आता है।

मुझे लगता है पान मसाला या अन्य हानिकारक हो न हो पर ऐसे विज्ञापन का दिखाया जाना जरुर हानिकारक हैं तभी हंसी में उभरा दर्द.. कैसे सुधरेंगें हम !!

पान मसाला लेख आपको कैसा लगा ?? जरुर बताईएगा !!

August 21, 2015 By Monica Gupta

प्याज ने रुलाया

प्याज ने रुलाया

cartoon by monica gupta

प्याज ने रुलाया

प्याज जिस तरह से महंगा होता जा रहा है बहुत लोगों के ना सिर्फ दोल टूट रहें हैं बल्कि रिश्ते भी टूट रहें हैं

कोशिशों के बाद भी प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं कीमत कम होने का नाम नही ले रही…  प्याज खाने वालों की थाली से प्याज गायब हो रहा है। वहीं, दुकानदारों का कहना है कि प्याज की आपूर्ति कम होने की वजह से भाव चढ़ रहा है। दिल्ली की बात करें तो ओखला मंडी में प्याज थोक भाव में 50 से 60 रुपये किलो तक बिक रहा है।
दिल्ली के बाजारों में प्याज 60 से 70 रुपए प्रति किलो बिक रहा है और आशंका है कि बाजार  में प्याज की कीमतों में और उछाल आ सकता है।

August 20, 2015 By Monica Gupta

नीतीश लालू केजरीवाल

नीतीश लालू केजरीवाल

bihar by monica gupta

नीतीश लालू केजरीवाल

नीतीश कुमार के बुलावे पर केजरीवाल जाएगे तो सही पर विपक्ष का कहना है कि क्या लालू प्रसाद से दोस्ती का हाथ बढाएगें … क्या केजरीवाल का जाना सार्थक होगा…क्या राजनीति मे आने पर यह सब करना ही होता है .. जबकि आप के आशुतोष का कहना है कि नीतीश कुमार  एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में आए थे और अब उन्होनें बुलाया है अरविंद जी को  बस अब जिसने कयास लगाने तो लगाए जाए हमारा कोई किसी से गठबंधन नही …

जनता मे भ्रम हो रहा है कि हमारा गठबंधन हो गया है

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ एक मंच पर दिखे। दरअसल, केजरीवाल सरकार की ओर से बिहार सम्मान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें नीतीश कुमार बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए…. वही ये माना यह भी जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल भी जल्द ही बिहार में किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

बेशक दोनों नेता आपस मे मिल रहे हैं  पर जनता के बीच में  शायद संदेश सकारात्मक  न जाए … या शायद यही राजनीति है 🙁

नीतीश और अरविंद केजरीवाल

नीतीश लालू केजरीवाल

August 19, 2015 By Monica Gupta

चुनाव बनाम जुमला

one rank cartoon by monica gupta

 

चुनाव बनाम जुमला आज कल बिहार चुनाव के मद्दे नजर यही देखने में आ रहा है…एक दूसरे पर छीटाकशी तो है ही साथ ही साथ धन राशि से भी जनता को बरगलाया जा रहा है… पहले तो ये बता दिया जाए कि जुमले का अर्थ क्या है जुमला किसे कहते हैं जुमला का अर्थ है Sentence …

जहां वन रैक वन पैंशन वाले जंतर मंतर पर बैठे धरना कर रहे हैं वहीं करोडों की बोली लग रही है बिहार में

मोदी ने जनता से रैली में पूछ रहे थे  भाईयों बहनों 80  लाख करु या ज्यादा करुं 90 लाख करु या ज्यादा करु … फिर सवा करोड के पैकेज की घोषणा कर दी

वही लालू यादव और नीतीश यादव ने उसे जुमला बता कर मजाक बनाया

चुनाव बनाम जुमला

 

 

August 19, 2015 By Monica Gupta

सरकारी स्कूल

UP highcourt by monica gupta

सरकारी स्कूल

जब से यूपी इलाहाबाद  हाईकोर्ट का  फैसला आया है कि सरकारी अफसर और नेता के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढेगें हलचल शुरु हो गई है … धबराहट होनी शुरु हो गई है कि बच्चों का भविष्य क्या होगा… मिड डे मील खाया तो क्या होगा. पेड के नीचे बैठ कर पढेगे.. शौच गंदा होगा या खुले में जान पडेगा . पीने का पानी गंदा होगा और तो और कम पढे लिखे सिफारिशी टीचर होंगें वो क्या पढाएगें …

चलिए एक बदलाव  तो आएगा /

बढते कदम नही रुकेंगें ,क़ृष्ण सुदामा साथ पढेगें …

August 19, 2015 By Monica Gupta

हाईकोर्ट इलाहाबाद

kids going school india photo

Photo by One Laptop per Child

 

हाईकोर्ट इलाहाबाद

सरकारी स्कूलों में पढाया जाए नेता और अफसरों के बच्चों को …

यूपी की कोई भी खबर हो तनाव सा हो जाता है पर आज जो खबर सुनी उसे सुनकर अच्छा लगा… खबर से पहले मैं आपको बताना चाहूगी कि कुछ दिन पहले ही सफाई कर्मचारी ने मुझसे पूछा कि कोई प्राईवेट स्कूल में जान पहचान है क्या ? मेरे पूछ्ने पर उसने बताया कि बच्चों को दाखिल कराना है. सरकारी स्कूलों का हाल बहुत बुरा है क्या पढेगा बच्चा.. तब से मन में इसी बारे मे बहुत विचार चल रहे थे कि अचानक एक खबर ने चेहरे पर स्माईल ला दी. खबर है कि यूपी इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकारी स्कूलों की बदहाली देख कर फैसला सुनाया है कि अफसरों और नेताओं के बच्चे अनिवार्य रुप से यूपी बोर्ड द्वारा संचालित सरकारी स्कूल मे पढेंगें और जो नही पढाएगा उनके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही होगी.बहुत सही कदम है और इसी की देखा देखी अन्य राज्यों में भी लागू हो जाना चाहिए कम से कम इन बच्चों के बहाने शिक्षा का स्तर और अन्य मामलों मे तो सुधर होगा. अच्छी बातों का सदा स्वागत है.

वैसे भी हाल ही मे हरियाणा में बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान में 15 अगस्त को अपने अपने गांव की सबसे पढी लिखी लडकी नें देश का झंडा फहराया था. जोकि बेहद खुशी और गर्व की बात है … ऐसे अभियान भी देश भर में सतत चलते रहने चाहिए ताकि जागरुकता आती रहे…

 

 

खबर विस्तार से साभार एनडीटीवी इंडिया

http://khabar.ndtv.com/news/india/allahabad-high-court-gives-historic-verdict-directs-bureaucrats-to-enrol-wards-in-govt-schools-1208631

इलाहाबाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को एक बड़ा फ़ैसला सुनाते राज्य सरकार को निर्देश दिया कि सभी नौकरशाहों और सरकारी कर्मचारियों के लिए उनके बच्चों को सरकारी प्राथमिक विद्यालय में पढ़वाना अनिवार्य किया जाए।

हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि ऐसी व्यवस्था की जाए कि अगले शिक्षा-सत्र से इसका अनुपालन सुनिश्चित हो सके।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सरकारी कर्मचारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, न्यायपालिका के सदस्य एवं वे सभी अन्य लोग सरकारी खजाने से वेतन एवं लाभ मिलता है, अपने बच्चों को पढ़ने के लिए राज्य के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों में भेजें।

न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल ने यह फैसला सुनाते हुए यह भी कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के लिए दंडात्मक प्रावधान किए जाएं।

अदालत ने कहा, ‘‘उदाहरण के लिए यदि किसी बच्चे को किसी ऐसे निजी विद्यालय में भेजा जाता है जो कि यूपी बोर्ड की ओर से संचालित नहीं है तो ऐसे अधिकारियों या निर्वाचित प्रतिनिधियों की ओर से फीस के रूप में भुगतान किए जाने वाली राशि के बराबर धनराशि प्रत्येक महीने सरकारी खजाने में तब तक जमा की जाए जब तक कि अन्य तरह के प्राथमिक स्कूल में ऐसी शिक्षा जारी रहती है।’’

अदालत ने कहा, ‘‘इसके अलावा ऐसे व्यक्तियों को, यदि वे सेवा में हैं तो उन्हें कुछ समय (जैसा मामला हो) के लिए अन्य लाभों से वंचित रखा जाए जैसे वेतन वृद्धि, पदोन्नति या जैसा भी मामला हो।’’ अदालत ने इसके साथ ही कहा कि यह एक उदाहरण है।

यह आदेश उमेश कुमार सिंह एवं अन्य की ओर से दायर उस याचिका पर आया जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश में 2013 और 2015 के लिए सरकारी प्राथमिक विद्यालयों एवं जूनियर हाईस्कूल के वास्ते सहायक शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया को चुनौती दी थी।

बढे कदम नही रुकेगें… कृष्ण सुदामा साथ पढेगें ( कही पढी)

इलाहाबाद हाईकोर्ट का ये वाला फैसला आपको कैसा लगा … !!! जरुर बताईएगा !!!

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 165
  • 166
  • 167
  • 168
  • 169
  • …
  • 235
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved